राजस्थान
5 साल की बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले में रेवाड़ी में प्रेमी और महिला लिव-इन पार्टनर बनकर फंसे
22 Sep, 2025 01:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी में एक बच्ची की हत्या कर दी गई। पांच साल की मासूम के हत्याकांड का खुलासा हुआ तो सब हैरान हो गए। बच्ची को उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने ही मार डाला था। वे चांदपुर की ढाणी में किराए के कमरे में रहते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूलता बिहार का रहने वाला है। उसने बच्ची को जमीन पर पटक-पटकर मार डाला। पुलिस अधिकारी के अनुसार रोशन बिहार के मोतीहारी में रघुनाथपुरा गांव का रहने वाला है। उसका अफेयर पड़ोस के गांव दिलावलपुर की रहने वाली महिला से हो गया था। महिला शादीशुदा थी और उसकी एक पांच साल की बेटी थी। दोनों एक दिन भागकर हरियाणा आ गए।
एक महीने पहले बिहार से आए थे रेवाड़ी
वे करीब एक महीने पहले रेवाड़ी आए और यहां चांदपुर की ढाणी में किराए का कमरा लेकर रहने लगे थे। पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर को महिला ने रोशन से सोने का हार दिलाने की जिद की। दोनों का इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसके बाद दोनों बाजार गए। यहां हार को लेकर फिर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में महिला बाजार से ही नाराज होकर रेलवे स्टेशन की ओर चली गई। रोशन उसके पीछे गया और उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। उसके बाद गुस्से में रोशन भी घर वापस आ गया।
मां के पास जाने की जिद कर रही थी बेटी
रोशन घर आया तो बच्ची ने मां के बारे में पूछा। रोशन ने बहाना बना दिया। जब देर तक मां नहीं आई तो बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। वह रोशन से उसे उसकी मां के पास ले जाने के लिए कह रही थी। जब रोशन ने ध्यान नहीं दिया, तो बच्ची रोती रही। रोशन ने बच्ची को कई बार डांटा तो वह और जोर से रोने लगी। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर बच्ची को जमीन पर पटक दिया। उसने बच्ची को डंडे से भी पीटा। उसका जी नहीं भरा और उसने कई बार बच्ची को उठाकर जमीन पर पटका। जिसके बाद बच्ची ने मौके पर दम तोड़ दिया।
पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया
बच्ची की हत्या के बाद वह तुरंत वहां से फरार हो गया। इधर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया। मौके से खून से सना डंडा भी बरामद किया। पुलिस ने टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
मंत्री के मंच के पास पहुंचा बेकाबू सांड, सुरक्षा कर्मियों ने भागकर बचाई जान
19 Sep, 2025 05:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पलवल: हरियाणा के पलवल में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की सभा में बेसहारा सांड घुसने की वीडियो वायरल हो रही है। घटना 17 सिंतबर को गांव फिरोजपुर की है। जहां ग्रामीणों का धरना समाप्त कराने पहुंचे मंत्री सभा के बाद मीडिया से बातचीत करने के लिए खड़े हुए थे। तभी बेसहारा सांड मंत्री की टोली की तरफ तेजी से आया। लोगों ने 'मंत्री जी-हटिये-हटिये, बचिये-बचिये', चिल्लाना शुरू किया।
मंत्री जी घबराकर कार की तरफ भागे
सांड के एकदम आने से मंत्री घबरा गए और मीडिया को छोड़ तुरंत अपनी गाड़ी की तरफ लपके। उसके बाद बिना बात किए ही धरना स्थल से निकल गए। इससे पहले मंत्री के संबोधन के दौरान बिजली गुल हो गई, जिसके बांद मंत्री मे बिना माइक के ही लोगों से संवाद किया। बता दें कि गांव फिरोजपुर में नगर परिषद ने 6 साल पहले डंपिंग यार्ड बनाया था। अब कचरे से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सारा दिन बेसहारा पशु यहां घूमते रहते हैं, जिससे सड़क हादसे भी होते हैं। बदबू से जीना दुश्वार है और बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह यहां से इसको हटाने के लिए धरना दे चुके हैं। तब कुछ समय के यहां कूड़ा डालना बंद कर दिया गया था।
ग्रामीणों का धरना खत्म करवाने आए थे मंत्री जी
दरअसल ग्रामीण 6 दिनों से यहां पर धरना दे रहे थे। हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ग्रामीणों का धरना खत्म कराने के लिए पहुंचे थे। खेल मंत्री जब लोगों को संबोधित कर रहे थे तो उस समय भी ग्रामीणों और उनके बीच में खींचतान का माहौल बनता हुआ दिखाई दिया। मंत्री के संबोधन के दौरान बिजली चली गई, जिसके बाद मंत्री को बिना माइक के ही ग्रामीणों से बात करनी पड़ी।
हरियाणा की महिला SDO का निजी संघर्ष, पति के अवैध काम और अफेयर के बीच लिया अहम फैसला
