मनोरंजन (ऑर्काइव)
Bollywood Celebrities ने जमकर मनाया होली का त्योहार
9 Mar, 2023 10:12 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्म जगत में होली का त्यौहार लोग एक साथ मिलकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मानते हैं, लेकिन इस बार की होली थोड़ी अलग थी। इस बार होली की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा कन्फूशन था। कुछ राज्यों में लोगों ने 7 मार्च को ही रंग खेल लिया और बहुत से राज्यों में 8 मार्च को होली मनाई गई। चलिए आपको बताते है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस वर्ष होली के त्यौहार को कैसे सेलिब्रेट किया।
शिल्पा शेट्टी की फूलों वाली होली
एक्ट्रेस शिल्पी शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी। पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''होली आपके जीवन में केवल खुशियों और कामयाबियों के रंग लाए। इंस्टाग्राम पर किए गए उस पोस्ट में शिल्पा ने एक वीडियो भी अपलोड किया था जिसमें शिल्पा अपने बच्चों के साथ फूल और गुलाल से होली खेलती हुई नज़र आ रही हैं।
सोहा अली ख़ान ने परिवार के साथ मनाई होली
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी इस वर्ष की होली को अपने परिवार और दोस्तों के साथ बड़े ही मज़े के साथ मनाया। सोहा ने अपने होली सेलिब्रेशन के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में सोहा अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ होली खेलते नज़र आई।
फ़रहान अख़्तर और शिबानी डांडेकर की होली
फ़रहाना अख़्तर ने भी पत्नी शिबानी डांडेकर के साथ मिलकर होली का खूब आनंद उठाया। फरहान ने शिबानी ने साथ होली के रंग में रंगी हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को होली की शुभकामनाएं दी।
तापसी पन्नू की क्यूट विश
परदे पर एक से एक शानदार तरह के किरदार निभाने वाली तापसी पन्नू ने भी रंगो से खेलने के बाद अपनी एक तस्वीर को खींच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने फ़ैन्स को होली की बधाई दी।
सनी लियोनी ने परिवार के साथ मनाई होली
सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर पहले होलिका दहन का वीडियो और फिर अपने पति और बच्चों के साथ होली की तस्वीर साझा की। सनी ने इस बार की होली को अपने पति और बच्चों के साथ बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया और साथ ही अपने फैंस को भी होली की शुभकामनाएं दी।
कंगना रनौत ने चंद्रमुखी के सेट पर मनाई होली
होली के मौके पर एक्ट्रेस कंगना रनौत शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन काम के चक्कर में वो होली सेलिब्रेट करना नहीं भूली। कंगना ने अपनी फिल्म ''चंद्रमुखी'' के सेट पर लोगों को गुलाल लगाकर होली मनाई। कंगना ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
Tu Jhoothi Main Makkar Review
8 Mar, 2023 07:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
8 मार्च। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' हाल ही में पर्दे पर आई है। इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों के गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
फिल्म की शुरुआत में मिकी (रणबीर कपूर) और डबास (अनुभव सिंह बस्सी) एक लड़के से संबंध तोड़ने की योजना बनाते हैं। फिर मिकी एक बहुत अमीर बिजनेसमैन का बेटा है। डबास उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। मिकी और डबास बिजनेस के अलावा कई लोगों के ब्रेकअप करने का भी काम करते हैं। डबास की शादी होने वाली है। श्रद्धा कपूर उर्फ टिन्नी को उनकी पत्नी की दोस्त के रूप में दिखाया गया है। मिकी और टिन्नी एक दूसरे को जानते हैं। फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है।
फिल्म लव रंजन की होने के कारण साधारण प्रेम कहानी देखना संभव नहीं है। मिक्की और टिन्नी छुट्टियों का आनंद लेने के बाद घर लौटते हैं। इसके बाद वे शादी करने का फैसला करते हैं। जब सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तो टिन्नी अलग होना चाहती है। वह उसके लिए मिकी को बुलाती है, लेकिन क्या ये सच में टूट जाते हैं? क्या वे शादी करते हैं? मिकी परिवार को क्या बताएगा, इस बारे में कई सवालों के जवाब पाने के लिए दर्शकों को फिल्म देखने जाना होगा।
फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में लव रंजन का निर्देशन देखने लायक है। आप को बता दे कि ये फिल्म अपने पुराने अंदाज में ही है। रणबीर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह कमाल के अभिनेता हैं। फिल्म के कुछ सीन देखने के दौरान दर्शकों को 'ये जवानी है दीवानी' के रणबीर कपूर की याद दिलाएगी। श्रद्धा कपूर ने अपनी बोल्डनेस और क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया है।
आलिया भट्ट का नाम हुआ शामिल प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में...
