देश
सीसीटीवी में कैद हुए दो आतंकी, एक पाकिस्तानी तो दूसरा स्थानीय, तलाशी अभियान जारी
28 Dec, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अनंतनाग। अनंतनाग के बाजार में लश्कर के दो आतंकियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद डेंगरपोरा और काजीबाग इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से एक आतंकी कुलगाम के खेरवन का रहने वाला है। वीडियो में नजर आए दूसरे आतंकी के पाकिस्तानी कमांडर हंजुल्लाह होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेना और कश्मीर पुलिस के जवान इलाके में दोनों की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आतंकियों को पकड़ने में मदद मिल सके। पिछले दिनों उधमपुर में भी दो आतंकियों के देखे जाने के बाद जम्मू से कश्मीर तक 80 गांवों में तलाशी ली गई थी। जवानों ने हर घर की जांच की थी। हाल ही में जो वीडियो सामने आया है उसमें 25 दिसंबर की तारीख है। समय शाम का है। वीडियो में नजर आया स्थानीय आतंकी मोहम्मद लतीफ कुलगाम के खेरवन का रहने वाला है। इसके बारे में यह दावा किया जा रहा है कि उसने नवंबर में लश्कर के शैडो संगठन कश्मीर रिवोल्यूशन आर्मी जॉइन की थी।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल दोनों आतंकियों की तलाश में 30 घंटे से कर रहे हैं, हालांकि अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं, आतंकियों ने भी अभी तक किसी भी घटना को अंजाम नहीं दिया है। इससे उनकी मौजूदगी का सुराग नहीं मिल पा रहा है। पिछले माह बीएसएफ के अधिकारी ने खुलासा किया था कि भारत की ऑपरेशन सिंदूर के बाद नुकसान झेलने के बावजूद पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू क्षेत्र के सामने करीब 72 आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय कर दिए हैं। इनमें से 12 लॉन्च पैड सियालकोट और जफरवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हैं, करीब 60 लॉन्च पैड एलओसी के पास सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसके बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है।
सऊदी अरब ने 11 हजार भारतीयों को निकाला
28 Dec, 2025 11:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका से सबसे ज्यादा भारतीयों को वापस भेजा जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि इस साल 11 हजार भारतीयों को सऊदी अरब से डिपोर्ट किया गया, जो किसी भी अन्य देश से कहीं ज्यादा है। इनमें ज्यादातर मजदूर और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोग शामिल थे, जिन्हें वीजा उल्लंघन, अवैध प्रवास या स्थानीय कानूनों के उल्लंघन के आरोप में वापस भेजा गया। वहीं अमेरिका ने इस साल केवल 3,800 भारतीयों को डिपोर्ट किया, जो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा तो है, लेकिन सऊदी अरब के आंकड़ों से काफी कम।
खाड़ी देशों में वीजा और श्रम नियमों के उल्लंघन के कारण बड़ी संख्या में भारतीय निकाले गए। इनमें संयुक्त अरब अमीरात से 1,469, बहरीन से 764 भारतीय शामिल हैं। इसका कारण वीजा के साथ ही बिना वैध परमिट काम करना, श्रम कानूनों का उल्लंघन, नियोक्ता से फरार होना और सिविल या आपराधिक मामलों में फंसना शामिल है।
अमेरिका ने 3800 भारतीयों को निकाला
विदेश मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में पेश ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 12 महीनों में अमेरिका से 3,800 भारतीयों को निर्वासित किया गया। अधिकांश कार्रवाई वाशिंगटन डीसी (3,414) और ह्यूस्टन (234) से की गई। इसका कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार में शुरू हुई सख्ती और दस्तावेजों की कड़ी जांच- जैसे वीजा स्टेटस, वर्क ऑथराइजेशन और ओवरस्टे से जोड़ रहे हैं।
20 रुपये की सिगरेट के खातिर पत्नी की कर दी हत्या, फिर ट्रेन से कटकर पति ने दी जान
28 Dec, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Derlhi) में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक व्यक्ति (Person) ने अपनी पत्नी (Wife) का गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने सिगरेट (Cigarettes) के लिए 20 रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पति (Husband) ने ट्रेन (Train) के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोपी की पहचान कुलवंत के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। कुलवंत दिल्ली में ऑटो-रिक्शा चलाने का काम करता था।
