मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
ग्वालियर को यूनेस्को की सिटी ऑफ म्यूजिक के रूप में मान्यता
2 Nov, 2023 08:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश स्थापन दिवस का दिन प्रदेश के लिए बहुत बड़ी सौगात लेकर आया है। ग्वालियर चंबल यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल हो गया है। वैश्विक संस्था यूनेस्को ने ग्वालियर को ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ के रूप में मान्यता प्रदान की है। इस उपलब्धि पर ग्वालियर सहित प्रदेश के संगीत प्रेमियों में उत्साह है। स्थापना दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे गौरव भरा पल बताया है। उन्होंने सुबह ट्वीट किया, ’मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश खासकर ग्वालियरवासियों के लिए एक गौरव भरा ऐतिहासिक पल’।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
यूनेस्को से मिली इस उपलब्धि को लेकर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यप्रदेश के लिए आनंद एवं गौरव का अवसर... आपको यह बताते हुए मुझे हर्ष के साथ गर्व हो रहा है कि यूनेस्को ने हमारे संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली ग्वालियर को “सिटी ऑफ म्यूजिक” की मान्यता दी है।
ग्वालियर तथा प्रदेश को मिला यह सम्मान हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं प्राचीन कला जगत का सम्मान है। मध्यप्रदेश की समस्त जनता को हृदय से शुभकामनाएं। गौरतलब है कि ग्वालियर को मिलने वाले इस तमगे के बाद विश्वपटल पर मध्यप्रदेश की एक नई पहचान स्थापित होगी और विकास व रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली ग्वालियर
ग्वालियर को भारतीय संगीत के महत्वपूर्ण केन्द्रों में से एक माना जाता है। यह तानसेन की संगीत भक्ति का स्थान है और ‘ध्रुपद’ का भी जन्म स्थान है। तानसेन ही ध्रुपद के जनक रहे हैं। ग्वालियर के राजा मानसिंह ने ही ध्रुप धमार की रचना भी की थी। इसके साथ ही शहर ने कई बड़े संगीतज्ञ भी दिए हैं। सुर सम्राट तानसेन की जन्म-स्थली बेहट में हर साल तानसेन समारोह होता है। यह सभा बेहट में भगवान भोले के मंदिर के नीचे और झिलमिल नदी किनारे घनी एवं मनोरम अमराई के बीच सजती है। यह वही जगह है, जहां सुर सम्राट का बचपन संगीत साधना और बकरियां चराते हुए बीता था। लोक धारणा है कि तानसेन की तान से ही निर्जन में बना भगवान शिव का मंदिर तिरछा हो गया था। यह भी किंवदंति है कि 10 वर्षीय बेजुबान बालक तन्ना उर्फ तनसुख भगवान भोले का वरदान पाकर संगीत सम्राट तानसेन बन गया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों का सुखद परिणाम
इस उपलब्धि को जानकार सिंधिया घराने और ख़ासकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के लगातार उठाए गए कदमों से जोड़ कर देख रहे हैं। सिंधिया ने खुद इसके लिए जून महीने में यूनेस्को को पत्र भी लिखा था। पत्र में सिंधिया ने ग्वालियर के महान सांस्कृतिक, सांगीतिक इतिहास व विरासत के बारे में बताया था। सिंधिया परिवार ग्वालियर घराने के संगीत व कलाकारों को संरक्षित करने के लिए हमेशा तत्पर रहा है। सिंधिया के प्रयासों का परिणाम है कि ग्वालियर चंबल यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन) में शामिल हो गया है। ग्वालियर ने ‘संगीत’ श्रेणी में इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है जिसकी घोषणा यूनेस्को ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी की है।
मालथौन की सभा को केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव व प्रहलाद पटेल ने संबोधित किया
1 Nov, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस ने अपने राज में ओबीसी और आदिवासी समाज की उपेक्षा की
भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों को हक देने का काम किया
दिग्विजय सिंह ने किया पिछडा वर्ग आरक्षण का विरोध
