राजस्थान
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा
27 Jan, 2025 04:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करनाल। हरियाणा के करनाल में स्पा सेंटर में गलत कार्य होने की शिकायतों पर पुलिस ने एक्शन लिया है। सुपर मॉल में दो स्पा सेंटर संचालित है। इन दोनों में गलत कार्य होने की लगातार शिकायतें मिलने के बाद डीएसपी नायब सिंह और एसएचओ श्रीभगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों सेंटर पर एक साथ छापामारी की।
पकड़ी गईं 10 युवतियां
छापामारी होते ही सुपर मॉल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मॉल के मुख्य गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी और स्पा सेंटर के अंदर जाकर तलाशी लेने पर दोनों सेंटर से 10 युवतियां व तीन युवक मिले और कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई।
प्रशासन ने भवन मालिकों को पहले दी थी चेतावनी
पुलिस युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। करीब दो साल पहले शहर में स्पा सेंटर की भरमार होने और इन सेंटर पर आपत्तिजनक कार्य होने की शिकायतें प्रशासन को मिली थी। तब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए भवन मालिकों को निर्देश दिए थे कि वह अपने भवन इन सेंटर के संचालन के लिए नहीं देंगे।
यदि कोई भवन संचालक सेंटर चलाने के लिए अपना भवन किराए पर देता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन समय आगे बढ़ने के साथ ही नियम में भी हवा में उड़ गए। करनाल के सुपर मॉल सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भी स्पा सेंटर पहले की तरह ही संचालित किए जा रहे हैं।
हिसार के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा
बता दें कि इससे पहले हिसार जिले के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद से पुलिस ने होटल में छापेमारी की और होटल संचालक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजकुमार चार थाईलैंड और एक नाइजीरियन महिला की मदद से अपने होटल में सेक्स रैकेट चला रहा था।
पुलिस जांच में पता चला कि होटल संचालक राजकुमार की दिल्ली में एक महिला से जान पहचान हुई थी। जिसके जरिए चार थाईलैंड और एक नाइजीरियन महिला को अपने होटल लेकर आया और फिर उसने देह व्यापार का धंधा शुरू कर करवा दिया।
सड़क हादसा : हिसार में अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो घायल; कराने का आरोप
27 Jan, 2025 04:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के आजाद नगर से मोटरसाइकिल पर कैमरी रोड जा रहे मामा-भांजे को एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला?
इस मामले को लेकर चंद्रलोक कॉलोनी के रहने वाले आत्मानंद ने बताया कि वह टेलर का काम करता हैं। उसकी बहन दर्शना सोढी की शादी उकलाना के मदनपुरा के रहने वाले विनोद कुमार के साथ हुई थी। 23 जुलाई को उसकी बहन दर्शना की मौत हो गई थी। इस बारे में धारा 304बी के तहत उकलाना थाना में केस दर्ज करवाया था।
जिस कारण उसकी व विनोद की आपस में रंजिश चल रही है। 26 जनवरी को वह और उसकी बहन दर्शना का बेटा अमन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आजाद नगर से कैमरी रोड की तरफ जा रहे थे।
जीजा पर जताया एक्सीडेंट कराने का शक
दोपहर करीब 2:40 बजे कबीर छात्रावास के सामने पहुंचे, तो वहां सरकारी क्वार्टरों की तरफ से एक ऑल्टो कार का चालक अपनी कार को लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके मोटरसाइकिल में टक्कर मारी।
कार की टक्कर लगते ही वह और अमन दोनों मोटरसाइकिल सहित रोड पर गिर गए। जिस कारण उसे व अमन को काफी चोटें लगी। उसे शक है कि यह एक्सीडेंट विनोद ने करवाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
तेल टैंकर में 905 पेटी अंग्रेजी शराब ले जाते पकड़ा
25 Jan, 2025 04:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब से तेल टैंकर में छिपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाने की कोशिश को फतेहाबाद पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने टैंकर से 905 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की और राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। शराब की पेटियों पर बारकोड और बैच नंबर मिटाए गए थे, और टैंकर की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई।
