छत्तीसगढ़
राज्यपाल डेका ने राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित बालिका का किया सम्मान
29 Jan, 2025 08:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित बालिका हेमवती नाग को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उसकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कोंण्डागांव जिले की बेटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित किए जाने पर विशेष रूप से राजभवन आमंत्रित किया था। उनके साथ कोंडागांव बालिका गृह की अधीक्षक मणि शर्मा भी उपस्थित थी।
उल्लेखनीय है कि सुहेमवती ने अनेकों बाधाओं को पार करते हुए जुडो खेल का प्रशिक्षण लिया और अनेकों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया। उन्होंने बालिका गृह जिला कोंडागांव में यह प्रशिक्षण प्राप्त किया और प्रदेश का नाम रौशन किया।
युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंका, आरोपी गिरफ्तार
29 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: राजधानी रायपुर में युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को रायपुर के कौशल्या विहार (कमल विहार) सेक्टर-1 में सड़क किनारे एक युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 14 जनवरी को रायपुर टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली कि कमल विहार सेक्टर 01 में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका की पहचान कोटा सरस्वती नगर निवासी के रूप में की।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पता लगाया
मामले का खुलासा करते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के घर से लेकर घटना स्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में युवती 13 जनवरी की शाम 7.15 बजे रेलवे स्टेशन के पास दिखी, जिसमें वह ई-रिक्शा में जाती दिखी। ई-रिक्शा को लगातार ट्रैक किया गया तो लड़की लालपुर में दिखी, वहां से रात करीब 9 बजे वह रेलवे स्टेशन लौटी। इसके बाद 14 जनवरी की रात करीब 1.55 बजे स्विफ्ट डिजायर कार में बैठी दिखी। इसके बाद लड़की नहीं दिखी।
चाय की दुकान के साथ साथ कार बुकिंग का भी काम करता था आरोपी
एसएसपी ने बताया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को डिजायर कार के बारे में जानकारी मिली। उक्त कार बिलासपुर निवासी बृजेश ओझा की निकली। बृजेश अपनी पत्नी के साथ रायपुर में किराए के मकान में रहता है। बृजेश कार बुकिंग का काम करता है और पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान चलाता है। पुलिस ने बृजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी पहले तो पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या करना स्वीकार कर लिया।
युवती को पहले से जानता था
आरोपी बृजेश ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को वह अपने दोस्त के साथ कमल विहार पहुंचा और शराब पार्टी की। इसके बाद वह अपने दोस्तों को उनके घर छोड़कर बुकिंग कराने चला गया। रात को जब बृजेश रेलवे स्टेशन पहुंचा तो उसे युवती मिल गई। युवती को बृजेश पहले से जानता था। वह युवती को अपनी कार में बैठाकर कौशल्या विहार कमल विहार ले गया, जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम साय ने जताया दुख, श्रद्धालुओं से कहा- धैर्य बनाए रखें, जिस घाट के नजदीक हों, वहीं पवित्र स्नान करें
29 Jan, 2025 04:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा, महाकुंभ में घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
सीएम साय ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि संयम बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें. मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं पुण्य स्नान करें।
डिप्रेशन में आकर युवक ने लगाई फांसी, फरवरी में होनी थी शादी
29 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । कतिया पारा के दुर्गा चौक में रहने वाले विजय कश्यप (उर्फ़ दिनु), पिता राजेश कश्यप ने डिप्रेशन के चलते मूंगा पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विजय फूल व्यवसाय से जुड़े थे और उनकी शादी 18 फरवरी को तय थी। लेकिन पुष्पेंद्र देवांगन के द्वारा पैसे लेकर भाग जाना और पुष्पेंद्र देवांगन के लोन की किस्त को पटाने की परेशानी ने उन्हें ऐसा घातक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
लोन और पैसा देना बना मौत की वजह
सूत्रों के अनुसार, विजय ने एक निजी लोन ऐप के माध्यम से पैसा लिया था, जो उन्होंने देवांगन हॉस्टल के संचालक पुष्पेंद्र देवांगन को दिया था। पुष्पेंद्र देवांगन पिछले दो महीने से फरार हैं और कर्ज़ की किस्तें नहीं चुका रहे थे। विजय पर ?1100 प्रतिदिन की ईएमआई का दबाव बढ़ता जा रहा था। विजय का छोटा सा फूल व्यवसाय इतना मुनाफा नहीं दे पा रहा था कि वह इस कर्ज़ का बोझ संभाल सकें।
