खेल (ऑर्काइव)
फुटबॉल क्लब के पूर्व अधिकारी ने लियोनल मेसी को कहा था 'गटर का चूहा....
13 Jan, 2023 12:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष जोसेप बार्टोमू के नेतृत्व वाले बोर्ड के एक पूर्व सदस्य ने लियोनल मेसी को कथित तौर पर व्हाट्सएप चैट में 'गटर का चूहा' और 'हार्मोनल बौना' कहा था। बार्टोमू 2014 से 2020 तक दिग्गज स्पैनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के अध्यक्ष रहे थे।
यूरोपीय मीडिया आउटलेट्स की कई रिपोर्टों के मुताबिक, यह अपमानजनक टिप्पणियां क्लब में बार्टोमू के कार्यकाल के दौरान बार्सिलोना के कानूनी सेवाओं के प्रमुख रोमन गोमेज पोंटी द्वारा की गई थीं। कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणियां की गईं, जिसमें बार्टोमू और पोंटी के अलावा पूर्व जनरल डायरेक्टर ऑस्कर ग्रेव और अन्य पूर्व-बोर्ड सदस्य शामिल थे। इन सभी बोर्ड सदस्यों ने बार्टोमू के पद छोड़ने के बाद क्लब से इस्तीफा दे दिया था।
द मिरर ने बताया कि मेसी के बारे में मैसेज में लिखा था- बार्टोमू, आप इस 'गटर के चूहे' के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर सकते। क्लब ने उसे सब कुछ दिया है और उसने बदले में साइनिंग, ट्रांसफर की तानाशाही बना रखी है। वह स्पॉनसरशिप वगैरह को लेकर सिर्फ खुद के बारे में सोचता है। इसके अलावा इस क्लब और हम बोर्ड के सदस्यों को इस हार्मोनल बौने से ब्लैकमेल और अशिष्टता झेलनी पड़ी है। उसे बार्का का एहसानमंद होना चाहिए और उसे इस क्लब पर जिंदगी कुर्बान करनी चाहिए। लेकिन जब चीजें खराब हो जाती हैं] तो आपको प्राप्त होता है एक व्हाट्सएप मैसेज, जिसमें मेसी ने लिखा होता है
इस पर बार्टोमू कहते हैं- कई बार हमने लियो (मेसी) की बात सुनी है, लेकिन हमेशा नहीं। महामारी नहीं होता तो यह कॉन्ट्रैक्ट पूरी तरह से मान्य था। मेसी 2004 से 2021 तक एफसी बार्सिलोना की सीनियर टीम के लिए खेले। उन्होंने बार्सिलोना के लिए 520 मैचों में 474 गोल किए। फिलहाल मेसी फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलते हैं। हाल ही में मेसी ने अर्जेंटीना को तीसरी बार विश्व कप जीतने में मदद की।
महिला विश्व चैंपियन मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप से वापस लिया नाम...
8 Jan, 2023 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
World Boxing Championship : छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने घोषणा की है कि वह चोट के कारण इस साल होने वाली मुक्केबाजी महिला विश्व चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी। विश्व चैंपियनशिप में कुल आठ पदक जीतने वाली 40 वर्षीय ने चोट की प्रकृति के बारे में नहीं बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रही हैं।
आईबीए विश्व चैंपियनशिप इस साल एक मई से 14 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित की जाएगी। मैरीकॉम ने कहा- मैं चोट के कारण IBA महिला विश्व चैम्पियनशिप 2023 में भाग नहीं ले पाऊंगी। मैं जल्द ही ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि हम इस चैंपियनशिप से और अधिक चैंपियन मिल सकते हैं। मैं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देती हूं।
अब तक के महानतम भारतीय एथलीटों में से एक मैरीकॉम विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे सफल मुक्केबाज हैं। वह पहली सात विश्व चैंपियनशिप में से प्रत्येक में पदक जीतने वाली एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं, और आठ विश्व चैम्पियनशिप पदक जीतने वाली एकमात्र मुक्केबाज (पुरुष या महिला) हैं। मैरी दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। उन्होंने 2021 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक भी जीता था।
इस दिन सऊदी अरब के अल नस्र के लिए डेब्यू कर सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो...
