व्यापार (ऑर्काइव)
Petrol Diesel : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम..
7 Jan, 2023 12:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Petrol Diesel : तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। देश में तेल के दाम लगभग पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.65 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
आसमान छूने लगी सोने की कीमत, आज बढे दाम.....
7 Jan, 2023 11:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिसंबर में अमेरिका में नौकरी की वृद्धि धीमी रहने के बाद आज सोने की कीमत में फिर से आग लगी है। 2022 में लगभग 14.30 प्रतिशत की वृद्धि के बाद सोना की कीमत लगातार 10वें सप्ताह तेजी से बढ़ी है।
बीते सप्ताह में, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी 2023 के सोने के वायदा अनुबंध में 1.38 प्रतिशत साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई और यह 55,730 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते सप्ताह सोने की कीमतें करीब 2.36 फीसदी बढ़ी और 1,865 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई।
क्यों बढ़ी सोने की कीमत
कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार चीन में कोविड के बढ़ते मामलों, यूएस फेड की टिप्पणी के बाद वैश्विक आर्थिक मंदी का डर और डॉलर की दर में नरमी के कारण सोने की दरों में तेजी आ रही है। प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में रिकवरी की संभावना कम है क्योंकि अमेरिकी नौकरी की वृद्धि धीमी हो गई है और इसलिए मंदी के डर के मद्देनजर यूएस फेड की ब्याज दर में बढ़ोतरी का शायद बहुत असर देखने को नहीं मिले। आने वाले सप्ताह में सोना निवेशकों के लिए 'स्वर्ग' के रूप में उभर सकता है और इसलिए, सोने की कीमतों में किसी भी गिरावट को निवेशकों द्वारा खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए।
सोने की दरों में वृद्धि के कारणों के बारे में बात करते हुए मुंबई में सोने के थोक ट्रेडर रजनीश साहूकार कहते हैं कि सोने की मांग का समर्थन करने वाले उल्लेखनीय कारकों में चीन में कोविड मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि, डॉलर इंडेक्स में व्यापार में गिरावट और वैश्विक विकास की बढ़ती अनिश्चितता को लेकर चिंताएं शामिल हैं।
अगर सोने की कीमतें अगले एक से दो सत्रों में 54,500 के स्तर से ऊपर बनी रहती हैं, तो हम घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों के नए शिखर पर चढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। शादी का मौसम देखते हुए भारत में शुरू, हम घरेलू बाजार में सोने की मांग में तेज वृद्धि देख सकते हैं जिससे भारतीय सर्राफा बाजार में मांग-आपूर्ति की कमी हो सकती है।
केंद्रीय कृषि मंत्री का किसानों पर बड़ा ऐलान
7 Jan, 2023 04:06 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और कृषि कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi), पीएम फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) आदि तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. एग्रीकल्चर सेक्टर पर सरकार का लगातार फोकस बना हुआ है. अब केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एग्रीकल्चर देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर है. इसके विकास के लिए केंद्रीय वित्त पोषण की कोई बाधा नहीं होगी.
अनुसंधान से मजबूत होगा एग्रीकल्चर सेक्टर : उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कल्पना के अनुसार संस्थान की स्थापना से अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के साथ अरुणाचल प्रदेश में कृषि शिक्षा और अनुसंधान के विकास को गति मिलेगी. तोमर ने कहा, 'पूर्वोत्तर में विकास और आजीविका की सुरक्षा के लिए कृषि को महत्व देते हुए कृषि शिक्षा और अनुसंधान के जरिये एग्रीकल्चर सेक्टर की गतिविधियों को मजबूत किया जा रहा है.' इससे आने वाले समय में किसानों की आमदनी में और इजाफा होगा.
