ख़बर
सोनीपत में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 117 किलो गांजा के साथ नशे के तस्कर पकड़ा
24 Jan, 2025 01:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सेक्टर-7 की टीम ने रोहणा फ्लाईओवर के पास पीर बाबा के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी सवार मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को 117 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव रोहणा निवासी राकेश है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
स्पेशन एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एसआई कृष्ण अपनी टीम में शामिल एएसआई पवन कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण व प्रवीण के साथ गश्त कर रहे थे। टीम नेशनल हाईवे-334बी पर सांपला बाईपास बरोणा रोड फ्लाईओवर के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव रोहणा निवासी राकेश उर्फ जेलदार अपने गांव के पास फ्लाईओवर पर पीर बाबा के नजदीक गाड़ी लेकर खड़ा है।
उसकी गाड़ी में मादक पदार्थ की खेप है। वह पहले भी मादक पदार्थ तस्करी में शामिल रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापा डाला। पुलिस ने राकेश को काबू करने के साथ ही गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर तलाशी देने को कहा। आरोपी ने राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी देने को कहा तो उपायुक्त कार्यालय में संपर्क किया गया। उस पर उपायुक्त कार्यालय से खरखौदा तहसीलदार मनोज कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भेजा गया।
उनके सामने तलाशी ली गई तो राकेश के पास से सात हजार रुपये व मोबाइल मिला। उसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 57 पैकेट बरामद किए गए। जिनमें गांजा भरा था। पैकेट में 117.57 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
हरियाणा में शुरू होगी ‘लाडो लक्ष्मी योजना’, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये हर महीने
24 Jan, 2025 12:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अप्रैल से लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मार्च में पेश किए जाने वाले वार्षिक बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के बजट का प्रविधान किया जा सकता है।
योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह उनके खातों में प्रदान किए जाएंगे। एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक से कम आय वाली महिलाएं इस योजना की पात्रता में आएंगी।
वार्षिक बजट में लाडो लक्ष्मी योजना का होगा प्रविधान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना पर चर्चा की गई। कुछ मंत्रियों ने कहा कि विपक्ष लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की राशि मिलने में हो रही देरी को मुद्दा बना रहा है, जिस पर तय हुआ कि इस योजना के लिए वार्षिक बजट में प्रविधान होगा।
बैठक में बजट सत्र की तारीख तय करने के लिए भी मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी वित्त मंत्री भी हैं, इस बार वे अपना पहला बजट पेश करेंगे।
सऊदी अरब में मौसम विभाग ने मक्का, मदीना और रियाद के लिए बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया
24 Jan, 2025 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुस्लिम देश सऊदी अरब एक रेगिस्तानी इलाका है, जहां भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन देश में इस साल मौसम ने अजब ही करवट ली है. सऊदी अरब में जहां पहले बर्फबारी देखी गई, उसी के बाद लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा. हालांकि, एक बार फिर देश में भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है.
सऊदी अरब में पूरे साल भर बड़ी तादाद में तीर्थ यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है. इसी बीच पवित्र शहर मक्का में एक बार फिर बाढ़ की संभावना जताई गई है. जहां हाल ही में 8 जनवरी को मक्का से लेकर जेद्दा, अल-बहा और असीर प्रांत में भारी बाढ़ देखी गई, हर तरफ सड़कों पर पानी भर गया था, गाड़ियां डूब गई थी, उसी के बाद एक बार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सऊदी में मौसम विभाग ने सोमवार तक देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. पवित्र शहर मक्का से लेकर अल लिथ और अल कुनफुदाह और रियाद में भी भारी बारिश, ओले पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के जाजान, असीर और अल बहा के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना जताई है. इसी के साथ पूर्वी प्रांत के कुछ हिस्सों में कोहरा भी छा सकता है.
इसी के साथ मौसम विभाग ने देश के नॉर्थ के हिस्सों में भी बारिश की उम्मीद जताई है. अल जॉफ, मदीना, अल कासिम के कुछ हिस्सों में भी मध्य और तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है. मक्का से लेकर मदीना और रियाद समेत कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावनाओं के बीच सऊदी में सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने लोगों के लिए सुरक्षा को देखते हुए अलर्ट जारी किया है.
सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने लोगों से सतर्कता और सावधानी बरतने के लिए कहा है. सऊदी नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने जनता से सावधानी बरतने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और घाटियों सहित उन स्थलों से दूर रहने के लिए कहा है जो बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं.
मक्का में हुई थी भारी बारिश
सऊदी अरब में इससे पहले 8 जनवरी को मक्का से लेकर जेद्दा, अल-बहा और असीर प्रांत में भारी बारिश देखने को मिली थी. जिससे इन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे. सड़कों पर पानी भर गया था, गाड़ियां डूब गई थी. सोशल मीडिया पर बाढ़ की तस्वीरें तेजी से शेयर की गई थी. सऊदी अरब एक ड्राई एरिया है जहां भारी गर्मी महसूस की जाती है, लेकिन लगातार देश में बाढ़ और भारी बारिश जैसे हालात सामने आ रहे हैं.