7 Mar, 2023 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली इस अभिनेत्री के फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद अब आलिया हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। लेकिन उससे पहले अभिनेत्री के लिए बड़ी और खुशखबर है। हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपनी जगह बनाई है। आलिया भट्ट साल 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।
आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'RRR' और 'ब्रह्मास्त्र' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। अब 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में आलिया का नाम आने के बाद उनकी और उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। बता दें कि इस सूची में ऐसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मनोरंजन में अपना योगदान दिया है।
आलिया भट्ट को यह सम्मान फिल्म आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी। आलिया के अलावा इस लिस्ट में एचबीओ हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो। लिस्ट में स्पेनिश सिंगर रोजालिया का भी नाम है।
इस दौरान आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र के बारे में कहा, हमेशा एक ऐसी फिल्म होती है जो भाषा से आगे बढ़कर लोगों के दिलों में छाप छोड़ देती है'। अभिनेत्री करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी काफी उत्साहित थीं। इस बारे में उन्होंने कहा, आखिरकार बर्फ में साड़ी पहन रही थी और यह हर एक सपने के सच होने जैसा था।
आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह अपना हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ स्टोन के जरिए करेंगी।
बेटी 'राहा' संग कश्मीर से लौटे रणबीर कपूर..
7 Mar, 2023 01:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते साल बेटी 'राहा' स्वागत किया था। 'तू झूठी,मैं मक्कार' की शूटिंग में व्यस्त रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी बेटी राहा को लेकर दिल खोलकर बातचीत की।आलिया-रणबीर की बेटी को चार महीने की हो चुकी हैं और उनकी लाडली की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में रणबीर कपूर बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उन्होंने अपनी बेटी को गले से लगाया हुआ था। फैंस को रणबीर की बेटी के लिए केयर जरूर पसंद आई, लेकिन उनका ये अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा पोस्ट किये गए इस वीडियो में रणबीर कपूर ने बड़े ही प्यार से अपनी बेटी को गले से लगाया हुआ है। इस वीडियो में सांवरिया एक्टर अपनी बेटी का चेहरा पैपराजी से छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई ऐसे भी लोग मौजूद हैं, जो एक्टर को उनकी बेटी का चेहरा छुपाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, 'लगता है ये भी बॉलीवुड का नया ट्रेंड है, बच्चों का चेहरा छुपाना'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया से कुछ अलग हैं क्या आपके बच्चे, इतना नौटंकी क्यों करना है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कायली जेनर ने अपनी बच्ची की फोटो दिखा दी, ये लोग ऐसा क्यों करते हैं'।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर अकेले ऐसे एक्टर नहीं है, जो मीडिया से अपने बच्चों को दूर रखते हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा भी बेटी की तस्वीर अचानक मीडिया में वायरल होने की वजह से काफी भड़क चुकी हैं। इसके अलावा सोनम कपूर ने भी एक इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा था कि जब उनके बेटे वायु सामने आना चाहेंगे तो वह अपनी शक्ल दिखाएंगे।
होली पर कियारा आडवाणी ने शेयर की शादी की अनसीन फोटोज..