बुधवार (24 दिसंबर) को विवेक विहार पुलिस स्टेशन में डीडी नंबर 39 के तहत एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले के एक पड़ोसी सतनाम ने फोन पर बताया कि उसकी भाभी का शव घर की छत पर पड़ा। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान हैं। उसका भाई कुलवंत फरार है।
पुलिस की टीम तुंरत ही मौके पर पहुंची। वहां जाकर देखा कि कस्तूरबा नगर के झुग्गी नंबर 54 में महिला का शव पड़ा हुआ है। मृतक महिला का नाम महेंद्र कौर था। मृतक महिला के 20 वर्षीय बेटे शिव चरण ने पुलिस को बताया कि वह सिगरेट खरीदने गया था। सिगरेट के पैसे को लेकर घर में लड़ाई हो रही थी। जब वह करीब 10 मिनट बाद लौटा, तो उसके पिता ने उससे अपनी मां के लिए दवा लाने को कहा, यह कहते हुए कि वह बीमार है।
स्थिति संदिग्ध लगने पर उसने कमरे में घुसने की कोशिश की, लेकिन उसके पिता ने उसे धक्का दिया और मौके से फरार हो गया। कमरे में घुसने पर उसने अपनी मां को बिस्तर पर मृत पाया। मृतक मां की गर्दन चुन्नी से लिपटी हुई थी।
पुलिस ने एफएसएल और क्राइम टीमों द्वारा निरीक्षण के बाद मृतक का शव जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि मृतक का पति रेलवे ट्रैक पर बैठा है। जब पुलिसकर्मी, पड़ोसी और मृतक के बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि कुलवंत ने चलती ट्रेन से सिर टकराकर पहले ही आत्महत्या कर ली थी। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का बुलडोजर एक्शन: 400 से ज्यादा मुस्लिमों के घरों को तोड़ा...
28 Dec, 2025 10:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु। बेंगलुरु में 400 से ज्यादा घरों को गिराने के बाद कर्नाटक सरकार विवादों में घिर गई है। जिससे सैकड़ों लोग, जिनमें ज़्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग हैं, बेघर हो गए हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में हुई इस बड़े पैमाने पर बेदखली की कार्रवाई ने सत्ताधारी कांग्रेस और केरल लेफ्ट फ्रंट यूनिट के बीच जबरदस्त जुबानी जंग छेड़ दी है।
जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को सुबह 4 बजे कोगिलु गांव में फकीर कॉलोनी और वसीम लेआउट में तोडफ़ोड़ की गई। जिससे करीब 400 परिवार बेघर हो गए। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में की गई, जब शहर में साल की सबसे ज़्यादा ठंड पड़ रही है। बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा चलाए गए इस अभियान में 4 जेसीबी और 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे।
कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उतरे लोग
मामले में कर्नाटक सरकार ने कहा कि ये घर उर्दू गवर्नमेंट स्कूल के पास एक झील के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे। हालांकि, निवासियों ने दावा किया कि उन्हें पहले से कोई नोटिस नहीं मिला था। पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती बेदखल कर दिया। इससे सैकड़ों लोगों को कड़ाके की ठंड में सडक़ों पर और अस्थायी शेल्टरों के नीचे रातें बितानी पड़ रही हैं। कुछ निवासियों के हवाले से बताया गया है कि वे 25 सालों से इस इलाके में रह रहे हैं और उनके पास वैलिड आधार कार्ड व वोटर आईडी हैं। निकाले गए ज़्यादातर लोग प्रवासी हैं और मजदूर के तौर पर काम करते हैं। यह मुद्दा अब कांग्रेस सरकार के लिए एक बड़ा विवाद बन गया है। इस एक्शन के खिलाफ लोग विरोध में उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड
28 Dec, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। नए साल से पहले हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। पहाड़ से लेकर मैदान तक इन दिनों जमकर सर्दी पड़ रही है। वहीं कोहरे की मार भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। देशभर में सर्दी और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब वालों को अभी सर्दी और कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं है। भारत मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत कई राज्यों के लिए बहुत घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
वहीं कोहरा अभी और सताएगा। 28 दिसंबर, रविवार के लिए मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जाहिर की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 दिसंबर की सुबह तक असम और मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू क्षेत्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, बिहार और उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक ठंड जारी रह सकती है। वहीं, झारखंड और झारखंड के कुछ हिस्सों में 27 और 28 दिसंबर को शीतलहर चल सकती है।
