बिहार-झारखण्ड
भोजपुर में ध्वजारोहण समारोह के लिए जा रही 10 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म
27 Jan, 2025 12:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ी शर्मनाक घटनाएं हुई हैं. यहां गीधा थाना क्षेत्र में सुबह ध्वजारोहण समारोह के लिए स्कूल जा रही एक 10 साल की छात्रा के साथ रेप की वारदात हुई है. दुष्कर्म के आरोपी को तो पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.
अगवा कर सूनसान स्थान पर किया दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक गीधा थाना क्षेत्र में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा घर से स्कूल में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकली. वह अभी कुछ दूर ही चली थी कि रास्ते में एक 50 वर्षीय बदमाश ने उसे अगवा किया और सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया. आरोपी के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद हंगामा शुय हो गया.
दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और थोड़ी ही देर बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.
दिलीप जायसवाल ने कहा, 'लालू परिवार को मिलना चाहिए "फादर ऑफ क्राइम" का पुरस्कार'
27 Jan, 2025 12:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार में अपराध को जन्म देने वाले विपक्षी नेता हैं. उनके अपराध को हम समेट रहे हैं. अपराध राक्षस होता है और हमारी सरकार उसी राक्षस को मार रही है. नीतीश कुमार की सरकार में कानून का राज है. अगर कोई अपराध का जनक है तो लालू जी के परिवार को इसके लिए फादर ऑफ क्राइम का प्राइज मिलना चाहिए. उनके पाप को हम धो रहे हैं.' भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ये बातें कहीं.
दिलीप जायसवाल ने कहा, तेजस्वी यादव को संविधान और लोकतंत्र का मखौल उड़ाने का संस्कार मिला है. गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में न जाकर तेजस्वी यादव ने यह साबित कर दिया है. तेजस्वी कितने गंभीर नेता हैं, यह भी उन्होंने जता दिया है. बिहार की जनता को कोई समस्या हो या आपदा हो या कोई संवैधानिक कार्यक्रम, तेजस्वी यादव को मौजूद ही रहना है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह यादव के बयान पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, क्राइम के ग्रैंडफादर तो खुद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व है. गुजरात में जो कुछ भी हुआ, वह रोंगटे खड़ा कर देने वाला था. आज भी वहां का सीन याद करने भर से रोंगटे खड़े हो जाते हैं. शक्ति सिंह यादव ने दिलीप जायसवाल के बयान पर कहा, ग्रैंडफादर तो आपके यहां पड़े हुए हैं. अगर क्राइम को लेकर कोई नोबेल पुरस्कार मिलना हो तो इन लोगों को मिलेगा.
दिलीप सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा ने कहा, बिहार में अगर अपराध की बात करें तो लालू यादव के समय जो अपराध होते थे. वह सड़कों पर शराब के नशे में हुआ करते थे, पर आज जो बिहार में अपराध की घटनाएं हो रही हैं. वो एक तरह से संगठित अपराध है. जेडीयू MLC नीरज कुमार ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा, पटना हाई कोर्ट ने लालू और राबड़ी राज को जंगलराज कहा था. हम तो आतंकराज कहते थे. अगर अपराध के क्षेत्र में बिहार का अति विशिष्ट योगदान के कलंक का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें लालू जी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति चयनित होंगे.
पटना में रेस्टोरेंट में चल रहे सेक्स रैकेट में तीन लड़कियों का रेस्क्यू, 4 लड़के गिरफ्तार
27 Jan, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार की पटना में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया. यह सेक्स रैकेट एक फैमिली रेस्टोरेंट में चलाया जा रहा था. पुलिस को लगातार इस संबंध में शिकायत मिल रही थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापा मारा, जहां से पुलिस ने तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया. साथ ही तीन लड़कियों का भी रेस्क्यू किया. पुलिस का कहना है कि वह मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. पटना के एसबीआर चौक पर रौशनी नाम का एक फैमिली रेस्टोरेंट है. पुलिस को लगातार फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर देह व्यापार चलाने की शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस ने जब रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट पर छापा मारा तो वह हैरान रह गई. पुलिस की रेड में फैमिली रेस्टोरेंट के अंदर देह व्यापार का खुलासा हुआ है. अचानक हुई छापेमारी में दौरान रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई.
रेस्टोरेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस ने मौके से चार लड़के को गिरफ्तार किया. साथ ही तीन लड़कियों भी मिली हैं. सभी लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं. पुलिस को एक कमरे से कई आपत्तिजनक समान भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है. रेड के बाद पुलिस आपत्तिजनक समान के साथ सभी लोगों को थाने ले आई. पुलिस का कहना है कि वह गिरफ्त में सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
पटना पुलिस ने फैमिली रेस्टोरेंट पर मारा छापा
पुलिस को पिछले कई दिनों से पटना से सटे बाढ़ के क्षेत्र से इस फैमिली रेस्टोरेंट में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन करके रेस्टोरेंट में छापा मार दिया. छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई थी. पुलिस का कहना है कि वह उन्होंने खुफिया इनपुट के बाद इस तरह की कार्रवाई की है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी.
