राजस्थान
अंबाला कैंट स्टेशन पर 8 नवंबर को होगा नई ट्रेन का भव्य स्वागत
7 Nov, 2025 12:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अंबाला (हरियाणा): फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 02462 और 61 के नंबर से चलेगी जबकि उद्घाटन के दिन इस वंदे भारत का नंबर 26462 व 61 निर्धारित किया गया है। रेलवे ने वंदे भारत के नए नंबर का निर्धारण कर दिया है और जल्द ही इसे रेलवे के क्रिस साफ्टवेयर पर भी अपडेट कर दिया जाएगा, इसके अलावा ट्रेन के किराए के लिए भी मंथन शुरू हो गया है और जल्द ही किराए की जानकारी भी सिस्टम पर अपडेट कर दी जाएगी।
सीटें और कोच
मौजूदा समय में देश में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगे हुए हैं, लेकिन फिरोजपुर-दिल्ली के बीच आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। इसमें 6 चेयर कार और 2 एक्जीक्यूटिव श्रेणी के डिब्बे लगे हुए हैं। प्रत्येक चेयर कार में 78 यात्री बैठ सकते हैं, जबकि प्रत्येक एक्जीक्यूटिव डिब्बे में 52 सीटें हैं, यानी कुल मिलाकर 572 सीटें फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में होंगी।
कैंट स्टेशन पर होगा स्वागत
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आठ नवंबर को नई वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत होगा। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेलवे ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और स्वागत के लिए पंडाल प्लेटफार्म नंबर एक पर लगाया जाएगा। इसके अलावा वंदे भारत के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर भी खाका तैयार कर लिया गया है। फिरोजपुर से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्लेटफार्म एक पर और दिल्ली की तरफ से आने वाली वंदे भारत को प्लेटफार्म सात पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
समय में हुआ परिवर्तन
रेलवे ने आठ नवंबर से चलने वाली फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत के समय में भी परिवर्तन कर दिया है। इस संबंध में वीरवार को लिखित आदेश जारी किए गए हैं। यह फैसला कुछ ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण लिया गया है। अब नई वंदे भारत 02462 का फिरोजपुर से सुबह 8:05 बजे चलकर दोपहर 12:18 बजे अंबाला कैंट और 3:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले इस ट्रेन का फिरोजपुर से चलने का समय सुबह 7:55 बजे, अंबाला कैंट और दिल्ली पहुंचने का समय क्रमश: 11:58 बजे और 2:35 बजे निर्धारित किया गया था।
अधिकारी के अनुसार
फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत का ठहराव अंबाला कैंट में होगा। इसलिए आठ नवंबर को ट्रेन का स्वागत कैंट रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है। ट्रेन के समय में भी कुछ परिवर्तन किया गया है ताकि अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो।
घरौंडा में बदमाशों ने छीना मजदूर का फोन, मेहनत की कमाई गई पानी में
4 Nov, 2025 03:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करनाल। घरौंडा बस स्टैंड के समीप रविवार देर शाम को बाइक सवार दो युवक नया मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में गांव मदनपुर में राजेश राइस मिल में किराए पर रहने वाले कपिल देव ने बताया वह अपने साथी विकास के साथ नया मोबाइल खरीदने गोयल कम्युनिकेशन दुकान गया था।
देर शाम को वह मोबाइल खरीदकर करनाल जाने के लिए नए बस स्टैंड की ओर पैदल लौट रहा था। दोनों नए बस स्टैंड के सामने स्थित वाल्मीकि चौक पर पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो युवक उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल वाला थैला झपटकर भाग गए। युवक का कहना है कि उसने मजदूरी कर यह मोबाइल खरीदा था, उसके हाथ में 15 मिनट तक ही यह मोबाइल रहा।
साइबर क्राइम का नया मामला: गृह सचिव के नाम पर बनाई नकली प्रोफाइल
4 Nov, 2025 02:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी की कोशिश का मामला सामने आया है। खुद गृह सचिव ने इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि फेसबुक पर पल्लवी अग्रवाल नाम से किसी ने मेरे नाम और तस्वीर का दुरुपयोग किया है। यह खाता मित्रता अनुरोध भेज सकता है या धन की मांग भी कर सकता है। कृपया किसी भी संदिग्ध अनुरोध का जवाब न दें और न ही स्वीकार करें।
उन्होंने बताया कि मामला साइबर पुलिस, पंचकुला को रिपोर्ट कर दिया गया है और फर्जी खाते के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी को ऐसा खाता दिखे तो तुरंत फेसबुक पर रिपोर्ट विकल्प के माध्यम से उसकी सूचना दें।