19 Sep, 2025 05:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: पति-पत्नी के रिश्तों में जब इतनी कड़वाहट आ जाए कि वे एक दूसरे की शक्ल तक देखना न चाहें तो मामला महिला आयोग या कोर्ट तक पहुंच जाता है। सेक्टर-12 लघु सचिवालय के सभागार में गुरुवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई हुई। इस दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जो हैरान करने वाले थे। किसी ने अपने पति पर अवैध तरीके से सेक्सुअल मेडिसन की सप्लाई करने का आरोप लगाया तो बोला की पत्नी उसकी प्रॉपर्टी पर करना चाहती है। आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ने फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, कुरुक्षेत्र आदि जिलों की कुल 40 से अधिक शिकायतें सुनीं। इनमें ज्यादातर घरेलु हिंसा के केस रहे।
पति का एक है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
हरियाणा सरकार में एसडीओ ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उनका पति सेक्सुअल मेडिसन का अवैध कारोबार करता है। वो खुद को आईटी कर्मी बताता है। उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी है। ऐसे में इनके साथ रहना संभव नहीं हैं। पिछले पांच साल से वह घर का खर्च खुद चला रही है। उधर पति ने भी पत्नी पर भी पूर्व प्रेमी के संपर्क में रहने का आरोप लगाया है
नाना नानी ने बेटियों को बना रखा है बंधक
पलवल की रहने वाली एक महिला ने आयोग के सामने अपने मायके वालों पर ही गंभीर आरोप लगाए। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बड़ी बेटियों को गुड़गांव मायके भेजा था। लेकिन अब उसके मां बाप और भाई बेटियों को बंधक बना रखा है। बेटियां शादी करने लायक हो गई हैं लेकिन उनकी शादियां नहीं होने दे रहे हैं। इस आयोग की चेयरमैन ने हैरानी जताते हुए कहा कि उनके सामने ऐसा पहला मामला आया है जहां नाना नानी और मामा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आयेाग ने गुड़गांव पुलिस के जरिए बेटियों को बुलाकर पूछताछ करने और उसके बाद फैसला सुनाने की बात कही।
शिक्षिका बहू बोली, सास ससुर ने घर से निकाला
दिल्ली के एक केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने अपने सास ससुर पर आरोप लगाया कि उनके पति की मौत के बाद दोनों ने उसे घर से निकाल दिया और गहने आदि सामान हड़प लिए। पति की मौत कोबिड काल में हो गई थी। उधर सास और ससुर ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू बेटे के पीएफ आदि के पैसे हड़प लिए हैं। बच्चों से मिलने तक नहीं देती। वह हर तरीके से प्रताड़ित करती रहती है। इस पर आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि दादा दादी से बच्चों को मिलने से नहीं रोका जा सकता। आयेाग ने कहा कि एक संडे गुड़गांव में और एक संडे भिवान में दादा दादी बच्चों से मिलेंगे। इसके लिए आयेाग की ओर से अधिकारी लगाए जाएंगे।
एचआर पति का आरोप जमीन कब्जाना चाहती है पत्नी
एक एचआर पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। साल 2011 में बेटी पैदा हुई तो वह घर में विवाद करने लगी। उसके नाम 300 वर्ग गज का प्लाट तक करा दिया। लेकिन पत्नी और उसका पूरा परिवार उनकी पूरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। पति ने बताया कि उनके मां बाप अब इस दुनिया में नहीं है। इन सबके बावजूद वह पत्नी को अपनाना चाहता है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने साजिश के तहत उनके पिता को जान से मारने की कोशिश की थी। इस मामले में राजीनामा करने के लिए पांच बीघा जमीन उनके नाम किया था। इस पर आयोग ने नाराजगी जताई और कहा कि पति का संपत्ति पर पत्नी का ही अधिकार होता है। ऐसे में समझौते का दबाव बनाकर पत्नी का अपने नाम जमीन कराना न्यायसंगत नहीं है। दोनों पक्षों को शपथ पत्र देना होगा कि उनकी संपत्ति पर अधिकार बेटे बेटियों को होगा। आयेाग ने शपथ पत्र देने के बाद फैसला करने का निर्णय लिया।
हरियाणा के स्किल ट्रेनिंग सेंटर में 400 छात्रों के नाम पर लोन घोटाले से हिला पूरा क्षेत्र
19 Sep, 2025 05:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: सेक्टर-31 स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में चल रहे एक स्किल ट्रेनिंग सेंटर के प्रबंधन पर मुंबई की एक फाइनैंस कंपनी कसे एजुकेशन लोन के नाम पर चार करोड़ से अधिक राशि ठगने का आरोप लगा है। सेंटर ने अपने यहां पढ़ने वाले दिल्ली-एनसीआर के 400 से अधिक छात्रों के नाम पर यह लोन लिया। उनसे यह कहकर एग्रीमेंट भी साइन कराया गया कि इस राशि से उन्हें स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। लेकिन जब छात्रों के पास फाइनैंस कंपनी के नोटिस आने लगे तो उन्होंने सेंटर से ऐतराज जताया। इसके बाद सेंटर ने कंपनी को बैंक गारंटी दी, लेकिन जांच में कागजात फर्जी पाए गए। फाइनैंस कंपनी प्रबंधन ने डीसीपी सेंट्रल से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल मामले में जांच जारी