मालथौन । आज जो राहुल गांधी जातिवाद की मशाल हाथ में लेकर देश को जलाने निकले हैं उन्हें ये नहीं पता कि कांग्रेस ने अपने लंबे समय के शासनकाल में दलित, पिछड़ों और गरीबों का कितना नुकसान किया है। इन वर्गों की कितनी उपेक्षा कांग्रेस ने की है यह आप सभी को जानना जरूरी है। कांग्रेस ने भारत की सांस्कृतिक पहचान के चिन्हों को मिटाने का जैसा षड्यंत्र किया उसे लेकर सभी को तकलीफ होती है। यह बात केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव ने खुरई विधानसभा के मालथौन स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। सभा को केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। श्री भूपेन्द्र यादव एवं श्री प्रहलाद पटेल ने सुरखी विधानसभा के राहतगढ में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब ने हमें संविधान दिया जिसमें दलित व पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया। आर्टिकल 340 के तहत ओबीसी समाज को आरक्षण देने के लिए बनी काका कालेलकर समिति की रिपोर्ट को दफन करने का काम कांग्रेस सरकार ने ही किया था। कांग्रेस सरकार के बाद जब जनता पार्टी आई तब उसने मंडल कमीशन का गठन किया था। फिर कांग्रेस दस साल रही, लेकिन मंडल आयोग की सिफारिश लागू नहीं हुईं। जब भाजपा के समर्थन वाली वीपी सिंह सरकार आई तब ओबीसी आरक्षण के लिए मंडल आयोग की सिफारिश लागू हुईं। 2004 से 2014 तक केंद्र सरकार में यही राहुल गांधी और मनमोहन सिंह शामिल थे, लेकिन उन्होंने ओबीसी आरक्षण के लिए कुछ नहीं किया। इस तरह 75 साल से कांग्रेस ओबीसी आरक्षण में अड़ंगा लगा रही है। उन्होंने कहा कि स्व राजीव गांधी ने तो लोकसभा में आन रिकार्ड ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था।
दिग्विजय सिंह ने किया पिछडा वर्ग आरक्षण का विरोध
केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा लगातार कहती रही है कि पढ़ाई, नौकरी, मेडीकल, इंजीनियरिंग में एडमिशन में ओबीसी आरक्षण होना चाहिए। 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने ओबीसी आरक्षण के लिए संवैधानिक आयोग बनाया और आरक्षण के लिए कानून बनाया। श्री यादव ने कहा कि ओबीसी आरक्षण की सिलेक्ट कमेटी का चेयरमैन मैं था। रिपोर्ट में सदस्य के नाते कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का ओबीसी आरक्षण के विरोध में नोट दर्ज है। यह कांग्रेस के ओबीसी प्रेम की असलियत है। जबकि हमने ओबीसी आरक्षण को ही संवैधानिक दर्जा देने के लिए ही नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर गरीबों को भी आरक्षण देने का कानून बनाया। इसे कहते हैं सबका साथ और सबका विकास।
राम मंदिर हमारे लिए प्रतिबद्धता का विषय
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण से तकलीफ है। जबकि कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि अयोध्या में भगवान श्री राम का विराट मंदिर हमारे लिए घोषणा पत्र का मुद्दा ही नहीं बल्कि हमारी प्रतिबद्धता का विषय है। 500 साल से मंदिर निर्माण की गुत्थी को कानून सम्मत रास्ते से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सुलझा दिया। उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तब इन्होंने आदिवासियों में सबसे पिछड़े बैगा, सहरिया और भारिया जनजातियों को भाजपा सरकार से मिलने वाली राशि तक बंद कर दी थी। 15 महीनों तक कमलनाथ ने आदिवासी हितों के लिए पेसा एक्ट लागू नहीं किया था। भाजपा सरकार ने आते ही पेसा एक्ट लागू किया। भाजपा की अटल बिहारी जी की सरकार ने आदिवासी समुदाय के लिए अलग मंत्रालय बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासनकाल में परिवार के ही चार लोगों के नाम पर देश भर में स्मारक और संस्थान बनाए। जबकि भाजपा ने आजादी के अमृत महोत्सव में नये गौरव की शुरुआत देश की भाषाओं और क्षेत्रीय सेनानियों के नाम स्मारक बना कर की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने छिंदवाड़ा का विश्वविद्यालय शहीद शंकरशाह के नाम किया। हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम, पातालपानी स्टेशन का नाम अमर शहीद टंट््या मामा के नाम किया। जनजातीय क्षेत्रों में मेडीकल कालेज शहीद बिरसा मुंडा के नाम किया। श्री यादव ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की लाडली लक्ष्मी व लाडली बहना योजना को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय गौरव की योजनाएं बताया।
गरीब कल्याण का संकल्प लेकर काम कर रही भाजपा सरकार
केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने सुरखी की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल उम्मीदवार बनाती है, जबकि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। भाजपा विचार के लिए काम करती है और भाजपा का विचार और लक्ष्य विकास है। हम आश्वासन देने वाले लोग नहीं बल्कि हम काम करने वाले लोग हैं, विकास करने वाले लोग है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का भी विकास किया है। भारत में भाजपा गरीब कल्याण का संकल्प लेकर काम कर रही है। इस दौरान जनसभा में उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल और जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया भी मौजूद रहे।
