छत्तीसगढ़
लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा
25 Jan, 2025 08:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। रामनामी समुदाय, जो भगवान राम के प्रति अपनी अनन्य भक्ति के लिए जाना जाता है, इस झांकी का मुख्य आकर्षण है।
भारत पर्व 2025 का आयोजन लाल किला प्रांगण में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को प्रदर्शित करेंगी। छत्तीसगढ़ की झांकी राज्य की जनजातीय संस्कृति के विविध रंगों को उजागर करेगी। यह झांकी दर्शकों को न केवल राज्य की कला और संस्कृति से रूबरू कराएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की विशिष्ट जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं की झलक भी दिखाएगी।
भारत पर्व हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी से 31 जनवरी तक नई दिल्ली के लाल किला प्रांगण में आयोजित किया जाता है। इस पर्व में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश निशुल्क होता है। यह भारतीय संस्कृति, परंपरा, तथा विविधता को करीब से देखने का शानदार अवसर प्रदान करता है। भारत पर्व में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों को देखने के साथ ही फूड वेंडर्स के स्टॉल पर विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
गरियाबंद नगर पालिका एवं रायगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
25 Jan, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने अब तक प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़, लाल बहादुर नगर और छुरिया के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
स्टेट ओपन स्कूल ने जारी किया टाइम टेबल, मार्च माह से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
25 Jan, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी गई है। 12वीं की परीक्षा 26 और 10वीं की 27 मार्च से शुरू होगी। ओपन स्कूल की पहली मुख्य परीक्षा में करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 38 हजार और 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 44 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में ढाई सौ से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पिछली बार करीब एक लाख विद्यार्थियों ने मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया था। 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगी। विद्यार्थी ओपन स्कूल की समय सारिणी वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा विद्यार्थी परीक्षा समय सारिणी स्टडी रूम में जाकर जानकारी ले सकते हैं। प्रथम मुख्य परीक्षा के लिए 20 जनवरी तक विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
तिथि एवं विषय
10वीं की परीक्षा 27 मार्च को हिन्दी, 29 मार्च को उर्दू, 1 अप्रैल को विज्ञान, 3 अप्रैल को अंग्रेजी, 5 अप्रैल को गृह विज्ञान, 8 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, 11 अप्रैल को गणित, 12 अप्रैल को व्यवसाय अध्ययन, 15 अप्रैल को अर्थशास्त्र, 16 अप्रैल को मराठी तथा 17 अप्रैल को संस्कृत की परीक्षा होगी। 12वीं की परीक्षा 26 मार्च को हिन्दी, 28 मार्च को जीव विज्ञान, 29 मार्च को राजनीति, 2 अप्रैल को भौतिक विज्ञान, 4 अप्रैल को गृह विज्ञान, 7 अप्रैल को रसायन विज्ञान, 9 अप्रैल को अंग्रेजी, 11 अप्रैल को लेखाशास्त्र, 12 अप्रैल को गणित, 16 अप्रैल को इतिहास, 17 अप्रैल को वाणिज्य, 19 अप्रैल को भूगोल तथा 21 अप्रैल को अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी।
कॉलेज ने किया छात्रा का साल बर्बाद! एडमिशन लेने के बाद निकाला, कोर्ट ने दे ये आदेश....
