ख़बर
ट्रंप का बड़ा फैसला: कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ, चीन पर 10% शुल्क
3 Feb, 2025 01:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से आने वाले समान पर टैरिफ और चीनी प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है. ट्रंप के इस ऐलान का कई देशों में विरोध किया जा रहा है और कनाडा, मेक्सिको से लेकर चीन तक ने अमेरिका को करारा जवाब देने की कसम खाई है. ट्रंप ने टैरिफ लगाते हुए पहले ही अमेरिकियों को आगाह किया कि उनके इस फैसले से कुछ दर्द अमेरिका के लोगों को भी हो सकता है. साथ ही दावा किया कि अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्लस के बिना कनाडा का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. ट्रंप का कहना है कि वह उन देशों पर ये कार्रवाई कर रहे हैं, जो अमेरिका आने वाले अवैध प्रवासियों पर लगाम नहीं लगा रहे हैं. ट्रंप के मुताबिक अमेरिका में कनाडा, मेक्सिको और कोलंबिया से अवैध प्रवासी आते हैं. ट्रंप ने शनिवार को तीन अलग-अलग आदेशों को पास करते हुए ये टैरिफ लगाए हैं, जिनकी वेश्विक स्तर पर आलोचना हो रही है.
क्या है ट्रंप के फैसले?
फैसले के तहत चीन से सभी आयातों पर 10% और मेक्सिको-कनाडा से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा. इसमें कनाडा के ऊर्जा उत्पाद को कुछ छूट दी गई हैं. जिनमें तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली शामिल हैं, जिन पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा. हालांकि व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक टैरिफ में कोई अपवाद नहीं है और यह 800 डॉलर से कम मूल्य के कनाडाई आयातों पर भी लागू होगा, जो हाल में टैक्स फ्री हैं.
कनाडा और मेक्सिको ने दिया जवाब
कनाडा के निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ऐलान किया कि ओटावा भी इसी तरह जवाब देगा और 155 बिलियन डॉलर तक के अमेरिकी आयातों पर 25% टैरिफ लगाएगा. ट्रूडो ने कहा कि इन टैरिफ में अमेरिकी बीयर, वाइन और बॉर्बन के साथ-साथ फल और फलों के जूस भी शामिल होंगे, जिसमें ट्रंप के गृह राज्य फ्लोरिडा का संतरे का जूस भी शामिल है. कनाडा कपड़ों, खेल के प्रोडक्ट और घरेलू उपकरणों सहित अन्य समान को भी लक्षित करेगा. अमेरिकी सरकार के मुताबिक 2022 में कनाडा देश के सामानों का सबसे बड़ा खरीदार था, जिसकी खरीद 356.5 बिलियन डॉलर है. अनुमान है कि 2023 में हर दिन 2.7 बिलियन डॉलर का सामान और सर्विस अमेरिका-कनाडा के बीच हुआ है.
मेक्सिको अपने व्यापार साझीदार से टकराव नहीं चाहता: शिनबाम
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने शनिवार को मेक्सिको से आने वाले सभी सामानों पर टैरिफ लगाने के जवाब में जवाबी टैरिफ लगाने का आदेश दिया. एक्स पर एक लंबी पोस्ट में, शिनबाम ने कहा कि उनकी सरकार अपने शीर्ष व्यापार साझेदार के साथ टकराव के बजाय बातचीत चाहती थी, लेकिन मेक्सिको को उसी तरह जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
टैरिफ मुद्दा WTO में उठाएगा चीन
चीन ने टैरिफ और ट्रंप की मांग की निंदा की है और अमेरिका से इस मुद्दे पर बातचीत के जरिए तनाव कम करने का आग्रह किया है. साथ ही इस मुद्दे को WTO में उठाने की बात कही है. चीन की फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि ट्रंप का कदम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नियमों का गंभीर उल्लंघन करता है और उसने अमेरिका से स्पष्ट बातचीत करने और सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया है.
एलन मस्क ने USAID को 'आपराधिक संगठन' दिया करार, खत्म करने की कही बात
3 Feb, 2025 12:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Elon Musk: एलन मस्क ने United States Agency for International Development (USAID) के कर्मचारियों से जुड़ी एक खबर को रि-ट्वीट करते हुए कहा कि USAID एक आपराधिक संगठन है, जिसे खत्म हो जाना चाहिए है. दरअसल USAID के अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन में सरकारी कार्यदक्षता विभाग (DOGE) को किसी भी तरह की संवेदनशील सूचना देने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद USAID के दो अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है. DOGE की कमान एलन मस्क के पास है और वह बड़ी लगन से अमेरिका के सरकारी खर्चों को कम करने में लगे हैं. USAID के दो अधिकारियों की छुट्टी की ही खबर को मस्क ने शेयर कर लिखा कि ये एक आपराधिक संगठन है, जिसे खत्म हो जाना चाहिए है.
क्या करता है USAID?