मणिपुर में 8 उग्रवादी गिरफ्तार
28 Dec, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पार्टी के आठ सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्व के आंद्रो लेतनपेकफम इलाके से कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पाटी(पीपुल्स वॉर ग्रुप) के चार सदस्य पकड़े गए, जिनके पास से एक पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां और दो रेडियो सेट मिले। वहीं, इंफाल पश्चिम के लंगोल गेम गांव से कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पाटी(तैबंगनबा) के तीन सदस्य और लंगोल के एक फार्महाउस से कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पाटी(इबुंगो नांगोम) गुट का एक उग्रवादी गिरफ्तार किया गया।
पंकज चौधरी ने ब्राह्मण विधायकों को दी नई चेतावनी, राजनीतिक हलचल तेज
27 Dec, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यूपी बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक से सियासी घमासान मचा हुआ है | पार्टी का भी स्टैंड इसके खिलाफ ही है. बीते दिन यूपी बीजेपी मुखिया पंकज चौधरी ने विधायकों को नसीहत दी थी. अब एक बार फिर उन्होंने अपनी बात दोहराई है. मथुरा पहुंचे चौधरी ने ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा, मैंने विधायकों को चेतावनी दी है | उसने बात भी की है. निर्देश भी दिया है कि आगे से ऐसी कोई बैठक ना हो जो पार्टी के खिलाफ हो जाए |
बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों ने कुशीनगर के बीजेपी एमएलए पीएन पाठक के आवास पर बैठक की थी. बीजेपी के साथ ही इसमें विभिन्न दलों के 35-40 ब्राह्मण नेता शामिल हुए थे | बैठक में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और आवाज दबाए जाने जैसे मुद्दे उठे थे, जिस पर सियासी घमासान मच गया था |
पहले भी चौधरी दे चुके हैं हिदायत
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के विधायकों को सख्त हिदायत दी थी. उन्होंने कहा था कि वो किसी भी तरह की नकारात्मक या जाति-आधारित राजनीति से दूर रहें | पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों के खिलाफ कोई भी गतिविधि स्वीकार नहीं होगी. उन्होंने कहा था, बीजेपी सिद्धांतों पर आधारित राजनीतिक दल है |
पार्टी विशेष वर्ग की राजनीति नहीं करती
चौधरी ने आगे कहा, पार्टी के कार्यकर्ता परिवारवाद या किसी विशेष वर्ग की राजनीति नहीं करते. हमने संबंधित जनप्रतिनिधियों से सतर्कता बातचीत की है | उन्हें साफ निर्देश दिया है कि ऐसी गतिविधियां पार्टी की संवैधानिक परंपराओं के खिलाफ हैं.ऐसी गतिविधियों से गलत संदेश जाता है |
दोबारा ऐसा हुआ तो एक्शन होगा
उन्होंने कहा, अगर फिर किसी जनप्रतिनिधि ने ऐसा काम किया तो पार्टी संविधान के तहत इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और एक्शन लिया जाएगा | बीजेपी की राजनीति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, पार्टी विविधतापूर्ण लोकतंत्र में अपनी पहचान बनाए हुए है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकासवादी राजनीति और राष्ट्रवाद के सामने विपक्ष की जाति-आधारित राजनीति का अंत हो रहा है |
कुलदीप सेंगर मामले की राजनीतिक गहमागहमी, बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन सामने आया
27 Dec, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा सुर्खियों पर रहते हैं | हाल ही में उन्होंने एक और विवादित बयान दिया है | बृजभूषण शरण ने देश के चर्चित उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सेंगर का बचाव करते हुए निर्दोष बताया है | उन्होंने कहा कि जब कोर्ट सजा देती है तो लोग स्वागत करते हैं, लेकिन जब वही कोर्ट सजा का निलंबन करती है तो सवाल क्यों खड़े किए जाते हैं? यह बात उन्होंने यूपी तक के पॉडकास्ट में कही |
बृजभूषण शरण सिंह जो अपनी लाइफस्टाइल और बयानबाजी की वजहों से देशभर में चर्चित रहते हैं. वर्तमान में उनका एक बेटा विधायक तो वहीं दूसरा बेटा सांसद है | अब वे पूर्व विधायक और उन्नाव रेप केस के मुख्य आरोपी का बचाव करते नजर आए हैं. शायद उनके सपोर्ट की एक वजह यह भी हो सकती है कि बृजभूषण के खिलाफ भी यौन शोषण का मुकदमा दायर हुआ था, जिसको उन्होंने फर्जी बताया था. हालांकि बाद में कोर्ट से उन्हें भी जमानत मिल गई थी |
क्या बोले बृजभूषण सिंह?
