राजनीति
जिस शराब नीति के कारण जेल की हवा खा आए केजरीवाल, उस नीति को फिर लागू करेंगी आतिशी
17 Jan, 2025 12:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने पर उस शराब नीति को दुबारा लागू किया जा सकता है, जिसमें ग्राहकों को एक पर एक बोतल फ्री जैसी स्कीम मिली और घोटाले के आरोपों में अरविंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ा। खुद मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने इस लेकर साफ संकेत दे दिए हैं। आतिशी ने उस शराब नीति की तारीफ कर कहा है कि कई राज्यों ने इस नीति को अपनाया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री से जब सवाल हुआ कि क्या दिल्ली में आप की शराब नीति फिर से लागू होनी चाहिए? आतिशी ने इस सवाल का जवाब हां में दिया। उन्होंने कहा, बिल्कुल होनी चाहिए। उस नीति को कई राज्यों ने लागू किया। इस नीति से राज्यों का राजस्व बहुत ज्यादा बढ़ा भी। आवंटन में पारदर्शिता बढ़ी। इंटरव्यू करने वाले ने पूछा कि आप कह रही हैं कि जो नीति विवादों में थी उस शराब नीति को फिर लागू करेंगे? आतिशी ने हां की मुद्रा में गर्दन हिलाकर कहा, ‘वह नीति बेहतर नीति है।’
2021-22 में लागू की गई इस ‘नई शराब नीति’ में घोटाले का आरोप है। सीबीआई और ईडी इसकी जांच कर रही है। यह वहीं शराब नीति है, जिसके कारण खुद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर को जेल जाना पड़ा। महीनों तक जेल में रहने के बाद सभी नेता जमानत पर रिहा हुए। सीबीआई का दावा है कि इस शराब नीति के जरिए कारोबारियों को गलत तरीके से अधिक फायदा पहुंचाया गया और बदले में रिश्वत ली गई। हालांकि, दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है। इस शराब नीति पर जांच बैठने के बाद दिल्ली सरकार ने इस नीति को वापस ले लिया था।
वहीं आतिशी के ताजा बयान के बाद भाजपा को चुनाव के दौरान फिर हमलावर होने का मौका मिल गया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल को इस पर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा, आतिशी ने कहा है कि यदि उन्हें सत्ता मिली, तब उस शराब नीति को फिर से लागू करेंगी जिसकी वजह से केजरीवाल और सिसोदिया जेल गए। भाजपा नेता पात्रा ने आप सोचिए जरा जिस नई शराब नीति के हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले हुए, ब्लैकमार्केटिंग हुई, मोटी रकम लेकर इसतरह के लोगों को ठेका दिया जिन्हें नहीं मिलना चाहिए था, गली-गली में शराब के ठेके शुरु किए गए और दिल्ली को बार में बदल दिया गया। उसी शराब नीति को लागू करना चाहती हैं, मुख्यमंत्री आतिशी।
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की राजधानी बनने जा रहा है भारत - मनसुख मांडविया
17 Jan, 2025 11:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारत जल्द ही “ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की राजधानी” बनने जा रहा है। देश में इस समय 1,700 से ज्यादा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स हैं जिनमें 20 लाख से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। यह संख्या 2030 तक काफी बढ़ने की उम्मीद है। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर नई टेक्नोलॉजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन, साइबरसिक्योरिटी, ब्लॉकचेन और वर्चुअल रियलिटी का इस्तेमाल करके नवाचार और रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं।
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटने के लिए स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) बहुत जरूरी है । उन्होंने कहा “हम भारत को एक ग्लोबल टैलेंट हब बना रहे हैं, जहां इनोवेशन और प्रैक्टिकल स्किल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। म्यूचुअल रिकग्निशन ऑफ स्किल्स एंड स्टैंडर्ड्स’ जैसी पहलें दुनिया में वर्कफोर्स की कमी को दूर करने में मदद करेंगी।” डॉ. मांडविया ने यह भी कहा कि उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों को साथ मिलकर भारत की जरूरतों के मुताबिक स्किल डेवलपमेंट मॉडल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “स्किलिंग का मकसद केवल सर्टिफिकेट देना नहीं बल्कि लोगों को उद्योग और स्वरोजगार के लिए व्यावहारिक ज्ञान से लैस करना होना चाहिए।
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया बड़ा ऐलान- दो से अधिक बच्चे वाले ही लड़ सकेंगे निकाय चुनाव