सऊदी में जनवरी में आई बाढ़ से 4 महीने पहले सहारा रेगिस्तान में बाढ़ आई थी. जहां एक तरफ सऊदी में बाढ़ और भारी बारिश जैसे हालात बने हुए हैं, वहीं जून के महीने में देश में पड़ी भीषण गर्मी से कई लोगों की मौत हुई. हीटवेव के चलते हज के दौरान 1,300 से अधिक लोगों की मौत हुई, जिनमें से कई चिलचिलाती गर्मी में चलने की वजह से मर गए.
जहां एक तरफ देश में बारिश और बाढ़ के हालात सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ 8 नवंबर 2024 में अल-जौफ क्षेत्र में पहली बार बर्फबारी दर्ज की गई थी. इसी के बाद देश में एक बार फिर भारी बारिश और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.
लॉस एंजिलिस की भयानक आग के लिए 2.5 बिलियन डॉलर का पैकेज पास, विधानमंडल ने दी मंजूरी
24 Jan, 2025 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में लगी आग ने भारी तबाही मचाई है। इससे उबरने के लिए, कैलिफोर्निया विधानमंडल ने बृहस्पतिवार को 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अग्नि राहत पैकेज मंजूर किया। सांसदों ने भारी बहुमत से विधेयक को मंजूरी दी, जिसमें दोनों दलों का समर्थन रहा। अब यह प्रस्ताव डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूजॉम के पास पहुंच गया है।
इस राहत पैकेज में निकासी, बचे लोगों को आश्रय और घरेलू खतरनाक कचरे को हटाने जैसे आपातकालीन राहत प्रयासों के लिए 2.5 बिलियन डॉलर शामिल हैं। इसके साथ ही, स्थानीय सरकारों के लिए घरों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 4 मिलियन डॉलर और स्कूलों के पुनर्निर्माण में मदद के लिए 1 मिलियन डॉलर की मंजूरी भी दी गई है।
मतभेदों को भुलाकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने की जरूरत: मैकगायर
कैलिफोर्निया सीनेट के अस्थायी अध्यक्ष माइक मैकगायर ने कहा कि हमें मतभेदों को भुलाकर वित्तीय संसाधनों को वितरित करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
गवर्नर न्यूसम ने पिछले सप्ताह की राहत पैकेज की बात
गवर्नर न्यूसम ने पिछले सप्ताह इस राहत पैकेज की बात कही थी। उन्होंने लॉस एंजिलिस और वेंचुरा काउंटियों में आग से प्रभावित घर के मालिकों के लिए बंधक राहत प्रदान करने के लिए 270 राज्य-चार्टर्ड बैंकों, क्रेडिट यूनियनों और उधारदाताओं द्वारा प्रतिबद्धताओं की भी घोषणा की। न्यूसम के प्रशासन ने कहा कि राज्य को इस आपदा राहत निधि के लिए संघीय सरकार से भी मदद की उम्मीद है।
लॉस एंजिलिस आग ने 11 और ईटन आग ने ली 17 लोगों की जान
दक्षिणी कैलिफोर्निया में हाल ही में सबसे बड़ी आग सात जनवरी को लगी, जिसने लॉस एंजिलिस के पैसिफिक पैलिसेड्स पड़ोस को तहस-नहस कर दिया। आग से 11 लोगों की चली गई। उसी दिन अल्ताडेना के पास लगी ईटन आग ने 17 लोगों की जान ले ली।
15 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र में फैली ह्यूसेज फायर
इस क्षेत्र में अब ह्यूजेस फायर फैली हुई है, जो 15 वर्ग मील (39 वर्ग किलोमीटर) से अधिक क्षेत्र में फैल गई। यह आग बुधवार को लॉस एंजिलिस के उत्तर में भड़की थी। आग के कारण 50,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया गया है।
मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट इंग्लैंड में फैला, क्लेड इब के लक्षण से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
24 Jan, 2025 11:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
युगांडा से इंग्लैंड लौटे ईस्ट ससेक्स के एक 42 वर्षीय व्यक्ति में खतरनाक क्लेड इब एमपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। यूनाइटेड किंगडम हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है। युगांडा में इस समय क्लेड इब एमपॉक्स फैला हुआ है।
एजेंसी का कहना है कि ब्रिटेन में अब भी इस संक्रमण का खतरा कम है। अक्टूबर 2024 के बाद यह इंग्लैंड में छठा मामला है। हालांकि यह नया मामला पहले के मामलों से अलग है। इस नए मामले का समय पर पता लगाने में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की सतर्कता का अहम योगदान रहा है। अब तक ब्रिटेन में इस नए मामले के बाद खतरा कम है और किसी भी संभावित प्रसार को रोकने के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। नए मामले से संपर्क में आए लोगों की निगरानी की जा रही है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उनकी जांच की जाएगी और जरूरी इलाज के साथ टीकाकरण भी किया जाएगा। एमपॉक्स एक संक्रामक रोग है, जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होता है। इस वायरस के दो मुख्य क्लेड होते हैं- क्लेड-वन और क्लेड-टू। यह वायरस संपर्क के माध्यम से फैलता है, जैसे त्वचा से त्वचा का संपर्क, यौन संपर्क, और शारीरिक तरल पदार्थों का आदान-प्रदान। गर्भवती महिलाओं के लिए यह वायरस गर्भ में उनके बच्चे तक भी पहुंच सकता है।
इन्हें होता है ज्यादा खतरा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि एमपॉक्स से सबसे अधिक प्रभावित होने का खतरा स्वास्थ्य कर्मियों, संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में रहने वालों, कई यौन साझेदारों वाले व्यक्तियों और यौनकर्मियों को होता है। हाल के महीनों में, बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और अमेरिका जैसे देशों में भी क्लेड इब एमपॉक्स के मामले सामने आए हैं। भारत के बेंगलुरु शहर में 22 जनवरी को एमपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आया। इस संक्रामक बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार मंकीपॉक्स का कोई विशेष इलाज नहीं है। इसका उपचार मुख्य रूप से चकत्तों की देखभाल, दर्द को नियंत्रित करने और जटिलताओं को रोकने पर ध्यान केंद्रित करना है।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में ट्रंप का सख्त बयान: 'अमेरिका में उत्पाद बनाएं या टैरिफ.....