मुजफ्फरपुर में भाभी ने बेटे के साथ मिलकर देवर की हत्या, पुलिस ने अध जला शव किया बरामद
25 Jan, 2025 01:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां जमीनी विवाद में अपने ही देवर को कलयुगी भाभी ने बेटे के साथ मिलकर मार डाला और जला दिया. पहले भाभी ने देवर को बिजली के पोल से बांधकर बेहरमी से पीटा. जब शख्स ने दम तोड़ दिया, तो मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया. पुलिस ने घर के पीछे से अध जला शव बरामद किया है. मृतक के सिर में गहरा जख्म का निशान बताया जा रहा है. मृतक सुधीर की भाभी नीतू देवी उसके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. हत्या की जानकारी के बाद बज मौके पर पुलिस पहुंची, तो घर के अंदर मृतक की भाभी नीतू देवी छिपी हुई थी. जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच दिया. जबकि नीतू के बेटा वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सुधीर के पिता रामचंद्र दुबे ने पुत्र की हत्या की प्राथमिकी की दर्ज कराई है. जिसमें बड़े पुत्र संजीव दुबे की पत्नी नीतू देवी और पांच अज्ञात को नामजद किया है.
पूरी वारदात मुजफ्फरपुर जिले के पिलखी गजपति गांव की है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक सुधीर मानसिक रूप से बीमार था. एक दिन पहले रात के वक्त उसका भाभी नीतू देवी से झगड़ा हुआ था. इससे पहले भी अक्सर अपनी भाभी नीतू देवी और देवर के बीच कहा सुनी होती रहती थी. जिसको लेकर पूर्व में कई बार मारपीट हो चुकी थी.
बीती रात करीब 10:00 बजे सुधीर और नीतू देवी के बीच झगड़ा हुआ मौके पर मौजूद चौकीदार ने दोनों के विवाद को शांत कराया था. लेकिन देर रात फिर से दोनों के बीच कहां सुनी हुई. जो इस बार हिंसक हो गई. आरोप है कि नीतू देवी और उसके बेटे ने मिलकर सुधीर को बिजली के खंबे से बांध और पीट-पीट कर मार डाला.
गांव की मुखिया ने बताया कि सुधीर की हत्या हुई है. सुधीर पहले से ही मानसिक रूप से बीमार था और वह नशे का आदी भी था. यही नहीं नशे की हालत में कई बार अपनी जमीन बेच देता था. जब घर वाले इस संबंध में पूछताछ करते थे, तब सुधीर उनके साथ झगड़ा करने लगता था. वहीं एसएसपी ने बताया कि पिलखी गजपति गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है. आरोप है कि मृतक को उसकी भाभी ने पहले पीट-पीट कर मार डाला, फिर उसे आग के हवाले कर दिया. मृतक की भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आरोपी भतीजा फरार है. FIR दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है.
बिहार के बेतिया में भ्रष्ट डीईओ रजनीकांत प्रवीण का महायज्ञ, 50 लाख रुपये से अधिक हुआ खर्च
25 Jan, 2025 01:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंपारण: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया के भ्रष्ट डीईओ रजनीकांत प्रवीण ने दो महीने पहले एक महायज्ञ का आयोजन किया था. श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन धुरवा मठ चनपटिया में हुआ था. यह महायज्ञ सात दिनों तक चला था. इसमें 50 लाख से अधिक खर्च हुआ था. जिला के तमाम बड़े-छोटे पदाधिकारी धन कुबेर के इस यज्ञ में जाकर प्रसाद ग्रहण करते थे. नेता, मंत्री, बड़े-बड़े अधिकारी धन कुबेर के इस यज्ञ में उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. कैसे तीन साल में यह जिला शिक्षा पदाधिकारी धनकुबेर बन गया, कैसे सैकड़ों-करोड़ अर्जित कर लिया. ये 2024 का आकड़ा है, कैसे शिक्षकों का शोषण भ्रष्ट डीइओ करता था.
2 करोड़ 22 लाख की रिश्वत कमाई
शिक्षकों की हाजरी कटने पर शिक्षकों को भारी भरकम रिश्वत डीइओ को अदा करनी पड़ती थी, हाजरी कटने पर शिक्षकों को डीइओ को 30 हजार से 50 हजार की मोटी रकम देनी पड़ती थी. साल 2024 में 740 शिक्षकों की हाजरी कटी थी, 30 हजार के रेट से डीइओ ने कुल 2 करोड़ 22 लाख रिश्वत से कमाई की. जिला शिक्षा कार्यालय में स्पष्टीकरण उद्योग चलता था. किसी भी शिक्षक का अगर कारण बताओ नोटिश जारी हुआ, तो डीइओ को कम से कम 50 हजार रिश्वत देकर स्पष्टीकरण का जबाब देना पड़ता था.
