देश
टेंशन फ्री हो जाएं! Samsung लाया 7 साल तक अपडेट रहने वाला सस्ता टैबलेट, यहां जानें कीमत और ऑफर्स
1 Dec, 2025 07:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Samsung Galaxy Tab A11+ को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग ने अपनी लोकप्रिय गैलेक्सी ए-सीरीज के इस नए टैबलेट को पहले कई ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया था और अब भारतीय यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। बड़ी 11 इंच की डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी और तेज़ परफॉर्मेंस के साथ यह टैबलेट मल्टीमीडिया और स्टडी उपयोगकर्ताओं के लिए खास विकल्प बन सकता है।
सैमसंग ने कनेक्टिविटी और स्टोरेज के आधार पर टैबलेट को चार वेरिएंट्स में पेश किया है। पहला वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ सिर्फ Wi-Fi मॉडल में आता है, जिसकी कीमत 22,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट भी 6GB + 128GB कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है, लेकिन इसमें Wi-Fi + 5G सेलुलर कनेक्टिविटी मिलती है और इसकी कीमत 26,999 रुपये तय की गई है। तीसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ Wi-Fi मॉडल में 28,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं चौथा वेरिएंट 8GB + 256GB और Wi-Fi + 5G कनेक्टिविटी के साथ 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वॉड स्पीकर्स शामिल हैं। यह टैबलेट Mediatek MT8775 चिपसेट पर आधारित है और One UI 8 (Android 16) पर रन करता है। कंपनी दावा करती है कि यह टैबलेट 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट्स प्राप्त करेगा।
कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 8MP का सिंगल रियर कैमरा और सामने 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें DeX Mode भी मिलता है, जिससे टैबलेट को मिनी-पीसी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। पावर के लिए डिवाइस में 7040mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो इसे एक पावरफुल ऑल-राउंडर टैबलेट बनाता है।
संसद में 10 घंटे तक मचेगा 'महाभारत...वंदे मातरम' पर आर-पार की लड़ाई, क्या पीएम मोदी बदलेंगे इतिहास?
1 Dec, 2025 06:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Vande Mataram Parliament Discussion: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर संसद के विंटर सेशन में विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा. चर्चा के लिए 10 घंटे का समय रखा गया है. इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने स्वीकृति दे दी है. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस प्रेरक गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा होगी.
पीएम मोदी चर्चा में होंगे शामिल
‘वंदे मातरम’ पर होने वाली चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 30 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में इस प्रस्ताव को लेकर सहमति बनी है. सरकार में शामिल दलों के सदस्यों ने इसकी वकालत की थी. इसके साथ ही एनडीए सदस्यों ने राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा की वकालत की थी.
पीएम ने डाक टिकट और सिक्का जारी किया
वंदे मातरम के 150 साल पूरा होने पर 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 नवंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी. जहां उन्होंने डाक टिकट और सिक्का जारी किया था. इसके साथ ही उन्होंने vandemataram150.in पोर्टल भी जारी किया. इस पर लोग राष्ट्रीय गीत गाते हुए अपनी वीडियो अपलोड कर सकते हैं और प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
150 साल पहले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा
साल 1875 में ‘वंदे मातरम’ बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने आनंद मठ नामक किताब में लिखा था. जो बाद में स्वतंत्रता संग्राम का गीत बन गया. स्वतंत्रता सेनानी इस गीत को गाकर आमजन में आजादी की क्रांति का प्रसार करते थे. सबसे पहले इसे सार्वजनिक रूप से कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में 1896 में गाया गया. देश में संविधान लागू होने के बाद 24 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्रगीत के तौर पर चुना गया.