8 Jan, 2023 10:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने नए क्लब सऊदी अरब के अल नस्र के लिए 22 जनवरी को डेब्यू कर सकते हैं। रोनाल्डो को इसी सप्ताह अल नस्र ने अपने फैंस के सामने प्रेजेंट किया था। सऊदी लीग में एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा आठ विदेशी खिलाड़ियों को ही टीम में रख सकती है। ऐसे में अल नस्र ने मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़े स्ट्राइकर विन्सेंट अबूबकर के कॉनट्रैक्ट को रद्द कर दिया।
अपने पिछले कल्ब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते समय एक प्रशंसक के मोबाइल फोन को तोड़ने के लिए नवंबर में जारी किए गए दो मैचों के प्रतिबंध को पूरा करने के बाद अब वह एटिफाक के खिलाफ 22 जनवरी के घरेलू मैच के लिए उपलब्ध होंगे। क्लब के सूत्र ने कहा- अल नस्र ने आपसी सहमति से विन्सेंट अबूबकर के अनुबंध को समाप्त कर दिया और उन्हें अपने सभी वित्तीय अधिकार प्राप्त हुए।
37 साल के रोनाल्डो को अल नस्र ने लगभग 200 मिलियन यूरो का डील साइन किया है। इससे सऊदी प्रो लीग को नई पहचान मिली है। सऊदी अरब अब ग्रीस और मिस्र के साथ 2030 फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहा है। अगला फीफा वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।
Cristiano Ronaldo: अल नस्र से जुड़े रोनाल्डो को देखने जुटी भारी भीड़..
4 Jan, 2023 01:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने नए क्लब अल नस्र को जॉइन कर लिया है। मगंलवार को अल नस्र ने मरसूल पार्ट स्टेडियम में उनके किट का अनावरण किया। इस दौरान रोनाल्डो अपने नए क्लब की जर्सी में स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में रोनाल्डो ने खुद को एक 'अनोखा खिलाड़ी' बताया और जोर देकर कहा कि उनका करियर खत्म नहीं हुआ है।
मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंतस में शानदार प्रदर्शन के बाद अब 37 साल के रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो (211 मिलियन डॉलर) यानी 1751 करोड़ रुपये की डील साइन की है। रोनाल्डो ने कहा- यहां आकर अच्छा लगा, मैंने वहां (यूरोप में) सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और मैं यहां कुछ रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं।रोनाल्डो ने कहा- मैं यहां जीतने, खेलने, लुत्फ उठाने और इस देश की सफलता और देश की संस्कृति का हिस्सा बनने आया हूं। रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने यूरोप और अन्य जगहों से भारी भरकम प्रस्तावों को सउदी के इस क्लब में शामिल होने के लिए ठुकरा दिया।
रोनाल्डो ने कहा- यूरोप में मेरा काम हो गया है। मुझे यूरोप में कई प्रस्ताव मिले, कई ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यहां तक कि पुर्तगाल में भी क्लब जॉइन करने के ऑफर आए, लेकिन मुझे यहां आना था।रोनाल्डो के साथ उनकी पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिग्स, बच्चे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, बेला, अलाना, एवा और मातेओ रोनाल्डो भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। अल नस्र ने इंस्टाग्राम पेज पर इस कार्यक्रम का वीडियो भी शेयर किया है। रोनाल्डो ने हाल ही में विवाद के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब छोड़ा था। इसके बाद से वह नए क्लब की तलाश में थे।
हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप में भी रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।इसी बीच रोनाल्डो को लेकर प्रीमियर लीग क्लब न्यूकासल यूनाइटेड भी चर्चाओं में है। दरअसल, स्पैनशि न्यूज पोर्टल मार्का ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ अपनी डील में एक क्लॉज छोड़ा है। इस क्लॉज के मुताबिक, अगर न्यूकासल की टीम UEFA चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रहती है तो रोनाल्डो लोन पर उस टीम को जॉइन कर सकेंगे। न्यूकासल की टीम में सऊदी पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड का 80 प्रतिशत स्वामित्व है।
सांतोस के कब्रिस्तान में हुआ पेले का अंतिम संस्कार..
