मनोरंजन (ऑर्काइव)
आलिया भट्ट व्हाइट गाउन पहन कर उतरीं मेट गाला के कारपेट पर....
2 May, 2023 10:59 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हॉलीवुड सिनेमा की सबसे बड़ी फैशन नाइट यानी मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। एक से बढ़कर एक स्टार्स अपना जलवा रेड कारपेट पर दिखा रहे है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना डेब्यू कर दिया है। रेड कारपेट पर आलिया ने व्हाइट गाउन में एंट्री मारी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आई।
1 मई से रेड कारपेट का आगाज
हर साल ये इवेंट मई में शुरू होती है। इस बार भी 1 मई से इसकी शुरुआत हुई। मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है।
आलिया भट्ट ने किया मेट गाला डेब्यू
घंटों इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट का लुक सामने आ ही गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का गाउन पहना। जो व्हाइट कलर की पर्ल्स से बना हुआ है। इस गाउन को नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है।
इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ग्लव्स और यूनिक ईयररिंग्स भी कैरी किए। हेयर स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस मिडल पार्टिंग के साथ बेहद ग्लैमरस लुक दिया।
आलिया ने शेयर की तस्वीरें
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी तस्वीरें साझा की है। वहीं एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन में लिखा- मेट गाला - कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने लुक की ब्लैक एड व्हाइट फोटो शेयर की थी और लिखा था 'और हम तैयार हैं।'
खास है इस बार भी थीम
इस साल की थीम "कार्ल लेगेरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी" है। साल 2019 में कार्ल का देहांत हो गया था। लजेरफेल्ड को उनके अनोखे स्टाइल के लिए जाना जाता था। वह हमेशा एक ब्लैक सूट पहनते थे और हमेशा काले चश्मे में नजर आते थे।
इन सितारों का दिखा जलवा
आलिया भट्ट के अलावा कई हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए, जिसमे किम कादर्शियन, बिली एलिश, केंडेल जेनर, रिहाना, जीजी हदीद, नाओमी कैंपबेल, रोज और जैनी के रेड कारपेट पर वॉक किया।
चार दिन में ही 100 करोड़ के पार हुई फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2'....
2 May, 2023 10:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चोल साम्राज्य के इतिहास को निर्देशक मणि रत्नम ने कुछ इस कदर पर्दे पर उतारा की फैंस इस फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थके। ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है।
ओरिजिनली तमिल भाषा में बनी 'पोन्नियिन सेल्वन -2' ने थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों को तालियां बजाने को मजबूर किया ही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर भी हर दिन के साथ ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन के मामले में ऐश्वर्या राय की इस फिल्म ने भाईजान सलमान खान की 'किसी का भाई, किसी की जान' को पीछे छोड़ दिया है। चलिए बिना देरी किए जानते हैं फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन।
100 करोड़ के पार पहुंचीं 'पोन्नियिन सेल्वन -2'
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नंदिनी उर्फ ऐश्वर्या राय और अन्य किरदारों के लिए लोगों में दीवानगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। PS-1 को मिले प्यार के बाद मेकर्स ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट को भी पैन इंडिया रिलीज किया। खास बात ये है कि पीएस-1 की तरह ही पोन्नियिन सेल्वन -2 को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
कन्नड़ भाषा के अलावा अन्य सभी भाषाओं में ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। वीकेंड पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 79 करोड़ के लगभग टोटल बिजनेस करने वाली मणि रत्नम की फिल्म ने सोमवार यानी की
चौथे दिन पर ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इस फिल्म का मंडे तक टोटल कलेक्शन 105.2 हुआ है। इसका टोटल कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किसी का भाई, किसी की जान से ज्यादा है।
सभी भाषाओं में पोन्नियिन सेल्वन -2 की हुई इतनी कमाई
पोन्नियिन सेल्वन -2 सभी भाषाओं में अच्छी कमाई कर रही है। तमिल भाषा में इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है। चौथे दिन पर सोमवार को तमिल भाषा में पीएस-1 ने टोटल 19.64 करोड़ है। तमिल में ये फिल्म 81.56 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्द ही 100 करोड़ में शामिल हो जाएगी।