घर बैठे मिनटों में भरें SIR फॉर्म, इन 5 डॉक्यूमेंट्स के बिना अधूरा है प्रोसेस, ऐसे करें अप्लाई
1 Dec, 2025 06:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
SIR Form कैसे भरें : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उन योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जो बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) के सर्वे के दौरान छूट गए थे। अब ऐसे सभी लोग ऑनलाइन उपलब्ध SIR आवेदन फॉर्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
अपने और परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में मौजूद है या नहीं, यह जांचने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जा सकते हैं। तकनीकी सहायता के लिए ECI नेट ऐप पर Book-a-Call with BLO फीचर उपलब्ध है। इसके अलावा किसी भी जानकारी के लिए आप एसटीडी कोड के साथ 1950 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
SIR फॉर्म लिंक SIR अभियान की शुरुआत से लेकर 11 दिसंबर 2025 तक एक्टिव रहेगा (पहले अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी)। फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल या राज्य के CEO पोर्टल पर जाएं। यदि आपके पास पहले से वोटर आईडी है, तो अपना EPIC नंबर दर्ज करें और आपकी सारी जानकारी अपने आप दिखाई देगी। नए मतदाताओं को नया फॉर्म भरना होगा।
फॉर्म में नाम, आयु, लिंग, पता जैसी जानकारी भरें या गलत जानकारी को सुधारें। इसके बाद हाल की पासपोर्ट साइज कलर फोटो (सफेद बैकग्राउंड) अपलोड करें और E-Sign करें। सभी विवरण चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। सबमिट होते ही आपको Acknowledgment Slip और Reference Number मिलेगा, जिससे आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सकती है।
दस्तावेज़ों में आयु प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, आधार या पासपोर्ट स्वीकार्य हैं। पता बदलने पर नया एड्रेस प्रूफ आवश्यक होगा। आवेदन के बाद वेरिफिकेशन के लिए BLO आपसे संपर्क कर सकता है।
PM किसान निधि : 22वीं किस्त पाने का आखिरी मौका, जल्द करा लें ये जरूरी काम, देखें पूरी प्रक्रिया
1 Dec, 2025 03:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
PM Kisan Yojana : 22वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है, क्योंकि फरवरी 2026 के आसपास राशि जारी की जा सकती है। लेकिन लाखों किसानों की किस्त इस बार भी रुक सकती है। अगर आप चाहते हैं कि 2000 रुपये बिना किसी परेशानी के आपके खाते में पहुंच जाएं, तो कुछ आवश्यक प्रक्रियाएं अभी पूरा करना जरूरी है। आइए जानते हैं किन कारणों से आपकी किस्त रुक सकती है।
1. ई-KYC न होने पर किस्त जरूर रुकेगी
PM Kisan Yojana 22वीं किस्त तभी मिलेगी, जब किसान की ई-KYC पूरी हो। कृषि मंत्रालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बिना ई-KYC के भुगतान रोक दिया जाता है। किसान अपनी ई-KYC CSC सेंटर पर जाकर या pmkisan.gov.in पोर्टल पर खुद कर सकते हैं।
2. लैंड वेरिफिकेशन अधूरा होने पर भुगतान नहीं आएगा
लैंड वेरिफिकेशन यह सुनिश्चित करता है कि जमीन वास्तव में किसान के नाम पर है। अगर आपके स्टेटस में “Land Seeding: No” दिख रहा है, तो किस्त अटक जाएगी। इसके लिए आपको अपने जिले के कृषि विभाग में जाकर सत्यापन पूरा कराना होगा।
3. बैंक खाते में DBT इनएक्टिव होना
किस्त सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए खाते में DBT लिंक होना जरूरी है। अगर DBT इनएक्टिव है, तो 2000 रुपये ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे। किसान अपने बैंक जाकर DBT सक्रिय करा सकते हैं।
SIR Form Fraud: वोटर लिस्ट में छोटी गलती भी दिला सकती है जेल...पढ़ें यहां पूरी जानकारी
1 Dec, 2025 03:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
SIR Form Fraud : को लेकर चुनाव आयोग ने साफ चेतावनी दी है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान किसी भी तरह की गलत जानकारी देना अपराध है। देश के 12 राज्यों में चल रही इस प्रक्रिया का उद्देश्य वोटर लिस्ट को अपडेट करना और दोहराव को खत्म करना है। कई बार लोगों के नाम पैतृक गांव और वर्तमान पते—दोनों जगहों पर दर्ज मिलते हैं, जिससे दो वोटर आईडी बनने की संभावना रहती है। यह न केवल नियम के खिलाफ है, बल्कि आगे चलकर कानूनी परेशानी भी पैदा कर सकता है।
दो जगह नाम होने पर बढ़ सकती है मुश्किल
अगर किसी व्यक्ति का नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज है, तो उसे तुरंत यह जानकारी अपने क्षेत्र के बीएलओ को देनी चाहिए। ऐसा न करने पर यह SIR Form Fraud की श्रेणी में आता है और सीधे सजा का कारण बन सकता है।
जानें क्या है सजा का प्रावधान
रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्ट, 1950 की धारा 31 के अनुसार, गलत जानकारी देने या दो वोटर आईडी रखने पर 1 साल की जेल, या जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। ऐसे मामलों में व्यक्ति को फॉर्म-7 भरकर अपना नाम एक स्थान से हटाना अनिवार्य है।
कब कट सकता है नाम – जानें नियम
फॉर्म-7 भरते समय मतदाता को नाम, EPIC नंबर, परिजन का नाम और मोबाइल नंबर देना होता है। वोटर लिस्ट से नाम हटाने के कारणों में शामिल हैं:
मतदाता की मृत्यु
कम उम्र
लंबे समय तक गैर-मौजूदगी
एक ही व्यक्ति के दो वोटर आईडी
भारतीय नागरिक न होना
दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाने से पहले देखें ये लिस्ट, वरना होंगे परेशान!