राहुल गांधी और कांग्रेस जातिवाद और बंटवारे का जहर घोलना चाह रहे-प्रहलाद पटेल
केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने खुरई और सुरखी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खुरई और सुरखी में विकास की गंगा बही है। लेकिन सबसे बड़ी बात उनके विकास में यह रही कि उन्होंने विकास के साथ विरासत का भी संरक्षण किया और क्षेत्र के सारे मंदिरों का कायाकल्प करके रोटी के साथ राम को भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि हम तीन लक्ष्य लेकर देश के हर दरवाजे पर दस्तक देते हैं। गरीब का कल्याण, महिला सशक्तिकरण, भारत को विश्व का और मध्यप्रदेश को भारत का सिरमौर बनाना हमारा लक्ष्य है। श्री पटेल ने कहा कि राहुल गांधी को मैं बता रहा हूं कि मध्यप्रदेश में तीन मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, स्व श्री बाबूलाल गौर और श्री शिवराजसिंह चौहान पिछडा वर्ग से दिए हैं जबकि कांग्रेस ने अपने राज में एक भी ओबीसी मुख्यमंत्री नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्रियों की सूची उठा कर पढ़ लें, उसमें सिर्फ एक ही ओबीसी वर्ग से प्रधानमंत्री है जिनका नाम श्री नरेन्द्र मोदी जी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश संभावनाओं और संसाधनों से भरा राज्य है। हमारे यहां शांति है, जाति, नस्ल भाषा किसी भी तरह का विवाद हमारे मध्यप्रदेश में नहीं है लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस जातिवाद और बंटवारे का जहर यहां भी घोलना चाह रहे हैं।
खुरई से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमने गरीब कल्याण महाअभियान और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए गए दायित्व को पूरा करने का प्रयास किया है। हम सब मिलकर उनके नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली, सशक्त भारत का निर्माण करेंगे जिसमें भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना हो।
सुरखी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह चुनाव मैं नहीं आप सब लोग लड़ रहे हैं। आपका आशीर्वाद सदैव मुझे मिलता रहा है इसके लिए मैं आप सबका ऋणी हूं। आप सभी इसी तरह आशीर्वाद बनाए रखें।
विकास से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए स्थानीय नेता
भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर खुरई में अनेक नागरिक भाजपा में शामिल हुए। डॉ. आशीष पटैरिया, श्री कृष्ण कुमार घोषी, श्री विजय लोधी, श्री राकेश यादव, श्री राजाराम अहिरवार, श्री मोरपाल यादव, श्री जगदीश अहिरवार, श्री अरविंद अहिरवार, श्री शेवलाल अहिरवार, श्री प्रीतम सिंह, श्री नीलेश अहिरवार सहित सैकडों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को श्री अबिराज सिंह, वरिष्ठ नेता श्री मदन दुबे और श्री चंद्रभान सिंह यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी एवं आभार श्रीमती श्वेता यादव ने माना। कार्यक्रम में पूर्व बीज विकास के अध्यक्ष श्री महेंद्र यादव (ग्वालियर), श्री राजेंद्र सिंह बुंदेला दरी, सागर महापौर श्रीमती संगीत तिवारी, श्री दुरगसिंह परिहार, श्री रामदयाल पाठक, श्री गोविंद सिंह खिरिया सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ की पेड न्यूज को लेकर चुनाव आयोग में की शिकायत
1 Nov, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ की पेड न्यूज संबंधी शिकायत चुनाव आयोग में की है। समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचार को पेड न्यूज की श्रेणी में बताते हुए चुनाव आयोग से प्रतिनिधिमंडल ने कार्यवाही की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि विदिशा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित एक समाचार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। उक्त समाचार को कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रकाशित कराया गया है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने उक्त पेड न्यूज को उनके निर्वाचन व्यय में सम्मिलित कर आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी कार्यवाही करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मनोज द्विवेदी और प्रदेश सह संयोजक श्री अशोक विश्वकर्मा शामिल थे।