25 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एमबीए में एडमिशन लेने और एक महीने तक क्लास करने के बाद भी छात्रा को शिक्षा से वंचित कर दिया गया। छात्रा ने अपना एक साल बर्बाद होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रुंगटा एजुकेशनल फाउंडेशन के संचालक को याचिकाकर्ता को दी गई 36,791 रुपए की फीस जमा करने की तिथि से लेकर भुगतान तक 8 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज के साथ वापस करने को कहा है। साथ ही याचिकाकर्ता को हुए नुकसान के लिए 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है।
प्रक्रिया पर उठे सवाल
गिरिजापुर कोरिया निवासी रिद्धि साहू रुंगटा कॉलेज से एमबीए कर रही थी। उसने कॉलेज में एडमिशन की सभी औपचारिकताएं पूरी की और फीस भी जमा की। एक महीने तक क्लास भी की। फिर विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और अन्य प्रतिवादियों ने यह कहते हुए उसका एडमिशन रोक दिया कि उसका नाम सीजीडीटीई पोर्टल पर नहीं दिखा है, जिस पर विश्वविद्यालय से एमबीए कोर्स करने वाले छात्रों की सूची प्रदर्शित होती है। याचिकाकर्ता को 13 नवंबर 2024 से कॉलेज जाने से रोक दिया गया। छात्रा ने 20 नवंबर 2024 को संचालक तकनीकी शिक्षा रायपुर को अभ्यावेदन दिया। याचिकाकर्ता द्वारा की गई अनुशंसा पर 22 नवंबर 2024 को शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज रायपुर के प्राचार्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई।
पूरी फीस और पेनाल्टी ब्याज सहित चुकाएं
25 नवंबर 2024 को याचिकाकर्ता को सीजीडीटीई के काउंसलिंग पोर्टल में प्रवेश के लिए संस्थान को आवंटन पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज की प्रति जमा करने को कहा गया। संचालक रूंगटा एजुकेशनल फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि उसे अस्थायी प्रवेश दिया गया था। संचालक तकनीकी शिक्षा द्वारा प्रवेश तिथि नहीं बढ़ाई गई, जिसके कारण याचिकाकर्ता को स्थायी प्रवेश नहीं मिल सका।
इसके बाद याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट की शरण ली। याचिका में कहा गया है कि प्रिंसिपल कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज की अध्यक्षता वाली समिति ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि कॉलेज ने याचिकाकर्ता से फीस ली है और नियमों के खिलाफ उसे कॉलेज में प्रवेश दिया है। चूंकि याचिकाकर्ता की कोई गलती नहीं थी, इसलिए उसे उसी कॉलेज में एमबीए की कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।
नक्सलियों का दावा, कमांडर दामोदर उर्फ चोखा राव जिंदा, पुलिस पर लगाया आरोप
25 Jan, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है। नोट में उन्होंने कहा है कि नक्सल कमांडर दामोदर उर्फ चोखा राव जिंदा है। कांकेर में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत नहीं हुई है। नक्सल नेता समता ने पुलिस पर नक्सलियों के नाम से फर्जी प्रेस नोट जारी करने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि मुठभेड़ में नक्सल कमांडर दामोदर मारा गया है। अब नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने उस प्रेस नोट का खंडन किया है और पुलिस पर फर्जी प्रेस नोट जारी करने का आरोप लगाया है।
पुलिस पर फर्जी प्रेस नोट जारी करने का आरोप
नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने पहले जारी किए गए प्रेस नोट का खंडन किया है और कहा है कि नक्सल नेता दामोदर उर्फ चोखा राव जिंदा है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि 8 नक्सली मारे गए और 4 ग्रामीण भी मारे गए।
मरवाही में बाघिन का आतंक, पांच दिनों में छह मवेशियों का शिकार
25 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के गौरेला रेंज के ज्वालेश्वर क्षेत्र में बाघिन ञ्ज-200 का आतंक बढ़ता जा रहा है। रात बाघिन ने एक ग्रामीण की गाय को अपना शिकार बना लिया। इस घटना को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि इलाके में बाघिन सक्रिय है।
पिछले पांच दिनों में बाघिन छह से अधिक मवेशियों का शिकार कर चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। गौरेला क्षेत्र में बाघिन की बढ़ती गतिविधियां लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक रही हैं। खासकर रात के समय ग्रामीण अपने मवेशियों को सुरक्षित रखने और खुद भी खतरे से बचने के लिए घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर सक्रिय इस बाघिन की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम तैनात है। वन विभाग ने कहा है कि बाघिन की लोकेशन और गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है। अधिकारी जल्द ही इसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर करने की योजना बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघिन लगातार मवेशियों को निशाना बना रही है, जिससे उनकी आजीविका पर भी असर पड़ रहा है। कई गांवों में लोग रात के वक्त बाहर निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है।
