छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय विचार पत्रिका स्वदेश द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल
2 Apr, 2025 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय विचार पत्रिका "स्वदेश" द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम "विमर्श" में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। "समय है अब मन की अयोध्या को सजाने का" विषय पर आयोजित इस विमर्श व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। सह सरकार्यवाह चक्रधर ने अपने व्याख्यान में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं गुणों को मन में आत्मसात करना ही “मन की अयोध्या” को सजाना है। उन्होंने कहा कि केवल मन ही नहीं, बल्कि अपने परिवार, समाज, गांव और राष्ट्र को भी राममय बनाना है। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन वचन-पालन, धैर्य, करुणा भाव, परामर्श, श्रेय, न्याय, अहंकार का त्याग, मित्रता और दूसरों के प्रति सम्मान एवं समभाव जैसे गुणों से परिपूर्ण था। इन गुणों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।
चक्रधर ने आगे श्रीराम के जीवन से जुड़ी घटनाओं के छोटे-छोटे उदाहरणों के माध्यम से उनके आदर्श गुणों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि श्रीराम वचन के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ थे—राजतिलक की घोषणा के अगले ही दिन उन्होंने पिता दशरथ द्वारा दिए गए वचन के सम्मान में सहर्ष वनवास स्वीकार किया। इसी प्रकार उन्होंने हर सुख-दुख की परिस्थिति में धैर्य बनाए रखा, कभी भी अहंकार को अपने पास नहीं आने दिया और सभी के साथ समभाव रखते हुए सम्मान का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इन गुणों को आत्मसात कर हम अपने मन, परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं और 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।
इस अवसर पर अयोध्या आंदोलन पर केंद्रित ग्रंथ "राम काजु कीन्हें बिनु" एवं छत्तीसगढ़ की लोक कला-संस्कृति पर आधारित पुस्तक का विमोचन मंच से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना ने की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वदेश पत्रिका समूह के संपादक अतुल तारे एवं प्रबंध संपादक यशवर्धन जैन मंच पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेश पत्र समूह ने अपनी सात दशकों की अविरल यात्रा में समाज में भारतीयता की भावना को पुष्ट करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वदेश समाचार पत्र आज भले ही नए कलेवर में है, लेकिन इसका इतिहास अत्यंत समृद्ध है। देश की आजादी के तुरंत बाद 1948 में अंत्योदय और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की परिकल्पना से इस पत्र का प्रकाशन आरंभ हुआ। हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भी इसके संपादक रहे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 1975 में जब देश में आपातकाल लागू हुआ, तब स्वदेश समाचार पत्र समूह के अधिकांश लोगों को जेल में डाल दिया गया। इसके बावजूद यह पत्र भारतीयता की भावना को लोगों तक पहुँचाता रहा और अडिग रहा। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या की गई और लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया। अनेक परिवार उजड़ गए। ऐसे मीसाबंदियों को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार ने सम्मान निधि देना प्रारंभ किया था, जो पिछले 5 वर्षों से बंद थी, जिसे हमारी सरकार ने पुनः प्रारंभ किया है। साथ ही विधानसभा में विधेयक लाकर यह सुनिश्चित किया गया है कि मीसाबंदियों को यह सम्मान राशि निरंतर मिलती रहे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का व्याख्यान विषय – "समय है अब मन की अयोध्या को सजाने का" – अत्यंत प्रासंगिक है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि है और भगवान श्रीराम को यहां भांजा कहा जाता है। उन्होंने कहा कि रामराज्य का अर्थ है—जनता की सेवा। हमारी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर जनसेवा का कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है। हम श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप रामराज्य की कल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना समूह संपादक अतुल तारे ने रखी। आभार प्रदर्शन योगेश मिश्रा (स्थानीय संपादक) ने किया तथा संचालन शशांक शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभयराम, प्रांत संघचालक डॉ. टॉपलाल वर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक किरण देव, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, खुशवंत साहेब, पवन साय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
1 लाख रुपये की सुपारी देकर महिला ने बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई
2 Apr, 2025 01:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में पारिवारिक विवादों के कारण हत्याओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. ताजा मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. यहां एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची. पति की जान की बोली लगाई और किराए पर हत्यारों को बुलाकर कत्ल करवा दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अशोक कुर्रे अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था. मां-बेटी ने इससे परेशान होकर एक चूड़ी बेचने वाले को 1 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दे दी थी.
बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव ग्राम पंचायत के कोसा बाड़ी सड़क पर मौजूद पुलिया के नीचे 29 मार्च को एक युवक की लाश मिली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक खुटरापार का रहने वाला अशोक कुर्रे है. पहचान होने के बाद पुलिस ने मौत के पीछे की वजह को तलाशने में जुट गई.
36 घंटे में सुलझी गुत्थी
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती थी. हालांकि, पुलिस ने कड़ी से कड़ी को मिलाना शुरू किया और देखते ही देखते वो हत्यारों तक पहुंच गई. महज 36 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने किया खुलासा
कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटी ने चार अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने मां-बेटी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है. पुलिस की पूछताछ में मां-बेटी ने बताया कि मृतक अशोक दोनों के साथ काफी मारपीट करता था. आए दिन उन पर अत्याचार करता था.
इसी से परेशान होकर मां-बेटी ने उससे हमेशा के लिए छुटकारा पाने की सोची. इसके बाद उन्होंने पता किया कि वो लोग कौन से हैं जो पति को हमेशा के लिए खामोश कर देंगे. किसी तरह वो हत्यारों तक पहुंचीं और उसे 1 लाख रुपये में अशोक को जान से मारने की सुपारी दे दी. इसके बाद हत्यारों ने अशोक को मौत के घाट उतारकर पुल के नीचे फेंक दिया.
कोरिया के एसपी रवि कुमार कुर्रे ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी और बेटी ही मुख्य साजिशकर्ता निकलीं. उन्होंने हत्या के लिए सुपारी दी थी. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
तेल टैंक ट्रक पलटा, सुपेला में सड़क पर फैल गया तेल, दुर्घटना की संभावना बढ़ी
2 Apr, 2025 12:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्ग के सुपेला स्थित अंडर ब्रिज में देर रात एक ऑयल से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में हजारों लीटर ऑयल भरा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने अंडरब्रिज का आवजाही को बंद कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने ट्रक पर फोम का छिड़काव कर आग लगाने से बचाया गया।
सुपेला के नवनिर्मित रेलवे अंडरब्रिज में 1 अप्रैल की देर रात सुपेला से सेक्टर की ओर जा रहा ट्रक अचानक अंडरब्रिज में जाकर पलटा गया। इस ट्रक में हजारों लीटर ऑयल भरा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ऑयल का अंडरब्रिज में फैल चुका था। दमकल कर्मियों ने ट्रक पर फोम का छिड़काव किया गया। जिससे आग लगने से बचाया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में ट्रक ड्राइवर को चोट आई है। जिससे अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर यातायात पुलिस भी पहुंची और अंडरब्रिज से आवाजाही करने वाले का रूट परिवर्तन किया गया है।
विष्णुदेव साय सरकार का दावा, बस्तर में विकास की गति को तेज किया जा रहा है
2 Apr, 2025 09:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार लगातार राज्य में विकास की गति को बढ़ाने का दावा कर रही है. साय सरकार का यह भी दावा है कि वह बस्तर में सबसे ज्यादा फोकस रख रही है. अब राज्य सरकार ने बस्तर में निर्माण कार्य में और तेजी लाने का फैसला लिया है. इसके तहत बस्तर संभाग के तीन नक्सल प्रभावित जिलों में जिला स्तर पर निर्माण समितियों का गठन किया गया है.
बस्तर के तीन जिलों में निर्माण समिति: बस्तर के जिन तीन जिलों में निर्माण समिति का गठन किया गया है. उसमें सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले शामिल हैं. इससे संबंधित आदेश सरकार की तरफ से जारी कर दिया गया है. सरकार का दावा है कि इस पहल से राज्य में न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी,बल्कि नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास को गति मिलेगी. सरकार का यह फैसला भ्रष्टाचार को रोकने में भी अहम कदम साबित होगा.
किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनता के पैसे से किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.निर्माण कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन,निगरानी और मूल्यांकन के लिए निर्माण समिति का गठन किया गया है.
निर्माण समिति में कौन कौन होगा शामिल?
छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक जिन जिलों में निर्माण समिति का गठन किया गया है. वहां के कलेक्टर इस समिति के अध्यक्ष होंगे. इस समिति में संबंधित जिले के एसपी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ), प्रभागीय वनाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, जिला कोषाधिकारी सदस्य होंगे. इसके अलावा संबंधित जिले के प्रमुख जिला अधिकारी इसके सदस्य होंगे.
नए और वर्तमान नियमों के आधार पर सक्षम अधिकारी प्रशासनिक कार्यों की स्वीकृति जारी करेंगे. इस कमिटी के जरिए 10 करोड़ रुपये तक के कार्यों की स्वीकृति दी जा सकेगी. इस जिला निर्माण समिति यानि की डीसीसी का कार्यक्षेत्र संबंधित जिले का संपूर्ण राजस्व वाला क्षेत्र होगा. डीसीसी के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों का निर्धारण कलेक्टर की तरफ से होगा.
बस्तर के विकास के लिए फैसला
तीन बार टेंडर के बाद भी जो कार्य पूरे नहीं होने की स्थिति होगी. तो ऐसे कार्यों के लिए अगर ऑनलाइन टेंडर जारी कर पाना संभव नहीं होगा, ऐसे सभी जरूरी काम डीसीसी के जरिए कराए जाएंगे. जिले के वैसे इलाके जो नक्सलवाद से गंभीर रूप से प्रभावित नहीं है. वहां डीसीसी के जरिए कार्य नहीं कराए जाएंगे. कार्यों का निरीक्षण और मूल्यांकन PWD या कलेक्टर की तरफ से नियुक्त तकनीकी अधिकारी करेंगे.
सीबीआई ने भूपेश बघेल पर ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में केस दर्ज किया
2 Apr, 2025 09:41 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है. एफआईआर दर्ज करने के साथ ही सीबीआई ने अपनी पहली जांच के आधार पर कहा कि कि बेटिंग ऐप में भूपेश बघेल कथित लाभार्थियों में से एक हैं. सीबीआई के अधिकारियों ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कथित तौर पर ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले के लाभार्थियों में से एक थे. यही बात अब सीबीआई ने अपनी FIR में लिखी है.
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
सबीआई ने छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एफआईआर को भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश),धोखाधड़ी (420) और छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम के तहत अपने मामले के रूप में फिर से दर्ज किया है. बघेल को एफआईआर में 19 में से आरोपी नंबर 6 के रूप में शामिल किया गया है.
बघेल ने सीबीआई के आरोपों से किया इनकार
सीबीआई केस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने सीबीआई की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है.
सीबीआई ने मार्च में बघेल के यहां मारा था छापा
सीबीआई ने 26 मार्च को छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रायुपर और दुर्ग के आवास पर छापा मारा था. इस दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के यहां भी रेड पड़ी थी. इस केस में सीबीआई ने पिछले साल 18 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की और 26 मार्च को बघेल के आवास पर तलाशी ली. अब सीबीआई ने इस केस में एफआईआर मंगलवार को सार्वजनिक की गई.
किस आधार पर सीबीआई ने दर्ज किया केस ?
राज्य सरकार की तरफ से जो सीबीआई जांच की अनशुंसा की गई थी. जिसके तहत सीबीआई को भेजे गए मामलों में प्रक्रिया के अनुसार, एजेंसी राज्य पुलिस की एफआईआर को अपने केस के रूप में फिर से पंजीकृत करती है.एफआईआर को जांच के शुरुआती बिंदु के रूप में लेते हुए, केंद्रीय एजेंसी मामले की जांच करती है और अपने निष्कर्षों को एक अंतिम रिपोर्ट के रूप में एक विशेष अदालत को सौंपती है.
ईडी की रिपोर्ट में क्या था?