1 Dec, 2025 03:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bank Holiday in December: आरबीआई ने दिसंबर में रहने वाली बैंक हॉलिडेज का ऐलान कर दिया है. आरबीआई के कलैंडर के अनुसार दिसंबर में कुल 19 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन 19 दिनों में 4 रविवार और 2 शनिवार को मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं.
इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में भी रिजनल पर्व के अनुसार भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंक की हॉलिडे के साथ आप अपने कई कामों के ऑनलाइन भी निपटा सकते हैं. लेकिन बैंक जाने से पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देख लें. नवंबर के महीने में पड़ने वाली हॉलिडेज पर नज़र:
दिसंबर में बैंक हॉलिडे
1 दिसंबर (सोमवार): राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस (ईटानगर, कोहिमा)
3 दिसंबर (बुधवार): सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (पणजी)
7 दिसंबर (रविवार): देशभर में बैंक रहेंगे बंद
12 दिसंबर (शुक्रवार): पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि (शिलोग)
14 दिसंबर (रविवार): देशभर में बैंक रहेंगे बंद
18 दिसंबर (गुरुवार): यू सोसो थाम की पुण्यतिथि (शिलोग)
19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा मुक्ति दिवस (पणजी)
20 दिसंबर (शनिवार): लोसूंग / नामसूंग (गंगटोक)
21 दिसंबर (रविवार): देशभर में बैंक रहेंगे बंद
22 दिसंबर (सोमवार): लोसूंग / नामसूंग (गंगटोक)
24 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या (शिलोग, कोहिमा, एजवाल)
25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस
26 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस जश्न (शिलोग, कोहिमा, एजवाल)
27 दिसंबर (शनिवार): क्रिसमस (कोहिमा)
28 दिसंबर (रविवार): देशभर में बैंक रहेंगे बंद
30 दिसंबर (मंगलवार): यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि (शिलोग)
31 दिसंबर (बुधवार): नव वर्ष की पूर्व संध्या (एजवाल, इम्फाल)
PM Modi Latest Speech: काशी यात्रा ने बदल दी नई सभापति की जीवनशैली, पीएम मोदी ने बताई कहानी
1 Dec, 2025 03:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
PM Modi Latest Speech के दौरान संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार, 1 दिसंबर को एक दिलचस्प और भावुक पल देखने को मिला। नए सभापति सी.पी. राधाकृष्णन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके जीवन से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग साझा किया।
काशी यात्रा के बाद किया नॉनवेज छोड़ने का संकल्प
पीएम मोदी ने बताया कि सभापति राधाकृष्णन एक सामान्य परिवार से आते हैं और उनसे उनका वर्षों पुराना जुड़ाव है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार काशी गए और मां गंगा की पूजा-अर्चना की, तो उनके अंदर एक गहरा भाव जागा।
उन्होंने पीएम मोदी को बताया था—
“मैं पहले नॉनवेज खाता था, लेकिन काशी में पहली पूजा के बाद मेरे अंदर से ऐसा संकल्प उठा कि उसी दिन नॉनवेज छोड़ दिया।”
“मैं ऐसा नहीं कहता कि नॉनवेज खाने वाले बुरे होते हैं”: पीएम मोदी
PM Modi Latest Speech में उन्होंने इस घटना को एक सांसद के रूप में याद करने योग्य बताया। उन्होंने कहा कि भोजन आदतें व्यक्तिगत निर्णय होती हैं, लेकिन काशी की ऊर्जा ने जिस तरह राधाकृष्णन को प्रभावित किया, वह प्रेरक है।
नए सभापति को पीएम मोदी की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने नए सभापति को बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्यसभा देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सदन के सभी सदस्य न केवल सभापति की गरिमा बनाए रखेंगे, बल्कि सदन की मर्यादा को भी कायम रखेंगे।
आज से बदल गए ये जरूरी नियम...LPG, बैंक और आधार में हुए अपडेट, तुरंत देखें क्या है आपके लिए खास
1 Dec, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज 1 दिसंबर 2025 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों की जेब और दैनिक जीवन पर पड़ेगा। LPG और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर आधार अपडेट, EPFO और GST प्रक्रियाओं में सुधार तक कई बड़े नियम लागू हो चुके हैं।
LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव
पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कमी की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में देश के अधिकांश शहरों में घरेलू LPG का दाम 850 से 960 रुपये के बीच है।
आधार अपडेट हुआ आसान
UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। अब नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी आसानी से ऑनलाइन अपडेट की जा सकेगी। सत्यापन पैन कार्ड या पासपोर्ट के आधार पर होगा। इसके साथ ही नया UIDAI आधार ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिससे अपडेट प्रक्रिया और तेज होगी।
नए ट्रैफिक नियम लागू
1 दिसंबर से कई राज्यों में नए ट्रैफिक नियम लागू हुए हैं। अब ऑनलाइन चालान जमा करने पर अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस लगेगी। वहीं PUC सर्टिफिकेट न होने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा।
EPFO प्रक्रियाओं में बदलाव
EPFO ने UAN-KYC लिंकिंग, e-Nomination और पेंशन अपडेट की प्रक्रिया को संशोधित किया है। नॉमिनेशन पूरा न होने पर PF क्लेम में देरी और दिक्कतें आ सकती हैं।
GST नियमों में सुधार
ई-कॉमर्स और छोटे कारोबारियों के लिए GST अनुपालन को आसान बनाने के लिए नया GSTR-1 और 3B फाइलिंग कैलेंडर लागू किया गया है। साथ ही कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई TCS/TDS दरें भी लागू हो गई हैं।
Parliament Winter Session: PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, 14 विधेयकों के साथ सत्र में रचनात्मक बहस की अपील
1 Dec, 2025 01:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक वातावरण गर्म कर दिया है। सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर सीधे प्रहार करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में मिली हार की हताशा से बाहर आकर विपक्ष को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए। पीएम मोदी ने अपील की कि यह सत्र देशहित से जुड़े मुद्दों पर संतुलित और सकारात्मक चर्चा का अवसर बने, जहां सरकार कुल 14 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है।
दूसरी ओर, विपक्ष इस सत्र में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR), वोट चोरी, वायु प्रदूषण और दिल्ली ब्लास्ट जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में विपक्षी दलों ने रणनीति तय की, जिसमें टीएमसी को छोड़ प्रमुख नेता शामिल हुए। इस बैठक में सत्र के दौरान सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।
इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर से अपने संबोधन में कहा कि सत्र को इस बात पर केंद्रित होना चाहिए कि संसद देश के लिए क्या सोच रही है और आगे क्या कदम उठाने वाली है। उन्होंने कहा कि संसद जनता के ज्ञानवर्धन का सर्वोत्तम मंच है, जहां रचनात्मक बहस और संतुलित आलोचना होनी चाहिए।
पीएम मोदी ने विपक्ष को यह भी संदेश दिया कि राजनीति की बौखलाहट संसद की गरिमा को प्रभावित नहीं करनी चाहिए। वहीं सत्तापक्ष को भी उन्होंने विजय के अहंकार से बचने की सलाह दी। बिहार चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष नतीजों को स्वीकार नहीं कर पा रहा और बयानबाजी से स्पष्ट है कि पराजय ने उन्हें विचलित कर दिया है।
संसद सत्र : खड़गे के बयान से सियासत गरमाई...धनखड़ को विदाई नहीं मिली, जानें इसके पीछे का पूरा मामला
1 Dec, 2025 12:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Parliament Winter Session 2025 Live: आज सोमवार, 1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. रविवार को संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सत्र के दौरान सदन में समन्वय बनाए रखने के लिए संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें 2 घंटे तक बातचीत चली. जहां सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पेश करने के लिए कुल 14 विधेयकों की सूची बनाई है तो वहीं, विपक्ष 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हो रही एसआईआर का मुद्दा उठाने की तैयारी में है. शीत कालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा.