सूचना पर की गई कार्रवाई
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि गश्त के दौरान पीएसआई बलवान के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मनोज कुमार पुत्र तग्गा राम, निवासी डूडिया की ढाणी, जिला बाड़मेर, तेल टैंकर में शराब तस्करी कर रहा है। वह पंजाब के फाजिल्का से शराब भरकर हरियाणा और राजस्थान के रास्ते गुजरात ले जा रहा है। इस पर पुलिस ने गांव बड़ोपल के पास नाकाबंदी की।
टैंकर चालक की कोशिश नाकाम
कुछ देर बाद एक तेल टैंकर फतेहाबाद की ओर से आता दिखा। नाकाबंदी देख चालक ने टैंकर रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार बताया।
905 पेटी शराब बरामद
पुलिस ने जब टैंकर की जांच की तो उसमें 6 हिस्सों में शराब की पेटियां भरी हुई थीं। एक्साइज इंस्पेक्टर की मौजूदगी में पेटियों को बाहर निकाला गया। सभी पेटियों पर बारकोड और बैच नंबर मिटाए गए थे, और बोतलों पर लगे होलोग्राम भी हटा दिए गए थे।
टैंकर की नंबर प्लेट भी फर्जी
जांच में यह भी सामने आया कि टैंकर की नंबर प्लेट फर्जी थी। गिरफ्तार मनोज कुमार ने पूछताछ में बताया कि यह शराब फाजिल्का और फिरोजपुर से लादी गई थी और इस काम में भूपेंद्र नामक व्यक्ति ने उसे निर्देश दिए थे।
मुकदमा दर्ज कर जांच जारी
सदर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है, और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
फतेहाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की तह तक जाकर दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
हरियाणा में सामान्य से अधिक तापमान, फसल पर असर का डर
25 Jan, 2025 04:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। दिन व रात का तापमान डबल डिजिट में पहुंचा हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से अधिक है।
उत्तर-पश्चिमी हवा 4.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। सुबह के समय नमी की मात्रा 55 प्रतिशत दर्ज की गई शाम को घटकर 45 प्रतिशत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। अभी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा सकता है।
कड़ाके की ठंड वाला होता है जनवरी का अंतिम सप्ताह
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी का आखिरी सप्ताह कड़ाके की सर्दी वाला होता है। देश का उत्तरी भाग अक्सर पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़ी प्रणालियों से प्रभावित रहते हैं। हालांकि, इस समय क्षेत्र में कोई सक्रिय प्रणाली मौजूद नहीं है।
पिछले सप्ताह के मध्य में हल्की बारिश लाने वाला विक्षोभ अब क्षेत्र से निकल चुका है। इसके पीछे का ठंडा प्रभाव पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान को एक अंक में बनाए हुए है। हल्के से मध्यम कोहरे और सामान्य ठंड के अलावा इस दौरान कोई दूसरी मौसम गतिविधि होने की उम्मीद नहीं है।
वर्षा की उम्मीद नहीं, कोहरा कर सकता है वापसी
जनवरी के आखिरी सप्ताह में पानीपत सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोहरा लौटने की संभावना है। वर्षा की बात करें तो अभी कोई संभावना नहीं है। जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, वह भी ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा सका।
जनवरी के बचे दिनों में कोहरे की घहनता नहीं होगी अधिकांश स्थानों पर मध्यम ही रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान लगभग 7.0 तक गिरने की संभावना है।
सिरसा जिले में भी तापमान में बढोत्तरी
वहीं, सिरसा जिले में एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जौ सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलों के प्रतिकूल है। इसके कारण पिछेती गेहूं का विकास रुकने और पकाव जल्दी होने के कारण उपज में कमी आने के आसार हैं।
