देश
बीरभूम में अफवाहों के फैलने के कारण 17 मार्च तक इंटरनेट और कॉल सेवाएं बंद
15 Mar, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया शहर के कम से कम पांच ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इंटरनेट और वॉयस-ओवर-इंटरनेट टेलीफोनी सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। यह कदम अफवाहों और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है। यह निलंबन 14 मार्च (शुक्रवार) से 17 मार्च (सोमवार) की सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।
पश्चिम बंगाल सरकार के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग के प्रधान सचिव ने शुक्रवार को इंटरनेट सेवाओं के निलंबन से संबंधित निषेधाज्ञा जारी की। आदेश में कहा गया है कि इंटरनेट और कॉल सेवाओं के निलंबन का कारण 'अवैध गतिविधियों के लिए अफवाहों' का फैलना है। इस बीच, बीरभूम में पथराव की घटनाओं के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
अपराध के उकसावे को रोकने के लिए प्रयास
आदेश में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों के वर्ग को किसी भी तरह के डेटा संदेश या दूरसंचार सेवाओं का प्रसारण करने से रोका जाएगा, ताकि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अपराध के लिए उकसावे को रोका जा सके। आदेश में बताया गया है कि इंटरनेट सेवाओं को दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत निलंबित किया गया है।
वॉयस कॉल-एसएमएस पर प्रतिबंध नहीं
आदेश में यह भी कहा गया है कि वॉयस कॉल या एसएमएस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। इसी तरह, समाचार पत्रों पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यह प्रतिबंध सैंथिया, हटोरा ग्राम पंचायत (जीपी), मठपालसा जीपी, हरिसरा जीपी, दरियापुर जीपी और फुलुर जीपी पर लागू होते हैं।
गृह मंत्री अमित शाह के असम और मिजोरम दौरे का क्या है मुख्य एजेंडा?
15 Mar, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अमस और मिजोरम के अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार को जोरहाट पहुंचे। जोरहाट हवाई अड्डे पर अमस के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ अमित शाह का जोरदार स्वागत किया।
क्या है अमित शाह का प्लान?
असम के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "हम माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का असम की पवित्र भूमि पर जोरहाट हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।" जोरहाट पहुंचने के बाद गृह मंत्री गोलाघाट जिले के निकटवर्ती कस्बे डेरगांव के लिए रवाना हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि, शनिवार को अमित शाह पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे, जिसका पहला चरण 167.4 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो चुका है। पुलिस अकादमी के दूसरे चरण जिसकी लागत 425.48 करोड़ है, उसकी आधारशिला भी अमित शाह द्वारा रखी जाएगी। इसके बाद गृह मंत्री मिजोरम के लिए रवाना हो जाएंगे।
मिजोरम में किन-किन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा?
मिजोरम में अमित शाह असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को आइजोल से राज्य की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर जोखावसांग में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह शनिवार शाम गुवाहाटी लौट जाएंगे और कोइनाधोरा क्षेत्र में राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।
रविवार सुबह को अमित शाह ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कोकराझार जिले के दोतमा के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के प्रमुख प्रमोद बोरो, वरिष्ठ मंत्री, सांसद और प्रमुख हितधारक मौजूद रहेंगे।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण यातायात पर असर, यात्रा करने से बचें
15 Mar, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
होली के बाद दिल्ली एनसीआर समेत यूपी, हरियाणा और राजस्थान आदि राज्यों का मौसम बदल गया। शुक्रवार शाम को दिल्ली, नोएडा गाजियाबाद समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश ने दस्तक दी। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली में 15 और 16 मार्च को बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही तेज आंधी का भी अलर्ट जारी किया है।
यूपी में होगी बारिश
आईएमडी ने 15 मार्च को एक बार फिर बारिश की संभावना व्यक्त की है। आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे में कई जिलों में तेज गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान ओलावृष्टि के सात वज्रपात की संभावना है। होलिका दहन के दिन कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण यूपी में हल्की ठंड बढ़ गई है।