एग्रीकल्चर सेक्टर को विकसित किया जा रहा : पूर्वोत्तर राज्यों का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि जैविक खेती की संभावनाओं को देखते हुए केंद्र और पूर्वोत्तर की राज्य सरकारें एग्रीकल्चर सेक्टर को विकसित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कृषि देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है. केंद्र की तरफ से खेती को लाभदायक बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया केंद्र सरकार ने अनुसंधान और खेती के बीच एक कड़ी स्थापित करने और जमीनी स्तर पर किसानों को
वैज्ञानिक सलाह देने का प्रयास किया : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है कि देश का कृषि क्षेत्र हर समय पर्याप्त खाद्य भंडार सुनिश्चित करने के लिए सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो. तोमर ने कहा कि खेती को आधुनिक तकनीक और अनुसंधान संस्थानों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी है. एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को इस दिशा में अहम महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है
तेजी के बावजूद 2019 में 10 फीसदी कम बिके वाहन
6 Jan, 2023 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देश में वाहनों की खुदरा बिक्री 2022 में 15.28 फीसदी बढ़कर 2,11,20,441 इकाई पहुंच गई। 2021 में खुदरा बाजार में कुल 1,83,21,760 वाहन बिके थे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बृहस्पतिवार को बताया कि कैलेंडर वर्ष 2022 में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ी। 2020 की तुलना में इसमें 17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
हलांकि, कोविड पूर्व यानी 2019 के मुकाबले बिक्री अब भी 10 फीसदी कम रही। वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 2022 में 8,65,344 इकाई पहुंच गई। यह 2021 में बिके 6,55,696 वाहनों से 31.97 फीसदी अधिक है। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2019 के करीब पहुंच गई है। तिपहिया वाहनों की बिक्री 71.47 फीसदी बढ़कर 6,40,559 इकाई पहुंच गई।
महंगाई ने थामी दोपहिया की रफ्तार : दोपहिया वाहनों की बिक्री 2022 में 13.37% बढ़कर 1,53,88,062 इकाई पहुंच गई। हालांकि, दिसंबर में बिक्री 11.19% घटकर 11,33,138 इकाई रह गई। महंगाई व लागत बढ़ने और ई-वाहनों की मांग से बिक्री घटी है।
यात्री वाहनों और ट्रैक्टर ने बनाया रिकॉर्ड : पिछले साल 34,31,497 यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा 2021 में बिके 29,49,182 यात्री वाहनों से 16.35% ज्यादा है। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, यह यात्री वाहनों की सर्वाधिक खुदरा बिक्री है। ट्रैक्टर की बिक्री बढ़कर रिकॉर्ड 7.94 लाख पहुंच गई। 2021 में 7,69,638 ट्रैक्टर बिके थे। बिक्री 2020 व 2019 से बेहतर रही।
रेल सेवाओं पर पड़ा कोहरे का असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें हुईं लेट..
6 Jan, 2023 01:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। इसका असर भारतीय रेलवे की सेवाओं को देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भारतीय रेलवे की ओर ओर से 315 ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जिसमें से 268 ट्रेनों को पूरी तरह से रद कर दिया गया है, जबकि 47 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद किया गया है। इसके साथ 18 ट्रेनों को रीशेड्यूल्ड और 19 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।इसके अलावा कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसमें राजधानी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
लेट ट्रेनों की सूची
20503 डिब्रूगढ़ राजधानी - 47 मिनट
22692 बेंगलुरु राजधानी - 06 घंटे 22 मिनट
12403 इलाहाबाद-मथुरा एक्सप्रेस - 03 घंटे 01 मिनट
14116 हरिद्वार इलाहाबाद एक्सप्रेस - 05 घंटे 55 मिनट
12952 मुंबई राजधानी एक्सप्रेस- 01 घंटा 01 मिनट
मारुति सुजुकी के भारत में 40 साल पूरे
6 Jan, 2023 12:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत की सबसे बढ़ी कार मैकर कंपनी मारुति सुजुकी के भारत में 40 साल पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही कंपनी के प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क 'NEXA' ने भी देश में 7 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कंपनी ने अपनी प्रीमियम कारों की नई ब्लैक एडिशन रेंज लॉन्च की है। इसमें ग्रैंड विटारा (Grand Vitara), इग्निस (Ignis), बलेनो, सियाज और XL6 का ब्लैक एडिशन शामिल हैं।
नए ब्लैक एडिशन के साथ सभी नेक्सा कारों को आकर्षक नए पर्ल मिडनाइट ब्लैक कलर शेड से अपडेट किया गया है। ब्लैक एडिशन मारुति सुजुकी के चुनिंदा वेरिएंट्स पर उपलब्ध है। ब्लैक एडिशन में कारों की कीमतें नहीं बढ़ाई गई है। कीमतें वैरिएंट्स के अनुसार स्टैंडर्ड रेंज के अनुरूप ही रहेंगी।
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स 35 अंक ऊपर खुला, निफ्टी 18000 के करीब..
