बिहार-झारखण्ड
नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर तेजस्वी यादव का वार – 'फिर कोई नई डील...
17 Feb, 2025 01:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में जाकर योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। रविवार को सीएम ने भोजपुर जिले को लगभग 400 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। वहीं, प्रगति यात्रा के बीच में अचानक ही वे दिल्ली पहुंच गए हैं, जिसे लेकर तेजस्वी यादव ने उन पर निशाना साधा है।
तेजस्वी ने जताई नई डील की आशंका
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की इस यात्रा में किसी नई डील की आशंका जताई है। रविवार को तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में फिर कोई नई डील होगी, लेकिन इसका बिहार की जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला।
बिहार के लोगों से सीएम का कोई लेना-देना नहीं : तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि पलायन, बाढ़ और बेरोजगारी जैसे मामलों पर तो वे चर्चा करेंगे नहीं। वे तो पहले थाली खींचते थे और अब पैर छूते हैं।
तंज के साथ तेजस्वी ने कहा कि बिहार की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने तो मुख्यमंत्री नहीं गए, क्योंकि बिहार के लोगों की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं।
नई दिल्ली रेलेवे स्टेशन पर मची भगदड़ के लिए सरकार जिम्मेदार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के लिए तेजस्वी यादव ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होगी तो फिर उनका मन बढ़ता रहेगा। प्रश्न यह कि बिहार के लोगों की जान गई है, इस पर राज्य सरकार ने क्या किया है।
लालू पर टिप्पणी को बताया खबरों में बने रहने की तरीका
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आरोपों पर तेजस्वी ने कहा कि अगर ये लोग लालू प्रसाद यादव को को भला-बुरा नहीं कहेंगे तो इनकी मार्केटिंग मजबूत कैसे होगी। ये खबर में कैसे रहेंगे।
सोनबरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37 वीं पुण्यतिथि समारोह में होंगे तेजस्वी यादव
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी 17 फरवरी को सोनबरसा प्रखंड के नंदीपत जीतू हाई स्कूल में आ रहे हैं। इसको लेकर सोनबरसा समेत पूरे जिले में राजद कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह है। नेता प्रतिपक्ष इससे पूर्व कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी आए थे।
तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर की गई तैयारियां।
इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि सोनबरसा आकर उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लेंगे और एक तरह से आगामी विस चुनाव का शंखनाद भी करेंगे।
इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। इस कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से राजद के कई वरिष्ठ नेतागण कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा ले रहे हैं वही गांव-गांव में घूमकर आम जनता के बीच व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर कार्यक्रम में आने का न्योता दे रहे हैं।
खुशखबरी! बिहार में अब इस सड़क पर नहीं लगेगा जाम, जल्द बनेगा फोरलेन हाईवे
17 Feb, 2025 12:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जहानाबाद। बिहार में बेहतर आवागमन के लिए लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। अब जहानाबाद-अरवल एनएच- 33 को टू-लेन से फोरलेन किया जाएगा। इसके चौड़ीकरण की योजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में थी, जिस पर अब काम शुरू हो गया है।
इलाके के लोगों में खुशी
चौड़ीकरण की कवायद प्रारंभ होने से इलाके के लोग खुश नजर आ रहे हैं। यह सड़क अरवल को जहानाबाद और नालंदा से जोड़ती है।
जबकि नालंदा को जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और भोजपुर से जोड़ती है। इस सड़क मार्ग से पांच जिले के लोग लाभान्वित होते हैं।
तीन संस्कृतियों को जोड़ती है सड़क
मगध, शाहाबाद और नालंदा तीन संस्कृतियों को यह सड़क एक दूसरे से जोड़ती है। बेहतर सड़क हो जाने से आवागमन आसान हो जाएगा।
खेती किसानी से जुड़े लोगों के लिए भी यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। वे अपने उत्पाद को आसानी से दूसरे जिले की मंडियों तक पहुंचा सकेंगे।
ROB का हुआ शिलान्यास
इस मार्ग में जहानाबाद के अरवल मोड़ के समीप आरओबी का शिलान्यास भी किया जा चुका है। आरओबी बन जाने के बाद रेलवे अंडरपास की समस्या से निजात मिल जाएगी।
इस सड़क का एक बड़ा अवरोध समाप्त हो जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर एनएचएआई के द्वारा दोनों किनारे में निशान लगाने का काम शुरू हो चुका है।
89 किलोमीटर लंबाई में बनेगा फोरलेन
जगह-जगह भूमि का सीमांकन प्रारंभ हो गया है। पहले यह सड़क एनएच-110 कहलाती थी, जिसे अब एनएच-33 कर दिया गया है।
अरवल से बिहारशरीफ करीब 89 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार ने एनएच को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा था।