राजस्थान में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान के 11 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बाद हुआ है, जिसके कारण जयपुर, सीकर, भरतपुर, दौसा, अलवर, बीकानेर और चूरू समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।
चूरू में बारिश के साथ ओले गिरे
जयपुर, चूरू और श्रीगंगानगर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। चूरू में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे जमीन पर सफेद चादर बिछ गई। चौमू, कोटपुतली-बहादुर और बानसूर जैसे इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। सीकर में सबसे ज्यादा 8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अलवर में 2.4 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है।
आज राजस्थान में मौसम में बदलाव की संभावना
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पूरे राजस्थान में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 15 मार्च को बीकानेर, रायपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों के साथ-साथ जैसलमेर, फलौदी, नागौर और आसपास के इलाकों में दोपहर में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे।
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आज से अगले 36 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में पहले ही ताजा बर्फबारी की सूचना है। अधिकारियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा, हालांकि रविवार, 16 मार्च से मौसम की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है, केवल कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश होगी। 17 मार्च तक मौसम में और अधिक सुधार होने की उम्मीद है।
होली की सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए
14 Mar, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद: भारत के कई हिस्सों में आज शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में देर रात करीब 2:50 मिनट पर और पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके लगे.
लद्दाख के करगिल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 5.2 मापी गई है. इसके साथ-साथ पूरे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी इन झटकों को महसूस होने की खबर मिली है.
इन भूकंप के झटकों पर राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र 15 किमी. गहराई में था. 2 बजकर 50 मिनट के बाद सुबह 6 बजे दोबारा भूकंप आया. ये झटके अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग इलाके में 4.0 तीव्रता का था. इससे पहले गुरुवार 13 मार्च को तिब्बत में भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था.
इससे पहले फरवरी में 28 तारीख को भी भूकंप के झटके लगे हैं. ये झटके बिहार की राजधानी पटना समेत नेपाल और पाकिस्तान में महसूस किए गए थे. इसका केंद्र नेपाल था और तीव्रता करीब 6.1 मापी गई थी. इसक असर पटना, भागलपुर, समस्तीपुर और दरभंगा में ज्यादा देखा गया था.
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी थी कि भूकंप का केंद्र नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में था. इसमें किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान के खबर नहीं आई थी. भूकंप को देखते हुए अधिकारियों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है.
भाषा विवाद के बीच तमिलनाडु सरकार ने बजट में ₹ की जगह 'ரூ' सिंबल को किया शामिल, बीजेपी ने लगाया आरोप
13 Mar, 2025 03:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेन्नई: तमिलनाडु में चल रहे भाषा विवाद के बीच सीएम स्टालिन ने बड़ा कदम उठाया है. स्टालिन सरकार ने राज्य के इस बार के बजट से '₹' का सिंबल हटा दिया और इसे तमिल सिंबल 'ரூ' से रिप्लेस कर दिया. बता दें कि तमिलनाडु सरकार 2025/26 के बजट को शुक्रवार को विधानसभा में पेश करने वाली है. उससे पहले रुपए के सिंबल को बदलने का ये फैसला सत्तारूढ़ द्रमुक ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में त्रिभाषा फॉर्मूले के जरिए राज्य पर हिंदी थोपने के आरोप के बीच लिया है. तमिलनाडु देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां रुपए का सिंबल बदला गया है.
बजट में किए गए इस बदलाव पर तमिलनाडु सरकार की तरफ से अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है. इस बीच बीजेपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि तमिल सरकार का ये कदम यह बताने जैसा है कि वह "भारत से अलग" हैं. नारायणन तिरुपति ने कहा कि रुपये का सिंबल देश में बहुत ही सामान्य है. जिसे अब तमिलनाडु सरकार ने अपने बजट से हटा दिया है.
हम तमिल को प्राथमिकता देते हैं'
तमिलनाडु सरकार सरकार ने इस बदलाव के बारे में अब तक कोई औपचारिक सूचना नहीं दी है. हालांकि, डीएमके नेता सरवनन अन्नादुरई ने एक न्यूज आउटलेट से कहा कि "इसमें कुछ भी अवैध नहीं है. हम तमिल को प्राथमिकता देते हैं, इसीलिए सरकार ने ये कदम उठाया है."