USAID संगठन संघर्षों से प्रभावित अन्य देशों को मानवीय सहायता प्रदान करता है और विकासशील देशों को विभिन्न तरीकों से मदद देता है. इस एजेंसी का बजट 50 बिलियन डॉलर से अधिक है और इसका गठन 1961 में हुआ था. इसके बंद होने से विदेशों को मिलने वाली मदद पर भारी असर पड़ सकता है. पहले ही ट्रंप WHO से हट चुके हैं और कई देशों को दी जाने वाली मदद में कटौती करने का ऐलान किया है.
ट्रंप के निशाने पर USAID
ट्रंप प्रशासन अपने व्यापक बदलावों के बाद USAID को निशाना बना रहा है. पिछले हफ्ते तीन पन्नों के पत्र में यह खुलासा किया गया कि राष्ट्रपति ट्रंप इस संगठन को विदेश विभाग के अधीन एक शाखा में विलय करने पर विचार कर रहे हैं. हाल के दिनों में कई संघीय वेबसाइटें बंद हो गई हैं , जिनमें USAID की वेबसाइट भी शामिल है.
जस्टिन ट्रूडो की ट्रंप को धमकी, टैरिफ लगाकर दिखाए हम भी प्रतिक्रिया के लिए तैयार
2 Feb, 2025 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
टोरंटो। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के मुताबिक 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला होता है, तब उनके देश की प्रतिक्रिया जबरदस्त लेकिन उचित होगी।
पीएम ट्रूडो ने पोस्ट किया कि कोई भी सीमा के दोनों ओर कनाडाई वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ देखना नहीं चाहता है। मैं आज हमारी कनाडा-यू.एस.परिषद से मिला। हम इन टैरिफों को रोकने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अगर अमेरिका आगे बढ़ता है, तब कनाडा भी एक सशक्त और तत्काल प्रतिक्रिया के साथ तैयार है। ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है।
ट्रूडो ने कनाडा-अमेरिका संबंधों पर अपनी सलाहकार परिषद के साथ बैठक से पहले कहा कि अगर राष्ट्रपति कनाडा के खिलाफ कोई टैरिफ लागू करने का विकल्प चुनते हैं, तब हम एक उद्देश्यपूर्ण, सशक्त लेकिन उचित, तत्काल प्रतिक्रिया के साथ तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि टैरिफ आ रहे थे और उन्हें अभी तक यह तय नहीं करना है कि कनाडाई तेल उन टैरिफ के दायरे में आएगा या नहीं। ट्रूडो ने उल्लेख किया कि कनाडा के साथ-साथ टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए घातक होगा और दो देशों की सामूहिक सुरक्षा को कमजोर करेगा।
पीएम ट्रूडो ने कहा कि कनाडा अपना पक्ष रखता रहेगा कि कनाडा के साथ व्यापार अमेरिका की दीर्घकालिक समृद्धि और सुरक्षा के लिए अच्छा है, उन्होंने कनाडा के इस्पात और एल्यूमीनियम, महत्वपूर्ण खनिजों और स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ इसके स्थिर लोकतांत्रिक संस्थानों को भी साझा किया। अगर कनाडा के खिलाफ टैरिफ लागू होता है, तब हम जबाव देने को तैयार है। व्हाइट हाउस ने कहा कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत तथा चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) शनिवार से लागू होगा। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या इन उपायों में कोई छूट होगी क्योंकि इन टैरिफ के परिणामस्वरूप अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए सामान काफी महंगे हो सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में इन टैरिफ की घोषणा की थी।
6.6 करोड़ साल पुराना डायनासोर काल का जीवाश्म मिला
2 Feb, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोपनहेगन । 6.6 करोड़ साल पुराना डायनासोर के जमाने का एक अनोखा जीवाश्म डेनमार्क में शौकिया खोजकर्ता, पीटर बेनिके को कोपेनहेगन के दक्षिण में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, स्टेवन्स की चट्टानों पर मिला।
यह खोज पूर्वी जीलैंड के संग्रहालय ने साझा की। खोजे गए इस जीवाश्म का अनुमानित आयु 6.6 करोड़ साल पुराना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उल्टी एक मछली द्वारा की गई होगी, जिसने समुद्री लिली खाई थी और उसे पचा नहीं पाने के बाद उल्टी कर दी। पीटर बेनिके ने बताया कि वह स्टेवन्स की चट्टानों पर टहल रहे थे, जब उन्हें समुद्री लिली के कुछ अजीब टुकड़े मिले। इन टुकड़ों को जांच के लिए संग्रहालय भेजा गया, जहां विशेषज्ञों ने पाया कि यह उल्टी क्रिटेशियस युग के अंत की है। उस समय धरती पर विशाल डायनासोर रहते थे। उल्टी में कम से कम दो अलग-अलग प्रजातियों की समुद्री लिली के अवशेष पाए गए। संग्रहालय ने इस खोज को महत्वपूर्ण बताया है, क्योंकि यह पुराने पारिस्थितिक तंत्र को समझने में मदद करती है। इस खोज से यह जानकारी मिलती है कि उस समय के जीवों के बीच क्या संबंध थे और उनके आहार में क्या शामिल था।