इससे पहले ईडी की रिपोर्ट में भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसमें कहा गया था कि ऑनलाइन सट्टा ऐप के प्रमोटरों ने बघेल को इस ऑनलाइन सट्टा ऐप के लाभार्थी के रूप में नामित किया है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि चंद्रभूषण वर्मा ने यह भी खुलासा किया है कि बघेल के ओएसडी और एक राजनीतिक सलाहकार को ऑनलाइन सट्टा ऐप के जरिए नियमित रूप से आय का भुगतान किया जा रहा था.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
1 Apr, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) में उत्कल दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने उत्कल समाज और ओडिशा वासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा राज्य स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) पर प्रदेश सहित देशभर में रह रहे उत्कल समाज के सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल ओडिशा के गठन का उत्सव नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मगौरव और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में उत्कल समाज के लोग निवास करते हैं, जो प्रदेश की सामाजिक समरसता और विविधता को सशक्त बनाते हैं।
बैरिस्टर मधुसूदन दास के योगदान को किया नमन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बैरिस्टर मधुसूदन दास जैसे दूरदर्शी और समर्पित व्यक्तित्व के संघर्षों के कारण ही 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा राज्य का गठन हुआ। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सदियों से सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाप्रभु जगन्नाथ को चढ़ने वाला भोग का चावल आज भी छत्तीसगढ़ से जाता है। विशेष रूप से देवभोग क्षेत्र का चावल, जो प्रभु के प्रसाद के रूप में उपयोग होता है, दोनों राज्यों के धार्मिक जुड़ाव का प्रतीक है।
महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना
मुख्यमंत्री साय ने महाप्रभु जगन्नाथ से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहेगा।
इस अवसर पर विधायक किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, संजय श्रीवास्तव, उत्कल समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कन्या छात्रावासों में सुरक्षा के मद्देनजर महिला होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित हो: आयुक्त एल्मा
1 Apr, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के आयुक्त पी.एस. एल्मा ने कोण्डागांव जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों, संस्थाओं और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त एल्मा ने एकलव्य विद्यालयों में बिजली, पानी सहित शौचालयों की स्थिति की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने भवनविहीन आश्रम-छात्रावासों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सभी संस्थानों में बरसात से पहले आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करने तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त एल्मा ने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराएं और हेल्थ कार्ड में इसका रिकॉर्ड संधारित हो। उन्होंने कन्या छात्रावासों में सुरक्षा को लेकर महिला होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने तथा पुरुष कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए। जहां महिला नगर सैनिक उपलब्ध नहीं हैं, वहां रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए महिला चैकीदार की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त सुनिकिता मरकाम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कोरिया जिले में पारिवारिक विवाद के चलते पति की हत्या, महिला और बेटी गिरफ्तार
1 Apr, 2025 06:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में पारिवारिक विवादों के कारण हत्याओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. ताजा मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. यहां एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची. पति की जान की बोली लगाई और किराए पर हत्यारों को बुलाकर कत्ल करवा दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अशोक कुर्रे अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था. मां-बेटी ने इससे परेशान होकर एक चूड़ी बेचने वाले को 1 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दे दी थी.
बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव ग्राम पंचायत के कोसा बाड़ी सड़क पर मौजूद पुलिया के नीचे 29 मार्च को एक युवक की लाश मिली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक खुटरापार का रहने वाला अशोक कुर्रे है. पहचान होने के बाद पुलिस ने मौत के पीछे की वजह को तलाशने में जुट गई.
36 घंटे में सुलझी गुत्थी
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती थी. हालांकि, पुलिस ने कड़ी से कड़ी को मिलाना शुरू किया और देखते ही देखते वो हत्यारों तक पहुंच गई. महज 36 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने किया खुलासा
कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटी ने चार अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने मां-बेटी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है. पुलिस की पूछताछ में मां-बेटी ने बताया कि मृतक अशोक दोनों के साथ काफी मारपीट करता था. आए दिन उन पर अत्याचार करता था.