इसके अलावा हिंदी में पीएस-1 ने सोमवार को 1.97 करोड़ की कमाई की, इसकी टोटल कमाई 9.17 करोड़ तक हुई है। तेलुगु में इस फिल्म ने अब तक 9.16 करोड़, मलयालम में 5 करोड़ और कन्नड़ में 13 लाख का टोटल बिजनेस किया है।
500 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ है। पोन्नियिन सेल्वन -1 ने दुनियाभर में 500 करोड़ का टोटल कारोबार किया था। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम के अलावा तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धुलिपाला, कार्थी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।
बड़े प्लेटफॉर्म पर छाने के लिए तैयार हैं आर्यन खान, अनुभवी लेखकों संग शुरू हुआ काम
1 May, 2023 04:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही शोबिज की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं, लेकिन वह एक एक्टर के तौर पर नजर नहीं आने वाले हैं। आर्यन ने पहले ही इस बारे में हिंट दिए थे कि वह वेब सीरीज के लिए एक कहानी लिख रहे हैं और जानकारी के मुताबिक कहा गया था कि वह इसे निर्देशित करने की योजना भी बना रहे हैं। वहीं हाल ही में आई एक और रिपोर्ट में शो के नाम का खुलासा हो गया है।बीते साल आर्यन ने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि वह अपने प्रोजेक्ट के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं, लेकिन इससे आगे कोई भी जानकारी नहीं दी थी। रविवार को एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह शो फिल्म उद्योग पर आधारित है और इसका नाम स्टारडम है। एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह एक छह एपिसोड्स की सीरीज होगी, जो कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, लेकिन अभी यह केवल प्रोडक्शन स्टेज पर है।जानकारी में कहा गया है कि आर्यन इस प्रोजेक्ट के लिए कई अनुभवी लेखकों के साथ काम कर रहे हैं, जिसमें से एक लियोर रज हैं, जिन्हें हिट इजराइली शो फौदा के लिए जाना जाता है। इस प्रोजेक्ट को लेकर काम पहले ही शुरू हो चुका है। आर्यन इस दौरान फिल्म निर्माण की प्रक्रिया सीखना चाहते हैं। साथ ही वह निर्देशन में उतरने से पहले एक लेखक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।
विराट ने इन तस्वीरों के साथ अनुष्का शर्मा को किया बर्थडे विश
1 May, 2023 01:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हमेशा अपनी फिल्मों के जरिये लोगों का एंटरटेनमेंट किया है। 2008 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद एक्ट्रेस ने तब से लेकर अब तक कई मनोरंजक कंटेंट दर्शकों के सामने पेश किए। आज विराट कोहली और लाखों फैंस के दिलों की धड़कन अनुष्का शर्मा का 35वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस के इस स्पेशल डे पर विराट कोहली ने उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में शादी कर ली। 2019 में कपल ने प्यारी सी बेटी वामिका को जन्म दिया। आज इस कपल का छोटा मगर प्यारा सा परिवार है। डेटिंग से लेकर अब तक फैंस ने इस कपल से जुड़ी हर तस्वीर और वीडियो काफी पसंद किया है, और आज भी विराट-अनुष्का के एक दूसरे के लिए पोस्ट पसंद किए जाते हैं।विराट कोहली ने अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, आपकी मैडनेस के साथ ही हर एक पल में आपको ढेर सारा प्यार। वह जो मेरा सब कुछ है उसे जन्मदिन की बधाई।'
उर्फी जावेद ने पुरानी साड़ी से बनाई ऐसी बोल्ड ड्रेस
1 May, 2023 01:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी आज अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से जानी जाती हैं। हर दिन उनका एक अलग ही स्टाइल उनके फैंस को देखने को मिलता है।उर्फी की खास बात ये है कि वह किसी भी चीज से अपने लिए ड्रेस बना लेते हैं। खाने की चीजों से लेकर, कबाड़ से जुगाड़ तक की चीजों से उर्फी अपनी ड्रेस बना चुकी हैं। इसी बीच उर्फी एक बार फिर से अपने नए लुक के साथ सामने आई हैं। उनका एक लेटेस्ट वीडियो फिर से चर्चा में बना हुआ है।
उर्फी जावेद ने अपना नया वीडियो और कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी ने जो बोल्ड ड्रेस पहनी है, उसे उन्होंने अपनी एक पुरानी साड़ी से तैयार की है। आप देख सकते हैं कि उर्फी की ये ड्रेस पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट साड़ी से तैयार किया गया है। उनकी ये ड्रेस की फ्रंट और बैक से ओपन है। उर्फी ने ये साड़ी पिछले साल अपने एक डिजाइर कटआउट ब्लाउज के साथ कैरी की थी। उन्होंने थ्रोबैक वीडियो भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।
दूल्हा-दुल्हन के साथ शादी में 'घुंघरू' पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने जमकर लगाए ठुमके
