छत्तीसगढ़
मकान का जर्जर गेट गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की दबकर मौत
22 Jan, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर. जिले के चकरभाठा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में एक दर्दनाक घटना में 9 वर्षीय आदित्य यादव की जान चली गई। भाजपा नेता के मकान का जर्जर गेट अचानक गिरने से बच्चा उसकी चपेट में आ गया। आदित्य, पिता अमित यादव अपने दोस्तों के साथ पास में खेल रहा था जब यह हादसा हुआ। घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गेट की स्थिति पहले से ही खराब थी और इसके गिरने की आशंका पहले भी जताई गई थी। बावजूद इसके, इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। यह घटना न केवल प लापरवाही का नतीजा है, साथ ही मकान मालिक की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाती है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा चेतावनी देता है कि जर्जर ढांचों की समय पर मरम्मत न करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। प्रशासन को इस मामले में तत्काल कदम उठाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत है।इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और रखरखाव की उपेक्षा पर गंभीर बहस छेड़ दी है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते गेट की मरम्मत की गई होती, तो आदित्य की जान बचाई जा सकती थी।
चाइनीस मांझे से मासूम की मौत पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
22 Jan, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चाइनीस मांजे से मासूम की मौत और महिला अधिवक्ता के साथ हुई दुर्घटना को संज्ञान में लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही राज्य के मुख्य सचिव से इस मामले में जवाब - तलब किया है । अगली सुनवाई 29 जनवरी को निर्धारित की गई है।
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बैंच में हुई सुनवाई के दौरान कहा कि, ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है..! ये बड़ा खतरनाक है* राज्य सरकार के प्रतिबंध के नोटिफिकेशन के बावजूद कैसे बाजार में मांझा उपलब्ध हो रहा है..? क्यों इस अधिनियम का पालन नहीं करवाया जा सका..? क्या मुआवजा दिया गया है..? एक 7 साल के बच्चे की जान चली गई और एक महिला अधिवक्ता घायल है* क्यों राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए मुख्य सचिव से जवाब मांगा है कि बाजार में चाइनीस धागा और मांझा कैसे उपलब्ध हो रहा है* वहीं 7 साल के बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार को क्या मुआवजा दिया गयाहै..? वहीं इस पूरे मामले में पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में भी जवाब तलब किया है* राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका में कल रविवार को 7 साल का बच्चा गार्डन में खेलने जा रहा था, इस दौरान चाइनीस मांझा उसके गले में फस गया और बच्चा लहुलुहान हो गया* आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई* इसी तरह राजधानी के देवेंद्र नगर में एक महिला अधिवक्ता भी चाइनीस मांझे का शिकार होकर घायल हो गई* इन दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने इसे जनहित याचिका मानकर सुनवाई की अगली सुनवाई 29 जनवरी 2025 को तय की गई है।
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत
21 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति धनखड़ का विमानतल पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक सर्वसुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब ने भी स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, डॉ. गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह भी उपस्थित थे।
राज्यपाल डेका से केन्द्रीय मंत्री साहू ने की सौजन्य भेंट
21 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सौजन्य भेट की।
उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का माना विमानतल में आत्मीय स्वागत
21 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक दिवसीय प्रवास पर आज रायपुऱ आगमन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में राजकीय गमछा पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक गण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस: साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें शिकायत
21 Jan, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। इसी दिशा में पत्रिका द्वारा रक्षा कवच अभियान भी शुरू किया गया है। 20 जुलाई को पुलिस टीम ने एक निजी कंप्यूटर संस्थान स्पोकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि में प्राइवेसी सेटिंग करना, टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करना, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर फर्जी ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी से सतर्क रहना सिखाया गया।
एपीके फाइल लिंक न खोलने की दी सलाह
साइबर सेल से सहायक उपनिरीक्षक सुमन कर्ष ने लोगों को सेक्सटॉर्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी देकर ठगी करने जैसे अपराधों की रोकथाम और एपीके फाइल लिंक न खोलने आदि के बारे में जागरूक किया। साइबर पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के अलावा लोगों को अपने नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में जाकर रिपोर्ट करने को कहा गया। यातायात शाखा से सहायक उपनिरीक्षक कमल किशोर श्रीवास्तव ने यातायात नियमों पर विस्तार से चर्चा की तथा सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाना चाहिए। यातायात नियमों का पालन पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जान बचाने के लिए करें। दूसरों को भी जागरूक करने की सलाह दी गई।
