मध्य प्रदेश
बालिकाएँ जागरूक रहे और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता करे - महिला बाल विकास मंत्री भूरिया
13 Jan, 2024 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : महिला एवं बाल विकास मंत्री सु निर्मला भूरिया ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है। समाज को आगे आकर कार्य करना होगा। महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) उचित पोषण आहार नहीं लेने के कारण हो रही है।
भूरिया शनिवार को कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल झाबुआ में सिकलसेल, एनीमिया, बाल विवाह, स्वच्छता जागरूकता पर कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की महिलाएं काम के प्रति इतनी ज़्यादा संवेदनशील होती है कि वे अपने भोजन पर ध्यान नहीं देती है। इस कारण उनमें खून की कमी हो जाती है। इससे अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य पर नकारात्म्क प्रभाव पड़ता है। भूरिया ने बालिकाओ से आवाह्न किया कि वे स्वयं भी जागरूक रहे एवं समाज को जागरूक करने का प्रयास करें ताकि हमारा समाज स्वस्थ और सुखी बन सकें।
शहडोल में खुलेगा नया शासकीय महाविद्यालय - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13 Jan, 2024 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहडोल में नया शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किया जाएगा। इस अंचल के विकास के विशेष प्रयास होंगे। आदिवासी बहुल शहडोल संभाग तीव्र गति से प्रगति करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शहडोल में आहार अनुदान योजना में पात्र परिवारों को राशि अंतरण और अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू करने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी रहा है। नए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय आने वाली पीढ़ी के लिए विकास के नए द्वार खोलते हैं। शहडोल अंचल में शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिससे जनजातीय समाज के युवा उच्च शिक्षित होकर नए-नए रोजगारों से जुड़ेंगे। इस क्षेत्र में सहजन अर्थात् मुनगा का भी उत्पाद काफी मात्रा में होता है। स्वाद और सेहत में बेजोड़ माने गए सहजन को अन्य प्रदेशों तक भेजा जाता है। इसके उत्पादन को पहचान दिलवाने और उत्पादकों को लाभान्वित करने के लिए योजना पर अमल किया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आहार अनुदान योजना में मध्य प्रदेश के ऐसे 14 जिलों जहां बैगा, भारिया और सहरिया विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग बहुतायत से रहते हैं, कुल 29 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहडोल में विभिन्न 16 कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। लोकार्पित कार्यों की लागत 35 करोड़ 94 लाख रुपए है। जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ उनकी लागत 15 करोड़ 55 लाख रुपए है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के जनजाति बहुल विकासखंडों में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग व्यवस्था भी की जाएगी।
श्रीअन्न (मोटे अनाज) से बढ़ेगी किसानों की आय, सेहत भी सुधरेगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय वर्ग के विकास के लिए पहल की है। किसी समय मिलेट्स (श्रीअन्न) को गरीबों का अन्न कहा गया था, हमारे देश का मुख्य आहार चावल, कोदो-कुदकी, ज्वार-बाजरा ही रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मोटे अनाज अर्थात श्रीअन्न के उपयोग पर जोर दिया है। देश में मोटे अनाजों का प्रचलन बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार ने श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत श्रीअन्न - कोदो-कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा आदि के उत्पादन करने वाले किसानों को प्रति किलो 10 रुपए की अतिरिक्त राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के खाते में अंतरित की जाएगी।
शहडोल संभाग में प्रमुख रूप से कोदो- कुटकी की खेती होती है। कोदो-कुटकी के किसानों की आय में वृद्धि के के साथ ही इन उत्पादों के उपयोग से लोगों का स्वास्थ्य स्तर बेहतर होगा। इस अंचल में सुपर फूड माने गए रागी और अन्य मोटे अनाजों को बढ़ावा दिया जाएगा। रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में फसल उत्पादन, भण्डारण, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, उपार्जन, ब्राण्ड बिल्डिंग के साथ वैल्यू चेन विकसित की जाएगी। इससे किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों का कल्याण भी होगा, जो प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता भी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में मंत्रिपरिषद की बैठक जबलपुर में आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य रानी दुर्गावती और रानी अवंती बाई जैसी वीरांगनाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। भारतीय महिलाओं ने इतिहास में पराक्रम के उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।