हाईवे पर दौड़ी ‘द बर्निंग कार’, मचा हडक़ंप, चालक की समझदारी से टली बड़ी दुर्घटना
25 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । चकरभाठा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर देर शाम शाम एक कार ने ‘द बर्निंग कार’ का रूप ले लिया, जिससे सडक़ पर अफरा-तफरी मच गई। बिलासपुर से चकरभाठा की ओर जा रहे इस कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सडक़ किनारे रोका और तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। तेज लपटों और धुएं से हाईवे पर लोगों में दहशत फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि सडक़ पर चल रहे वाहन रुक गए और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। लोग ट्रक के पास जाने से डर रहे थे, वहीं आग की ऊंची लपटें कार को पूरी तरह से घेर चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच, हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि कार के इंजन में तकनीकी खराबी और स्पार्किंग के कारण आग लगी। घटना के वक्त कार खाली था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे के दौरान कार की हालत ऐसी थी जैसे आग का गोला सडक़ पर दौड़ रहा हो। चालक की समझदारी और पुलिस-दमकल की त्वरित कार्रवाई ने इस हादसे को बड़ा रूप लेने से बचा लिया।
हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, कैफे संचालक की दर्दनाक मौत
25 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । नेशनल हाईवे पर शाम एक भीषण सडक़ हादसे में बिलासपुर निवासी कैफे संचालक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। यह दुर्घटना सरगांव थाना क्षेत्र के रेस्ट इन सर्विस एरिया के पास शाम करीब 6:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय तरुण कुमार प्रजापति के रूप में हुई, जो तिफरा, बिलासपुर का रहने वाला था। वह कोनी में टिक टॉक कैफे का संचालक था। जानकारी के मुताबिक, तरुण सरगांव किसी काम से आया था और वापस बिलासपुर लौटते समय रायपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल (सीजी 10 बीएल 0802) को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण तरुण को सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सरगांव पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। तरुण के असामयिक निधन से परिवार और दोस्तों में गहरा शोक है। हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों ने एक और जीवन छीन लिया है, जिससे सडक़ सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सफाई देने के बाद भी, हाईकोर्ट ने आईएएस अधिकारी को जमकर फटकारा, कहा-दोषी एक दर्जन अधिकारियों पर तत्काल दर्ज कराएं एफआईआर
25 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । हाईकर्ट ने एनआरडीए यानी नवा रायपुर विकास प्राधिकरण सीईओ को फटकार लगाया है। हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर किया है कि महत्वपूर्ण मसले पर सुनवाई के लिए जूनियर अधिकारी को भेजा गया। यह जानते हुए भी भूखण्ड किसी उद्योग को पहले से ही आवंटित है। मामला कोर्ट में चल रहा है। बावजूद इसके भूखण्ड किसी दूसरे को आवंटित किया जाना गंभीर है। हाईकोर्ट ने आईएएस सौरभ कुमार को फटकार लगाते हुए जमीन 12 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का निर्देश दिया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण को भूखण्ड वितरण मामले में सीईओ आईएएस सौरभ कुमार को जमकर फटकारा है। हाईकोर्ट ने सीईओ को निर्देश दिया है कि भूखण्ड आबंटित करने वाली पूरी कमेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। हाईकोर्ट ने कहा कि यह जानते हुए भी कि भूखंड को एक उद्योग के नाम पर 27 सितम्बर 2021को आबंटित किया गया है। बावजूद इसके भूमि का वितरण किया गया। हाईकोर्ट ने एनआरडीए के एफिडेविट को लेकर भी नाराजगी जाहिर किया। साथ ही सुनवाई में सीईओ की जगह जूनियर अधिकारी को भेजने पर असंतोष जताया। हाईकोर्ट ने दुहराया कि भूखण्ड आवंटनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन प्राधिकरण ने याचिका पर अंतिम निर्णय आने से पहले ही 2023 में भूखण्ड को आवंटित कर दिया। नाराज हाईकोर्ट से बचने के लिए अधिकारी ने बताने का प्रयास किया कि तत्कालीन समय पद पर नहीं थे। इसके बाद कोर्ट ने 12 अधिकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्जन करने को कहा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से
25 Jan, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। साय सरकार का यह दूसरा है। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रामेन डेका के भाषण से होगी।
उसी दिन सरकार राज्यपाल के ज्ञापन पर कृतज्ञता जताने का प्रस्ताव लेकर आएगी। अगले दिनों से उस पर चर्चा होनी है। इस सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि, इस दौरान छत्तीसगढ़ को कई सौगातें मिल सकती हैं। इसमें मोदी की गारंटी को लेकर बड़ी योजनाएं आ सकती हैं।