7 Mar, 2023 01:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने होली के मौके पर अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कियारा-सिद्धार्थ की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।होली से एक दिन पहले कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के हल्दी फंक्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ संग पोज करते हुए अपने फैंस को होली की विशेज दी हैं। कियारा आडवाणी की शादी की यह अनदेखी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं और फैंस भी न्यूली वेड कपल को बधाई दे रहे हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को आज पूरा एक महीना हो गया है। 7 फरवरी को राजस्थान के एक फोर्ट में सात फेरे लेने वाले सिद्धार्थ-कियारा की शादी की अनदेखी फोटोज आज भी इंटरनेट पर वायरल होने लगी हैं। यह फोटोज कियारा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में कियारा और सिद्धार्थ गालों पर हल्दी लगाए रोमांटिक पोज करते दिख रहे हैं।कियारा आडवाणी नई फोटोज में ऑरेंज कलर का कटस्लीव आउटफिट कैरी किए दिख रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने व्हाइट फूलों से बनी ज्वेलरी कैरी की है। जिसमें वह परी से कम नहीं दिख रही हैं।
वहीं अगर सिद्धार्थ के स्टाइल की बात की जाए तो एक्टर ने भी ऑरेंज कलर का कुर्ता पहना है। कियारा-सिद्धार्थ की क्यूट शादी वाली फोटोज नेटीजन्स का दिल जीत रही हैं।बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राजस्थान के जैसलमेर में 7 फरवरी को सात फेरे लिए थे। कियारा-सिद्धार्थ की शादी रस्में करीब दो दिन पहले ही जैसलमेर के फोर्ट में शुरू हो गई थीं। कियारा-सिद्धार्थ ने जैसलमेर में शादी करने के बाद दिल्ली में फैमिली के लिए रिसेप्शन पार्टी और मुंबई में सेलेब्स और नामी-गिरामी हस्तियों के लिए रिस्पेशन पार्टी दी थी।
राखी सावंत ने दुबई में लिया नया घर और कार..
7 Mar, 2023 12:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत बीते काफी वक्त से आदिल खान दुर्रानी के संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। आदिल के धोखे के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर से अपनी लाइफ को ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में दुबई में एक्टिंग एकेडमी खोली है और उन्होंने बताया कि अब एक नया घर और कार भी ली है। इस दौरान वह आदिल को याद कर रोने लगी थीं।ड्रामा क्वीन कुछ वक्त पहले दुबई गई थीं, तब से वह वहीं पर थीं। बीते महीने उन्होंने वहां पर एक्टिंग एकेडमी खोली थी, इसके बाद अब एक्ट्रेस छह मार्च को दुबई से वापस लौटी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान वहां पर पैपराजी मौजूद थे और उन्होंने राखी से बात की है। राखी ने बताया कि एकेडमी स्टार्ट की है, वहां पर मैंने एक और घर ले लिया है और एक कार भी ली है।
घर और कार को लेकर बात करने के बाद एक्ट्रेस आदिल को याद कर रोने लगी थीं। उन्होंने पैपराजी से कहा आपको याद है ना ये वही जगह है, जहां पर मैंने आदिल के सिर पर फूल डाले थे। आपको याद है ना मैंने उसका स्वागत किया था और उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कहा कि यह बस एक नाटक था। उन्होंने आदिल के साथ बिताए रोमांटिक पलों को याद किया और उसके बाद वह रोने लगी थीं।राखी ने इस दौरान अपनी मां को भी याद किया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार वह अपनी मां को दुबई लेकर गई थी, हालांकि इस बार वह साथ नहीं है। पैपराजी ने इसपर उनसे कहा कि क्या वह जनता को होली विश करना चाहेंगी। जिसपर राखी ने कहा कि हां सभी को होली मुबारक हो, मेरी लाइफ से रंग जा चुके हैं, लेकिन आप सभी खुश रहें और होली के कलर आप सभी के घर में बने रहें और आप खुश रहिए। होली मुबारक।
अनुष्का शर्मा को याद आए बचपन के पुराने दिन...