1 May, 2023 12:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन एक और ऐसी चीज है, जो अभिनेता को आए दिन चर्चाओं में ले आती है। वह कुछ और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का डांस है। अभिनेता अक्सर अपने शानदार डांस मूव्स से इंटरनेट पर आग लगा देते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक बार फिर अभिनेता ने साबित कर दिया है कि वह एक बेहतरीन डांसर हैं। दरअसल, ऋतिक रोशन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
जब डांस करने की बात आती है तो ऋतिक रोशन कभी भी गलती नहीं करते हैं। जहां अक्सर ऋतिक फिल्मों में, अवॉर्ड फंक्शनंस में अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आते हैं, वहीं हाल ही में अभिनेता को एक शादी में जमकर ठुमके लगाते देखा गया। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन वीडियो में दुल्हा और दुल्हन और उनके कुछ रिश्तेदारों के साथ 'बैंग बैंग' और 'घुंघरू' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋतिक को सूट पहने देखा जा सकता है, जिसमें वह हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं।
ऋतिक रोशन का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है और फैंस इसे शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें, इंटरनेशनल डांस डे पर ऋतिक रोशन ने डांस और जीवन के बारे में खुलकर बात करने के लिए आठ डांस इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में अभिनेता ने अपनी डांस स्टाइल और उससे जुड़ी काफी चीजों के बारे में खुलासा किया था।
कार्तिक आर्यन अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे
1 May, 2023 11:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। वह एक्टिंग के साथ साथ अपने बेहतरीन अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने कियारा आडवाणी संग आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग पूरी की हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी छाए रहते हैं। एक बार फिर से वह सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने बॉडीगार्ड सचिन के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, कार्तिक हाल ही में अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बॉडीगार्ड और उनकी पत्नी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। पहली तस्वीर में एक्टर के साथ उनका बॉडीगार्ड सचिन, उनकी पत्नी और ग्रुप नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में कार्तिक के साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड और उनकी पत्नी हैं। एक्टर ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- मुबारक हो सचिन और सुरेखा, हैप्पी मैरिड लाइफ अहेड।
अमिताभ बच्चन का बड़ा ऐलान, KBC सीजन 15 के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
30 Apr, 2023 03:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फेमस रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीजन को हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे। शो के लिए रजिस्ट्रेशन शनिवार रात 29 अप्रैल से शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस क्या है।
शनिवार को 80 वर्षीय अभिनेता बच्चन ने ट्वीट कर कहा, "#KBC 15 का पंजीकरण 29 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो रहा है।" इसी ट्वीट में यह भी लिखा गया, 'मुझसे मिलने के लिए चाहिए ढेर सारा ज्ञान। रजिस्ट्रेशन करके बनाइये अपनी नई पहचान।' बता दें कि यह शो साल 2000 में शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक शो के हर सीजन को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते आ रहे हैं। सिर्फ 2007 के सीजन को शाह रुख खान ने होस्ट किया था।
इससे पहले केबीसी का14वां सीजन नेशनल टेलीविजन पर दिखाया गया, जो कि अगस्त 2022 से दिसंबर 2022 तक टेलीकास्ट किया गया था। इस सीजन को भी बिग बी ने ही होस्ट किया था। 14वें सीजन में अमिताभ बच्चन का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया गया था, जिसमें जया बच्चन और अभिषेक बच्चन स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान प्रयागराज में बिग बी की यादों से जुड़े वीडियो दर्शकों संग दिखाए गए थे।
ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर का इमोशनल पोस्ट वायरल
30 Apr, 2023 02:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को दुनिया से गुजरे तीन साल हो चुके हैं। 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया था। आज उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। इस मौक पर उनके चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी नीतू कपूर इमोशनल नजर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर नीत कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक साथ स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए नीत कपूर ने लिखा, “सभी शानदार यादों के साथ आप हर दिन याद आते हैं।”