कूटरचित वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की चुनाव आयोग में शिकायत
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मनोज द्विवेदी और प्रदेश सह संयोजक श्री अशोक विश्वकर्मा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने के लिए एक कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया (एक्स) पर अपलोड किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कूटरचित वीडियो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को धूमिल करने व भाजपा की जनहितैषी सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया है। ऐसे षड्यंत्र कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में भी किए जा चुके हैं। शिकायत में सोशल मीडिया पर कूटरचित वीडियो पोस्ट करने वाले पवन दीक्षित व दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध आईटीएक्ट व आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की मांग की गई है।
प्रदेश में भाजपा राज में चल रहा है जंगल राज, बदमाश, गुंडे तो छोड़िए अब पुलिस ही लोगों की हत्या करने में जुटी: रानी अग्रवाल
1 Nov, 2023 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुरैना में आबकारी एक्ट के आरोपी के पिता को पुलिस द्वारा पीटना और तबीयत बिगड़ने पर उसे रास्ते में ही छोड़ देना बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक: रानी अग्रवाल
मामले की होनी चाहिए जांच और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो केस दर्ज: आप प्रदेश अध्यक्ष, रानी अग्रवाल
भोपाल । मध्यप्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और पुलिस की गुंडागर्दी को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। गुंडे, बदमाश तो छोड़िए अब पुलिस भी गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है। उन्होंने कहा कि जबरन किसी को भी उठाना और मारपीट करना ये पुलिस की आदत में शुमार हो गया है।
आप की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि मुरैना के मुंगावली में पुलिस गिरफ्तारी वारंट के साथ रामविलास सोलंकी को पकड़ने गई थी लेकिन जब वो नहीं मिला तो पुलिस ने उसके पिता मलखान सोलंकी और नाती अजय को उठा लिया। पुलिस ने जब पिता मलखान सिंह सोलंकी को उठाया तब उनकी तबीयत खराब थी। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। इतना ही नहीं पुलिस ने गाड़ी में बुजुर्ग के साथ मारपीट की, गालियां दी और जब तबीयत बिगड़ी तो उन्हें रास्ते में छोड़कर चले गए। बाद में किसी तरह बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आखिर बुजुर्ग का कसूर क्या था। बेटे के नाम वारंट था तो सजा पिता को क्यों। उन्होंने कहा कि पुलिस की बर्बरता बेहद निंदनीय है।
रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ऐसी हरकतों से आम आदमी का पुलिस पर से भरोसा उठ रहा है। हमेशा आपकी सेवा में तत्पर की बात करने वाली मध्य प्रदेश पुलिस सेवा नहीं गुंडागर्दी पर उतारू है। उन्होंने कहा कि कानून के रखवाले ही कानून का मखौल उड़ा रहे हैं तो फिर किसी और से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।
बागियों को मनाने में जुटी भाजपा-कांग्रेस
1 Nov, 2023 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । आज नाम वापसी का आखिरी दिन है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस के कई बागी नेता चुनावी मैदान में जुटे हुए हैं। हालांकि इन बागी नेताओं को मनाने के लिए दोनों पार्टियों के दिग्गजों ने पूरा दम लगा रखा है। गुरूवार शाम को तस्वीर साफ हो जाएगी की किन-किन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बागी नेता पार्टी का खेल बिगाड़ेंगे। दरअसल, दोनों पार्टियों को अपने-अपने बागियों से खेल बिगडऩे का डर है। टिकट नहीं मिलने पर दर्जा प्राप्त मंत्री से लेकर, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक तक पार्टी से बगावत कर निर्दलीय या फिर किसी दूसरे दल से नामांकन कर चुके हैं।
कांग्रेस और भाजपा के पास सिर्फ गुरूवार का दिन बचा है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों की कोशिश है कि बचे हुए दो दिनों में नाराज नेताओं को मनाकर फिर से अपने पाले में लाने की कोशिश की जाए।