7 Mar, 2023 12:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह जहां कहीं भी जा रही हैं या फिर जो कुछ भी कर रही हैं उसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। पिछले दिनों वह विराट कोहली के साथ कभी वृंदावन तो कभी नीम करोली बाबा के दर्शन करती नजर आईं। वहीं हाल ही में अभिनेत्री इंदौर में बाबा महाकाल की आरती में भी शामिल होती नजर आई थीं। अब हाल ही में अनुष्का इंदौर के महू में पहुंच गईं, जहां उनका बचपन बीता था। अनुष्का ने यहां बिताए हर एक पल को बहुत एक्साइटमेंट के साथ याद किया।
इंदौर वाले घर की दिखाई झलक
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह इंदौर की उन गलियों के दिखाती नजर आईं, जिनमें वह बचपन में घूमा करती थीं। वीडियो में अनुष्का इंदौर के आर्मी एरिया का वह क्वार्टर दिखा रही हैं, जहां बचपन में वह रहती थीं। इस दौरान उन्होंने हर वो जगह दिखाई जहां उन्होंने अपना समय बिताया था और बचपन में रहीं, खेली और पली-बढ़ीं। पुरानी यादें ताजा करने के साथ उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। अनुष्का ने अपने पुराने घर के सामने खड़े होकर अनुष्का ने एक फोटो भी खिंचवाया।
पुराने दिनों को याद किया
वीडियो साझा करते हुए अनुष्का ने बेहद दिलचस्पी से लिखा, 'एक बार फिर महू, मध्यप्रदेश गई। वो जगह, जहां बचपन में मैंने पहली बार स्विमिंग सीखी जहां मेरे भाई ने मेरे साथ ट्रिक खेली कि मैं मेरे बर्थडे पर वीडियो गेम लूं, पर वो खुद खेलता था। वो जगह, जहां मैंने पापा के साथ स्कूटर चलाया। वो जगह जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी। अनुष्का का यह वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं।
आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें अनुष्का इन दिनों अपने आने वाली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में बिजी हैं। यह फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसके पहले आखिरी बार अभिनेत्री को साल 2018 में आई फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ देखा गया था।
गिनीज बुक में दर्ज हैं बॉलीवुड के इन सितारों के नाम....
7 Mar, 2023 12:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड में ऐसी कई हस्तियां हैं जिन्होंने अपने नाम बड़े-बड़े खिताब हासिल किए हैं। अपनी फिल्मों के जरिए वह लोगों की पहचान में रहते हैं। इनकी कमर्शियल और नॉन-कमर्शियल दोनों की फिल्में लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फिल्मों की सफलता के लिए इन सितारों को आए दिन किसी न किसी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। लेकिन आज हम आपको बी टाउन के कुछ ऐसे सितारों के नाम बताएंगे जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।
सोनाक्षी सिन्हा
अपनी बेबाक अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने वाली सोनाक्षी का नाम भी इस रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। सोनाक्षी सिन्हा एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां एक समय पर सबसे ज्यादा महिलाओं ने अपने नाखूनों को पेंट किया था। साल 2016 में सोनाक्षी ने अपने नाम यह रिकॉर्ड दर्ज किया था।
ललिता पवार
जब-जब बॉलीवुड में विलेन का नाम लिया जाता है, तब-तब ललिता पवार का नाम लिस्ट में जरूर शामिल रहता है। ललिता पवार ने फिल्मों में विलेन के किरदार से तो सुर्खियां बोटरीं साथ ही उनको रामायण सीरियल में मंथरा के किरदार से भी पहचान मिली। ललिता पवार ने सबसे लंबे तक काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस का रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक तक पहुंची हैं।
आशा भोसले
आशा भोसले एक मशहूर सिंगर हैं, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई गाने गाए हैं। उन्होंने अक्टूबर 2011 में अधिकतम स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई। आशा भोसले पहले ही कई भारतीय भाषाओं में लगभग 11,000 गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं।
कुमार सानू
कुमार सानू 90 के दशक के बेहतरीन सिंगर हैं। उनके गाने आज भी युवाओं के बीच खूब सुने जाते हैं। कुमार शानू ने 1993 में एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है। यही कारण है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है।
रणबीर कपूर लेंगे ब्रेक,इस लीव के दौरान बेटी राहा संग बिताना चाहते समय....