बता दें, ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक साथ अमर अकबर एंथनी और कभी कभी जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था। बात अगर दोनों के पर्सनल लाइफ की करें तो दोनों ने जनवरी 1980 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं।पत्नी के अलावा बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं और पिता को याद किया है। पहली तस्वीर में ऋषि कपूर, नीत कपूर, रणबीर, रिद्धिमा सभी एक साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कहा कि वो इस तस्वीर को काफी पसंद करती हैं।
दूसरी फोटो रिद्धिमा के बचपन की है, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैं आपको हर दिन मिस करती हूं।” वहीं आखिरी तस्वीर में अभिनेता स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ रिद्धिमा ने लिखा, “कभी-कभी मैं सिर्फ आपको स्माइल करते हुए देखने के लिए गैलरी में स्क्रॉल करती हूं। लव यू।”
Pooja Hegde ने किसी का भाई किसी की जान में अपनी परफॉर्मेंस से जीता फैंस का दिल
30 Apr, 2023 02:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के अवसर पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा पूजा हेगड़े की भी अहम भूमिका थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया है। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स ने पसंद नहीं किया था और इसे खराब रेटिंग मिली थी। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय करने में सफल रही है।
किसी का भाई किसी की जान फिल्म के माध्यम से फिल्म एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी काफी चर्चा में है। दरअसल फिल्म में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया है। पूजा हेगड़े और सलमान खान की जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आई है। पूजा हेगड़े का अभिनय दर्शकों को पसंद आया है। वह अपनी भूमिका से दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही है।गौरतलब है कि किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल और राघव जुयाल जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका है। किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा व्यवसाय किया है।
पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री में काफी काम किया है। उन्होंने दक्षिण में भी कई कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट हुई है। अब बॉलीवुड में अपना करियर बना रही हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदड़ो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है। वह अपनी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच भी काफी फेमस है।
ऋतिक रोशन ने अपने डांस स्टाइल को लेकर किया खुलासा
30 Apr, 2023 01:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी जाने जाते हैं। हर एक डांस स्टाइल में वह माहिर हैं। ऋतिक के डांस स्टाइल और स्टेप्स के दर्शक दीवाने हो जाते हैं। अब अभिनेता ने अपनी डांसिंग स्टाइल के बारे में बात की और पार्टनर डांस स्टाइल सीखने की इच्छा जताई है। अभिनेता का कहना है कि भले ही वह डांस में अच्छे हैं, लेकिन उनका पार्टनर वर्क बहुत खराब है।
डांस के बारे में बात करते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि जब मैं अकेले डांस करता हूं, तब मुझे आराम महसूस होता है, अच्छा लगता है, लेकिन जब पार्टनर वर्क होता है तो इसमें तालमेल की जरूरत होती है, लेकिन इस हुनर को मैं कभी हासिल नहीं कर पाया। मैं इसे सीखना चाहता हूं। मैं बैले से बहुत प्रभावित हूं।
फिल्मों में अपने डांस करने के बारे में बात करते हुए ऋतिक ने खुलासा किया कि मुझे 'गुजारिश' में डांस फॉर्म के लिए ट्रेनिंग लेने का अवसर मिला और यह एक अविश्वसनीय अनुभव था। टेक के दौरान मैं तीन टर्न नहीं ले पाया। इसके बाद हमने दोबारा कोशिश की, फिर यह एक ही टेक में हो गया। ऋतिक ने कहा कि मैंने पूरे करियर के दौरान जिन सिग्नेचर डांस स्टेप्स का लुत्फ उठाया है, उनमें 'बैंग बैंग टाइटल ट्रेक', 'वॉर' का 'घुंघरू' और 'कोई मिल गया' का 'इट्स मैजिक' शामिल हैं।
अपने काम के तरीके के बारे में बात करते हुए ऋतिक रोशन ने खुलासा किया कि फिल्मों में डांस सॉन्ग के लिए रिहर्सल करने के लिए वह समय लेते हैं। गाने पर रिहर्सल करने के लिए अक्सर वह एक से दो महीने का समय मांगते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि 'मैं ऐसा क्यों हूं' में प्रभु देवा ने उन्हें एक महीने का समय दिया था। ऐसे ही एक फिल्म के दौरान संजय लीला भंसाली ने उन्हें दो महीने का समय दिया था। अभिनेता ने कहा कि यदि आपके पास इच्छाशक्ति है तो आपको बस कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है और आप वह चीज कर लेते हैं।
एक ही परिवार से होते हुए भी इन स्टार्स ने पर्दे पर साथ नहीं किया काम....