कंपनी के साथ किए गए समझौते का पालन नहीं हुआ
ट्रेनिंग सेंटर ने साल 2020 में फाइनैंस कंपनी से व्यावसायिक समझौते के लिए संपर्क किया था। लेकिन सेंटर प्रबंधन ने कंपनी के साथ किए गए समझौते का पालन नहीं किया। अंधेरी ईस्ट मुंबई स्थित फाइनैंस कंपनी के एडवोकेट ध्रुव राजपाल की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि सेक्टर-31 स्थित स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में एक रिसोर्स कंसलटेंट संस्था है। रौनक राठौर नामक व्यक्ति खुद को इस संस्था का मालिक बताया। पुलिस को दी शिकायत में फाइनैंस कंपनी के एडवोकेट ने बताया कि उक्त संस्था के मालिक रौनक राठौर ने छात्रों की फीस के लिए एजुकेशन लोन देने की मांग की।
फीस के लिए मांगा सहयोग
कंपनी का आरोप है कि संस्था ने 400 से अधिक छात्रों की लिस्ट उन्हें उपलब्ध करवाई थी। कंपनी ने कई चरणों में चार करोड़ 35 लाख रुपये से अधिकर राशि का लोन ले लिया। लेकिन कंपनी और संस्था के बीचे हुए समझौते का पालन नहीं किया। कंपनी का आरोप है कि संस्थान ने समय पर एजुकेशन लोन की अदायगी नहीं की। कंपनी के एक अधिकारी श्याम झा ने बताया की संस्थान को लोन लेने के बाद दो साथ में उसकी अदायगी करनी थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
छात्रों को भेजा नोटिस तो खुली पोल
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब संस्थान ने एजुकेशन लोन की अदायगी निर्धारित समय और शर्तों के अनुसार नहीं की तो संस्थान के छात्रों को नोटिस भेजे जाने लगे। छात्रों ने संस्थान से ऐतराज ताया और कहां कि उन्हें तो कोई ऐसी ट्रेनिंग दी ही नहीं गई। इसके बाद संस्थान ने बैंक में दिसंबर 2021 में 30 फीसदी की गारंती दे दी। संस्थान ने दक्षिण भारतीय बैंक से 40 लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा कराई थी। आरोप है कि एक दो किश्त जमा करने के बाद संस्थान ने बकाया जमा करने से इनकार कर दिया। संदेह होने पर जम कंपनी ने बैंक को पत्र लिखकर बैंक गारंटी का सत्यापन कराया तो पता चला कि सब फर्जी है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
दिशा पटानी केस में गाजियाबाद एनकाउंटर को लेकर उठे सवाल, वसीम अकबर कौन हैं और क्या है उनका यूपी लिंक
18 Sep, 2025 04:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग की गई। आरोपी रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो सक्रिय सदस्य बुधवार को एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए। हरियाणा एसटीएफ के एसपी आईपीएस वकीम अकरम ने मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों की गोली लगने से मौत की पुष्टि की और बताया कि विशेष प्रकोष्ठ का एक जवान भी घायल हुआ है। दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों की पहचान रोहतक निवासी रवींद्र और सोनीपत के गोहाना रोड स्थित इंडियन कॉलोनी निवासी अरुण के रूप में हुई। हरियाणा एसटीएफ एसपी ने रवींद्र और अरुण दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। रवींद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा था।
एसपी वसीम अकबर ने बताया कैसे हुआ एनकाउंटर
एसपी ने बताया कि संदिग्धों के सोनीपत में होने की सूचना मिली थी। उनकी लोकेशन पर संदिग्धों की तलाश जारी थी। गाजियाबाद में उन्हें ट्रेस किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में शूटर्स को गोली लगी। आईपीएस वसीम अकरम ने बताया कि रवींद्र पर हरियाणा में 6 केस दर्ज हैं। उसके ऊपर सबसे बड़ा केस 2024 में रवि जाटव को भगाने का प्रयास का है। इस दौरान एक पुलिसवाले की मौत हो गई थी। उस घटना में रवींद्र शामिल था। तब से वह फरार था।
2013 बैच के आईपीएस अफसर हैं वसीम
वसीम अकबर हरियाणा कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह झज्जर में एसपी भी रह चुके हैं। अभी वह हरियाणा एसपी एसटीएफ के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा उसके बाद एसपी एसीबी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वसीम अकबर उत्तर प्रदेश के जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्र हैं।
तीन बार में बने आईपीएस
वसीम अकरम ने यूपीएससी एग्जाम तीन बार पास किया। सबसे पहले उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की थी, लेकिन तब उन्हें 966 रैंक के मिली थी और उन्हें आरक्षित सूची में डाल दिया गया था। उन्होंने हार नहीं मानी दूसरी बार एग्जाम दिया और उन्हें 568 रैंक मिली थी। उसके बाद उन्हें ओडिशा में तैनाती मिली थी। हालांकि उन्होंने निराश होने की बजाए फिर यूपीएससी एग्जाम दिया और तीसरी बार में मेन एग्जाम और इंटरव्यू के बाद उन्हें 183 रैंक मिली है।
दूसरी बार भी यूपीएससी क्रैक किया लेकिन...