विशेषज्ञों के अनुसार, साइबर ठग अब सरकारी अधिकारियों, राजनेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को भरोसे में लेते हैं और बाद में धन उधार या आपातकालीन मदद के बहाने ठगी की कोशिश करते हैं।
गृह सचिव ने कहा कि सोशल मीडिया पर जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी ऑनलाइन बातचीत या वित्तीय अनुरोध को सत्यापित किए बिना उस पर भरोसा न करें।
खेत में बने कमरे के बाहर मिला युवक का शव, हत्या के बाद आरोपी फरार
4 Nov, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिवानी के बहल क्षेत्र में भिवानी मार्ग पर खेत में बने कमरे के बाहर 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ बहल पुलिस को बरामद हुआ। व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। बहल पुलिस ने सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। मृतक बहल निवासी 50 वर्षीय दलीप उर्फ पप्पू है।
बहल-भिवानी मुख्य मार्ग पर खेत में बने कमरे के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना बहल पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मृतक दलीप उर्फ पप्पू का गला तेजधार से गला रेता गया था। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई थी। फिलहाल बहल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करया।
वहीं पुलिस उसके हत्यारों की तलाश में जुटी है। दलीप की बेरहमी से गला रेतकर हत्या हुई है। थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस भिवानी रोड पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि जिस खेत और कमरे के बाहर दलीप का शव मिला है वह खेत और कमरा उसी का है।
हरियाणा में पानी हुआ ‘महंगा सौदा’, 6.38 रुपये प्रति किलोलीटर तक बढ़ा रेट
31 Oct, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा सरकार ने नगर निगमों के दायरे में आने वाले शहरों में नई पेयजल तथा सीवरेज लाइन बिछाने में खर्च की गई रकम की भरपाई के लिए नया रास्ता निकाला है।
गुरुग्राम, फरीदाबाद तथा सोनीपत और पानीपत सहित कई जिलों में नवंबर से पानी के बिलों में डबल बढ़ोतरी होने जा रही है। गुरुग्राम नगर निगम ने तो पेयजल और सीवरेज के नए रेट तय करते हुए एक नवंबर से नई दर लागू करने की तैयारी कर ली है।
अन्य जिलों में तैयारी की जा रही है। ऐसे में लोगों को पानी को व्यर्थ बहने से बचाना होगा, क्योंकि बिल की रकम हर घर और कनेक्शन लेने वाले की जेब पर असर डालेगी।
घरेलू कनेक्शन लेने वाले लोगों को दो गुना रकम देनी होगी। एक से 20 किलोलीटर पानी खर्च करने पर अब डबल रकम देनी होगी। पहले लोगों को 3.19 रुपये किलोलीटर की दर से पैसे देने पड़ते थे लेकिन अब 6.38 रुपये किलोलीटर की दर से भुगतान करना होगा।
20 से 40 किलोलीटर तक पानी का रेट 6.38 रुपये से बढ़ाकर 10.21 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है, जिसमें 60 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
40 किलोलीटर से अधिक पानी खर्च करने पर 10.21 रुपये की बजाय 12.76 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से भुगतान करना होगा। बल्क और व्यवसायिक कनेक्शन में भी बिल की रकम बढ़ाई गई है।
यदि किसी का पानी का बिल पांच रुपया आया तो उसे सीवरेज के बिल के रूप में 250 रुपये सीवरेज चार्ज के रूप में अलग से देने होंगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि पेयजल के नेटवर्क को मजबूत करने तथा 24 घंटे पानी देने पर खर्च बढ़ गया है, जिसके चलते बिल की दरें बढ़ानी पड़ी हैं।
पानी की मात्रा पहले की दर- बढ़ी हुई दर - प्रतिशत में बढ़ोत्तरी
0 से 2000 लीटर- 3.19 रुपये 6.38 रुपये - 100 प्रतिशत
2000 से 4000 लीटर- 6.38 रुपये - 10.21 - 60 प्रतिशत
4000 लीटर से अधिक- 10.21 रुपये - 12.76 रुपये 25 प्रतिशत
हरियाणा से अरेस्ट हुआ यूट्यूबर वसीम अकरम, पाकिस्तान से जुड़े जासूसी के आरोप, फोन में मिले सबूत सनसनीखेज
3 Oct, 2025 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल में बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने पलवल से एक यूट्यूबर वसीम अकरम को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) और पाकिस्तान उच्चायोग के लिए जासूसी करने का गंभीर आरोप है। वसीम को बुधवार को पकड़ा गया। उसकी गिरफ्तारी एक दूसरे पाकिस्तानी जासूस तौफीक से मिली अहम जानकारी के आधार पर हुई। वसीम पिछले तीन साल से पाकिस्तानी एजेंटों के लगातार संपर्क में था। उसने इन एजेंटों को सिम कार्ड भी मुहैया कराए थे। उसके फोन से कई आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट भी मिली हैं, जो उसकी गतिविधियों का सबूत हैं। यह मामला हरियाणा में जासूसी के एक बड़े और संवेदनशील नेटवर्क का खुलासा करता है। क्योंकि कुछ महीने पहले यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया था।
कौन हैं पाकिस्तानी जासूस अकरम?