जब पॉडकास्ट के दौरान उनसे कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने के बाद विरोध होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सजा किसने दी? कोर्ट ने, सजा निलंबन किसने की? कोर्ट ने. जब कुलदीप सेंगर को कोर्ट ने सजा सुनाई तो कोर्ट के उस फैसले का काफी सम्मान हुआ | अब उसी कोर्ट ने सजा को निलंबित कर दिया तो आप सवाल उठा रहे हैं. इसका साफ मतलब है कि आपको कोर्ट पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है |
कुलदीप सेंगर को आरोपों को बताया षड्यंत्र
पूर्व सांसद ने इस दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि जैसे कुलदीप सेंगर के साथ हुआ है. वैसे ही मेरे साथ भी षड्यंत्र हुआ है. मेरे साथ तो विश्वव्यापी हुआ | कनाडा, यूएस समेत न जाने कहां-कहां प्रदर्शन कराए गए. इसमें कई विपक्षी पार्टियां तक कूद पड़ी थीं | मैं आज पूछना चाहता हूं कि ये षड्यंत्रकारी कहां हैं? कोई उन्हें पूछता तक नहीं है. इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि कुलदीप सेंगर पर लगे आरोप निराधार हैं, तो पूर्व सांसद ने कहा कि सारे आरोप गलत हैं, उनके साथ षड्यंत्र हुआ है | उन्होंने तो यह भी कह दिया कि अगर षड्यंत्र नहीं होता तो सजा निलंबन के बाद धरना-प्रदर्शन की नौबत ही न आती |
मनरेगा पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, खड़गे बोले– VB-G RAM G के खिलाफ उतरेंगे सड़क पर
27 Dec, 2025 07:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा ऐलान किया. खड़गे का आरोप है कि सरकार ने मनरेगा के अधिकारों को खत्म कर दिया है. इसको लेकर पार्टी 5 जनवरी से आंदोलन करेगी |
मनरेगा की हर हाल में रक्षा करेंगे
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, ”आज CWC की बैठक में हमने यह शपथ ली कि मनरेगा योजना को प्रमुख बिंदु बनाकर देश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा | इस शपथ में हमने पांच बिन्दुओं पर बात रखी है. हम शपथ लेते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अग्रणी भूमिका लेते हुए 5 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी | हम महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की हर हाल में रक्षा करेंगे | मनरेगा कोई योजना नहीं, भारत के संविधान से मिला काम का अधिकार है. हम संकल्प लेते हैं कि ग्रामीण मजदूर के सम्मान, रोजगार, मजदूरी और समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और मांग-आधारित रोजगार और ग्राम सभा के अधिकार की रक्षा करेंगे | मनरेगा से गांधी जी का नाम मिटाने और मजदूर के अधिकार को खैरात में बदलने की हर साजिश का लोकतांत्रिक विरोध करेंगे | संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा रखते हुए हम मनरेगा बचाने, मज़दूर के अधिकार बचाने और गांव-गांव तक अपनी आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लेते हैं.”
राहुल गांधी बोले- देश में वन मैन शो चल रहा
वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं थी. मनरेगा अधिकार आधारित अवधारणा थी | मनरेगा से देश में करोड़ों लोगों को एक न्यूनतम मजदूरी मिलती थी | ये प्रत्यक्ष अधिकार आधारित की जो अवधारणा है उस पर आक्रमण है, राज्यों की जो संघीय संरचना है उस पर भी ये आक्रमण है | राज्यों से केंद्र पैसे छीन रहा है | इससे देश को नुकसान होगा, गरीब जनता को नुकसान होगा | मुझे बताया गया है कि ये फैसला सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय से कैबिनेट से बिना पूछे लिया गया है | इससे आपको आज की स्थिति के बारे में पता चलता है कि ‘वन मैन शो’ चल रहा है. पूरा का पूरा फायदा वही दो-तीन अरबपतियों के लिए है. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा.’