इस चुनाव में भाजपा के लिए कई बागी परेशानी का सबब बने हुए हैं। बुरहानपुर विधानसभा सीट पर हर्षवर्धन चौहान (पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार चौहान के बेटे)डटे हैं। वहीं निवाड़ी विधानसभा सीट पर नंदराम कुशवाहा (मप्र कुक्कुट विकास निगम के उपाध्यक्ष- दर्जा प्राप्त मंत्री), टीकमगढ़ से केके श्रीवास्तव (पूर्व विधायक), आलोट(रतलाम)विधानसभा सीट पर रमेश मालवीय (पूर्व मंडल अध्यक्ष)डटे हुए हैं। वहीं बड़वारा (कटनी) से मोती कश्यप (पूर्व मंत्री)सपा प्रत्याशी बन गए हैं। मुरैना विधानसभा सीट पर राकेश सिंह (पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे) बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मनगवां (रीवा)विधानसभा सीट पर पूर्व प्रत्याशी पंचूलाल की पत्नी भी चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा की सबसे अधिक टेंशन जिन्होंने बढ़ाई है उमें निवाड़ी सीट पर भाजपाके पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश्वर देवलिया भी निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। देवलिया भाजपा के पुराने नेता हैं। मुरैना में पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह भी भाजपा छोडक़र बसपा में शामिल हो चुके हैं। बेटे राकेश बसपा से प्रत्याशी हैं। रुस्तम सिंह भाजपा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे। 10 दिन पहले उन्होंने बसपा जॉइन कर ली। रुस्तम सिंह भाजपा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे।
भाजपा की तरह कांग्रेस में भी बागियों की भरमार है। कांग्रेस में भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर आमिर अकील (विधायक आरिफ अकील के भाई)डटे हैं। वहीं हुजूर (भोपाल)जितेंद्र डागा (पूर्व विधायक), गोटेगांव (नरसिंहपुर) से शेखर चौधरी (पूर्व विधायक), बरगी (जबलपुर) से जयकांत सिंह (पूर्व विधायक सोबरन सिंह के बेटे), बडऩगर (उज्जैन) से राजेंद्र सिंह सोलंकी (जिला पंचायत सदस्य)डटे हैं। वहीं सिहोरा (जबलपुर)से कौशल्या गोटिया (पूर्व मंत्री), आलोट (रतलाम) से प्रेमचंद गुड्डू (पूर्व सांसद)भी मैदान में हैं। वहीं भोपाल उत्तर से कांग्रेस के बागी नासिर इस्लाम और मोहम्मद शफीक भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। सिहोरा (जबलपुर) से पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमुना मरावी ने भी बगावत की है।
विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी में किस कदर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, इसका इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आना पड़ रहा है। जबलपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल जिन्होंने जनता की आवाज बनकर उत्तर-मध्य विधानसभा से चुनाव लडऩे का ऐलान किया था, अब चुनाव नहीं लड़ेगें। सीएम शिवराज सिंह चौहान के कहने पर कमलेश अग्रवाल ने बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें कि कमलेश अग्रवाल ने उत्तर-मध्य विधानसभा से टिकट मांगी थी, पर पार्टी ने अभिलाष पांडे को चुनाव मैदान में उतार दिया था, जिससे कि कमलेश अग्रवाल नाराज हो गए थे। डिंडौरी-सिवनी दौरे पर जाने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। बताया जा रहा है कि जैसे ही बुधवार की सुबह सीएम का दौरे बने, उसमें कमलेश अग्रवाल से भी मिलने का प्लान था। सीएम ने जबलपुर आने से पहले कमलेश अग्रवाल से फोन पर बात की और मिलने बुलाया। कमलेश अग्रवाल समाज के लोगों को लेकर एयऱपोर्ट पुहंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के निर्देश को मानते हुए फार्म भरा था, जिसे कि अब वो वापस ले रहें है। मै इसलिए भी आया था कि उनका मान सम्मान सुनिश्चत करेंगे। कमलेश अग्रवाल अब अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा को जिताने का काम करेंगे। नाराज भाजपा नेता अग्रवाल के कंधे पर हाथ रखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये मेरे प्रिय है,और इसलिए मैं उनसे मिलने स्वयं आया हूं।
मप्र स्थापना दिवस : विविध संस्कृतियों का संगम है प्रदेश