पुलिस के अनुसार पलवल जिले के कोट गांव निवासी वसीम अकरम को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसने यूट्यूब पर मेवात के इतिहास पर वीडियो पोस्ट किया था। अधिकारियों ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था और उन्हें सिम कार्ड कथित तौर पर मुहैया कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को अकरम के फोन से कई आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट मिले हैं। इनमें से कुछ हटा दिए गए हैं और साइबर सेल इन्हें उसके फोन से रिकवर करने की प्रक्रिया में है।
पाकिस्तानी एजेंट दानिश के संपर्क में आया था अकरम
पलवल पुलिस ने पिछले सप्ताह एक अन्य पाकिस्तानी जासूस तौफीक को गिरफ्तार किया था। जिसने पुलिस को अकरम के बारे में सुराग दिया था। पुलिस ने बताया कि अकरम 2021 में पड़ोसी देश के लिए वीजा की खातिर आवेदन करते समय पाकिस्तानी एजेंट दानिश के संपर्क में आया था। उनके परिवार ने हालांकि अकरम की पाकिस्तान यात्रा से इनकार किया है, लेकिन उससे पूछताछ के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं। जो उसके सीमा पार संबंधों की ओर इशारा करते हैं।
आईएसआई के संपर्क में थे अकरम और तौफीक
पुलिस के अनुसार, अकरम और तौफीक दोनों इंटरनेट कॉल के माध्यम से आईएसआई और पाकिस्तान उच्चायोग के संपर्क में थे। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने पलवल अपराध शाखा और अन्य संबंधित अधिकारियों को मामले की गहन जांच का जिम्मा सौंपा है। पुलिस ने बताया कि खुफिया ब्यूरो भी पुलिस के संपर्क में है। पुलिस के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
26 सितंबर को गिरफ्तार हुआ था तौफीक
जिले के अलीमेव गांव निवासी तौफीक को 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि 2022 से पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने के आरोपी तौफीक ने ही पूछताछ के दौरान अकरम का नाम बताया था। सिंगला ने बताया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान उच्चायोग और आईएसआई के संपर्क में थे। अपराध शाखा की टीम उन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
ट्रेन में चेकिंग कर रही पुलिस को एक बैग संदिग्ध लगा, खोलते ही सामने आया डरावना और हैरतअंगेज नजारा
3 Oct, 2025 01:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बहादुरगढ़: रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दिल्ली कैंट एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर एक युवक बैग चैक किया तो उनकी आंखे फटी रह गई। युवक के बैग से 80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इस दौरान पुलिस ने एक बैग को जब्त किया, जिसमें इतनी बड़ी रकम रखी हुई थी। मौके पर ही एक युवक को हिरासत में लिया गया, जिससे अब पुलिस पूछताछ कर रही है। जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान रोहतक के मायना गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है। वह दिल्ली कैंट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था और उसके पास से नकदी से भरा बैग बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में जब पुलिस ने राहुल से इतनी बड़ी रकम के बारे में पूछताछ की, तो वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया।
युवक के परिवार चलाता है ज्वेलरी शॉप
जांच में सामने आया है कि युवक का परिवार रोहतक में नेहा ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी शॉप चलाता है। पूछताछ के दौरान राहुल ने पुलिस को बताया कि यह रकम दिल्ली से सोना और चांदी खरीदने के लिए ले जाई जा रही थी। हालांकि, इतनी बड़ी रकम नकद ले जाने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम वैध है या अवैध लेन-देन से जुड़ी हुई है।
आयकर विभाग को सूचना दी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी पुलिस ने बरामद नकदी को कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी है। अब आयकर विभाग इस पूरे मामले की जांच करेगा कि क्या यह रकम घोषित आय का हिस्सा है या फिर टैक्स चोरी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित है। फिलहाल, युवक से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके परिवार से भी संपर्क कर रही है ताकि पैसों की वास्तविकता का पता लगाया जा सके।
जीआरपी थाना प्रभारी ने क्या बताया
बहादुरगढ़ के जीआरपी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि युवक से उन्होंने कई बार पूछताछ की है। हर बार युवक अलग-अलग जवाब दे रहा है। यह पैसा हवाला का भी हो सकता है इसलिए मामले की छानबीन विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को पकड़े गए कैश के बारे में सूचना दे दी है। अब देखना होगा कि पुलिस पूछताछ में आगे क्या निकलकर सामने आता है।