24 Jan, 2025 11:27 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दावोस। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को उद्योगपतियों से कहा कि वे अपने उत्पाद अमेरिका में बनाएं। उन्होंने इसके लिए कम टैक्स की पेशकश की। उन्होंने धमकी भी दी कि ऐसा नहीं करने पर वे टैरिफ का सामना करने के लिए तैयार रहें।
अगर कीमतें कम हुईं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा- ट्रंप
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि वह सऊदी अरब और ओपेक से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहेंगे। अगर कीमतें कम हुईं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने राष्ट्रपति का पद 20 जनवरी को संभाला उसी दिन वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की पांच दिवसीय वार्षिक बैठक शुरू हुई।
पूरी दुनिया जल्द ही अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी- ट्रंप
उन्होंने कहा, मैं अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी कर कटौती पारित करने जा रहा हूं, लेकिन अगर कोई उद्योगपति अमेरिका में अपने उत्पादों का निर्माण नहीं करता है, तो उसे टैरिफ का भुगतान करना होगा। मैं अमेरिका को विनिर्माण महाशक्ति और क्रिप्टो की विश्व राजधानी बनाऊंगा। ट्रंप ने कहा कि उनके दूसरे कार्यकाल के साथ अमेरिका का स्वर्ण युग शुरू हो गया है और पूरी दुनिया जल्द ही अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी।
ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके प्रशासन ने चार दिनों में वह हासिल कर लिया है जो अन्य सरकारें चार साल में नहीं कर सकीं। ट्रंप ने कहा, पूरी दुनिया में खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। मैंने अमेरिका में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की है। अमेरिका के पास दुनिया में सबसे अधिक तेल और गैस है। मैं इसका उपयोग करने जा रहा हूं।
रूसी राष्ट्रपति से जल्द मिलेंगे ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य युद्ध को रोकना है। यह नरसंहार है। हमें युद्ध को रोकना होगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका शांति समझौता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन कोई विवरण नहीं दिया।इससे पहले ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को चेताया है कि अगर रूस- यूक्रेन युद्ध समाप्त नहीं हुआ तो रूस को टैरिफ या अधिक शुल्क और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
ट्रंप ने बुधवार को अपने मीडिया सोशल पर पोस्ट में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का नाम लेकर कहा कि पुतिन के साथ उनके उनके हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन अब इस युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है।
ट्रंप ने कहा, युद्ध को खत्म करें। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी शुरू नहीं होता। यह समझौते करने का समय है। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही युद्धविराम समझौता नहीं हुआ, तो उनके पास रूसी से निर्यात होने वाली वस्तुओं पर टैरिफ, कर और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा। इस बीच रूस ने गुरुवार को कहा कि नए प्रतिबंध और टैरिफ लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी में कोई नई बात नहीं है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने कहा, हमें इसमें कोई खास बात नहीं नई बात नहीं दिख रही है। मास्को ट्रंप के बयानों पर नजर रख रहा है। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, राष्ट्रपति पुतिन ने बार-बार कहा है कि पारस्परिक रूप से सम्मानजनक बातचीत होनी चाहिए।
उम्मीद है यूक्रेन युद्ध को रोकने में मदद करेगा
चीन ट्रंप ने कहा, अमेरिका-चीन संबंधों पर ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत अच्छे संबंध रहने वाले हैं। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस ने हमारे रिश्ते को तनावपूर्ण बना दिया है। उम्मीद है कि चीजें बेहतर होंगी और चीन यूक्रेन युद्ध को रोकने में मदद करेगा। मैं साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम बस समान अवसर चाहते हैं। चीन के साथ हमारा भारी घाटा चल रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह परमाणु हथियारों में कटौती की दिशा में काम करना चाहते हैं। कहा, मैं सोचता हूं कि रूस और चीन अपनी हथियार क्षमताओं को कम करने का समर्थन कर सकता है।
रक्षा खर्च जीडीपी के पांच प्रतिशत तक बढ़ाएं नाटो के देश
ट्रंप ने नाटो देशों से रक्षा खर्च को जीडीपी के पांच प्रतिशत तक बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, हम शांति और स्थिरता वापस लाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मैं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सभी देशों से भी कहने जा रहा हूं कि रक्षा खर्च को सकल घरेलू उत्पाद के पांच प्रतिशत तक बढ़ाएं।
दूसरे कार्यकाल के पहले इंटरव्यू में ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
23 Jan, 2025 05:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (23 जनवरी) को अपने दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल का पहला इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी स्वामित्व वाले वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक से राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों की चिंताओं पर बात की. बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “क्या यह इतना जरूरी है. क्या चीन युवा लोगों और युवा बच्चो की जासूसी करने के लिए पागलपन से भरे वीडियो देखेगा?''