इसी से परेशान होकर मां-बेटी ने उससे हमेशा के लिए छुटकारा पाने की सोची. इसके बाद उन्होंने पता किया कि वो लोग कौन से हैं जो पति को हमेशा के लिए खामोश कर देंगे. किसी तरह वो हत्यारों तक पहुंचीं और उसे 1 लाख रुपये में अशोक को जान से मारने की सुपारी दे दी. इसके बाद हत्यारों ने अशोक को मौत के घाट उतारकर पुल के नीचे फेंक दिया.
कोरिया के एसपी रवि कुमार कुर्रे ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी और बेटी ही मुख्य साजिशकर्ता निकलीं. उन्होंने हत्या के लिए सुपारी दी थी. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
1 Apr, 2025 04:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) में उत्कल दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने उत्कल समाज और ओडिशा वासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा राज्य स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) पर प्रदेश सहित देशभर में रह रहे उत्कल समाज के सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल ओडिशा के गठन का उत्सव नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मगौरव और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में उत्कल समाज के लोग निवास करते हैं, जो प्रदेश की सामाजिक समरसता और विविधता को सशक्त बनाते हैं।
बैरिस्टर मधुसूदन दास के योगदान को किया नमन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बैरिस्टर मधुसूदन दास जैसे दूरदर्शी और समर्पित व्यक्तित्व के संघर्षों के कारण ही 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा राज्य का गठन हुआ। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सदियों से सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाप्रभु जगन्नाथ को चढ़ने वाला भोग का चावल आज भी छत्तीसगढ़ से जाता है। विशेष रूप से देवभोग क्षेत्र का चावल, जो प्रभु के प्रसाद के रूप में उपयोग होता है, दोनों राज्यों के धार्मिक जुड़ाव का प्रतीक है।
महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना
मुख्यमंत्री साय ने महाप्रभु जगन्नाथ से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहेगा।इस अवसर पर विधायक किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, संजय श्रीवास्तव, उत्कल समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
हेमचंद विवि के कुलपति बने डॉ.संजय तिवारी
1 Apr, 2025 03:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर.राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने डॉ. संजय तिवारी को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान समय में श्री तिवारी, मध्यप्रदेश भोज (ओपन) विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति है।
डॉ. तिवारी का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।
जनांदगांव में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए शुरू हुई जमीन की तलाश, 4 विकासखंडों में बनाए जाएंगे खेल मैदान
1 Apr, 2025 03:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जनांदगांव: जनांदगांव जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है. जिले के चार विकासखंडों में एक-एक खेल मैदान बनाए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जमीन की पहचान शुरू कर दी है ताकि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके और जिला खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सके.
चेंजिंग रूम, शौचालय, पानी की व्यवस्था
इन चार विकासखंडों में बनने वाले खेल मैदानों में चेंजिंग रूम, शौचालय, पानी की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं होंगी. खेल मैदानों में विभिन्न खेलों के अभ्यास के लिए साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे. चिन्हित शासकीय खेल मैदानों की भूमि का खसरा नक्शा और बी1 होना आवश्यक होगा. छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत मैदानों का उन्नयन किया जाएगा ताकि खिलाड़ी आसानी से अभ्यास कर सकें और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें. इसके निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे और विभिन्न खेल मैदानों के लिए अलग-अलग एस्टीमेट बनाए जाएंगे.
प्रत्येक विकासखंड में एक खेल मैदान बनेगा
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है. आने वाले समय में जिले के सभी विकासखंडों में खेल मैदान बनाए जाएंगे, जहां विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव ए. एक्का ने बताया कि क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड में एक खेल मैदान बनना है. जिसमें विकासखंड की आवश्यकताओं के अनुसार हॉल, खेल मैदान या स्टेडियम का प्रस्ताव भेजा जाएगा. जिले को 8 करोड़ रुपए का कार्य शासन द्वारा सौंपा गया है.
खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान की जाएगी
खिलाड़ी रोहित ने बताया कि यह सबसे अच्छी खबर है, सरकार की सोच बहुत अच्छी है और यह एक अच्छी पहल है कि खिलाड़ियों की भावनाओं को समझा जा रहा है. यह राजनांदगांव के साथ-साथ चारों ब्लॉक के लिए भी अच्छी बात है कि खिलाड़ियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैदान निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास लंबे समय से किए जा रहे थे. कई मैदानों में खेल उपकरण और सामग्री की कमी है, जिससे खिलाड़ी अपने संसाधनों से खेलने को मजबूर हैं. अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है, जिले के सभी विकासखंडों में खेल मैदान बनाए जाएंगे और खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें इसका लाभ मिल सके.
1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में लागू होंगे नए नियम, टैक्स, बीमा और बैंकिंग में बदलाव
1 Apr, 2025 02:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: 1 अप्रैल 2025 यानी आज से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहा है. ये बदलाव टैक्स, बीमा, बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट और पब्लिक सर्विस से जुड़ा है. छत्तीसगढ़ में भी कई बदलाव देखने को मिलेगा. प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपये सस्ता हो गया है. इतना ही नहीं प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल बढ़ने से सफर भी महंगा हो जाएगा. ये बढ़ोतरी 5 रुपये से 15 रुपये तक हो सकती है. हालांकि अलग-अलग गाड़ियों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई है. इधर, प्रदेश में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो रहा है. दूसरी ओर अगर अब PAN से आधार लिंक नहीं होगा तो फाइन लगेगा. इससे टैक्सपेयर्स को परेशानी जरूर हो सकती है. तो वहीं राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 50 फीसदी बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया गया है. इसका फायदा कर्मचारियों को अप्रैल में होगा.
छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी शराब
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब सस्ती हो जाएगी. इसके साथ ही प्रदेश के 600 से ज्यादा दुकानों में नए रेट भी लागू हो जाएंगे. अब फैसले से उपभोक्ताओं को कम कीमतों पर शराब उपलब्ध हो पाएगी. एक जानकारी के मुताबिक नई रेट के बाद अब शराब की कीमतों में 40 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक की बचत हो सकेगी. ये नई दरें 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में लागू होगी. सरकार के फैसले के तहत 1000 रुपये की शराब की बोतल पर करीब 40 रुपये तक की बचत पर उपभोक्ताओं को मिलेगी.
छत्तीसगढ़ में होंगे ये बदलाव
छत्तीसगढ़ में 5 टोल नाकों में चार्ज बढ़ जाएगा.
स्कूलों की टाइमिंग में होगा बदलाव.
सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा.
पेट्रोल की कीमत कम होगी.
ई-वे बिल बनवाने की सीमा बढ़ाई गई.
सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेगी.
छत्तीसगढ़ में ई ऑफिस सिस्टम लागू होगा.
इन टोल नाकों में बढ़ेंगे चार्ज
रायपुर-बिलासपुर-रायगढ़ के ग्राम ढेका.
रायपुर-सिमगा.
बिलासपुर-रायगढ़.
कोण्डागांव मशोरा टोल नाका.
बिलासपुर-पथरापाली-कटघोरा.
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिला के ग्राम मदनपुर में आयोजित भागवत गीता महापुराण में हुए शामिल
1 Apr, 2025 12:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने कबीरधाम जिला के प्रवास के दौरान ग्राम मदनपुर में आयोजित भागवत गीता महापुराण में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन में भाग लेते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति और आध्यात्मिकता का अनुभव किया। उपमुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और आयोजन समिति के सदस्यों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला पवित्र मार्गदर्शक है। यह धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस आयोजन के सफल संचालन के लिए समिति और ग्रामवासियों को बधाई देते हुए इसे समाज में संस्कारों और सद्भाव को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत किया और उनसे अपने क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर संवाद किया। उनके आगमन से ग्राम में उत्साह और भक्ति का विशेष माहौल बना रहा।
छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, स्कूलों का समय बदला गया
1 Apr, 2025 11:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. इसका असर अब जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि अब तेज गर्मी को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. लोक शिक्षा विभाग ने भी बच्चों को गर्मी से बचने के लिए कदम उठाया है. उसके तहत स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है. इससे संबंधित आदेश लोक शिक्षा विभाग की ओर से जारीरी किया गया है.