2024 में 208 शिक्षकों को नोटिस
साल 2024 में 208 शिक्षकों पर कारण बताओ नोटिश जारी हुआ था, स्पष्टीकरण में डीइओ ने 1 करोड़ 4 लाख की रिश्वत शिक्षकों से ली. निलंबन मुक्त करने के लिए शिक्षकों को 50 हजार डीइओ को देना पड़ता था. साल 2024 में 85 शिक्षकों का निलंबन हुआ था, जिसमें डीइओ ने 42 लाख 50 हजार की कमाई की थी. ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए 80 हजार रिश्वत लिया जाता था. दक्षता प्राप्त शिक्षकों को 10 हजार कमीशन देना अनिवार्य था. रिटायर्ड शिक्षक कप MACP लेने में 20% कमीशन डीइओ को देना था, शिक्षकों के शोषण का यह आकड़ा 2024 का है.
डेक्स बेंच में 50% कमीशन
जिला के स्कूलों में 50, 70 और 100 का सेट डेक्स बेंच जाता था. एक सेट का दाम 12 सौ रुपया होता था, लेकिन कागजों में वह 3 हजार में स्कूलों में जाता था. डेक्स बेंच में 50% कमीशन यह धन कुबेर लेता था, जिसका आकलन कर पाना मुश्किल है. भ्रष्ट डीईओ रजनीकांत प्रवीण ने करोड़ की कमाई सिर्फ डेक्स बेंच से की है. जिला में 400 करोड़ का भवन निर्माण हो रहा था, जिसमें इस धन कुबेर डीइओ का 30% कमीशन अकेले का था. अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है कि इस भ्रष्ट डीइओ ने कितनी की कमाई की है.
NGO और शेड योजना में कमीशन
भ्रष्ट डीईओ के लिए मध्यान भोजन में NGO से 30 प्रतिशत कमीशन फिक्स था. शेड योजना में 50% कमीशन फिक्स था. तीन साल में यह धन कुबेर ने सैकड़ों करोड़ धन रिश्वत से अर्जित किया है. डीइओ ने पटना, शेखपुरा, मुझफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेतिया में किमती जमीन की खरीदारी की है, जो करोड़ों-करोड़ों के हैं. डीइओ के पास 27 केजी चांदी, एक केजी तीन सौ ग्राम सोना, चार लगजरी गाड़िया, पत्नी के नाम स्कूल में दस मिनी बस की खरीदारी की है. अभी तक विजलेंस ने जो संपत्ति जप्त किया है, वह कितने करोड़ की है यह आकलन नहीं हो पाया है. 2 करोड़ कैश भी बरामद हुआ है.
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ 12वीं पास छात्र उठा सकते हैं
25 Jan, 2025 12:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार: मुख्यमंत्री ने बिहार में न सिर्फ शिक्षण संस्थानों की स्थापना करायी बल्कि उसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की आर्थिक मदद को लेकर भी योजना शुरु की. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है. गरीबी के कारण कई लड़के-लड़कियां इच्छा के बावजूद उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं. पैसे की कमी के चलते कुछ बेहतर प्रयास करने की उनकी हसरतें दम तोड़ देती है. ऐसे ही गरीब विद्यार्थियों की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चला रही है.
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2 अक्टूबर 2016 में लॉन्च
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय की अहम कड़ी 'आर्थिक हल युवाओं को बल' के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को 2 अक्टूबर 2016 को लॉन्च किया था. जिसके तहत सरकार छात्रों को 4 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराती है. इस योजना का उद्देश्य गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करना है. दरअसल हर साल पैसे की तंगी के कारण अधिकतर बच्चे पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को विवश हो जाते हैं. ऐसे में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की मदद से वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे.
12वीं पास विद्यार्थियों को लोन उपलब्ध कराया जा रहा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से चलाई जा रही की बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत प्रदेश के निर्धन और आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह योजना लाखों छात्रों के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 12वीं पास विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ जनरल एजुकेशन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लोन उपलब्ध कराया जा रहा है.
योजना के लिए 690 करोड़ रुपये का प्रावधान
बैंकों की जरूरी शर्तों को मानने के बावजूद बैंकों द्वारा इस योजना के अंतर्गत स्वीकृत की जाने वाली लोन में काफी बिलम्ब होता था. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम की स्थापना की है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के जरिए बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम छात्रों को 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन देता है. वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 690 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
4 लाख रुपये तक का लोन
अब सरकार विदेश में पढ़ाई के लिए भी चार लाख रुपये का लोन देगी. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की खास बात यह है कि इसके तहत लिए गए कर्ज की गारंटर राज्य सरकार खुद है. इस योजना के तहत विद्यार्थी 4 लाख रुपये तक का लोन हासिल कर सकता है. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना इसलिए भी अच्छी है कि विद्यार्थी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्हें अब बैंकों की शाखाओं का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. बिहार के ऐसे विद्यार्थी को https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा.
