छत्तीसगढ़
एसीबी की गिरफ्त में पटवारी और सहायक,एक लाख की रिश्वत लेते दबोचे गए दोनों ,सीमांकन के नाम पर मांगी थी 5 लाख की रिश्वत
30 Jan, 2025 08:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंगेली। मुंगेली जिले में एसीबी की टीम ने पटवारी और उसके सहायक को किसान से सीमांकन के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. मामले में आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रकरण में आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच जा रही है.
जानकारी के अनुसार, ग्राम रामगढ़ निवासी वैभव सोनी पिता शेखर सोनी ने जमीन सीमांकन के लिए आवेदन दिया था, जिसके बदले में राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. लंबी-चौड़ी मांग से परेशान किसान ने 19 नवंबर 2024 को बिलासपुर एसीबी में शिकायत की थी.
एसीबी के सत्यापन में शिकायत सही पाई गई. सत्यापन के दौरान पटवारी ने चार लाख रुपए रिश्वत लेने पर सहमति जताई, जिसके बाद आज एक लाख रुपए देने के लिए पटवारी जायसवाल के पास पहुंचा. पटवारी ने किसान को ्पने सहायक गुलाब दास मानिकपुर को देने के लिए कहा गया. इसके बाद मुंगेली पटवारी कार्यालय में सहायक को रिश्वत लेने के साथ पटवारी को भी एसीबी द्वारा पकड़कर एक लाख रुपए वसूल किया गया.
मामले में आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रकरण में आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच जा रही है.
अमिताभ जैन को मिला एक्जलेंपरी लीडरशिप सर्टिफिकेट...बने प्रदेश के पहले मुख्य सचिव
30 Jan, 2025 08:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को एक्जलेंपरी लीडरशिप सर्टिफिकेट (Exemplary Leadership Certificate) प्रदान किया. छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से यह उपलब्धि हासिल करने वाले अमिताभ जैन पहले मुख्य सचिव हैं.
चुनाव आयोग की ओर से यह सम्मान बीते एक वर्ष में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बेहतर संचालन और निष्पक्ष निर्भीक व्यवस्था के लिए दिया गया है. अमिताभ जैन के अलावा जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल दुल्लू, राजस्थान की उषा शर्मा, हरियाणा के टीवी एसएन प्रसाद को भी सम्मानित किया गया है.
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने यह सम्मान पिछले दिनों एलटीसी अवकाश के दौरान बिना किसी तामझाम के हासिल किया. स्वच्छ छवि और प्रचार से दूर रहने वाले जैन ने अपनी इस उपलब्धि को भी प्रचार से दूर रखा.
राइस मिलर्स के ठिकानों पर आईटी का छापा, 1.50 करोड़ कैश बरामद
30 Jan, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: आयकर विभाग ने बुधवार को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, तिल्दा-नेवरा, धमतरी, महाराष्ट्र के गोंदिया और आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में राइस मिलरों और अनाज दलालों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें दलालों के रायपुर के राजीव नगर, अनुपम नगर, गुढ़ियारी और राठौर चौक के गोदाम, सड्डू में राइस मिल, जवाहर बाजार में दफ्तर, रिंग रोड में एक कार शोरूम समेत कई ठिकाने शामिल हैं। महाराष्ट्र के गोदिया में दलालों का दफ्तर और आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में बंदरगाह, दफ्तर और गोदाम भी शामिल हैं। उक्त सभी ठिकानों पर तलाशी के दौरान 1.50 करोड़ रुपए नकद, बैंकों में 4 लॉकर, ज्वेलरी, करोड़ों के लेन-देन के दस्तावेज, संपत्ति और निवेश बरामद हुए हैं। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही राइस मिलरों और दलालों से पूछताछ कर बयान लिए जा रहे हैं। छापेमारी में छत्तीसगढ़ आईटी की 150 सदस्यीय टीम और सीआरपीएफ के 150 जवान तैनात किए गए हैं।
निर्यात कार्य
आयकर विभाग ने विदेशों में चावल निर्यात करने वाले दो बड़े चावल मिल संचालकों और उनके दलालों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों फर्म पश्चिमी अफ्रीका के विभिन्न देशों में चावल की आपूर्ति करती हैं। इसके मद्देनजर काकीनाडा में चावल मिलर्स के गोदामों, कार्यालयों और बंदरगाहों पर छापेमारी की गई है। प्रारंभिक जांच में फर्जी बिलिंग, नकद में लेन-देन, कच्चे माल का कारोबार, संपत्ति में निवेश और बेहिसाब खर्च के दस्तावेज मिले हैं। इन सभी के संबंध में पूछताछ कर बयान लिए जा रहे हैं।