पुराजीवाश्म विज्ञानी जेस्पर मिलान ने इसे एक असामान्य खोज करार दिया है, जो प्रागैतिहासिक खाद्य श्रृंखला के संबंधों को समझने में मदद कर सकती है। मिलान ने बताया कि समुद्री लिली ज्यादा पौष्टिक नहीं होतीं, क्योंकि वे मुख्य रूप से कैल्शियम कार्बोनेट की प्लेटों से बनी होती हैं। फिर भी, किसी जानवर ने इन लिलियों को खाया और कंकाल के हिस्सों को उल्टी कर दिया। यह खोज इस बात का प्रमाण है कि उस समय के जीव अत्यधिक चुनिंदा नहीं थे, और वे जो भी मिलते, उसे खा लेते थे।
युवाओं के लिए विलेन फॉर हायर नाम की अनोखी सेवा शुरू
2 Feb, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्वालालंपुर। मलेशिया में युवा अपनी प्रेमिका के सामने खुद को एक हीरो के रूप में पेश करना चाहते हैं, इसके लिए एक अनोखी सर्विस शुरु की गई है। इस अनोखी और विवादित सेवा ने सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा पैदा की है और यह कई लोगों के लिए एक दिलचस्प चर्चा का विषय बन गया है।
मलेशिया के इम्पोह में रहने वाले 28 साल के शाज़ाली सुलैमान ने विलेन फॉर हायर नाम की एक सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत वह एक गुंडे की भूमिका अदा करते हैं, ताकि लड़के अपनी प्रेमिका के सामने अपनी मर्दानगी साबित कर सकें। शाज़ाली की सेवा का उद्देश्य उन लड़कों के लिए है, जो अपनी प्रेमिका को यह दिखाना चाहते हैं कि वे ताकतवर और सुरक्षा देने वाले हैं। इसके लिए, शाज़ाली और उनके साथी गुंडे ग्राहक की पार्टनर को परेशान करते हैं, ताकि लड़का अपनी प्रेमिका को बचाते हुए उस गुंडे को भागने पर मजबूर कर सके। यह सब एक नाटक की तरह होता है, जिसमें लड़के को हीरो बनाने के लिए गुंडा किराए पर लिया जाता है। इस सेवा के लिए शाज़ाली वीकडेज़ में 100 रिंगिट (लगभग 1,898 रुपये) और वीकेंड पर 2700 रुपये चार्ज करते हैं। यदि कहीं दूर जाना हो, तो उनकी फीस और बढ़ सकती है।
शाज़ाली अपनी सेवा को सोशल मीडिया पर प्रमोट करते हुए कहते हैं, क्या आपकी पार्टनर आपको कमज़ोर समझती है? सस्ते दामों में मैं उन्हें गलत साबित कर दूंगा। हालांकि, कुछ लोग इस सेवा पर सवाल उठा रहे हैं, यह कहते हुए कि लड़कियों को छेड़ना अपराध है और यह गैर कानूनी हो सकता है। लेकिन शाज़ाली का कहना है कि यह केवल एक नाटक है, और वह यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी को भी असली नुकसान न हो।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा: 41 मौतों के बाद पहुंचे सेना प्रमुख मुनीर
2 Feb, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस्लामाबाद।बलूचिस्तान में आतंकवादियों और सेना के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें 23 दहशतगर्द और 18 सुरक्षाकर्मी मारे गए। सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर अशांत प्रांत में झड़पों के बीच बलूचिस्तान के दौरे पर गए। रिपोर्ट के अनुसार, सेना प्रमुख को प्रांत में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जनरल मुनीर ने कहा, ये तथाकथित उन्मादी कुछ भी कर लें मगर हमारे गौरवशाली राष्ट्र और उसके सशस्त्र बलों से हार जाएंगे। मालूम हो कि बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाएं हुईं। इनमें 23 आतंकवादियों मारे गए, लेकिन 18 सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि पिछले 24 घंटों में अशांत बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में ये आतंकवादी मारे गए। शनिवार को हरनई जिले में ऐसे ही एक अभियान में राष्ट्रीय सैनिकों की आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 11 आतंकवादी मारे गए और कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अनुसार, सेना प्रमुख ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती और राज्यपाल शेख जाफर खान मंडोखाइल से मुलाकात की। उन्होंने मारे गए सैनिकों के अंतिम संस्कार में प्रार्थना की और संयुक्त सैन्य अस्पताल क्वेटा में घायल सैनिकों का हालचाल जानने पहुंचे।
कलात जिले के मंगोचर इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के सड़क पर अवरोधक लगाने के प्रयास को विफल कर दिया। साथ ही, 12 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने बताया, पिछले 24 घंटों में बलूचिस्तान में विभिन्न अभियानों के तहत कुल 23 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सेना ने बताया कि सुरक्षा बल न केवल बलूचिस्तान बल्कि पूरे पाकिस्तान से आतंकवाद के खात्मे के लिए दृढ़ संकल्प हैं। हालांकि, किसी ने भी हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली। बयान के मुताबिक, अभियान के दौरान 18 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए।
हमास ने दो बंधकों को सौंपा, मार्च तक युद्धविराम का पहला चरण रहेगा जारी