हरियाणा का एक साल का बच्चा युवांश दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी से जूझ रहा, जीवनरक्षक 9 करोड़ रुपये का इंजेक्शन लगेगा, 7 करोड़ जमा
3 Oct, 2025 01:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फतेहाबाद: विश्व की सबसे बड़ी बीमारी से जुझ रहे हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल के बेटे को करोड़ों रुपये के इंजेक्शन के लिए अभी 2 करोड़ रुपये की और आवश्यकता है। हरियाणा पुलिस औ फतेहाबाद की साइबर शाखा में तैनात कांस्टेबल राजेश कुमार और उनकी पत्नी फूड एंड सप्लाई विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। कांस्टेबल राजेश के बेटे युवांश को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी की बीमारी है। जिससे शरीर की ग्रोथ नहीं होती। जब बच्चे को इस की बीमारी का पता चला तो, परिजनों को पता चला कि इस बीमारी के लिए एक इंजेक्शन लगेगा, जो स्विटजरलैंड के जेनेवा से मिलेगा। इस इंजेक्शन की कीमत 14.50 करोड़ रुपये थी। अब कंपनी ने 9 करोड़ में यह इंजेक्शन देने की बात कही है।
राजनीतिक, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं की मदद से अब तक बच्चे के लिए 7 करोड़ रुपये की मदद मिल चुकी है, लेकिन अभी भी 2 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। युवांश का जन्म 9 अक्तूबर को है और वह एक साल का हो जाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे को दो साल के भीतर यह इंजेक्शन लगाना अति आवश्यक है। युवांश के पिता राजेश कुमार ने बताया कि जब बेटे की जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष शुरू किया तब इंजेक्शन की कीमत 14.50 करोड़ रुपए थी। अपना सबकुछ बेचकर भी हम इतनी बड़ी रकम नहीं जुटा पाते।
सोशल मीडिया पर की लोगों से अपील
उन्होंने बताया कि वो दिन-रात छोटे बच्चे की तरफ देखकर रोते रहते थे। बेटे की जिंदगी बचाने के लिए हमने सोशल मीडिया पर लोगों से आग्रह किया। जिसमें अनेक लोगों ने सहयोग किया है। हरियाणा के पुलिस कर्मचारियों ने अपने एक-एक दिन का वेतन बेटे के लिए दिया। इसेक अलावा राजनीति से जुड़े और हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपनी ओर से 20 लाख, स्थानीय विभाग के मंत्री विपुल गोयल ने 9 लाख, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने 5 लाख, पयर्टन मंत्री राव नरबीर सिंह ने 5 लाख रुपए, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 5 लाख, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा और खेल मंत्री गौरव गौतम ने 2-2 लाख रुपए की ग्रांट दी। इसके अतिरिक्त राज्यपाल कार्यालय की ओर से 5 लाख और पूर्व मंत्री एवं हिसार की विधायक सावित्री जिंदल द्वारा भी 5 लाख रुपए की मदद दी गई। वहीं फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से भी युवांश के लिए फंड एकत्रित किया गया।
अब सिर्फ 2 करोड़ की आवश्यकता
कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि बेटे को लगने वाले इंजेक्शन की कीमत करीब 14.50 करोड़ रुपए है। लेकिन अभी केवल 7 करोड़ रुपये की फ´डिंग हुई है। निर्माता कंपनी से बातचीत हुई तो उन्होंने 9 करोड़ रुपये में इंजेक्शन देने की बात कही है। 7 करोड़ एकत्रित हो चुके हैं और अब केवल 2 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। यह राशि एकत्रित होते ही वह जेनेवा से इंजेक्शन मंगवा लेंगे।
ऐसी बीमारी जिसमें शरीर ग्रोथ नहीं करता
राजेश कुमार ने बताया कि उसके बेटे का जन्म 9 अक्टूबर 2024 को बेटा हुआ। जब वह दो माह का था तो सामान्य बच्चों की तरह वह एक्टिवीटी नहीं कर रहा था। इसके बाद चिकित्सकों को दिखाया गया तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा लेट विकास करेगा। लेकिन जब छह माह बाद उसके बेटे की छाती में आवाज आने लगी तो उन्होंने दोबारा चिकित्सकों से परामर्श लिया। मगर जब दोबारा डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने हायर सेंटर पीजीआई या एम्स में दिखाने की सलाह दी। इसके बाद मई महीने में हिसार के एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर न टेस्ट करवाया। 18 मई को आई टेस्ट की रिपोर्ट में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 बीमारी मिली। डॉक्टर ने सुझाव दिया कि चंडीगढ़ पीजीआई या एम्स में ट्रीटमेंट शुरू करवाओ।
पीजीआई के डॉक्टरों ने क्या बताया