कर चोरी के मिले दस्तावेज
तलाशी के दौरान रईस मिलर्स और दलालों के परिसरों से कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। चावल के कारोबार से जुड़े सभी संचालकों के परिसरों से कंप्यूटर, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में धोखाधड़ी का हिसाब मिला है। चावल निर्यात और लेन-देन के रजिस्टर में फर्जी बिलिंग मिली है। बता दें कि रायपुर और राजिम के दोनों बड़े चावल व्यापारियों के साथ एक दर्जन दलाल कमीशन एजेंट भी जुड़े हुए हैं। इनके परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया है। उक्त सभी लोग विदेशों में थोक में चावल निर्यात करते हैं।
बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण में 36 करोड़ सहित स्मार्ट सिटी के कार्यों भारी भ्रष्टाचार हुआ
30 Jan, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारानाथ गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लुटेरे और भ्रष्टाचारी कांग्रेसी ठगेश के और वो उनके हैं। कांग्रेसियों को लेकर एक आम धारणा बन गई कि कांग्रेसी सम्मान जाय पर लूट-खसोट और भ्रष्टाचार की रीति व नीति न जाए, वाली राह पर चलते हैं। ये कांग्रेसी चाहे कोई भी चुनाव हो, ये वेश बदलकर जनता के बीच उनके हितैषी बनकर जाते हैं। लेकिन जनता का वोट लेकर सत्ता पाते ही ये अपने लूट तंत्र में लग जाते हैं। इतना ही नहीं वे जनता को लूटने के काम में अपने भाई-भतीजा और बेटों तक को लगा देते ।इसी नक्शे-कदम पर कांग्रेस के पूर्ववर्ती रायपुर मेयर एजाज ढेबर भी पूरे पांच साल में शहर के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के अनेक आरोप लगते रहे हैं
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता कहा कि एजाज ढेबर को रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार करने के लिए ठगेश ने मेयर पद के सीधे जनता द्वारा चुनाव को पार्षदों के माध्यम से कराने का कानून बना दिया था। जिसे साय सरकार ने फिर जनता द्वारा प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने का निर्णय लिया तो कांग्रेस ने एजाज को मेयर का टिकट नहीं दिया, क्योकि ठगेश और कांग्रेस को पता है कि मेयर रहते एजाज ढेबर के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोपो से जनता में आक्रोश है। जिसे कांग्रेस भली-भांति जानती है, इसलिए इस बार ढेबर को मेयर का टिकट नहीं देकर, पूर्व मेयर प्रमोद दुबे की पत्नी को टिकट देकर कांग्रेस के परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धोखा दिया है। जबकि कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी के पति भी अपने पूर्व कार्यकाल में ठगेश गिरोह के साथ मिलकर अपने लोगों को ठेके देने के अलावा कोई काम नहीं किया है। उन्होंने निकाय चुनाव में जनता को आगाह करते हुए कहा है कि बंटोगे तो फिर इन कांग्रेसियों के द्वारा लुटोगे। क्योंकि भ्रष्टाचार कांग्रेसियों के खून में है। कांग्रेस ने इस बार भी 70 पार्षद प्रत्यशियों को मैदान में तो उतारा है, जो जीतने के बाद सिर्फ विकास के नाम पर लूट मचाएंगे, क्योंकि इन लोगों ने पैसे देकर पार्षद का टिकट पाया। इसलिए जनता ने इस बार ठाना है कि इन्हें हराकर शहर में भाजपा के सुशासन को लाकर विकास लाना है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने पूर्व महापौर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में न तो शहर का समुचित विकास किया और न ही जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा पाए।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा 2019-2024 के दौरान केंद्र सरकार ने रायपुर नगर निगम को 1254 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग दी। इसमें सफाई के लिए 74 करोड़ रुपये और पेयजल योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये शामिल थे। इसके बावजूद जनता को पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकीं। उन्होंने बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर 36 करोड़ रुपए, गोल बाजार और जवाहर बाजार परियोजनाओं में महापौर गंभीर भ्रष्टाचार किए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बने फव्वारे प्रारंभ से ही बंद पड़े हैं। मल्टीलेवल पार्किंग और उद्यानों का व्यवसायीकरण कर जनता के हितों की अनदेखी की गई। इस काम में मेयर एजाज ढेबर ने अपने कांग्रेसी पार्षदों के साथ जमकर लूट मचाई थी। इस बार कांग्रेस की लूट और भ्रष्टचार से ऊब चुकी जनता कांग्रेस का रायपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सूपड़ा साफ कर देगी और भाजपा के सुशासन पर मुहर लगाएगी।
