देश
कोहरे में छिपा ताजमहल, कड़ाके की ठंड जारी, कई जगह विजिबिलिटी शून्य
22 Dec, 2025 10:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ। यूपी में कड़ाके की ठंड और भीषण कोहरे का कहर जारी है। यहां सीजन में पहली बार पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में सुल्तानपुर 4.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। बाराबंकी में पारा 4.8, अयोध्या में 5, बरेली में 5.1डिग्री सेल्सियस और शाहजहांपुर में पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह 28 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। ज्यादातर शहरों में धूप नहीं निकली। सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह पड़ीं। कुछ जगह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बता दें शनिवार को प्रदेश के 17 जिलों में शिमला 11.8 और नैनीताल 9डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई। जालौन में शीतलहर को देखते हुए गौशालाओं में हीटर लगवाए गए। इस बीच मौसम विभाग ने लखनऊ, सीतापुर समेत पूरे अवध क्षेत्र के लिए अगले 2 दिन भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। अधिकतर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कोहरे की वजह लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 70 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट हैं। ठंड की वजह से पिछले दिनों से 11 शहरों में स्कूल बंद हैं। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग भी बदली गई है। सरकार भी अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 60 से 80 के बीच कर दी गई है। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन आलू, दलहन और मटर के लिए नुकसानदायक है।
देह व्यापार का बड़ा भंडाफोड़: ‘अक्षय रिसॉर्ट’ पर छापेमारी, 8 थाई युवतियाँ सहित 17 आरोपी गिरफ्तार
22 Dec, 2025 09:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूरत| सूरत ग्रामीण में रिसॉर्ट और फार्महाउस की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। रेंज आईजी प्रेमवीर सिंह और एसपी राजेश गढ़िया के निर्देश पर ओलपाड तालुका के जोथाण गांव की सीमा में स्थित ‘अक्षय रिसॉर्ट’ पर पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट से थाईलैंड की 8 युवतियों सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के देह व्यापार के काले धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुख्ता सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), एलसीबी और ओलपाड पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने एक ‘डमी ग्राहक’ भेजकर पुष्टि की कि यहां विदेशी युवतियों से अनैतिक कार्य कराए जा रहे हैं। पर्याप्त सबूत मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर मौके से थाईलैंड से लाई गई 8 युवतियों, ग्राहकों और संचालकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट के मालिक अक्षय कंचनलाल भंडारी ने मुख्य सूत्रधार सुनील यादव को प्रतिदिन 2,000 रुपये किराये पर कमरे उपलब्ध कराए थे। ग्राहकों से 2,000 से 8,000 रुपये वसूलकर विदेशी युवतियों के साथ शारीरिक संबंध की सुविधा दी जाती थी। यह पूरा नेटवर्क सूरत शहर से लेकर ओलपाड तक फैला हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई में कुल 20.62 लाख रुपये का मुद्दामाल जब्त किया है।
अरुणाचल में जासूसी नेटवर्क का खुलासा
22 Dec, 2025 08:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में जासूसी नेटवर्क के खुलासे और सीमा से जुड़ी गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क के 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, स्थानीय लोगों ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास चीनी सेना की मौजूदगी और संभावित घुसपैठ की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सेना की गतिविधियों और अन्य संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी हैंडलर्स तक भेज रहे थे। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के चीन से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ इसे ‘हाइब्रिड वॉर’ की रणनीति से जोडक़र देख रहे हैं, जिसमें जासूसी, घुसपैठ और सैन्य दबाव को एक साथ इस्तेमाल किया जाता है। राज्य के गृह मंत्री मामा नातुंग ने कहा है कि जासूसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
गुवाहाटी में बनेगा तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, सरकार ने 25 एकड़ जमीन आवंटित की
21 Dec, 2025 05:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तिरुमला (आंध्र प्रदेश): तिरुमला के भगवान वेंकटेश्वर की महिमा को देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए असम सरकार ने भगवान वेंकटेश्वर के दिव्य मंदिर के निर्माण के लिए गुवाहाटी में जमीन देने का निर्णय लिया है.