हालांकि ट्रंप ने कहा कि चीन अमेरिकी यूजर्स पर जासूसी करने के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल भविष्य में कर सकता है.
ट्रंप ने टिकटॉक से बड़े खतरे पर जताई चिंता
डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, “टिकटॉक के अलावा एक और बड़ा खतरा यह भी हो सकता है कि चीन फोन और कंप्यूटर जैसे सभी उपकरण बनाता है, जिनका इस्तेमाल वह अमेरिकी लोगों पर जासूसी करने के लिए कर सकता है.” ट्रंप ने कहा, “वह फोन बनाते हैं और कंप्यूटर बनाते हैं. इसके अलावा भी कई अन्य उपकरण बनाते हैं. क्या यह बड़ा खतरा नहीं है.”
बाइटडांस कंपनी ने जासूसी के आरोपों से किया इनकार
बाइटडांस के स्वामित्व वाली कंपनी टिकटॉक ने पहले ही अपने यूजर्स पर जासूसी करने के आरोपों से इनकार किया है. वहीं, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से ब्लूमबर्ग ने बताया कि चीनी स्वामित्व वाले इस वीडियो शेयरिंग ऐप पर यूजर्स का नाम, पता, क्रेडिट कार्ड, खरीददारी की जानकारी, डिवाइस और नेटवर्क की जानकारी, जीपीएस लोकेशन डेटा, बायोमेट्रिक पहचान, कीस्ट्रोक पैटर्न और व्यवहारिक डेटा को इकट्ठा करने का आरोप है.
डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर प्रतिबंध को टाल दिया
अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के पहले दिन डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर साइन किया था और इसके जरिए ट्रंप ने टिकटॉक पर प्रतिबंध को टाल दिया है. इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने बाइटडांस को कंपनी बेचने के लिए 75 दिनों का समय दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप का यह मानना है कि टिकटॉक ने उन्हें युवा वोटरों के साथ जुड़ने में मदद की, जो उन्हें अमेरिकी चुनाव में जीत दर्ज करने में सहायक साबित हुआ. इसके अलावा ट्रंप ने यह प्रस्ताव भी दिया कि उनके सहयोगी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क टिकटॉक को खरीदकर अमेरिकी सरकार के साथ साझेदारी कर इसे चलाएं.