राजेश ने बताया कि 22 मई को वह पीजीआई में डॉक्टर के पास गाए। वहां उन्होंने बताया कि बताया कि रीढ़ की हड्डी में न्यूरांस बनते हैं। इन न्यूरांस से ही सेल बनते हैं, जो शरीर की ग्रोथ करते हैं। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 बीमारी होने पर न्यूरांस नहीं बनते हैं। न्यूरांस नहीं बनने पर शरीर ग्रोथ नहीं करता है। शरीर सूख जाता है। राजेश ने बताया कि यह इंजेक्शन 2 साल की उम्र तक लगवाना जरूरी है। हर रोज बीमारी बढ़ती है। इसलिए तत्कल इंजेक्शन लगवाना जरूरी है। इंजेक्शन आने के बाद दो से तीन महीने तक ट्रीटमेंट चलता रहेगा।
हाईवे स्टंट का अंजाम: थार और कार में करतब दिखाने वाले युवकों को ACP ने चालान नहीं, बल्कि बीच सड़क पर पुशअप्स कराया
24 Sep, 2025 03:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झज्जर: बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा के पास नेशनल हाइवे पर स्टंटबाजी कर रहे युवाओं को स्टंट करना भारी पड़ गया। एसीपी दिनेश सांगवान ने युवाओं को अनोखी सजा दी है। युवाओं का चालान काटने की बजाय उन्हें जमकर फटकार लगाई और उनसे पुशअप्स भी लगवाए। युवाओं से पुशअप्स लगवाने का वीडियो शोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
गाड़ियों से कर रहे थे स्टंटबाजी
एसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि रोहतक के रहने वाले कुछ युवक थार और वरना कार में बैठकर स्टंटबाजी कर रहे थे। मामला कल देर शाम है। दौरान गश्त पर निकले एसीपी आसौदा दिनेश सांगवान ने उन्हें रोक लिया। एसीपी ने युवाओं को कड़ी फटकार लगाई और सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हाइवे पर ही पुशअप्स करवाई। उन्होंने युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और स्टंटबाजी से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। एसीपी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकतें न केवल उनकी जान के लिए खतरनाक हैं बल्कि सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा ऐसा करते पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसीपी दिनेश कुमार अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर
हम आपको बता दें कि एसीपी दिनेश कुमार अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर है। वे लगातार 10 साल तक बॉक्सिंग के नेशनल चैम्पियन रहे हैं। इतना ही नहीं 2010 में उन्होंने कामल्वेल्थ गेम्स में गोल्ड मैडल हासिल किया था। वे पिछले काफी समय से बहादुरगढ़ में बतौर एसीपी तैनात हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर रहते हुए भी बहादुरगढ़ में बतौर ट्रैफिक एसएचओ सेवाएं दी थी। एसीपी दिनेश कुमार समय समय पर पटाखा बुलेट मोटरसाइकिल और ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलते रहते हैं और युवाओं को अनोखे तरीके से सबक सिखाते रहते है।
वंदे भारत ट्रेन के सामने बाइक सवार की अचानक एंट्री, यात्रियों ने अनुभव किया खतरनाक पल
24 Sep, 2025 01:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोनीपत : दिल्ली-पानीपत रेलवे लाइन पर अगवानपुर फाटक के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बन्द फाटक पार करते समय एक बाइक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गई ओर ट्रेन के अगले हिस्से में फंस गई। जिसके बाद करीब 30 मिनट ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची ओर बाइक को ट्रेन के अगले हिस्से से निकाल ट्रेन को रवाना किया। बता दें कि गन्नौर रेलवे स्टेशन के नजदीक अगवानपुर फाटक लंबे समय से बंद है और यहां आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बावजूद दोपहिया चालक जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करते हैं। लापरवाही के चलते यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी निगरानी और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार करीब 6 बजे एक युवक बाइक पर बंद फाटक पार करने का प्रयास कर रहा था। जब वह लाइन पर पहुंचा तो इस दौरान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही वंदे भारत ट्रेन को नजदीक देख उसने छलांग लगाई और किसी तरह अपनी जान बचा ली। बाइक इंजन के अगले हिस्से में फस गई। इस बीच वंदे भारत ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इसके बावजूद ट्रेन बाइक को लगभग 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रेन स्टेशन पर रुक गई और वह करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।
बाइक को कब्जे में लिया