इस संबंध में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के चेयरमैन बीआर नायडू ने शनिवार को एक बयान में बताया कि असम सरकार ने भगवान वेंकटेश्वर के दिव्य मंदिर के निर्माण के लिए गुवाहाटी में 25 एकड़ जमीन देने का फ़ैसला किया है.
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने असम के सीएम को लिखा पत्र
बता दें कि कि मंदिर बनाने के लिए पहले असम के गरचुक इलाके में जमीन दी गई थी, लेकिन, क्योंकि वहां पहले से ही भगवान का एक स्थानीय मंदिर था, इसलिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने TTD चेयरमैन के अनुरोध पर असम के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर गुवाहाटी में जमीन देने का अनुरोध किया.
नायडू ने अपने लेटर में कहा, "क्योंकि गुवाहाटी पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए एक जरूरी हब है, इसलिए मैं दिव्यक्षेत्र बनाने के लिए जमीन को लगभग 25 एकड़ तक बढ़ाने की सलाह देता हूं. मैं असम सरकार से यह भी कहना चाहता हूं कि वह दी जाने वाली जमीन पर अलग-अलग डेवलपमेंट कामों को शुरू करने के लिए फाइनेंशियल मदद देने पर विचार करे."
गुवाहाटी में 25 एकड़ जमीन को दी मंजूरी
इसके बाद असम सरकार ने गुवाहाटी में TTD को 25 एकड़ जमीन देने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. TTD चेयरमैन ने कहा कि वे प्रस्तावित प्रोजेक्ट के विकास के कामों के लिए जरूरी आर्थिक मदद देंगे. उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर-पूर्वी भारत में पहले भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा.
पॉजिटिव जवाब देते हुए असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में TTD को 25 एकड़ जमीन देने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी और प्रस्तावित जगह पर डेवलपमेंट के काम करने के लिए जरूरी फाइनेंशियल मदद देने पर भी सहमत हुए.
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने दिया धन्यवाद
वहीं, बी आर नायडू ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए दोनों मुख्यमंत्रियों को दिल से धन्यवाद दिया, और भरोसा दिलाया कि TTD जमीन देने की प्रक्रिया से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम करेगा और बहुत जल्द पूर्वोत्तर भारत में पहले भगवान बालाजी मंदिर का कंस्ट्रक्शन का काम शुरू करेगा.
Akhilesh Yadav On Aravali: अरावली बचाने की अपील, बोले– “अरावली रहेगी तभी NCR बचेगा”
21 Dec, 2025 03:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Akhilesh Yadav On Aravali : मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की समिति ने अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर नई परिभाषा सुझाई है। समिति के अनुसार, जिन पहाड़ियों की ऊंचाई 100 मीटर या उससे अधिक है, उन्हें अरावली पर्वत माना जाए। इस परिभाषा के सामने आने के बाद देशभर में बहस छिड़ गई है। जहां एक वर्ग इसे व्यावहारिक बता रहा है, वहीं दूसरा वर्ग इसके विरोध में उतर आया है।
इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अरावली को बचाने की जोरदार अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बची रहे जो अरावली, तो दिल्ली रहे हरी-भरी।” अखिलेश ने साफ कहा कि अरावली को बचाना कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक सामूहिक संकल्प होना चाहिए। उनके अनुसार, अरावली पर्वतमाला दिल्ली और एनसीआर के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच की तरह है।
Akhilesh Yadav On Aravali बयान में उन्होंने कहा कि अरावली न सिर्फ वायु प्रदूषण को कम करती है, बल्कि बारिश, जल संरक्षण और तापमान नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने इसे दिल्ली-एनसीआर की जैव विविधता, वेटलैंड्स और पक्षियों के संरक्षण के लिए जरूरी बताया। साथ ही, उन्होंने अरावली को क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का हिस्सा भी करार दिया।
अखिलेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अरावली का संरक्षण नहीं हुआ तो दिल्ली स्मॉग, प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट से कभी बाहर नहीं निकल पाएगी। इसका सीधा असर बुजुर्गों, बच्चों, बीमारों और यहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में दिल्ली अपनी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान भी खो सकती है।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों, व्यापारियों, छात्रों और परिवारों से ‘अरावली बचाओ’ अभियान से जुड़ने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए दिल्ली-एनसीआर को सुरक्षित और रहने लायक बनाया जा सके।
Nora Fatehi Road Accident: मुंबई हादसे के बाद नोरा फतेही की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं– “मौत को करीब से देखा”
21 Dec, 2025 02:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई : में बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे के बाद नोरा ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा करते हुए इसे अपने जीवन के सबसे भयावह अनुभवों में से एक बताया है। राहत की बात यह है कि हादसा गंभीर होने के बावजूद नोरा सुरक्षित हैं।
यह दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब 4 बजे हुई, जब नोरा सनबर्न फेस्टिवल 2025 में शामिल होने जा रही थीं। इस इवेंट में उन्हें मशहूर इंटरनेशनल डीजे डेविड गुएटा (David Guetta) के साथ परफॉर्म करना था। रास्ते में एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
“मैं जिंदा हूं, यही सबसे बड़ी बात है”
हादसे के बाद नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए कहा,
“हाय गाइज, मैं बस आपको बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। कल मेरा बहुत गंभीर एक्सीडेंट हुआ। एक शख्स ने नशे में गाड़ी चलाते हुए मेरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मैं कार के अंदर उछल गई और मेरा सिर खिड़की से टकराया। लेकिन मैं जिंदा हूं और ठीक हूं, इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।”
नोरा ने बताया कि उन्हें हल्का कंकशन और सूजन आई है, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि इतने बड़े सदमे के बावजूद उन्होंने अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट को कमजोर नहीं पड़ने दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मुंबई पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी ड्राइवर विनय सकपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब के नशे में था और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
बीमा का पैसा हड़पने के लिए पिता को 2 बार सांप से कटवाया, 6 करोड़ के लिए इंसानियत भूले बेटे
21 Dec, 2025 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तिरुवल्लुवर। तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले (Tiruvallur District) से एक चौंका देने वाली घटना सामने आयी है। जिले के पोथत्तुरपेट में नल्लथिनिरकुलम स्ट्रीट के रहने 56 साल के गणेशन (Ganeshan) की सांप के डसने से मौत हो गई। गणेशन सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे। 22 अक्टूबर की सुबह घर पर सोते समय सांप के काटने से गणेशन की मौत हो गई। उनके बेटे ने पोथत्तुरपेट पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच कर रही थी। इसी बीच परिवार वालों ने उनके नाम पर किये गए बीमा को लेकर क्लेम किया। यह राशि 3 करोड़ रुपये की थी। इंश्योरेंस कंपनी को परिवार के लोगों के अलग-अलग बयान देने से शक हुआ। कंपनी ने नॉर्दर्न जोन के आईजी असरा गर्ग के पास शिकायत दर्ज कराई। 6 दिसंबर को मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया तो बेटों की साजिश का सारा कच्चा चिठ्ठा सामने आ गया।
पुलिस जांच में पता चला कि गणेशन के नाम पर कई महंगी इंश्योरेंस पॉलिसी थीं। उन्हें पाने के लिए, गणेशन के बेटों मोहनराज और हरिहरन ने बालाजी (28 साल), प्रशांत (35 साल), नवीन कुमार (28 साल) और दिनकरन (28 साल) के साथ मिलकर अपने पिता की सांप से कटवाकर हत्या कर दी। शक की एक ओर बड़ी वजह थी। 22 अक्टूबर की सुबह जब गणेशन की मौत हुई उससे ठीक एक सप्ताह पहले उनको कोबरा सांप ने काटा था। हालांकि, पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जिससे उनकी जान बच गई। एक सप्ताह बाद उन्हें फिर से सांप ने काटा, लेकिन इस बार परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल ले जाने में देर कर दी।