गोपालगंज : हथुआ में 30 लाख की लागत से निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण
हथुआ प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में तकरीबन 30 लाख रुपए की राशि से नव निर्मित दो सड़कों का रविवार को लोकार्पण किया गया। हथुआ विधायक राजेश कुमार सिंह ने दोनों सड़कों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इन दोनों सड़क बन जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
हथुआ में दो सड़कों का लोकार्पण।
जानकारी के अनुसार पहली सड़क का निर्माण हथुआ प्रखंड की नगर पंचायत डोमाहता से दक्षिण वाली गली तक जाने वाली सड़क का निर्माण हुआ है, जिसमें 14 लाख 85 हजार 728 रुपए खर्च हुए हैं। इस सड़क का निर्माण होने से डोमहा, महैचा सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सीधे लाभ पहुंचेगा।
दूसरी सड़क का उद्घाटन हथुआ प्रखंड के ही बसडीला गांव में की गई है, जहां कुसौधी सड़क से सिंगहा मोड़ से लेकर सिंगहा गांव तक जाने वाली पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क के निर्माण में 14 लाख 90 हजार की राशि खर्च की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षा के समय में गांव में ग्रामीण सड़कों के जर्जर स्थिति को लेकर कीचड़ से पट जाती थी। अब सड़क के बन जाने से काफी हद तक सहूलियत मिलेगी।
बिजली कर्मचारी की हत्या से सनसनी, अपराधियों ने चाकू से गोदकर मारी गोली
17 Feb, 2025 12:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण में सोमवार की सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने टहलने के दौरान विद्युत विभाग के कार्यपालक सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके पहले अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला दिया। यह घटना नरकटियागंज टीपी वर्मा कॉलेज रोड की है।
घर से 100 मीटर की दूरी पर हत्या
मृतक विद्युत कर्मी संजीव कुमार (35) पिता छोटेलाल प्रसाद का घर घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर वार्ड संख्या एक अवस्थित कॉलेज रोड में ही बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग का कार्यपालक सहायक सुबह करीब 5:30 बजे टहलने के लिए घर से निकला। अपने घर के पास रोड पर टहलते हुए कॉलेज गेट के पास पहुंचा, जहां एक बाइक पर सवार दो अपराधी उसके पास पहुंचे और ताबड़तोड़ उसे चाकू मारने।
पेट में सात आठ जगहों पर चाकू से वार किया गया है। उसके बाद अपराधी विद्युत कर्मी को गोली मारकर वहां से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया गया।
रास्ते में हुई मौत
बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही विद्युत कर्मी ने दम तोड़ दिया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ने बताया कि उसके पेट में सात आठ जगहों पर चाकू लगी है। शरीर में गन शॉट का निशान भी प्रतीत हो रहा है। गंभीर स्थिति में बेतिया भेजा गया।
घटना स्थल पर एसडीपीओ, शिकारपुर थनाध्यक्ष पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
पति ने दोस्तों को दी सुपारी, 10 हजार में करवाई पत्नी की हत्या, शव बरामद
17 Feb, 2025 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन झारखंड में एक पति ने 10 हजार रुपये की सुपारी देकर अपने ही दोस्तों के हाथों पत्नी की हत्या करा दी. पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर युवक के साथ अवैध संबंध है. घटना गोड्डा जिला के बसंतराय थाना क्षेत्र की है. आऱोपी का नाम वरुण मंडल है.
आरोपी वरुण मंडल को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी गैर पुरुष के साथ अवध संबंध है और गैरमौजूदगी में अपने कथित प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाती है. इसके बाद वरुण ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची. उसने अपने दो साथियों टुनटुन तांती और भूदेव दास को 10 हजार रुपये की सुपारी दी.
पहले तीनों आरोपियों ने जमकर शराब पी, फिर महिला को घर से बुलाकर सुनसान स्थान पर ले गए. यहां महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. महिला की लाश को बसंत राय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर सस्ती गांव (महेशपुर बहियार) के पास फेंक दिया. 13 फरवरी को अज्ञात महिला का शव पाया गया था, जिसके बाद बसंतराय थाने की पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई थी.
एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने जांच के क्रम में बसंतराय थाना क्षेत्र चनाईचक गांव के हने वाले टुनटुन तांती और पथरगामा थाना क्षेत्र के रहने वाले भुदेव दास को शक के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. इसी क्रम में मृतका के पति वरुण के द्वारा उन्हें अपनी पत्नी की हत्या के लिए 10 हजार रुपयों की सुपारी देने की बात कबूली.
घटनास्थल से सैंडल-मोबाइल बरामद
अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का सैंडल, मोबाइल, आरोपियों के पास से नशा करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाने वाला चिलम और 9710 कैश बरामद किया है. फिलहाल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता आरोपी पति वरुण मंडल फरार है. उसकी धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.