6 Jan, 2023 11:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सपाट ढंग से कारोबार की शुरुआत हुई है। शुक्रवार को सेंसेक्स 35.47 अंकों की मजबूती के साथ 60388 अंकों पर खुला। वहीं,निफ्टी 16 अंकों की तेजी के साथ 18008 और बैंक निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ 42649 पर खुला। शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर सेंसेक्स 169.84 अंकों की गिरावट के साथ 60,183.43 अंकों पर जबकि निफ्टी 43.95 अंकों की गिरावट के साथ 17,948.20 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है।हालांकि हरे निशान में ओपनिंग के बाद शुरुआती कारोबार में बाजार लाल निशान पर जाता नजर आया।
बाजार में पावरग्रिड, आईटीसी और नेस्ले इंडिया जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है। वहीं दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, टीसीएस, बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में कमजोरी है। डॉलर इंडेक्स एक बार फिर 105 के पार पहुंच गया है। इसके मुकाबले रुपया सपाट ढंग से 82.55 अंकों के लेवल पर खुला है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी बेंचमार्क लाल और हरे निशान के बीच झूलते नजर आ रहे हैं। बाजार में पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर आईडीबीआई बैंक के शेयरों में 4% का उछाल दिख रहा है।
Petrol Diesel : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम..
6 Jan, 2023 10:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Petrol Diesel : तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। देश में तेल के दाम लगभग पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.65 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
आरबीआई ने शुरू की V-CIP सुविधा,अब घर बैठे करा सकेंगे KYC..
6 Jan, 2023 10:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप अपने बैंक खाते, डीमैट अकाउंट या बीमा पॉलिसी के लिए केवाईसी कराना चाहते हैं तो यह काम बहुत आसानी से हो सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने घर बैठे केवाईसी कराने का रास्ता साफ कर दिया है। अब ग्राहक वीडियो केवाईसी सुविधा के माध्यम से कहीं से भी 'अपने ग्राहक को जानिए' मानदंड को पूरा कर सकेंगे।आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अगर केवाईसी में कोई बदलाव नहीं होता है तो ग्राहक का 'सेल्फ डिक्लेरेशन' फिर से केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
RBI ने बैंकों को सलाह दी है कि वे अलग-अलग ग्राहकों को विभिन्न चैनलों के माध्यम से इस तरह की स्व-घोषणा की सुविधा प्रदान करें।भारतीय रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि 'ग्राहक को जानिए' (केवाईसी) प्रक्रिया वीडियो के माध्यम से दूरस्थ रूप से या शाखा में जाकर की जा सकती है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से बैंकों द्वारा केवाईसी के लिए बार-बार फोन करने या संदेश भेजने की शिकायतें सोशल मीडिया में की जा रही थीं।
ग्राहकों का कहना था कि बैंक, ग्राहकों को बैंक शाखा में जाकर फिर से केवाईसी करने के लिए जोर दे रहे हैं।कुछ ग्राहकों ने यह भी शिकायत की है कि कई बार ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने के बाद भी बैंकों की वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल री-केवाईसी को प्रोसेस नहीं किया जाता है।
क्या होगी नई व्यवस्था
भारतीय रिजर्व बैंक ने नवीनतम अधिसूचना में कहा है कि व्यक्तिगत ग्राहकों को पुनः केवाईसी पूरा करने के लिए उनके बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न विकल्पों के माध्यम से जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ग्राहकों के सामने नॉन फेस-टू-फेस चैनलों के माध्यम से सेल्फ डिक्लेरेशन देने, बैंक शाखा में जाकर जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने या V-CIP के माध्यम से रिमोट केवाईसी पूरा करने के विकल्प होंगे।
ग्राहकों को करना होगा ये काम
आरबीआई ने कहा कि ग्राहक दोबारा केवाईसी करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पंजीकृत मोबाइल नंबर, एटीएम, डिजिटल चैनल (जैसे ऑनलाइन बैंकिंग/इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल एप्लिकेशन) आदि का उपयोग कर बिना बैंक आए अपनी केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा, यदि केवल पते में परिवर्तन होता है, तो ग्राहक इनमें से किसी भी चैनल के माध्यम से अपडेटेड अड्रेस बैंक में प्रस्तुत कर सकते हैं। बैंक दो महीने के भीतर घोषित पते का सत्यापन करेगा।
ऑनलाइन ऑटोरिक्शा बुकिंग में पांच फीसदी सेवा शुल्क सीमा पर रोक..