विफलताओं से ध्यान हटाने की कोशिश
वहीं तमिलनाडु में बीजेपी इकाई के प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि यह कदम डीएमके के उस बयान के जैसा है. जिसमें उसने कहा है कि वह "भारत से अलग है". उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके विफलताओं से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है.
तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव
सिंबल की अदला-बदली ऐसे समय में हुई है जब राज्य अगले साल की विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव में मुख्य मुकाबला डीएमके और AIADMK के बीच देखने को मिलेगा. बीजेपी राज्य में अपने पांव जमाने में अब तक कामयाब नहीं हो सकती है. वह लगातार कोशिशों में जुटी हुई है.
भारत और ताइवान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, अंडमान निकोबार में भी महसूस हुए थे झटके
13 Mar, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भूकंप के झटकों से धरती आज फिर दहल गई। आज सुबह थोड़ी देर पहले भारत और ताइवान में भूकंप आया। भारत में गुजरात के सौराष्ट्र में भूकंप के झटके लगे। अमरेली के लोग भूकंप के झटकों से दहल गई। दूसरी ओर, ताइवान में भूकंप आया और भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई।
इस भूकंप का केंद्र देश के हुआलियन शहर से 96 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में मिला। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन ताइवान के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुजरात में परसो भी कच्छ जिले में 2 बार भूकंप आया था। बीते दिन अंडमान निकोबाद द्वीप और बंगाल में खाड़ी में भूकंप के झटके लगे थे।
आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों का निलंबन छह महीने के लिए बढ़ाया
13 Mar, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमरावती। मुंबई निवासी अभिनेत्री व मॉडल कादंबरी नरेन्द्र कुमार जेठवानी को परेशान करने में कथित रूप से शामिल रहे तीन आईपीएस अधिकारियों विशाल गुन्नी, कांति रतन टाटा और पी. सीताराम अंजनेयुलु का निलंबन आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को छह महीने के लिए बढ़ा दिया।
जेठवानी के विरुद्ध दर्ज एक मामले में बिना समुचित जांच किए उन्हें जल्दबाजी में गिरफ्तार और परेशान करने के लिए इन अधिकारियों को सबसे पहले 15 सितंबर 2024 को निलंबित किया गया था।
मुख्य सचिव के. विजय आनंद ने एक सरकारी आदेश में कहा कि सरकार विशाल गुन्नी (आईपीएस- 2010) के निलंबन को 180 और दिनों (9 सितंबर, 2025) अथवा अगले आदेश तक बढ़ा रही है। सरकार ने इसी तरह के आदेश कांति रतन और सीताराम अंजनेयुलु के लिए भी जारी किए हैं।
भारत-मॉरीशस के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग पर हुआ समझौता
13 Mar, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार देर रात मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा से दिल्ली लौट आए हैं. इस दौरे से भारत और मॉरीशस के रिस्ते विस्तारित रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच गया है. पीएम मोदी ने कहा कि वह मॉरीशस के विशेष आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा में पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने मॉरीशस दौरे के दौरान समुद्री सुरक्षा और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार सहित 8 समझौतों पर हस्ताक्षर किए.
पीएम मोदी और उनके मॉरीशस समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम ने स्थानीय मुद्राओं, जैसे भारतीय रुपया और मॉरीशस रुपया में व्यापार निपटान की सुविधा देने पर सहमति व्यक्त की है. दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए व्यापक आर्थिक सहयोग और भागीदारी समझौते (सीईसीपीए) के तहत दूसरे सत्र को आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की.