ग्रीन वैली में शराबी युवकों ने गार्ड को कार से उड़ाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
25 Jan, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्ग । भिलाई स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन वैली में शराबी युवकों ने गेट खोल रहे गार्ड को कार से ऐसी ठोकर मारी की वह 10 फीट दूर जा गिरा। कार की ठोकर से गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस ने शराबी युवकों को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन वैली में गुरुवार आधीरात की यह घटना बताई जा रही है। शराब के नशे में कार क्रमांक सीजी 07 बीजे 8877 में सवार युवक ग्रीन वैली पहुंचे। इसके बाद हॉर्न बजाना शुरू किया। हॉर्न की आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड गेट खेल ही रहा था कि कार सवारों ने जोरदार ठोकर मार दी। इससे गार्ड 10 फीट दूर जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में गार्ड को अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्मृति नगर पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है।
सीसी टीवी फुटज में कैद हुई घटना:-
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पहले एक बाइक पर दो युवक अपार्टमेंट के अंदर आते हैं तब गार्ड ने गेट खोला और उन्हें आने दिया। थोड़ी देर बाद एक और बाइक वाला अपार्टमेंट के अंदर आता है तो गार्ड ने उसके लिए भी गेट खोला। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार तेज रफ्तार को देख गार्ड ने गेट को खोल ही रहा था, तभी कार चालक ने गेट को तेजी से टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। जिसमें गार्ड दूर जा गिरा। इस हादसे में गार्ड बुरी तरह घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि गार्ड के सिर में चोटें आई है। गार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ को 6000 करोड़ रुपए का तोफहा, सीएम बोले- निवेशकों के वेलकम के लिए रेड कार्पेट बिछाया
24 Jan, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: मुंबई में हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट ने छत्तीसगढ़ के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के द्वार खोल दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत और रूसी महावाणिज्य दूत से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई और राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के कारण छत्तीसगढ़ को अब तक लगभग एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ये प्रस्ताव हाल ही में रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट समिट के दौरान प्राप्त हुए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में निवेश का आमंत्रण देते हुए कहा कि हमने नई उद्योग नीति के जरिए निवेशकों के लिए रेड कार्पेट बिछा दिया है। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को छह हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव भी मिले। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की विशेषताओं को साझा करते हुए कहा कि निवेशकों की पसंद की नीति बनाने के लिए हमने "न्यूनतम शासन-अधिकतम प्रोत्साहन" को ध्येय वाक्य के रूप में अपनाया है। इसके तहत हमने एनओसी की प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है। अब सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से मंजूरी दी जा रही है। इससे निवेशकों को काफी राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए एक हजार करोड़ रुपए या एक हजार लोगों को रोजगार देने वाले उद्योगों को बी-स्पोक नीति का अवसर प्रदान किया गया है।
इस नीति में 30 से 50 प्रतिशत और 200 से 450 करोड़ रुपए तक स्थायी पूंजी निवेश का प्रावधान किया गया है। शुद्ध एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, रोजगार और ईपीएफ प्रतिपूर्ति और 5 से 12 वर्ष तक प्रशिक्षण व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए आकर्षक प्रावधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कंप्यूटिंग, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए युग के उद्योगों में निवेश के लिए आकर्षक प्रावधान रखे गए हैं। हम नवा रायपुर में डेटा सेंटर भी शुरू कर रहे हैं। हम नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित कर रहे हैं और आईटी कंपनियों ने यहां काम करना शुरू कर दिया है। नवा रायपुर एक आधुनिक, सुसज्जित और व्यवस्थित शहर होने के साथ-साथ ग्रीनफील्ड शहर भी है, जिसके कारण यहां आईटी उद्योग के विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, टेक्सटाइल, फूड और एग्रो प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में भी विशेष रियायतें दी गई हैं। हम नवा रायपुर में एक फार्मास्युटिकल पार्क भी स्थापित कर रहे हैं, जो मध्य भारत का सबसे बड़ा फार्मास्युटिकल पार्क होगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन्वेस्टर कनेक्ट मीट के दौरान अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत माइक हैंकी और रूसी महावाणिज्य दूत इवान फेटिसोव से मुलाकात की। इस दौरान महावाणिज्य दूत ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस मीट में उद्योग विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की निवेश आयुक्त सुश्री रितु सैन और सीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक विश्वेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