4 Jan, 2023 11:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Pele: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का अंतिम संस्कार उसी शहर में हुआ, जिसे उन्होंने अपने खेल की वजह से नई पहचान दी थी। उनके पार्थिव शरीर को उनके पूर्व क्लब सांतोस एफसी के स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। साओ पाउलो स्थित विला बेलमिरो स्टेडियम में पेले को देखने के लिए लाखों फैंस पहुंचे। पेले का पार्थिव शरीर यहां अगले 24 घंटे तक रहा। उनका अंतिम संस्कार इसी शहर में हुआ।
पेले की अंतिम यात्रा उनकी 100 साल की मां के घर के सामने से भी निकली। पेले की मां अब बिस्तर से नहीं उठ सकती हैं, लेकिन वह अभी जिंदा हैं। पेले की अंतिम यात्रा में दो लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।एडसन अरांतेस डू नेसिमेंटो यानी पेले का गुरुवार (29 दिसंबर) को कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। पेले ने ब्राजील को तीन बार फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाई थी।
पेले का सांतोस में एक घर है, जहां उन्होंने अपना अधिकांश जीवन व्यतीत किया था। उन्होंने अपने आखिरी साल गुआरुजा शहर में बिताए थे।पेले ने 1956 में सांतोस क्लब के साथ करार किया था। तब उनकी उम्र 15 साल थी। पेले ने सांतोस के लिए अपने पहले ही मैच में गोल दाग दिया था। उसके बाद से वह टीम अहम सदस्य बन गए।
वह 1974 तक क्लब के साथ जुड़े रहे। पेले 1975 से 1977 तक न्यूयॉर्क कॉसमॉस क्लब के लिए भी खेले।पेले के साथ करार करने के लिए इटली के क्लब युवेंटस, स्पेन के क्लब बार्सिलोना, रियल मैड्रिड और इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कई प्रयास किए। बड़े-बड़े ऑफर के बावजूद पेले ने सांतोस का साथ नहीं छोड़ा। वह इसी क्लब के साथ जुड़े रहे।
Hijab Controversy: हिजाब के बिना चेस खेलने वाली ईरानी खिलाड़ी को धमकी...
4 Jan, 2023 10:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ईरान में हिजाब से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब ईरान की एक चेस खिलाड़ी इसका शिकार हुई है। इस खिलाड़ी ने कजाखस्तान में हिजाब के बिना एक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इसके बाद इस खिलाड़ी को देश वापस नहीं लौटने की धमकी मिली थी और यह खिलाड़ी स्पेन पहुंच गई।1997 में पैदा हुई सारा खादेम ने पिछले हफ्ते अलमाटी में हिजाब के बिना फाइड वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में हिजाब के बिना हिस्सा लिया था, जबकि ईरान के सख्त ड्रेस कोड के तहत महिलाओं को एक हेडस्कार्फ पहनना जरूरी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खादम को बाद में कई फोन कॉल आए, जिसमें लोगों ने उन्हें टूर्नामेंट के बाद घर न लौटने की धमकी दी, जबकि कई अन्य ने कहा कि उन्हें इस विवाद को सुलझाने का वादा करने के बाद ही देश लौटना चाहिए। खादम के रिश्तेदार और माता-पिता ईरान में हैं। इनको भी कई धमकियां मिली थीं।ईरान के विदेश मंत्रालय ने मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। खादम, जिन्हें सारसादत खादेमलशरीह के नाम से भी जाना जाता है, मंगलवार को स्पेन पहुंची हैं।
फोन कॉल के कारण आयोजकों ने कजाखस्तान पुलिस की मदद से सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया। इसी वजह से खादम के होटल के कमरे के बाहर चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।सितंबर 2022 से ही ईरान में हिजाब के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। फीफा विश्व कप के दौरान ईरान के खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रगान नहीं गाकर इसका विरोध किया था। ईरान में 22 साल की महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। अमिनी को गलत पहनावे के लिए हिरासत में लिया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की वेबसाइट के अनुसार, खादम दुनिया में 804 वें स्थान पर हैं। वेबसाइट ने उन्हें रैपिड और ब्लिट्ज दोनों प्रतियोगिताओं में एक प्रतिभागी के रूप में सूचीबद्ध किया।हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 1979 की क्रांति के बाद से ईरान के नेतृत्व के लिए सबसे साहसिक चुनौतियों में से एक है और इसने ईरानियों को सभी क्षेत्रों से आकर्षित किया है।
Damar Hamlin : अमेरिका में मैदान पर गिरा खिलाड़ी CPR के बाद भी नहीं उठा खिलाड़ी..