सरकार की नई पहल: PMFME योजना में सब्सिडी, छोटे व्यवसायियों को मिलेगी राहत
17 Feb, 2025 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। आत्मनिर्भर भारत के तहत छोटी इकाइयों को आर्थिक मदद पहुंचाकर सशक्त बनाने की योजना का लाभ झारखंड के तीन जिलों को मिलने जा रहा है। प्रारंभ में इन जिलों में छोटी-छोटी इकाइयों के बीच से लाभुकों का चयन किया जाएगा। इन लाभुकों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा मुहैया कराई जाएगी, ताकि इन इकाइयों को अपने बूते खड़ा होने का मौका मिले।
मिलेगी 50 फीसदी तक सब्सिडी
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय इसके लिए प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड एंटरप्राइजेज (पीएमएफएमई) योजना के के तहत छोटी इकाइयों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक मदद कर रहा है।
इसमें 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रविधान भी है। छोटी इकाइयां आसानी से इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
उद्योग मंत्री की पहल पर कार्यक्रम का आयोजन
उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की विशेष पहल पर यह कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित हो रहा है। उद्योग निदेशक सुशांत गौरव ने इस संदर्भ में बताया कि राज्य सरकार ने तीन जिलों में इस योजना के तहत छोटी इकाइयों के चयन का निर्णय लिया है।
गोड्डा से होगी मेले की शुरुआत
इसके लिए सबसे पहले गोड्डा में मेला लगाया जाएगा और फिर बाद के दिनों में हजारीबाग और जमशेदपुर में भी मेला लगाने की योजना है।
इस मेले के माध्यम से छोटी इकाइयों को आर्थिक मदद दी जाएगी। शीघ्र ही फूड प्रोसेसिंग इकाइयों का चयन किया जाएगा और इसके लिए केंद्र से पत्राचार भी किया जाएगा।
इसके बाद चयनित लाभुकों को इस योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
जिलों से खाद्य पदार्थों का चयन
फिलहाल मेले से माहौल तैयार करने की योजना है। इसके पूर्व वन डिस्ट्रिक्ट वन फूड योजना के तहत राज्य के तमाम जिलों में खाद्य पदार्थों का चयन कर लिया गया है और इन्हीं खाद्य पदार्थों में से कुछ को लेकर फूड प्रोसेसिंग इकाइयों का मनोबल बढ़ाया जाएगा।
इसके तहत छोटे ठेलेवालों से लेकर बहुत ही छोटे स्तर पर काम कर रहे उद्यमियों को आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि वे अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें।
क्या है प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड एंटरप्राइजेज (PMFME) योजना?
प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड एंटरप्राइजेज (PMFME) योजना स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक सरकारी पहल है, जिसके तहत उद्योग स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाता है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आप प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड के सर्वमान्य नेता थे टेकलाल महतो:जेपी पटेल
16 Feb, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हजारीबाग। जननायक स्व. टेकलाल महतो झारखंडी विचारधारा के सर्वमान्य नेता थे। उनकी राजनीतिक पाठशाला में कई लोगों ने राजनीति का ककहरा सीखा है। हमलोग भी स्व. टेकलाल महतो के सिपाही हैं। उनके नक्शेकदम पर चलते हुए हमने कभी सत्ता का दुरूपयोग नहीं किया। टेकलाल बाबू की हुंकार आज भी लोगों के जेहन में गूंजती है। ये बातें पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने पूर्व सांसद सह मांडू के पूर्व विधायक स्व. टेकलाल महतो के 80वां जयंती समारोह के दौरान कही। रमुवां दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि भले हीं विगत विस चुनाव में हार मिली हो। यद्यपि आम जनमानस के लिए सजगता से खड़ा हूं। जनता को व्यक्तिगत क्षति पहुंचाने वालों का पूरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य को विकास की पटरी पर लाना चाहती है।इसके लिए केन्द्र सरकार से बराबर रॉयल्टी का बकाया पैसा की मांग कर रहे हैं। केन्द्र सरकार राज्य के विकास के लिए सहयोग नहीं कर रही है। इसके लिए जनता को भी आंदोलन करना होगा। झारखंड के सभी एनडीए सांसदों का घेराव करना होगा। एनडीए सांसद दिल्ली में झारखंडी हितों की बात नहीं रखते। मांडू के एनडीए समर्थित वर्तमान विधायक भी इसके लिए आवाज उठाएं। जनता के हित में काम करें। जनमुद्दों पर उचित सहयोग किया जाएगा। कहा कि मांडू में डेढ़ से दो सालों में उपचुनाव की संभावना बनेगी। इसके लिए जनता तैयार रहें। जेपी पटेल जनता के लिए 24 घंटे सुलभहै। अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी तथा संचालन गुरू प्रसाद साव ने किया। इसके पहले पूर्व मंत्री ने चानो स्थित टेकलाल महतो की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।मौके पर ललिता देवी, शंभुलाल यादव, सरस्वती देवी, टेकोचंद महतो, महताब हुसैन, विशेश्वर स्वर्णकार, अशोक गुप्ता, गुलाब राम, सुरेन्द्र यादव, सर्वेश सिंह, कपिलदेव चौधरी, उत्तम महतो, हीरामन महतो, महादेव मंडल, चेतलाल महतो, सिकंदर अली, हेमलाल साव, मुनीलाल महतो, अंजनी सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