30 Apr, 2023 11:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मनोरंजन जगत में तमाम ऐसे सितारे हैं, जिन्हें उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। हालांकि, इन स्टार्स को इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ी है। आए दिन हजारों लोगों की भीड़ से निकलकर अपने टैलेंट का लोहा मनवा पाना इतना आसान नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इसे सच साबित करके दिखाया है। साथ ही अपने टैलेंट के दम पर नाम और शोहरत दोनों कमाया है। वहीं, बी-टाउन में कुछ ऐसे नामचीन सेलेब्स भी हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी प्यार करते हैं। वैसे तो इन स्टार्स ने कई सितारों के साथ पर्दे पर रोमांस से लेकर भाई-बहन तक रिश्ता निभाया है, लेकिन इन्होंने आज तक एक ही परिवार में रहने वाले अपने ही सगे-संबंधियों के साथ स्क्रीन साझा नहीं की है। इन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक शामिल हैं।
सबसे पहले बात कर लेते हैं प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की। ये दोनों रिश्ते में कजिन सिस्टर लगती हैं। एक तरफ जहां परिणीति बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज भी अपनी मजबूत पकड़ बनाने में जुटी हुई हैं। तो वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपने शानदार काम के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने टैलेंट का परचम लहरा दिया है। ये बहनें अक्सर एक-दूसरे के साथ वेकेशन पर जाती और एक-दूजे के काम को सराहती नजर आती हैं। हालांकि, बेहद मजबूत बॉन्डिंग होने के साथ-साथ एक ही इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद भी प्रियंका और परिणीति ने अब तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है।
अब बात कर लेते हैं कपूर खानदान की दो बेटियों 'बेबो' और 'लोलो' यानी कि करीना कपूर और करिश्मा कपूर की। जहां करिश्मा ने 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री पर राज किया। तो वहीं, करीना कपूर आज भी फिल्मों में एक्टिव रहकर लोगों का दिल जीत रही हैं। इन दोनों ही हसीनाओं का अपना अलग और स्ट्रॉन्ग फैन बेस है। हालांकि, इतने सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव रहने के बावजूद भी करीना और करिश्मा एक साथ किसी मूवी में नजर नहीं आई हैं। वहीं, इसकी वजह का खुलासा करते हुए दोनों बहनों ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हम दोनों हमेशा से ही साथ में काम करना चाहते थे लेकिन हमें ऐसी कोई स्क्रिप्ट ही नहीं मिली जो दोनों को पसंद आई हो। अगर कोई हमारे पास अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आएगा तो हम जरूर साथ काम करेंगे।'
हिंदी सिनेमा की 'मुन्नी' मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा सगी बहनें हैं। ये हसीनाएं अक्सर अपनी बॉन्डिंग से फैंस को सिस्टर गोल देती नजर आती हैं। दोनों को पार्टी, आउटिंग से लेकर वेकेशन तक पर साथ देखा जाता है। हालांकि, इंडस्ट्री में खुद की अलग-अलग पहचान बनाने और बतौर सिस्टर लाइमलाइट में रहने के बावजूद भी दोनों ने किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम नहीं किया है।
कपूर खानदान के ही दो कजिन भाई-बहन अर्जुन कपूर और सोनम कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जहां सोनम ने शादी के बाद फिलहाल बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है, तो वहीं अर्जुन फिल्मों में खासा एक्टिव हैं। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं, और कॉफी काउच पर भी साथ में नजर आ चुके हैं। बावजूद इसके भी अब तक किसी फिल्म मेकर ने इन्हें किसी मूवी में साथ कास्ट नहीं किया है।
करीना कपूर और रणबीर कपूर दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के चहेते स्टार हैं। दोनों की एक्टिंग को दर्शकों के जरिए खूब सराहा जाता है। साथ ही इनके फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखा चुके ये कजिन भाई-बहन ने कभी भी साथ में स्क्रीन साझा नहीं किया है। हालांकि, फैंस चाहते हैं कि मेकर्स इनकी बॉन्डिंग को इनकैश करें और दोनों जल्द ही किसी फिल्म में साथ नजर आए।
आरोपों से बरी होते ही सूरज पंचोली को आई सलमान खान-सुनील शेट्टी की याद....