भारत और मॉरीशस के बीच अनूठा संबंध
भारत और मॉरीशस के बीच एक विशेष और अनूठा संबंध है जिसमें इतिहास, भाषा, संस्कृति, विरासत और रिश्तेदारी के बंधनों साफ झलकते हैं. मॉरीशस में तो सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी भोजपुरी है. जो मूल रूप से भारत के एक खंड में बोली जाती है. पीएम मोदी ने कहा कि एक स्वतंत्र, मुक्त, सुरक्षित और संरक्षित हिंद महासागर भारत और मॉरीशस की साझा प्राथमिकता है.
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने और रामगुलाम ने इस बात पर सहमति जताई कि रक्षा सहयोग औऱ समुद्री सुरक्षा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष संयुक्त समुद्री निगरानी और जल सर्वेक्षण के लिए जहाजों और विमानों की तैनाती बढ़ाकर समुद्री सहयोग बढ़ाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के विकास पर भी जोर दिया.
दोनों देशों के बीच इन 8 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ‘उन्नत रणनीतिक साझेदारी के लिए भारत-मॉरीशस का संयुक्त दृष्टिकोण’ बयान में कहा गया है कि पिछले कई दशकों में दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत होते हुए एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं. पीएम मोदी के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच राजनीतिक आदान-प्रदान, विकास साझेदारी और स्वास्थ्य और शिक्षा सहयोग समेत कुल 8 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
राजनीतिक आदान-प्रदान: इसके तहत दोनों देश संसदीय कार्यवाही पर सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की. साथ ही दोनों देशों के सांसदों के बीच बातचीत को तेज करने पर सहमत हुए.
विकास साझेदारी: इसके तहत रुपया लाइन ऑफ क्रेडिट समझौते के तहत व्यापार, नए संसद भवन, विकास सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज करना और मानव संसाधन विकास और क्षमता निर्माण करना शामिल है.
अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन: इसके तहत ISRO में मॉरीशस के वैज्ञानिकों के लिए प्रशिक्षण सहित भारत-मॉरीशस उपग्रह के सफल विकास और प्रक्षेपण की दिशा में मिलकर काम करना. साथ ही मॉरीशस के लिए इस क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते तलाशना है.
स्वास्थ्य और शिक्षा सहयोग: मॉरीशस में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए भारत से एक विशेषज्ञ की प्रतिनियुक्ति , शिक्षा में विकास के लिए रोडमैप तैयार करना और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय की स्थापना पर सहयोग करना शामिल है.
आर्थिक एवं व्यापार सहयोग: सीईसीपीए के तहत उच्च शक्ति संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र आयोजित करना, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार निपटान की सुविधा प्रदान करना, जल्द दोहरे कराधान परिहार समझौते के संशोधन पर प्रोटोकॉल की पुष्टि करना शामिल है.
डिजिटल सहयोग: महात्मा गांधी संस्थान में ई-न्यायपालिका प्रणाली और अभिलेखों के डिजिटलीकरण, साइबर सुरक्षा सहित आईसीटी के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना और भारत में विकसित यंत्र का इस्तेमाल.
सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंध: अभिलेखों को संरक्षित करने में महात्मा गांधी संस्थान का समर्थन करना, छात्रवृत्ति के माध्यम से प्रवासी जुड़ाव को मजबूत करना और मॉरीशस के लोगों के लिए चार धाम यात्रा और रामायण यात्रा के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.
रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग: समुद्री निगरानी और हाइड्रोग्राफी सर्वे के लिए विमानों की तैनाती बढ़ाना, मॉरीशस के ईईजेड को सुरक्षित करने में सहयोग, राष्ट्रीय समुद्री सूचना साझाकरण केंद्र की स्थापना और मॉरीशस पुलिस बल के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना शामिल है.
पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान 11 और 12 मार्च को मॉरीशस दौरे पर रहे. वह मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. यह 2015 के बाद दूसरा मौका था जब पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह हिस्सा लिए. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान, द ग्रैंड कमांडर ऑफ़ ऑर्डर ऑफ़ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन से नावाजा. यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय हैं.
उत्तर भारत में बारिश का दौर शुरू होने वाला, मौसम विभाग ने जताई संभावना
13 Mar, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली में आज बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में आज रात से फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।
देश के कई राज्यों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। दक्षिणी तमिलनाडु के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं।
राजस्थान में बारिश की संभावना
आगामी दो दिनों में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार हैं। वहीं संगरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान बुधवार सुबह 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कैसा रहेगा मौसम?