जिले में अब अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच रहा है। दोपहर के समय अब गर्मी का अहसास होना शुरू हो चुका है। जिसने किसानों की परेशानी को भी बढ़ा दिया है।
सड़क हादसा; थार सवार पीटीआई की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल
25 Jan, 2025 04:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत के जीटी रोड एलिवेटेड हाइवे पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में थार सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान तिहाड़ जेल में पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से करनाल के समालखा गांव का निवासी था।
हादसे का कारण और घटनास्थल का हाल
हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान और परिवार का हाल
मृतक तिहाड़ जेल में बतौर पीटीआई कार्यरत था और हाल ही में अपने परिवार के साथ पानीपत में एक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सोनीपत में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 117 किलो गांजा के साथ नशे के तस्कर पकड़ा
24 Jan, 2025 01:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सेक्टर-7 की टीम ने रोहणा फ्लाईओवर के पास पीर बाबा के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी सवार मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को 117 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव रोहणा निवासी राकेश है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
स्पेशन एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एसआई कृष्ण अपनी टीम में शामिल एएसआई पवन कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण व प्रवीण के साथ गश्त कर रहे थे। टीम नेशनल हाईवे-334बी पर सांपला बाईपास बरोणा रोड फ्लाईओवर के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव रोहणा निवासी राकेश उर्फ जेलदार अपने गांव के पास फ्लाईओवर पर पीर बाबा के नजदीक गाड़ी लेकर खड़ा है।
उसकी गाड़ी में मादक पदार्थ की खेप है। वह पहले भी मादक पदार्थ तस्करी में शामिल रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापा डाला। पुलिस ने राकेश को काबू करने के साथ ही गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर तलाशी देने को कहा। आरोपी ने राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी देने को कहा तो उपायुक्त कार्यालय में संपर्क किया गया। उस पर उपायुक्त कार्यालय से खरखौदा तहसीलदार मनोज कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भेजा गया।
उनके सामने तलाशी ली गई तो राकेश के पास से सात हजार रुपये व मोबाइल मिला। उसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 57 पैकेट बरामद किए गए। जिनमें गांजा भरा था। पैकेट में 117.57 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
हरियाणा में शुरू होगी ‘लाडो लक्ष्मी योजना’, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये हर महीने
24 Jan, 2025 12:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अप्रैल से लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मार्च में पेश किए जाने वाले वार्षिक बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के बजट का प्रविधान किया जा सकता है।
योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह उनके खातों में प्रदान किए जाएंगे। एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक से कम आय वाली महिलाएं इस योजना की पात्रता में आएंगी।
वार्षिक बजट में लाडो लक्ष्मी योजना का होगा प्रविधान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना पर चर्चा की गई। कुछ मंत्रियों ने कहा कि विपक्ष लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की राशि मिलने में हो रही देरी को मुद्दा बना रहा है, जिस पर तय हुआ कि इस योजना के लिए वार्षिक बजट में प्रविधान होगा।
बैठक में बजट सत्र की तारीख तय करने के लिए भी मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी वित्त मंत्री भी हैं, इस बार वे अपना पहला बजट पेश करेंगे।
नारनौल में मौसम ने लिया नया मोड़, बारिश के बाद अब क्या रहेगा मौसम का हाल?