1 Feb, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस्राइल के साथ युद्धविराम समझौते के तहत हमास ने दक्षिणी गाजा पट्टी में दो बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया। इस साल की शुरुआत में 19 जनवरी से शुरू हुए इस युद्ध विराम का उद्देश्य इस्राइल और हमास के बीच घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करना है। बता दें कि इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम का पहला चरण मार्च की शुरुआत तक चलेगा, जिसमें हमास इस्राइल के 33 बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले में इस्राइल करीब दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए तैयार हुआ है।
हमास ने अमेरिकी इस्राइली बंधक कीथ सीगल को रेड क्रॉस को सौंप दिया। वे इस्राइल के साथ युद्धविराम समझौते के तहत शनिवार को रिहा किए जाने वाले तीसरे बंधक हैं। इससे पहले, आतंकवादियों ने दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस शहर में 35 वर्षीय यार्डन बिबास और 54 वर्षीय फ्रांसीसी-इजरायली ओफर काल्डेरोन को रेड क्रॉस को सौंप दिया था।
हमास और इस्राइल के बीच युद्धविराम समझौता
इस युद्धविराम के दौरान पहले तीन बंधकों को रिहा किया गया था, जिसके बदले में इस्राइल की तरफ से पकड़े गए 90 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था। इसके बाद हमास ने आठ बंधकों को रिहा किया, जिसमें तीन इस्राइली और पांच थाईलैंड के नागरिक शामिल हैं। बदले में इस्राइल ने भी 110 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया।
15 महीने तक चला युद्ध
सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था। इस हमले में करीब 1,200 इस्राइली नागरिक मारे गए थे। हमास ने करीब ढाई सौ लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इन्हें गाजा ले जाया गया। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमले शुरू किए। इस्राइली हमलों में 46,000 से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं। इस युद्ध के कारण गाजा पट्टी की 90 फीसदी आबादी को विस्थापन का सामना करना पड़ा है। वहीं, लोगों के सामने भुखमरी का संकट भी खड़ा हो गया। इस्राइल द्वारा रिहा किए जाने वाले कैदियों में से कई ऐसे हैं, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इस्राइल के करीब 90 बंधक अभी भी हमास की कैद में हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से एक तिहाई की मौत हो चुकी है।
श्रीलंका ने कारों के आयात पर प्रतिबंध हटाने का लिया फैसला, राष्ट्रपति ने किया ऐलान
1 Feb, 2025 03:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने अब कारों के आयात से प्रतिबंध हटा लिया है। पिछले सप्ताह श्रीलंका ने ट्रकों, बसों और डबल कैब के आयात की अनुमति दी थी।
शुक्रवार को राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने एक विशेष राजपत्र अधिसूचना जारी करके वाहन आयात पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया। इसके बाद कोरोना प्रकोप के साथ 2020 की शुरुआत में लगाए गए वाहन आयात पर प्रतिबंध पूरी तरह से समाप्त हो गया है। बताया जाता कि वाहनों के आयात शुल्क पर 50 प्रतिशत का सरचार्ज लगेगा। इससे कीमतें बढ़ने की उम्मीद है। राष्ट्रपति दिसानायके ने पहले घोषणा की थी कि 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाहन आयात के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
2022 में पहली बार डिफॉल्ट हुआ था द्वीप राष्ट्र
श्रीलंका ने 2022 में पहली बार आधिकारिक तौर पर ऋण चुकाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद देश में आर्थिक संकट पैदा हुआ। भोजन, ईंधन और गैस की किल्लत हो गई थी। लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। इन विरोध प्रदर्शनों के कारण तब के राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे को देश छोड़ना पड़ा था। इसके बाद रानिल विक्रमसिंघ ने राष्ट्रपति का पद संभाला और अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मदद हासिल करने के लिए बातचीत शुरू की। मार्च 2023 में श्रीलंका को बेलआउट पैकेज मिला।
आईएमएफ से समझौता और आर्थिक सुधार
श्रीलंका ने आईएमएफ से 2.9 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज हासिल किया था। आईएमएफ ने हाल ही में तीसरी बार समीक्षा की, जिसमें श्रीलंका सफल रहा। इसके अलावा श्रीलंका ने 14.2 अरब डॉलर का ऋण पुनर्गठन समझौता भी किया, जो आईएमएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए जरूरी था। अब श्रीलंका को आईएमएफ की शर्तों का पालन करना है ताकि अर्थव्यवस्था में 2022 जैसी दूसरी गिरावट से बचा जा सके। उसे विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखना और बढ़ाना होगा। प्रतिबंध हटने के बाद श्रीलंका को कई फायदे होंगे।