सीएम विष्णुदेव साय ने इसरो की 100वीं सफल मिशन पर दी बधाई, भारत को गर्व का पल
30 Jan, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय वैज्ञानिकों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा, इसरो का ऐतिहासिक शतक! भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सफलता का एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। सीएम साय ने इसरो की 100वीं सफलता को भारत के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि श्रीहरिकोटा से GSLV-F15 / NVS-02 मिशन के सफल प्रक्षेपण के साथ इसरो ने समूचे भारतवर्ष को गौरवान्वित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि विक्रम साराभाई और सतीश धवन की दूरदृष्टि से शुरू हुई इस यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुआ है।सीएम ने इस उपलब्धि को इसरो की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताते हुए सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह सफल प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान में एक मील का पत्थर साबित हुआ है, और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी अधिक मान्यता प्राप्त होगी।
ई-केवाईसी न कराने वाले 24,108 राशन कार्ड धारकों के नाम हटाए गए
30 Jan, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में ई-केवाईसी न कराने वाले 24,108 राशन कार्ड धारकों के नाम खाद्य विभाग ने राशन कार्ड सूची से हटा दिए हैं, जिसके कारण इन परिवारों को पिछले दो महीनों से चावल का वितरण बंद कर दिया गया है। रायपुर खाद्य विभाग ने इन कार्ड धारकों के नाम राशन कार्ड से निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी, और यह संख्या अब लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में इस तरह के राशन कार्ड धारकों की संख्या एक लाख से अधिक बताई जा रही है। कार्डों को निरस्त करने के पीछे कई वजहें सामने आई हैं। इनमें से 362 कार्ड के मुखिया की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 2,544 कार्डों को आधार नंबर में गड़बड़ी के कारण निरस्त किया गया है। इसके अलावा, 447 कार्डों में मुखिया के नाम का संशोधन किया गया है। अन्य कारणों से भी कई राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। विभाग द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया के लिए कई बार तारीखें बढ़ाई गई थीं, और इस बार अंतिम तारीख 28 फरवरी निर्धारित की गई है। इस तारीख तक राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट न कराने वाले लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिए जाएंगे। विभाग ने इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन माध्यम से सत्यापन और रिस्टोर की सुविधा भी शुरू की है।
भूपेश बघेल ने भाजपा पर कांग्रेस प्रत्याशियों को धमकाने का आरोप लगाया
30 Jan, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निकाय चुनाव के बीच भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद से कांग्रेस प्रत्याशियों को धमकियां दी जा रही हैं। बघेल के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काम धंधे बंद करवा देने की धमकियां भी मिल रही हैं और युवा कार्यकर्ताओं को पैसे देकर बहकाने की कोशिश की जा रही है। बघेल ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि इस धमकी देने के काम में भाजपा के छुटभैये नेताओं से लेकर सांसद तक शामिल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा, क्या आपको अपने गृहनगर में हार का डर सता रहा है? और साथ ही भाजपा की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाया। बघेल ने यह भी कहा कि कांग्रेस का नारा अब भी यही है – डरो मत, हम लड़ेंगे और जीतेंगे। इस बयान से कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ अपनी स्थिति को स्पष्ट किया और चुनावी माहौल में और भी उबाल लाने की कोशिश की
आज मांस-मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा
30 Jan, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस पर 30 जनवरी को राजधानी में मांस-मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी को राजधानी के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस पर किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
कांग्रेस पूरी तरह निराश,चुनाव से पहले हार मानी:अरुण साव
30 Jan, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में जो चुनाव हो रहा है, उसके लिए नामांकन दाखिले का काम मंगलवार को पूर्ण हो चुका है और बुधवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा हो रही है। इस बीच अनेक स्थानों पर उन्हें (स्वयं श्री साव को) 2023 के विधानसभा, 2024 के लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के समय जैसा उत्साह था, वैसा ही उत्साह निकाय चुनावों की नामांकन रैलियों में दिखाई पड़ा है। श्री साव ने कहा कि यह बताता है कि नगरीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है और भाजपा सभी नगरीय निकायों में चुनाव जीतने वाली है। श्री साव बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत सबके सामने है। पिछले 5 दिनों में जो मंजर प्रदेशवासियों ने देखा है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में कैसी ऊहापोह और आपाधापी मची है, किस तरह से और कैसे प्रत्याशियों का चयन हो रहा है! श्री साव ने कहा कि यह कितनी दुर्भाग्यजनक बात है कि महापौर जैसे पद के लिए कांग्रेस के पास जमीन पर काम करने वाली कोई कांग्रेस नेत्री नहीं मिली! अपने कार्यकर्ताओं की कैसी उपेक्षा और अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया है, यह प्रत्याशियों का विश्लेषण करने पर साफ हो जाएगा। कम-से-कम महापौर के पद पर भी संगठन में, जनता के बीच काम करने वाले प्रत्याशी तक कांग्रेस लेकर नहीं आ पाई। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में 15 साल राज किया। राज्य के अधिकांश नगर निगमों में कांग्रेस का बहुमत था, पर निवर्तमान महापौर, जो नगरीय निकाय के पदाधिकारी हैं, उनको कांग्रेस पार्टी ने छिपा लिया क्योंकि उन्हें पता है जनता में उनके प्रति काफी आक्रोश है। रायपुर में 15 साल में कांग्रेस ने नगर निगम में कैसी दुर्दशा की, कैसे-कैसे बड़े-बड़े घोटाले किए, रायपुर शहर की जनता के सामने है। पिछले 5 साल में प्रदेश के सारे नगरीय निकायों में कांग्रेस के लोगों ने जो दुर्दशा की है, विकास को अवरुद्ध किया है, विकास के लिए राशि नहीं दी, केवल बंदरबाँट और लूट मचाई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज के कांग्रेस के हालात पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई एमआईसी का मेंबर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, उसके खिलाफ लगातार नाराजगी के मामले आ रहे हैं। यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के मैदान में जाने से पहले हार मान गई है। कांग्रेस नेताओं ने जनता का मूड समझ लिया है। जनता तो पूरी तरह कांग्रेस को सबक सिखाने के मूड में है। श्री साव ने कहा कि एक तरफ 5 साल में विकास को अवरुद्ध किया, जनता को परेशान किया, वहीं दूसरी ओर यही वह कांग्रेस पार्टी है जिसने अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराकर जनता के अधिकारों को छीनने का काम किया था। लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार होता है और जनता को अपना महापौर और अध्यक्ष चुनने का अधिकार होता है। संविधान की मूल भावना के विपरीत जाकर एक तरफ जहाँ जनता के अधिकार को छीनने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया, जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त करके निकायों में अपनी सरकार बना ली और सरकार बनाने के बाद क्या-क्या किया, विकास को अवरुद्ध किया, घोटाले किए, भ्रष्टाचार किया, शहरों की दुर्दशा कर दी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने भू-माफियाओं को पनपाया, कैसे शहर को दोनों हाथों से लूटने का काम किया, जनता को मूलभूत सुविधाओं से महरूम किया। अब जनता कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है और इसका संकेत भाजपा की मंगलवार की नामांकन रेलियों में मिला है। कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से नामांकन रैली नहीं कर पाई, कहीं नामांकन रैली रद्द हुई, यह हालत कांग्रेस पार्टी की बन चुकी है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में जाने से पहले हार मान