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस और सोनीपत से तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के अगले हिस्से में फंसी बाइक को बाहर निकाला और तकनीकी खामी को दूर किया गया। इसके बाद ट्रेन को अंबाला की ओर रवाना किया गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जीआरपी ने क्षतिग्रस्त बाइक अपने कब्जे में ले ली है। इस संबंध में जीआरपी चौकी इंचार्ज नरेश कुमारी ने बताया कि जीआरपी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बाइक चालक का पता लगा कर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पशुपालक चिंतित: हिसार में 20 गायों की मौत, हलवा और पूड़ी के कारण होने की संभावना पर वैज्ञानिक कर रहे जांच
24 Sep, 2025 01:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार: हरियाणा के हिसार में पिछले तीन दिनों में 20 से अधिक गायें मृत पाई गईं। ये खुली छोड़ दी गई गायें थीं और इनकी मौत का कारण लोगों द्वारा दी जाने वाली पूड़ी, हलवा जैसी खाद्य सामग्री के अत्यधिक सेवन से उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को माना जा रहा है। 'गौ सेवा हेल्पलाइन समिति', हिसार के संस्थापक निदेशक सीता राम सिंघल ने बताया कि त्योहारों के दौरान कई लोग यह सोचकर गायों को ऐसे खाद्य पदार्थ खिलाते हैं कि वे पुण्य का काम कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में ये गायों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं।
सिंघल का एनजीओ पिछले कई वर्षों से ऐसी गायों की देखभाल कर रहा है जिन्हें खुला छोड़ दिया जाता है। साथ ही यह एनजीओ बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गायों का पशु चिकित्सकों से इलाज भी कराता है। सिंघल ने बताया कि हिसार शहर में खुली छोड़ दी गईं गायों में से औसतन प्रतिदिन केवल एक या दो गायों की मौत होती है। उन्होंने कहा कि इसमें जानवर की मृत्यु या तो प्राकृतिक कारणों से हुई होगी, या वह बीमार थीं या उनकी मृत्यु किसी दुर्घटना के कारण हुई होगी। उन्होंने बताया कि हालांकि, पिछले तीन दिनों में शहर के विभिन्न हिस्सों में 20 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है।
हलवा और पूरी जैसी चीजें खाने से हुई मौत
उनकी मौत संभवतः हलवा और पूड़ी जैसी चीजें खाने से हुई हैं, जिससे उनमें ‘एसिडोसिस’ जैसी जटिलताएं उत्पन्न हो जाती हैं और अंततः उनकी मौत हो जाती है। गायों की मौत महावीर कॉलोनी, पीएलए क्षेत्र, सेक्टर 14, मिर्जापुर रोड, शांति नगर क्षेत्र, मिल गेट क्षेत्र और अन्य स्थानों पर हुई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोच सकते हैं कि सिर्फ एक पूड़ी या थोड़ा सा हलवा खिलाने से गाय को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन वे यह नहीं जानते कि जानवर पहले ही अधिक खा चुका होगा क्योंकि अन्य लोगों ने भी ऐसी गायों को ये चीजें खिलाई होंगी।
जानलेवा साबित होता अधिक मात्रा में तला हुआ खाना
सिंघल ने कहा कि जब गायें अधिक मात्रा में तला हुआ खाना खा लेती हैं, तो कुछ समय बाद ये पच नहीं पाता और उनके लिए जानलेवा साबित होता है। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नीलेश सिंधु ने कहा, 'पूड़ी और हलवा जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन पशुओं में जटिलताएं उत्पन्न करता है... समय पर उपचार न मिलने पर उनकी मृत्यु हो जाती है।' उन्होंने सलाह दी कि पशुओं को उनका मूल आहार - हरा चारा और भूसा - ही खिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी और हलवा जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ खिलाने से बचें, क्योंकि ये पशुओं के लिए हानिकारक हैं।
हरियाणा पुलिस ने 9 साल के मासूम पर अत्याचार करने वाले मौलवी को दबोचा, मामला उजागर होते ही इलाके में खलबली
24 Sep, 2025 01:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले की एक मस्जिद में 9 साल के बच्चे को मौलवी ने बुरी तरह पीटा। मौलवी ने बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और लगातार 4 घंटे तक डंडे बरसाता रहा। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह एक दिन तालीम लेने के लिए मस्जिद नहीं आया था। बच्चा जब घर नहीं लौटा तो मां व मामा उसे ढूंढते हुए मस्जिद पहुंचे। वहां अन्य बच्चों से पूछा, लेकिन किसी को उसका पता नहीं था। परिवार वाले मौलवी के कार्यालय में गए। बच्चे को बांधकर एक तरफ गिराया हुआ था। बच्चे के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। मौलवी मस्जिद से भाग चुका था। इसके बाद बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पिता मोहम्मद अंसारी ने बताया कि वह जमींदार के पास ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। सोमवार शाम को उसके पास घर से फोन आया। जिन्होंने बताया कि बच्चे की हालत ज्यादा खराब है, उसे मस्जिद में इमाम ने डंडों से खूब पीटा है। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत घर पहुंचा। इसके बाद वे बच्चे की हालत को देखते हुए तुरंत सिविल अस्पताल लाए।