29 Apr, 2023 05:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जिया खान केस में 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीते दिन मुंबई के स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के बॉयफ्रेंड और एक्टर सूरज पंचोली को सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस फैसले से जहां जिया खान की मां सतके में हैं। तो वहीं, एक्टर समेत उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। आरोपों से आजाद होने के तुरंत बाद सूरज पंचोली ने अपनी खुशी जाहिर की थी। वहीं, अब उन्होंने सलमान खान और सुनील शेट्टी को लेकर बड़ी बात कह दी है।
कोर्ट से बरी होने के बाद सूरज पंचोली एक के बाद एक इंटरव्यू दे रहे हैं। वहीं, एक्टर ने अपने ताजा इंटरव्यू में केस से जुड़े कई बिंदुओं पर बात की है। साथ ही इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों सलमान खान और सुनील शेट्टी का शुक्रियाअदा करते नजर आए हैं। सूरज पंचोली से जब पूछा गया कि इस मुसीबत की घड़ी में उनका सबसे ज्यादा साथ किसने दिया तो एक्टर ने सबसे पहले सलमान खान का नाम लिया।
सूरज पंचोली ने साफ किया कि सलमान खान इस बुरे दौर में हर वक्त उनके साथ खड़े थे। इसके अलावा सूरज ने सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी, रेमो डिसूजा, निखिल आडवाणी, भूषण रुपमा और अहमद खान को भी उनके सहयोग के लिए याद किया। सूरज पंचोली ने कहा, 'मैं इन 10 सालों में बेहद अकेला महसूस कर रहा था क्योंकि मैं अपने परिवार से इसके बारे में बात नहीं करना चाहता था। वे वैसे भी मेरी वजह से बहुत कुछ झेल रहे थे और अपने परिवार के अलावा, मैं वास्तव में किसी से बात नहीं करता।'
वहीं, करियर को लेकर सूरज पंचोली ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 'स्टार किड' होना उनके लिए काम करता है। एक्टर ने अपनी बात में जोड़ा, 'स्टार किड होने का अनुमान काम कर सकता है, लेकिन यह मेरी स्थिति में काम नहीं करता है।' 10 साल के लंबे इंतजार के बाद मिले न्याय से सूरज पंचोली बेहद खुश हैं।
राबिया खान की चूनौती पर जरीना वहाब ने किया रिएक्ट....