1 Nov, 2023 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। भारत के हर राज्य की अपनी एक संस्कृति और सभ्यता है। लेकिन मध्य प्रदेश एक नहीं बल्कि विविध संस्कृतियों का संगम है। निमाड़, मालवा, बुन्देलखण्ड, बघेलखण्ड, महाकौशल, ग्वालियर (चंबल), रीवा एवं जनजातीय संस्कृतियां देश के इतिहास में प्रदेश को गौरान्वित करती हैं । यह भारत की वह धरती है जिसने भगवान राम का सत्कार कृष्ण का परिष्कार (शिक्षण), पांडवों को आश्रय और 5000 साल तक हमलावरों से रक्षा की।
भारतीय संस्कृति में 7 अंक का बड़ा महत्व है। विवाह संस्कार में सात फेरे लिए जाते हैं। वचन भी 7 होते हैं और विवाह को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है। केवल भारतीय संस्कृति में विवाह एक संस्कार है, जो जीवन के बाद भी साथ रहता है। शास्त्रों में तलाक का कोई प्रावधान ही नहीं है। भारतीय संस्कृति में संगीत के सात सुर, इंद्रधनुष के सात रंग, सप्त ऋषि, सप्त धातु, सात द्वीप, सात समुद्र और सप्ताह के 7 दिन। मनुष्य के शरीर में ऊर्जा के 7 केंद्र। मोक्ष के लिए 7 आयाम (जप, तप, व्रत, नियम, दान, कर्म एवं स्वाध्याय)। अंक ज्योतिष में 7 को पूर्णांक माना गया है क्योंकि गणित में 7 का अंक अविभाजित है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश की 7 संस्कृतियां अर्थात मध्य प्रदेश के नागरिकों को जाति, धर्म, भाषा या लिंग के आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी ने मध्यप्रदेश में भाजपा को दिया समर्थन
1 Nov, 2023 05:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्यों से प्रभावित होकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने भाजपा प्रत्याशियों को दिया समर्थन
ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की मध्यप्रदेश इकाई ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देते हुए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले के निर्देश पर पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजकर समर्थन देने की घोषणा की है।
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सागर जिले की बीना विधानसभा में जनसभा को किया सम्बोधित
1 Nov, 2023 04:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुस्लिमों-आदिवासियों को डराकर कांग्रेस ने राज किया
देश में सबका डर दूर करने वाली भाजपा
कमलनाथ और दिग्विजय लूटने के लिए चाहते हैं सत्ता
सागर/बीना । केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिमों और आदिवासियों को डराकर देश और प्रदेश में राज किया। कांग्रेस ने मुस्लिमों और आदिवासियों को डराया कि यदि भारतीय जनता पार्टी अगर सत्ता में आई तो उनके अधिकार छीन लेगी, लेकिन जब भाजपा आई तो आती चली गयी और अब कांग्रेस सत्ता से साल-दर-साल दूर होती जा रही है। जनता के जागरण ने कांग्रेस द्वारा फैलाएं जा रहे भ्रम, भय और लालच को नकार दिया। श्री पटेल सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री महेश राय के समर्थन में भानगढ़ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री पटेल ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की दोस्ती का आधार ही यही है कि जैसे ही सत्ता में आएंगे और लूट शुरु करेंगे मगर जागरूक जनता ने ठान लिया है कि क्या करना है।
भाजपा ने कहा नहीं, करके दिखा दिया
पटेल ने कहा कि लालच देना भाजपा का स्वभाव कभी नहीं रहा। 2014 में जब श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जीतने के पहले कभी नहीं कहा कि वे साढ़े तीन करोड़ कच्ची छतों के नीचे रहने वाले लोगों को पक्का मकान देंगे। जब उन्होंने पीएम आवास योजना शुरु की तो ये सकारात्क परिणाम सामने आए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीतने के पहले ये भी नहीं कहा था कि वे साढ़े 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराकर महिलाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करेंगे। श्री मोदी ने 9 करोड़ 60 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए हैं, इसका जिक्र भी उन्होंने चुनाव जीतने के पूर्व नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लालच नहीं देती। मध्यप्रदेश में भी शिवराज सरकार ने कभी चुनाव जीतने के लिये घोषणाओं की तिकड़मबाजी नहीं अपनायी, ये केवल कांग्रेस की फितरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की कन्या पूजन की परंपरा को नौटंकी कहा है,वो शर्मनाक है। दिग्विजय को नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी उनकी सोच में बदलाव नहीं आया, ये विचारणीय प्रश्न है।