23 Jan, 2025 01:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार। हरियाणा में बुधवार रात को मौसम में बदलाव हुआ। नारनौल में बूंदाबांदी शुरू हुई। मौसम विज्ञानियों ने 22 जनवरी को बादल छाए रहने के साथ ही 13 जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की थी।
दूसरी तरफ से दिन के समय धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं, पूर्वाई हवाएं चलने के कारण रात के तापमान में भी हल्का उछाल आया है।
13 जिलों में थी बारिश की संभावना
अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश के 13 जिलों में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की थी।
बुधवार रात को नारनौल में बूंदाबांदी शुरू हुई। बूंदाबांदी से रात के तापमान में उछाल आने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को दिन के समय धूप खिलने से तापमान में बदलाव हुआ है।
रात के तापमान में हो सकती है गिरावट
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रह सकता है।
वहीं, बात करें रोहतक की तो अधिकतम तापमान पिछले तीन दिन में ही चार डिग्री सेल्सियस से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। 19 जनवरी को जहां रोहतक का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, तीन दिन बाद 22 जनवरी को यह 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिन में गर्मी रात में सर्दी बनी रहने की उम्मीद
इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। 19 जनवरी को ही रोहतक का न्यूनतम तापमान जहां 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, तीन दिन बाद 22 जनवरी को यह तीन डिग्री गिरावट के साथ 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट का यह सिलसिला अगले कई दिनों तक बना रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है। हालांकि, अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक बना रह सकता है। ऐसे में दिन भी गर्मी और रात को सर्दी बनी रहेगी। उधर, हवा के गुणवत्ता भी सामान्य बनी हुई है। बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली।
जमीन विवाद में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर चालक ने महिला को कुचला, बेटे को भी मारी टक्कर
23 Jan, 2025 12:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत। हरियाणा के पानीपत के गांव पत्थरगढ़ में 20 कनाल 7 मरला जमीन के विवाद में ट्रैक्टर चालक ने बुधवार सुबह 50 वर्षीय नहिमा की कुचलकर हत्या कर दी। आरोपित ने पहले नहिमा के बेटे जावेद को टक्कर मारी।
वह बचाव में दौड़ा तो आरोपित ने उसके पीछे ट्रैक्टर बैक में दौड़ा दिया। बेटा तो बच गया, लेकिन मां नहिमा को कुचल दिया। इस घटना को लेकर पूरे इलाके के लोग डरे हुए हैं।
इतना ही नहीं, महिला की जान जाने तक आरोपित ने उसे कई बार ट्रैक्टर को आगे-पीछे कर रौंदा। पुलिस ने मामले में मुख्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जावेद की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने हत्या व अन्य धाराओं में ट्रैक्टर चालक समेत छह पर केस दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पत्थरगढ़ निवासी जावेद ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह गांव में घर के नजदीक फुरकान की दुकान के पास बाइक पर खड़ा था। वह अपने ताऊ के बेटे इमरान खान के साथ काम के सिलसिले में बातचीत कर रहा था। तभी गांव का इरफान अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर आया।
जमीन विवाद की रंजिश के चलते इरफान ने उसे देखते ही ट्रैक्टर रोक लिया और तेजी से बैक कर उसे टक्कर मारनी चाही। उस टक्कर में वह बच गया। उसके पास खड़े बाइक सवार असरफ को भी टक्कर मारी।
जावेद ने बताया कि वह बचाव में घर की तरफ दौड़ा। आरोपित ने उसे मारने के लिए ट्रैक्टर बैक ही दौड़ा दिया। मां नहिमा शोर सुनकर गली में आ गई। मां ने ट्रैक्टर चालक को रोकने को कहा, लेकिन आरोपित ने मां को टक्कर मार दी।
दादा की गोद में बैठे मासूम की भी जान लेनी चाही
बता दें कि आरोपित इरफान मां को कुचलने के बाद भी नहीं रुका। उसे भी जान से मारने की मंशा से ट्रैक्टर को पीछे दौड़ाए रखा। उसने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। वहीं, गली में उसका पिता यूसुफ अपने पोत्र के साथ बैठा था। आरोपित ने पिता को भी जान से मारने का प्रयास किया, ट्रैक्टर बोकेट टूटकर गिर गया। आरोपित मौके से फरार हो गया।
हरियाणा में तेज धूप से ठंड से मिली राहत, लेकिन अगले दो दिन बदल सकता है मौसम
22 Jan, 2025 01:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा में धूप के बाद फिर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों तक कई जिलों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के 13 जिलों में हल्की बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और चरखी दादरी शामिल है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक हरियाणा में जनवरी माह के अंदर कई बार मौसम बदलाव का अलर्ट जारी हो चुके हैं। इससे पहले भी तीन पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद दो बार कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई है। जनवरी में अभी तक प्रदेश में कुल 50 फीसदी के करीब बारिश हो चुकी है।