बीजेपी की तारीफ वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा- शब्दों को तोड़ा-मरोड़ा गया
27 Dec, 2025 06:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के संगठन की तारीफ कर देशभर की सियासत में हलचल पैदा कर दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी में एक कार्यकर्ता जमीन से शीर्ष तक पहुंचता है. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया. वहीं अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है |
पत्रकारों से दिग्विजय सिंह ने कहा, "संगठन की तारीफ की है, आरएसएस की नहीं. मैं आरएसएस का, पीएम मोदी का और उनकी नीतियों का घोर विरोधी था हूं और रहूंगा."
दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "मैंने संगठन की तारीफ की है. मैं आरएसएस का और केंद्र सरकार की नीतियों का घोर विरोधी था, हूं और रहूंगा." अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, "क्या संगठन को मजबूत करना या उसकी तारीफ करना बुरी बात है? क्या चुनाव सुधार की बात करना गुनाह है?"
कांग्रेस सांसद ने शनिवार को उस समय सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विवाद खड़ा किया, जब दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई गई थी. इससे पहले, दिग्विजय सिंह ने पार्टी में सुधारों की मांग करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी |
पोस्ट से मचा बवाल
शनिवार को दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1990 के दशक की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर की. इस फोटो के साथ दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस की तारीफ करते दिखे |
ये संगठन की शक्ति
उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "क्वोरा साइट पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ, भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संघटन की शक्ति है."
कांग्रेस नेता की इस पोस्ट को प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ के तौर पर भी देखा गया. बाद में जब दिग्विजय सिंह की बात पर विवाद हुआ तो उन्होंने सफाई दी. हालांकि, दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को लेकर हरीश रावत, भंवर जितेंद्र सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए. वहीं कुमारी सैलजा ने अपने बयान में कहा, "किसी ने किसी की तारीफ नहीं की है."
कोर्ट ने दिया आदेश, कबूतरों को दाना खिलाने पर 5000 रुपए का जुर्माना
27 Dec, 2025 03:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई नगर निगम ने कबूतरों से आम जनता के स्वास्थ्य को होने वाले खतरे को देखते हुए कबूतरखाने को बंद करने का फैसला किया. दादर में कबूतरखाने के अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई. इस फैसले से कुछ लोग नाराज हो गए. कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में कोई राहत नहीं दी |इसके बाद भी कुछ लोग दादर आकर कबूतरों को दाना खिला रहे थे. अदालत ने दादर इलाके में रहने वाले कारोबारी नितिन शेठ को इस मामले में दोषी पाया और उन पर जुर्माना लगाया. कहा जा रहा है कि देश में इस तरह की सजा का यह पहला मामला है.
नितिन शेठ दादर इलाके में रहते हैं. वे एक व्यापारी हैं. दादर इलाके में कबूतरखाना बंद होने के बाद, वे यहां आए और कबूतरों को दाना खिलाया. इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है |
नितिन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. पुलिस ने बताया कि यह व्यापारी सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना खिलाना प्रतिबंधित होने के बावजूद ऐसा कर रहा था. शिकायत के आधार पर इस व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई |
5 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
इस मामले में अदालत ने व्यापारी पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीवाई मिसल ने सोमवार को यह फैसला सुनाया. सजा भारतीय दंड संहिता की धारा 223 (ख) के तहत सुनाई गई. यह स्पष्ट था कि व्यापारी ने जनता के स्वास्थ्य, जीवन और सुरक्षा को खतरे में डाला था. इसके अलावा, उस पर बीएनएस की धारा 271 के तहत स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बीमारी फैलाने का भी आरोप लगाया गया था |
देश में पहली बार मिली सजा
इस फैसले में अदालत ने साफ किया है कि इस तरह की सजा पहली बार दी जा रही है. यह एक उदाहरण है. इसलिए, अदालत ने फैसले में स्पष्ट किया है कि लोगों को भविष्य में ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए |
बृहन्मुंबई नगर निगम ( बीएमसी ) ने पहले ही कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. अगस्त में बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इस मामले की सुनवाई की थी. हाई कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध को बरकरार रखा है |
MLA Nauksham Chaudhary: पानी की शिकायत पर भड़कीं विधायक, अफसरों को फोन पर लगाई फटकार
27 Dec, 2025 12:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MLA Nauksham Chaudhary: राजस्थान में भजनलाल सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर ‘विकास रथ’ के जरिए जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कामां से विधायक नौक्षम चौधरी गांव-गांव जाकर सरकार के दो साल के कार्यों का ब्योरा जनता के सामने रख रही हैं। इस दौरान कामां के वार्ड क्रमांक 6 में पानी की गंभीर समस्या सामने आई, जिस पर विधायक का सख्त रुख देखने को मिला।
महिलाओं ने बताई पानी की किल्लत
जब विधायक नौक्षम चौधरी वार्ड क्रमांक 6 पहुंचीं, तो वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें पानी की समस्या से अवगत कराया। महिलाओं का कहना था कि इलाके में पिछले एक हफ्ते से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यह शिकायत उस समय सामने आई, जब विधायक जनता के बीच योजनाओं की जानकारी देने पहुंची थीं।
अफसरों को फोन पर लगाई फटकार
महिलाओं की बात सुनते ही विधायक नौक्षम चौधरी नाराज हो गईं और मौके पर ही जल विभाग के अधिकारी को फोन मिला दिया। फोन पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि वार्ड में 6-6 दिन तक पानी नहीं आ रहा है और महिलाएं इसकी शिकायत कर रही हैं। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का तुरंत समाधान नहीं हुआ तो उनके कार्यालय का पानी भी बंद कर दिया जाए। इस पर अधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
हर वार्ड में निरीक्षण के निर्देश
विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अगले दिन से हर वार्ड का दौरा करें और पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि जनता को पानी के लिए तरसाना सरकार की मंशा के खिलाफ है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक की इस त्वरित कार्रवाई की वहां मौजूद लोगों ने सराहना करते हुए कहा, “विधायक हो तो ऐसा।”
कामां से ‘कामवन’ बनने की तैयारी
इस दौरान विधायक नौक्षम चौधरी ने एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है कि कामां का नाम बदला जाए। इस मांग को पूरा करते हुए नए साल में कामां का नाम बदलकर ‘कामवन’ किया जाएगा। विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
DGCA की रिपोर्ट में क्या निकली खामी? इंडिगो उड़ान रद्द होने का सच जल्द सामने
27 Dec, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की दिसंबर की शुरुआत में हजारों फ्लाइट कैंसिल हुईं थी. देशभर के लगभग हर एयरपोर्ट से फ्लाइट कैंसिल की गई थीं. इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था. पूरे मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए थे | अब डीजीसीए की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. हालांकि रिपोर्ट को कॉन्फिडेंशियल रखा गया है |
डीडीसीए के संयुक्त महानिदेशक संजय के. ब्रह्मणे की अध्यक्षता में इस जांच समिति का गठन 5 दिसंबर को किया गया था. इस जांच कमेटी को बनाने के पीछे की वजह इतनी बड़ी संख्या में कैंसिल की गई उड़ानों के बारे में पता लगाना था. साथ ही ये भी जानकारी जुटानी थी कि इसमें इंडिगो के अधिकारियों की ही तो मिलीभगत नहीं है |
अधिकारी ने कहा कि जांच समिति ने शुक्रवार शाम अपनी रिपोर्ट डीजीसीए को सौंप दी. सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट की प्रतियां नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू और नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा के कार्यालय को भी भेजी गई हैं |
हजारों उड़ानें की गई थी कैंसिल
इस महीने के शुरुआती सप्ताह में इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर कैंसिल हुई थी. इस दौरान एक दिन 1,600 से अधिक उड़ानें भी रद्द करनी पड़ी थीं. इसके अलावा बड़ी संख्या में उड़ानें कई घंटों की देरी से भी रवाना हुईं, जिससे देशभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी |
क्रू मेंबर के सदस्यों की तैनाती एवं रेस्ट से संबंधित नए नियमों को लागू करने के लिए इंडिगो ने समय पर तैयारी नहीं की थी, जिसकी वजह से देशभर के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था |
सरकार ने लिया था एक्शन