राहुल गांधी को उनकी ही जाति और धर्म का पता नही
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्जमाफी की घोषणा का स्याह पहलू ये है कि दो सौ से ज्यादा किसानों ने आत्मदाह कर लिया और कमलनाथ के मुख पर दुःख का चिन्ह तक दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों के लिए मशाल लेकर घूम रहे हैं,लेकिन उन्हें उनकी ही जाति और धर्म का पता नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता राजीव गांधी का वो भाषण सुनना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक रूपये भेजते हैं तो 15 पैसे पहुंचते हैं। जब से श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री और श्री शिवराज जी मुख्यमंत्री बने हैं तब से किसानों और महिलाओं के खाते में जितने रुपये भेजते हैं, उतने ही पहुंच रहे हैं। भाजपा की सरकारों ने सुशासन और एक पारदर्शी व्यवस्था जनता को दी है।
जनकल्याण ही भाजपा का अंतिम लक्ष्य
प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत में नारी सम्मान के सबसे बड़े प्रतीक पुरुष हैं। उन्हें और अधिक मजबूत करने के लिए हमें प्रतिज्ञा लेकर भाजपा को वोट देकर कमल खिलाना है। केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ऐसी एक भी योजना नहीं है,जो नारी केन्द्रित न हो। उन्होंने बताया कि सरकार ने घर-घर शौचालय दिए, ये हमारी मातृशक्ति की सुविधा से ज्यादा सम्मान से जुड़ी बात थी। महिलाओं को सुबह-सुबह पानी के लिये भटकना पड़ता था, अब घर में पानी आ रहा है। महिलाओं की बहुत बड़ी मुश्किल आसान हुई है। श्री पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों का स्वयं के घर का जो सपना होता था, वह पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान निधि देने वाली पहली सरकार भारतीय जनता पार्टी की हैं।
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने निवाड़ी और पृथ्वीपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क
1 Nov, 2023 04:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा
कमलनाथ सरकार ने अन्नदाता को कर्जमाफी के नाम पर डिफाल्टर बनाया
निवाड़ी जिले के समग्र विकास के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए
भाजपा प्रत्याशी को जिताकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें
निवाड़ी । भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश और देश का विकास किया है। मध्यप्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी पर पूरा भरोसा है और इस भरोसे को भाजपा की केंद्र की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार बरकरार रखे हुए है। जनता किसी भी राजनीतिक दल और सरकार पर तभी भरोसा करती है, जब राजनीतिक दल और सरकार जनता की भलाई के लिए कार्य करे। मध्यप्रदेश में 15 महीने कमलनाथ के छोड़ दिया जाए तो लगातार करीब 18 साल से भाजपा की सरकार है। यह जनता का विश्वास ही है कि लगातार भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया है। निवाड़ी जिले के संपूर्ण विकास के लिए निवाड़ी और पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताकर मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाएं। यह बात केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने निवाड़ी में श्री अनिल जैन और पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी डॉ. शिशुपाल यादव के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान जनता से चर्चा करते हुए कही।
कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री अनिल जैन को प्रचंड बहुमत से जिताने का आह्वान किया। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश में किसानों की कर्ज माफी की घोषणा करते सत्ता में आए और किसानों का कर्ज भी माफ नहीं किया। किसानों को डिफाल्टर बना दिया। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने डिफाल्टर हुए किसानों के ऋण का ब्याज चुकता कर उन्हें डिफाल्टर की श्रेणी से बाहर निकालने का कार्य किया है।