लॉस एंजेलिस में आग का कहर जारी, 50 हजार लोगों को घर खाली करने का आदेश
23 Jan, 2025 04:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लॉस एंजेलिस के उत्तरी पहाड़ों में लगी बड़ी और तेजी से फैलती आग के बाद बुधवार को 50,000 से अधिक लोगों को निकालने के आदेश और चेतावनी दी गई है। इस बीच दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेज हवाओं के कारण पहले से लगी दो बड़ी आग अभी भी सुलग रही हैं। जिन्हें बुझाना मुश्किल हो गया है।
"ह्यूजेस फायर" नामक आग सुबह देर से भड़की और कुछ ही घंटों में 39 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में लगे पेड़ और झाड़ियां जल गईं, जिसके कारण कास्टिक झील के पास काले धुएं का गुबार उठता हुआ भी दिखाई दिया। इस झील के आस पास तीसरे सप्ताह भी आग लगातार जल रही है।
31,000 से अधिक लोगों के घरों को खाली करने का आदेश दिया गया है और अन्य 23,000 लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई है।
इंटरस्टेट के पांच हाईवे बंद
एलए काउंटी के फायर चीफ एंथनी मार्रोन ने कहा कि आग पर काबू पाना मुश्किल है, लेकिन अग्निशमन कर्मी पूरी ताकत से काम कर रहे हैं।
वहीं, उन्होंने कहा कि इंटरस्टेट के 5 हाईवे बंद कर दिए गए हैं। जिन्हें जल्द ही फिर खोल दिया जाएगा।
उत्तर-दक्षिण की मुख्य सड़क, इंटरस्टेट 5 का 48 किलोमीटर लंबा हिस्सा बंद कर दिया गया है क्योंकि आग की लपटें पहाड़ियों की चोटियों से होते हुए जंगल की घाटियों में जा रही थीं।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने एक्सटीवी पर बताया कि दोपहर में क्षेत्र में हवा की गति 67 किलोमीटर प्रति घंटा थी, लेकिन शाम तक इसकी गति बढ़कर 96 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाने की उम्मीद है।
दक्षिण में, लॉस एंजेलिस के अधिकारियों ने संभावित वर्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है, जबकि कुछ निवासियों को जले हुए पैसिफिक पैलिसेड्स और अल्ताडेना क्षेत्रों में लौटने की अनुमति दी गई है।
राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, गुरुवार तक तेज हवाएं चलने की संभावना है और शनिवार से बारिश होने की संभावना है।
पर्यवेक्षक कैथरीन बार्गर ने बुधवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बारिश का पूर्वानुमान है।
एलए और वेंचुरा काउंटियों में आग के जोखिम के लिए रेड फ्लैग चेतावनियां शुक्रवार सुबह 10 बजे तक बढ़ा दी गई थीं।
लॉस एंजेलिस की मेयर ने दी चेतावनी
लॉस एंजेलिस की मेयर कैरेन बास ने चेतावनी दी कि हवाएं बहुत तेज हैं और उन्होंने एंजेलिनोस को सलाह दी कि वे शहर की वेबसाइट पर जाएं और जानें कि सांता एना की ताजा हवा की घटना के दौरान जहरीली हवा से खुद को कैसे बचाया जाए। एलए काउंटी की सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक बारबरा फेरर ने चेतावनी दी कि राख में भारी धातु, आर्सेनिक और अन्य हानिकारक पदार्थ हो सकते हैं।
नारनौल में मौसम ने लिया नया मोड़, बारिश के बाद अब क्या रहेगा मौसम का हाल?
23 Jan, 2025 01:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार। हरियाणा में बुधवार रात को मौसम में बदलाव हुआ। नारनौल में बूंदाबांदी शुरू हुई। मौसम विज्ञानियों ने 22 जनवरी को बादल छाए रहने के साथ ही 13 जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की थी।
दूसरी तरफ से दिन के समय धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं, पूर्वाई हवाएं चलने के कारण रात के तापमान में भी हल्का उछाल आया है।
13 जिलों में थी बारिश की संभावना
अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश के 13 जिलों में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की थी।
बुधवार रात को नारनौल में बूंदाबांदी शुरू हुई। बूंदाबांदी से रात के तापमान में उछाल आने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को दिन के समय धूप खिलने से तापमान में बदलाव हुआ है।
रात के तापमान में हो सकती है गिरावट
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रह सकता है।
वहीं, बात करें रोहतक की तो अधिकतम तापमान पिछले तीन दिन में ही चार डिग्री सेल्सियस से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। 19 जनवरी को जहां रोहतक का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, तीन दिन बाद 22 जनवरी को यह 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिन में गर्मी रात में सर्दी बनी रहने की उम्मीद
इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। 19 जनवरी को ही रोहतक का न्यूनतम तापमान जहां 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, तीन दिन बाद 22 जनवरी को यह तीन डिग्री गिरावट के साथ 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट का यह सिलसिला अगले कई दिनों तक बना रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है। हालांकि, अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक बना रह सकता है। ऐसे में दिन भी गर्मी और रात को सर्दी बनी रहेगी। उधर, हवा के गुणवत्ता भी सामान्य बनी हुई है। बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली।
