छत्तीसगढ़
BREAKING : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही करने वाले प्रधान पाठक और संकुल केंद्र समन्वयक निलंबित
1 Feb, 2025 10:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने गरियाबंद जिले में लापरवाही करने वाले एक प्रधान पाठक और संकुल केंद्र समन्वयक को निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि, स्कूल शिक्षा सचिव ने स्कूलों में आकस्मिक निरीक्षण किया था, इस दौरान कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं में गुणवत्ताहीन शिक्षा और विषय के प्रति समझ स्तरहीन पाई गई. जिस पर ये कार्रवाई की गई है.
शिक्षा विभाग ने गरियाबंद जिले के बारूका विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू और संकुल केंद्र समन्वयक भूपेंद्र सिंह ठाकुर के निलंबन का आदेश जारी किया है.
देखें आदेश –
CG NEWS : छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पूरी कार्यकारिणी भंग
1 Feb, 2025 10:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी कार्यकारिणी को भी भंग करने की घोषणा की है। योगेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे की विधिवत सूचना एसोसिएशन को दे दी है।
वे लंबे समय से अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और संगठन को नेतृत्व प्रदान कर रहे थे। गौरतलब है कि योगेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भाई हैं। उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है,
लेकिन यह फैसला संगठन के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब एसोसिएशन के नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी को लेकर जल्द ही बैठक आयोजित की जा सकती है।
City News: निगम कर्मियों के लिए सीट बेल्ट, हेलमेट लगाना अनिवार्य, 3 फरवरी से चलेगा अभियान
1 Feb, 2025 08:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: रायपुर नगर निगमकी अपर आयुक्त कृष्णा खटीक ने शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारियों की बैठक में उनकी समस्याओं की जानकारी ली। और उन्हें सप्ताहिक बैठक में बताई गई समस्याओं के संबंध में निराकरण की कार्यवाही से अवगत करवाया।
प्रभारी अपर आयुक्त ने बैठक में सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान निगम मुख्यालय में भिक्षा मांगने एवं फेरी वालों के कार्यालय भवन में प्रवेश करने पर रोक लगाने के निर्देश संबंधितों को दिए हैं। साथ ही निगम अमले के वाहनों की पहचान के लिए स्टीकर लगाने शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रभारी अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने एवं कार से आने वाले सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार 3 फरवरी से निगम कार्यालय में इस पर अभियान चलाया जाएगा।
प्रभारी अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से पूर्व पहुंचने एवं संध्या 5ः30 बजे के बाद ही कार्यालय से रवाना होने के निर्देश दिए अन्यथा कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।
रायपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है ताकि विकास की गति तेज हो – सीएम साय
1 Feb, 2025 08:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर शहर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम चुनाव में महापौर पद और सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि जनता भाजपा के पक्ष तैयार खड़ी है और विकास चाहती है। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने 13 महीने हुए हैं और 13 महीने में ही सरकार ने जो काम किए हैं, उसे जनता ने देखा है। साय शुक्रवार को राजधानी के स्व. बलबीरसिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 2023 से पहले कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जो दुर्दशा हुई, वह सभी को मालूम है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा, जहाँ कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार नहीं किया, घोटाला नहीं किया। उन घोटालेबाजों का आज क्या हाल हुआ है, यह प्रदेश देख रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ के भविष्य, हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस की सरकार में पीएससी तक में भी भ्रष्टाचार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश को आश्वस्त किया था कि भाजपा की सरकार बनेगी तो पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई से कराई जाएगी और आज पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई कर रही है और उसके जो दोषी हैं, वह सभी जेल के अंदर हैं और जो अन्य दोषी हैं, उन्हें जेल जाना होगा। श्री साय ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार की सरपरस्ती में हुए तमाम घोटालों के सभी घोटालाबाज जेल के अंदर हैं
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूरे प्रदेश के नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में विकास के कार्य हो रहे हैं। रायपुर नगर निगम अंतर्गत आज रायपुर के 1,87,000 बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है और पिछले 1 वर्षों में तेजी से विकास के कार्य हुए हैं। आज स्वामित्व कार्ड योजना का लाभ भी जो आबादी भूमि पर कई पीढियाँ से मकान बनाकर निवास कर रहे थे, उन लोगों का स्वामित्व कार्ड नहीं होने के कारण परेशानियाँ होती थीं, वह लोन भी नहीं ले पाते थे। एक दिन में ही 61 हजार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वामित्व कार्ड दिया गया। श्री साय ने कहा कि रायपुर में हितग्राहियों को पट्टा देने का वादा भी हम कर रहे हैं। आचार संहिता हटने के बाद उन्हें यह पट्टा दिया जाएगा। मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम हम कर रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन खेतिहर मजदूर कल्याण योजना 5,62,000 परिवार छत्तीसगढ़ में हैं, इनको साल 10 हजार दे रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनाव को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 11 फरवरी को मतदान है। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर जाकर हर एक मतदाता से संपर्क करना है और सरकार की उपलब्धियों को उन्हें बताकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करना है। अब रायपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है ताकि विकास के कार्य भी तेज गति से हों।