सरकार का बड़ा फैसला, बिना SIM नहीं चलेंगे Whatsapp-Telegram जैसे ऐप्स
1 Dec, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: वाट्सएप (WhatsApp)-टेलिग्राम (Telegram) या स्नैपचैट (Snapchat) जैसे ऐप्स इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है. सरकार ने देश के कई पॉपुलर मैसेजिं ऐप्स के उपयोग के तरीके में जरूरी बदलाव करते हुए नए शर्तें लागू कर दी हैं. पहले किसी भी स्मार्टफोन में बिना सिम लगाए ही व्हाट्सएप या अन्य मैसेजिंग ऐप को यूज किया जा सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. फोन में बिना सिम कोई भी ऐप इंस्टाल तो हो जाएगा, लेकिन उसमें लॉइन और इस्तेमाल के लिए डिवाइस में रजिस्टर मोबाइल नंबर वाला SIM जरूर लगा होना चाहिए.
दूरसंचार विभाग (DoT) के नए नियमों के तहत, WhatsApp Web और इसी तरह के वेब वर्जन पर हर छह घंटे में ऑटोमैटिक लॉगआउट होगा और दुबारा QR कोड से लॉगइन करना होगा. इस बदलाव का मकसद साइबर अपराधियों द्वारा इन ऐप्स का गलत उपयोग रोकना है. पहले साइबर अपराधी SIM निष्क्रिय होने के बाद भी ऐप के जरिए धोखाधड़ी कर पाते थे क्योंकि ऐप लॉगिन एक बार हो जाने पर SIM से स्वतंत्र काम करता था. अब SIM बाइंडिंग के चलते उपयोगकर्ता के नंबर, फोन और ऐप के बीच एक मजबूत लिंक बनेगा, जिससे स्पैम, फ्रॉड कॉल और फाइनेंशियल ठगी पर नियंत्रण होगा.
इसके अलावा दूरसंचार सुरक्षा ढांचे को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए कंपनियों को 90 दिनों के अंदर इस नियम को लागू करना होगा और 120 दिनों में अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी. यह नया नियम दूरसंचार साइबर सुरक्षा (संशोधन) नियम, 2025 के तहत लागू किया गया है, जो पहली बार ऐप आधारित दूरसंचार सेवाओं को भी कड़े दूरसंचालन नियमों में लाता है. एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि यह नियम मोबाइल नंबर आधारित डिजिटल पहचान को और भरोसेमंद बनाएगा. इस नए नियम से भारत में ऐप आधारित संचार अधिक सुरक्षित और जवाबदेह बन सकेगा, जो सभी यूजर्स के लिए फायदेमंद रहेगा.
सिम कार्ड बाइंडिंग से यूजर्स को जल्दबाजी में लॉगऑफ होने की परेशानी हो सकती है, लेकिन यह कदम लंबे समय में सुरक्षा बढ़ाने और धोखाधड़ी को कम करने में सहायक होगा. माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से मैसेज भेजने या रिसीव करने वाले ऐप्स और यूजर्स की निजी जानकारी की सुरक्षा और भी मजबूत होगी.
इंग्लैंड में भारतीय छात्र की चाकू मारकर हत्या, हरियाणा के रहने वाले थे विजय श्योराण
1 Dec, 2025 11:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली/लंदन: मध्य इंग्लैंड में सरेराह एक भारतीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. 30 वर्षीय छात्र पर 25 नवंबर को चाकू से हमला किया गया था. बाद में गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई. वेस्ट मर्सिया पुलिस ने वॉर्सेस्टर में इस हफ्ते की शुरुआत में हुए हमले के किसी भी गवाह से सामने आकर जानकारी देने की अपील की है.
अभी ब्रिटिश पुलिस ने औपचारिक रूप से मृतक छात्र की पहचान जाहिर नहीं की है. लेकिन भारत में मीडिया रिपोर्ट में उसका नाम हरियाणा के चरखी दादरी जिले के विजय कुमार श्योराण के रूप में बताया गया है.