17 Jan, 2025 10:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तिरुपति। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, कोई व्यक्ति सरपंच, नगर पार्षद या महापौर तभी बन सकता है, जब उसके दो से अधिक बच्चे हों। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि इससे जनसंख्या में गिरावट को रोका जा सकेगा। सीएम ने आगे कहा कि, वे लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नीतियां लाएंगे।
इससे पहले सीएम नायडू ने कहा था कि, राज्य में विकास दर बढऩी चाहिए। सभी को इस बारे में सोचना चाहिए और परिवारों को कम से कम दो या उससे अधिक बच्चे पैदा करने का लक्ष्य रखना चाहिए। दरअसल केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के अनुसार हमारे देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं। अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे
17 Jan, 2025 09:12 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। यह वितरण 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 50,000 से अधिक गांवों और 230 से अधिक जिलों में संपत्ति मालिकों को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगा।
गौरतलब है कि स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत में आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना है। इसके तहत गांवों में बसे हुए क्षेत्रों में घरों के मालिकों को ‘स्वामित्व अधिकार’ प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के तहत सर्वेक्षण के लिए नवीनतम ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। यह योजना संपत्तियों के मुद्रीकरण, बैंकों से कर्ज लेने में सहूलियत, संपत्ति से जुड़े विवादों को कम करने, ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति और संपत्ति कर का बेहतर आकलन करने और गांव स्तर की समग्र योजना बनाने में मदद करती है। इसके तहत अब तक 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है जो लक्षित गांवों का 92% है। वहीं 1.53 लाख गांवों के लिए लगभग 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए गए हैं। स्वामित्व योजना पुदुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और हरियाणा में पूरी तरह से लागू हो चुकी है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कई अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है।
वडनगर आगामी समय में अध्ययन, उत्सुकता तथा ज्ञानवर्द्धन का केन्द्र बनेगा : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
17 Jan, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद | केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के करकमलों से गुरुवार को वडनगर को विभिन्न विकास कार्यों की भेंट मिली। इस अवसर पर शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपनी जन्मभूमि वडनगर के साथ नाते का उल्लेख करते हुए कहा कि वडनगर की संतान एवं वैश्विक नेता नरेन्द्र मोदी ने बचपन में जिस गरीबी का अनुभव किया था, उस गरीबी को करुणा भाव में बदल कर देश के करोड़ों गरीबों, बच्चों, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों व सुदूरवर्ती मानव के उत्कर्ष का प्रेरणा बल बनाया है। अमित शाह ने कहा कि पूरा विश्व जिन्हें नेता के रूप में स्वीकार करता है; ऐसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर को वैश्विक मानचित्र पर उकेरने वाला आज का कार्यक्रम है। वडनगर की अक्षुण्णता व जीवंतता ने देश की संस्कृति को प्रभावित करने का कार्य किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की गुजरात के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनहितकारी तथा विकासोन्मुखी कार्य श्रृंखला का वर्णन करते हुए जोड़ा कि वडनगर में पले-बढ़े मोदीजी के जीवन कार्यों का एक भाषण में शब्दों की मर्यादा में वर्णन करना कठिन है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस अवसर पर पुरातन नगरी वडनगर की पुरातत्वीय विरासत को उजागर करने वाले आर्कियोलॉजिकल एक्सपीरियेंसल म्यूजियम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई की थी; उस नवनिर्मित प्रेरणा स्कूल तथा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स परिसर का लोकार्पण किया। शाह ने इस अवसर पर हेरिटेज प्रेसिडेंट डेवलपमेंट तथा ब्यूटीफिकेशन के कार्यों का निरीक्षण किया तथा राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान 2025 का प्रारंभ कराया। इसके बाद उन्होंने वडनगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से पंच-प्रण का संकल्प करवाया है। इनमें एक प्रण मे विरासत पर गर्व करने को कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विरासत की नींव पर विकास की इमारत बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने गुजरात की गांधीजी, सरदार पटेल तथा स्वामी दयानंद सरस्वती की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। शाह ने वडनगर की विरासत के विषय में कहा कि वडनगर हिन्दू, बौद्ध व जैन; तीन-तीन धर्मों की तपोभूमि एवं उपासना का केन्द्र रहा है। जैन आगम ग्रंथ कल्पसूत्र का जनता के लिए पहली बार पठन वडनगर में हुआ था। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी सातवीं शताब्दी के वडनगर का वर्णन किया है। उन्होंने नवनिर्मित म्यूजियम के संदर्भ में कहा कि इतिहास व पुरातत्वीय विरासत को एक साथ निहारने की सुविधा देने वाला पुरातत्व अनुभव संग्रहालय विश्व में और कहीं नहीं है। वडनगर का म्यूजियम वडनगर की केवल पुरातन संस्कृति को ही नहीं; बल्कि वडनगर के व्यापार, नगर रचना, शिक्षा एवं शासन व्यवस्था के योगदान को भी उजागर करता है। इस म्यूजियम ने वडनगर की ढाई हजार वर्षों की यात्रा को जीवंत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा स्कूल में देशभर से आए बच्चे पढ़ेंगे और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्राप्त करेंगे। वडनगर आगामी समय में अभ्यास, उत्सुकता एवं ज्ञानवर्द्धन का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि वडनगर में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत करे। शाह ने आशा व्यक्त की कि इस संकल्प की पूर्ति में यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खिलाड़ी तैयार करके योगदान देगा। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 में विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा। जब स्वतंत्रता प्राप्ति की शताब्दी मनाई जाएगी, तब भारत हम सभी के प्रयासों के फलस्वरूप विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनेगा और प्रत्येक क्षेत्र में अग्रिम राष्ट्र के रूप में उभर कर आएगा।
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रासंगिक संबोधन में कहा कि वडनगर की भूमि आज नया स्वरूप धारण कर रही है। पिछले 2500 वर्षों से यह नगर सभ्यता-संस्कृति-विरासत का केन्द्रबिंदु है। ऐसे में आज 21वीं शताब्दी में देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। गुजरात ऐतिहासिक भूमि है। नरेन्द्र मोदी वडनगर के अनमोल रत्न हैं। प्रधान ने वडनगर की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि वडनगर की सभ्यता-संस्कृति अकल्पनीय है। भारत में जीवंत पुरातत्वीय शहर केवल 4-5 हैं और वडनगर उनमें से एक है। नरेन्द्र मोदी ने जिस विद्यालय में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी, उस विद्यालय में प्रेरणा प्रोजेक्ट अंतर्गत शिक्षा के अनेक आयाम प्रारंभ किए जाएंगे। यहाँ देशभर से 840 विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए लाया जाएगा, जो मानव सभ्यता की प्रतीक समान स्थानीय व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस अवसर पर कहा कि अनंत अनादि वडनगर का यह कार्यक्रम अनेक आयामों को साकार करने वाला कार्यक्रम है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर आज विश्व स्तर पर प्रस्थापित हुआ है। 2500 से अधिक वर्षों की सांस्कृतिक विरासत के साथ अनंत अनादि वडनगर की आधुनिक यात्रा विरासतों के गौरव समान है। बहुचराजी, अंबाजी, तारंगा जैसी उत्तर गुजरात की पर्यटन विविधताओं में वडनगर जुड़ा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। भूपेन्द्र पटेल ने वडनगर को विकास कार्यों की भेंट मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के करकमलों से मिले विकास कार्यों के इन उपहारों के चलते वडनगर प्राचीन नगरियों के इतिहास को स्वर्णाक्षरों में अंकित करेगा। प्रेरणा प्रोजेक्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वडनगर के जिस प्राथमिक विद्यालय में नरेन्द्र मोदी ने पढ़ाई की थी, उसे भारत सरकार द्वारा प्रेरणा प्रोजेक्ट अंतर्गत अत्याधुनिक रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने साथ ही आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम का उल्लेख करते हुए कहा कि आज लोकार्पित म्यूजियम द्वारा वडनगर की विरासत