वसीम अकरम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 568वीं रैंक के बाद उन्होंने जॉइनिंग कर ली थी। उन्हें ओडिशा के कटक में तैनाती मिली। हालांकि उन्होंने तीसरी बार एग्जाम में बैठने का फैसला किया और अल्लाह का शुक्र है, उन्हें183वीं रैंक मिली।
यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले
वसीम अकबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से बी.टेक किया है। वह एक किसान परिवार से आते हैं। हालांकि उनके पिता ने उनकी पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने गांव में ही सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद मुरादाबाद शहर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और फिर दिल्ली आ गए। यहां उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल की।
क्या अपनी ही सरकार के लिए परेशानी बढ़ा रहे अनिल विज? हरियाणा में एक्स बायो से हटाया ‘मंत्री’ शब्द
18 Sep, 2025 04:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अंबाला: अपने तीखे बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपनी ही सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। एक बार फिर वो अपनी ही सरकार से नाराज नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अपनी ही सरकार से नाराज चल रह हैं। दरअसल विज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर अपनी बायो बदल दी। उन्होंने अपने नाम से 'मंत्री' शब्द हटा दिया। विज ने अपनी बायो को 'अनिल विज मंत्री हरियाणा, भारत' से बदलकर 'अनिल विज अंबाला कैंट हरियाणा, भारत' कर दिया है।
अनिल विज ने दी ये दलील
हालांकि, वह हरियाणा में पार्टी नेतृत्व से अपनी नाखुशी के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से बचते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। उनका कहना है कि उन्होंने एक्स खाते से 'मंत्री' हटा दिया था क्योंकि वह मंत्री के रूप में लोकप्रियता नहीं चाहते थे। मैं एक मंत्री के रूप में अपने दर्शकों और अनुयायियों को बढ़ाना नहीं चाहता। जब मेरे पास मंत्री का टैग नहीं था, तब एक्स पर मेरे अनुयायी तेजी से बढ़ रहे थे। विज अब खुद एक टैग है। मुझे अब किसी टैग की आवश्यकता नहीं है।
पहले फेसबुक से हटाया था मंत्री शब्द
बता दें कि विज ने लगभग एक साल पहले अपने फेसबुक अकाउंट से मंत्री का टैग हटा दिया था। इससे पहले, विज ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा था और कुछ पार्टी नेताओं पर अंबाला छावनी में एक समानांतर बीजेपी चलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी भड़ास निकालने के लिए अपने एक्स अकाउंट का सहारा लिया था। उन्होंने एक्स र लिखा था कि अंबाला छावनी में, कुछ लोग ऊपर वालों के आशीर्वाद से एक समानांतर भाजपा चला रहे हैं, हमें क्या करना चाहिए। हालांकि, बाद में उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पिछले साल भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना बायो एडिट किया था और 'मोदी का परिवार' टैगलाइन हटा दी थी। बाद में उन्होंने फिर से टैगलाइन जोड़ी, लेकिन उसे हटा दिया गया। उन्हें एक सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्टीकरण देना पड़ा था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वे बीजेपी के कट्टर भक्त हैं।
हरियाणा: बहू का इश्क और ससुर की हत्या का संगीन मामला, प्रेमी ने निभाया मुख्य भूमिका, ड्रामा भी रचा गया
18 Sep, 2025 03:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना रादौर क्षेत्र में 65 वर्षीय ओमप्रकाश की हत्या का राज़ पुलिस ने खोल दिया है। अपराध शाखा-1 ने मृतक की बहू ललिता और उसके प्रेमी करतार सिंह को गिरफ्तार कर वारदात की गुत्थी सुलझा दी। डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ललिता और करतार सिंह के बीच पिछले तीन साल से अवैध संबंध थे। ससुर ओमप्रकाश को इस रिश्ते की भनक लग चुकी थी। बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और 12 सितंबर को गला रेतकर कत्ल कर दिया।
फिर रोकर किया ड्रामा
वारदात के बाद ललिता ने पूरे परिवार और मोहल्ले के सामने रो-रोकर खुद को बेगुनाह दिखाने का नाटक किया। लेकिन अपराध शाखा की टीम ने गहन पूछताछ में उसका सच उगलवा लिया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान हत्या की साजिश और अन्य सुराग सामने आने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि बहू ललिता और प्रेमी करतार ने ससुर ओमप्रकाश को मारने के बाद शव को चारपाई पर ही रहने दिया। इसके बाद उसने सबसे ज्यादा दुखी होने का नाटक किया। उसने गांव के ही अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि, पूछताछ में उसने राज उगल दिया।