गणेशन को 2 बार सांप का काटना परिवार वालों की उनके इलाज को लेकर बरती गई उदासीनता। शक की बड़ी वजह बनी, जब पुलिस ने दोनों बेटों के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की तो पता चला कि बेटों ने दोस्तों के जरिये सांप का इंतजाम किया, जिससे कटवाकर उन्होंने अपने पिता की हत्या की ताकि इंश्यूरेंस के तीन करोड़ रुपये मिल जाएं। इस मामले में पुलिस ने दोनों बेटों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर का चैलेंज… बोले- ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है
21 Dec, 2025 11:03 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद जिले (Murshidabad district ) में बाबरी मस्जिद का निर्माण करवा रहे हैं। इसके लिए पिछले दिनों मस्जिद की नींव भी रखी गई, जिस कार्यक्रम में सऊदी अरब से मौलवी बुलाए गए। अब कबीर का कहना है कि तीन साल के भीतर यह मस्जिद बनकर तैयार हो जाएगी और कोई भी राजनैतिक ताकत इसे रोक नहीं सकती। कबीर ने बताया कि इसका निर्माण कार्य अगले साल की शुरुआत में फरवरी से शुरू हो जाएगा।
हुमायूं कबीर ने कहा, ”यह अयोध्या नहीं है, मुर्शिदाबाद है। मेरा चैलेंज है। कोई भी यहां आकर बाबरी मस्जिद को हाथ नहीं सकता है।” दरअसल, छह दिसंबर 1992 में यूपी के अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस हुआ था, जिसकी वजह से कबीर ने भी बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखी। चंद दिनों में कबीर को इसके लिए करोड़ों का चंदा भी मिल चुका है।
उन्होंने कहा, “मैंने यह फैसला 1992 में लिया था जब बाबरी मस्जिद गिराई गई थी। लेकिन जब 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने जमीन राम मंदिर को दी, बाबरी मस्जिद को नहीं, तो मैंने पक्का इरादा कर लिया कि अब बाबरी मस्जिद मुर्शिदाबाद में बनेगी। मेरा बाबर से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने इसका नाम बाबरी मस्जिद इसलिए रखा क्योंकि लोगों को आज भी दर्द होता है। अगर चुनाव के दौरान ‘जय श्री राम’ बोलना सही है, तो ‘अल्लाह हू अकबर’ बोलना भी सही है।”
कबीर ने आगे बताया कि मस्जिद निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये मिल चुके हैं और यह पैसा हमारे घर में रखा हुआ है। हमने 25 बीघा जमीन ले ली है और कागज़ी कार्रवाई चल रही है। फरवरी में तैयारियां शुरू हो जाएंगी और मस्जिद तीन साल में पूरी हो जाएगी। यहां हर हफ़्ते शुक्रवार की नमाज़ पढ़ी जाएगी और लाखों ईंटें पहले ही आ चुकी हैं।”
इससे पहले पिछले हफ्ते मुर्शिदाबाद जिले में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के स्थल पर सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार की नमाज अदा की थी। सुबह से ही आसपास के गांवों से लोग निर्माण स्थल की ओर जाने वाले खेतों में आने लगे। जैसे-जैसे नमाज का समय नजदीक आया, आयोजकों ने लाउडस्पीकर के जरिए बढ़ती भीड़ को निर्देशित किया। नमाजियों की लंबी कतारें खेतों से होते हुए जाती दिखाई दे रही थीं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा, पायलट ने पैसेंजर को 7 साल की बेटी के सामने पीटा
21 Dec, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली. दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi airport) के टर्मिनल-1 पर एक यात्री ने एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के पायलट (Pilot) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अंकित दीवान नाम के यात्री ने दावा किया है कि उनके साथ पायलट कैप्टन वीरेंद्र ने ना सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि उन पर शारीरिक हमला भी किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों के बाद यह मामला तूल पकड़ गया है. पीड़ित यात्री का कहना है कि इस घटना ने उनकी पूरी छुट्टी बर्बाद कर दी और उनका परिवार, खासकर उनकी 7 साल की बेटी अब भी सदमे में है.