29 Apr, 2023 02:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीता दिन जहां एक तरफ अभिनेता सूरज पंचोली और उनके परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान को कोर्ट के दरवाजे से मायूसी के साथ लौटना पड़ा। दरअसल, 28 अप्रैल को अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में कोर्ट ने अपना आखिरी फैसला सुना दिया है। 10 साल बाद आए इस फैसले में सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया, जिसके बाद राबिया खान ने दावा किया है कि वह इस हाई कोर्ट में अपील करेंगी। जिया खान की मां के इस फैसले पर अभिनेत्री जरीना वहाब ने रिएक्शन दिया है।
जिया खान के मामले की अंतिम सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे सूरज पंचोली के साथ उनकी मां जरीना वहाब भी थीं। इस केस में सबूतों की कमी के कारण अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से बरी कर दिया गया है। जहां सूरज और उनके परिवार ने राहत महसूस की, वहीं जिया की मां राबिया खान ने कहा कि वह फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगी।
राबिया खान के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, जरीना वहाब ने एक मीडिया संस्थान को बयान दिया कि, 'राबिया अपनी संतुष्टि के लिए जो चाहे कर सकती हैं। न्याय दिया गया है।' जरीना वहाब ने भारतीय न्यायपालिका प्रणाली में अपना दृढ़ विश्वास भी व्यक्त किया और कहा कि, 'सत्य की हमेशा जीत होती है।'
केस से बरी होने के तुरंत बाद, सूरज पंचोली ने एक बयान जारी कर उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पिछले 10 साल में उनका समर्थन किया। अभिनेता बोले, 'फैसले ने 10 लंबे दर्दनाक साल और रातों की नींद हराम कर दी, लेकिन आज मैंने न केवल अपने खिलाफ यह केस जीता है बल्कि मैंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास भी वापस जीत लिया है। इस तरह से दुनिया का सामना करने के लिए बहुत साहस की जरूरत है। मैं ईश्वर से आशा और प्रार्थना करता हूं कि इतनी कम उम्र में जो कुछ मैंने झेला है वैसा कोई न झेले। मुझे नहीं पता कि मेरे जीवन के ये 10 साल मुझे कौन लौटाएगा, लेकिन मुझे खुशी है कि यह अंत में न केवल मेरे लिए बल्कि विशेष रूप से मेरे परिवार के लिए समाप्त हो गया। इस दुनिया में शांति से बड़ा कुछ भी नहीं है।'
गोविंदा और सलमान खान ने स्टेज पर दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस....
29 Apr, 2023 11:08 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्मफेयर अवार्ड 2023 हाल ही में, मुंबई में संपन्न हुए हैं। इसमें सलमान खान और गोविंदा ने एक साथ परफॉर्म किया है। गौरतलब है कि इसके पहले दोनों ने सन 2007 में आई फिल्म पार्टनर में साथ काम किया था। अब दोनों इसी फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आए। इसे देखकर फैंस काफी खुश हुए है। कई और लोगों ने इस अवसर पर परफॉर्म किया है।
सलमान खान और गोविंदा ने डू यू वान्ना पार्टनर गाने पर डांस किया
दोनों ने डू यू वान्ना पार्टनर गाने पर डांस किया। जहां सलमान खान ने ब्लू सूट पहन रखा था। वहीं, गोविंदा ने सिमरी ऑल ब्लैक कॉस्ट्यूम पहन रखा था। दोनों की परफॉर्मेंस की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई फैंस ने इसे पार्टनर का री-यूनियन भी बताया है। एक फैन ने लिखा है, 'समय कैसे बीत गया। इनका परफॉर्मेंस, सब याद है। एक ने लिखा है, 'हमें पार्टनर 2 चाहिए।'
फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान, मनीष और आयुष्मान ने होस्ट किया था
68वां फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान खान, मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया था। इसमें जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल और जैकलीन फर्नांडिस ने भी परफॉर्मेंस दी है। इसमें आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। उन्हें यह अवार्ड संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए दिया गया है। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। वहीं, बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार संजय लीला भंसाली को दिया गया है, जिन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया था।
सलमान खान और गोविंदा के बीच मतभेद की भी खबरें आई थी
सलमान खान और गोविंदा के बीच मतभेद की भी खबरें आई थी। गोविंदा ने सलमान खान पर कई प्रकार के आरोप लगाए थे। हालांकि, डांस परफॉर्मेंस के बाद अब ऐसा लगता है कि दोनों के बीच एक बार फिर दोस्ती हो गई है। सलमान खान की हाल ही में, किसी का भाई किसी की जान फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने कम स्टार्स दिए थे। वहीं गोविंदा कई फिल्मों में काम कर चुके है। उनके भी कई प्रोजेक्ट्स आनेवाले है। वह उन्हें लेकर उत्साहित है।