क्या बोले डीएसपी
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि इस मामले में सीआईए-1 की टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए आरोपी ललित और उसके प्रेमी करतार को गिरफ्तार कर लिया गया है और रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि हत्या की साजिश और घटनाक्रम से जुड़े सभी राज खोले जा सकें।
हरियाणा में क्रिकेट मैच के दौरान गेंदबाज की अकस्मात मौत, बॉलिंग करते समय पिच पर गिरकर हार्ट अटैक से हुआ निधन
17 Sep, 2025 04:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रोहतक: क्रिकेट मैच के दौरान बॉलिंग करते समय हार्ट फेल होने से एक निजी कंपनी के 50 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। यह कर्मचारी बॉल डालने के बाद अचानक ही मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे नजदीक अस्पताल में भी ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रास्ते में हो गई मौत
जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर निवासी संदीप सिक्का एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह अकसर ही हर रविवार को साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए जाते थे। रविवार शाम को स्थानीय जींद रोड स्थित एमएस सरस्वती स्कूल के मैदान पर क्रिकेट मैच खेल रहे थे। शाम करीब पौने 6 बजे वे ओवर की तीसरी बॉल डालने के बाद अचानक ही मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद मैदान पर मौजूद बाकी साथियों ने तुरंत सीपीआर देने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें कार के जरिए सनसिटी सेक्टर-35 स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। फिर परिजनों को सूचित किया गया।
क्या बोले विशेषज्ञ
संदीप सिक्का की मौत से परिवार में हा-हाकार मच गया। वे अपनी सक्रिय जीवनशैली और क्रिकेट के प्रति जुनून के लिए जाने जाते थे। इस घटना ने स्थानीय समुदाय और क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह संदीप सिक्का का शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आदित्य बतरा का कहना है कि क्रिकेट खेलते समय अचानक हार्ट फेल होना या अचानक हृदय संबंधी मौत कई कारणों से हो सकती है। जिसमें आनुवंशिक हृदय रोग और व्यायाम के दौरान हृदय पर पड़ने वाला अत्यधिक दबाव शामिल है। इसके अलावा, असंतुलित जीवनशैली, बढ़ता तनाव, उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल भी जोखिम बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर की सलाह और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना महत्वपूर्ण है.
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बड़ा फायदा, महिलाओं के खाते में 1 नवंबर से आएगी सरकारी राशि
17 Sep, 2025 04:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में 1 नवंबर से लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये जमा किए जाएंगे। इस बात की पुष्टि प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने की है। बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 सितंबर को इस योजना का मोबाइल एप लॉन्च करेंगे। लॉन्चिंग के मौके पर जिलों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे भी आसानी से अपना पंजीकरण करा सकेंगी। एक मोबाइल फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। इसके लिए अब उन्हें किसी सीएसआर सेंटर तक बार-बार जाने की जरूरत नहीं होगी। कृष्ण बेदी ने बताया कि इस योजना पर सरकार का सालाना खर्च लगभग 4,062 करोड़ रुपये आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो महिलाएं पिछले 15 वर्षों से हरियाणा में रह रही हैं, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। इससे हजारों परिवारों की महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक मदद मिलेगी।
मंत्री ने बताया- सरकार क्यों लागू कर रही ये योजना
मंत्री ने कहा कि महिलाओं को लंबे समय तक परिवार के पुरुष सदस्यों पर आर्थिक रूप से निर्भर रहना पड़ता था। सरकार चाहती है कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनें। यही वजह है कि लाडो लक्ष्मी योजना को लागू किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए अन्य योजनाएं भी चला रही है, जिनसे वे अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। बेदी ने उम्मीद जताई कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी स्थिति को भी मजबूत करेगी।
हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा नया रेल रूट, अमृतसर से निकलने वाली भारत गौरव ट्रेन 5 जिलों में रुकेगी
17 Sep, 2025 03:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अंबाला: रेलवे ने धार्मिक पर्यटन में दिलचस्पी रखने वाले यात्रियों के लिए 25 अक्तूबर से ‘भारत गौरव ट्रेन’ शुरू करने का फैसला किया है। 9 दिन की इस विशेष यात्रा में चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिर उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका का नागेश्वर और गिर-सोमनाथ का सोमनाथ मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा यात्री द्वारकाधीश मंदिर और गुजरात के केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी दर्शन कर सकेंगे। यात्रा की शुरुआत अमृतसर से होगी और जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट और रेवाड़ी से यात्री ट्रेन में सवार हो पाएंगे।
रेलवे ने दी ये जानकारी
अंबाला में रेलवे प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ‘ भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन ’ पैकेज में कुल 762 यात्री यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट श्रेणियों में जगह दी जाएगी। किराया 19,555 रुपये से 39,410 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। पैकेज में शाकाहारी भोजन, आवास, ट्रांसफर, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, बीमा और सुरक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि, स्मारकों का एंट्री शुल्क, व्यक्तिगत खर्च और टिप्स इसमें शामिल नहीं होंगे।
यात्रा में क्या क्या
आईआरसीटीसी ने इस यात्रा को “वन-स्टॉप स्पिरिचुअल और कल्चरल टूरिज्म पैकेज” के रूप में प्रचारित किया है। इस पैकेज में यात्रियों को चार प्राचीन ज्योतिर्लिंग मंदिरों के साथ-साथ आधुनिक भारत के राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक शामिल है। आईआरसीटीसी का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के श्रद्धालुओं में इस पैकेज की भारी मांग रहेगी, क्योंकि एक ही यात्रा में चार पवित्र ज्योतिर्लिंग और एक राष्ट्रीय धरोहर का दर्शन संभव होगा।
जानें मिलेंगी क्या सुविधाएं
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। ट्रेन में एसी कोच, आरामदायक सीटें, स्वच्छ शौचालय और हर कोच में अटेंडेंट उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों के लिए अनुभवी टूर गाइड भी रहेंगे, जो दर्शनीय स्थलों और मंदिरों के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी देंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा मेडिकल टीम और बेसिक प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी रहेगी।
अब फोन बंद रहेगा…’ – हरियाणा के दो युवकों ने भेजा आखिरी संदेश, रूस द्वारा जबरन यूक्रेन युद्ध में शामिल किए जाने का आरोप
13 Sep, 2025 04:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के कुम्हरिया गांव के दो युवक रूस-यूक्रेन युद्ध की आग में धकेल दिए गए हैं। इनमें से एक युवक अंकित जांगरा ने गुरुवार रात अपने भाई रघुबीर को एक वॉइस नोट भेजा। इसमें उसने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे उसे युद्ध क्षेत्र में भेजा जा रहा है और उसके बाद उसका फोन भी बंद हो जाएगा। यह संदेश टेलीग्राम के जरिए भेजा गया, क्योंकि कुछ दिन पहले ही रूसी सेना ने उनका व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट कर दिया था। रघुबीर ने बताया कि भाई ने कहा कि अब वह हमसे संपर्क नहीं कर पाएगा। उसके बाद हमारी कोई खबर नहीं मिलेगी।
रूसी भाषा का कोर्स करने गया था अंकित
रघुबीर ने बताया कि उसका भाई अंकित रूस में रूसी भाषा का कोर्स करने गया था और वहां केएफसी में नौकरी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला ने उसे सुरक्षा गार्ड की नौकरी का झांसा दिया। उसी दौरान जबरन समझौता करवाकर उसे सेना में धकेल दिया गया। रघुबीर ने हाल ही में दिल्ली में विदेश मंत्रालय का रुख किया था, जहां अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि युवाओं को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अंकित के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब है। घर गिरवी रखकर उन्होंने 4.75 लाख रुपये का कर्ज लिया था। उनके पास कोई ज़मीन नहीं है। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और रघुबीर खुद मज़दूरी करता है। रघुबीर का कहना है किअब घर में केवल मैं, मां और पिता बचे हैं। मेरा भाई धोखे से फंस गया और हमें नहीं पता कि वह लौटकर आएगा भी या नहीं।