अप्रैल से स्कूलों का टाइम बदला
जारी निर्देश के अनुसार 2 अप्रैल से सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है. अब नए समय पर स्कूल संचालित होंगे. सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक स्कूल लगेंगे. जिन स्कूलों में दो शिफ्ट में स्कूल लगते हैं वहां पहली पाली का समय यथावत रखा है जबकि दूसरी पाली का समय 11:00 बजे से 3:00 बजे तक किया गया है.
बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों को हो रही परेशानी
लोक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय गर्मी की वजह से लिया है. लगातार बढ़ रही गर्मी का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर ना पड़े, इसके लिए स्कूलों के समय के परिवर्तन किया गया है.देखने में आ रहा था कि लगातार बढ़ गई गर्मी का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा था जिससे बच्चों को दोपहर में स्कूल आने में परेशानी हो रही थी. उनकी परेशानी को ध्यान में रखते हुए लोक शिक्षण विभाग ने यह आदेश जारी किया है. अब 2 अप्रैल से शासकीय और निजी स्कूल इस नए समय के अनुसार संचालित होंगे.
छत्तीसगढ़ में गर्मी
छत्तीसगढ़ में दिनों दिन तापमान बढ़ता जा रहा है. कई जिलों का तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ाने की संभावना जताई है. मौसम विभाग की संभावना को स्कूल शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है और अब नए समय पर स्कूल संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं. इस समय के बदलाव से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.
छत्तीसगढ़ में शराब की नई कीमतें लागू, 3000 रुपये तक सस्ती हुई शराब
1 Apr, 2025 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में कई चीजों में बदलाव होगा। इन बदलावों में सबसे ज्यादा मदिरा प्रेमियों के लिए हैं। राज्य में 1 अप्रैल से नई शराब नीति लागू हो गई है। आबकारी विभाग ने शराब की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। नई दरों के मुताबिक एक अप्रैल से प्रदेश में शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की कमी आएगी। राज्य में शराब की बोतले 3000 रुपये तक सस्ती हो जाएंगी।
आबकारी विभाग ने साल 2025-26 में बिक्री के लिए कई इंटरनेशनल जानी मानी कंपनियों की शराब को भी प्रदेश में मंजूरी दी है। जिन् विश्वस्तरीय ब्रांडों को मंजूरी के साथ ही नई भारतीय प्रीमियम उत्पाद जैसे इंद्रि, रामपुर, पाल जान को भी मंजूरी दी गई है। इनको मंजूरी मिलने के बाद राज्य के लोगों को शराब के अलग-अलग ब्रांड मिलेंगे।
मार्च के महीने में ही आबतारी विभाग ने प्रदेश में शराब की नई दरों की नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। आबकारी विभाग ने लेटर जारी कर बताया था कि किस ब्रांड की शराब राज्य में कितने रुपये में मिलेगी। नई शराब नीति के तहत शराब की कीमतों में गिरावट हुई है। नई दरों के अनुसार, अब व्हिस्की के 750 एमएल की बॉटल 480 रुपए में मिलेगी। बता दें कि सरकार ने 3 मार्च को कैबिनेट बैठक में फैसला लिया था।
टैक्स खत्म करने से सस्ती हुई शराब
तीन मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में शराब की बिक्री पर लगने वाले अतिरिक्त टैक्स को खत्म करने का फैसला लिया गया था। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में शराब की कीमतें कम हो गई हैं। आबकारी विभाग के अनुसार, शराब की कीमतों में 40 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की गिरावट आएगी।
दुकान के बाहर लगाना होगा बोर्ड
नए नियम के अनुसार, छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों को बाहर रेट लिस्ट लगाना होगा। यह सभी अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए अनिवार्य है। मदिरा बेचने पर लगने वाला 9.5 फीसदी का कर समाप्त होने पर राज्य में मीडियम रेंज और हाई रेंज की अंग्रेजी शराब की कीमतों में गिरावट आई है।
राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