पानी के टैंक में गैस के कारण बेहोश हुए तीन मजदूर, एक की हुई मौत
22 Jan, 2025 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रोहतक के सपा थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में पानी का टैंक साफ करने के दौरान गैस बनने से एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद श्रमिकों की ओर से दी गई शिकायत में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतक श्रमिक की पहचान बिहार के पटना स्थित गांव किशनगंज निवासी महेश के रूप में हुई है।
महेश के गांव निवासी साथी संजीत मांझी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक स्थित एक पत्ता पर काम करते हैं। इन दोनों काम बंद होने के कारण वह बाहर मजदूरी करने चले जाते हैं। पिछले कुछ दिन से खुर्रम रोड हसनगढ़ स्थित हरिकिशन की फैक्टरी में मजदूरी कर रहे थे। फैक्टरी की ओर से सोनीपत निवासी दीपक उर्फ नीटू, झज्जर निवासी दीपक आदि से टैंक साफ करने के लिए 12 हजार रुपये में कंपनी मालिक हरिकिशन से फोन पर बात कराई थी।
20 जनवरी को सुरेश, महेश व पुटूस सुमित पानी के टैंक को साफ करने के लिए अंदर घुस गए। लेकिन कुछ ही देर में टैंक में बनी गैस के कारण सभी लोग बेहोश होने लगे। शोर मचा तो उनको बाहर निकाल अस्पताल में ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में महेश ने दम तोड़ दिया।
संजीत माझी की ओर से पुलिस को दी शिकायत के आधार पर हरिकिशन, दीपक और दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सांपला पुलिस ने बताया कि तीन अन्य मजदूरों की हालत सामान्य है। जबकि महेश के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूर्व विधायक कर्म सिंह डांगरा का 104 साल की उम्र में निधन
22 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
टोहाना। टोहाना के पूर्व विधायक व इनेलो नेता चौधरी कर्म सिंह डांगरा का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डांगरा में किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक निशान सिंह सहित इलाके के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
जिंदल अस्पताल में चल रहा था इलाज
बता दें कि कर्म सिंह डांगरा पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे तथा हिसार के जिंदल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। बता दें कि कर्म सिंह 1977 में जनता पार्टी से विधायक बने थे, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार करनल भीम सिंह को 14 हजार मतों से हराया था। कर्मसिंह दो बार गांव डांगरा के सरपंच रहे तथा इसके अलावा भी विभिन्न पदों पर रहे।
पहली बार 1977 में बने थे विधायक
कर्म सिंह डांगरा पहली बार साल 1977-1982 में विधायक बने थे। वह चौधरी देवीलाल की जनता से पार्टी से विधायक चुने गए थे। डांगरा वर्ष 1982 में जनता पार्टी के हिसार जिले के प्रधान भी रहे थे। 1986 में चौधरी देवीलाल के आह्वान पर न्याय युद्ध में दिल्ली तक पैदल यात्रा में गए।
1986 के रास्ता आंदोलन के दौरान वो जेल भी गए। 1987-88 में कर्म सिंह डांगरा हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन के पद पर नियुक्त हुए थे। कर्म सिंह डांगरा फिलहाल में 1997 से अब तक इनेलो के स्टेट कार्यकारिणी के सदस्य थे।
ऐसे हुई थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत
पूरे इलाके में कर्म सिंह डांगरा की पहचान एक ईमानदार और सादगी से भरे जीने के लिए थी। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1960 में डांगरा गांव का सरपंच बनने से हुई थी। इसके बाद वह 1977 में विधायक बने थे।
मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डांगरा में किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक निशान सिंह सहित इलाके के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
मोहन बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप केस में नया मोड़, पीड़िता की सहेली ने आरोपों को बताया झूठा
16 Jan, 2025 08:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर दर्ज गैंगरेप केस में एक नया मोड़ सामने आया है. पीड़िता की सहेली ने मीडिया के सामने आकर इस केस के बारे में अपनी सफाई दी. उसने दावा किया कि वह हिमाचल प्रदेश के कसौली में गैंगरेप के वक्त कमरे में मौजूद नहीं थी और उसके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं. गवाह ने पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं और 2023 की शुरुआत में पीड़िता से दोस्ती हुई थी. उन्होंने कहा, 'मैं और मेरी दोस्त हिमाचल के कसौली घूमने गए थे. हमारी मुलाकात रॉकी मित्तल से हुई थी, जिनके गाने यूट्यूब पर हैं. मैंने मोहन बड़ौली का नाम सुना था, लेकिन उन्हें कभी देखा नहीं.' गवाह ने यह भी स्पष्ट किया कि वह होटल में मौजूद नहीं थीं और उन्होंने न तो मोहन बड़ौली को देखा और न ही इस मामले में उनका कोई कनेक्शन था.