आज यानी 13 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इससे लू वाले इलाकों को राहत मिलेगी।
वहीं, दिल्ली को भी दिनभर की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी अभी जारी रहने वाली है। वहीं कुछ राज्यों में हीटवेव का दौर चल रहा है।
अब से 16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
14 मार्च को लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है।
आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल
13 और 14 मार्च को और दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 14 मार्च तक सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
नागालैंड, मणिपुर में बारिश के आसार
16 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बारिश संभव है। 13 से 14 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
अश्विनी वैष्णव ने स्टारलिंक के स्वागत में किया पोस्ट, फिर हटाया
13 Mar, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एलन मस्क के स्टारलिंक के लिए एक स्वागत संदेश पोस्ट किया और फिर करीब एक घंटे बाद इसे हटा दिया। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि स्टारलिंक का भारत में स्वागत है। दूरदराज के क्षेत्रों की रेलवे परियोजनाओं के लिए यह उपयोगी होगा।
एयरटेल और जियो एकसाथ आए
भारत की प्रमुख दूरसंचार दिग्गज, एयरटेल और जियो प्लेटफार्म्स ने देश में स्टारलिंक इंटरनेट सेवाएं लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ साझेदारी की है। भारत में स्टारलिंक इंटरनेट सेवा लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ साझेदारी करने की एयरटेल की घोषणा के एक दिन बाद जियो ने अमेरिकी कंपनी के साथ इसी तरह के समझौते की घोषणा की।
भारती मित्तल बोले- एक नया युग आ रहा है
एयरटेल और स्पेसएक्स एयरटेल के खुदरा स्टोरों में स्टारलिंक उपकरण, एयरटेल के माध्यम से व्यावसायिक ग्राहकों को स्टारलिंक सेवाएं, समुदायों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने के अवसर, यहां तक कि भारत के सबसे ग्रामीण हिस्सों में भी उपलब्ध कराने की संभावनाएं तलाशेंगे। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि ग्राहकों के लिए निर्बाध वैश्विक कनेक्टिविटी का एक नया युग आ रहा है।
भारती एयरटेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा कि भारत में एयरटेल ग्राहकों को स्टारलिंक की पेशकश करने के लिए स्पेसएक्स के साथ काम करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह अगली पीढ़ी की उपग्रह कनेक्टिविटी के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सुनील भारती मित्तल ने कही ये बात
भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि भविष्य में 4जी, 5जी और 6जी की तरह ही अब हमारे पास एक और तकनीक होगी, वह है सैट-जी। रिलायंस समूह की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने बुधवार को स्टारलिंक के साथ अपने सौदे की घोषणा की।
स्टारलिंक सर्विसेज और इक्विपमेंट ऑफर करेंगे
एयरटेल और जियो, दोनों SpaceX के साथ मिलकर स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत में ला रहे हैं, जिससे वे देश के सबसे दूरदराज इलाकों में अपनी सर्विसेज दे सकेंगे। खास बात ये है कि एयरटेल और जियो दोनों की डील स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक बेचने की जरूरी मंजूरी मिलने पर निर्भर है। अगर यह मंजूरी मिल जाती है, तो जियो और एयरटेल अपने स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए स्टारलिंक सर्विसेज और इक्विपमेंट ऑफर करेंगे।
क्या है स्टारलिंक?