इंडिगो ने बड़ी संख्या में बिना जानकारी दिए उड़ानों को रद्द कर दिया था. इसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए इंडिगो की 10 प्रतिशत उड़ानें दूसरी एयरलाइंस को देने का फैसला किया था. इसके साथ ही इंडिगो सीईओ को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था |
इंडिगो के बारे में कहा गया था कि कंपनी पहले से ही क्रू की कमी का सामना कर रही थी. जिस तरह की दिक्कतें सामने आई हैं उससे यही पता चलता है कि इंडिगो की लो-कॉस्ट स्ट्रैटेजी अब उसी पर भारी पड़ गई है. इंडिगो की इस लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा |
Amit Shah on Delhi Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 40 किलो विस्फोटक, एंटी-टेरर ग्रिड पर जोर
27 Dec, 2025 09:03 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Amit Shah on Delhi Blast: राजधानी दिल्ली में आज से एंटी-टेररिज्म कॉन्फ्रेंस-2025 की शुरुआत हुई, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस अहम सम्मेलन में देशभर के सुरक्षा तंत्र और आतंकवाद से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा हो रही है। उद्घाटन सत्र के दौरान गृह मंत्री ने दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में करीब 40 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चेतावनी है और इससे सबक लेते हुए आतंकवाद के खिलाफ और अधिक मजबूत व्यवस्था खड़ी करनी होगी। Amit Shah on Delhi Blast का यह बयान सम्मेलन का मुख्य फोकस बनकर सामने आया।
गृह मंत्री ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अभेद्य आतंक निरोधी ग्रिड तैयार करना है। संगठित अपराध और आतंकवाद के खिलाफ 360 डिग्री कार्रवाई के लिए ठोस एक्शन प्लान पर काम किया जा रहा है। उन्होंने सभी राज्यों के डीजीपी से अपील की कि पूरे देश में पुलिस के लिए एक मजबूत और समान एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) स्ट्रक्चर जल्द लागू किया जाए, ताकि समन्वय और कार्रवाई में तेजी लाई जा सके।
Amit Shah on Delhi Blast के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि यह हमला देश को झकझोर देने वाला था और आतंकियों का मकसद सांप्रदायिक तनाव फैलाना तथा कश्मीर के पर्यटन को नुकसान पहुंचाना था। हालांकि भारत ने उनकी साजिशों को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि पहली बार आतंक की योजना बनाने वालों को ऑपरेशन सिंदूर और हमले को अंजाम देने वालों को ऑपरेशन महादेव के तहत सजा दी गई।
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने एनआईए द्वारा तैयार किए गए दो नए डेटाबेस भी लॉन्च किए, जिनका उपयोग देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां करेंगी। अंत में, Amit Shah on Delhi Blast के संदेश के साथ उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के साथ चुनौतियां भी बढ़ेंगी और उन्हें मिलकर हराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – ‘तीन फर्जी गांधी’
26 Dec, 2025 02:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
kumar Vishwas On Congress: प्रसिद्ध कवि और पूर्व नेता कुमार विश्वास ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और इतिहास पर सवाल उठाते हुए गांधी परिवार को ‘फर्जी गांधी’ तक कह डाला। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे।
कुमार विश्वास ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस “इतनी तेज है कि कार्यालय के बाहर अपना एक पुरखा बिठा रखा था। जब सरदार पटेल बाहर बैठे थे, तो भाजपा वालों ने उन्हें उठा लिया। फिर कांग्रेस दावा करती है कि पटेल हमारे थे।” इस दौरान मंच पर हंसी और ठहाके गूंजते रहे।
परिवारवाद पर तंज
कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर भी तंज कसा। उनका कहना था कि पार्टी अपने परिवार और नाम में उलझी रही, जबकि सरदार पटेल जैसे महापुरुष नजरअंदाज किए गए। उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस की कई विफलताओं को उजागर किया।
कांग्रेस में ‘तीन फर्जी गांधी’
कुमार विश्वास ने कहा कि कांग्रेस में पहले से ही ‘तीन फर्जी गांधी’ मौजूद हैं। ऐसे में असली गांधी का कोई लेना-देना नहीं। उनका यह बयान देश में महापुरुषों की विरासत को लेकर सियासत के बीच और चर्चा का विषय बन गया।
तीन पीढ़ी में दर्शाई राजनीतिक सोच
अपने विचारों को तीन पीढ़ी में उदाहरण देकर समझाते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि अटल जी कहते थे कि अगर घर में कोई कूड़ा फेंके तो स्वयं साफ करो। पीएम मोदी कहते हैं कि जिसने कूड़ा फेंका उसे ही साफ करवाओ। और योगी जी कहते हैं कि पहले कूड़े को साफ करो, फिर उसे पूरी तरह हटाओ।
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