गई है। श्री साव ने कहा कि वहीं दूसरी ओर, पिछले 1 साल में नगरीय निकायों में विकास के प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काफी काम किए हैं। हमारी सरकार ने मोदी की एक-एक गारंटी पूरी की है, चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, महतारी वंदन योजना हो, पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना हो, पीएससी घोटाले की सीबीआई जाँच हो, पीएससी में पारदर्शिता से भर्ती करना हो, रामलला दर्शन योजना हो, मोदी की एक-एक गारंटी का हमने अक्षरश: पालन करने का काम किया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आज जिस तेजी से प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, गरीबों के लिए हम नए सर्वे भी करा रहे हैं, सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास देने की हमारी योजना है और इस पर आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, शहरों में भी लगातार बन रहे हैं। अपने शासनकाल में गरीबों को आवास से वंचित करने वाली कांग्रेस पार्टी जब गरीबों के हित की बात करती है तो इन पर हँसी आती है। श्री साव ने कहा कि नगरीय निकाय का यह चुनाव प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। नगरीय निकायों में प्रदेश के विकास की छाप दिखती है। हमारी सरकार जहाँ एक तरफ शहरों का सुव्यवस्थित विकास करेगी, हमारे शहर सुंदर बनें, स्वच्छ बनें, सुविधापूर्ण बनें, इसके लिए हमने योजना बनाकर काम करना प्रारंभ कर दिया है और उसे तेज गति से आगे लेकर जाएंगे। श्री साव ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस ने जो शहरों की दुर्दशा की है, घपले और घोटाले किए हैं, हर एक मामले प्रदेश की जनता के सामने हैं। निकायों में कांग्रेस के घपले-घोटालों पर हम आरोप पत्र लाने वाले हैं, और समय आने पर उसकी जांच करके उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। प्रदेश की जनता के साथ अन्याय और अत्याचार किसी कीमत पर हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्धता से काम करेगी और इन्हीं सारे मुद्दों को लेकर हमें जनता के बीच जा रहे हैं और जनता का भरपूर आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है।
कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को
29 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 24 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-2024 में कृषि विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। दीक्षांत समारोह में बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 2 हजार 841, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 17, बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 303 तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 742 एवं पी.एचडी. स्तर पर 268 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 818 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. आनर्स प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम से देश की अखंडता मजबूत-राज्यपाल डेका
29 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में राजभवन में आज यहां ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ के तहत आंध्रप्रदेश, केरल, उत्तरप्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा राज्य एवं दादर एवं नगर हवेली व दमन द्वीव का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इन राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुित भी की गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ के पंडवानी गायन और सूफी गायन की प्रस्तुति भी दी गई।
राजभवन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 6 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस
राजभवन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 6 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस
राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम, भारत में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले विविध संस्कृतियों के लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर शुरू किया गया है। इसके तहत विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान का आपस में आदान-प्रदान होता है। जिससे भारत की एकता और अखंडता मजबूत होती है।
राजभवन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 6 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस
राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर सभी राज्यों की विशेषताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश, भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। यह भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। यह हिन्दुओं की प्राचीन सभ्यता का उद्गम स्थल है। भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया और बौद्ध धर्म की नींव रखी। अभी प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालु, साधु-संत और विद्वान एकत्रित होते हैं। यह आयोजन वेदों और पुराणों में वर्णित पवित्रता और मोक्ष का प्रतीक है। उत्तरप्रदेश, की सांस्कृतिक धरोहर, इस राज्य को एक सशक्त राज्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। महाकुंभ जैसे आयोजनों की सफलता यह दर्शाती है कि उत्तरप्रदेश न केवल भारत की आस्था का केंद्र है बल्कि विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।
आंध्रप्रदेश ने कृषि, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन और शैक्षणिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आंध्रप्रदेश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी कृषि और संबंधित गतिविधियों में लगी हुई है। आंध्रप्रदेश, घरेलू पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय गंतव्य है। विशेष रूप से तिरूपति बालाजी मंदिर, हिंदू पौराणिक कथाओं के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है।
राज्यपाल ने कहा कि केरल अपनी शैक्षणिक उन्नति, स्वास्थ्य सेवाओं, साहित्य, कला, सांस्कृतिक विरासत और सुंदर समुद्री तटों के लिए पूरे विश्व में एक मिसाल बन चुका है। साक्षरता दर, स्वास्थ्य सूचकांक और लैंगिक समानता में केरल पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्राचीन काल में हमारी कई सभ्यताएं मातृप्रधान रही है। लेकिन वर्तमान में मेघालय एक ऐसा राज्य है जहां की मुख्य जनजातियां मातृवंशीय प्रणाली का अनुसरण करती है और यहां विरासत तथा वंश महिलाओं से चलता है। मेघालय के ग्रामीण जीवन में पर्वतीय जीवन शैली के दर्शन होते हैं। पर्यटन की दृष्टि से यह राज्य महत्वपूर्ण है। यहां विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र मौसिनराम है।
उन्होंने कहा कि मणिपुर शाब्दिक अर्थाे में आभूषणों की भूमि है। यहां के लोग संगीत तथा कला में बड़े प्रवीण होने के साथ-साथ सृजनशील होते हैं जो उनकी हथकरघा, दस्तकारी के उत्पादों में झलकती है। मणिपुर देश का आर्किड टोकरी है, यहां आर्किड पुष्प की 500 प्रजातियाँ पाई जाती है। प्राकृतिक छटा से भरपूर यह राज्य पर्यटकों के लिए स्वर्ग हैं। राज्यपाल ने कहा कि त्रिपुरा का उल्लेख महाभारत, पुराणों तथा अशोक के शिलालेख में मिलता है। इस राज्य की अपनी अनोखी जनजातीय संस्कृति है। देवी त्रिपुर सुंदरी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ भक्तो की आस्था का केंद्र है। दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन दीव इन दो केंद्र शासित प्रदेशों के विलय के बाद यहां विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। राज्यपाल डेका ने कहा कि युवाओं को अपने प्रदेशों की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित एवं संरक्षित करना चाहिए और उस पर गर्व करना चाहिए।
कार्यक्रम में आंघ्र प्रदेश राज्य के प्रतिनिधि जी स्वामी, केरल के प्रतिनिधि विनोद पिल्ले, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि प्रतीक पाण्डेय, त्रिपुरा की प्रतिनिधि सुसंगीता ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा भी इन को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम में पद्मसे पुरूस्कृत द्वय उषा बारले ने पंडवानी गायन की और मदन चौहान ने सूफी गायन की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ सी.आर. प्रसन्ना, संयुक्त सचिव हिना नेताम, इन सभी राज्यों के छत्तीसगढ़ में निवासरत युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राज्यपाल डेका को लोक सेवा आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
29 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग का तेइसवां वार्षिक प्रतिवेदन डेका को सौंपा।
इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, सचिव अभिजीत सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक लीना कोसम उपस्थित थे।
नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में 29 माओवादी हुए आत्मसमर्पण, बड़ी सफलता
29 Jan, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ कुतुल एरिया कमेटी के 29 माओवादी पहली बार हथियार डाले बिना आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आए हैं। यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस आत्मसमर्पण में 22 पुरुष और 7 महिला माओवादी शामिल हैं, जो अब तक जनताना सरकार, मिलिशिया, सीएनएम, कृषि शाखा सदस्य और पंचायत सरकार अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे थे। इन माओवादियों ने संगठन की क्रूर विचारधारा और आंतरिक मतभेदों से तंग आकर यह निर्णय लिया है। नारायणपुर जिले में चल रहे माड़ बचाओ अभियान के तहत यह ऐतिहासिक आत्मसमर्पण हुआ है। इस सफलता का मुख्य कारण क्षेत्र में हो रहे तेज़ी से विकास कार्य, बन रही सड़कों और बढ़ती सरकारी योजनाओं को माना जा रहा है। इन विकास कार्यों ने माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है। इसके अतिरिक्त, संगठन के भीतर बढ़ती गुटबाजी और बाहरी माओवादियों द्वारा किए जा रहे भेदभाव ने स्थानीय कैडर को निराश कर दिया था, जो आत्मसमर्पण करने के फैसले में सहायक साबित हुआ।
बालिका छात्रावास में 11 साल की छात्रा से दुष्कर्म, जाच में जुटी पुलिस
29 Jan, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बलरामपुर। जिले में आदिवासी बालिका छात्रावास में 11 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की तबियत खराब होने पर मामला उजागर हुआ है।पीड़िता ने स्कूल में पढ़ने वाले 2 सहयोगी छात्रों पर रेप का आरोप लगाया है। बात दे की यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र का हैएएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने की घटना की पुष्टि है। पुलिस के मुताबिक, स्वास्थ्य परीक्षण में मासूम की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। देर रात पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है।
कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने में भी नाकाम रही ,रैलियां तक रद्द हुई ,कांग्रेस में अंदरूनी आपातकाल जैसे हालात - अरुण साव
29 Jan, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में जो चुनाव हो रहा है, उसके लिए नामांकन दाखिले का काम मंगलवार को पूर्ण हो चुका है और बुधवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा हो रही है। इस बीच अनेक स्थानों पर उन्हें (स्वयं श्री साव को) 2023 के विधानसभा, 2024 के लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के समय जैसा उत्साह था, वैसा ही उत्साह निकाय चुनावों की नामांकन रैलियों में दिखाई पड़ा है। श्री साव ने कहा कि यह बताता है कि नगरीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है और भाजपा सभी नगरीय निकायों में चुनाव जीतने वाली है। श्री साव बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत सबके सामने है। पिछले 5 दिनों में जो मंजर प्रदेशवासियों ने देखा है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में कैसी ऊहापोह और आपाधापी मची है, किस तरह से और कैसे प्रत्याशियों का चयन हो रहा है! श्री साव ने कहा कि यह कितनी दुर्भाग्यजनक बात है कि महापौर जैसे पद के लिए कांग्रेस के पास जमीन पर काम करने वाली कोई कांग्रेस नेत्री नहीं मिली! अपने कार्यकर्ताओं की कैसी उपेक्षा और अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया है, यह प्रत्याशियों का विश्लेषण करने पर साफ हो जाएगा। कम-से-कम महापौर के पद पर भी संगठन में, जनता के बीच काम करने वाले प्रत्याशी तक कांग्रेस लेकर नहीं आ पाई। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में 15 साल राज किया। राज्य के अधिकांश नगर निगमों में कांग्रेस का बहुमत था, पर निवर्तमान महापौर, जो नगरीय निकाय के पदाधिकारी हैं, उनको कांग्रेस पार्टी ने छिपा लिया क्योंकि उन्हें पता है जनता में उनके प्रति काफी आक्रोश है। रायपुर में 15 साल में कांग्रेस ने नगर निगम में कैसी दुर्दशा की, कैसे-कैसे बड़े-बड़े घोटाले किए, रायपुर शहर की जनता के सामने है। पिछले 5 साल में प्रदेश के सारे नगरीय निकायों में कांग्रेस के लोगों ने जो दुर्दशा की है, विकास को अवरुद्ध किया है, विकास के लिए राशि नहीं दी, केवल बंदरबाँट और लूट मचाई।