फेसबुक के माध्यम से संदेश भेजा
दूसरे युवक, विजय पूनिय ने बुधवार रात अपने दोस्त रमेश कुमार को फेसबुक के माध्यम से संदेश भेजा। इसमें उसने लिखा कि रूसी सेना ने उनके व्हाट्सएप पर वीडियो शेयर करने की जानकारी पाकर अकाउंट डिलीट करवा दिए और उन्हें मजबूर किया गया कि वे किसी से संपर्क न रखें। बता दें कि इस सप्ताह कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें अंकित और विजय समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अन्य युवाओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे वादों के साथ रूस बुलाया गया। उन्हें नौकरी का लालच देकर वहां ले जाया गया और बाद में जबरन रूसी सेना में शामिल कर लिया गया। युवाओं का कहना है कि उन्हें धमकाकर रूसी भाषा में कागज़ों पर हस्ताक्षर कराए गए और सेना की वर्दी पहनाई गई। इसके बाद उन्हें 10 दिन का हथियार चलाने का प्रशिक्षण देकर युद्ध में भेजने की तैयारी की गई। कांग्रेस महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने भी विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है।
कंगना रनौत के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराज़गी, कहा – ‘आपने तड़का लगाया’, जानिए कोर्ट ने क्या कहा
13 Sep, 2025 04:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली/चंडीगढ़: 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान किए गए एक ट्वीट को लेकर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मामला चल रहा है। कंगना ने इस मामले को रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कंगना को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि कंगना ने सिर्फ रीट्वीट नहीं किया था, बल्कि उसमें 'मसाला' भी जोड़ा था। कोर्ट ने यह भी कहा यह मामला रद्द करने योग्य नहीं है और इसका निर्णय अब ट्रायल कोर्ट में ही होगा।
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। कंगना के वकील ने इस मामले में दलील देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ इस ट्वीट को रीट्वीट किया था। इस पर जस्टिस मेहता ने कहा कि आपने पेज 35 पर जो कमेंट्स किए हैं, उसके बारे में क्या कहेंगे? यह सिर्फ एक रीट्वीट नहीं है, जैसा कि आप कह रही हैं। आपने इसमें कुछ जोड़ा है, आपने मौजूदा चीज में मसाला डाला है। उन्होंने आगे कहा कि उस रीट्वीट का क्या मतलब है? यह ट्रायल का विषय है।
कंगना के वकील ने दी ये दलील
कंगना के वकील ने कहा कि उन्होंने मामले को रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी और कंगना ने स्पष्टीकरण भी दिया था। जस्टिस मेहता ने कहा कि स्पष्टीकरण ट्रायल कोर्ट में दिया जा सकता है, न कि मामले को रद्द करने की कार्यवाही में। इस पर वकील ने कहा कि आज मेरे लिए ऐसी स्थिति है कि मैं पंजाब में यात्रा नहीं कर सकती। बेंच ने कहा कि वह पेशी से छूट मांग सकती हैं। वकील ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने कंगना को समन जारी करते समय उनके स्पष्टीकरण पर विचार नहीं किया। इस पर बेंच ने कहा कि शिकायतकर्ता ने इसे दाखिल नहीं करने का फैसला किया होगा। यह आपके लिए एक वैध बचाव हो सकता है।
क्या है मामला
बता दें कि ये सारा विवाद 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी के बारे में उनकी टिप्पणी वाले रीट्वीट से उपजी थी। शिकायतकर्ता महिंदर कौर (73) पंजाब के बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जंडियन गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने जनवरी 2021 में बठिंडा में शिकायत दर्ज कराई थी. बठिंडा कोर्ट में उनकी शिकायत में दावा किया गया था कि अभिनेत्री ने एक रीट्वीट में उनके खिलाफ झूठे आरोप और टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा था कि वह वही दादी हैं जो शाहीन बाग विरोध का हिस्सा थीं।
पुलिसवालों को सबक सिखाने की कोर्ट की नई मिसाल – बुलाने पर न आने वाले SHO को एक घंटे के लिए जेल में डाल दिया
12 Sep, 2025 01:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कैथल: हरियाणा के कैथल जिले की विशेष अदालत ने एक ऐसा फैसला सुनाया है जिसकी चर्चा पूरी प्रदेश में हो रही है। कोर्ट ने एक इंस्पेक्टर को एक घंटे तक जेल में रहने की सजा सुनाई। जेल में बंद इंस्पेक्टर की एक फोटो भी सामने आई है। इस तस्वीर में वो मायूस होकर सलाखों के पीछे बैठे हुए दिखाई दे रहा है। अब आप सोच रहे होंगे की कोर्ट ने इंस्पेक्टर को सिर्फ एक घंटे के लिए सलाखों के पीछे रखने की सजा क्यों सुनाई। आइए जानते हैं आखिरकार पूरा मामला क्या है....