इंग्लैंड की वेस्ट मर्सिया पुलिस ने एक बयान में कहा, "मंगलवार सुबह (25 नवंबर) करीब 4:15 बजे वॉर्सेस्टर के बारबोर्न रोड पर अधिकारियों को एक 30 वर्षीय व्यक्ति गंभीर चोटों के साथ मिला. उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन दुख की बात है कि उसी दिन बाद में उसकी मौत हो गई. हत्या के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और जांच जारी रहने तक वे जमानत पर हैं."
पुलिस के मुताबिक, छठे व्यक्ति को भी मर्डर के शक में अरेस्ट किया गया था, लेकिन उसे बिना किसी और एक्शन के छोड़ दिया गया है.
वेस्ट मर्सिया (West Mercia) के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर ली होलहाउस (Lee Holehouse) ने कहा कि पुलिस की संवेदनाएं मृतक छात्र के परिवार और दोस्तों के साथ हैं. साथ ही उन्होंने जानकारी के लिए अपील की है. पुलिस अधिकारी ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से मेरी टीम यह पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर जांच कर रही है कि मंगलवार सुबह क्या हुआ था और किस वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई."
उन्होंने कहा कि इन पूछताछ के हिस्से के तौर पर, पुलिस अधिकारी वीकेंड में बारबोर्न रोड पर रहेंगे, और मैं समुदाय को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि सबूत इकट्ठा करना जारी रहेगा और जनता को घबराना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा, "हत्या के शक में गिरफ्तार किए गए पांच लोग अब जमानत पर हैं और जांच में हमारी मदद करते रहेंगे."
उन्होंने कहा, "मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं जिनके पास कोई भी ऐसी जानकारी है जिससे हमारी पूछताछ में मदद मिल सकती है, कृपया आगे आएं, चाहे आपको वह कितनी भी छोटी क्यों न लगे; वह एक बहुत जरूरी जानकारी हो सकती है."
इस बीच, हरियाणा के चरखी दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र की मौत पर शोक व्यक्त किया और परिवार को दुख की इस असहनीय घड़ी में समर्थन देने की पेशकश की. उन्होंने कहा, "विजय कुमार श्योराण, गांव जगरामबास, जिला चरखी दादरी (हरियाणा) की दुखद मौत से बहुत सदमा और दुख हुआ, जिनकी ब्रिटेन के वॉर्सेस्टर में एक क्रूर चाकूबाजी की घटना के बाद जान चली गई."
उन्होंने कहा, "मैंने भारत सरकार से अपील की है कि वह जल्द से जल्द दखल दे और दुखी परिवार को हर मुमकिन मदद दे - खासकर उनके पार्थिव शरीर को तुरंत भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए." उन्होंने कहा, "हम एक पारदर्शी, निष्पक्ष और निश्चित समय में जांच की भी अपील करते हैं ताकि न्याय मिले और दोषियों को जवाबदेह ठहराया जा सके."
कर्नाटक: उडुपी में NH-66 पर पलटा वाहन, 5 मजदूरों की मौत, असम-त्रिपुरा के निवासी
1 Dec, 2025 10:46 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उडुपी (कर्नाटक): उडुपी जिले में रविवार को मजदूरों और सजावट का सामान ले जा रहा एक वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर पलट गया, जिससे पांच मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर 3.30 बजे काउप पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत उलियारागोली गांव के पास हुई.
पुलिस के मुताबिक ड्राइवर रंजीत वाहन को चला रहा था, जो काउप से उडुपी एक कार्यक्रम के लिए सामान ले जा रहा था. हादसे के समय वाहन में 12 मजदूर यात्रा कर रहे थे. उनमें से तीन केबिन में और नौ पिछले हिस्से में बैठे थे.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि वाहन तेज गति से चल रहा था जब चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह डिवाइडर से टकराया और पलट गया. वाहन सर्विस रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस ने बताया कि पीड़ित लोग असम और त्रिपुरा के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि ज्यादातर लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर रंजीत समेत घायलों को उडुपी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोग आईसीयू में हैं.
घटना के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है कि क्या हादसे की वजह तेज गाड़ी चलाना, थकान या कोई मैकेनिकल खराबी थी. अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी की स्थिति, बीच के टायरों के निशान और चश्मदीदों के बयान चल रही जांच का हिस्सा हैं.
एक स्थानीय डेकोरेशन एजेंसी द्वारा इन मजदूरों को एक प्राइवेट इवेंट में सजावट के काम के लिए रखा गया था और वे उसी गाड़ी में सामान लेकर जा रहे थे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मजदूरों के आने-जाने के लिए परिवहन सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है. आगे की जांच चल रही है.