खेल सुविधाओं के लिए संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पूर्व शहडोल में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का लोकार्पण भी किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पंडित शंभुनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में एक करोड़ रूपए की लागत से अत्याधुनिक खेल परिसर, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने का कार्य करेगा। शहडोल वनांचल है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता अनूठी है। प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय क्षेत्रों और वनवासी वर्ग के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। नई शिक्षा नीति के माध्यम से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया है। जनजातीय वर्ग से अनेक प्रतिभाएं उभर कर आई हैं, जो खेल क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। एक समय था जब एशियाई खेलों और ओलम्पिक में कुश्ती के अतिरिक्त किसी भी खेल में पदक प्राप्त नहीं होते थे। आज भारतीय खिलाड़ी अनेक खेलों में पदक प्राप्त कर रहे हैं। जनजातीय युवाओं को खेलों में पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा, संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में सनातन धर्म की व्यवस्थाओं को नकार दिया गया था, लेकिन भारतीय संस्कृति को विस्मृत नहीं किया जा सकता। हमारे देश में नालंदा और तक्षशिला जैसे शिक्षा केन्द्र रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन के सांदीपिनी आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। जिन विशेषताओं के लिए हमारा देश जाना जाता है, उनमें हमारे आदर्श भगवान श्रीराम की सादगी और सुशासन भी शामिल है। आगामी 22 जनवरी को राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण होगा, जब श्रीराम मंदिर के गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा की जानी है।
जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को 1500 रूपए मासिक राशि पोषण आहार के लिए दी जा रही है। यह मासिक अनुदान राशि पूर्व में एक हजार रूपए थी। जनजाति वर्ग के लोगों के लिए विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
जनता का किया अभिवादन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की शहडोल में हुई जन आभार यात्रा का जनता ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। डॉ. यादव ने जनता का अभिवादन किया। यात्रा के मार्ग में दोनों ओर जनता स्वागत के लिये उत्सुक दिखाई दी।
कार्यक्रम में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, सांसद हिमाद्री सिंह, महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा, विधायक सुमीना सिंह, जय सिंह मरावी, शरद कोल, मनीषा सिंह सहित शिवनारायण, प्रभा मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
दमोह के तेजगढ़ जैन मंदिर में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश, सागर जिले के पांच आरोपी गिरफ्तार
13 Jan, 2024 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दमोह । तेजगढ़ में 9 जनवरी की रात सुपार्श्वनाथ मंदिर और नेमीनाथ मंदिर में हुई चोरी के आरोपी सागर जिले के गड़ाकोटा से पकड़े गए हैं। दमोह एसपी सुनील तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि आरोपियों से चोरी की गई सामग्री भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मंदिर में चौकीदार न होने का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों में उमेश पिता गनेश विश्वकर्मा (33) निवासी बलेह हाल गढ़ाकोटा जिला सागर, अभिषेक पिता शंकरलाल पटेल (19) निवासी गढ़ाकोटा, मनोज पिता धीरज रैकवार (18) निवासी गढ़ाकोटा, मनीष पिता परमानंद रैकवार (20) निवासी गढ़ाकोटा और यशवंत पिता बलीराम रैकवार (20) निवासी गढ़ाकोटा जिला सागर का रहने वाला है। आरोपियों ने मंदिर के ताले तोड़कर मंदिर में रखी चांदी की पाडुरशिला बजनी करीब 2.5 कि.ग्राम, चादी की तीन थाली बजनी करीब 1.5 कि.ग्राम, चांदी का कलश वजनी करीब 600 ग्राम, चांदी के चार छत्र बजनी करीब 300 ग्राम, पीतल के 10 छत्र बजनी करीब एक कि.ग्राम, चांदी के 4 छोटे कलश बजनी करीब 200 ग्राम एवं भगवान पार्श्वनाथ की छोटी पीतल की प्रतिमा बजनी करीब 50 ग्राम एवं नेमीनाथ मंदिर की दान पेटी, जिसमें चढ़ावे की नकदी थी। कुल 2,50,000 रुपये की सामग्री चोरी कर ले गये थे, जिसकी रिपोर्ट पर थाना तेजगढ़ में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों पर 5000 रुपये का इनाम घोषित