मात्र 1% ब्याज पर लोन देने का प्रावधान
इस योजना के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं की फीस के साथ ही छात्रावास, पाठ्य पुस्तक आदि के लिए भी लोन देने का प्रावधान है. एक छात्र को अधिकतम 4 लाख रुपए तक लोन मिल सकता है. अगर कोई स्टूडेंट जिस संस्थान में पढ़ रहा है वहां की ट्यूशन फीस की व्यवस्था कर ली है और वो आवासन, भोजन और किताब कॉपी के लिए लोन लेना चाहता है तो ले सकते हैं. इसके साथ ही लैपटॉप के लिए 35 हजार रुपए की राशि मिल सकती है. इस योजना के तहत छात्रों को 4 प्रतिशत और सभी वर्ग की छात्राओं, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर आवेदक को मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर लोन देने का प्रावधान है.
दूसरे सामान्य कोर्सेस के लिए भी लोन उपलब्ध
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के जरिए कई तरह के सामाजिक बदलाव भी मुमकिन हो रहे हैं. इससे राज्य में उच्च शिक्षा दर बढ़ रही है. पहले राज्य में ऊंची तालीम लेने वालों की तादाद महज 14.3 फीसदी थी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से बिहार सरकार ने इसे 30 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. मालूम हो कि देश भर में ऊंची तालीम पाने वालों का औसत 24 फीसदी है. बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के जरिए जब से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का वितरण शुरू हुआ है, उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों में आवेदनों की संख्या बढ़ी है. सिर्फ तकनीकी नहीं, दूसरे सामान्य कोर्सेस के लिए भी कार्ड के जरिए लोन उपलब्ध कराया जा रहा है.
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी इस साल विधानसभा चुनाव में अति पिछड़े वर्गों से उतारेगी 70 उम्मीदवार
25 Jan, 2025 12:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आबादी के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व की जोरदार वकालत करते हुए। शुक्रवार को कहा कि इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अति पिछड़े वर्गों (EBC) से 70 उम्मीदवार उतारेगी। राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने किशोर यहां पूर्व मुख्यमंत्री और EBC की प्रमुख आवाज़ माने जाने वाले कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "जन सुराज पार्टी का मानना है कि आबादी के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसलिए, हम अति पिछड़े वर्गों के 70 उम्मीदवारों को टिकट देंगे"।
40 महिलाओं को भी टिकट देने का वादा
प्रशांत किशोर ने जनता दल (यू), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का नाम लिए बिना कहा, "ये तीनों दल मिलकर कुल 70 EBC उम्मीदवारों को मैदान में नहीं उतार सकते। लेकिन जन सुराज पार्टी न केवल 70 EBC को टिकट देगी, बल्कि उन लोगों का खर्च भी उठाएगी, जिनमें क्षमता तो है, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए संसाधन नहीं हैं।" जन सुराज पार्टी की स्थापना पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। किशोर ने विधानसभा चुनावों में 40 महिलाओं को टिकट देने का वादा भी किया हुआ है।
सरकारी नौकरियों में आरक्षण बना रहना चाहिए
प्रशांत किशोर ने यह भी घोषणा की, "हमारा मानना है कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण बना रहना चाहिए"। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब तक वंचित जातियों के बच्चों को उचित शिक्षा नहीं दी जाती, तब तक वे आरक्षण का लाभ नहीं उठा सकते। किशोर ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में बिहार में शिक्षा को बहुत नुकसान हुआ है तथा कुमार ईमानदार होने का दावा करते हैं, लेकिन हाल ही में उनके कार्यकाल में शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को नोटों के बंडलों के साथ पकड़ा गया।
शिक्षा में सुधार जरूरी
जन सुराज नेता ने कहा कि शिक्षा में सुधार जरूरी है, लेकिन इसमें गड़बड़ी को दूर करने में कुछ समय लगेगा। उनके मुताबिक, इसलिए, जब तक चीजें ठीक नहीं हो जातीं, जन सुराज पार्टी उन गरीब छात्रों का खर्च उठाने का वादा करती है, जो अपना खर्च उठाने में असमर्थ हैं। उन्होंने पिछले महीने बीपीएससी परीक्षा को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया। किशोर ने परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अनशन किया था और इसे दो सप्ताह बाद तोड़ा था। किशोर ने प्रतियोगी परीक्षाओं द्वारा भरे जाने वाले पदों को बेचने जाने का आरोप भी लगाया।
झारखंड के बोकारो में हाथी की कुएं में गिरने से मौत, वन विभाग मौके पर पहुंचा
25 Jan, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बोकारो: बोकारो जिले में एक हाथी के कुएं में गिरने से मौत हो गई. घटना जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गोपो गांव की है. जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. कुएं में हाथी मुंह के बल गिरा हुआ है, उसे निकालने की कोशिश की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि रात में अंधेरे के कारण हाथी कुआं में गिर गया और उसकी मौत हो गई. गांववालों का कहना है कि हाथी देर रात तक उत्पात मचाता रहा था. वन विभाग की टीम को हाथी के शव को कुआं से निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. भारी भरकम शरीर और मुंह नीचे धंसने की वजह से उसे निकालने में कठिनाई हुई. रस्सी और अन्य संसाधनों की मदद से उसे बाहर निकाला जा सका. हाथी के कुएं में गिरकर मौत की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि देर रात घर में सोया हुआ एक बुजुर्ग हाथी के चपेट में आने से बाल-बाल बच गया था.