को अत्याधुनिक स्वरूप में लोगों के समक्ष रखा जाएगा। इसमें टेक्नोलॉजी का बखूबी उपयोग किया गया है, जिससे पर्यटक वडनगर की गलियों में घूम रहे होने का जीवंत अनुभव कर सकेंगे। भारतीय पुरातत्व विभाग ने वडनगर में उत्खनन कर 2500 वर्ष पुराने बौद्ध मठ के अवशेष खोज निकाले हैं। इसके अतिरिक्त; हजारों वर्ष पुरानी कलाकृतियाँ भी इतिहास प्रेमियो के लिए विशिष्ट आकर्षण बनेंगी। उन्होंने आगे कहा कि वडनगर रेलवे स्टेशन का विकास, शर्मिष्ठा तालाब का नवीनीकरण, वडनगर के मकानों व गलियों को हेरिटेज टच, ट्रैफिक मैनेजमेंट तथा ब्यूटीफिकेशन के लिए भी राशि मंजूर की गई है। इसी प्रकार; ताना-रीरी महोत्सव में प्रति वर्ष शास्त्रीय संगीतकारों के सम्मान आदि के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इतना ही नहीं; विकसित गुजरात से विकसित भारत@2047 साकार करने में वडनगर का भी विशेष योगदान रहेगा। इस अवसर पर स्टोरी ऑफ वडनगर नामक पुस्तिका का सभी महानुभावों के करकमलों से विमोचन किया गया।
कांग्रेस ने संविधान की बुनियाद पर भारत की सफलता का निर्माण किया: राहुल गांधी
16 Jan, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने भारतीय राज्यों से लड़ने के बयान पर भाजपा नेता राम कदम द्वारा अपने टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य उनकी जान छोड़ने के बजाय देश के विकास में है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई न केवल पार्टी विरोधियों से है, बल्कि भारतीय राज्यों की मशीनरी के खिलाफ भी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने संविधान की बुनियाद पर भारत की सफलता का निर्माण किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके लोगों को संविधान के महत्व पर ध्यान आ रहा है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के अधिकारों के कवच, संविधान की रचना से लेकर रक्षा तक का दायित्व निभाया है।
राहुल गांधी की इन बातों पर भाजपा विरोधी राम कदम ने उनके तीखे कमेंट किए हैं और उन्हें उनके बयान के लिए आलोचना की है। राम कदम ने कहा कि राहुल गांधी को समझ नहीं आ रहा है कि उनका असली लक्ष्य क्या है। उनके अनुसार, गांधी का काम भारत में रहकर पाकिस्तान और चीन के प्रवक्ता बनना है। इस बहस से सटे हुए हैं भारत के राजनीतिक मंच, और जनता के बीच बेमिशाल विचारों का उपयोग कर देश के सटीक दिशा-निर्देशन हेतु। यह गहरी विचारधारा मुद्दों का विश्वसनीय निराकरण करने और समाधान के लिए जुट रहा है। इसी तरह देश की दिवार अपनी पहचान और मार्गदर्शन के सुनहरे सिलसिले में साकार है।
दिल्ली चुनाव: 11 उम्मीदवारों को लेकर फंस रहा बीजेपी में पेंच, मंथन जारी
16 Jan, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी अपने 11 उम्मीदवारों को लेकर असमंजस की स्थिति में है। पार्टी के कुछ लोग नीतीश कुमार और चिराग पासवान को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को सीटें दी जानी चाहिए, लेकिन पार्टी का एक धड़ा जिसमें राज्य इकाई के पदाधिकारी भी शामिल हैं, उसका मनना है कि इन पार्टियों को टिकट देने से बीजेपी के जीतने के चांस कम हो जाएंगे।
इस वजह से नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख से दो दिन पहले, बुधवार तक बीजेपी की अंतिम 11 उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हो पाई है। सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को अंतिम सूची जारी हो सकती है, जिसमें एक या दो सीटें जेडीयू को मिल सकती हैं। बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि जेडीयू को दो सीटें बुराड़ी और देवली मिल सकती हैं, जहां पूर्वांचली मतदाता बहुतायत में हैं। संगम विहार पर भी चर्चा की गई थी। एलजेपी भी यहां से एक सीट चाहती है, लेकिन उसे सीट मिलने की संभावना कम है। बीजेपी ने अभी 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल का मतलब पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों के लोगों से है। ये लोग दिल्ली की आबादी का करीब 30 फीसदी हैं, और 70 में से 20 सीटों पर इनकी अच्छी संख्या है, जिन विधानसभा क्षेत्रों में इस क्षेत्र के लोगों की अच्छी खासी संख्या है, वे हैं बुराड़ी, किराड़ी, करावल नगर, संगम विहार, राजेंद्र नगर, विकासपुरी, उत्तम नगर, लक्ष्मी नगर, बदरपुर, पटपड़गंज, देवली और द्वारका। पिछले दिल्ली चुनावों में जेडीयू ने गठबंधन के तहत संगम विहार और बुराड़ी से चुनाव लड़ा था। बुराड़ी से चुनाव लड़ने वाले उनके उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार, आप के संजीव झा से हार गए थे। संगम विहार से आप के दिनेश मोहनिया ने जेडीयू के शिवचरण गुप्ता को हराया था। एलजेपी को भी एक टिकट मिला था सीमापुरी से जो एक एससी आरक्षित सीट है। आप के राजेंद्र पाल गौतम ने एलजेपी के संतलाल को हराया था।