भाजपा कार्यकताओं में जोश – किरणदेव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव का शंखनाद हो चुका है। भाजपा ने ठाना है, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है। रायपुर में हमारे महापौर और सभी पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मात्र 1 साल 2 महीने में ही आम जनता तक पहुँचा है। हमारा एक सूत्र वाक्य है- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास। इस परिकल्पना के साथ भाजपा की सरकार पूरे छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।
रायपुर के विकास के लिए कठोर परिश्रम करुंगी – मीनल
भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम से कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 11 फरवरी को आप सभी निकाय चुनाव में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जिताएंगे। यह चुनाव मीनल चौबे नहीं, भाजपा की हर महिला कार्यकर्ता लड़ेगी और जीतकर हर महिला महापौर होगी। श्रीमती चौबे ने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी ने मुझ जैसी एक सामान्य कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी के लिए अवसर प्रदान किया। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी कौन है? उन्हें अपने पति के दम पर टिकट दिया गया है। कांग्रेस में एक भी योग्य महिला नहीं मिली जिसे प्रत्याशी बनाया जा सके। श्रीमती चौबे ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से रायपुर नगर निगम में कांग्रेस का शासन रहा और इस दौरान केवल घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। जनता विकास कार्यों के लिए तरसती रही। हम रायपुर के विकास के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।
Breaking : वाहन चेकिंग के दौरान 212 किलो चांदी के आभूषण जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
1 Feb, 2025 08:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 212.6 किलोग्राम चांदी के जेवर और सिल्ली बरामद की। यह चांदी बिना किसी वैध दस्तावेज के ओडिशा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि यह घटना जिले के कंचनपुर बेरियर के पास की है, जहां संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक सफेद हुंडई वेन्यू कार सीजी 04 एनजेड 2277 को रोका गया।
इस कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान पप्पू साहू और रामरूची पटेल के रूप में की गई है। दोनों व्यक्ति मुजगहन, रायपुर के रहने वाले है। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो डिक्की और पिछली सीट पर 22 बैग और एक अटैची में चांदी के आभूषण और 5 चांदी की सिल्ली मिली। जब आरोपियों से इस चांदी के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चांदी के गहनों को रायपुर से ओडिशा होते हुए सरिया सारंगढ़ की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने संदेहियों के संयुक्त कब्जे से 212.6 किलोग्राम चांदी, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 91 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त कर ली। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार को भी ज़ब्त कर लिया गया। चांदी तस्करी के इस बड़े मामले की सूचना पुलिस ने आयकर विभाग और जीएसटी विभाग को भी भेज दी है।
हमारी नीति स्पष्ट है-बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
31 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : हमारी नीति स्पष्ट है - बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई देते हुए, उनके अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि - आज कांकेर जिले में 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इससे पहले नारायणपुर जिले के 27 एवं सुकमा जिले के 52 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह हमारी सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण नीति और नक्सलवाद के सफाए के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियानों का प्रत्यक्ष परिणाम है।
सीएम साय ने कहा कि अब तक 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1,112 नक्सलियों को हमारे सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। नक्सली मुठभेड़ों में 265 नक्सलियों का खात्मा हुआ है। नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर और बेहतर जीवन की उम्मीद में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं अपने बस्तर दौरे के दौरान अक्सर आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलता हूं। उनसे बातचीत में यह साफ झलकता है कि खोखली माओवादी विचारधारा को छोड़कर वे आज बेहतर जीवन जी रहे हैं और खुश हैं। घोर नक्सल प्रभावित जिलों के चिन्हित ग्रामों में नक्सल आधार को खत्म करने के लिए शासकीय योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे और मूलभूत आवश्यकताओं का विकास कर रही है।
विष्णु देव साय ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। तय समय-सीमा के भीतर माओवाद के आतंक का अंत होगा। बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा।
राज्यपाल डेका से आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल पटेल ने की सौजन्य भेंट