खेतों में मचाया जमकर उत्पात
गांव के रतिलाल महतो ने बताया कि हाथी देर रात गांव की ओर आया था. वह उत्पात मचाता हुआ खेतों में घुसा. उसने खेतों पर लगी चारदीवारी को भी तोड़ दिया था. वहीं, किसानों द्वारा उनकी खेत में लगे आलू सहित कई अन्य फसल को जमकर नुकसान पहुंचाया. उत्पात मचा रहा हाथी अचानक कुआं में गिर गया. मुंह के बल कुआं में गिरने से हाथी की मौत की संभावना जताई जा रही है. घटना देर रात लगभग दो बजे की बताई जाती है.
पैर फिसला और कुएं में जा गिरा हाथी
ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी रात के समय किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई फसलो को खाने के लिए गांव में आया था. इसी दौरान अंधेरे में उसका पैर फिसल गया होगा और वह कुएं में जा गिरा. हालांकि घटना को किसी ने प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा. लेकिन सुबह ग्रामीणों ने हाथी को कुएं में गिरा हुआ पाया. गांववालों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत हाथी को कुएं से बाहर निकाला.
रांची में आईपीएस अधिकारी की गाड़ी और स्कूल वैन में भीषण टक्कर
25 Jan, 2025 12:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना विधानसभा शालीमार बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक IPS अधिकारी की स्कॉर्पियो गाड़ी और एक स्कूल वैन में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि वैन में सवार बच्चों को मामूली चोट आई हैं, जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से स्कूल वैन के ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है. रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी सड़क पर हुई दुर्घटना से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची दुर्गा थाना पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है.
स्कूल वैन ने कार को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, जोहार एकेडमी नामक शैक्षणिक संस्थान की स्कूल वैन तेज रफ्तार से जा रही थी. इसी दौरान उसकी टक्कर एक कार से हो गई. इसके बाद स्कूल वैन के ड्राइवर और कार के चालक के बीच कहासुनी होने लगी. मामला बिगड़ता देख स्कूल वैन का चालक गाड़ी को तेजी से आगे लेकर बढ़ रहा था. इस दौरान पुलिस की गाड़ी से भी वैन की टक्कर हो गई. जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से स्कूल वैन की टक्कर हुई है. वो स्कॉर्पियो गाड़ी एक IPS अधिकारी की बताई जा रही है. हालांकि जोरदार टक्कर होने के बावजूद स्कूल वैन पर सवार बच्चे, शिक्षक और चालक सभी सुरक्षित हैं. स्कॉर्पियो गाड़ी किसी IPS के नाम पर रजिस्टर्ड है. अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कौन से IPS अधिकारी की गाड़ी थी.
पहले हो चुके हैं हादसे
इस घटना से पहले भी स्कूली छात्रों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई थी. जानकारी के मुताबिक, बस रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर मोड पर, कोडरमा के चंदवारा से स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुंडरू फॉल लेकर जा रही थी. इस घटना में भी आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हुए थे. यह घटना भी तेज रफ्तार के कारण हुई थी.