जेडीयू, एसपी और आरजेडी जैसी पार्टियां दिल्ली के चुनावों में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही हैं। बीएसपी को 2008 में कुछ सफलता मिली थी, जब उसने 14 फीसदी वोट शेयर हासिल किया था, लेकिन हाल के दिनों में वह कुछ खास नहीं कर पाई और पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सभी सीटें हार गई। बीजेपी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचलियों की संख्या 30 फीसदी से ज्यादा है, लेकिन दिल्ली में रहते हुए उनकी मतदान की पसंद बदल जाती है। अगर उनकी पकड़ मजबूत होती, तो उन्होंने हालिया चुनावों में कुछ सफलता मिली, लेकिन एमसीडी चुनावों में भी उनका सूपड़ा साफ हो गया है।
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी की आखिरी सूची, लिस्ट में दो नाम
16 Jan, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी अंतिम सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने आखिरी लिस्ट में बचे हुए दो दोनों प्रत्याशियों की घोषणा की है। इससे पहले कांग्रेस ने बुधवसार को पांच प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। अब कांग्रेस सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों उतार चुकी है। बता दें कि आम आदमी पार्टी भी अपने सभी 70 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है, जबकि बीजेपी अभी तक 59 प्रत्याशियों ही घोषित कर सकी है।
छठी लिस्ट के प्रत्याशियों में तिमारपुर-लोकेंद्र चौधरी, रोहताश नगर-सुरेश वती चौहान, पांचवीं लिस्ट के प्रत्याशी में बवाना (एससी) -सुरेंद्र कुमार, रोहिणी- सुमेश गुप्ता, करोल बाग (एससी)- राहुल धानक, तुगलकाबाद- वीरेंद्र बिधूड़ी, बदरपुर- अर्जुन भड़ानी। वहीं चौथी सूची के प्रत्याशी में मुंडका- धर्मपाल लकड़ा, किराड़ी-राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन- कुंवर करण सिंह, पटेल नगर (एससी)- श्रीमती कृष्णा तीरथ, हरि नगर- प्रेम शर्मा, जनकपुरी- श्रीमती हरबनी कौर, विकासपुरी- एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी, नजफगढ़- सुषमा यादव पालम- मंगे राम, आरकेपुरम- विशेष टोकस खला- अरीबा खान, विश्वास नगर- राजीव चौधरी, गांधी नगर- कमल अरोड़ा, शाहदरा- जगत सिंह, घोंडा- भीष्म शर्मा, गोकलपुर (एससी)- ईश्वर बागड़ी। तीसरी लिस्ट के प्रत्याशियों में कालकाजी-अलका लांबा
दूसरी लिस्ट में रिठाला- सुशांत मिश्रा, मंगोल पुरी (एससी)- हनुमान चौहान, शकूर बस्ती- सतीश लूथरा, त्रिनगर सतेंद्र- शर्मा, मटिया महल- आसिम अहमद खान, मोती नगर- राजेंद्र नामधारी, मादीपुर (एससी)- जेपी पंवार, राजौरी गार्डन- धर्मपाल चंदेला, उत्तम नगर- मुकेश शर्मा, मटियाला- रघुविंदर शौकीन, बिजवासन- देवेन्द्र सहरावत, दिल्ली कैंट- प्रदीप कुमार उपमन्यु, राजिंदर नगर- विनीत यादव, जंगपुरा- फरहाद सूरी, मालवीय नगर- जितेंद्र कुमार कोचर, महरौली- पुष्पा सिंह, देवली- एससी राजेश चौहान, संगम विहार- हर्ष चौधरी, त्रिलोकपुरी (एससी)- अमरदीप, कोंडली (एससी)- अक्षय कुमार, लक्ष्मी नगर- सुमित शर्मा, कृष्णा नगर- गुरचरण सिंह राजू, सीमापुरी (एससी)- राजेश लिलोठिया, बाबरपुर- हाजी मोहम्मद इशराक खान, गोकलपुर (एससी)- प्रमोद कुमार जयंत, करावल नगर- डॉ. पीके मिश्रा शामिल हैं। वहीं पहली लिस्ट के प्रत्याशी में संदीप दीक्षित- नई दिल्ली, देवेंद्र यादव – बादली, रोहित चौधरी – नांगलोई, रागिनी नायक – वजीरपुर, अभिषेक दत्त – कस्तूरबा नगर, अनिल चौधरी – पटपड़गंज, मुदित अग्रवाल – चांदनी चौक, हारून यूसुफ – बल्लीमारान, अली मेहंदी – मुस्तफाबाद, अब्दुल रहमान – सीलमपुर (मौजूदा विधायक) आदर्श शास्त्री- द्वारका, अरुणा कुमारी- नरेला, मंगेश त्यागी- बुराड़ी, शिवांक सिंघल- आदर्श नगर, जयकिशन- सुल्तानपर माजरी (एससी), प्रवीण जैन- शालीमार बाग, अनिल भारद्वाज- सदर बाजार, पीएस बावा- तिलक नगर, राजेंद्र तंवर- छतरपुर, जय प्रकाश- अंबेदकर नगर (एससी), गर्वित सिंघवी- ग्रेटर कैलाश शामिल हैं।
कर्नाटक में फिर शुरु हुई तकरार
16 Jan, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नए सीएम का इंतजार: ढाई साल पूरे हुए अब सिद्धारमैया को छोड़ना होगी सीएम की कुर्सी?