मामला गंभीर होने से एसपी सुनील तिवारी ने तत्काल टीम गठित की। थाना तेजगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों एवं साईवर सेल दमोह को सयुक्त रूप से टीम में शामिल किया गया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया।
गठित टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश के लिए क्षेत्र के संदेहियों से पूछताछ की। मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों गढ़ाकोटा में मिल गए। पूछताछ करने पर उन्होंने जैन मंदिर तेजगढ़ में चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों से चोरी गई सामाग्री और घटना में प्रयुक्त की गई 02 बाइक, कटर बरामद हुआ है। एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने तेजगढ़ स्थित जैन मंदिर में चौकीदार न होने का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसलिए एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से धार्मिक स्थलों पर चौकीदार रखने की अपील की है।
स्क्रूटनी का काम तेजी से जारी, 250 सीनियर निरीक्षकों के रिकॉर्ड को खंगाल रहे
13 Jan, 2024 06:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रदेश के 84 निरीक्षक जल्द ही कार्यवाहक डीएसपी बनाए जाने वाले हैं। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव जल्द बनाकर गृह विभाग को भेजा जाएगा। इसके लिए स्क्रूटनी का काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश में पुलिस अफसरों की पदोन्नति किए को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए थे। इस निर्देश के पालन में पिछले महीने पुलिस मुख्यालय ने करीब 13 सौ पुलिस कर्मियों और जवानों को पदोन्नति दी। अब इसमें उपनिरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक और निरीक्षक से कार्यवाहक डीएसपी की पदोन्नति की जाना है। इस क्रम में डीएसपी की पदोन्नति का काम तेजी से चल रहा है। पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा के अफसर इस काम में तेजी से लगे हुए हैं। इसमें वे 250 सीनियर निरीक्षकों के रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं। जिसमें इनकी डीई सहित अन्य जांचों को देखा जा रहा है।
वन टर्म प्रमोशन होगा
पुलिस अफसरों को वन टर्म प्रमोशन देने की प्रक्रिया पिछले कुछ सालों से चल रही है। दरअसल प्रदेश में पदोन्नति पर कोर्ट की रोक होने के चलते पुलिस अफसरों को कार्यवाहक पद देकर पदोन्नति दी जा रही है। इसी क्रम में सभी के प्रमोशन किए जा रहे हैं। जिसमें उन्हें उच्च पद का प्रभार दिया जाता है। प्रदेश में निरीक्षकों से डीएसपी बनने लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले साल भी बड़ी संख्या में निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाकर उन्हें डीएसपी का प्रभार दिया था। इससे बाद भी यह पदोन्नति पाने वालों की संख्या में कमी नहीं आई। इस साल होने वाली 84 पदोन्नति के बाद प्रमोशन की स्थिति कुछ हद तक बेहतर हो सकती है।
दमोह लव जिहाद मामले में धरने पर बैठे हिंदू संगठन के लोग, पुलिस से युवती को परिजनों को सौंपने की मांग
13 Jan, 2024 05:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दमोह । एक लव जिहाद के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू संगठन के युवाओं ने शनिवार अस्पताल चौराहे पर सनातन संघ अध्यक्ष उपदेश राणा की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रशासन से तत्काल युवती को उसके माता-पिता को सौंपने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि जब तक युवती को माता-पिता के सुपुर्द नहीं किया जाता, वह अपना धरना जारी रखेंगे। पुलिस प्रशासन ने उपदेश राणा और अन्य संगठन से जुड़े लोगों से बात कर रही है।
ये है पूरा मामला
दमोह के कोटा कला गांव में रहने वाले मुबारक खान नाम के युवक के साथ एक हिंदू धर्म की युवती ने लिविंग रिलेशनशिप के तहत एक अनुबंध किया है। वह युवक से भोपाल में मिली। युवती के माता-पिता का आरोप है कि आरोपी मुबारक युवती को यहां से भगा ले गया है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद युवती को खोज लिया गया, जो फिलहाल वन स्टाफ सेंटर में है। इस मामले को हिंदू संगठन के युवाओं ने लव जिहाद बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अपने बच्चों को समझाएं परिवार