7 Mar, 2023 12:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में होली के मौके पर यानी की आठ मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है और इसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। वहीं, हाल ही में रणबीर ने अपनी बेटी राहा को लेकर एक इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए पेटरनिटी लीव ले रहे हैं । इस लीव के दौरान वह अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने फिल्मों को लेकर भी बात की है।
बेटी राहा के साथ समय बिताने के लिए रणबीर लेंगे ब्रेक
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म एनिमल को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म के बाद कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुझे उम्मीद है कि मुझे जल्द ही कुछ पसंद आएगा, लेकिन मैं इस ब्रेक से खुश हूं क्योंकि मैं हाल ही में पिता बना हूं और इसलिए मैं सारा समय अपनी बेटी के साथ बिताना चाहता हूं। साथ ही में मुझे अभी कुछ खास नहीं लग रहा है और मैं उन एक्टर्स की तरह नहीं बनना चाहता हूं जो सिर्फ पैसे कमाने के लिए फिल्में साइन करते हैं। फिलहाल मुझे कुछ भी पसंद नहीं है। एक्टर ने आगे कहा कि मैं अभी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 16वें साल पर हूं, बिजी हूं काफी और इंस्पिरेशन से, प्यार से काम करना चाहता हूं।
दर्शकों को अच्छी क्वालिटी देना चाहते हैं रणबीर
साथ ही एक्टर ने कहा कि वह अपने फैंस को अच्छा एंटरटेनमेंट देना चाहते हैं, अच्छा क्वालिटी कंटेंट देना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा लोग जानते हैं कि यह एक बहुत मुश्किल काम है और इसमें बहुत मेहनत लगती है, वक्त लगता है और किस्मत भी जरूरी होती है। इसलिए हर कोई यहां पर कोशिश करता है और मेरा मानना है कि मीडिया का भी समर्थन अच्छा होता है।
ब्रह्मास्त्र 2 की शुरू करेंगे शूटिंग
रणबीर एनिमल के बाद 6 महीने के ब्रेक पर हैं और इस दौरान वह अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताना चाहते हैं। साथ ही वह साल के आखिर में ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे।
बड़े डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग करने के बाद इंडस्ट्री में उर्फी के पास नहीं है अब कोई काम....
6 Mar, 2023 02:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उर्फी जावेद फैशन की दुनिया का अब जाना माना नाम बन चुकी हैं। एक समय उन्हें कोई भी डिजाइनर अपनी मॉडल नहीं बनाना चाहता था। अब वो देश के नामी डिजाइनर्स के साथ काम करने के साथ उनकी पार्टीज का हिस्सा भी बन रही हैं। उन्होंने डर्टी मैगजीन के लिए फोटोशूट कराने से लेकर टॉप स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ, अबू जानी, संदीप खोसला और गौरव गुप्ता जैसे डिजाइनर्स के साथ उन्होंने काम किया है। अब उर्फी ने वो पा लिया है जिसके लिए उन्होंने इतनी मेहनत की, लेकिन अब इन डिजाइनर्स के साथ काम करने के बाद भी उर्फी के पास काम नहीं है जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बात की।
डिजाइनर्स नहीं देते थे उर्फी को कपड़े