तालीन लेने नहीं आया तो भड़का
9 साल के बेटे ने परिवार वालों को बताया कि वह रविवार को तालीम लेने मस्जिद नहीं गया था। जैसे ही वह सोमवार दोपहर 3 बजे मस्जिद पहुंचा, तो वहां मौजूद मौलवी ने उसे ये कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि वह कल क्यों नहीं आया था। बच्चे ने परिवार वालों को बताया कि इमाम ने उसे तब से लेकर शाम 7 बजे तक रस्सी से हाथ-पैर बांधे रखे। इसके बाद वह उसे लगातार डंडों से पीटता रहा। उसके शरीर के कई हिस्सों पर उसने डंडे मारे।
यूपी में पढ़ता था बच्चा, 10 दिन पहले गांव लाए
पिता ने बताया कि बच्चा यहां से पहले उत्तर प्रदेश में पढ़ता था। उसे 10 दिन पहले ही गांव से यहां लाए हैं। यहां वह पसीन गांव स्थित मस्जिद में तालीम के लिए जा रहा था। वह रोजाना दोपहर 3 बजे जाता था और शाम 5 बजे घर लौट आता था, लेकिन सोमवार को वह निर्धारित समय पर वापस नहीं आया। मोहम्मद ने बताया कि शाम करीब 7 बजे काम से लौटी मां ने जब उसे घर पर नहीं देखा, तो वह उसकी तलाश में निकल पड़ी। वह सबसे पहले मस्जिद ही पहुंची। जहां पहुंच कर देखा कि वहां कोई भी बच्चा नहीं था, लेकिन वहां मौजूद लोगों से बच्चे के बारे में पूछा गया, तो किसी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
बच्चे को ले जाया गया अस्पताल
इसके बाद उन्होंने वहां मौलवी को ढूंढना चाहा, लेकिन वह भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ढूंढते-ढूंढते उसकी पत्नी मौलवी आलीशान के कार्यालय में गई। जहां देखा कि बच्चा फर्श पर हाथ-पैर बंधे हुए पड़ा था। उसका रो-रोककर बुरा हाल था। मां को देखते ही उसने कहा कि मेरे हाथ-पैर खोल दो। इसके बाद रस्सियां खोली गईं। फिर तुरंत उसे अस्पताल ले गए।
बार-बार टच कर महिला मरीज को परेशान किया, हरियाणा प्राइवेट अस्पताल में ICU की घटना ने मचाया हड़कंप
23 Sep, 2025 01:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कैथल: हरियाणा के कैथल जिले के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में एक महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना के तुरंत बाद अस्पताल में हंगामा मच गया और पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, राजौंद निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी को इलाज के लिए सिग्नस अस्पताल लाया था। महिला का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने सुबह अपने पति को बताया कि रात के समय अस्पताल का एक कर्मचारी आशीष उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ कर रहा था। इसके बाद परिवार वालों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई भी की। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। परिजनों ने बताया कि महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी और वह अस्पताल में इलाज करा रही थी। थाना सिविल लाइन्स के एसएचओ ने कहा कि पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया जाएगा। डीएसपी गुरविंदर सिंह भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार, अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।
क्या बोला अस्पताल प्रशासन
सिग्नस अस्पताल के जनरल मैनेजर सुरेंद्र केंदल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल किसी भी दोषी कर्मचारी का समर्थन नहीं करेगा और जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भी आईसीयू में एयर होस्टेस के साथ इसी तरह छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। उस मामले में भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
हरियाणा पुलिस ने दिखाई धाकड़ चाल, टांग प्लास्टर में और हाथों में चेन वाले बदमाश से कराई रंगदारी का राज़ उजागर
23 Sep, 2025 01:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले में पुलिस का अनोखा और सख्त स्टाइल देखने को मिला। 13 सितंबर को साढ़ौरा में एक घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश को पुलिस द्वारा टांग पर चोट लगने के बावजूद चेन से बांधकर सीधे मौके पर निशानदेही के लिए लाया गया। आरोपी की टांग पर पलास्टर था, जिससे वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे चेन में बांधकर बैठे बैठे ही गलियों में चलवाया। आरोपी बदमाश ने शायद कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस घर पर वह बाइक पर सवार होकर दहशत फैलाने आया था, वहां पुलिस उसे इस तरह लाएगी।