डीपसीक का चैटबाट एप, एनवीडिया को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद बढ़ी वैश्विक चिंताएं
1 Feb, 2025 03:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
न्यूयार्क। अगर आपने भी हाल ही में चीन के एआइ आधारित प्लेटफॉर्म डीपसीक का इस्तेमाल किया है, तो आपको पता होना चाहिए कि आपको ये जो जवाब या जानकारी देता है वो ज्यादातर चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के दृष्टिकोण को पेश करता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह प्लेटफार्म चीन का प्रोपोगैंडा करने वाला एक टूल है और इसका एजेंडा साफ है।
डीपसीक ने अपना पहला मुफ्त चैटबाट एप जारी किया
बीते 10 जनवरी को डीपसीक ने अपना पहला मुफ्त चैटबॉट एप जारी किया था, जिसके बाद इसने स्टॉक बाजार में एनवीडिया जैसी दिग्गज कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, इसकी क्षमताओं की जांच में जुटे शोधकर्ताओं का मानना है कि यह चैटबाट चीनी सत्ताधारी पार्टी का प्रोपोगैंडा और गलत जानकारी दे रहा है, जिससे वैश्विक जनता की राय पर इसके असर को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
न्यूजगार्ड और अन्य संगठनों के शोधकर्ताओं ने डीपसीक द्वारा दी गई गलत जानकारी, तथ्यों से छेड़छाड़ को दस्तावेज के रूप में सहेजा है। उदाहरण स्वरूप पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर की ताइवान पर टिप्पणी और और झिनजियांग के हालात पर जानकारी को लिया गया है।
चैटबाट ज्यादातर चीनी सरकार के विचारों को दोहराता है
यह चैटबाट ज्यादातर चीनी सरकार के विचारों को दोहराता है, फिर चाहे वो उइगरों का दमन हो या कोविड-19 महामारी। यह टिकटॉक के असर के बारे में चिंताओं को उठाने के साथ ही वैश्विक धारणाओं के लिए तकनीक का प्रयोग करने की चीन की रणनीति को उजागर करता है।
एक डिजिटल रिसर्च कंपनी ग्राफिका के चीफ रिसर्च आफिसर जैक स्टब्स इस बात पर जोर देते हैं कि सूचना अभियानों में चीन नई तकनीकों का फायदा उठा रहा है। अन्य बड़े लार्ज लैंग्वेज माडल्स (एलएलएम) की ही तरह डीपसीक भारी-भरकम टेक्स्ट का विश्लेषण करता है, जिससे अप्रत्याशित प्रतिक्रियाओं के साथ कभी-कभी भ्रम या अशुद्धियों भरे परिणाम दिखते हैं।
डीपसीक के जवाब 80 प्रतिशत समय चीन के विचारों की तरह होते हैं
यह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, थ्येन आनमन चौक और ताईवान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जवाब देने से किनारा कर लेता है। न्यूजगार्ड का परीक्षण बताता है कि डीपसीक के जवाब 80 प्रतिशत समय चीन के विचारों की तरह होते हैं। वहीं एक तिहाई जवाबों में पूरी तरह से झूठ होता है। जैसे बुचा नरसंहार से जुड़ी जानकारी मांगने पर इसने चीनी अधिकारियों के बयान ही दोहराए और सीधी टिप्पणी से बचने के साथ व्यापक समझ और निर्णायक सुबूत की जरूरत बताई।
फिलाडेल्फिया में विमान दुर्घटना के बाद कई घरों में आग, बचाव कार्य जारी
1 Feb, 2025 01:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि दो लोगों को लेकर जा रहा एक छोटा विमान उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया के एक शॉपिंग सेंटर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लीयरजेट 55 मिसौरी में स्प्रिंगफील्ड-ब्रैनसन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था। यह शाम करीब 6:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) एनटीएसबी के नेतृत्व में घटनाओं की जांच करेंगे।
पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शाप्रियो ने कहा कि उन्होंने फिलाडेल्फिया के मेयर से घटना के बारे में बात की है और स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने फिलाडेल्फिया मेयर से बात की है। मेरी टीम सभी जिम्मेदार एजेंसियों के साथ संपर्क में है। हम नॉर्थईस्ट फिली में छोटे निजी विमान दुर्घटना के राहत अभियान में हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
फिलाडेल्फिया आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने X पर लिखा, 'रूजवेल्ट मॉल के सामने उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया में कॉटमैन और बस्टेलटन एवेन्यू के पास बड़ी घटना हुई। रूजवेल्ट बुलेवार्ड के कुछ हिस्सों सहित क्षेत्र में सड़कें बंद हैं। लोग फिलहाल इस इलाके से दूर रहें।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वाहनों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है। हताहतों के बारे में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
कैसे हुआ विमान हादसा?