इसी बीच सनातन संघ के अध्यक्ष उपदेश राणा भी दमोह पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल चौराहे पर एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की बेटियों के साथ लव जिहाद की घटना लगातार बढ़ रही है, जिन्हें रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू परिवारों को अपने बच्चों को भी संस्कार देने चाहिए। हर तरह की जवाबदारी पुलिस और प्रशासन की नहीं है। उन्होंने कहा कि युवती को डरा धमका कर आरोपी युवक ले गया है।
अन्न-जल का किया त्याग
फिलहाल युवती प्रशासन के कब्जे में है और उनके माता-पिता को युवती से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उपदेश राणा ने मंच से ही चेतावनी दी कि तत्काल प्रशासन युवती को उनके माता-पिता को सौंप दे, अन्यथा वो अनिश्चितकाल धरना शुरू कर देंगे और जब तक बेटी को माता-पिता के सुपुर्द नहीं किया जाएगा वो अन्न-जल नहीं ग्रहण करेंगे। इसके बाद धरना शुरू हो गया है। फिलहाल सीएसपी अभिषेक तिवारी ने उपदेश राणा से बात की है, जिसके बाद राणा ने कहा है कि यदि युवती अपनी मर्जी से माता-पिता के साथ जाना चाहती है तो उसे जाने दिया जाए।
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट कांग्रेस, अब 18 से 24 जनवरी के बीच प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सम्मेलन करेंगी
13 Jan, 2024 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विधानसभा प्रभारियों की आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय में शनिवार को हुई। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। इसके लिए पहले 18 से 24 जनवरी तक प्रत्येक विधानसभा में सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। इसमें जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने को कहा गया। इसके जरिए काबिज भाजपा के की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा स्तर पर सम्मेलन करेगी। कांग्रेस पार्टी लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में आज की पूरी बैठक हुई। विधानसभा प्रभारी जो बनाए गए हैं उनका संगठनात्मक दायित्वों की जानकारी भी दी गई है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को लेकर काम चल रहा है। इसको लेकर भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने को कहा गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम जुड़वाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के डोनेशन ड्राइव को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है। यात्रा प्रदेश के 9 जिलों से होकर गुजरेगी।बैठक में बहुत कम प्रभारी पहुंचे। इसमें करीब डेढ़ सौ प्रभारी ही पहुंचे। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष नाराज हुए। राजीव सिंह ने बैठक में कई प्रभारियों के अनुपस्थित रहने पर बताया कि शुक्रवार दोपहर में भी बैठक को लेकर सूचना दी गई, जिससे कई दूर रहने वाले साथी शामिल नहीं हो सकें। अलग-अलग कारणों से प्रभारी नहीं आए। उन सभी ने जानकारी दी है।
राम मंदिर के चंदे के मुद्दे पर दिग्विजय फिर आक्रामक, VHP से पूछा- कहां गए 1400 करोड़ रुपये?
13 Jan, 2024 03:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। इसकी देशभर में तैयारी चल रही है। अब इसको लेकर सियासी पारा भी चढ़ते जा रहा है। कांग्रेस ने राममंदिर आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने कई सवाल खड़े किए है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े करते हुए लिखा कि निर्मोही अखाड़ा राम मंदिर की लड़ाई शुरू से लड़ते आये हैं। वे ही पूजा करते आये हैं फिर उन्हें हटा कर वीएचपी ने राम मंदिर पर कब्जा क्यों कर लिया? 80-90 के दशक में वीएचपी ने जो 1400 करोड़ रुपए मंदिर निर्माण में चंदा उगाया था। वह कहां गया? दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि नरेंद्र मोदी जी वही वीएचपी के कर्ता-धर्ता चंपत राय ने न्यास द्वारा उगाये चंदा से जमीन खरीदी घोटाले करोड़ों का घपला किया क्या? आपने क्या उनसे पूछा? आईटी अधिकारी ने नोटिस दिया था उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
दिग्गी- लोग पूछ रहे पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया
पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर लिखा कि लोग पूछ रहे हैं कि क्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोग में वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और बहन मायावती को निमंत्रित किया गया है?