सख्ती और कड़ा संदेश जरूरी: पुलिस
कुछ लोगों को यह हरियाणा पुलिस का रवैया असामान्य लग सकता है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर नौजवानों को विदेश भेजने का लालच देकर अपराध की दुनिया में खींच रहे हैं। ऐसे में यह कार्रवाई उन नौजवानों के लिए सीधा सबक है, जो अपराध की चमक-दमक में फंसने की सोच रहे हैं। बहरहाल यमुनानगर पुलिस की यह अनोखी कार्रवाई दिखाती है कि कानून से कोई बच नहीं सकता, और अपराध की दुनिया में कदम रखने वालों के लिए सख्ती और संदेश दोनों जरूरी हैं।
बदमाश ने क्या बताया
पकड़े गए बदमाश का नाम साहिल है। साहिल ने बताया कि वेंकट गर्ग ने उससे संपर्क किया था। 6 महीने से हम एक दूसरे के संपर्क में थे। साढोरा थाने के जांच अधिकारी अरुण ने बताया कि आजकल युवा विदेश जाने के नाम पर और थोड़े से पैसे के लिए विदेश में बैठे गैंगस्टर की चंगुल में फंस जाते हैं और फायरिंग की घटना को अंजाम देते हैं।
वृंदावन से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर पर थार चढ़ाने का सनसनीखेज मामला, हरियाणा पुलिस के SSP ड्राइवर की करतूत
23 Sep, 2025 01:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: एक बार फिर शहर में रोडरेज की घटना में एक की जान चली गई। आरोप है कि थार सवार प्रॉपर्टी डीलर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। प्रॉपर्टी डीलर अपने साथियों के साथ बाइक से वृंदावन घूमकर घर लौट रहे थे। सेक्टर-12 टाउन पार्क के पास थार उनकी बाइक से टकरा गई। इसी बात को विरोध करने पर उनके ऊपर कार चढ़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने जानबूझकर प्रॉपर्टी डीलर को कुचला है। परिजनों की शिकायत पर थाना सेंट्रल पुलिस ने अज्ञात थार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि थार फरीदाबाद सराय के एसएसपी राजेश कुमार लोहान के नाम पर रजिस्टर्ड है। उनका ड्राइवर इसे चला रहा था।
सेक्टर 11/12 डिवाइडिंग रोड से शुरू हुआ विवाद
प्रॉपर्टी डीलर मनोज कुमार नंगला एंक्लेव पार्ट दो में रहते थे। उनके छोटे भाई विक्की कुमार डबुआ सब्जी मंडी में आढ़त का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन भाई हैं। बीच का भाई कुमार अपने दोस्तों के साथ 21 सितंबर शनिवार को वृंदावन मंदिर घूमने के लिए गए थे। उनके साथ दोस्त भी थे। वापसी में रात अधिक होने के कारण वह अपने दोस्त प्रवेश की बाईपास रोड के पास सेक्टर-9 में दुकान पर रुक गए।
बाइक में टक्कर मारकर दी गाली
विक्की ने बताया कि रात करीब एक बजे भाई का दोस्त नवदीप और अमन बाइक से खाना लेने धर्मा ढाबा जा रहे थे। सेक्टर 13 कट के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक की ओर कट मारा, जिससे कुछ दूर जाकर साइड में उन्होंने बाइख रोकी। इसके बाद नवदीप और अमन बाइक लेकर बढ़े तो आरोपी गाली देने लगे।
कार में तीन चार लोगे थे सवार
पीड़ित परिवार ने बताया कि मनोज के साथी नवदीप और अपनी बाइक लेकर चुपचाप चल पड़े। थार गाड़ी वाले ने भी अपनी गाड़ी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा लिया। गाड़ी के अंदर 3 से 4 लोग सवार थे। उनमें से एक ने कहा कि ये अब भी हमारी तरफ देख रहा है। मार इमसें सीधी टक्कर। भाई के दोस्तों ने बाइक को लेकर निकलना चाहा तो थार चालक उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार रहा था। वो सेक्टर 12 की तरफ मुड़े और कुछ देर वहीं खड़े रहे। इतनी देर में नवदीप और अमन के साथ गए भाई मनोज और उनके साथी भी पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी रोककर नवदीप और अमन से रुकने का कारण पूछा तो उन्होंने सारी बातें बताई। दोस्तो की बातें सुनकर मनोज और अन्य दोस्त गाड़ी लेकर टाउन पार्क की तरफ गए। पीछे से नवदीप और अमन भी बाइक लेकर पहुंच गए।
जानबूझकर मारी टक्कर
पीड़ित ने बताया कि जब वहां पहुंचे तो थार का चालक अपनी गाड़ी से स्टंटबाजी कर रह था। जैसे ही मनोज और उसके साथी अपनी गाड़ी से उतरे तो थार चालक ने जानबूझकर सीधी टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारकर गाड़ी मनोज के ऊपर से चढ़ाते हुए भाग गए। गंभीर अवस्था में उनके दोस्तों ने तत्कार सेक्टर 16 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर सेंट्रल थाना पुलिस ने थार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी थार चालक की तलाश की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