3 Jan, 2023 04:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका में चल रहे नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) के दौरान एक हादसे ने खेल जगह को निराशा में डाल दिया है। एनएफएल में एक मुकाबले में अमेरिकी फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी डमर हैमलिन विपक्षी खिलाड़ी से टकराने के बाद मैदान पर गिर गए। उन्हें मैदान पर ही सीपीआर दिया गया, लेकिन वह काम नहीं आया। डमर को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां डमर मौत से जंग लड़ रहे हैं।
NFL की टीम बफेलो बिल्स के खिलाड़ी डमर सिनसिनाटी बेंगल्स के खिलाफ खेल रहे थे। मैच के पहले क्वार्टर के दौरान गेंद पकड़ने की कोशिश में वह दूसरी टीम के खिलाड़ी टी हिगिंस से टक्कर खा गए। विपक्षी टीम का सिर उनकी छाती पर जोर से लगा। दूसरी टीम के खिलाड़ी ने हेमलेट पहन रखा था। उससे डमर को जोर से चोट लगी और मैदान पर गिर गए। साथी खिलाड़ी ने उन्हें उठाया। डमर उठने के बाद अचानक से मैदान बेसुध होकर गिर गए।
डमर के बेसुध होने के बाद मेडिकल टीम तुरंत ही दौड़कर मैदान पर गई। उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन इसका डमर पर कोई असर नहीं हुआ। फिर उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर के मुताबिक, डमर की हालत गंभीर है। उनकी जान खतरे में है। टीम के मुताबिक, डमर को हार्ट अटैक आया है। इस हादसे के बाद मुकाबले को सस्पेंड कर दिया गया। डमर के साथी और फैंस उनके ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं।
ऐसा ही वाकया 2021 में यूरो कप के दौरान हुआ था। हालांकि, तब खिलाड़ी को टक्कर नहीं लगी थी। दरअसल, डेनमार्क के स्टार फुटबॉलर क्रिश्चियन एरिक्सन मैदान पर अचानक गिरे गए थे। उन्हें हार्ट अटैक आया था। एरिक्सन को मैदान पर सीपीआर दिया गया था। उससे उनकी जान बच गई थी। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया था और वह ठीक होकर बाहर आए। अब एरिक्सन उच्च स्तर पर फुटबॉल खेल रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि डमर भी एरिक्सन की तरह वापसी करने में सफल रहेंगे।
Followers: रोनाल्डो के साथ करार के बाद बढ़े अल नस्र के फॉलोअर्स...