पत्नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे पर झूला पटना हाइकोर्ट का वकील
16 Feb, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । पटना हाइकोर्ट के वकील ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वकील का पत्नी से विवाद था, जिसके बाद से दोनों अलग रह रहे थे। इस वजह से वकील डिप्रेशन में था। मृतक की पहचान गांधीनगर इलाके के रूपेश कुमार (29) के तौर पर हुई है। रूपेश मूल रूप से वैशाली के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे।
नई रस्सी से फंदा बना हुआ है, जिससे आशंका हैं कि रूपेश ने सुसाइड की योजना पहले ही कर ली थी। 13 फरवरी को रूपेश ने अपने दोस्त से बात की थी। दोस्त को उसकी बातों से संदेह होने लगा कि रूपेश कुछ गलत कदम उठा सकता है।
जिसके बाद दोस्त ने रूपेश की मां को फोन कर जानकारी दी। मां वैशाली से रात में ही पटना स्थिति रूपेश के कमरे में पहुंची। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हो सकता है रुपेश सो रहे हों।
रूपेश की मां रात भर रूपेश के कमरे के बाहर बैठी रही। शुक्रवार सुबह भी काफी आवाज देने के बाद जब उन्होंने दरवाजा नहीं खुला तब परिजनों (रूपेश की मां, मौसी और मौसा) ने इसकी सूचना थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंचीं और दरवाजा तोड़कर देखा कि अंदर रूपेश की बॉडी फंदे से लटकी थी।
कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में कैंसर का भी जिक्र किया था। रूपेश ने लिखा, 2017 में जब कैंसर हुआ तब मैं जीत गया। तब मेरे अपने मेरे साथ थे। पर आज मेरे अंदर मानसिक तनाव है जो कैंसर से भी ज्यादा पीड़ा दे रही है। जिसे मैं नहीं झेल पा रहा हूं। इसमें किसी की गलती नहीं है। रूपेश के अलावा परिवार में दो लोग और हैं। एक मां और एक बहन। पिता अरुण कुमार ठाकुर की मौत पहले ही हो गई थी। परिवार का सारा दारोमदार रूपेश पर ही था।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि रूपेश की शादी 2022 में हुई थी। कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा और दोनों अलग रहने लगे। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में झगड़े होने लगे थे। इससे परेशान होकर कुछ महीने पहले रूपेश की पत्नी अपने मायके चली गई थी। तभी से रूपेश मानसिक तनाव में थे। उससे उनका काम भी प्रभावित हो रहा था।
पटना जंक्शन पर 25000 वोल्ट बिजली करंट से युवक की जलकर मौत
16 Feb, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । बिहार के पटना जंक्शन पर पश्चिमी फुट ओवर ब्रिज से एक युवक अचानक कूद गया और रेलवे ट्रैक पर गिर गया लेकिन गिरने से पहले वह 25000 वोल्ट के बिजली की तार के संपर्क में आ गया जिससे वह नीचे गिरने के बाद धू धू कर जलने से उसकी मौके पर ही हो मौत हो गई। युवक को जलते हुए देखकर लोग डर गए और स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना जंक्शन पर शनिवार की शाम एक युवक पश्चिमी फुटओवर ब्रिज पर थोड़ी देर तक टहलता रहा और फिर अचानक पुल की 5 फुट ऊंची जाली पर चढ़ गया, जब तक कोई कुछ समझ पाता युवक वहां से नीचे कूद गया लेकिन रेलवे ट्रैक पर गिरने से पहले वह 25 हजार वोल्ट के बिजली तार से छू गया जिससे वह धू-धू जलते हुए नीचे गिरा। कुछ ही मिनट में उसका पूरा शरीर जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तक की पहचान नहीं हो सकी है वहीं रेलवे प्रशासन के सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कैसे वह युवक फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ गया और किसी पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश भी नहीं की। वह कूद गया और हाई वोल्टेज तार से टकरा कर मर गया और उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की गई। जलते हुए ट्रैक पर गिरने से मौत हो गई और रेलवे प्रशासन अब तक मौन है।
तमाड़ में आग लगने से धान की चाकी जलकर राख
16 Feb, 2025 02:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची।तमाड़ प्रखंड क्षेत्र के कुन्दला गांव में भुनेश्वर मुंडा की धान की चाकी में आग लगने से लाखों रुपये का धान और पुआल जलकर राख हो गया। घटना शनिवार की दोपहर 1:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय कुछ बच्चे घर के समीप खेल रहे थे उसी समय बच्चों ने सबसे पहले आग की लपटों को देखकर शोर मचाया। भुनेश्वर मुंडा अपने घर के बगल में धान और पुआल रखे थे। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पा सके।