यात्री ने दावा किया है कि पायलट ने उसके साथ मारपीट की. 7 साल की बेटी के सामने पीटा गया. इस वारदात के बाद से बेटी सदमे में है. इस घटना के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी किया और खेद जताया है. इसके साथ ही आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया.
पीड़ित यात्री ने क्या आरोप लगाया?
यात्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मुझे और मेरे परिवार को सिक्योरिटी चेक के लिए उस लाइन में जाने के लिए कहा गया, जिसका इस्तेमाल स्टाफ करता है क्योंकि हमारे साथ एक 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था. स्टाफ मेरे आगे लाइन ब्रेक रहा था. जब मैंने टोका तो कैप्टन वीरेंद्र नाराज हो गए और उन्होंने मुझसे कहा कि क्या आप अनपढ़ हैं और क्या ये साइन नहीं पढ़ सकते जिस पर लिखा है कि ये एंट्री स्टाफ के लिए है.
इसके बाद कहासुनी हो गई और पायलट ने मुझ पर हमला कर दिया, जिससे मुझे खून निकल आया. पायलट की शर्ट पर लगा खून भी मेरा ही है. मेरी छुट्टियां खराब हो गईं. मेरी 7 साल की बेटी ने अपने पिता को बेरहमी से पिटते हुए देखा. वो अभी भी सदमे में है और डरी हुई है.
एअर इंडिया ने क्या कहा…
घटना सामने आने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने पायलट के व्यवहार पर खेद जताया और आधिकारिक बयान जारी किया है. एयरलाइन ने कहा है कि आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, हमें दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई घटना की जानकारी मिली है, जिसमें हमारा एक कर्मचारी शामिल था. यह कर्मचारी किसी अन्य एयरलाइन की फ्लाइट से यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था और उसका एक अन्य यात्री के साथ विवाद हुआ. हम इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं. संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से आधिकारिक ड्यूटी से हटा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने कर्मचारियों से बेहतर आचरण और पेशेवर व्यवहार की अपेक्षा की. कंपनी का कहना था कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर समय जिम्मेदारी से पेश आएं.
काला जादू के नाम पर बड़ा कांड: महिला को झांसे में लेकर की भारी लूट, आरोपी गिरफ्तार—पढ़ें पूरी वारदात
21 Dec, 2025 09:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। मुंबई काला जादू ठगी मामला सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। विले पार्ले इलाके में एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिस पर आरोप है कि उसने एक महिला को परिवार पर काला जादू होने का डर दिखाकर करीब 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को पूजा-पाठ करने वाला व्यक्ति बताकर महिला का भरोसा जीता और फिर ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया।
विले पार्ले पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामचंद्र सुतार ने महिला से दावा किया कि किसी ने उसके परिवार पर काला जादू कर दिया है। उसने कहा कि विशेष पूजा से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। अक्टूबर महीने में वह महिला के घर आया और पूजा के नाम पर उससे मोटी रकम भी वसूली। शुरुआत में महिला को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।
पुलिस ने बताया कि अगली विज़िट के दौरान आरोपी ने महिला से कहा कि वह अपनी सारी सोने की ज्वेलरी एक स्टील के कंटेनर में रख दे। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि ऐसा करने से उसकी और उसके परिवार की किस्मत चमक जाएगी। साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि जब तक वह खुद न कहे, तब तक कंटेनर को न खोला जाए। महिला ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया।
कुछ समय बाद परिवार में एक शादी के लिए जब महिला को ज्वेलरी की जरूरत पड़ी और उसने कंटेनर खोला, तो वह सन्न रह गई। कंटेनर पूरी तरह खाली था। इसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मुंबई काला जादू ठगी मामला में FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अंधविश्वास के झांसे में न आएं और ऐसे किसी भी व्यक्ति से सतर्क रहें, जो काला जादू या चमत्कार के नाम पर ठगी करता हो।
गांव की आबादी 1500, 3 महीने में पैदा हो गए 27 हजार बच्चे, अधिकारी भी हैरान !