Starlink एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है, जिसे एलन मस्क की स्वामित्व वाली कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) कंपनी ने डेवलप किया है। ये सर्विस लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में मौजूद हजारों सैटेलाइट्स के एक नेटवर्क यानी कॉन्स्टलेशन के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराती है। इसका मकसद उन रिमोट और ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट पहुंचाना है, जहां ट्रेडिशनल केबल या फाइबर इंटरनेट नहीं पहुंच पाता।
मेस में रेजर ब्लेड मिलने पर उस्मानिया यूनिवर्सिटी हॉस्टल के छात्रों का विरोध, न्याय की मांग
12 Mar, 2025 04:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद: हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के मेस में परोसे गए भोजन में 'रेजर ब्लेड' मिलने पर छात्रों के एक ग्रुप ने विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना मंगलवार रात की है। ब्लेड मिलने के बाद गुस्साए छात्र सब्जी का बर्तन और प्लेट लेकर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
दो दिन पहले सब्जी में मिले थे कीड़े
'न्यू गोदावरी' हॉस्टल के छात्र मंगलवार रात को परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने न्याय की मांग की। उन्होंने मांग की कि यूनिवर्सिटी के कुलपति इस मुद्दे पर उनकी चिंताओं का समाधान करें। छात्रों ने कहा कि हॉस्टल के मेस में रात में परोसे गए भोजन में 'रेजर ब्लेड' पाया गया था। छात्रों ने बताया कि दो दिन पहले गोभी की सब्जी में कीड़े पाए गए थे। शिकायत करने के बाद भी इसे लेकर कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है।
छात्रों को खुद परोसना पड़ता है खाना
छात्रों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी मेस के समय अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। इससे छात्रों को रात का खाना खुद ही परोसना पड़ता है। हॉस्टल मेस में परोसे जाने वाले घटिया खाने के लिए हर महीने 2500-3000 रुपये देते है। विश्वविद्यालय प्रशासन से समाधान की मांग करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
टूटी चूड़ियों के टुकड़े और धागे भी मिल चुके हैं
वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक नेता ने आरोप लगाया कि छात्रों को परोसे गए भोजन में कीड़े, टूटी चूड़ियों के टुकड़े और धागे मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि भोजनालय के कर्मियों ने पहले छात्रों को आश्वासन दिया था कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
266 भारतीय नागरिकों को वापस लाने में सफलता सरकार, साइबर अपराध मामले से जुड़े थे दक्षिण पूर्व एशिया में
12 Mar, 2025 02:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विदेश में नौकरी करने की लालच में फंसे 266 भारतीय नागरिकों को मंगलवार को सरकार वापस लाई है, जिन्हें दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर अपराध केंद्रों से रिहा कराया गया था। सोमवार को इसी तरह 283 भारतीयों को वापस लाया गया। भारतीय दूतावासों ने म्यांमार और थाईलैंड सरकारों के साथ मिलकर उनकी रिहाई सुनिश्चित करने और उनके स्वदेश वापसी में मदद की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने लगातार प्रयास किए हैं कि उन भारतीयों को रिहा किया जा सके, जो म्यांमार सहित दक्षित-पूर्व एशियाई देशों में फर्जी नौकरी के वादों से ठगे गए थे। इन नागरिकों को साइबर अपराध और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल किया गया था, जो म्यामांर-थाईलैंड सीमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे थे।
विदेश मंत्रालय की सलाह
विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे विदेश में स्थित मिशनों के जरिए विदेशी नियोक्ताओं की साख की पुष्टि करें और नौकरी की पेशकश मंजूर करने से पहले भर्ती एजेंटों और कंपनियों के पिछले रिकॉर्ड की जांच करें। इससे पहले दिसंबर में भी भारतीय दूतावास ने म्यांमार के म्यावाडी में नौकरी घोटाले के परिसर में फंसे छह भारतीय नागरिकों को रिहा करने का ऐलान किया था।
साइबर अपराध का केंद्र
दक्षिण-पूर्व एशिया का गोल्डन ट्राइंगल क्षेत्र साइबर अपराध का केंद्र है। जहां थाईलैंड, लाओस और म्यांमार की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं मिलती हैं। यहां से साइबर फ्रॉड के लिए फर्जी कॉल सेंटर संचालित होते हैं। पीड़ितों में देश के अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हैं। म्यांमार सरकार ने बंधकों को छुड़ाने और उन्हें थाईलैंड शिफ्ट करने के लिए अपनी सेना को तैनात किया। जहां से उन्हें अब भारत वापस लाया गया।
उत्तराखंड में मणिपुर के तीन ठग गिरफ्तार, जय शाह के नाम पर विधायकों से की थी रकम की मांग