बिहार के मोकामा में गोलीबारी के आरोपी सोनू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
24 Jan, 2025 12:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोकामा: मोकामा में गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोकामा के जिस नौरंग जलालपुर गांव में बुधवार को गोली चली थी, वहां एक बार फिर से फायरिंग हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग हुई है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को नौरंग के मुकेश सिंह के घर पर ताला खुलवाने पर विवाद हुआ था। जिसमें अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। इस मामले में पंचमहला थाने में दोनों गुटों के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई है। बावजूद इसके बीती रात एक बार फिर फायरिंग से मोकामा का नौरंग जलालपुर गांव दहल उठा है।
मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, मोकामा के नौरंग जलालपुर गांव में बीती रात फिर से चली गोली है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग हुई है। ये पंचमहला थाना के नौरंगा का मामला है। बता दें कि इसी मुकेश सिंह नाम के शख्स के घर पर ताला खुलवाने पर हुआ था विवाद हुआ था जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई थी।
पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया
इस मामले से जुड़ी बड़ी खबर ये है कि पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोनू के अलावा रौशन नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। रौशन को अनंत सिंह का समर्थक बताया जाता है।सोनू ने मुकेश के घर में ताला लगा दिया था और उसके साथ मारपीट की थी। एक बार फिर से मुकेश के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। बता दें कि मुकेश का समर्थन अनंत सिंह कर रहे हैं। अनंत सिंह ने ही मुकेश के घर का ताला खुलवाया था। मुकेश का सोनू के साथ पैसे के लेन देन का विवाद चल रहा है।
अनंत सिंह ने क्या बताया?
मोकामा में जारी बवाल को लेकर पूर्व विधायक अनंत सिंह का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि गांव के कुछ गरीब लोग उनसे मिले थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन्हें उनके घरों से बाहर निकाल दिया। उनके घरों पर ताला भी लगा दिया है। अनंत सिंह ने कहा- "मैं शाम को गांव गया और अपने समर्थकों से ताले खोलने को कहा। मैंने अपने लोगों से उन लोगों को बुलाने को भी कहा जिन्होंने गरीब लोगों के घरों में जबरन ताले लगा दिए थे। जब मेरे लोग सोनू-मोनू के घर पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया। सोनू-मोनू के समर्थकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मेरे लोगों ने भी जवाबी कार्रवाई की।" अनंत सिंह ने दावा किया है कि उनके एक समर्थक को गोली लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है।
झारखंड में IAS अधिकारी के बेटे के 3 जन्म प्रमाण पत्र, बीजेपी ने झारखंड सरकार पर उठाए सवाल
24 Jan, 2025 12:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के एक IAS अधिकारी के बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. फर्जी शपथ पत्र और तीन जन्म प्रमाण पत्र को लेकर BJP ने सरकार की कार्य प्रणाली और IAS अधिकारी पर सवाल उठाए हैं. झारखंड सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. सरकार ने IAS अधिकारी के बेटे के एक जन्म प्रमाण पत्र को वैध और अन्य को निरस्त किया गया है. इस पूरे मामले में JMM ने कहा है कि मामला संज्ञान है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद झारखंड में अब एक IAS अधिकारी के बेटे के 3 जन्म प्रमाण पत्र बनने को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. रांची नगर निगम से IAS अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के तीन जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए. इसकी खबर से सियासी तूफान मचा हुआ है. इसे लेकर BJP के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सरकार से तल्ख लहजे में सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा है कि, क्या झारखंड में अमीर और गरीब के लिए अलग-अलग कानून हैं.
BJP प्रवक्ता अजय शाह ने उठाए सवाल
BJP प्रवक्ता अजय ने पूछा कि, आखिर किस कानून के तहत एक IAS अधिकारी के बेटे के तीन प्रमाण पत्र बना दिए गए? BJP नेता अजय शाह ने कहा कि संविधान में आर्टिकल 14 के अंतर्गत सभी को समानता का अधिकार दिया गया है लेकिन ऐसा लगता है. झारखंड में आर्टिक्ल 14 है ही नहीं. यहां गरीब के लिए अलग और अमीर के लिए अलग-अलग कानून लागू किए गए हैं.
कौन सा प्रमाण पत्र वैध किया
झारखंड सरकार ने आधिसूचना जारी की थी जिसमें IAS अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के एक जन्म प्रमाण पत्र को वैध माना गया जबकि अन्य को निरस्त कर दिया गया. BJP प्रवक्ता ने इसे लेकर सवाल किया कि रांची नगर निगम में तीन में से कौन से एक प्रमाण पत्र को वैध और किसे को निरस्त किया है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया है कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय एक शपथ पत्र देना अनिवार्य होता है. यदि फर्जी शपथ पत्र दिया गया है तो क्या नगर निगम ने संबंधित IAS अधिकारी के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है? साथ ही साथ यह भी सवाल पूछा है कि संबंधित IAS अधिकारी पर विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की गई है?