सोना गिरवी और आर्थिक तंगी ने बढ़ाया तनाव
स्थानीय लोगों का कहना है कि विजय ने कुछ सोना गिरवी रखकर भी पैसे दिए थे, लेकिन समय पर भुगतान न होने के कारण कंपनी ने सोने को नीलाम कर दिया। इस घटना ने विजय को और ज्यादा मानसिक तनाव में डाल दिया।
फरवरी में थी शादी, परिवार सदमे में
विजय की शादी 18 फरवरी को तय थी, और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन इस दर्दनाक घटना ने परिवार और समाज को झकझोर कर रख दिया है। विजय की मौत के बाद उनके घर में मातम छा गया है।
संचालक की गिरफ्तारी की मांग
स्थानीय लोगों ने पुष्पेंद्र देवांगन की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते विजय को मदद मिलती या दोषी को पकड़ लिया जाता, तो शायद विजय यह कदम नहीं उठाते।
समाज को जागरूक होने की जरूरत
यह घटना समाज में बढ़ते मानसिक तनाव और वित्तीय प्रबंधन की चुनौतियों को उजागर करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और समय पर मदद मांगने की जरूरत है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कर रही है विजय कश्यप की मौत ने सभी को गहरे शोक में डाल दिया है और समाज को आर्थिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक संवेदनशील होने की सीख दी है।
अवैध रूप से पिंजरे में मछली पकडऩे से प्रवासी पक्षियों को खतरा, उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सचिव से मांगा जवाब
29 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में प्रवासी पक्षियों की कमी को लेकर चिंता जताते हुए लगाई गई जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में इस पूरे मामले की सुनवाई हुई। धमतरी के एक संस्था धमतरी वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसाइटी ने इस पूरे मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की वकील अदिति सिंघवी ने बताया की धमतरी जिले के गंगरेल बांध से जुड़ा एक भाग आद्र्र भूमि है। सिंचाई विभाग के अधीन अवैध रूप से पिंजरे में मछली पकडऩे का काम किया जा रहा है और यह वन भूमि है। सिंचाई विभाग ने बिना हृह्रष्ट के मछली पकडऩे पर रोक लगा दी। उसके बाद भी, जंगल की ज़मीन पर मछली पकडऩा जारी है। प्रवासी पक्षियों के आने की संख्या गिर गई है पहले पिछले 5 सालों में 5000 प्रवासी पक्षी से अब वह संख्या शून्य होने की स्थिति में है। इस क्षेत्र में अवैध रूप से एक केज कल्चर फिशिंग की जा रही है। अधिवक्ता ने कहा यह प्रवासी पक्षियों का मामला है। प्रवासी पक्षी वहाँ आते हैं और यह एक प्रस्तावित रामसर सम्मेलन स्थल है। वहीं शासन का पक्ष रख रहे अधिवक्ता शशांक ठाकुर ने कहा पिछले सप्ताह के दिन को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सूचीबद्ध किया गया था। लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी तक हमारे पास कोई रामसर स्थल नहीं है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा यह बात भी कही गई वन विभाग द्वारा तय किया जाने वाला रिकॉर्ड है, जो इस तथ्य से उपजा है कि यह एक जल निकाय है। वहीं पूरे मामले में कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनकर मत्स्य विभाग के सचिव से इस पूरे मामले में व्यक्तिगत शपथ पत्र पेश कर जवाब मांगा है। वहीं अगली सुनवाई 19 फरवरी 2025 को तय की गई है।
हाईकोर्ट ने स्कूलों में शौचालय नहीं होने और दुर्दशा को लेकर जताई नाराजगी, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से मांगा जवाब
29 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । सरकारी स्कूलों में शौचालय नहीं होने और जिन स्कूलों में शौचालय है उसे उपयोग लायक नहीं होने संबंधी खबर अखबार में प्रकाशित हुई थी। जिसे हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की है। इतना ग्रांट मिलने के बावजूद भी ऐसी स्थिति को हाईकोर्ट ने गंभीर माना है और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को व्यक्तिगत शपथपत्र देने के निर्देश दिए है।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में शौचालय नहीं होने और मौजूद शौचालय को इस्तेमाल लायक नहीं होने को लेकर मीडिया रिपोर्ट को स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई के दौरान नाराजगी जताई है। कोर्ट ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को इस मामले में कहा ये कितनी गलत बात है..? कैसे यह हो रहा है..? इतने ग्रांट मिलने के बावजूद भी ऐसा हो रहा है..? वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को नोटिस देकर व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने कहा है। अगली सुनवाई 10 फरवरी को है।