दरअसल, फिलाडेल्फिया से उड़ान भरने के लगभग 30 सेकंड बाद ही एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिहायशी इलाके के पास हुए हादसे की वजह से कई घरों में आग लग गई गए। इसका मलबा पूरे इलाके में फैल गया। हफ्ते की दूसरी हवाई दुर्घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। एक डोरबेल कैमरे ने विमान को आसमान से गिरते हुए रिकॉर्ड किया। यह एक शॉपिंग मॉल और सड़क के पास गिरा। गिरने के बाद यहां जोरदार धमाका हुआ और आग का गुबार उठते देखा गया।
डोरबेल कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
डोरबेल कैमरे के मालिक जिम क्विन ने कहा, 'हमने केवल एक तेज आवाज सुनी। यह नहीं पता था कि यह कहां से आ रही थी। हमने बस पीछे मुड़कर देखा तो धुआं और आग का गुबार दिखाई दिया।' दुर्घटना नॉर्थईस्ट फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से 3 मील (4.8 किलोमीटर) से भी कम दूरी पर हुई, जो मुख्य रूप से बिजनेस जेट और चार्टर उड़ानों का संचालन करता है।
विमान हादसे के दो दिन बाद हुई दुर्घटना
दुर्घटना अमेरिका में लगभग 25 साल में हुए सबसे घातक विमान हादसे के दो दिन बाद हुई। 60 यात्रियों और चार चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा एक अमेरिकन एयरलाइंस का विमान बुधवार रात वाशिंगटन डीसी में बीच हवा में हादसे का शिकार हो गया था। विमान से तीन सैनिकों को ले जा रहा एक सेना का हेलीकॉप्टर टकरा गया था। इस दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा था।
टीटीपी के चार आतंकवादियों को पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में मार गिराया
1 Feb, 2025 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खैबर पख्तूनख्वा। पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में एक ऑपरेशन के दौरान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के चार आतंकवादियों को मार गिराया है।रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने डेरा इस्माइल खान के कौलाची इलाके में एक खुफिया आधारित ऑपरेशन चलाया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान जवानों ने टीटीपी के 4 आतंकियों को मार गिराया।
गुरुवार को, उत्तरी वजीरिस्तान खुफिया आधारित ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना के एक मेजर और एक सैनिक की मौत हो गई। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने छह टीटीपी आतंकवादियों को मार गिराया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, यह ऑपरेशन खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में चलाया गया।
सैनिकों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया
रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकों ने टीटीपी के स्थान पर गोलीबारी की और छह आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि 2 लोगों की मौत की सूचना दी जसमें मेजर हमजा इसरार, 29, और सिपाही मुहम्मद नईम, 26 शामिल थे। आईएसपीआर ने आगे कहा कि सुरक्षा बल आतंकवादियों का सफाया करने के लिए दृढ़ हैं। आतंकवाद के खतरे और हमारे बहादुर सैनिकों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।
इससे पहले 24 जनवरी को, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने घोषणा की थी कि सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से बलूचिस्तान के झोब जिले में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे छह आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया था।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादी
आईएसपीआर के अनुसार कि 22/23 जनवरी की रात को, ख्वारिज के एक समूह की गतिविधि, जो पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के माध्यम से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, उनको सुरक्षा बलों ने सामान्य क्षेत्र सांबाजा, झोब जिले में पकड़ लिया। " "ख्वारिज" शब्द प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को संदर्भित करता है।
एलन मस्क ने DOGE के ऑफिस में बना लिया बेडरूम, खुद बताई वजह
31 Jan, 2025 05:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने DOGE (डिपार्टमेंट ऑफ गर्वनमेंट एफिसिएंसी) विभाग का गठन किया है। इस विभाग के प्रमुख टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के मुख्यालय में रहकर काम के प्रति अपने समर्पण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
इसके साथ ही दावा किया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क वॉशिंगटन डीसी में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के हेडक्वार्टर्स में ही रहते हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया कि DOGE के प्रमुख एलन मस्क व्हाइट हाउस से कुछ दूर बने आइसेनहोवर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में DOGE के कार्यालय में ही निवास कर रहे हैं।
एलन मस्क ने क्या कहा?
एक रिपोर्ट की मानें तो एलन मस्क ने दावा किया है कि उन्हें व्हाइट हाउस के लिंकन बेडरूम में रात बिताने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने DOGE मुख्यालय में रहने का विकल्प चुना। डेली मेल के अनुसार, चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स द्वारा उन्हें वेस्ट विंग में कार्यालय स्थान देने से इनकार करने के बाद, कथित तौर पर यह निर्णय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम के साथ अधिक औपचारिक संबंध से बचने के लिए लिया गया था। आपको जानना चाहिए कि ये कोई पहला मौका नहीं है मस्क ने अपने अत्यधिक कार्य नैतिकता के लिए सुर्खियां बटोरी हैं।
ये है मस्क की पुरानी आदत
यहां आपको बता दें कि एलन मस्क हमेशा अपनी हार्डकोर काम करने की क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं। कहा जाता है कि टेस्ला के शुरुआती दिनों में वह व्यस्त अवधि के दौरान फैक्ट्री के फर्श पर सोते थे। मस्क का दावा था कि इससे कर्मचारियों को अपने लीडर के समर्पण को प्रत्यक्ष रूप से देखने का मौका मिलता था।
एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था कि यह बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आपकी टीम को लगता है कि आपका लीडर कहीं अच्छा समय बिता रहा है, किसी ट्रॉपिकल आईलैंड पर माई ताई पी रहा है, तो गलत प्रभाव डालेगा। वहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे साथ काम करने वाले जानते थे कि मैं वहीं उनके साथ हूं और इससे काफी फर्क आया है।
DOGE में भी लागू हो रही ये कार्य संस्कृति
माना जा रहा है कि DOGE में भी यह कार्य संस्कृति लागू करने की तैयारी है। जिसका सीधा उदाहरण है कि मस्क अपने ऑफिस में ही पूरी समय व्यतीत कर रहे हैं। DOGE का नेतृत्व एलन मस्क कर रहे हैं। विभाग ने पहले ही महत्वपूर्ण कटौती की है, जिससे अनावश्यक भर्ती को रोककर और विविधता, समानता और समावेश (DEI) पहलों पर खर्च में कटौती करके करदाताओं को प्रति दिन लगभग 1 बिलियन डॉलर की बचत हो रही है।
जानकारी हो कि मस्क की टीम ने DEI से संबंधित वेबसाइटों और कार्यक्रमों को खत्म करना भी शुरू कर दिया है, जिसमें अमेरिकी कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के मुख्य विविधता अधिकारी कार्यकारी परिषद की वेबसाइट को हटा दिया गया है।
चीन की नई रणनीति, भारत-चीन सीमा पर तनाव के बावजूद सीमा चौकियों तक बिजली पहुंचाई
31 Jan, 2025 05:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव कम होने के बावजूद चीन ने अपनी रणनीतिक तैयारियां जारी रखी हैं. सूत्रों के मुताबिक चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने हिमालयी क्षेत्र में सीमा चौकियों तक बिजली आपूर्ति का विस्तार शुरू कर दिया है.