पूर्व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के निमंत्रण अस्वीकार करने पर सवाल उठाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि धर्म को राजनीति से ना जोड़े
13 Jan, 2024 01:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कोलार रोड मां बिजासन माता मंदिर प्रागंण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत कोई आर्थिक शक्ति या मिलिट्री शक्ति नहीं है। भारत की विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक शक्ति हैं। भारत सनातन धर्म का देश है। यह भावनाएं हम सबको बल और शक्ति देती है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के कांग्रेस के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण अस्वीकार करने के सवाल उठाने पर कहा कि सबकी अपनी अपनी राय हो सकती है। धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। धर्म को राजनीति से ना जोड़े।
पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार करने पर कहा था कि अस्वीकार करने का क्या मतलब है। इससे क्या संदेश रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी ने मंदिर को खुलवाया था, तो आप कौन होते है इसे अस्वीकार करने वाले? उन्होंने नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि हमारे नेता ऐसे सलाहकारों को रखेंगे तो परिणाम भी वहीं आएंगे। यह चुनाव में भी दिखेगा, नुकसान होता रहेगा।
प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट का क्रम जारी
13 Jan, 2024 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश में वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शनिवार को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है। हालांकि भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। उधर, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। नौगांव सहित प्रदेश के नौ शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से भी नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं और कोहरा भी कम हो गया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है। शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रभाव भी रह सकता है। 16 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से बादल छाने पर रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि आसमान साफ हो गया है। धूप निकलने के कारण अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।उधर, उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं आने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। हालांकि एक नया नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास आ चुका है, लेकिन उसकी आवृति कमजोर रहने के कारण मध्य प्रदेश के मौसम पर उसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना कम है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक रात तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहने के आसार हैं।
भोपाल कलेक्टर के नगर निगम को पूरे शहर में स्ट्रीट डॉग्स पकड़ने अभियान चलाने के दिए निर्देश
13 Jan, 2024 12:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मीनाल रेजीडेंसी में स्ट्रीट डॉग्स के सात माह की बच्चे पर हमला करने से मौत का मामला गरमा गया है। इस मामले के बाद भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने के लिए वृहद अभियान चलाने के निर्देश नगर निगम को दिए है। वहीं, मृतक बच्चे के परिजनों को जिला प्रशासन की तरफ से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि पहुंचाई गई है। इसके अलावा 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि जल्द पहुंचाई जाएगी। भोपाल कलेक्टर ने आवारा कुत्तों को छोड़ने वाले लोगों पर एफआईआर कराने को भी कहा है।
बता दें शुक्रवार को राजधानी में मीनाल रेसीडेंसी शिव नगर बस्ती में एक महिला के सात माह के बच्चे को कुछ देर के लिए अकेले छोड़कर जाने पर आवारा कुत्ते उसे घसीटकर ले गए। उसका एक हाथ पूरा खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। परिजन बचचे को ढूंढते हुए पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसका शव मिला।
सीहोर जिले में शुक्रवार को जीजा-साली ने एक साथ अज्ञात कारणों के चलते खेत पर जहरीला पदार्थ खा लिया
13 Jan, 2024 12:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर । आष्टा ब्लॉक के एक गांव बफापुर ढाकनी में जीजा और साली ने एक साथ अज्ञात कारणों के चलते खेत पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा वहां मिला खाना जब्त कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, बफापुर ढाकनी निवासी पिंकेश पुत्र प्रेम सिंह मालवीय (38) तथा उसकी साली सलोनी पुत्री बाबूलाल (22) निवासी देवास अचेत अवस्था में अपने खेत पर मिले। बताया जाता है कि देवास निवासी सलोनी कुछ दिन पहले ही अपनी दीदी से मिलने बफापुर ढाकनी गांव आई थी। उसने अपने ही जीजा पिंकेश के साथ खेत पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन को जब इसका पता चला तो वह तुरंत ही दोनों को आष्टा शासकीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सीहोर रेफर कर दिया।