21 Dec, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यवतमाल। क्या ऐसा संभव है कि किसी गांव में महज 1500 लोग रहते हों, लेकिन 3 महीने में वहां 27 हजार बच्चों का जन्म हो? महाराष्ट्र (Maharashtra) के यवतमाल जिले (Yavatmal district) से हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बाद हड़कप मच गया है। जानकारी के मुताबिक 1,500 आबादी वाले एक गांव में सिर्फ 3 महीनों में 27,398 जन्म पंजीकरण के मामले सामने आने से अधिकारी हैरान रह गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया है कि अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी की आशंका के बीच जांच शुरू कर दी है।
जिला सूचना अधिकारी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह गड़बड़ी स्वास्थ्य विभाग के एक सतर्कता अभियान के दौरान सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा अवैध और देर से जन्म-मृत्यु पंजीकरण रद्द करने की जांच के हालिया आदेश के बाद, विभाग ने सितंबर और नवंबर के बीच के रिकॉर्ड की जांच करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया था।
इस दौरान आर्णी तालुका की शेंदुरसनी ग्राम पंचायत के जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रणाली में दर्ज डेटा ने उन्हें चौंका दिया। सूचना अधिकारियों ने बताया कि तीन महीनों की अवधि में 27,000 से अधिक बच्चों के जन्म पंजीकृत किए गए। इतनी बड़ी संख्या में रिकॉर्ड की गड़बड़ी को गंभीर मामला बताते हुए एक जांच कमिटी का गठन किया गया था।
जांच में यह निष्कर्ष निकला गया कि 27,398 बर्थ रिकॉर्ड में से 27,397 और 7 मृत्यु रिकॉर्ड उस पंचायत क्षेत्र के हैं ही नहीं और संदिग्ध हैं और ग्राम पंचायत के माध्यम से इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरण होना असंभव है। इसके बाद मामले को तकनीकी जांच के लिए पुणे के स्वास्थ्य सेवाओं के उप निदेशक को भेजा गया। इसके बाद यह बात सामने आई कि शेंदुरसनी ग्राम पंचायत की CRS (सिविल पंजीकरण प्रणाली) ID मुंबई से मैप की गई थी। 11 दिसंबर को मिली एक टेक्निकल जांच रिपोर्ट के मुताबिक ये रिकॉर्ड साइबर फ्रॉड की संभावना के दायरे में आते हैं और इस संबंध में यवतमाल के सिटी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र का मामला
वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी और जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ने यवतमाल के सभी जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रारों से अपील की है कि वे अपना CRS ID, पासवर्ड या OTP किसी के साथ शेयर ना करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।
पीलीभीत में रिटायर्ड CISF अफसर के घर टीचर की गोली मारकर हत्या
21 Dec, 2025 08:51 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यूपी। पीलीभीत हत्या मामला उस समय सुर्खियों में आ गया, जब एक रिटायर्ड CISF सब-इंस्पेक्टर के घर एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना नारायणपुर गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि मृतक की पहचान सुखदेव सिंह (30) के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक था और IELTS कोचिंग क्लास चलाता था।
पुलिस के अनुसार, सुखदेव सिंह का रिटायर्ड CISF सब-इंस्पेक्टर पूरन सिंह के घर आना-जाना था। एडिशनल एसपी विक्रम दहिया ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पैसे के लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृतक के परिजन इस घटना को प्रेम संबंध से जोड़कर देख रहे हैं। दोनों ही एंगल से जांच की जा रही है।
मृतक के पिता हरजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पूरन सिंह को शक था कि उनके बेटे का उसकी बेटी के साथ अफेयर है। इसी शक के चलते उसने सुखदेव को घर बुलाया और उसकी हत्या करवा दी। वहीं, आरोपी पूरन सिंह का दावा है कि सुखदेव ने गुस्से में अपनी रिवॉल्वर निकाली और फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उसकी पत्नी गुरमीत कौर को लगी, जबकि बाद में सुखदेव ने खुद को गोली मार ली।
पुलिस जांच में सामने आया है कि एक गोली सुखदेव के सीने को पार करते हुए दीवार में जा लगी। घटना में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मृतक के पिता की शिकायत पर पूरन सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी को हिरासत में ले लिया है और पीलीभीत हत्या मामला की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
तरनतारन में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