बिहार में मिड-डे मील पर सख्ती, ज्यादा खाना बनने पर होगी प्रधानाध्यापक की जांच
15 Feb, 2025 12:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बच्चों का मध्याह्न भोजन उतना ही बनेगा, जितने बच्चों की स्कूल में उपस्थिति होगी। अगर इससे अधिक मध्याह्न भोजन बनेगा तो उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होगी।
मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय से मिले निर्देश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय पर स्तर पर प्रत्येक स्कूलों में बन रहे मध्याह्न भोजन की जांच शुरू कर दी गई है। निर्देश में कहा गया है कि स्कूलों द्वारा प्रतिदिन मध्याह्न भोजन को लेकर रिपोर्ट की जाती है।
इस रिपोर्ट पर अब नए नियमों के अनुसार स्कूल के सभी शिक्षक हस्ताक्षर करेंगे। यदि शिक्षक हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो उनको स्कूल से अनुपस्थित माना जाएगा।
रिपोर्ट में कितने बच्चे उपस्थित हुए, कितने बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बना और कितने बच्चों ने भोजन किया, भोजन में कौन-कौन सी चीजें दी गई। भोजन देने का समय क्या था आदि निर्देश शामिल किए गए हैं।
जिला स्तर पर कमेटी करेगी जांच
जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर स्कूलों में बन रहे मध्याह्न भोजन की जांच के लिए टीम बनाई गई है। टीम को अपने क्षेत्र के स्कूलों की रिपोर्ट प्रतिदिन देने के लिए निर्देशित किया गया है।
यह भी कहा गया है कि प्रधानाध्यापक द्वारा प्रतिदिन के प्रस्तुत रिपोर्ट की जांच निरीक्षण कार्य में लगे कर्मी या पदाधिकारी करेंगे। रिपोर्ट यदि गलत पाया गया तो संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के स्कूलों का रिपोर्ट जांच करने का निर्देश दिया गया है।
स्कूलों में नामांकन के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर अनिवार्य
वहीं दूसरी ओर सिवान में स्कूलों में नामांकन के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। कक्षा दो या इससे ऊपर की कक्षाओं में नामांकन के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर होना अनिवार्य है।
किसी भी आवेदन में अगर परमानेंट एजुकेशन नंबर नहीं होगा या गलत नंबर होगा तो आवेदन रद कर दिया जाएगा। साथ ही निजी और सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों के लिए अपार आईडी भी अनिवार्य कर दी गई है।
जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परमानेंट एजुकेशन नंबर एक खास पहचान संख्या है। यह छात्रों को उनके शैक्षणिक जीवन की शुरूआत में दी जाती है। यह नंबर छात्र की पहचान को बरकरार रखता है। यह नंबर स्कूल से ही विद्यार्थियों के लिए जेनरेट किया जाता है।
परमानेंट एजुकेशन नंबर (पेन) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
परमानेंट एजुकेशन नंबर (पेन) आधार कार्ड की तरह ही होता है। यह नंबर 12 अंकों का होता है। यह नंबर यू-डायस पोर्टल पर अपलोड होने के बाद जारी किया जाता है। इसके जरिए विद्यार्थियों के शैक्षणिक गतिविधियों का पता लगाया जा सकता है। इसके जरिए छात्रों का सत्यापन भी कराया जाता है।
बिहार में मौसम का नया अपडेट, अब सर्दी नहीं बल्कि गर्मी सताएगी
15 Feb, 2025 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर को वातावरण काफी गर्म रहेगा। साथ ही ये स्थिति आगे भी बनी रहेगी।
औरंगाबाद रहा सबसे गर्म
शुक्रवार को औरंगाबाद राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 42 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज-कल सुबह-शाम ठंड रह रही है। दोपहर में वातावरण में गर्मी काफी बढ़ जा रही है। इस तरह की स्थिति अभी आगे बनी रहेगी।
वहीं, वातावरण में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पछुआ की गति थमने लगी है। इससे वातावरण शुष्क होगा और तापमान में इजाफा होगा।
बेगूसराय : सावधान रहें बच्चों के अभिभावक
बसंत पंचमी के बाद से ही मौसम का पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को भी दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। धूप से त्वचा में जलन महसूस होने लगी है।
मौसम के बदलाव के कारण बच्चों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। अज्ञानता वश बच्चे इस मौसम में अधिक समय बाहर गर्मी में रहने के कारण पानी का अधिक सेवन करते हैं, जिससे बच्चों में सर्दी-खांसी व बुखार की शिकायत होने लगी है।