31 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सौजन्य भेंट की। आनंदी बेन पटेल अभी छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।
दो शिक्षकों को नोटिस, दो निलंबित
31 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : शिक्षा सचिव परदेशी ने आज गरियाबंद जिले का दौरा कर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा सचिव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका एवं मालगांव के निरीक्षण के दौरान कक्षा 8वीं के छात्रों के अधिगम स्तर में भारी गिरावट और विद्यार्थियों की विषयगत समझ अत्यंत कमजोर पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू (बारूका) और संकुल समन्वयक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (मालगांव) को पूर्ण रूप से उत्तरदायी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा उक्त दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।
शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञान का स्तर परखने के लिए उनसे सहज सवाल पूछे। शिक्षा सचिव ने पाया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान का स्तर अत्यंत कमजोर है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका दीपा साहू एवं कविता साहू से भी शिक्षा सचिव ने अध्ययन-अध्यापन को लेकर सवाल किए। शाला में पदस्थ दोनों शिक्षिकाओं का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं पाए, विद्यालय की साफ-सफाई एवं प्रबंधन की लचर स्थिति को लेकर शिक्षा सचिव ने नाराजगी जताई। शिक्षा सचिव के निर्देश पर दोनों शिक्षिकाओं को शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जबाब तलब किया है।
कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 01 फरवरी को
31 Jan, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के क्लस्टर क्लासरूम से दीक्षांत समारोह आयोजन स्थल कृषि मंडपम् तक दीक्षांत समारोह के पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार रिहर्सल की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठातागण, संचालकगण एवं गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज मेडल पाने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलगीत, राज्यगीत तथा राष्ट्रगान का वादन किया गया।
दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-2024 तक कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। दीक्षांत समारोह में बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 2 हजार 841, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 17, बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 303 तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 20 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 742 एवं पी.एचडी. स्तर पर 268 के पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 818 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. आनर्स प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर महत्वपूर्ण टिप्पणी
31 Jan, 2025 09:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में नक्सलियों के द्वारा किए जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके अदम्य साहस को नमन किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए राज्य सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
"हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से।"
"जो नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है।"
उन्होंने बताया कि कांकेर जिले में आज 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 32 लाख रुपये का इनाम था। इससे पहले नारायणपुर जिले के 27 और सुकमा जिले के 52 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
अब तक 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, और 1,112 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
265 नक्सलियों का खात्मा नक्सली मुठभेड़ों में हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और नक्सलियों को बेहतर जीवन की उम्मीद में आत्मसमर्पण करने का अवसर मिल रहा है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए योजनाएं
15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।
बस्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और मूलभूत सुविधाओं का विकास जारी है।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि नक्सलवाद के आतंक का अंत तय समय-सीमा के भीतर हो जाएगा और बस्तर में जल्द ही शांति और अमन का माहौल स्थापित होगा।
BREAKING : रायगढ़ नगर निगम चुनाव: महापौर और पार्षद पद के लिए नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों की सूची
31 Jan, 2025 09:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़, 31 जनवरी 2025 रायगढ़ नगर निगम के महापौर और पार्षद पद के लिए आज कई अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिन अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया है, वे इस प्रकार हैं:
महापौर के लिए नाम वापस लेने वाले:
कांति चौहान – वार्ड क्रमांक 1
मुरारी भट्ट – वार्ड क्रमांक 2
पार्षद के लिए नाम वापस लेने वाले:
सुनीता यादव – वार्ड क्रमांक 1
संगीता यादव – वार्ड क्रमांक 2
ज्योति तिग्गा और ईश कृपा तिर्की – वार्ड क्रमांक 3
सुरेन्द कुमार बघेल – वार्ड क्रमांक 4
अजीज अहमद और नजीर अहमद – वार्ड क्रमांक 7
कृष्णा यादव और लक्ष्मी वैष्णव – वार्ड क्रमांक 8
सुनील जॉन – वार्ड क्रमांक 10
दुर्गेश महंत और ज्ञानू संजय मोदी – वार्ड क्रमांक 16
शीला साहू – वार्ड क्रमांक 18
आशीष शर्मा और ब्रजमोहन अग्रवाल (बिल्लू) – वार्ड क्रमांक 19
अनूप कुमार रतेरिया (भोट्टू) – वार्ड क्रमांक 20