जहरीला पदार्थ खाने के पीछे कारण क्या है इसको लेकर अभी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लेकिन अगर इन दोनों को होश आ जाता है तो बयान के आधार पर ही घटना का कारण ज्ञात हो पाएगा। पुलिस इस घटना को प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी जोड़ कर देख रही है। लेकिन सही कारण इस गंभीर घटना के पीछे क्या है, इसकी तह में पुलिस जाने के प्रयास में लगी है। इस संबंध में टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि बफापुर ढाकनी गांव में जीजा, साली ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, जिनको प्राथमिक इलाज के बाद सीहोर रेफर कर दिया गया है। अभी दोनों ही बयान देने की स्थिति में नहीं थे, जिसके चलते स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
चार दिव्यांगों को 19 हजार में गाड़ी दिलाने के नाम पर 76,000 की ठगी, शोरूम में से ही पैसे लेकर ठग फरार
13 Jan, 2024 12:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दमोह । एक अजीबो गरीब ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात युवक ने चार दिव्यांगों को अपना निशाना बना दिया और उन्हें 19,000 में एक्टिवा दिलाने के नाम पर 76,000 रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं वह ठग इन चारों दिव्यांगों को शोरूम के अंदर ले गया गाड़ी पसंद करवाई और पैसे लेकर रफू चक्कर हो गया। जब काफी देर तक दिव्यांग परेशान होते रहे और युवक नहीं लौटा, तब कंपनी के मैनेजर प्रीतम चोकसे ने उनसे पूछा कि आप लोगों ने गाड़ी क्यों नहीं खरीदी। इसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और कोतवाली में जाकर मैनेजर के साथ दिव्यांगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। युवक के शोरूम के अंदर के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। इसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ितों में सुनीता पटेल निवासी पिपरिया नायक, राजकुमार पटेल, किशोरी लाल पटेल खजरी मुहल्ला, प्रीतम अहिरवार बमनी शामिल हैं। इनसे 19,000 रुपये लिए और मानक पटेल नामक युवक बच गया, उसके पास पैसे नहीं थे। कंपनी के मैनेजर प्रीतम चौकसे ने बताया कि एक युवक नौ जनवरी को शोरूम पहुंचा था, जिसने बताया कि वह एक एनजीओ में काम करता है। आशा नाम से यह एनजीओ संचालित है, जिसमें दिव्यांगों के लिए 19,000 में एक्टिव दी जानी है। इसलिए वह कोटेशन लेने आया है। चौकसे ने कहा कि कोटेशन आप ले जाइए, लेकिन इसमें पूरा पैसा कंपनी में जमा करना होगा और इसके बाद गाड़ी मिलेगी। इसके बाद वह चला गया, 11 जनवरी को वह ऑफिस में नहीं थे। उसे समय यह युवक इन चार दिव्यांगों को लेकर शोरूम पहुंचा। उन सभी के आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कागज लेकर फाइनेंसर के पास जमा कर दिए।
साथ ही शोरूम में चार गाड़ियां मंगवाई और इन चारों दिव्यांगों को पसंद कराई। सभी ने अपने-अपने पसंद के कलर पसंद कर लिए। ठग ने उनसे कहा कि कुछ देर रुक जाओ आपके कागज तैयार होने वाले हैं। इसके बाद गाड़ी आपको मिल जाएगी। इन सभी से 19-19 हजार रुपये कुल 76 हजार रुपये लेकर वहां से गायब हो गया। यह दिव्यांग दोपहर दो बजे तक शोरूम में गाड़ी मिलने के इंतजार में बैठे रहे। मैनेजर चौकसे ने बताया कि जब वह शोरूम पहुंचे तो इन चारों दिव्यांगों के साथ करीब 10 लोग और थे। भीड़ देखकर उन्होंने इन लोगों से पूछा कि अभी तक गाड़ी क्यों नहीं आपने खरीदी। तब उन्होंने बताया कि जिस युवक के माध्यम से वह गाड़ी ले रहे हैं, वह कहीं गया है अभी आया नहीं।उन्होंने पूछा कि पैसे दिए हैं, तब दिव्यांगों ने बताया कि वह 76,000 लेकर यहां से चला गया है। चौकसे को अंदाजा हो गया कि वह कोई ठग था, जो लोगों के साथ ठगी करके चला गया है। सीसीटीवी फुटेज में उसकी रिकार्डिंग देखने के बाद वह इन चारों को लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
इस प्रकार हुआ पूरा घटनाक्रम
पीड़ित राजकुमार पटेल ने बताया कि उसके साथी महेंद्र पटेल को एक व्यक्ति ने कहा है कि एक एनजीओ 19,000 में दिव्यांगों को गाड़ी दिला रहा है। यदि कोई दिव्यांग हो तो उसे बता देना और इस तरह यह जानकारी चार दिव्यांगों के पास पहुंच गई। वह युवक अज्ञात था, केवल उससे फोन पर बात हुई और सभी ने उसे 19,000 रुपये देने के लिए कह दिया। गुरुवार को विजयनगर के पास होंडा शोरूम में यह दिव्यांग पहुंचे, जहां पहले से अज्ञात युवक खड़ा था।