इन दिनों काफी संख्या में सरकारी सहित निजी अस्पतालों में बीमार बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल की बात करें तो डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 40-45 बच्चे सर्दी-जुकाम से पीड़ित होकर आ रहे हैं।
शिशु रोग विशेषण डॉ कुमार सावन ने कहा कि छोटे बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता की कमी के कारण मौसम के परिवर्तन का असर बच्चों पर अधिक पड़ता है।
आने वाले दिनों में प्रतिदिन तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, इसलिए अभिभावकों को भी अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ठ रहने की आवश्यकता है।
दरअसल, बच्चों को खेल-खेल में ठंड और गर्मी का प्रभाव शरीर पर अधिक पड़ता है, जिससे बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना इस मौसम में अधिक रहती है। इस मौसम में सावधानी बरतकर
अभिभावक बच्चों को बीमारी से बचाव कर सकते हैं।
अभिभावक बरतें ये सावधानियां
बच्चों को धूप में अधिक देर रहने से रोकें।
बच्चों को हमेशा गर्म व ताजा खाना ही खिलाएं।
बच्चों को मौसमी फल का सेवन अधिक कराएं।
बच्चों के नाक से पानी निकलने पर तुरंत सरकारी या निजी अस्पताल में डॉक्टर से दिखाएं।
खांसी होने पर चिकित्सक से सलाह लेकर ही बच्चों को दवा दें।
बच्चों को मच्छरदानी के अंदर ही सुलाएं।
बिजली चोरी पर सख्त एक्शन, राघोपुर में 12 उपभोक्ताओं को देना होगा जुर्माना
15 Feb, 2025 12:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राघोपुर। राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ावनपुर बरारी एवं चक सिंगार में कनीय विद्युत अभियंता रूपेश कुमार यादव के नेतृत्व में छापामारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी करने वाले 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
बकाया जमा किए बिना कर रहे थे बिजली का इस्तेमाल
रूपेश कुमार यादव ने बताया कि पूर्व में बिजली चोरी करते पकड़े गए कई लोगों पर जुर्माना कर विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। उसके बाद भी बिना बकाया राशि जमा किए एवं बिना आरसी डीसी रसीद कटवाए विद्युत प्रयोग कर रहे हैं। निरीक्षण के क्रम में ऐसे 10 लोगों को विद्युत ऊर्जा चोरी करते पकड़ा गया।
टोका फंसाकर कर रहे थे चोरी
वही दो व्यक्तियों को डायरेक्ट एलटी से टोका फंसाकर चोरी करते पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध जुर्माना लगाकर जुरावनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। छापामारी अभियान में कुमार बसंत,मानबल राजु कुमार सिंह,सिया राम भगत शामिल रहे।
बिजली बिभाग ने इन लोगों को पकड़ा
जुड़ावनपुर बरारी वार्ड नंबर पांच निवासी योगेंद्र राय के पुत्र टुनटुन राय के यहां निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बकाया राशि 10,090 पर 22 दिसंबर 2022 को विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया गया। टुनटुन राय के द्वारा राशि जमा किए बिना ऊर्जा का अवैध उपयोग करते पाया गया। पूर्व का 10,090 एवं 12,355 का आर्थिक नुकसान हुआ।
जुड़ावनपुर बरारी वार्ड नंबर पांच निवासी रघुवीर राय की पुत्री लीला देवी के घर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्युत संबंध बकाया राशि 8,193 पर 9 दिसंबर 2022 को विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया गया था। पूर्व का 8193 एवं 12,355 का आर्थिक नुकसान हुआ।
जुड़ावनपुर बरारी वार्ड नंबर 9 निवासी गजाधर राय की पुत्री निशा देवी के पूर्व बकाया राशि 17,530 के कारण बीते 7 जनवरी को विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। निरीक्षण के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए। पूर्व का 17,530 एवं 1,350 का आर्थिक नुकसान हुआ।
जुड़ावनपुर बरारी वार्ड नंबर 9 के जिमदार राय की पत्नी तुलसी देवी बकाया राशि 16,482 पर बीते 17 जनवरी को विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। पूर्व का 16,482 एवं 1,350 का आर्थिक नुकसान हुआ।
जुड़ावनपुर बरारी वार्ड नंबर 9 के विष्णु राय के पुत्र कारू राय बकाया राशि 11,720 पर बीते 15 फरवरी 2023 को विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। पूर्व का 17,720 एवं 12,355 आर्थिक नुकसान हुआ।
जुड़ावनपुर बरारी वार्ड नंबर 14 के हेमराज पासवान के पुत्र अमरनाथ पासवान के पूर्व का बकाया 14,318 पर विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। पूर्व का बकाया 14,318 एवं 12,355 का नुकसान हुआ।
जुड़ावनपुर बरारी वार्ड नंबर एक के राजन राय के पुत्र हरिवंश राय डायरेक्ट एलटी से टोका फंसाकर अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़े गए। कंपनी को 1,13,636 का नुकसान हुआ।