इसके अलावा रक्षा टीम से उपनिरीक्षक शारदा बंजारे ने नए कानून, महिलाओं के विरुद्ध अपराध जैसे घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, गुड टच बैड टच, लैंगिक समानता तथा अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करवाया। इस अवसर पर साइबर सेल से सुमन कर्ष, हरिस ठाकुर, जीवन ठाकुर, रक्षा टीम से शारदा बंजारे, कौशल्या साहू, मीनाक्षी अहीर, आरक्षक अमित कुमार, यातायात से कमल किशोर श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिन्हा, प्रोफेसर करण साहू एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
पूर्व मंत्री कवासी लखमा को 4 फरवरी तक जेल, मेरे पास एक भी पैसा नहीं- मंत्री बोले
21 Jan, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जेल भेज दिया गया है. ईडी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें 4 फरवरी तक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. ईडी के मुताबिक 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची गई. इससे छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाए गए थे।
इस होलोग्राम को बनाने के लिए नोएडा की प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टेंडर दिया गया था. जबकि वह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी. इसके बाद भी नियमों में संशोधन कर यह टेंडर उसी कंपनी को दे दिया गया. ईडी का आरोप है कि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट का अहम हिस्सा थे. लखमा के निर्देश पर ही यह सिंडिकेट काम करता था। वे शराब सिंडिकेट की मदद करते थे। शराब नीति को बदलने में उनकी अहम भूमिका थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। ईडी का दावा है कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी कोरबा से गिरफ्तार
21 Jan, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाकर आरोपी युवक को कोरबा के दीपका से गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग लड़की को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि नाबालिग लड़की की लापता होने की शिकायत परिजनों ने भानुप्रतापपुर थाने में की थी। आरोपी ने नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी विवेक बघेल को कोरबा के दीपका से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग युवती को भी बरामद किया है। भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।आरोपी पहले भानुप्रतापपुर के सलिहापारा में अपने जीजा के घर रहकर रोजी मजदूरी करता था। इसी दौरान नाबालिग इसके संपर्क में आई थी। आरोपी विवेक बघेल के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गरियाबंद मुठभेड़: 19 नक्सली ढेर, मृतकों में इनामी नक्सली भी शामिल, फायरिंग जारी
21 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने लगातार फायरिंग कर 19 आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल यह मुठभेड़ ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर कुल्हाड़ी घाट के जंगल में हो रही है।
सूचना पर निकले थे जवान
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर कुल्हाड़ी घाट के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के बाद ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक साथ नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आपको बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
एक करोड़ का इनामी नक्सली ढेर
इस मुठभेड़ में अब तक 19 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने कल रात मारे गए 2 महिला और पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए हैं और आज 12 से अधिक। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति मारा गया है। वह नक्सलियों का सेंट्रल कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। साथ ही मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के वरिष्ठ कैडर शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। माना जा रहा है कि एक बार फिर नक्सलियों को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस की 10 टीमें
इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस की 10 टीमें संयुक्त रूप से शामिल थीं। इनमें 3 एसओजी (ओडिशा), 2 छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमें और 5 सीआरपीएफ की टीमें शामिल थीं। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने तेजी से इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल घटना के बाद कुल्हाड़ी घाट के गांव और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वहीं, कल सुबह से शुरू हुए इस ऑपरेशन में लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दे रही थी।
कोबरा जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट
इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया, जिसे तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाया गया। यह मुठभेड़ पिछले कई सालों के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों में मील का पत्थर साबित हो सकती है। कुल्हाड़ी घाट जैसे नक्सलियों के गढ़ में मिली यह सफलता सुरक्षा बलों की मजबूत रणनीति की ओर इशारा करती है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। संभावना है कि और भी शव और हथियार बरामद हो सकते हैं।