12 Mar, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मणिपुर पुलिस ने तीन युवकों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे बनकर मणिपुर के कई विधायकों को फोन करने का आरोप है। आरोपियों ने विधायकों को सीएम बनाने के बदले चार करोड़ रुपये की मांग की थी। मणिपुर में बीते महीने एन बीरेन सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।
क्या है मामला
एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य के कई विधायकों को फोन आए, जिनमें फोन करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बताया और कहा कि अगर वे चार करोड़ रुपये दे दें तो उन्हें सीएम बनाया जा सकता है। जब पुलिस को इसकी शिकायत मिली तो जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद तीन आरोपियों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है और तीनों को इंफाल लाया गया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के निधौरी कलां निवासी उवैश अहमद, दिल्ली के गाजीपुर निवासी गौरव नाथ और प्रियांशु पंत के रूप में हुई है।
दो प्रतिबंधित संगठनों के 10 सदस्य पकड़े गए
मणिपुर के दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े 10 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक अस्थायी कैंप से साथ लोगों को पकड़ा है। इन्हें इंफाल पश्चिम के तेरा उराक इलाके से पकड़ा गया है। संदिग्धों के पास से हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस संगठन से जुड़े दो और लोगों को इंफाल ईस्ट से खुरई चिंगाबम इलाके से पकड़ा। मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन प्रीपेक से जुड़े एक संदिग्ध को भी पकड़ा है। संदिग्ध मणिपुर के काकचिंग और बिष्णुपुर जिले में लोगों से वसूली करने में शामिल थे।
अन्नामय्या में सड़क हादसे में 2 की मौत, परिवहन मंत्री ने कड़े उपायों की दी सलाह
12 Mar, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आंध्र प्रदेश। अन्नामय्या जिले में दो बसों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
राज्य के परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और चिकित्सा अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।
अन्नामय्या जिले के मंडल पीआरओ ने बताया, परिवहन मंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त उपाय लागू करने का भी आग्रह किया है, खासकर निजी बसों से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकने पर जोर दिया है।
होली के समय दिल्ली और यूपी में गर्मी बढ़ेगी, पहाड़ी राज्यों में बारिश का अनुमान
12 Mar, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर भारत में होली से पहले सूरज की तपिश बढ़ गई है. मौसम बिल्कुल बदला गया है. अब लोगों ने गर्मी से राहत के लिए पंखे-कूलर चलाना शुरु कर दिया है. माना जा रहा है कि होली तक सर्दी का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा और गर्मी का अच्छे से आगमन हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार 12 मार्च 2025 को दिल्ली NCR, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक मौसम शुष्क रहने वाला है. वहीं पहाड़ों में बारिश की संभावना है.
दिल्ली में चढ़ा पारा
दिल्ली NCR में इन दिनों तेज गर्मी का असर दिखने लगा है. न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. यह इस मौसम के सामान्य टेंपरेचर से 1.7 डिग्री ज्यादा है. वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा बढ़ने वाला है. वहीं मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
यूपी-बिहार में बढ़ेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ है. रात के समय भले ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा हो,लेकिन दोपहर के तापमान में काफी वृद्धि देखी जा रही है. मंगलवार 11 मार्च 2025 को लखनऊ से लेकर नोएडा और गाजियाबाद तक मौसम साफ रहा. प्रदेश में आने वाले दिनों में हवा चलने के साथ बारिश की भी संभावना है. बिहार में भी इन दिनों तेज गर्मी बढ़ी है. अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है.
पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में एक बार फिर ठंड वापस लौट सकती है. प्रदेश में बुधवार 12 मार्च 2025 को कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में होली के मौके पर बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 12-14 मार्च 2025 तक खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल घाटी में कई सड़कें बंद हैं. जम्मू कश्मीर में 12 मार्च 2025 से अगले 4 दिनों तक पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है.
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