21 Dec, 2025 08:39 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तरनतारन। जिले में सामने आए तरनतारन गोलीकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। रसूलपुर नहर के पास सड़क किनारे खड़ी एक युवती पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती सड़क के पास खड़ी थी, तभी अचानक दो से तीन मोटरसाइकिल सवार युवक वहां पहुंचे। बिना कुछ कहे उन्होंने युवती को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं और तुरंत फरार हो गए। गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की और घटनास्थल से गोली के खोखे सहित अहम सबूत जुटाए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी मोटरसाइकिल का पता लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तरनतारन गोलीकांड के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, प्रेम प्रसंग या पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार वह इसी क्षेत्र की रहने वाली थी।
युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। इलाके के लोगों में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के गांवों में छापेमारी जारी है। एसएसपी तरनतारन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर तरनतारन गोलीकांड का खुलासा किया जाएगा।
नम्रूप में 11,000 करोड़ की उर्वरक परियोजना की आधारशिला रखेंगे PM मोदी
21 Dec, 2025 08:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
असम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज औद्योगिक शहर नम्रूप में 11,000 करोड़ रुपये की नम्रूप उर्वरक परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह कार्यक्रम गुवाहाटी के नेचर-थीम वाले एयरपोर्ट टर्मिनल के हाई-प्रोफाइल उद्घाटन के एक दिन बाद हो रहा है। ऊपरी असम के इस औद्योगिक केंद्र में प्रधानमंत्री का यह कदम क्षेत्रीय औद्योगिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।
इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहेंगे। यह महत्वाकांक्षी परियोजना असम वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही है और इसे असम के इतिहास के सबसे बड़े औद्योगिक निवेशों में शामिल किया जा रहा है। इस परियोजना में असम सरकार की 40 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी है, जो राज्य की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी मानी जा रही है।
नम्रूप उर्वरक परियोजना को नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, ऑयल इंडिया लिमिटेड और ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसे प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद यहां सालाना 12.7 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन होगा। यह उत्पादन विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों की उर्वरक जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जिससे अन्य राज्यों पर निर्भरता कम होगी।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। उनके आगमन के लिए बनाए गए अस्थायी हेलीपैड का सफल परीक्षण हो चुका है। प्रशासन एक विशाल जनसभा की तैयारी में जुटा है, जिसमें अनुमानित 1.24 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के साथ-साथ नम्रूप उर्वरक परियोजना से हजारों रोजगार सृजित होने और असम के औद्योगिक ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुंबई में नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, शराबी ड्राइवर गिरफ्तार
21 Dec, 2025 08:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक्सीडेंट का शिकार हो गईं, जब मुंबई में उनकी कार को एक शराबी ड्राइवर ने टक्कर मार दी। यह सड़क दुर्घटना बीती रात हुई, जब नोरा फतेही डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रही थीं। अचानक नशे में धुत एक शख्स ने अपनी कार से उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में नोरा फतेही को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
हादसे की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद एहतियातन एक्ट्रेस को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई। जांच में सामने आया कि दूसरी कार का चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। नोरा फतेही एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे।
हालांकि, जैसे ही यह साफ हुआ कि एक्ट्रेस पूरी तरह सुरक्षित हैं, फैंस ने राहत की सांस ली। नोरा फतेही की टीम की ओर से भी यह पुष्टि की गई कि उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है और वह ठीक हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके दमदार डांस मूव्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें यूथ के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है। उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘रोर’ से एक्टिंग डेब्यू किया था और हिंदी के साथ-साथ तेलुगू व मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।
आने वाले समय में नोरा फतेही कन्नड़ फिल्म ‘केडी – द डेविल’ और ‘कंचना 4’ में नजर आएंगी, जो साल 2026 में रिलीज होंगी। नोरा फतेही एक्सीडेंट के बावजूद फैंस अब उनकी आगामी फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं।
सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