5 Jan, 2023 03:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को परिवहन विभाग की उस अधिसूचना पर रोक लगा दी, जिसमें ऑनलाइन ऑटोरिक्शा बुकिंग सुविधा देने वाली कंपनियों की तरफ से लिए जाने वाले सेवा शुल्क पर पांच फीसदी की सीमा तय कर दी गई थी। अधिसूचना 25 नवंबर 2022 को जारी की गई थी। इसे ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनियों ओला और उबर ने चुनौती दी थी।इससे पहले अधिसूचना में ऐसी सेवा को मान्यता नहीं देने को भी चुनौती दी गई थी।
हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद नई अधिसूचना जारी की गई। कोर्ट ने मामले में सभी पक्षों के विचारों पर गौर करने का निर्देश दिया। तब तक कंपनियों को सेवा शुल्क के रूप में 10 फीसदी लेने की अनुमति दी गई।ऑटो रिक्शा को एक मंच पर लाने पर इन कंपनियों ने कहा कि अगर वे 10 फीसदी सेवा शुल्क भी लेती हैं, तो उन्हें नुकसान होगा। उन्होंने अपनी दलील में केंद्र सरकार की तरफ से 20 फीसदी सेवा शुल्क की मंजूरी का हवाला दिया।
Petrol Diesel : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम..
5 Jan, 2023 01:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Petrol Diesel : तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में तेल के दामों में बदलाव किया है। सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। देश में तेल के दाम लगभग पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
Layoffs: अमेजन में हो सकती है 17 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी..
5 Jan, 2023 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में 17,000 से अधिक कर्मचारियों की छटनी हो सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, नवंबर से ही अमेजन में छटनी की प्रक्रिया चल रही है। उस समय कंपनी 10,000 कर्मचारियों को निकालने का मन बना रही थी। हालांकि, अब यह आंकड़ा 7 हजार अधिक बढ़ चुका है।इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर कंपनी ने चुप्पी साध ली। इसके अलावा, सेल्सफोर्स इंक ने बुधवार को कहा कि वह भी कटौती करने की योजना बना रही है। बता दें कि अमेजन कंपनी की तेजी से हो रही वृद्धि में गिरावट आई है, जिसका खामियाजा हजारों कर्मचारियों को भुगतना पड़ सकता है।10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी निकालने की सोच रही है। बता दें कि अमेजन विश्व स्तर पर 16 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है। रिपोर्ट में बताया गया था कि नौकरी में कटौती अमेजन की डिवाइस यूनिट पर केंद्रित होगी, जिसमें वॉयस-असिस्टेंट एलेक्सा और इसके रिटेल और मानव संसाधन डिवीजन शामिल हैं।
शेयर बाजार में लौटी हरियाली , सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के पार..
5 Jan, 2023 11:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
घरेलू शेयर बाजार में वायदा कारोबार के एक्सपायरी के दिन बाजार हरे निशान पर खुला है। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 190 अंकों की बढ़त के साथ 60,847 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59 अंक मजबूत होकर 18102 अंकों पर खुला। बाजार में शुरुआती कारोबारी सेशन में हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया और आईटीसी जैसी कंपनियों के शेयर में मजबूती दिख रही है।उधर, वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से जारी मिनट्स के मुताबिक महंगाई जब तक बनी रहेगी, ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रहेगी। अमेरिकी फेड ने भविष्य में भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। हालांकि फेड के कड़े रुख के बावजूद अमेरिकी बाजारों में हरियाली दिखी।
Satya Nadella: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ..
5 Jan, 2023 10:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Satya Nadella: मुलाकात के बाद माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने ट्वीट कर कहा "डिजिटल परिवर्तन को केंद्र में रखकर सतत और समावेशी आर्थिक विकास पर भारत सरकार का फोकस है। यह देखना प्रेरणादायक है।"दुनिया की दिग्गज आईअी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने ट्वीट कर कहा "डिजिटल परिवर्तन को केंद्र में रखकर सतत और समावेशी आर्थिक विकास पर भारत सरकार का फोकस है। यह देखना प्रेरणादायक है। हम भारत को डिजिटल इंडिया दृष्टि को साकार करने और दुनिया के लिए एक उम्मीद में मदद करने के लिए तत्पर हैं।"
Indigo विमान कोलकाता में लैंडिंग के दौरान क्षतिग्रस्त..
4 Jan, 2023 04:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नागर विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा है कि दो जनवरी 2023 को A321 VT-ILR पर चलने वाली उड़ान 6E 114 की कोलकाता में लैंडिंग के दौरान टेल से कुछ टकरा गया है। मूल्यांकन और मरम्मत के लिए विमान को कोलकाता में ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।