दिल्ली धमाका: NIA ने कसी कमर...कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी, क्या हाथ लगा कोई बड़ा सुराग?
1 Dec, 2025 09:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली कार ब्लास्ट केस की जांच लगातार तेजी पकड़ रही है। दिल्ली कार ब्लास्ट केस से जुड़े सुराग सामने लाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को कश्मीर के कई इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की पहचान करने और उन्हें कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, NIA की टीम ने दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में छापेमारी की, जिनमें काजीगुंड जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलवामा और शोपियां में भी संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। एजेंसी इस समय आठ अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि ये सभी लोकेशन सीधे दिल्ली कार ब्लास्ट केस से जुड़े हो सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी ने अपने दायरे को और विस्तार दिया है। NIA का उद्देश्य सिर्फ विस्फोट के जिम्मेदार लोगों की पहचान करना ही नहीं, बल्कि घाटी में फैले पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना है।
जांच के तहत मौलवी इरफान अहमद वागे, डॉ. अदील, डॉ. मुजम्मिल और आमिर राशिद के घरों सहित आठ ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। एजेंसी को उम्मीद है कि इन छापों से ऐसे अहम सबूत मिल सकते हैं, जो इस विस्फोट को अंजाम देने वाले तत्वों तक सीधे पहुंचने में मदद करेंगे।
दिल्ली–सहारनपुर–देहरादून एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन शुरू, दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ ढाई घंटे में
1 Dec, 2025 08:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: दिल्ली–सहारनपुर–देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से निर्माणाधीन इस महत्वपूर्ण हाईवे का ट्रायल रन शुरू हो गया है. रविवार रात 12 बजे से इसे ट्रायल के आधार पर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया. इससे पहले गीता कॉलोनी क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के बैरिकेड्स हटा दिए गए, जिसके बाद सड़क पर आवाजाही सुगमता से शुरू हो गई.
अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय लगभग ढाई घंटे रह जाएगा. अभी तक दिल्ली से देहरादून पहुंचने में चार से छह घंटे तक लग जाते थे. नए हाईवे के पूर्ण संचालन के बाद यात्रा का समय आधा होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उत्तराखंड आने-जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि की उम्मीद है.
पीएम मोदी ने ऱखी थी आधारशिला
करीब 210 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2021 को रखी थी. इस अत्याधुनिक एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर लगभग 11,800 करोड़ रुपये की लागत आई है. परियोजना को कई चरणों में पूरा किया गया है, जिसमें पर्यावरणीय अनुमति, भूमि अधिग्रहण और संरचना निर्माण सबसे चुनौतीपूर्ण चरण रहे.
दिल्ली के भीतर इस एक्सप्रेस-वे को एलिवेटेड संरचना के रूप में तैयार किया गया है. इसकी शुरुआत अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास से होती है, जहाँ से यह दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ जाता है. इससे दिल्ली के अंदर ही यात्रियों को जाम से जूझे बिना सीधे हाई-स्पीड यात्रा का मौका मिलेगा.
स्थानीय लोगों के अनुसार एक्सप्रेसवे के शुरू होने से राजधानी में जाम की पुरानी समस्या से भी राहत मिलेगी. विशेषकर खजूरी खास और उसके आसपास के इलाकों में रोजाना घंटों लगने वाला लंबा ट्रैफिक जाम अब काफी हद तक कम हो जाएगा. इन क्षेत्रों के निवासियों द्वारा एक्सप्रेसवे को जल्द खोलने की मांग लगातार की जा रही थी.निर्माण में देरी के पीछे तकनीकी चुनौतियाँ, मौसम संबंधी बाधाएँ और ट्रैफिक डायवर्जन की दिक्कतें प्रमुख कारण रही थीं। हालांकि अब सभी अड़चनें दूर कर दी गई हैं और एक्सप्रेसवे पूरी तरह तैयार हो चुका है.
ट्रायल रन के शुरू होने के बाद जल्द ही इसके औपचारिक उद्घाटन की भी संभावना है. संबंधित एजेंसियाँ अंतिम परीक्षण और सुरक्षा जांच पूरी कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल के सफल रहने पर एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा.
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भीषण गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, बच्चों को राहत देने की कोशिश
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच
