देश
पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड
4 Dec, 2025 09:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। पंजाब का फरीदकोट राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में सर्दी की चपेट में आए अन्य स्थानों में हिसार में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, करनाल में 5.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 5.3 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में छह डिग्री सेल्सियस जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी रात में सर्दी रही और तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.4 डिग्री, पटियाला में पांच डिग्री जबकि फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
CRSU जींद में बड़ा खुलासा: छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने पर तीन प्रोफेसर सस्पेंड
4 Dec, 2025 09:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: CRSU जींद प्रोफेसर सस्पेंड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU) में छात्राओं को आपत्तिजनक व्हाट्सऐप मैसेज भेजने के आरोप पर तीन प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया गया है। यह गंभीर मामला उस समय सामने आया जब यूनिवर्सिटी को 27 नवंबर को एक बिना नाम का शिकायत पत्र मिला, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ प्रोफेसर छात्राओं को अनुचित संदेश भेजकर यौन शोषण की कोशिश कर रहे हैं।
शिकायत मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए एक जांच कमेटी का गठन किया और आरोपित प्रोफेसरों—जो गेस्ट फैकल्टी बताए जा रहे हैं—को घर पर रहने के निर्देश जारी कर दिए। बाद में जांच के आधार पर तीनों को ड्यूटी से रिलीव कर औपचारिक रूप से सस्पेंड कर दिया गया। CRSU जींद प्रोफेसर सस्पेंड कार्रवाई के बाद छात्रों में भी संतोष देखने को मिला, क्योंकि इस मामले को लेकर कुछ दिनों पहले यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किए गए थे।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रामपाल राणा ने कहा कि छात्र सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर बिना देरी की कड़ी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने साफ किया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो पुलिस केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सोशल मीडिया पर कथित व्हाट्सऐप चैट वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया था, जिससे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।
फिलहाल जांच जारी है और प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। CRSU जींद प्रोफेसर सस्पेंड कदम विश्वविद्यालय की सख्त नीति और छात्र सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जींद यूनिवर्सिटी के 3 प्रोफेसर सस्पेंड
4 Dec, 2025 08:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जींद। हरियाणा के जींद में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसरों पर छात्राओं के यौन उत्पीडऩ का आरोप लगा है। एक छात्रा ने वॉट्सऐप चैट के जरिए इस मामले का खुलासा किया। आरोप है कि प्रोफेसर एक छात्रा पर दबाव बनाकर वॉट्सऐप पर अश्लील बातें करते थे। चैट में छात्रा की सुंदरता और कपड़ों को लेकर भी टिप्पणी की गई थी। उससे पूछा गया था- आर यू वर्जिन? इसके बाद विभाग के 3 प्रोफेसरों के सस्पेंड कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने इंटरनल जांच कमेटी का गठन कर मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो इन प्रोफेसरों को पूरे देश में कहीं भी नौकरी नहीं मिलेगी।
दो कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने ली तलाशी
3 Dec, 2025 06:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद कैंपस में तलाशी शुरु की गई। बता दें इन दो कॉलेजों में रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज का नाम सामने आया है। कॉलेजों को यह धमकी मेल के जरिए दी भेजी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों कॉलेजों के कैंपस में सघन सर्च ऑपरेशन शुरु हुआ। पुलिस और बम स्क्वॉड टीमों ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
अधिकारी फिलहाल स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह धमकी महज एक अफवाह थी या इसके पीछे कोई वास्तविक मंशा। यह पहली बार नहीं है जब राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी धमकियां मिली हैं। पिछले महीने 18 नवंबर को भी दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार स्थित दो स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
इसके अलावा साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और पटियाला कोर्ट समेत तीन अदालत परिसरों को भी धमकी भरे संदेश मिले थे। उन सभी मामलों में भी गहन जांच के बाद कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी और धमकियां फर्जी निकलीं। इन घटनाओं के कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और वर्तमान मामले को भी पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है।
साइक्लोन दित्वाह के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद
3 Dec, 2025 05:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेन्नई। साइक्लोन दित्वाह के कारण तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। साइक्लोन दित्वाह कमजोर होकर गहरे दबाव और फिर लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है, लेकिन इसका असर अभी जारी है। बिहार राज्य के कई हिस्सों में, कल्लाकुरिची, तिरुकोइलूर, मनालुरपेट्टई, तिरुपलापंडल, चेन्नई और आस-पास के जिलों (तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम) में लगातार तेज बारिश और तूफानी हवाएं चल रही हैं।
तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके कारण वागमन और यातायात प्रभावित हुआ है। भारी बारिश और जलभराव के कारण कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम में स्कूल और कॉलेज दोनों ही बंद कर दिए गए है। चेंगलपट्टू (कॉलेज खुले रहे), रानीपेट (अरक्कोनम और नेमिली तालुक), कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, और विल्लुपुरम शामिल है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने नीलगिरि, इरोड और कोयंबटूर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता और तटीय क्षेत्रों में बने लो-प्रेशर के कारण बारिश जारी रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
केरल में बीजेपी की 'सोनिया गांधी' कौन हैं? जानें उनके बारे में सब कुछ
3 Dec, 2025 12:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Kerala Election Sonia Gandhi: केरल के मुन्नार में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान एक अनोखा राजनीतिक संयोग सुर्खियों में है. यहां नल्लाथन्नी वार्ड (वार्ड नंबर 16) से बीजेपी ने 34 वर्षीय सोनिया गांधी को उम्मीदवार बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि उनका नाम पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलता है और उनके पिता कभी कांग्रेस के कट्टर समर्थक रहे थे. उन्होंने ही अपनी बेटी का नाम उस समय की कांग्रेस नेता से प्रेरित होकर सोनिया गांधी रखा था.
परिवार के लोग करते हैं कांग्रेस का समर्थन
मुन्नार के नल्लथन्नी कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय सोनिया गांधी का यह नाम बचपन से ही उनके साथ है. उनके पिता दुरी राज मजदूरी करते हैं और कांग्रेस समर्थक रहे हैं. उनके परिवार में अधिकतर सदस्य कांग्रेस का ही समर्थन करते हैं. पिता के इसी राजनीतिक झुकाव के चलते जब उनके घर बेटी का जन्म हुआ, तो उन्होंने उस समय देशभर में लोकप्रिय रही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम पर ही अपनी बेटी का नाम रख दिया. यही वजह है कि सोनिया का नाम बचपन से ही उन्हें आसपास के लोगों में एक अलग पहचान देता रहा है.
शादी के बाद बदल गया राजनीतिक सफर
विवाह के बाद सोनिया गांधी का जीवन और राजनीतिक रुझान दोनों बदल गए. उनकी शादी सुभाष नाम के व्यक्ति से हुई, जो भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और स्थानीय स्तर पर पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे हैं. सुभाष पंचायत चुनाव में भी हिस्सा ले चुके हैं. पति की राजनीतिक सक्रियता का प्रभाव सोनिया पर भी पड़ा और वह भी भाजपा से जुड़ गईं. इसी कड़ी में इस बार पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है.
कांग्रेस के प्रत्याशी से होगा मुकाबला
इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मंजुला रमेश और सीपीएम की वलारमती से है. नाम के कारण सोनिया गांधी चुनाव क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं और कांग्रेस के लिए यह स्थिति कुछ असहज भी मानी जा रही है, क्योंकि मतदाताओं का ध्यान स्वाभाविक रूप से इस संयोग पर टिक रहा है. कांग्रेस को आशंका है कि यह अनोखा नाम उनके लिए चुनौती बन सकता है.
केरल में निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में कराए जा रहे हैं और 13 दिसंबर को नतीजे आएंगे. विधानसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है, ऐसे में मुन्नार की यह ‘सोनिया गांधी’ कांग्रेस की धड़कनें बढ़ा रही हैं और चुनावी माहौल में रोमांच भी देखने को मिल रहा है.
दिल्ली की सियासत में भूचाल...MCD उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, AAP ने कितनी सीटें जीतीं? जानें चौंकाने वाले नतीजे
3 Dec, 2025 12:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi MCD By Election Result 2025: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव का फाइनल परिणाम जारी हो गया है. जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 7 सीटें मिलीं. जिन 12 सीटों पर उपचुनाव हुआ है, उसमें से 9 सीटों पर पहले से ही भाजपा ने जीत दर्ज की थी. यानी भाजपा को इस उपचुनाव में झटका लगा है. वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया है. इसके अलावा कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी 1-1 सीट जीती हैं.