राजेश कुमार गबेल गुरूजी और सुदीप मंडल – वार्ड क्रमांक 24
बरखा सिंह – वार्ड क्रमांक 26
मदन मोहन महंत – वार्ड क्रमांक 27
देव साहू – वार्ड क्रमांक 28
कामिनी मुकेश गजभिये और सविता विजय टंडन – वार्ड क्रमांक 29
देवन्ती राजेन्द्र दास – वार्ड क्रमांक 31
पुकराम श्रीवास – वार्ड क्रमांक 32
खिरोद बसंत दास – वार्ड क्रमांक 35
बनवारी लाल डहरे, विजय चौहान, और प्रवीण कुमार कुलदीप – वार्ड क्रमांक 36
प्रभाती महापात्रे और बंदिता महापात्रे – वार्ड क्रमांक 40
पप्पू कुमार पांडे – वार्ड क्रमांक 43
खिरलाल सिंह ठाकुर – वार्ड क्रमांक 45
इस प्रकार, कुल 2 महापौर और 33 पार्षद पद के लिए नामांकन वापस लिए गए हैं।
बड़ी खबर: इस खास अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह आएंगे छत्तीसगढ़; डोंगरगढ़ में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल..देखें लिस्ट
31 Jan, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजनांदगांव। आचार्य श्री विद्यासागर जी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ आएंगे। शाह द्वारा आचार्य श्री जी के 108 चरण चिन्हों का लोकार्पण एवं प्रस्तावित समाधि का भूमिपूजन किया जाएगा। शाह 6 फरवरी को घंटेभर के लिए कार्यक्रम में शरीक होंगे।
बता दें कि, डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में 01 से 06 फरवरी तक आचार्य की पुण्यतिथि को प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बताया जा रहा है कि, शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लिहाजा जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर चंद्रगिरी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
Maha Kumbh: गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत, आठ घायल
31 Jan, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महा कुम्भ के दौरान गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार के पलटने की घटना ने एक दुखद हादसे को जन्म दिया। यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु गंगास्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
घटना का विवरण:
स्थान: यह हादसा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुआ, जो कि हर 12 साल में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेला का मुख्य स्थल है।
हादसा: श्रद्धालु गंगास्नान के बाद अपनी कार में यात्रा कर रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार पलट गई। कार के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों और मृतक के बारे में:
घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन वे इस समय आयोजित महाकुंभ मेले में स्नान के लिए आए श्रद्धालु थे।
कार पलटने की वजह:
कार पलटने की वजह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर ने कार को तेज रफ्तार से चलाया हो या फिर रास्ते में कोई अचानक मोड़ या अव्यवस्था हो सकती है, जिससे कार असंतुलित हो गई और पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
BREAKING : छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानिए कब रहेगी छुट्टी
31 Jan, 2025 05:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर 3 दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक 11 फरवरी 17 फरवरी और 20 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्र में 11 फरवरी को चुनाव होगा, जबकि 15 फरवरी को परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं 17 और 20 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। यह छुट्टी उन क्षेत्रों में लागू होगी जहां मतदान होने हैं। आयोग के आदेश के अनुसार, इन तिथियों पर कर्मचारी और नागरिक मतदान प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।
Breaking : छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस की दस्तक, 3 साल के बच्चे की रिपोर्ट में आई पॉजिटिव, दो जिलों में अलर्ट जारी
31 Jan, 2025 05:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस ने बिलासपुर संभाग में दस्तक दी है. यहां तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में HMPV का यह पहला मामला है. कोरबा जिले का बच्चा HMPV से संक्रमित मिला है. वह 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. उनका इलाज जारी है. बच्चा स्वस्थ है. उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. वहीं बिलासपुर और कोरबा जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
सर्दी, खांसी और बुखार की थी शिकायत
(HMPV virus in Chhattisgarh) बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि कोरबा जिले के निवासी एक व्यक्ति का तीन वर्षीय बेटा सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था. जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 27 जनवरी को उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण की संभावना को देखते हुए उसका सैंपल रायपुर के एम्स में जांच के लिए भेजा गया था.
जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बच्चा HMPV से संक्रमित है. संक्रमित बालक को अस्पताल में अन्य मरीजों से अलग रखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है.
रायपुर एम्स किया जाएगा रेफर
सीएमएचओ डॉक्टर तिवारी ने बताया कि बच्चे की हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हो रहा है. उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स, रायपुर भेजने पर विचार किया जा रहा है. कोरबा जिले में सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे करा रहे हैं. पीड़ित बच्चे के परिवार के तीन अन्य बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है, लेकिन उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं.
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