जमीन विवाद में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर चालक ने महिला को कुचला, बेटे को भी मारी टक्कर
23 Jan, 2025 12:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत। हरियाणा के पानीपत के गांव पत्थरगढ़ में 20 कनाल 7 मरला जमीन के विवाद में ट्रैक्टर चालक ने बुधवार सुबह 50 वर्षीय नहिमा की कुचलकर हत्या कर दी। आरोपित ने पहले नहिमा के बेटे जावेद को टक्कर मारी।
वह बचाव में दौड़ा तो आरोपित ने उसके पीछे ट्रैक्टर बैक में दौड़ा दिया। बेटा तो बच गया, लेकिन मां नहिमा को कुचल दिया। इस घटना को लेकर पूरे इलाके के लोग डरे हुए हैं।
इतना ही नहीं, महिला की जान जाने तक आरोपित ने उसे कई बार ट्रैक्टर को आगे-पीछे कर रौंदा। पुलिस ने मामले में मुख्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जावेद की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने हत्या व अन्य धाराओं में ट्रैक्टर चालक समेत छह पर केस दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पत्थरगढ़ निवासी जावेद ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह गांव में घर के नजदीक फुरकान की दुकान के पास बाइक पर खड़ा था। वह अपने ताऊ के बेटे इमरान खान के साथ काम के सिलसिले में बातचीत कर रहा था। तभी गांव का इरफान अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर आया।
जमीन विवाद की रंजिश के चलते इरफान ने उसे देखते ही ट्रैक्टर रोक लिया और तेजी से बैक कर उसे टक्कर मारनी चाही। उस टक्कर में वह बच गया। उसके पास खड़े बाइक सवार असरफ को भी टक्कर मारी।
जावेद ने बताया कि वह बचाव में घर की तरफ दौड़ा। आरोपित ने उसे मारने के लिए ट्रैक्टर बैक ही दौड़ा दिया। मां नहिमा शोर सुनकर गली में आ गई। मां ने ट्रैक्टर चालक को रोकने को कहा, लेकिन आरोपित ने मां को टक्कर मार दी।
दादा की गोद में बैठे मासूम की भी जान लेनी चाही
बता दें कि आरोपित इरफान मां को कुचलने के बाद भी नहीं रुका। उसे भी जान से मारने की मंशा से ट्रैक्टर को पीछे दौड़ाए रखा। उसने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। वहीं, गली में उसका पिता यूसुफ अपने पोत्र के साथ बैठा था। आरोपित ने पिता को भी जान से मारने का प्रयास किया, ट्रैक्टर बोकेट टूटकर गिर गया। आरोपित मौके से फरार हो गया।
अमेरिका में भारी बर्फबारी, टेक्सास से फ्लोरिडा तक शीतकालीन तूफान का प्रभाव
23 Jan, 2025 12:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अटलांटा। दक्षिणी अमेरिका में मंगलवार को ऐतिहासिक बर्फबारी के साथ 1,500 मील से ज्यादा की दूरी तक फैला जोखिमभरा शीतकालीन तूफान आया, जिसमें खाड़ी तट के लिए पहली बार बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई।
जनवरी में आए एक ऐतिहासिक तूफान ने बुधवार को अमेरिकी खाड़ी तट पर इतनी ज्यादा बर्फबारी हुई जिसके कारण पिछले दो दिनों में ह्यूस्टन और न्यू ऑरलियन्स लगभग ठप्प हो गए थे, तथा फ्लोरिडा के पैनहैंडल के कुछ हिस्सों में शिकागो जैसी बर्फ जम गई थी।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि बुधवार को तूफान के क्षेत्र से गुजरने के दौरान उत्तरी फ्लोरिडा, दक्षिणी जॉर्जिया और दक्षिण-पूर्व दक्षिण कैरोलिना के कुछ स्थानों पर 4 इंच (10 सेमी) बर्फबारी, ओले और बर्फीली बारिश के साथ जमा देने वाली बारिश हुई।
राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम विज्ञानी फ्रैंक परेरा के अनुसार, फ्लोरिडा ने पेन्साकोला के निकट पश्चिमी पैनहैंडल शहर मिल्टन में 9 इंच बर्फबारी के साथ बर्फबारी का अपना सर्वकालिक रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिया है।
इस तूफ़ान से पहले, मिल्टन की मेयर हीदर लिंडसे ने कहा था कि उन्होंने 2014 के बाद से शहर में एक भी बर्फ़ का टुकड़ा गिरते नहीं देखा है।
लिंडसे ने कहा, हम इसे सहजता से ले रहे हैं, लेकिन सब कुछ बंद है। उन्होंने कहा कि शहर में बर्फ हटाने वाली मशीनें नहीं हैं और ज़्यादातर निवासियों के पास बर्फ हटाने वाला फावड़ा भी नहीं है।
उन्होंने कहा, लेकिन बच्चे कयाक और इनर ट्यूब का इस्तेमाल स्लेज के रूप में कर रहे हैं और बर्फीले दिन का आनंद ले रहे हैं।
बुधवार को वर्षा कम होने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं और खाड़ी तट तथा पूर्वी तट पर कम से कम इस सप्ताहांत तक यह जारी रहेगी।
मौसम विज्ञानी फ्रैंक परेरा ने कहा, ठंड अभी भी बनी हुई है। फ्लोरिडा की राजधानी तल्लाहासी, जहां जनवरी में तापमान आमतौर पर 60 डिग्री के आसपास रहता है, वहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री फ़ारेनहाइट (-15 डिग्री सेल्सियस) रहने की उम्मीद है।
सर्दियों के तूफान ने पहले ही ह्यूस्टन जैसे प्रमुख खाड़ी तट के शहरों को तबाह कर दिया था, जहां 4 इंच (10 सेमी) बर्फबारी हुई थी, जो 1960 के बाद से शहर में हुई सबसे अधिक बर्फबारी थी। न्यू ऑरलियन्स क्षेत्र में, कुछ स्थानों पर रिकॉर्ड 10 इंच (25 सेमी) बर्फबारी हुई, जिससे मंगलवार को बॉर्बन स्ट्रीट सफेद हो गई।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