बेंगलुरु। कर्नाटक में एक बार फिर सीएम की कुर्सी को लेकर तकरार बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि, अब तक पार्टी या किसी नेता ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इसी बीच खबरें हैं कि राज्य सरकार में मंत्री आरबी टिम्मापुर ने भी सीएम बनने की इच्छा जाहिर कर दी है। खास बात है कि ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया लगभग आधा कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। 2023 में चुनाव जीतने के बाद राज्य में कथित तौर पर ढाई साल बाद सीएम बदलना तय हुआ था।
टिम्मापुर ने कहा, दलित को क्यों मुख्यमंत्री पद नहीं दिया जाना चाहिए? मुझे सीएम क्यों नहीं बनाया जाना चाहिए? खास बात है कि राज्य सरकार में दलित नेता कई अहम पदों पर रहे, लेकिन अब तक कोई भी सीएम नहीं रहा है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद की रेस में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सबसे प्रबल दावेदार हैं। दरअसल, 2023 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कहा जा रहा था कि शिवकुमार सीएम पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।जानकारों का कहना है कि दलित नेता पर सहमति बनाने के लिए एससी एसटी विधायकों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के दखल के बाद इसे रद्द कर दिया गया। कथित तौर पर शिवकुमार के कहने पर हस्तक्षेप किया गया था। जी परमेश्वरा का कहना है, जैसा कि दिखाया जा रहा कि इसे कैंसिल कर दिया गया है। ऐसा नहीं है, सिर्फ टाला गया है।
उन्होंने कहा, कोई भी बैठक को नहीं रोक सकता है। अगर कोई भी कहता है कि वे दलित मुद्दों पर बात करने के लिए बैठक बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो हम उन्हें करारा जवाबदेंगे। हमारे पास क्षमता और ताकत है। रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के नेताओं का कहना है कि अपना उत्तराधिकारी चुनने के लिए सिद्धारमैया रणनीतिक रुख अपना रहे हैं। एक नेता ने कहा, यह खुला राज है कि वह दलित मुख्यमंत्री के आसपास चर्चाएं बढ़ा रहे हैं, ताकि पार्टी के अंदर विरोध को कम किया जा सके। खासतौर से ऐसे समय पर जब उनका आधा कार्यकाल पूरा रहो रहा है। हालांकि, उनकी इस रणनीति का खासतौर से शिवकुमार कैंप विरोध कर रहा है।
कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर का नाम इंदिरा गांधी नहीं मनमोहन सिंह के नाम हो
16 Jan, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने भवन के बाहर लगे पोस्टर पर दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर और भवन के बाहर पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों को मीडिया ने दिखाया है। पोस्टर में लिखा है इस भवन का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर नहीं, बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी एक परिवार के आगे नहीं सोच पाती।
कांग्रेस ने स्मारक और स्मृति पर किस प्रकार की ऊंची सियासत की उसे हमने देखा है। लेकिन जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की राष्ट्रीय शोक अवधि थी, तब राहुल गांधी पार्टी के लिए चले गए। वह उनके अस्थि विसर्जन और अखंड पाठ में भी शामिल नहीं हुए। जीते जी मनमोहन सिंह का अपमान किया गया। उनको फैसले लेने की आजादी नहीं दी गई। उनके अध्यादेश तक फाड़े गए थे।
शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को भारत रत्न से वंचित रखा, जबकि प्रणब मुखर्जी ने इसका प्रस्ताव रखा था और यह पुलक चटर्जी तक पहुंचा था ताकि ये सोनिया गांधी तक पहुंचे और इस पर काम हो लेकिन एक मंशा होती है कि कोई भी गैर परिवार का कांग्रेसी भी हो, प्रधानमंत्री भी बना हो उसको अपमानित और जलील करना है। नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को कांग्रेस के दफ्तर में घुसने नहीं दिया गया था।
बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने कहा कि भीमराव अंबेडकर और वल्लभभाई पटेल को भी सालों तक भारत रत्न से वंचित रखा गया। उनका जीते जी अपमान किया गया। भीमराव अंबेडकर को दो बार चुनाव हराने का काम किया। आज इस भवन का नाम अंबेडकर भवन रखते, मनमोहन सिंह के नाम पर रखते, लेकिन इसका नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रखा, क्योंकि परिवार पहले है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिख विरोधी पार्टी है। 1984 के नरसंहार को भी जस्टिफाई किया, जगदीश टाइटलर सज्जन कुमार को बचाया और डॉ. मनमोहन सिंह का अपमान करते रहे। यह उनकी असली फितरत है और असली चेहरा है। पूनावाला के इस बयान पर अभी तक कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बिधूड़ी ने दिया विवादित बयान, आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही
16 Jan, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली की कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने फिर सीएम आतिशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी के जैसे घूम रही हैं।
भाजपा प्रत्याशी बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं। 2 करोड़ की कार चलाते हैं। उन्होंने शीला दीक्षित को जेल नहीं भेजा, बल्कि खुद सोनिया गांधी की गोद में जाकर बैठ गए। केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के 8 करोड़ हजम कर चुके है। इसके पहले 5 जनवरी को भी बिधूड़ी ने रोहिणी में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा था कि आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं। तभी भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर कहा था कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। हालांकि, बाद में बिधूड़ी ने बयान को लेकर माफी मांग ली थी।