कई प्रमुख उद्योग समूहों ने राज्य में निवेश के लिए प्रस्ताव दिए हैं
इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में अंबुजा सीमेंट लिमिटेड ने राज्य में 2367 करोड़ के निवेश प्रस्ताव की घोषणा की। वहीं, बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट ने राज्य में विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने की इच्छा जताई है, जिसके लिए उन्होंने 700 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। नया रायपुर में अस्पताल की स्थापना से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के राज्यों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। प्लास्टिक और टेक्सटाइल के क्षेत्र में अग्रणी वेलस्पन समूह ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये के निवेश की अपनी योजना साझा की है। वहीं ड्रूल्स कंपनी ने राजनांदगांव में पालतू पशुओं के भोजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए 625 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है। कंपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए 30 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र भी लगाएगी। इसके साथ ही क्राइटेक टेक्नोलॉजीज ने राज्य में आईटी सेक्टर में 600 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। नैनटेक्स मशीनरी ने 45 करोड़ रुपए, नैनटेक्स इंडस्ट्रीज ने 39.50 करोड़ रुपए, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने 80 करोड़ रुपए और विजन प्लस सिक्योरिटी ने 50 करोड़ रुपए के निवेश की योजना साझा की है। इन सबके साथ ही छत्तीसगढ़ को अन्य कंपनियों से 6000 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इस दौरान आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और राज्य में अपने उद्योगों के विस्तार पर चर्चा की। आदित्य बिड़ला समूह ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल, पेंट और ज्वेलरी के क्षेत्र में निवेश की संभावना जताई है। गोदरेज समूह के कार्यकारी निदेशक तान्या डुबाश ने भी छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरक, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ मोल्डेड फर्नीचर निर्माण के क्षेत्र में निवेश की संभावना व्यक्त की है।
ऊर्जा, इस्पात और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में अग्रणी एस्सार समूह के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. हसीब द्राबू ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा, अधोसंरचना, इस्पात और खनन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावना जताई है। वहीं, क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संतोष कटारिया ने बैठक के दौरान कहा कि खनिज संसाधनों और आसानी से उपलब्ध कुशल श्रमिकों के कारण राज्य में कपड़ा उद्योग के लिए अच्छी संभावनाएं हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में छुट्टी पर रोक, निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर आदेश जारी
24 Jan, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर अब प्रशासन ने भी कमर कस ली है. राज्य के साथ ही जिला और अब ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसके साथ ही डीपीआई के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर आदेश जारी कर दिए हैं. डीपीआई से मिले निर्देश के आधार पर अब शिक्षकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं. इतना ही नहीं जिन शिक्षकों ने एक महीने पहले छुट्टी के लिए आवेदन किया था, उनके सभी आवेदन और स्वीकृत छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. चुनाव की घोषणा के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है.
अब जिला निर्वाचन अधिकारी ही स्वीकृत करेंगे छुट्टियां
प्रदेश में 20 जनवरी को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है. प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद शिक्षकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. इसके बाद अब जिन शिक्षकों को छुट्टी की जरूरत है, वे वास्तविक कारणों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर के पास जाकर छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर जिला निर्वाचन अधिकारी को छुट्टी का कारण सही लगता है तो वे निर्णय लेकर छुट्टी मंजूर कर देंगे.