उसने चारों से कहा कि एजेंसी में तुम तीन पहिए वाली स्कूटी देख लो। शिकायत कर्ता दिव्यांग महिला सुनीता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने आकर कहा कि स्कूटी के लिए तुम्हारे 19-19 हजार रुपये लगेंगे, जो हमें दे दो तो उन चार दिव्यांग जनों ने 19-19 हजार उस अज्ञात व्यक्ति को दे दिए। चारों के कागजात लेकर कहा कि अभी फाइनेंस होने वाला है और वह अज्ञात व्यक्ति चारों दिव्यांग से 76 हजार रुपये लेकर भाग गया, जिस कार से वह शोरूम पहुंचा था वह भी किराए की थी और कार शोरूम के बाहर खड़ी करवाकर अज्ञात युवक भाग गया। इसके बाद होंडा कंपनी के मैनेजर प्रीतम चौकसे उन चारों दिव्यांगों को लेकर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली टीआई ने आवेदन लेकर तत्काल उस अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। अज्ञात व्यक्ति का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, उसी के अनुसार पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है।
सीहोर में राजस्व मंत्री करण सिंह ने दी चेतावनी,रिश्वतखोर कर्मचारी-अधिकारी सावधान रहे
13 Jan, 2024 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर । मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। सीहोर के ग्राम खेरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि पैसा खाने की शिकायत यदि मैंने सुन ली, तो सीधा आप निलंबित होंगे। अच्छा काम करोगे तो सम्मान भी होगा। अब इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री और सीहोर जिले के इछावर विधायक करण सिंह वर्मा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरी में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को चेताते हुए कहा कि पैसा खाने की मैंने सुन ली, सीधा सस्पेंड होंगे। मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि ऐसा होने पर मैं किसी की नहीं सुनूंगा। अच्छा काम करोगे तो सम्मान होगा। किसान हमारे अन्नदाता हैं, इनका पैसा नहीं खा सकते। दिल्ली से प्रदेश तक के बड़े-बड़े नेता इछावर को प्रणाम करत हैं, मैं तो जनता के लिए ही काम करता हूं।
करण सिंह वर्मा पहले भी रहे हैं चर्चाओं में
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। पहले भी वे इस तरह के बयान देते रहे हैं, जिसमें उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को चेताया था कि किसी को एक पैसा खाने नहीं दूंगा और अब एक बार फिर से उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है।
पांढुर्ना में बीजेपी ने वैशाली महाले को बनाया जिलाध्यक्ष, इन नेताओं में निराशा का माहौल
13 Jan, 2024 12:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पांढुर्ना । विधानसभा चुनाव से पहले नया जिला बनाए गए पांढुर्ना में बीजेपी ने वैशाली महाले को पहला भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया है। वैशाली की नियुक्ति के बाद उनकी समर्थको में हर्ष का माहौल है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार भाजपा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था, जिसमें सौसर और पांढुर्ना से बड़े दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में थे। पूर्व मंत्री नाना मोहोंड़, उनके बेटे राहुल मोहोंड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रहे राजू परमार, पांढुर्ना विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रकाश उइके सहित अन्य नेताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा था। ऐसे में एकाएक वैशाली महाले को कमान दे दी गई है, जिससे इन नेताओं में निराशा का माहौल देखा जा रहा है। गौरतलब है कि साल 1998 से लगातार वैशाली बीजेपी में एक्टिव हैं। वर्तमान में महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में शामिल की गई हैं तो पहले प्रदेश संगठन में उन्हें स्थान दिया गया था। अब उन्हें पांढुर्ना के भाजपा संगठन की कमान दी गई है, जिससे उनके समर्थक काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, वैशाली के सामने सौसर और पांढुर्ना के तमाम बड़े नेताओं को साधने की चुनौती रहेगी। वहीं, अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अच्छी बढ़त दिलाने का दारोमदार भी इन पर ही रहेगा।
IAS निकुंज श्रीवास्तव को खनिज साधन विभाग के PS का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
13 Jan, 2024 11:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के आईएएस अधिकारी निकुंज श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग सदस्य किया है। उनके पास प्रमुख सचिव विज्ञान में प्रौद्योगिकी विभाग के साथ ही प्रमुख सचिव राजस्व विभाग और राहत और पुनर्वास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। बता दें प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग के पद पर 1997 बैच के आईएएस अधिकारी राघवेंद्र को कुमार सिंह सदस्य थे जो अब मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन निवेश विभाग के प्रमुख सचिव है।