जुड़ावनपुर बरारी वार्ड नंबर 7 के विजय बहादुर सिंह के पुत्र उदय कुमार पर बकाया राशि 76,255 पर विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। पूर्व का बकाया 76,255 एवं 6,556 का आर्थिक नुकसान हुआ।
चक सिंगार बरारी वार्ड नंबर चार के नंदकिशोर सिंह के पुत्र बबन कुमार सिंह उर्फ़ बालन कुमार सिंह पर पूर्व का बकाया 43,494 पर विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। पूर्व का बकाया राशि 43,494 एवं 6,556 का आर्थिक नुकसान हुआ।
चक सिंगार बरारी वार्ड नंबर चार के नरेंद्र सिंह के पुत्र लक्ष्मी नारायण सिंह पर पूर्व का बकाया राशि 40,142 पर विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। पूर्व का बकाया राशि 40,142 एवं 6,198 का आर्थिक नुकसान हुआ।
चक सिंगार बरारी वार्ड नंबर तीन के बालेश्वर सिंह के पुत्र रामबाबू सिंह पर पूर्व का बकाया राशि 1,12,718 पर विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। पूर्व का बकाया राशि 1,12,718 एवं 4,291 का आर्थिक नुकसान हुआ।
राघोपुर बल्ला वार्ड नंबर 11 के विमल राय के पुत्र लक्ष्मण कुमार डायरेक्ट एलटी से टोका फंसाकर अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़े पाए गए। ऊर्जा चोरी से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना को 81,696 का आर्थिक नुकसान हुआ।
संजय यादव का बड़ा बयान, बिहार के अगले सीएम को लेकर की भविष्यवाणी
15 Feb, 2025 11:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में बिहार में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके पहले NDA और महागठबंधन दोनों दलों के नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।
इस बीच शुक्रवार को झारखंड में राजद कोटे के एकमात्र मंत्री संजय यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार के अगले CM को लेकर भी बड़ा दावा किया।
तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री : संजय यादव
शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से भेंट-बात के बाद झारखंड के मंत्री संजय यादव ने तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक कहानी के अंत की भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा कि लालू कोई तांत्रिक नहीं हैं, जो इसके लिए जादू-टोना करेंगे।
मोदी को उनकी जुमलेबाजी ही ले बैठेगी। उल्लेखनीय है झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार में संजय यादव राजद कोटे से एकमात्र मंत्री हैं।
बिहार में होगा बदलाव
लालू से मिलने के लिए संजय अपने सहयोगियों के साथ राबड़ी आवास पहुंचे थे। बाहर निकलने पर उन्होंने दावा किया कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी।
जनता ने परिवर्तन की ठान ली है। पूरा बिहार और विशेषकर युवा इस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं।
लालू से मुलाकात को बताया व्यक्तिगत
मुलाकात के कारण से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद पार्टी के नेता के साथ हम सबके अभिभावक भी हैं। उनसे मेरी मुलाकात व्यक्तिगत थी।
लालू राजनेता हैं और बिहार में उनके जैसे राजनेता बनने की क्षमता एकमात्र तेजस्वी यादव में है।
पीएम नरेंद्र मोदी के भागलपुर दौरे पर कटाक्ष
सत्ता में रहते हुए उन्होंने कई लाख युवाओं को नौकरी दी। उनसे प्रभावित युवा महागठबंधन की सरकार बनाने की ठान चुके हैं। प्रधानमंत्री के भागलपुर दौरे के संदर्भ में संजय ने कहा कि उनकी हवा अब बंद हो गई है।
गोड्डा में भी तो वे चुनाव प्रचार के लिए गए थे। परिणाम सभी जानते हैं। वे बिहार आ रहे हैं, लेकिन यहां की जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली।
लालू यादव का दावा
विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 साल बाद जीत हासिल की है। इसके बाद इस बात के भी कयास लगने शुरू हो गए कि इसका असर बिहार विधानसभा चुनाव पर भी देखने को मिलेगा।
हाल ही में राजद सुप्रीमों ने भी इस बात का दावा किया था कि बिहार में दिल्ली की जीत-हार का कोई असर नहीं होगा।
प्रयागराज जाने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल किया जारी
15 Feb, 2025 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झुमरीतिलैया (कोडरमा)। रेलवे श्रीगंगानगर से कोलकाता के बीच दो विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन करने जा रही है। ये ट्रेनें धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा, गया और प्रयागराज के रास्ते चलेंगी। इन विशेष रेलगाड़ियों का ठहराव प्रयागराज स्टेशन पर होने से कुंभ जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
कुंभ मेले के दौरान देशभर से करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। विशेष ट्रेनें श्रीगंगानगर-कोलकाता विशेष (04731): 19 व 26 फरवरी को और कोलकाता-श्रीगंगानगर विशेष (04732) 23 फरवरी और 2 मार्च को चलेंगी।