झूठा गवाह बनाने की कोशिश की- पीड़िता की सहेली
गवाह ने यह आरोप भी लगाया कि पीड़िता ने उसे झूठा गवाह बनाने की कोशिश की और जब उसने इसके बारे में सवाल किया तो वह रोने-पीटने लगी. महिला ने कहा, 'मैंने हिमाचल प्रदेश पुलिस से पूछा कि कैसे बिना पूछताछ किए मेरा नाम इस केस में गवाह के रूप में डाल दिया गया.' महिला ने गैंगरेप के आरोप को पूरी तरह से खारिज किया और इसे एक झूठा मामला बताया.
सहेली के आरोपों को बताया झूठा
इस मामले में पीड़िता ने पहले दावा किया था कि होटल रोज कॉमन में उसके साथ गैंगरेप हुआ था और उसकी सहेली भी उसी कमरे में मौजूद थी. हालांकि, अब गवाह ने इस घटना को न केवल नकारा किया, बल्कि यह भी कहा कि उसने अपनी सहेली के आरोपों को झूठा बताया है. गवाह ने अपने बयान में कहा कि उसने कभी भी इस घटना में कोई गड़बड़ी या गलत काम होते नहीं देखा. हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए यह मामला और भी कठिन हो गया है, क्योंकि गवाह के बयान के बाद से पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगा है. इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि मामले में और भी पहलू सामने आ सकते हैं, जिनकी जांच की जरूरत है.
करनाल में हवलदार ने ऑनलाइन सट्टा हारने के बाद किया अपहरण, 2 करोड़ की मांगी फिरौती
9 Jan, 2025 02:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के गांव खेड़ीनरु के संदीप नरवाल के अपहर्ताओं का रिमांड पूरा होने के बाद सीआईए-टू ने बुधवार को तीनों बदमाशों को शुक्रवार को जेल भेज दिया।
अपहरण में शामिल मधुबन में तैनात हवलदार नरेंद्र ऑनलाइन सट्टे में लाखों रुपये हार चुका था। वह कर्ज में डूब चुका था। इसी कर्ज को उतारने के उसने दो बदमाश दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची। वह संदीप को तीन वर्ष पहले से जानता है।
ऐसे रची थी साजिश
मधुबन में तैनात हवलदार हिसार के गांव कापड़ो निवासी नरेंद्र ने अपने दोस्त सोनीपत के गांव हलालपुर निवासी सुरेंद्र और गांव भैंसवाल निवासी अक्षय के साथ मिलकर चार जनवरी की दोपहर को संदीप नरवाल का अपहरण कर लिया था।
इसके बाद संदीप के मोबाइल से ही उसके पिता को इंटरनेट मीडिया कॉल करके दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस पीछे लगी तो बदमाशों को जहां से रास्ता मिला, वे भागते रहे। गोहाना के गांव बिचपड़ी के पास बदमाशों की कार पलट गई।
ऑनलाइन सट्टे में हार गया था लाखों रुपये
इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करके संदीप को सकुशल बरामद कर लिया। सीआईए-टू के एसआई मनोज ने बताया कि हवलदार नरेंद्र ऑनलाइन सट्टा खेलता है। इस सट्टे में वह लाखों रुपये हार चुका है। यह रकम उसने अपने परिचितों से ली थी। अब कर्जा चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे।
बदमाश सुरेंद्र और अक्षय से उसकी करीब तीन वर्ष से दोस्ती है। नरेंद्र ने ही दोनों को अपहरण के लिए तैयार किया था। बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी तस्कर से दो पिस्तौल और चार कारतूस 60 हजार रुपये में खरीदे थे।
वारदात से पहले बदली थी कार की नंबर प्लेट