बुधवार को पूरे क्षेत्र में लगभग 20 मिलियन लोग सर्दियों के मौसम की सलाह और चेतावनियों के अधीन थे, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने लोगों को शीतदंश और हाइपोथर्मिया और सड़क यात्रा के खतरों के बारे में चेतावनी दी।
यात्रा पर पड़ने वाले ये प्रभाव कई दिनों तक बने रह सकते हैं, क्योंकि यहां ऐतिहासिक रूप से भारी मात्रा में बर्फ जमा हो गई है, साथ ही यहां का तापमान भी ठंडा है, तथा उत्तरी क्षेत्रों की तुलना में यहां सड़कों को साफ करने के लिए उपकरणों की कमी है।
टेक्सास से लेकर जॉर्जिया और फ्लोरिडा तक 90,000 से ज़्यादा घरों और व्यवसायों में बिजली नहीं थी। कई स्कूल और स्थानीय सरकारी दफ़्तर बंद हो गए, जबकि पूरे क्षेत्र में कई राजमार्ग फिसलन भरे थे और बर्फ़ और बर्फ़ से ढके हुए थे।
तूफान के कारण ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट, डलास-फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट रात भर और बुधवार को सुबह-सुबह अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर डॉट कॉम के अनुसार, अमेरिका में 1,400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें से कई दक्षिण-पूर्व में थीं और 1,200 उड़ानें विलंबित रहीं।
अमेरिकी तरलीकृत प्राकृतिक गैस कंपनी फ्रीपोर्ट एलएनजी ने बुधवार को कहा कि उसने शीतकालीन तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति में आई समस्या के कारण 21 जनवरी को टेक्सास स्थित अपने निर्यात संयंत्र को बंद कर दिया है, तथा बिजली आपूर्ति स्थिर होने तक इसे बंद रखा जाएगा।
अमेरिका के उत्तर-पूर्व में एक और दिन कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे कम तापमान डेविस, वेस्ट वर्जीनिया में -27 डिग्री फ़ारेनहाइट (-32 C) दर्ज किया गया।
आईएसआई टीम का बांग्लादेश दौरा, मेजर जनरल शाहिद अमीर अफसर भी मौजूद
23 Jan, 2025 11:57 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार लगातार पाकिस्तान के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने में जुट चुकी है। सत्ता संभालने के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से चार महीनों में तीन मुलाकात की है। वहीं, कुछ दिनों पहले बांग्लादेश आर्मी के एक टॉप जनरल की लीडरशिप में रक्षा प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान का दौरा किया।
अब खबर सामने आ रही है कि आईएसआई (ISI) की एक हाई लेवल टीम ढाका पहुंची है। इस टीम में मेजर जनरल शाहिद अमीर अफसर भी शामिल हैं, जो चीन ने पाकिस्तान के मिलिट्री डिप्लोमेट रह चुके हैं। वहीं. टीम में दो ब्रिगेडियर लेवल के अधिकारी, आलम आमिर अवान और मोहम्मद उस्मान जतीफ भी शामिल हैं।
24 जनवरी तक बांग्लादेश में रहेगी ISI डेलिगेशन
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएसआईए के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आसिम मलिक भी बांग्लादेश दौरे पर गए हैं। हालांकि, वो इस हाई लेवल टीम का हिस्सा नहीं हैं।
आईएसआई के अधिकारी 21 जनवरी को एमिरेट्स के विमान EK-586 से ढाका पहुंचे थे। 24 जनवरी तक ये सभी अधिकारी बांग्लादेश में ही रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, आईएसआई अधिकारियों का यह दौरा मिलिट्री और सिक्योरिटी कोऑपरेशन स्थापित करने के लिए हो सकता है।
भारत की सिरदर्दी बढ़ा रहा बांग्लादेश
शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान की दोस्ती लगातार मजबूत होती जा रही है, जो भारत के लिए एक चिंता का विषय है। एक तरफ जहां मोहम्मद यूनुस की सरकार में बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। वहीं, आशंका है कि पाकिस्तान अब बांग्लादेश को भारत के खिलाफ हथियार बना सकता है।
विदेश मंत्री जयशंकर का बयान, वाणिज्य दूतावास हमलावरों पर हो सख्त कार्रवाई
23 Jan, 2025 11:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से बातचीत की थी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने दो साल पहले सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है। इस घटना के आरोपियों को कटघरे में लाया जाना चाहिए।
घटना को अंजाम देने वालों को मिले सजा: विदेश मंत्री
वहीं, विदेश मंत्री ने बुधवार को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा,"सैन फ्रांसिस्को में हमारे वाणिज्य दूतावास पर आगजनी का हमला एक बहुत ही गंभीर मामला है। यह ऐसा मामला है जिसके लिए हम जवाबदेही की उम्मीद करते हैं। हम यह देखना चाहेंगे कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाए। भारत इस घटना के लिए जवाबदेही की उम्मीद करता है।"
खालिस्तान समर्थकों ने की थी आगजनी
19 मार्च 2023 को सैन फ्रांसिस्को में मौजूद भारत के महावाणिज्य दूतावास पर हमलावरों के एक ग्रुप ने हमला किया था। हमलावरों ने पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया था और भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी गई। गनीमत रही कि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस हमले में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ था