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
IAS अधिकारी के बेटे के तीन जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने के मुद्दे पर झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी JMM के केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने सफाई देते हुए कहा ये मामला संज्ञान में आया है. सरकार ने इस पर संज्ञान लिया है. इसकी जांच होनी चाहिए और जांच जरूर की जाएगी. जो भी दोषी होगा उन सभी पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
रांची में 16 साल में तीन बार हमले का शिकार बने जमीन कारोबारी की हत्या, 4 परिवार के सदस्य गिरफ्तार
24 Jan, 2025 11:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड कव्वाली इलाके में 15 दिसंबर 2024 को जमीन कारोबारी मधुसूदन राय की दिनदहाड़े गोलियों से छलनी करके हत्या कर दी थी. जमीन कारोबारी मधुसूदन राय को अपराधियों ने 10 गोलियां मारी गई थी. रांची में दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों एक एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी को डीएसपी मुख्यालय 1 अमर कुमार पांडेय और थाना प्रभारी नामकुम लीड कर रहे थे. आखिरकार हत्याकांड मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतक मधुसूदन राय के ही पारिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिनमें दीपक कुमार राय, राजकिशोर राय उर्फ गुड्डू, अशोक कुमार और मानवेल खलखो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, 3 स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है.
4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
जमीन कारोबारी मधुसूदन राय हत्याकांड को लेकर रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ हथियार बरामद की की सूचना दी है. हालांकि इस हत्याकांड में संलिप्त उमेश राय नामक आरोपी अभी भी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र में 8 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से मधुसूदन राय का उनके ही पारिवार के सदस्यों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण 2008 में उमेश राय और गिरफ्तार दीपक राय, राज किशोर राय उर्फ गुड्डू और अन्य अपराधियों ने मधु राय पर गोलीबारी की थी. इस घटना में मृतक बच गए थे, लेकिन उनकी पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई थी.
पहले दो हमलों में बची थी जान
इसे लेकर नामकुम थाना में कांड संख्या 117 / 08 दर्ज किया गया था. इस हमले के बाद एक बार फिर से 2016 में जमीन कारोबारी मधु राय पर फायरिंग की गई थी. उस दौरान भी मधुसूदन राय की जान बच गई थी. इसे लेकर भी नामकुम थाना में कांड संख्या 62/16 दर्ज है. 8 साल के बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से 15 दिसंबर 2024 को जमीन कारोबारी मधुसूदन राय की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वह किसी काम से रिंग रोड कव्वाली से गुजर रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है. मधुसूदन राय की हत्या को लेकर सितंबर 2024 से ही प्लानिंग की जा रही थी.
बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए एक समान ड्रेस कोड किया लागू
24 Jan, 2025 11:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है और सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए एक जैसा ड्रेस कोड निश्चित कर दिया है. विभाग ने पहली-8वीं तक के छात्र-छात्राओं और 9वीं-12वीं तक की छात्राओं की पोशाक का रंग तय कर लिया है. विभाग की तरफ से जारी निर्देशों के मुताबिक की पहली-8वीं के छात्र-छात्राओं तथा 9वीं-12वीं की छात्राओं को पोशाक खरीदने के लिए राशि दी जाती है. विभाग ने बताया कि एक सर्वे के दौरान पता चला कि प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में छात्र छात्राओं की ड्रेस का अलग अलग रंग है. ऐसे में इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि स्कूलों में कोई रंग निर्धारित नहीं था, जिस वजह से विभाग को ये फैसला लिया.
सलवार-स्कर्ट का नया रंग तय
विभाग के निर्देशों के मुताबिक पहली से 8वीं की लड़कियों की समीज-शर्ट आसमानी नीला तथा सलवार-स्कर्ट गहरा नीला होगा. साथ ही दुपट्टा-हाफ जैकेट गहरा नीला होगा. वहीं पहली से 8वीं के लड़कों की शर्ट आसमानी नीला और पैंट गहरा निले रंग का होगा. इसी तरह नौवीं से 12वीं की छात्राओं की कमीज का रंग आसमानी नीला और सलवार गहरा नीला होगा. साथ ही दुपट्टा-हाफ जैकेट गहरे नीले रंग का होगा.
ड्रेस कोड की तस्वीरें ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड
विभाग ने बताया कि शिक्षक-अभिभावक की अगली बैठक में सभी को इसकी जानकारी दी जाएगी. साथ ही बताया कि मार्च में सभी छात्र-छात्राओं की पोशाक की तस्वीर खींच कर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. इससे कुछ महीनों पहले राज्य के शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए स्कूल के टीचरों के लिए ड्रेस कोड जारी किया था. विभाग ने टीचर्स के स्कूल में जींस और टी शर्ट पहनने पर रोक लगा दी थी.विभाग ने अपने आदेश में कि टीचर्स के स्कूल कैंपस में इस तरह का आचरण एजुकेशन के माहौल को खराब करता है.
पटना नगर निगम की शोभा देवी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'स्वागत समारोह' में होंगी शामिल
24 Jan, 2025 09:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: पटना नगर निगम में कार्यरत शोभा देवी का नाम देश की उन चुनिंदा कर्मियों में शामिल किया गया है, जो 26 जनवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'स्वागत समारोह' में शामिल होंगी. ज्ञात हो कि इस स्वागत समारोह के लिए पूरे देश से केवल पांच कर्मियों को ही चुना गया है, जिनमें एक शोभा देवी भी हैं. शोभा देवी 'NAMASTE' योजना के तहत चयनित पटना नगर निगम में कार्यरत लाभार्थी हैं.