जिस कार में संदीप का अपहरण किया गया, वह बदमाश अक्षय के नाम पर पंजीकृत है। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने कार की नंबर प्लेट बदल दी। बदमाश सबसे पहले जींद पहुंचे और संदीप का सिम अपने मोबाइल में डालकर उसके पिता को फिरौती के लिए कॉल की।
दो करोड़ से शुरू होने के बाद बदमाश 80 लाख रुपये तक आ गए थे। कॉल की जानकारी पुलिस को मिलती रही, जिसके चलते पुलिस समय रहते बदमाशों को पकड़ सकी।
संदीप ने कम समय में की अच्छी कमाई तो बनाया टारगेट
नरेंद्र ने करीब दो वर्ष पहले अपने भाई को अमेरिका भेजने के लिए संदीप नरवाल से संपर्क किया था। तब अमेरिका भेजने का खर्च 40 लाख रुपये बताया गया, लेकिन नरेंद्र रकम का इंतजाम नहीं कर पाया था।
वह संदीप के संपर्क में रहा। नरेंद्र को पता था कि इमीग्रेशन एजेंट के रूप में काम करके संदीप कम समय में काफी रुपये कमा चुका है। संदीप के अपहरण से उसे अच्छी रकम मिल सकती है। इसलिए संदीप का अपहरण किया।
अपहरण से पहले संदीप के घर गया था चाय पीने
नरेंद्र एक जनवरी को संदीप के गांव खेड़ीनरु स्थित घर पहुंचा था। संदीप के स्वजन भी नरेंद्र को अच्छी तरह जानते हैं। उस दिन संदीप घर नहीं मिला। नरेंद्र ने काफी समय उसके घर चाय पी और उसके पिता व पत्नी से बातें की।
नरेंद्र को पता था कि संदीप अपनी बेटी को कोचिंग जाने को छोड़ने के लिए एक से डेढ़ बजे के बीच बस स्टैंड पर आएगा। बदमाशों ने इसी समय को उसके अपहरण के लिए चुना।
26वीं शादी की सालगिरह पर कपल ने की आत्महत्या
9 Jan, 2025 01:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र में नागपुर से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी ने अपनी शादी की 26वीं सालगिरह पर खुदकुशी कर ली। एक हंसते-खेलते कपल ने दुनिया से इस कदर विदाई ली कि सभी की आंखें नम हो गईं।
बता दें कि 7 जनवरी, 2025 को उनकी शादी की सालगिरह थी। इस दिन उन्होंने आत्महत्या से पहले शादी का जोड़ा पहना, एक वीडियो बनाया और उसे अपने व्हॉट्सएप स्टेटस पर अपलोड किया। इसके बाद उन्होंने घर में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड से पहले कपल ने अपनी सालगिरह का जोरदार जश्न मनाया और उसी रात एक साथ आत्महत्या कर ली। पति ने पत्नी को पहले मरने दिया। उसके शव को सफेद चादर से लपेटा और आसपास फूल भी बिखेरे। उसके बाद फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों ने अंतिम इच्छा जाहिर की थी कि उन्हें एक ही ताबूत में एक साथ दफन किया जाए। कपल की यह दर्दनाक विदाई कई सवाल छोड़ गई है.. जिनका जवाब शायद कभी न मिल सके।
57 वर्षीय जेरिल डैमसन ऑस्कर मॉनक्रिफ का शव रसोई में लटका हुआ पाया गया, जबकि उनकी पत्नी, 46 वर्षीय ऐनी, ड्राइंग रूम में बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। 26 साल पहले पहनी गई अपनी दुल्हन की पोशाक में, एनी का शव बड़े करीने से सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था और उस पर फूल बिखरे हुए थे।
पुलिस ने कहा कि जेरिल ने संभवतः अपनी पत्नी को पहले अपनी जान लेने दी। पुलिस ने कहा कि रस्सी से उसके शव को अलग करने के बाद, जेरिल ने उसे कपड़े से ढक दिया और उस पर फूल रखे और फिर छत से दुपट्टे से खुद को लटका लिया।
सोशल मीडिया पर डाले दो सुसाइड नोट
आत्महत्या के की इस घटना के बाद मंगलवार को खास तौर पर मार्टिन नगर इलाके में दुख की लहर पैदा कर दी। निःसंतान दंपति ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस को विदाई संदेश के साथ अपडेट किया और स्टाम्प पेपर पर एक अनौपचारिक वसीयत सहित दो सुसाइड नोट अपलोड किए। जिसके बाद उनके इस कदम को लेकर लोगों में भी कई सवाल पैदा हो गए हैं, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।
वीडियो में ऐनी ने परिवार से अपने परिजनों के बच्चों की देखभाल करने का आग्रह किया और सुसाइड करने से पहले उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दो सुसाइड नोट, जिसमें मूल रूप से उनके कठोर निर्णय के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया था और बड़ों से अनुरोध किया गया था कि वे बाकी लोगों के बीच संपत्तियों का निर्बाध वितरण सुनिश्चित करें। यह उनके स्व-प्रेरित निर्णय को दर्शाता है, लेकिन आत्महत्या के उद्देश्य को नहीं दर्शाता। कोई भी यह नहीं समझ पाया कि उनके मन में क्या था, जब उन्होंने ठीक 12 बजे अपनी सालगिरह का केक काटा और खुशी मनाई।
और उस मार्मिक क्षण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था जब उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार, उन्हें मंगलवार की शाम को जरीपटका कैथोलिक कब्रिस्तान में एक ही ताबूत में हाथों में हाथ डाले दफनाया गया।
दोनों के शव के लिए बना एक ही ताबूत
माइकल ने बताया, तीसरी पीढ़ी के अंत्येष्टिकर्ता विजय एलिक माइकल के लिए मोनक्रिफ्स का ताबूत अपनी तरह का पहला था। मैं पिछले पांच दशकों से ताबूत बना रहा हूं, लेकिन यह पहली बार था जब मैंने एक जोड़े के लिए एक ही ताबूत बनाया। उनके रिश्तेदारों ने कहा कि यह दिवंगत की इच्छा थी कि उन्हें एक साथ दफनाया जाए और उसी पोशाक में जिसे उन्होंने 26 साल पहले अपनी शादी के दिन पहना था और वह भी एक-दूसरे का हाथ थामे हुए।
बड़े होटलों में शेफ रह चुके थे जेरल
कोरोना महामारी के दौरान नौकरी छोड़ने से पहले जेरिल कई बड़े होटलों में शेफ के तौर पर काम करते थे। वे होटल की अपनी नौकरी पर वापस नहीं लौटे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जेरिल ब्याज पर पैसे उधार देते थे, जबकि एनी गृहिणी थीं।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह 5.47 बजे सोशल मीडिया पर अपडेट की गई ऐनी की वीडियो को एक रिश्तेदार ने देखा, जो आस-पास रहता है और उसने उसकी माँ को सचेत किया। महिला ने फिर जोड़े के अन्य रिश्तेदारों को सूचित किया, जो मोनक्रिफ जोड़े के निवास पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मृत पाया और पुलिस को एक एसओएस भेजा गया।
एक पारिवारिक सूत्र ने कहा, वे बहुत प्यार करते थे और दूसरों के साथ उनके सौहार्दपूर्ण संबंध थे।
जरीपटका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अरुण शिरशात ने कहा, रिश्तेदारों ने जेरिल के शव को नीचे उतारा और उसे रसोई के फर्श पर लिटा दिया। पत्नी का शव ड्राइंग रूम में था। उन्होंने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है और अभी तक किसी साजिश का संदेह नहीं है।
शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपने से पहले मेयो अस्पताल में शव परीक्षण किया गया। आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनके मोबाइल फोन को मूल्यांकन और विश्लेषण के लिए क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