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज के कांग्रेस के हालात पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई एमआईसी का मेंबर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, उसके खिलाफ लगातार नाराजगी के मामले आ रहे हैं। यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के मैदान में जाने से पहले हार मान गई है। कांग्रेस नेताओं ने जनता का मूड समझ लिया है। जनता तो पूरी तरह कांग्रेस को सबक सिखाने के मूड में है। श्री साव ने कहा कि एक तरफ 5 साल में विकास को अवरुद्ध किया, जनता को परेशान किया, वहीं दूसरी ओर यही वह कांग्रेस पार्टी है जिसने अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराकर जनता के अधिकारों को छीनने का काम किया था। लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार होता है और जनता को अपना महापौर और अध्यक्ष चुनने का अधिकार होता है। संविधान की मूल भावना के विपरीत जाकर एक तरफ जहाँ जनता के अधिकार को छीनने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया, जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त करके निकायों में अपनी सरकार बना ली और सरकार बनाने के बाद क्या-क्या किया, विकास को अवरुद्ध किया, घोटाले किए, भ्रष्टाचार किया, शहरों की दुर्दशा कर दी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने भू-माफियाओं को पनपाया, कैसे शहर को दोनों हाथों से लूटने का काम किया, जनता को मूलभूत सुविधाओं से महरूम किया। अब जनता कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है और इसका संकेत भाजपा की मंगलवार की नामांकन रेलियों में मिला है। कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से नामांकन रैली नहीं कर पाई, कहीं नामांकन रैली रद्द हुई, यह हालत कांग्रेस पार्टी की बन चुकी है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में जाने से पहले हार मान गई है। श्री साव ने कहा कि वहीं दूसरी ओर, पिछले 1 साल में नगरीय निकायों में विकास के प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काफी काम किए हैं। हमारी सरकार ने मोदी की एक-एक गारंटी पूरी की है, चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, महतारी वंदन योजना हो, पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना हो, पीएससी घोटाले की सीबीआई जाँच हो, पीएससी में पारदर्शिता से भर्ती करना हो, रामलला दर्शन योजना हो, मोदी की एक-एक गारंटी का हमने अक्षरश: पालन करने का काम किया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आज जिस तेजी से प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, गरीबों के लिए हम नए सर्वे भी करा रहे हैं, सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास देने की हमारी योजना है और इस पर आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, शहरों में भी लगातार बन रहे हैं। अपने शासनकाल में गरीबों को आवास से वंचित करने वाली कांग्रेस पार्टी जब गरीबों के हित की बात करती है तो इन पर हँसी आती है। श्री साव ने कहा कि नगरीय निकाय का यह चुनाव प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। नगरीय निकायों में प्रदेश के विकास की छाप दिखती है। हमारी सरकार जहाँ एक तरफ शहरों का सुव्यवस्थित विकास करेगी, हमारे शहर सुंदर बनें, स्वच्छ बनें, सुविधापूर्ण बनें, इसके लिए हमने योजना बनाकर काम करना प्रारंभ कर दिया है और उसे तेज गति से आगे लेकर जाएंगे। श्री साव ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस ने जो शहरों की दुर्दशा की है, घपले और घोटाले किए हैं, हर एक मामले प्रदेश की जनता के सामने हैं। निकायों में कांग्रेस के घपले-घोटालों पर हम आरोप पत्र लाने वाले हैं, और समय आने पर उसकी जांच करके उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। प्रदेश की जनता के साथ अन्याय और अत्याचार किसी कीमत पर हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्धता से काम करेगी और इन्हीं सारे मुद्दों को लेकर हमें जनता के बीच जा रहे हैं और जनता का भरपूर आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