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी रिलीज की गई, जिसमें संदिग्ध खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर इकट्ठा होते हुए थे। . स्थानीय सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग, विशेष राजनयिक सुरक्षा कर्मियों, तथा राज्य और संघीय अधिकारियों ने इस घटना की जांच की। इस घटना पर अमेरिका ने चिंता जाहिर की थी।
बांग्लादेश के मुद्दे पर भी हुई चर्चा
गौरतलब है कि जयशंकर ने मार्को रुबियो के साथ बातचीत के दौरान बांग्लादेश का मुद्दा भी उठाया था। हालांकि, क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी शेयर नहीं की गई।
इन मुद्दों पर भी जयशंकर-रुबियो के बीच हुई बातचीत
दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय मुद्दों और अमेरिका-भारत संबंधों को और गहरा करने के अवसरों, विशेष रूप से महत्वपूर्ण और उभरती टेक्नोलॉजी, डिफेंस कॉर्पोरेशन, एनर्जी और एक स्वतंत्र और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने समेत कई विषयों पर चर्चा की।
विदेश मंत्री रुबियो ने आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने और इरेगुलर इमिग्रेशन से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए भारत के साथ काम करने की ट्रंप प्रशासन की इच्छा पर भी जोर दिया।
नैशविले स्कूल में गोलीबारी, छात्र ने छात्रा की हत्या कर खुद को मारी गोली
23 Jan, 2025 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नैशविल। अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार अमेरिका के नैशविले स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने कहा कि एक किशोर लड़के ने बुधवार को टेनेसी हाई स्कूल के अंदर गोलीबारी की, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई और दूसरे को घायल कर दिया और फिर खुद की जान ले ली।
स्कूल के कैफेटेरिया में चलाई गोली
नैशविले पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि 17 वर्षीय एक छात्र ने एंटिओक हाई स्कूल के कैफेटेरिया के अंदर पिस्तौल से कई गोलियां चलाईं। 16 साल की एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 17 साल की उम्र के एक अन्य लड़के की बांह में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
हिंसा के मकसद की जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने गोलीबारी करने वाले लड़के की पहचान सोलोमन हेंडरसन के रूप में की है। उन्होंने बताया कि मारी गई लड़की का नाम जोसेलिन कोरिया एस्क्लांते है। वे हिंसा के मकसद की जांच कर रहे थे। एंटिओक हाई स्कूल में लगभग 2,000 छात्र हैं और यह नैशविले के दक्षिण-पूर्व में एक उपनगर में स्थित है।
दो साल पहले भी हुई थी गोलीबारी की घटना
यह हिंसा हाल के दशकों में संयुक्त राज्य अमेरिका में देखी गई स्कूल गोलीबारी घटनाओं में नवीनतम है और लगभग दो साल बाद नैशविले में एक निजी ईसाई स्कूल में गोलीबारी में तीन युवा छात्रों और तीन स्कूल स्टाफ सदस्यों की मौत हो गई थी।
टिकटॉक वीडियो बनाते समय शेर के पिंजरे में घुसा शख्स, गंभीर रूप से घायल
22 Jan, 2025 05:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जंगल में टिकटॉक वीडियो बनाना एक शख्स को भारी पड़ गया, इस घटना में शख्स बुरी तरह घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब युवक ने बिना इजाजत के शेर के पिंजरे में एंटर किया। घटना में घायल शख्स की पहचान मोहम्मद अजीम के रूप में हुई है।
अजीम ने फार्म मालिक की अनुमति के बिना शेर के पिंजरे में प्रवेश किया और वायरल वीडियो बनाने के लिए शेर के पास जाने की कोशिश की।
वीडियो के चक्कर में फंसी जान
पुलिस ने बताया कि अजीम शेर के पिंजरे में वीडियो बनाने गए थे। जैसे ही अजीम मोबाइल फोन लेकर शेर के करीब गए, शेर ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में शेर ने उसके सिर, चेहरे और बाजुओं पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
बता दें कि इस घटना के समय, फार्म का मालिक शेर के पिंजरे के पास मौजूद नहीं था। अजीम की चीख सुनकर फार्म मालिक वहां पहुंचा और उसे शेर के चंगुल से बचाया। घायल अजीम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
खेत मालिक ने तुरंत अजीम को बचाया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उनकी चोटों ने सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के साथ बातचीत से जुड़ी मुश्किलें के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं।
शेर पर नियम सख्त किए गए
हमले के बाद पंजाब सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने फार्म मालिक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का आदेश दिया है, जिसमें उसका प्रजनन लाइसेंस रद करना भी शामिल है।
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