इस कदम से चीन की सीमा रक्षा क्षमताओं में वृद्धि होगी, जिसमें सैनिकों के रहने की स्थिति में सुधार होगा. साथ ही चीन अधिक बिजली-उपयोग करने वाले हथियारों और उपकरणों की तैनाती आसानी से और देर तक कर सकेगा.
चीनी सेना लंबे समय से इन दूरदराज की सीमा चौकियों में बिजली आपूर्ति बेहतर करने की कोशिश कर रही थी. अब शिनजियांग के शैयडुल्ला और तिब्बत के नगारी जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में स्थित सीमा चौकियों को पूरी तरह राष्ट्रीय पावर ग्रिड से जोड़ा गया है.
चीन के कथनी और करनी में अंतर
यह कदम न केवल सैनिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा, बल्कि उन्नत हथियारों और उपकरणों की तैनाती को भी आसान बनाएगा, लेकिन चीन की इस तैयारी से LAC पर उसकी कथनी और करनी के अंतर को जरूर दर्शाती है.
इस पहल से उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को पीने का पानी, हीटिंग, नहाने और ऑक्सीजन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. वहीं उसकी सैन्य तैयारी को बढ़ावा मिलेगा. जनवरी 2024 तक चीन ने 700 से अधिक सीमा चौकियों को राष्ट्रीय पावर ग्रिड से जोड़ा था
नगरी क्षेत्र, जो पश्चिमी तिब्बत का भारत से सटा क्षेत्र है, खनिज संसाधनों से समृद्ध है. यह परिवहन और लॉजिस्टिक्स का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक केंद्र भी है, जो दक्षिण एशिया के लिए प्रवेश बिंदु के रूप में कार्य करता है.
चीन की तैयारी से बढ़ी भारत की चिंता
साथ ही शैयडुल्ला, जो लगभग 3,700 मीटर (12,139 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है, अक्साई चिन के पास है. जिस पर भारत का दावा है लेकिन चीन का कब्जा है. यह गालवान घाटी के बेहद नजदीक है, जहां 2020 में भारत-चीन के बीच घातक झड़प हुई थी.
तिब्बती पठार के कठोर मौसम में तैनात चीनी सैनिकों को अब बेहतर ऑक्सीजन आपूर्ति की जा रही है साथ ही LAC के पास तैनात ड्रेगन की PLA को ज़रूरी सुविधाएं और ऑपरेशनल क्षमताओंइजाफा किया जा रहा है. चीन की यह रणनीतिक तैयारी भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकती है.