सीएम ने जवानों को किया सलाम
वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट इलाके में रविवार रात से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के देश और प्रदेश से मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के संकल्प को मजबूत करते हुए सुरक्षा बल लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं और लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। मैं उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने की 23 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन
21 Jan, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने 23 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन किया है, जिसका संयोजक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को और सह संयोजक विधायक सुनील सोनी को बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने एक नई नैरेटीव एवं कंटेंट टीम का भी गठन किया है, जिसका संयोजक पंकज झा को बनाया गया है। यह टीम चुनावी रणनीति और प्रचार-प्रसार के लिए काम करेगी। भाजपा ने इस कदम से यह स्पष्ट किया है कि पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए पूरी तरह से तैयार है और अपनी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।
सरसों तेल में मिलावट की आशंका, नमूना जांच के लिए भेजा गया प्रयोगशाला
21 Jan, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अम्बिकापुर । नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में सरसों तेल में मिलावट होने की आशंका के मद्देनजर अंबिकापुर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न ब्राण्ड के सरसों एवं अन्य तेल के 04 नमूने संकलित कर गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। ताकि अच्छी गुणवत्ता के खाद्य तेल आमजनों को प्राप्त हो सके। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संकलित नमूनों का राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर से परीक्षण एवं विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर उक्त प्रतिष्ठानों एवं विनिर्माताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम विनियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।
चाइनीज मांझा से मासूम की मौत, नगर निगम की टीम ने पतंग दुकानों का किया निरीक्षण
21 Jan, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। राजधानी रायपुर में चाइनीज मांझा से 7 साल के बच्चे की जान चली गई, जिसके बाद नगर निगम ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू की। इस घटना को लेकर नगर निगम की टीम ने आज विभिन्न पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संतोषी नगर क्षेत्र में दो पतंग दुकानों से 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया। नगर निगम जोन 6 के कमिश्नर रमेश जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेश पर नगर निगम उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा की निगरानी में पतंग दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिन दुकानों से चाइनीज मांझा मिला, वहां जब्ती की कार्रवाई की गई और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। निगम जोन 4 की टीम ने भी संजय पतंग दुकान को सील कर दिया, क्योंकि दुकान के पास अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा श्याम टाकीज बूढ़ापारा क्षेत्र की दो पतंग दुकानें निरीक्षण के दौरान बंद पाई गईं। नगर निगम ने यह भी बताया कि राजधानी में चाइनीज मांझा की बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और जनजीवन की सुरक्षा के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी की जाएगी।
अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर 160 बोरी धान जप्त
21 Jan, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गौरेला पेंड्रा मरवाही । समर्थन मूल्य पर जिले के वास्तविक किसानों से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के दौरान अवैध रूप से धान का परिवहन, भंडारण एवं अमानक धान बेचे जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए निगरानी दल द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जांच दल ने आज ग्राम अमरपुर पेंड्रा में अवैध रूप से परिवहन करते पाए पाए जाने पर कुल 160 बोरी धान जप्त किया गया। अवैध रूप से धान का परिवहन किए जाने पर ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीपी 0585 में लदे 160 बोरी धान जप्त कर रक्षित केंद्र अमरपुर के अभिरक्षा में सौंपा गया है।
बिना अनुमति के अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश
21 Jan, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा 20 जनवरी 2025 को नगरीय निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिये कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है, जो निर्वाचन समाप्ति तक लागू रहेगी। नगरीय निकाय त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की कार्यवाही सम्पन्न होते तक सभी शासकीय/अर्द्धशाकीय/ केन्द्रीय कार्यालयांे एवं भारत सरकार के उपक्रमों के अधिकारियो एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित किया जाता है।