दरअसल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर के एक अखबार में प्रकाशित खबर को संज्ञान लिया है। जिसमें कहा गया था कि 76 वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, पर तस्वीर बदलना चाहिए। इस मीडिया रिपोर्ट में इस बात को भी बताया गया कि 150 स्कूलों में टॉयलेट नहीं है और 216 से ज्यादा बेहद खराब हैं। वहीं यूरिनल इन्फेक्शन की जानकारी भी प्रकाशित की गई। मामले की अगली सुनवाई दस फरवरी को रखी गई है।
इस मामले को स्वत: संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के रूप में प्राथमिकता में दर्ज किया है। सोमवार को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की बैंच में सुनवाई हुई। जिसमें मुख्य न्यायाधीश ने इस मीडिया रिपोर्ट को लेकर राज्य सरकार पर नाराजगी जताई और शासन का पक्ष रखने वाले महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत को कहा ये देखिए कितनी गलत बात है..? वह इस पूरे मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का आदेश दिए हैं। वहीं अगली सुनवाई 10 फरवरी 2025 को निर्धारित भी की है।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के टिकट विवाद पर उठाए सवाल, असंतोष को बताया कांग्रेस की हार का कारण
29 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं के असंतोष को लेकर भाजपा नेता मुखर हो गए हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर की असंतुष्टि ही उसे डुबोएगी, और यही असंतुष्टि भाजपा के लिए जीत की राह खोलने का काम करेगी। अग्रवाल ने टिकट खरीदी-बिक्री के आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता, और यह सब ऊपरी स्तर पर पैसे की बात होती है, तो यह तो निचले स्तर की बात है। वहीं, विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दर्द बयान करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को अंतिम समय तक रुलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से पैसों के नाम पर खून के आंसू बहवाए और उन्हें टिकट के लिए चक्कर कटवाए। सोनी ने कहा, कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में नेताओं और कार्यकर्ताओं की बगावत पर सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक खुद ही बता रहे हैं कि टिकट खरीदा और बेचा जाता है। उनका कहना था कि अगर कांग्रेस छोटे कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा करेगी, तो जनता भी उनसे दूर होगी और आने वाले समय में कार्यकर्ता भी उनका साथ छोड़ देंगे।
रायपुर सेंट्रल जेल में अफ्रीकी मूल के कैदी ने की आत्महत्या
29 Jan, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। राजधानी के सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पैट्रिक के रूप में हुई है, जो अफ्रीकी मूल का नागरिक था और वर्ष 2021 से ड्रग्स सप्लाई के मामले में जेल में बंद था। जेल बैरक में कैदी द्वारा आत्महत्या की घटना के बाद जेल प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। कैदी की आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे और जेल प्रशासन की इसमें क्या भूमिका रही, इन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्रीमोहन शुक्ला का निधन, पुलिस मुख्यालय दी गई श्रद्धांजलि
29 Jan, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीमोहन शुक्ला का आज 28 जनवरी को प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी श्री शुक्ला (आयु 85 वर्ष) ने भोपाल के वैशाली नगर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। श्री शुक्ला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे भोपाल में हुआ। इस दौरान परिवारजनों, मित्रों और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। श्रीमोहन शुक्ला, छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक रहे। उन्होंने एक नवंबर 2000 से 26 मई 2001 पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। इसके बाद उन्होंने 26 मई 2001 से 2 अक्टूबर 2004 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं। श्री शुक्ला के निधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
छग सरकार का बड़ा एक्शन: 27 डॉक्टर बर्खास्त, विभागीय जांच के भी आदेश
28 Jan, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने रायपुर में लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 27 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा 21 चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया
इन चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बिना किसी वैध कारण के तीन साल से अधिक समय तक अनुपस्थित रहकर शासन के नियमों और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियमों का उल्लंघन किया था। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अनुपस्थित अधिकारियों और डॉक्टरों को नोटिस के जरिए अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। सुनवाई के दौरान उनके पक्ष सुने गए और इसके बाद उनके अभ्यावेदन पर विचार करते हुए उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई।
नगरीय निकायों सहित त्रिस्तरीय पंचायतों में भाजपा की जीत होगी: सीएम विष्णुदेव साय
28 Jan, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: रायपुर से भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनमें चुनाव होने जा रहे हैं। यह सौभाग्य की बात है कि रायपुर नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद और नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है, इसका लाभ जरूर मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, नगर पालिका, नगर पंचायत और त्रिस्तरीय पंचायतों में भी भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलेगी। त्रिस्तरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने के कारण पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रति विश्वास का माहौल है। इसी विश्वास के कारण इस चुनाव में भी हमें ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा। सीएम साय ने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में मेहनती और योग्य ऊर्जावान प्रत्याशियों का चयन सोच समझकर किया है।
मीनल भी एक अनुभवी और योग्य नेत्री हैं। मीनल चौबे रायपुर के लिए बेहतर महापौर साबित होंगी। पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा के प्रत्याशी बड़ी संख्या में चुनकर आएंगे। सभी प्रत्याशियों को एक बार फिर शुभकामनाएं। प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है। वे भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन गए थे।
इस बार जनता भारतीय जनता पार्टी में विकास की संभावनाएं देख रही है, यह इस बात का प्रमाण है कि मोदी जी की गारंटी पूरी हुई है, भारतीय जनता पार्टी को निश्चित रूप से जनादेश मिलेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम एक साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार के साथ मिलकर नगरीय निकाय में भी मिलकर काम करेंगे और रायपुर को स्वच्छ और विकसित बनाकर नई पहचान देंगे।
नौकरी भी गई, रिश्ता भी टूटा, जिंदगी बेहाल हुई बेहाल, सैफ अली खान केस में फसे आकाश कन्नौजिया की ज़िंदगी बनी नर्क
28 Jan, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जांजगीर चांपा: सैफ अली खान पर हमले के मामले में गलती से हिरासत में लिए गए शख्स की जिंदगी बर्बादी की कगार पर है. उसकी न सिर्फ नौकरी चली गई बल्कि उसका शादी का प्रस्ताव भी रद्द कर दिया गया, जबकि बाद में असली आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया।
नौकरी और शादी की उम्मीदें टूट गईं
आकाश को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 18 जनवरी को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उस समय हिरासत में लिया था, जब वह मुंबई से जांजगीर आ रहा था. हिरासत में लिए जाने के बाद उसकी छवि पर बुरा असर पड़ा और मीडिया में खबर फैलने के बाद उसकी नौकरी भी चली गई।
पुलिस के शक ने सपनों को तोड़ दिया
आकाश की दादी तुलसी बाई यादव ने बताया कि आकाश का शादी का प्रस्ताव भी टूट गया, क्योंकि उसके संदिग्ध होने की खबर के बाद लड़की के परिजनों ने उससे मिलने से इनकार कर दिया. मुंबई पुलिस की गलती की वजह से आकाश की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा है. दादी ने बताया कि आकाश की मां इस घटना को लेकर काफी चिंतित हैं।
गलत अलर्ट
इस घटना का मुख्य कारण मुंबई पुलिस द्वारा आरपीएफ को भेजा गया अलर्ट था, जिसमें सैफ अली खान के घर पर हुए हमले में आकाश का नाम संदिग्ध बताया गया था। हालांकि, असली आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को बाद में मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया था। हिरासत से रिहा होने के बाद आकाश की दादी ने बताया कि उसकी मां बेहद चिंतित है और मेरी दादी ने बताया कि जिस परिवार से शादी का प्रस्ताव आया था, उसने इस घटना के बाद मुझसे मिलने से इनकार कर दिया।
दंतेवाड़ा के दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सदमे में परिवार
28 Jan, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: भाजपा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की 21 वर्षीय बेटी दीपा मंडावी ने 26 जनवरी को देहरादून में आत्महत्या कर ली थी। दीपा देहरादून के एक संस्थान में फिजियोथेरेपी नर्सिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह अपने पीजी रूम में लटकी मिली थी। परिवार के लिए यह तीसरा बड़ा सदमा है। भीमा मंडावी की मौत 2019 में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में हुई थी। उनकी बड़ी बेटी मोना ने भी 2013 में रायपुर में आत्महत्या कर ली थी। दीपा की मां ओजस्वी मंडावी, जो वर्तमान में राज्य महिला अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य हैं, अन्य परिवार के सदस्यों के साथ देहरादून पहुंचीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बड़ी बहन ने भी की आत्महत्या