सुनीता विलियम्स ने 9वीं बार किया स्पेसवॉक, 5.5 घंटे स्पेस स्टेशन से रहीं बाहर
31 Jan, 2025 04:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गुरुवार शाम भारतीय समय के मुताबिक 6 बजकर 30 मिनट से स्पेसवॉक शुरू किया। इस दौरान उनके साथ एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर भी थे।
करीब 5.5 घंटे तक चलने वाली इस स्पेसवॉक के दौरान दोनों ने ISS के बाहरी हिस्से को साफ किया और सूक्ष्मजीव प्रयोग के लिए नमूने भी इकट्ठा किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पता चलेगा कि ISS पर सूक्ष्मजीव जीवित हैं या नहीं। इसके अलावा ISS से टूटा हुआ एंटीना भी अलग किया।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से 5.5 घंटे की स्पेसवॉक के लिए बाहर कदम रखा, जिससे एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है।
सुनिता विलियम्स के पास अब कुल 62 घंटे, 6 मिनट का स्पेसवॉक समय का रिकॉर्ड भी है, जो नासा की सर्वकालिक सूची में चौथा है।
सुनीता ने 15 दिन में दूसरी बार स्पेसवॉक किया
सुनीता विलियम्स का यह 15 दिन के भीतर दूसरा स्पेसवॉक है। उन्होंने 16 जनवरी को एस्ट्रोनॉट निक हेग के साथ साढ़े 6 घंटे तक स्पेसवॉक किया था। अब तक सुनीता विलियम्स 9 स्पेसवॉक कर चुकी हैं। वहीं, बुच विल्मोर का यह पांचवां स्पेसवॉक है।
इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 23 जनवरी को स्पेसवॉक करना था लेकिन उनकी तैयारी के लिए इस दिन को 7 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया।
सूक्ष्मजीवों प्रयोग के लिए नमूने किए जमा
NASA ने कहा कि अगर वहां सूक्ष्मजीव मिलते हैं तो प्रयोग से समझने में मदद मिलेगी कि वे अंतरिक्ष के वातावरण में कैसे जीवित रह पाते हैं और कैसे प्रजनन करते हैं। यह भी जानने की कोशिश की जाएगी कि वे अंतरिक्ष में कितनी दूर तक यात्रा कर सकते हैं। यह भी जांच की जाएगी कि ये सूक्ष्मजीव चंद्रमा और मंगल जैसे ग्रह पर जीवित रह पाएंगे या नहीं।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि सुनिता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अपने प्राथमिक उद्देश्य पूरे कर लिए हैं, जिनमें स्टेशन के ट्रस से रेडियो फ्रीक्वेंसी समूह एंटीना असेंबली को हटाना और डेस्टिनी प्रयोगशाला और क्वेस्ट एयरलॉक से विश्लेषण के लिए सतह सामग्री के नमूने एकत्र करना शामिल है।
इस बीच, नासा ने बुधवार को कहा कि वह अरबपति एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ मिलकर दो अंतरिक्ष यात्रियों (सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर) को सुरक्षित रूप से घर वापस लाने के लिए काम कर रहा है, जो महीनों से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे हुए हैं, "जितनी जल्दी संभव हो सके।"
अनुभवी अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और विलियम्स जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार होकर आईएसएस पहुंचे। उन्हें परिक्रमा प्रयोगशाला में केवल आठ दिन बिताने थे, लेकिन अंतरिक्ष यान पर तकनीकी समस्याओं के कारण नासा को अपनी योजना बदलनी पड़ी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अगस्त में घोषणा की थी कि बोइंग की प्रतिद्वंद्वी स्पेसएक्स फरवरी में चालक दल को घर ले आएगी। लेकिन स्पेसएक्स द्वारा एक नया अंतरिक्ष यान तैयार करने के कारण उनकी वापसी को और आगे बढ़ा दिया गया।
यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के एक दिन बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि स्पेसएक्स "जल्द ही" दोनों अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए मिशन शुरू करेगा।
क्या है NASA का अगला प्लान
नासा और स्पेसएक्स एजेंसी के स्पेसएक्स क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से वापस लाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
इसके साथ ही अभियानों के बीच हैंडओवर को पूरा करने के लिए क्रू-10 के लॉन्च की भी तैयारी कर रहे हैं।
नासा और स्पेसएक्स ने मार्च 2025 के अंत से पहले क्रू-10 को आईएसएस पर लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है।
नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव के साथ स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन क्रू-10 के प्रयोगशाला में पहुंचने के बाद ही पृथ्वी पर लौट सका।
सीरिया में अमेरिकी हमले में अलकायदा का एक बड़ा कमांडर ढेर, सलाह अल-जबीर की मौत
31 Jan, 2025 12:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दमिश्क। अमेरिकी सेना ने गुरुवार को अलकायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन के सीनियर आतंकवादी मोहम्मद सलाह अल-जबीर को मौत के घाट उतार दिया। सीरिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक हवाई हमले में मोहम्मद सलाह अल-जबीर की मौत हुई।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह हवाई हमला आतंकियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई। जाबीर हुरार्स, अल-दीन नामक ग्रुप से जुड़ा था। यह ग्रुप अलकायदा का सहयोगी संगठन है।
सीरिया में तख्तापलट के बाद चल गई बशर की सत्ता
बता दें कि सीरिया में कुछ दिनों पहले तख्तापलट हुआ था। बशर-अल असद की सरकार को विद्रोही गुट तहरीर अल-शाम ने उखाड़ फेंक था। वहीं, अहमद अल-शरा को देश का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।
फिलहाल अंतराष्ट्रीय मंचों पर अहमद अल-शरा ही सीरिया का नेतृत्व करेंगे। तख्तापलट होने के बाद बशर-अल असद परिवार के साथ सीरिया चले गए। सीरिया में पिछले 53 साल से असद परिवार का कब्जा था। सीरिया में हो रही गतिविधियों पर अमेरिका की पैनी नजर है।
हमास का सैन्य प्रमुख ढेर
वहीं, इजरायल ने फलस्तीन आतंकवादी समूह हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दैफ को हवाई हमले में मार गिराया। आईडीएफ ने इस घटना की पुष्टि की है।
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