शिक्षक सबसे ज्यादा चुनाव कराते हैं
आपको बता दें कि प्रदेश में होने वाले लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय, जिला पंचायत, पंच के सभी चुनावों में सबसे अहम भूमिका शिक्षकों की मानी जाती है. चुनावों में सबसे ज्यादा ड्यूटी शिक्षकों की होती है. इनके द्वारा बीएलओ के रूप में काम कर मतदाता सूची तैयार और अपडेट की जाती है, ऐसे में अब नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव इन शिक्षकों के कंधों पर हैं. जिसमें सबसे ज्यादा ड्यूटी इनकी ही रहने वाली है.
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश होने की संभावना, अधिसूचना जारी
24 Jan, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जो 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 17 बैठकें होंगी। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण चर्चाएं और प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र के दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं और अन्य प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।
पूर्व सीएम ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र, भूपेश ने कहा- चुनाव को लेकर भ्रांतियां दूर करें
24 Jan, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के संबंध में निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे हैं। पूर्व सीएम बघेल ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों से प्राप्त जानकारी से ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इससे कई भ्रांतियां भी फैल रही हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि जिन मुद्दों को लेकर आम नागरिकों के मन में सवाल हैं, उनका क्रमवार उल्लेख किया गया है।
पूर्व सीएम बघेल ने पूछे सवाल
1. क्या यह जानकारी सही है कि स्थानीय निकायों के चुनाव में ईवीएम का उपयोग किया जाएगा लेकिन ईवीएम के साथ वीवीपैट का उपयोग नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा है तो क्या इससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिह्न नहीं लगता?
2. जानकारी मिली है कि महापौर/नगर पालिका परिषद अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के वोट एक ही ईवीएम मशीन पर डाले जाएंगे। यानी मतदाता को एक ही मशीन पर दो वोट डालने होंगे। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में शायद ऐसा पहली बार होगा। क्या मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित/जागरूक किए बिना ऐसा करना सही है? क्या इसके लिए नई मशीनें मंगवाई गई हैं या पुरानी मशीनों को नए सिरे से प्रोग्राम किया गया है?
3. नई पद्धति से चुनाव के लिए मशीनों के नियमित रखरखाव और मशीनों की प्रोग्रामिंग की जिम्मेदारी किस एजेंसी को दी गई है? क्या यह एजेंसी केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत है?
4. भारत में केंद्रीय चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, यदि एक साथ कई चुनाव हो रहे हैं, तो सभी चुनावों के नतीजे आखिरी चुनाव के बाद ही जारी किए जाते हैं, ताकि एक चुनाव के नतीजे का असर दूसरे चुनावों पर न पड़े। जो चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है, उसके अनुसार चुनाव के बीच में भी नतीजे जारी किए जाएंगे। क्या यह केंद्रीय चुनाव आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं है? क्या इससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित नहीं होगी?
उन्होंने अंत में लिखा कि लोकतंत्र के लिए यह बहुत जरूरी है कि हर चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो। मुझे उम्मीद है कि आप जनता के मन में उठ रहे इन सवालों के जवाब मुझे जल्द ही उपलब्ध कराएंगे और उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करेंगे।
ये कोर्स कर बनायें अच्छा करियर
ज्वेलरी डिजाइन के क्षेत्र में बनाये करियर
ट्रैवल जॉब्स के जरिये घूमने के साथ ही करें मोटी कमाई
डिग्गी में हादसा, कपड़े धोने गई 3 सगी बहनों की मौत
राजस्थान में निवेश फायदे का सौदा, सरकार का मिलेगा पूरा साथ: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
इन इंजीनियरिंग कोर्स की मांग बरकरार
खाटूश्यामजी: सड़क हादसे में श्रद्धालु घायल, 7 की हालत गंभीर
ईंधन बचत अभियान में CRPF आगे, वाहनों की तेल खपत में की कमी
अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, खनन पक्ष को राहत टली