हमारा काम चलता रहे, यही मेरी प्राथमिकता है
मूलरूप से पटना के ही सबलपुर गांव की निवासी शोभा देवी अपनी मां, भाई और बच्चों के साथ पटना के ही दीघा इलाके में रहती हैं. शोभा कहती हैं कि उन्होंने तीन साल पहले पटना नगर निगम में जॉइन किया था. शोभा कहती हैं कि राष्ट्रपति से मिलने के बाद उनसे जरूर कुछ सीखने की कोशिश करूंगी. हालांकि इस बात की खुशी ही इतनी है कि मैंने सीखने को लेकर कुछ सोचा नहीं है. शोभा कहती हैं कि मेरी कोशिश यही है कि हमारा काम हमेशा चलता रहे. राष्ट्रपति हमारे सामने होंगी तो हम कुछ बोल भी पाएंगे या नहीं?
राष्ट्रपति भवन में शामिल होने पर दी बधाई
शोभा देवी को स्वागत समारोह के लिए चुने जाने पर राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने बधाई दी है. बुधवार को नगर विकास विभाग के सचिव अभय सिंह और अपर सचिव वर्षा सिंह ने शोभा देवी को आमंत्रण पत्र दिया. इस संबध में मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की यह कल्याणकारी योजना सफाई मित्रों के हित में उठाया गया एक बड़ा कदम है. ऐसी योजनाओं से सभी वर्ग के लोगों को मजबूती मिलती है. वहीं, विभागीय सचिव ने कहा कि हम बिहारवासियों के लिए आज गर्व का दिन है. मैं शोभा देवी को इस सम्मान के लिए बधाई देता हूं.
क्या है ‘NAMASTE’ योजना?
बता दें कि केंद्र सरकार की ‘NAMASTE’ योजना (National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem) का उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मियों की सुरक्षा और जीवन स्तर में सुधार लाना है, जिसके अंतर्गत पटना नगर निगम में कार्यरत लाभार्थी शोभा देवी का चयन 26 जनवरी को राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘स्वागत समारोह’ के लिए हुआ है. इस विशिष्ट कार्यक्रम में शोभा देवी को राष्ट्रपति साथ राष्ट्रपति भवन में भोजन करने का गौरव प्राप्त होगा. ‘NAMASTE’ योजना के तहत उन्हें आयुष्मान कार्ड और PPE किट का लाभ प्रदान किया गया है.
यूट्यूबर मनोज डे की सफेद फॉर्च्यूनर ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में दो लोग घायल
24 Jan, 2025 08:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धनबाद: धनबाद जिले में फेमस यूट्यूबर मनोज डे की सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारी है. वहीं इस दुर्घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों का SNMMCH में इलाज चल रहा है. घटना तीसरा थाना क्षेत्र के चांदकुइयां मोड के पास हुई है. सड़क हादसे के बाद यूट्यूबर मनोज डे का बयान भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, राज्य के धनबाद जिले के तीसरा थाना क्षेत्र के चांदकुइया मोड के बार एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोग घायल हो गई है. हालांकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गाड़ी फॉर्च्यूनर ने सामने से आ रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.
हादसे में दो लोग घायल
फॉर्च्यूनर को चलाने वाला एक प्रसिद्ध यूट्यूबर बताया जा रहा है. जिसका नाम मनोज दे है. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायलों को इलाज के अस्पताल पहुंचाया है. वहीं गाड़ी और ऑटो की टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है. गाड़ियों को देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है. जिस तरह से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुए हैं, उससे ऐसा लगता है कि टक्कर बहुत तेजी से हुई है.
हादसे में मैं कार में मौजूद नहीं था: मनोज डे
वहीं पूरी घटना को लेकर यूट्यूबर मनोज डे ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट की घटना सही है, पर उसमें उनकी कोई संलिप्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि कल शादी समारोह में वह शामिल होने के लिए आए थे. इसी दौरान बड़े पापा का लड़का गाड़ी की चाभी लेकर कब निकल गया, यह उन्हें भी नही पता था. वह अपनी फैमिली को लेकर शादी में ही जा रहा था, और कब उसने उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट कर दिया यह उन्हें पता नहीं. यूट्यूबर मनोज डे ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के वक्त वह फार्च्यूनर कार में मौजूद नहीं थे.
पुलिस ने गाड़ियों को लिया कब्जे में
मौके पर पहुंची टीम ने दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की गई. वहीं इस हादसे के बारे में जानकारी की जा रही है. जिस गाड़ी ने ऑटो का टक्कर मारी है वो एक यूट्यूबर की बताई जा रही है. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