दीपा मंडावी भीमा मंडावी की दूसरी बेटी थी। उनकी बड़ी बेटी मोना ने भी आत्महत्या कर ली थी। मोना ने जुलाई 2013 में रायपुर में एक छात्रावास की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। यह परिवार के लिए एक और बड़ा झटका है। मां ओजस्वी मंडावी वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। खबर मिलते ही वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देहरादून पहुंच गईं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दीपा ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस सदमे से परिवार पूरी तरह टूट गया है। भीमा मंडावी दंतेवाड़ा से विधायक थे। उनकी हत्या ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। अब उनकी बेटी की आत्महत्या ने परिवार पर दुखों का पहाड़ ला दिया है।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025, आज नामांकन की आखिरी तारीख
28 Jan, 2025 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार आज नामांकन की अंतिम तिथि है। 22 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 31 जनवरी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। नगरीय निकाय के लिए कई बड़े नाम आज दाखिल करेंगे नामांकन: नगर पालिका चुनाव 2025 के लिए 28 जनवरी का दिन काफी अहम है। मंगलवार होने के कारण लोग काफी विधि-विधान के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इसी क्रम में रायपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे नामांकन दाखिल करेंगी। इसके साथ ही रायपुर के अधिकांश वार्डों के वार्ड पार्षद प्रत्याशी भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने पहले रायपुर समेत सभी नगरीय निकायों के वार्ड पार्षदों के नामों की सूची जारी कर दी है, जबकि कांग्रेस ने देर रात तक सूची जारी की। जिसके चलते कांग्रेस के सभी वार्ड पार्षद 28 तारीख को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
11 फरवरी को मतदान, 15 फरवरी को मतगणना
नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए 11 फरवरी को चुनाव होंगे और 15 फरवरी को मतगणना होगी। हालांकि कुल 173 नगरीय निकायों के लिए नामांकित उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है। कांग्रेस और भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। नामांकन के अंतिम दिन अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 4 महिलाओं को दिया टिकट
गौरतलब है कि नगरीय निकायों के चुनावी मैदान में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार छत्तीसगढ़ के 10 बड़े नगर निगमों में चुनाव होंगे। कांग्रेस ने सोमवार देर रात उम्मीदवारों की सूची जारी की, जबकि भाजपा ने रायपुर समेत 10 नगर निगमों में 5 और कांग्रेस ने 4 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
10 प्रमुख नगर निगमों में विभिन्न दल आजमाएंगे किस्मत
माना जा रहा है कि नामांकन के अंतिम दिन प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के प्रत्याशी भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में होने वाले चुनाव में प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं।
सिरगिट्टी हादसा: भवन निर्माण के दौरान छत गिरने से बड़ा हादसा, कई मजदूर घायल
28 Jan, 2025 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सिरगिट्टी क्षेत्र में ढलाई के समय छत गिर गई। जिससे मलबे में महिला सहित कुछ मजदूर दब गये। हादसे में इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबा हटाकर मजदूरों को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
दरअसल, सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर ए में एक फैक्टरी का भवन बन रहा है। सोमवार की शाम पहले तल की छत पर ढलाई चल रही थी। इसी दौरान करीबन शाम के समय छत भसक कर नीचे गिर गई। जिसमें नीचे में काम कर रहे मजदूर राजकुमारी, मोनू ध्रुव,अशोक साहू, दुर्गेश साहू मलबे में दब गए।
मजदूरों के दबने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने मलबा हटाकर नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उसके बाद चारों को तोरवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, उनकी स्थिती समान्य बताई जा रहा है। सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