1 Jan, 2023 11:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सऊदी अरब के क्लब अल नस्र को रोनाल्डो के साथ करार का बड़ा फायदा मिला है। खेल जगत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के साथ ही यह क्लब भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 24 घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर अन नस्र के फॉलोअर्स कई गुना बढ़ गए हैं। रोनाल्डो के साथ करार का एलान होने से पहले अल नस्र के फॉलोअर्स साढ़े आठ लाख के करीब थे।
अब यह संख्या 50 लाख के पार जा चुकी है।37 साल के रोनाल्डो ने ढाई साल के लिए अन नस्र के साथ करार किया है। वह 2025 तक इस क्लब के लिए खेलेंगे। इस दौरान उनकी सैलरी 200 मिलियन यूरो (करीब 1700 करोड़ रुपये) होगी। रोनाल्डो पहली बार किसी एशियाई क्लब के लिए खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने लगभग एक दशक तक यूरोपीय क्लब फुटबॉल में राज किया है।रोनाल्डो दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं और उनकी लोकप्रियता का फायदा अब अल नस्र को मिल रहा है।
रोनाल्डो के साथ करार के बाद अल नस्र के फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं।अल नस्र के साथ करार के बारे में बात करते हुए रोनाल्डो ने कहा, "मैं एक अलग देश में एक नई फुटबॉल लीग में खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। जिस तरीके से अल नस्सर काम करता है वह बहुत प्रेरणादायक है, और मैं अपने साथियों के साथ जुड़कर खुश हूं, ताकि हम साथ मिलकर टीम को अधिक से अधिक सफलता हासिल करने में मदद कर सकें।"
अल नस्सर ने नौ सऊदी अरब लीग खिताब जीते हैं।
2019 में आखिरी बार यह क्लब चैंपियन बना था। रोनाल्डो ने आगे कहा "मैं एक अलग देश में एक नई फुटबॉल लीग का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं। पुरुषों और महिलाओं के फुटबॉल दोनों के मामले में सऊदी अरब में अल नस्र शानदार काम कर रहा है और यहां खेल का विकास करने में इस क्लब का अहम योगदान है। हम सऊदी अरब के हाल के प्रदर्शन से देख सकते हैं कि इस क्लब की सोच बहुत प्रेरणादायक है।
यह बड़ी फुटबॉल महत्वाकांक्षाओं और बहुत सारी संभावनाओं वाला देश है।"रोनाल्डो ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यूरोपीय फुटबॉल में जीतने के लिए निर्धारित सब कुछ जीत लिया है और अब मुझे लगता है कि एशिया में अपने अनुभव को साझा करने का यह सही समय है। मैं अपने नए साथियों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं और उनके साथ मिलकर क्लब को सफलता हासिल करने में मदद करूंगा।"
भारत के पास हॉकी में 48, तो क्रिकेट में 12 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का रहेगा मौका..
1 Jan, 2023 11:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नया साल भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतियों और अवसरों से भरा रहेगा। भारत इस साल हॉकी, क्रिकेट और शूटिंग विश्व कप के साथ विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। साल के पहले महीने की शुरुआत हॉकी विश्व कप से होगी, तो वर्ष के अंतिम महीनों में भारत में क्रिकेट का खुमार चढ़ा रहेगा।12 अक्तूबर से 26 नवंबर तक डेढ़ महीने क्रिकेट का बोलबाला रहेगा।हाॅकी खिलाड़ी 48 और क्रिकेटर 12 वर्ष बाद देश को फिर से विश्व चैंपियन बनाना चाहेंगे। इसके अलावा एशियन गेम्स सहित अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय खिलाड़ी 2024 ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल करना चाहेंगे।
टोक्यो ओलंपिक में चार दशक बाद पदक जीतकर हॉकी खिलाड़ियों ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि भारतीय हॉकी की कला फिर से लौट आई है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रजत पदक जीता था। इस बार भारत की मेजबानी में 13 से 29 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में हॉकी विश्व कप होगा। भारत ने हॉकी विश्व कप में अंतिम बार 1975 में स्वर्ण पदक जीता था। स्टार ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में 48 वर्ष से विश्व कप में चले आ रहे पदक के सूखे को भारतीय टीम खत्म करना चाहेगी।