भारत की हुई वैश्विक वाहवाही...CEC ज्ञानेश कुमार बने इंटरनेशनल IDEA के अध्यक्ष, जानें दुनिया भर में क्यों हो रही चर्चा
3 Dec, 2025 12:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इंटरनेशनल आईडीईए अध्यक्षता संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बुधवार को वे स्वीडन के स्टॉकहोम में आयोजित सदस्य देशों की समिति की बैठक में इस प्रतिष्ठित पद की बागडोर अपने हाथों में लेंगे। अध्यक्ष के रूप में वे पूरे वर्ष 2026 में सभी काउंसिल मीटिंग्स का नेतृत्व करेंगे। चुनाव आयोग ने इस अवसर को भारत के फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट चुनाव संचालित करने की वैश्विक पहचान बताया है।
इंटरनेशनल आईडीईए, जिसकी स्थापना 1995 में हुई थी, दुनियाभर में लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए समर्पित एक अंतर सरकारी संगठन है। वर्तमान में 35 देश इसके सदस्य हैं, जबकि अमेरिका और जापान ऑब्जर्वर के तौर पर जुड़े हैं। 2003 से इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऑब्जर्वर का दर्जा प्राप्त है। भारत इसके संस्थापक सदस्यों में शामिल है और लगातार इसके लोकतांत्रिक संवाद और संस्थागत सुधारों में योगदान देता रहा है।
चुनाव आयोग का कहना है कि इंटरनेशनल आईडीईए अध्यक्षता भारत की चुनावी प्रणाली की मजबूती और नवाचार का प्रमाण है। सीईसी ज्ञानेश कुमार विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनाव कराने के अपने अनुभव का उपयोग ग्लोबल एजेंडा तैयार करने में करेंगे। इससे नॉलेज-शेयरिंग बढ़ेगी, चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के बीच प्रोफेशनल नेटवर्क मजबूत होगा और वैश्विक चुनाव सुधारों को प्रोत्साहन मिलेगा।
भारत का चुनाव आयोग अपने प्रशिक्षण संस्थान आईआईआईडीईएम के माध्यम से 142 देशों के 3,169 अधिकारियों को प्रशिक्षित कर चुका है। भविष्य में आईडीईए और आईआईआईडीईएम मिलकर चुनावी हिंसा, गलत सूचना और मतदाताओं के विश्वास जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त कार्यक्रम और शोध को आगे बढ़ाएंगे। यह कदम भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया, आरोपी को जमानत के लिए समानता एकमात्र आधार नहीं
3 Dec, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि समानता एकमात्र आधार नहीं है जिस पर आपराधिक मामले में आरोपी को जमानत दी जा सकती है।
जमानत नियम है, जेल अपवाद का सिद्धांत है। अदालतें इस सिद्धांत को मानती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जमानत बिना किसी विचार के दी जाए। जमानत की राहत उस कथित अपराध में शामिल हालात पर ध्यान दिए बिना नहीं दी जा सकती जिसके लिए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा हत्या के एक मामले में आरोपी को दी गई जमानत को रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने यह जमानत सिर्फ इस आधार पर दी थी कि सह-आरोपी को भी राहत दी गई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट ने त्रुटिपूर्ण तरीके से सिर्फ समानता के आधार पर जमानत दी, जिसे उसने सीधे तौर पर इस्तेमाल का एक तरीका समझ लिया। समानता का मकसद आरोपी की भूमिका पर ध्यान देना होता है, न कि एक ही अपराध का होना ही आरोपियों के बीच एकमात्र समानता थी। समानता एकमात्र आधार नहीं है जिस पर जमानत दी जा सकती है, और कानून में यही सही स्थिति है। यह आदेश उत्तर प्रदेश के एक गांव में हत्या के मामले में दिया गया, जो गांव वालों के बीच कहासुनी के कारण हुई थी। मामले में एक भड़काने वाले आरोपी को जमानत दे दी गई थी और दूसरे सह-आरोपी को बराबरी के आधार पर यह राहत दी गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अनुचित ठहराया। यह फैसला अदालतों के लिए एक महत्वपूर्ण दिशानिर्देश है कि वे जमानत देते समय अपराध की विशिष्ट भूमिका, परिस्थितियों, और अन्य प्रासंगिक बातों पर विचार करें, न कि केवल सह-आरोपी को मिली जमानत के आधार पर ही राहत दे दें।
5 दिसंबर को पंजाब में किसान रोकेंगे रेल
3 Dec, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर। शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसान मजदूर मोर्चा ने 5 दिसंबर को पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान कर दिया है। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि पूरे प्रदेश में 26 जगह ट्रेनें रोकी जाएंगी। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए किया जाएगा। इस दौरान रोड जाम नहीं होगी। पंधेर ने कहा कि एमएसपी की गारंटी के कानून समेत किसानों की कई मांगों पर केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से फैसला नहीं लिया गया है।
इसकी वजह से किसानों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों के प्रदर्शन से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा समेत 19 जिलों से गुजरने वाली कई जिलों में ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा।
पंधेर ने बताई किसानों की मांगें
किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि किसानों की तरफ से केंद्र से एमएसपी की गारंटी कानून की मांग की जा रही है। इसके अलावा बिजली सुधार बिल-2025 भी रद्द नहीं किया गया। उनकी मांग है कि प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा पंजाब की आप सरकार के सार्वजनिक संपत्तियों को जबरन बेचने, किसानों-मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी और अन्य समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
मांगों पर ध्यान न दिया तो तेज होगा आंदोलन
किसान मजदूर मोर्चा के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो आंदोलन और तेज और व्यापक रूप ले सकता है। उनका कहना है कि इस कदम का उद्देश्य किसानों और मजदूरों की आवाज सरकार तक पहुंचाना है।
इतिहास के पन्ने पलटे...राजनाथ सिंह बोले- 'सोमनाथ जीर्णोद्धार का विरोधी थे नेहरू...जानें क्या था पूरा मामला
3 Dec, 2025 09:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Rajnath Singh Statement On Babri Masjid: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर वडोदरा में ‘सरदार सभा’ को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल सच्चे अर्थों में धर्मनिरपेक्ष थे. जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बाबरी मस्जिद मुद्दे पर सरकारी धन खर्च करने की बात कही, तो सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसका विरोध किया. उस समय उन्होंने बाबरी मस्जिद को सरकारी धन से नहीं बनने दिया.
राजनाथ सिंह ने कहा, “नेहरू जी ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रश्न उठाया. तो सरदार पटेल ने स्पष्ट किया कि सोमनाथ मंदिर का मामला अलग था. वहां जनता ने 30 लाख रुपये दान दिए थे, एक ट्रस्ट बनाया गया था, और सरकारी धन का एक पैसा भी इस्तेमाल नहीं हुआ. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सरकारी धन से नहीं हुआ है. इसका पूरा खर्च इस देश की जनता ने उठाया है.”
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “उस समय की कांग्रेस सरकार ने हर कीमत पर सरदार पटेल की महान विरासत को दबाने की कोशिश की. नेहरू जी ने स्वयं को ‘भारत रत्न’ प्रदान किया, लेकिन सरदार पटेल के लिए कोई स्मारक नहीं बनाया. PM मोदी ने Statue of Unity का निर्माण कराकर सरदार पटेल को वह सम्मान दिया, जिसके वे वास्तविक हकदार थे.”
खराबी के चलते टनल में फंसी मेट्रो
3 Dec, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेन्नई। चेन्नई में ब्लू लाइन की एक मेट्रो ट्रेन अचानक तकनीकी खराबी के चलते दो स्टेशन के बीच में ही रुक गई। यह घटना सेंट्रल मेट्रो और हाईकोर्ट स्टेशन के बीच हुई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में अचानक बिजली चली गई और वे कोच में अंधेरे में फंस गए। यात्री 10 मिनट तक ट्रेन में रहे। इसके बाद अफसरों ने उनसे पैदल चलकर नजदीक के हाईकोर्ट स्टेशन तक जाने को कहा, यह दूरी लगभग 500 मीटर है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग रेलिंग पकडक़र सुरंग में पैदल चलते दिखाई दिए।
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
3 Dec, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश और ठंड का असर रहेगा।केरल में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तमिलनाडु में भी मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के अन्य राज्यों में भी मानसून का असर दिखाई दे रहा है। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पुदुचेरी, यनम, रायलसीमा और माहे में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है।
ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी, नेवी चीफ ने बताई नौसेना की ताकत; कहा- समुद्र में नहीं आ पाई पाकिस्तानी…
2 Dec, 2025 06:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: नौसेना दिवस के मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने समारोह की शुरुआत 1971 के युद्ध की ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद करते हुए की. उन्होंने बताया कि कैसे 4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने कराची पर साहसिक और निर्णायक हमले किए थे, जिसने युद्ध की दिशा बदल दी थी. एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नौसेना की उस सफल कार्रवाई ने न सिर्फ दुश्मन की समुद्री क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया, बल्कि भारतीय सैन्य इतिहास में एक नए विजयी अध्याय की नींव रखी.
उन्होंने आगे कहा कि उसी जज़्बे और वीरता के साथ आज की भारतीय नौसेना भी आधुनिक तकनीक, नई शक्ति और बढ़ती समुद्री जिम्मेदारियों के साथ देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रतिबद्ध है. नेवी चीफ ने कहा कि दुनिया की बहुत सारी मर्चेंट शिप अब पाकिस्तानी सी एरिया में नहीं जाती हैं. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है. एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि कैरीयर बैटल ग्रुप ने पाक नौसेना को बंदरगाहों में रहने को मजबूर किया.
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है और भारतीय नौसेना क्षेत्र में पूरी सतर्कता बनाए हुए है. उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात में भारतीय नौसेना की तैनाती और तैयारियां लगातार मजबूत की जा रही हैं. एडमिरल त्रिपाठी ने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना के कैरीयर बैटल ग्रुप (CBG) की प्रभावशाली मौजूदगी ने पाकिस्तान नौसेना को बंदरगाहों में सीमित होने पर मजबूर कर दिया.
उन्होंने कहा कि कैरीयर बैटल ग्रुप की तैनाती ऐसी थी कि पाकिस्तानी नौसेना समुद्र में निकल ही नहीं पाई. वे बंदरगाहों में ही रहे और बाहर आने की हिम्मत नहीं कर सके. नौसेना प्रमुख के अनुसार, यह भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल क्षमता, समुद्री प्रभुत्व और रणनीतिक बढ़त का स्पष्ट संकेत है. उन्होंने जोर दिया कि भारत हर हाल में समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर पड़ा. उनके अनुसार, कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों ने पाकिस्तानी बंदरगाहों से दूरी बना ली, जिससे बीमा प्रीमियम बढ़ गया और समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ.
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि 2008 से अदन की खाड़ी में नौसेना का एक युद्धपोत लगातार तैनात किया जा रहा है. अब तक 138 युद्धपोतों की तैनाती की जा चुकी है और भारतीय नौसेना ने 7,800 व्यापारी जहाज़ों को सुरक्षित एस्कॉर्ट किया है. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती से निपटने के लिए भारतीय नौसेना लगातार अभियान चला रही है. नवंबर 2023 से अब तक 62 समुद्री डाकू जहाज़ पकड़े 40 संदिग्ध पोत रोके 30 से अधिक घटनाओं को सफलतापूर्वक संभाला 520 लोगों की जान बचाई.
एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पिछले नेवी डे से अब तक भारतीय नौसेना ने 11,000 शिप डेज़ और 50,000 फ्लाइंग आवर्स पूरे किए हैं. उन्होंने इसे नौसेना की सतत तैनाती, तैयारियों और मजबूत ऑपरेशनल क्षमता का प्रतीक बताया.
अयोध्या में अब 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय ‘मंदिर संग्रहालय’, UP सरकार और टाटा संस के बीच MOU
2 Dec, 2025 05:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Goverment) ने अयोध्या (Ayodhya) को एक वैश्विक सांस्कृतिक (Global Cultural) और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल (State Cabinet) की बैठक में ‘टाटा संस’ (Tata Sons) के सहयोग से प्रस्तावित विश्वस्तरीय ‘मंदिर संग्रहालय’ का दायरा और बड़ा कर दिया है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इस कदम से अयोध्या को एक नया सांस्कृतिक पहचान चिन्ह मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना अयोध्या के मांझा जमथरा गांव में 25 एकड़ नजूल भूमि पर प्रस्तावित थी। लेकिन संग्रहालय की भव्यता और विश्वस्तरीय स्वरूप को ध्यान में रखते हुए टाटा संस ने अधिक भूमि की अपेक्षा की थी। अब परियोजना के लिए कुल 52.102 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी। इसमें पहले की 25 एकड़ नजूल भूमि शामिल है।
इसके अतिरिक्त 27.102 एकड़ भूमि और जोड़ी गई है। यह कुल 52.102 एकड़ भूमि आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से पर्यटन विभाग के पक्ष में निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी, ताकि परियोजना को वृहद रूप दिया जा सके। भूमि टाटा संस को 90 वर्षों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भीषण गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, बच्चों को राहत देने की कोशिश
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच