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा: भाजपा-संघ के साथ इंडियन स्टेट से लड़ रही कांग्रेस
16 Jan, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि भाजपा और आरएसएस ने देश की सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ भाजपा और आरएसएस, बल्कि इंडियन स्टेट (भारत सरकार) से भी लड़ाई लड़ रही है।राहुल ने यह बयान दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर कही। इस बयान के बाद भाजपा बोली कि राहुल ने तो खुलेआम जंग छेड़ दी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा- राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे भारत से लड़ रहे हैं। ये लोग भारत को और कमजोर करना चाहते हैं।
भागवत का बयान देशद्रोह
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत कह रहे हैं कि 1947 में भारत को सच्ची आजादी नहीं मिली थी। मोहन भागवत का यह कमेंट हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ हर एक भारतीय नागरिक का अपमान है। भागवत का कमेंट हमारे संविधान पर हमला है। राहुल गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि मोहन भागवत हर दो-तीन दिन में अपने बयानों से देश को यह बताते रहते हैं कि वह स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने हाल ही में जो कहा वह देशद्रोह है, क्योंकि उनके बयान का मतलब है कि संविधान का कोई औचित्य नहीं है। राहुल ने कहा कि भागवत के हिसाब से अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई का कोई महत्व ही नहीं है। मोहन भागवत अगर किसी और देश में ऐसे बयान देते तो गिरफ्तार हो जाते। उनके खिलाफ केस भी चलाया जाता। दरअसल, भागवत ने 13 जनवरी को इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए, क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मनों का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी। राहुल ने कहा कि हमारे पास कृष्ण, नानक, बुद्ध, कबीर, क्या ये सब आरएसएस की विचारधारा हैं।
आरएसएस और कांग्रेस की विचारधारा में बड़ा अंतर
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विचारधारा कल सामने नहीं आई। हमारी विचारधारा हजारों साल पुरानी है। यह हजारों सालों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से लड़ रही है। हमारे अपने प्रतीक हैं। हमारे पास शिव हैं। हमारे पास गुरुनानक हैं। हमारे पास कबीर हैं। हमारे पास महात्मा गांधी हैं। ये सभी हमें यानी देश को सही रास्ता दिखाते हैं। क्या गुरुनानक संघ की विचारधारा हैं? क्या बुद्ध संघ की विचारधारा हैं? क्या भगवान कृष्ण संघ की विचारधारा हैं? इनमें से कोई नहीं। इनमें से सभी ने लोगों की समानता और भाईचारे के लिए लड़ाई लड़ी। राहुल ने कहा कि यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है। यदि आप मानते हैं कि हम भाजपा या क्रस्स् नामक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पा रहे कि क्या चल रहा है। यह दो विचारों के बीच लड़ाई है। एक हमारा विचार है जो संविधान का विचार है। दूसरी तरफ आरएसएस का विचार है जो इसके उलट है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में दस विधायक रहे अनुपस्थित
16 Jan, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई दौरे पर आए थे। अपनी यात्रा के दौरान नौसेना डॉकयार्ड में तीन प्रमुख नौसेना युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को उन्होंने राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर का भी उन्होंने उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने महायुति विधायकों की बैठक ली। अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 10 विधायक इस बैठक से अनुपस्थित रहे। अब राजनीतिक गलियारे में विधायकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना है। प्रधानमंत्री आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी ने महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसके बाद अब वे दूसरी बार मुंबई आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में तीनों युद्धपोतों को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद महायुति में तीनों दलों के विधायकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपस्थित थे। बैठक में नरेन्द्र मोदी ने सभी विधायकों को विकास का संदेश दिया। लेकिन एनसीपी विधायक दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल, सरोज अहिरे, राजू नवघरे, धनंजय मुंडे, प्रकाश सोलंके और इदरीस नाईकवडी समेत 10 विधायक इस बैठक में मौजूद नहीं थे।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में विधायकों से क्या कहा? शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, आपको राजनीतिक जीवन में किस तरह काम करना चाहिए और लोगों की समस्याओं का समाधान किस तरह करना चाहिए? इस पर मार्गदर्शन किया और अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बैठक में कोई कठोर शब्द नहीं बोले। उन्होंने सभी को ज्ञान दिया। उनके साथ गहन चर्चा हुई। केसरकर ने कहा कि उन्होंने विपक्ष के बारे में कुछ नहीं कहा।
वह विधायक क्यों नहीं आये?