जानें क्या है मामला
दरअसल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश मोहित अग्रवाल की कोर्ट ने जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कोर्ट में बार-बार गैर हाज़िर रहने के चलते एक घंटे तक हिरासत में लेने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेशों पर इंस्पेक्टर को 10:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक कोर्ट परिसर में बंदियों के लिए बने बक्शी खाना (सलाखों) के पीछे रखा। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर वर्दी में थे। कोर्ट ने इस फैसले से पुलिस महकमा नाराज है। वो कोर्ट की इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इंस्पेक्टर पर थे ये आरोप
बता दें कि इंस्पेक्टर राजेश इंस्पेक्टर राजेश कुमार वसिरसा जिले के बड़ाबूढ़ा थाने में बतौर एसएचओ तैनात हैं। राजेश कुमार पर आरोप है कि वह गवाही के लिए कई तारीखों पर कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। कोर्ट ने 29 अगस्त को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे। वारंट जारी होने के बाद इंस्पेक्टर साहबजब वह गवाही देने पहुंचे तो कोर्ट ने उन्हें एक घंटे सलाखों के पीछे रखने का आदेश दे दिया। आ
घर से 35 लाख चोरी कर 7वीं के छात्र ने दिए थे किसे? सनसनीखेज़ खुलासे में 19 साल का लड़का चढ़ा पुलिस के हत्थे
12 Sep, 2025 01:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सातवीं कक्षा के छात्र को डरा धमकाकर 35 लाख रुपये लेने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पैसे लेने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम अमन है और उसकी उम्र सिर्फ 19 साल है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ करेगी।
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस ने मामले के जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितम्बर को राजपाल वासी भगत सिंह कालोनी ने थाना शहर बल्ल्भगढ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भतीजे की एक लड़के के साथ स्कूल में धक्का मुक्की हो गई थी। जिसके बाद उस लड़के ने अपने साथी हर्ष ठाकूर और अमन के साथ उसके भतीजे से झगडा सुलझाने के नाम पर पैसे मांगने शुरु कर दिए। पैसे ना देने पर उसे डराने धमकाने लगे। इस पर उसके भतीजे ने दवाब में आकर अपने घर की अलमारी में रखे 35 लाख रुपये निकालकर अलग- अलग समय पर उस लड़के, अमन और हर्ष ठाकूर को दे दिये। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में जबरन वसूली से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
ऐसे करते थे छात्र को ब्लैकमेल
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामलें में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने अमन(19) वासी भीकम कॉलोनी बल्लबगढ़ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता के भतीजे का स्कूल में एक लडके के साथ झगडा हुआ था। झगड़े को सुलझाने और घर पर न बताने की एवज में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के भतीजे को डरा धमका कर 35 लाख रुपये ले लिए थे। आरोपी अमन के हिस्से में 9 लाख रुपये आए थे। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हरियाणा के नूंह में 22 करोड़ का घोटाला उजागर – महिला बीडीपीओ ठेकेदार संग रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, विभाग में हड़कंप
10 Sep, 2025 12:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद : तिगांव क्षेत्र के गांव मुजेड़ी में विकास कार्यों के नाम पर 22 करोड़ रुपए की गड़बड़ी करने के एक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने नूंह जिले के पुन्हाना में तैनात बीडीपीओ पूजा शर्मा और एक ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। आरोप है कि बीडीपीओ पूजा शर्मा ने बगैर प्रशासनिक मंजूरी लिए ही गलत तरीके से ठेकेदार के बिलों का भुगतान किया था। पकड़े गए ठेकेदार की पहचान यूपी के रायबरेली जिला के गांव पूरेबी का पूरवा निवासी हीरालाल के रूप में हुई है।
एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि बीडीपीओ पूजा शर्मा और ठेकेदार हीरालाल पर आरोप है कि 9 अक्टूबर 2020 को बनाए गए कार्यवाहक सरपंच ब्रहमपाल के द्वारा ग्राम सचिव जोगेंद्र व तिगांव क्षेत्र की तत्कालीन बीडीपीओ पूजा शर्मा के साथ मिलकर बगैर प्रशसनिक मंजूरी लिए ही फर्जी विकास कार्य दिखाकर करीब 22 करोड़ रुपए की गड़बड़ी की गई थी। इनमें से 17 करोड़ 14 लाख रुपए की अदायगी ठेकेदार हीरालाल के विभिन्न कंपनियों को की गई थी। जांच में ये भी पता चला कि बीडीपीओ ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मिलीभगत करके बगैर विकास कार्य कराए ही विभिन्न फर्म मालिकों के खाते में करीब 28 करोड़ रुपए ट्रांसफर कराए थे।
9 करेाड़ 20 हजार रुपए रिश्वत ली
आरोपी पूजा शर्मा द्वारा निदेशक विकास एवं पंचायत विभाग पंचकूला द्वारा पूर्व सरपंच रानी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद ग्राम पंचायत मुजेड़ी के सभी बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया था। इसके बाद बीडीपीओ ने फ्रीज किए गए खातों को बगैर कोई उच्च अधिकारियों की अनुमति के अपने स्तर पर खुलवा लिया और एक कंपनी रसिक बिहारी कंट्रक्शन कंपनी को भुगतान कराया। इसके बाद अपने बैंक खाता में 9 करेाड़ 20 हजार रुपए बतौर रिश्वत ली थी।
ठेकेदार ने की थी 43 लाख की धोखाधड़ी
एसीबी अधिकारियों के मुताबिक आरेापी ठेकेदार हीरालाल ने बीडीपीओ और तत्कालीन मुजैड़ी के सरंपच के साथ मिलीभगत करके नवंबर 2020 में गांव में पेड़ पौधों को लगाने के नाम पर करीब 43 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। जबकि नवंबर दिसंबर में पेड़ पौधे नहीं लगाए जा सकते। इन पेड़ पौधों काे लगाने का बिल जून 2021 के बाद काटने पाए गए थे। इस केस को सरकार ने साल 2023 में एंटी करप्शन ब्यूरो को जांच के लिए सौंप दिया था। एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