उर्फी जावेद अक्सर बोल्ड लुक में नजर आती हैं। वो अपने ड्रेसेस के साथ एक्पेरिमेंट करती रहती हैं जिसे लेकर उन्हें खासा ट्रोल होना पड़ता है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उर्फी ने बताया, 'ये एक अच्छी फीलिंग है, लेकिन मुझे किसी से कोई वेलिडेशन नहीं चाहिए। आज मैंने जो किया, उसकी वजह से पॉपुलर हूं, ना कि इसलिए कि कुछ डिजाइनर्स मुझे ड्रेस अप कर रहे हैं। कोई डिजाइनर मुझे कपड़े नहीं देता था, इसलिए मैंने खुद से डिजाइन करना शुरू कर दिया था। मैं पहले एक बड़ा नाम नहीं थी।'
उर्फी को नहीं पता था वो क्या कर रही हैं
उर्फी जावेद ने इसी इंटरव्यू में आगे बताया, 'मुझे खुद नहीं पता था कि मैं क्या कर रही थी, तो फिर लोग मुझ पर भरोसा कैसे करते? अब वो मेरा विजन देख सकते हैं, हो सकता है कि कल मैं इंडस्ट्री में किसी नए शख्स के साथ काम न करूं, जब तक वो खुद को प्रूव नहीं करते हैं। इसलिए कोई अपने ब्रांड के साथ रिस्क नहीं लेता है। मुझे कभी प्रॉब्लम नहीं हुई कि किसी ने मुझे कपड़े नहीं दिए। मैंने अपना पॉइंट साबित किया।'
इंडस्ट्री में उर्फी के पास नहीं है अब कोई काम
उर्फी ने अपने आप को साबित किया है जिसके बाद भी फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा, 'फेमस लोगों के साथ मिलने का मतलब ये नहीं कि सक्सेस मिल गई है या काम हो रहा है। सिर्फ आपकी कड़ी मेहनत आपको काम दिला सकती है। इस वक्त मेरे हाथ में कोई काम नहीं है। मैं फैशनेबल हूं, लेकिन इसमें ज्यादा काम नहीं है। मुझे उम्मीदें बाधें हुई हैं। ये चीजें समय लेती हैं।'
अमिताभ बच्चन हैदराबाद में फिल्म प्रोजेक्ट-K की शूटिंग के दौरान हुए घायल....
6 Mar, 2023 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी फिल्म 'प्रोजेक्ट-K' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए चोटों की जानकारी दी। उन्हें पसली में चोट लग गई है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं।
अमिताभ बच्चन को लगी चोट
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट को परफॉर्म करते हुए अमिताभ बच्चन घायल हो गए। उन्हें रिब कार्टिलेज पॉप हो गया और दाहिनी रिब केज की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके बाद डायरेक्ट शूटिंग कैंसिल कर दी।टीम के लोग उन्हें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर से सलाह ली और सीटी स्कैन कराया और अब वो घर वापस आ गए।
ब्लॉग पर किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'सांस लेने और हिलने-डुलने में दर्द हो रहा है। इसलिए फिलहाल काम स्थगित कर दिया गया है।' अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगे लेकिन ज्यादातर बेड रेस्ट पर हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आज शाम जलसा के बाहर प्रशंसकों को देखना मुश्किल होगा और उन्हें सलाह दी कि वे उनके बंगले पर न आएं। हर रविवार को अमिताभ बच्चन के जलसा में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ती है, जहां सुपरस्टार अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं और उनका अभिवादन करते हैं।
केबीसी 14 के सेट पर भी लगी थी चोट
पिछले साल केबीसी के सेट पर भी अमिताभ बच्चन को चोट लग गई थी जिसके बाद सेट पर मौदूज लोग उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए थे। जिसके बाद उन्होंने ब्लॉग पर जानकारी दी थी कि वो अब ठीक है। जल्द ही काम पर वापस लौटेंगे।
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ की बीमारी पर राणा दग्गुबाती ने किया कमेंट...