स्थानीय निर्वाचन के दौरान जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी के अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नही करेगें। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति के अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय परित्याग करने पर संबंधित जिला प्रमुख/नियंत्रण अधिकारी जिम्मेदार होगें।
पार्षद टिकट पाने जबरदस्त मारामारी
21 Jan, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्ग । भाजपा में टिकिट पाने संगठन से अधिक विधायक को दावेदार दे रहे है तवज्जों जुम्मे जुम्मे चार दिन हुए जिनकों आये ऐसे लोग टिकिट पाने अधिक सक्रिय पार्षद टिकट पाने के लिए सत्ताधारी दल भाजपा में जबरदस्त मारामारी विधायक गजेंद्र दुर्ग निगम चुनाव में अपने ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को पार्षद टिकट दिलाने कर रहे खास रणनीति के तहत काम दुर्ग। प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में आने वाले निगम चुनाव में हर कोई सत्ता पक्ष की तरफ से प्रत्याशी बनना चाहता है ऐसे भी कई दावेदार है जो सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा में सक्रीय हो गए और अब टिकिट की दावेदारी की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे है, संगठन से ज्यादा तवज्जो अब स्थानीय विधायक की तरफ नजर आ रहा है. कुछ ऐसा ही हाल दुर्ग निगम क्षेत्र का है जहां भाजपा के ऐसे दावेदार है जो गत विधान सभा चुनाव में भाजपा की तरफ से कही नजर नहीं आये मगर अब दावेदारों की सूचि में आगे नजर आ रहे है। वहीं कुछ ऐसे भी है जिनको जुम्मे जुम्मे चार दिन हुए आये वे लोग टिकिट पाने अधिक सक्रिय नजर आ रहे है,और हर हाल में टिकिट पाने जुगत लगाने भिड़े हुए है,और कुछ तो ऐसे है जो इसके लिए चढावा भेंट करने के लिए भी तैयार है।
भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी चयन के लिए निचले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अलग-अलग प्रकार की चयन समितियां बनाई गई है। वहीं दुर्ग जिले के नगरी निकाय चुनाव में दुर्ग नगर निगम सबसे बड़ा नगरीय निकाय है, जहां पार्षद टिकट पाने के लिए सत्ताधारी दल होने के कारण भाजपा में जबरदस्त मारामारी है ऐसे में विधायक गजेंद्र यादव दुर्ग नगर निगम में अपने ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को पार्षद टिकट दिलाने के लिए खास रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। राजनीतिक चर्चा है कि इस कार्य की तैयारी के तहत ही पिछले दिनों बनी निचले स्तर की चयन समितियों में विधायक यादव की रणनीति के तहत चयन समिति का गठन भी हो गया जिसके चलते निचले स्तर से ही चयन समितियां ने गजेंद्र समर्थकों के नाम को पैनल में एक नम्बर में डाला है, जिसके चलते विपक्ष के दौर में संघर्ष करने वाले और वर्षों से काम कर रहे जमीनी स्तर के सीनियर कार्यकर्ताओं में बेहद आक्रोश की स्थिति है। शहर में फैली चर्चाओं के आधार पर दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों से कुछ नाम ऐसे है जो पैनल में शामिल हुए हैं वो सामने आने लगे हैं, जिनमें,
वार्ड 03 - नरेंद्र बंजारे
वार्ड न. 08 - वसीम कुरैशी
वार्ड 10 - शेखर चन्द्राकर
वार्ड 11 - अभिषेक पनारिया
वार्ड 12 - अजीत वैद्य
वार्ड 16 - खिलावन मटियारा
वार्ड 19 - रंजीता प्रमोद पाटिल
वार्ड 22 - काशीनाथ कोसरे
वार्ड 23 - मनोज सोनी
वार्ड 24 - रामकली चन्द्राकर
वार्ड 30 - श्याम शर्मा
वार्ड 38 - रामचंद सेन
वार्ड 39 - गुलाब वर्मा
वार्ड 43 - अनिकेत यादव
वार्ड 46 - लीलाधर पाल
वार्ड 48 - लोकेश्वरी ठाकुर
वार्ड 50 - बानी संतोष सोनी
वार्ड 51 - साजन जोसफ
वार्ड 52 - गुलशन साहू
वार्ड 53 - विनायक नातू
वार्ड 59 - नीलम शिवेंद्र परिहार
वार्ड 60 - श्वेता ताम्रकार
इसके अलावा अन्य वार्डों में भी विधायक गजेंद्र यादव के ऐसे समर्थकों के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं जिन्हें पार्टी में सक्रिय हुए मात्र 1 साल ही हुए हैं। या ये भी कहा जा सकता है कि विधायक गजेंद्र यादव के द्वारा अयोग्य लोगों को सामने लाने के कारण भाजपा में बड़ी संख्या सीनियर नेताओं के बगावत करने के आसार नजर आ रहे हैं। भेाजपा में बगावत होने का सीधा असर पार्षदों में अल्पमत के रूप में दिखाई देता है पहले भी हर निगम चुनाव में बगावत के कारण ही भाजपा पार्षदों के आधार पर कभी भी बहुमत में नहीं आई है। 2004 में नगर निगम चुनाव में महापौर पद में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भी पार्षदों के मामले में अल्पमत में ही थी।
धार भोजशाला विवाद में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, नमाज की अनुमति देने से इनकार
डॉक्टरों ने कहा- समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारियों का खतरा घटता है
बार-बार खुद को साबित करने की बात पर कोहली ने जताई नाराजगी
दामों में बढ़ोतरी का खतरा, ऑयल कंपनियों ने जताई नाराजगी
कंटोरा तिराह से पाटन तक ड्राइव में रोमांच, शराब सप्लायर पकड़ा गया या नहीं?
18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन
मुंब्रा मर्डर मिस्ट्री: प्रेम संबंध ने दी जानलेवा मोड़, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
अबू धाबी में भारत-UAE के बीच कई बड़े समझौते, गैस सप्लाई पर भी डील
शादी की खुशियाँ हुईं मातम में बदल, हाईवे हादसे में मासूम समेत 2 की जान गई
मुनाफावसूली हावी, सोना-चांदी के दाम गिरे, कैरेट अनुसार रेट देखें