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कोडरमा के यात्रियों के लिए भी प्रयागराज जाने के लिए ये ट्रेनें बेहतर विकल्प साबित होंगी।
कोडरमा के रास्ते कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन आज
श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर कई कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। कोडरमा व प्रयागराज होते हुए धनबाद और टुंडला के मध्य कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन शनिवार को किया जाएगा।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 03697 धनबाद-टुंडला कुंभ मेला 15 फरवरी को धनबाद से 12.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 9 बजे टुंडला पहुंचेगी।
वापसी में 03698 टुंडला-धनबाद कुंभ स्पेशल 16 फरवरी को टुंडला से 16 बजे खुलेगी और अगले दिन 12.40 बजे धनबाद पहुंचेगी।
अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन पारसनाथ, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, चंदौली मझवार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, चुनार, मिर्जापुर, प्रयागराज जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
पलामू : ट्रेन रद होने पर यात्रियों ने जपला स्टेशन पर काटा बवाल
शुक्रवार की सुबह दस बजे सैकड़ों यात्री जपला स्टेशन पहुंचे। उन्हें कुंभ स्पेशल ट्रेन 08314 से प्रयागराज जाना था, तभी अचानक कुंभ स्पेशल ट्रेन के रद होने की सूचना मिली। ट्रेन रद होने की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्टेशन से उन्हें मुगलसराय दूरभाष पर बात कराई गई।
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के इंतजार में लोग।
आरपीएफ जपला पोस्ट के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा व पुलिस कर्मियों के काफी समझने के बाद यात्री शांत हुए। बाद में मुगलसराय से एक स्पेशल ट्रेन 00275 शाम 5:15 बजे जपला पहुंची।
मुगलसराय से जपला भेजी गई स्पेशल ट्रेन पर सभी यात्री सवार होकर इलाहाबाद कुंभ के लिए रवाना हो गए। यात्रियों ने बताया कि रेलवे को इस तरह अचानक ट्रेन रद कर देने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
कांग्रेस आलाकमान का फरमान, झारखंड के मंत्रियों को हर महीने देना होगा परफॉर्मेंस रिपोर्ट
15 Feb, 2025 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस के मंत्रियों ने आलाकमान के साथ बैठक की थी। इस बैठक में मंत्रियों को कई प्रकार के निर्देश दिए गए।
राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना होगा। उन्हें हर महीने अपने विभाग के कामकाज का पूरा ब्योरा भी उपलब्ध कराना होगा। यह कार्य उनके लिए अनिवार्य किया गया है।
हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न कांग्रेसी मंत्रियों की बैठक में इसे लेकर फरमान सुनाया गया है। बैठक में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
मंत्री कांग्रेस के एजेंडे को बढ़ाएं आगे
इस दौरान यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि हर हाल में उन योजनाओं पर काम हो, जो सीधे आम जनता के सरोकार से जुड़े हों। मंत्रियों ने आलाकमान को भरोसा दिलाया है कि वे पूरी गंभीरता के साथ जिम्मेदारी को पूरा करेंगे।
आलाकमान ने यह कहते हुए मंत्रियों की पीठ भी थपथपाई कि अभी तक कामकाज संतोषजनक है। कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ाना मंत्रियों की जिम्मेदारी है। कोर एजेंडे पर फोकस के साथ-साथ यह भी ध्यान रखना होगा कि इसके जरिए पार्टी के प्रभाव क्षेत्र का भी विस्तार किया जा सके।
राज्य में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के पास वित्त, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि सरीखे महत्वपूर्ण विभाग हैं।
नगर निकाय चुनाव पर भी निगाहें
राज्य में जल्द होने वाले नगर निकाय चुनाव पर भी कांग्रेस नेताओं को फोकस करने को कहा गया है। पार्टी इसमें पूरा दमखम लगाएगी। नेताओं का एक दल इस संबंध में केंद्र को रिपोर्ट सौंपेगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला कमेटियों से भी मंतव्य मांगा गया है। पार्टी इसमें पूरी मजबूती के साथ भाग लेगी।
जनता दरबार का करें आयोजन
कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को राज्य मुख्यालय के साथ-साथ जिलों के भ्रमण के क्रम में जनता दरबार का आयोजन करने को कहा गया है। इसकी शुरूआत हो चुकी है। निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम की निरंतरता बनाए रखें। यह भी निर्देश दिया गया है कि मंत्री दल के विधायकों और कार्यकर्ताओं के हितों का ख्याल रखें।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