6 Mar, 2023 11:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी वक्त परेशान रहीं। एक तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर गई और दूसरी तरफ वह एक ऑटो इम्यून बीमारी मायोसिटिस की गिरफ्त में आ गईं। बता दें कि एक्ट्रेस ने खुद अपनी बीमारी के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया था। इस बारे में अब साउथ एक्टर राणा दुग्गुबाती ने टिप्पणी की है। सामंथा के पब्लिकली अपनी बीमारी के बारे में बताने को लेकर राणा दग्गुबाती क्या सोचते हैं, यह उन्होंने बताया है।
एक्ट्रेस से लगातार की बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राणा ने कहा कि सामंथा की बीमारी का पता लगने के बाद वह लगातार उनके संपर्क में थे। एक्टर ने आगे कहा, 'हर किसी की जिंदगी में कठिनाइयां आती हैं। हर किसी की जिंदगी में कुछ न कुछ ऐसा होगा, जो जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देता है। या जो जीवन के लिए खतरा है।'
फिर से उठ खड़े होना ही खूबसूरत है
सार्वजनिक रूप से अपनी बीमारी की जानकारी देने के सामंथा के फैसले पर राणा दग्गुबाती ने कहा, 'यह सबकुछ इस पर निर्भर करता है कि आप इससे कैसे डील करते हो और कब इस बारे में बोलना चाहते हो। बुरी चीजें होती हैं, लेकिन खूबसूरती इसी में है कि आप वापस उठ खड़े हों और चलना जारी रखें।'
'राणा नायडू' में नजर आएंगे दग्गुबाती
बता दें कि सामंथा ने अपनी फिल्म 'यशोदा' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपनी बीमारी के बारे में बताया था। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म शाकुंतलम में नजर आएंगी। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होनी थी, मगर अब यह अप्रैल में दस्तक देगी। इसके अलावा सामंथा इन दिनों 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। वहीं राणा दग्गुबाती के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपने चाचा वेंकटेश दग्गुबाती के साथ नेटफ्लिक्स एक्शन क्राइम ड्रामा सीरीज 'राणा नायडू' में नजर आएंगे। सीरीज 10 मार्च को रिलीज होगी।
बेटे के साथ हुई घटना पर A R Rahman ने कही ये बड़ी बात...
6 Mar, 2023 10:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन हाल ही में एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर दुर्घटना शिकार होने से बाल-बाल बच गए थे। इस घटना पर संगीतकार ने अब एक बयान जारी कर भारतीय सेट और लोकेशंस पर बेहतर सुरक्षा मानकों की मांग की है।
ए आर रहमान ने कही यह बात
उन्होंने अपने बयान में कहा, "कुछ दिन पहले मेरे बेटे एआर अमीन और उनकी स्टाइलिंग टीम एक संभावित घातक आपदा से चमत्कारिक रूप से बच गई। अल्हम्दुलिल्लाह (ईश्वर की कृपा से)। फिल्म सिटी, मुंबई में दुर्घटना के बाद कोई घायल नहीं हुआ। जैसे-जैसे हम अपनी इंडस्ट्री को बढ़ा रहे हैं, वैसे वैसे हमें भारतीय सेट और स्थानों पर सुरक्षा मानकों को विश्व स्तरीय रखना होगा। हम सभी काफी हैरान हैं और बीमा कंपनी के साथ-साथ प्रोडक्शन कंपनी गुडफेलस स्टूडियोज द्वारा घटना की जांच के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।
अब तक सदमे में हैं अमीन
बता दें कि हाल ही में अमीन के साथ सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ था, जिससे वह बाल बाल बच गए थे। सेट पर सभी लोग वीडियो सॉन्ग की शूटिंग में बिजी थे। तभी एक क्रेन से टंगा हुआ झूमर नीचे आ गिरा। हालांकि, अमीन इस हादसे से बाल बाल बच गए, लेकिन इसने उन्हें बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस बात का जिक्र उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। उन्होंने बताया था कि इस घटना के बाद वह अब तक सदमे में हैं और इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
रणबीर कपूर को डर है, कहीं क्लीन शेव करा ली, तो उनकी बेटी राहा चेहरा पहचाने से न कर दे इनकार
6 Mar, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी का स्वागत किया और अभिनेता को अक्सर अपने पहले बच्चे राहा कपूर के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह दाढ़ी के साथ उनके लुक को देखने की आदी हो गई है, इसीलिए उन्हें डर है कि अगर उन्होंने किसी दिन क्लीन शेव करा ली, तो उनकी बेटी चेहरा पहचाने से मना न कर दे।