एनसीपी के दस विधायक बैठक में क्यों नहीं आये? इस मुद्दे पर बोलते हुए दीपक केसरकर ने कहा कि, अभी कौन आया या नहीं आया, इस पर बात करना उचित नहीं है, और उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से परहेज किया। लेकिन एनसीपी के दस विधायक बैठक में क्यों नहीं आये? छगन भुजबल जैसे वरिष्ठ विधायक क्यों नहीं आये? इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
महाराष्ट्र में कुछ पकता जरुर दिख रहा है पीएम मोदी और शरद पवार के बीच
15 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । एनसीपी-एसपी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक प्रमुख मराठी साहित्यिक समारोह का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित कर दिया है। पवार के कदम को मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार के प्रति आभार के रूप में देखा जा रहा है। इस निमंत्रण ने शरद पवार की राजनीतिक रणनीति के बारे में अटकलों को पैदा कर दिया है, क्योंकि पिछले साल महाराष्ट्र चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी पार्टी चुनौतियों का सामना कर रही है। पीएम मोदी को अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन समिति के अध्यक्ष खुद शरद पवार हैं। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय मराठी साहित्य महामंडल के बैनर तले आयोजित किया जाता है।
प्रधानमंत्री को दिए निमंत्रण में पवार ने कहा कि यह पहली बार है कि यह सम्मेलन दिल्ली में (21-23 फरवरी तक) आयोजित हो रहा है और याद दिलाया कि कार्यक्रम के 37वें संस्करण का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था।
पवार ने सम्मेलन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला, जो 1878 में शुरू हुआ था। तब सम्मेलन को पहली बार न्यायमूर्ति महादेव गोविंद रानाडे ने पुणे में ग्रंथकार सम्मेलन के रूप में आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक, नामदार गोखले, वी डी सावरकर और काकासाहेब गाडगिल जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हुई हैं।
पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में उन्होंने हाल ही में मराठी को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के मद्देनजर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का उद्घाटन किए जाने की उपयुक्तता पर जोर दिया। पवार ने लिखा, हाल ही में आपके कार्यकाल के दौरान मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस पृष्ठभूमि में, यह उचित होगा कि वर्ष मराठी भाषा और संस्कृति के प्रभावशाली संगम का उद्घाटन आपके हाथों से किया जाए।
कोई भारतीय कैसे कह सकता है कि उसकी लड़ाई भारत से है? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
15 Jan, 2025 07:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: भाजपा ने एक बार फिर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके बयानों को लेकर घेरा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई भारतीय कैसे कह सकता है कि उसकी लड़ाई भारत से है? राहुल गांधी ने हाल ही में हुए चुनावों में पारदर्शिता का जिक्र करते हुए यह बयान दिया था।
भाजपा-आरएसएस ने हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है: राहुल
पार्टी के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' के उद्घाटन के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि भारत की चुनाव प्रणाली में गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा, "यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है। अगर आप मानते हैं कि हम भाजपा या आरएसएस नामक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पाए हैं कि क्या हो रहा है। भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हम भाजपा, आरएसएस और खुद भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं।"
भारत की चुनाव प्रणाली में गंभीर समस्या: राहुल
राहुल गांधी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठाए और कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से ही नहीं है, बल्कि 'भारतीय राज्य' से भी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के बाद यह भी दावा किया कि भारत की चुनाव प्रणाली में गंभीर समस्या है।
उन्होंने दावा किया, "मैंने साफ तौर पर कहा है कि महाराष्ट्र चुनाव में कुछ गड़बड़ हुई है। चुनाव आयोग जिस तरह से काम कर रहा है, उससे हम असहज हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच महाराष्ट्र में अचानक करीब एक करोड़ नए मतदाताओं का सामने आना चिंता का विषय है।"
हरियाणा चुनाव पर भी उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में वोट देने वालों के नाम और पते के साथ मतदाता सूची उपलब्ध कराना चुनाव आयोग का कर्तव्य है, लेकिन उसने यह जानकारी देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सवाल किया, "चुनाव आयोग मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने से क्यों इनकार करेगा? हमें सूची न देने से क्या उद्देश्य पूरा होगा और वे इसे क्यों रोके हुए हैं?" राहुल गांधी के अनुसार, पारदर्शिता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है और यह बताना उनकी पवित्र जिम्मेदारी है कि ऐसा क्यों हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा, "यह ऐसी बात है जिसे हर कांग्रेसी और हर विपक्षी सदस्य को ध्यान में रखना चाहिए। हमारी चुनाव प्रणाली में एक गंभीर समस्या है। पारदर्शी होना चुनाव आयोग का कर्तव्य है।"
ईरान की शर्तों पर नहीं बनी बात, ट्रंप बोले- समझौते के आसार नहीं
Astral स्टॉक में 6% की गिरावट, Q4 नतीजों के बाद निवेशकों की नजरें
जबलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, कुत्ता बच्ची को मुंह में दबाकर भागा
परीक्षा विवाद में बड़ा एक्शन, NEET केस से जुड़ा डायरेक्टर गिरफ्तार
शराब दुकान स्थानांतरण पर रांझी के लोगों ने विरोध जताया, ज्ञापन सौंपा
राजस्थान सरकार का तोहफा: 27 लाख से ज्यादा किसानों को ब्याजमुक्त लोन
रेलवे पुल नंबर-1 के पास सड़क बनी जानलेवा, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
तमिलनाडु में भाषा नीति पर सख्त रुख, TVK सरकार ने दबाव की राजनीति को किया खारिज
‘CM रेवंत रेड्डी जल्द बदलेंगे पाला’, BJP सांसद धर्मपुरी अरविंद का बड़ा दावा