रणबीर कपूर ने कहा कि मैंने यह दाढ़ी फिल्म के लिए बढ़ाई है। जब से मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ है, उसने मुझे केवल इसी लुक में देखा है। मुझे इस बात का डर नहीं है कि मेरी दाढ़ी उसे चुभ जाएगी, लेकिन मुझे डर है कि वह कहीं क्लीन शेव के बाद मुझे पहचाने नहीं। रणबीर अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-13 में अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन करने पहुंचे। रणबीर ने बताया कि उनके लिए उनकी बेटी का प्यार सबसे खास है और उसकी मुस्कान उन्हें खुश कर देती है। उन्होंने कहा कि उसकी आदत है कि वह केवल मेरी आंखों में देखकर मुस्कुराती है और मुझे विश्वास है कि उसने मेरी आंखों के अलावा कुछ नहीं देखा है। मुझे यकीन है कि वह मेरे क्लीन-शेव लुक की भी आदि हो जाएगी, लेकिन अगर उसने क्लीन शेव में मुझे नहीं पहचाना, तो मेरा दिल टूट जाएगा।
सिंगिंग रियलिटी शो में ऋषि सिंह के साथ रणबीर करने लगे डांस
वेक अप सिड एक्टर ने सिंगिंग रियलिटी शो के होली स्पेशल एपिसोड में परफॉर्मेस का आनंद लिया। अयोध्या के ऋषि सिंह ने सुपरस्टार सिंगर-2 की कंटेस्टेंट सायशा गुप्ता के साथ फिल्म ये जवानी है दीवानी के लोकप्रिय होली गीत बलम पिचकारी पर परफॉर्म किया और रणबीर उनकी परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित हुए कि स्टेज पर उनके साथ शामिल हो गए और डांस करने लगे। ऋषि सिंह ने कह कि शूटिंग के 8 दिनों में आदित्य रॉय कपूर, कल्कि, दीपिका और मैंने खूब मस्ती की। हम सबसे छिपाकर भांग पीते थे, ताकि किसी को पता न चले। मेरे पास इस गाने की कई प्यारी यादें हैं और इस शानदार परफॉर्मेंस के कारण मुझे उन यादों को फिर से जीने का मौका मिला।
हार्ट सर्जरी के बाद सुष्मिता सेन ने दिया अपना हेल्थ अपडेट....
5 Mar, 2023 12:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हाल ही में हार्ट अटैक आया था। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि एक्ट्रेस पहले से ठीक है, लेकिन उनके चाहने वाले उनकी काफी फिक्र कर रहे हैं।
ऐसे में एक्ट्रेस ने शनिवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया और अपनी हेल्थ के बारे में फैंस को जानकारी दी। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि वह खुद को पॉजिटिव रख रही हैं और सभी परिवार के लोग उनके साथ हैं।
सुष्मिता सेन ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
ज्यादातर लाइव सेशन में सुष्मिता सेन ने अपने परिवार के सदस्यों, डॉक्टर्स और उन लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने फैंस को सब कुछ बताया कि ये सब कैसे हुआ और वक्त रहते डॉक्टरों ने कैसे उनकी जान बचाई। इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल होती नजर आई। उन्होंने ये भी बताया कि जब वह नानावती अस्पताल में भर्ती थीं। उनके अटैक के बारे में किसी को भी भनक नहीं लगी।
95 फीसदी थी हार्ट में ब्लॉकेज
इस दौरान सुष्मिता ने बताया कि आखिर उनके साथ हुआ क्या था? सुष्मिता सेन कहती नजर आईं, "मैं काफी बड़े हार्ट अटैक से सर्वाइव कर पाई हूं। बहुत बड़ा हार्ट अटैक आया था। मेरे हार्ट में 95 फीसदी ब्लॉकेज थी। यह मेरी लाइफ का एक फेज था और यह निकल गया। मेरे दिल में अब किसी बात का डर नहीं है।
सुष्मिता ने कहा कि मैं चीजों को अब एक अलग नजरिए से देख पा रही हूं। मेरे मन में किसी भी तरह का डर नहीं है। आगे एक्ट्रेस ने कहा कि जितने भी लोगों ने मुझे फूल भेजे हैं, उनसे मेरा घर भर गया है औ वह अब 'गार्डन ऑफ ईडन' की तरह लग रहा है।
आर्या 3 में नजर आएंगी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आर्या 3 में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग बीते दिनों शुरू कर दी थी। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ठीक होकर एक बार फिर सेट पर लौटेंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस जानी मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज के जरिए एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी को दुनिया के सामने लाने जा रही हैं। कुछ महीने पहले इस वेब सीरीज से एक्ट्रेस ने अपना पहला लुक रिवील किया था।