मोदी भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पृथ्वीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. शिशुपाल यादव के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का सम्मान विश्व में बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर किसी भी विषय पर भारत की राय महत्वपूर्ण स्थान रखने लगी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाने पृथ्वीपुर से भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा के चुनाव में भी भाजपा के उम्मीदवारों को जिताकर मोदी जी को फिर एक बार देश के प्रधानमंत्री बनाएं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश अयाची, वरिष्ठ नेता श्री महेश केवट एवं निवाड़ी जनपद अध्यक्ष श्रीमती निरंजना जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की हकीकत, कैमरे के पीछे गाली और सामने ताली प्रदेश में माल लुटने वाली जय-वीरू की जोड़ी
1 Nov, 2023 03:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस ने खरगोन में खोली नफरत की दुकान
कांग्रेस का हाथ, हमास के साथ
राम मंदिर के पोस्टर हटवाएंगे, आतंकियों के लिए मौन रखवाएंगे
मध्यप्रदेश को देश का एक नंबर राज्य बनाने का संकल्प
विकास का टेस्ट...मध्यप्रदेश बेस्ट
भोपाल । मध्यप्रदेश के 68 वेंस्थापना दिवस पर हमने संकल्प लिया है कि हम प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाकर रहेंगे। इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। कई पैरामीटर पर हम देश भर में नंबर एक पर खड़े हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन में मध्य प्रदेश है, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के मन में मध्य प्रदेश है। प्रदेश को सशक्त, सक्षम और स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में काम किया जा रहा है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बंसल वन स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता में कही। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से मध्य प्रदेश के उन लाखों लोगों के हर योजना का लाभ मिल रहा है।
2003 का बीमारू राज्य बन गया विकसित राज्य
शर्मा ने कहा कि 2003 के पहले प्रदेश को बीमारू राज्य के नाम से देश भर में जाना जाता था, लेकिन अब विकसित राज्य के तौर पर जाना जाता है। पहले ऑन रिकॉर्ड बीमारू राज्य सुनकर बहुत दर्द होता था, लेकिन भाजपा सरकार ने लगातार काम किया और 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने और ताकत दी। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेश एक नहीं कई पैरामीटर पर देश में पहले स्थान पर खड़ा होकर मिसाल बन गया है।
कृषि क्षेत्र में प्रदेश बन गया अव्वल
शर्मा ने कहा कि पंजाब देश के अंदर कृषि के क्षेत्र में बहुत आगे है और एक नंबर पर हुआ करता था,लेकिन अब प्रदेश का नाम प्रमुखता से आता है। गेहूं निर्यात में 45% की भागीदारी के साथ मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आयुष्मान कार्ड को बनाया। 3 करोड़ 62 लाख लोगों को कार्ड बनाया गया। प्रदेश के 30 लाख लोगों का इलाज हो चुका हैं। उनके जीवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आदर है और जीवन के प्रति खुशी है कि केंद्र और राज्य सरकार हर वर्ग के पीछे हर क्षेत्र में साथ खड़ी हुई है।
सिंचाई से पूरा प्रदेश हरा भरा
शर्मा ने कहा कि 2023 में सिंचाई केवल 7 लाख हेक्टेयर में होती थी,लेकिन अब 45 लाख हेक्टेयर में होती है। कुछ दिनों में बुदेंलखंड भी अब हराभरा हो जाएगा, क्योंकि केन बेतवा लिंक परियोजना पर काम किया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि स्वच्छता के मामले में इंदौर छटवीं बार पहले स्थान पर आया। प्रदेश के शहरों और गांवों में भी स्वच्छता की दिशा में बेहतर काम किया जा रहा है।
टाइगर स्टेट फिर बन गया प्रदेश
शर्मा ने कहा कि प्रदेश ने वापस टाइगर स्टेट का तमगा हासिल किया है। पन्ना क्षेत्र में करीब 100 टाइगर और प्रदेश में यह आंकड़ा 526 से बढ़कर 725 तक पहुंच गया। महिलाओं को सम्मान प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का अभिमान है और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी बहनों को पहले 1000 देने का ऐलान किया था। लाडली बहनों को 1250 रुपए दिए जा रहे और 3000 तक दिया जाएगा. एक करोड़ 31 लाख बहनों के खातों में सीधे 1250 रुपए पहुंचते हैं, कोई दलाल नहीं कोई बिचौलिया नहीं ।
कांग्रेस ने किसानों का नाम नहीं भेजा था
शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 80 लाख किसानों के खातों में 12 हजार रुपया सीधा आ रहा है। कांग्रेस ने किसानों के नाम तक नहीं भेजे थे। प्रदेश के अंदर भी एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए, जिनके चेहरे पर आज खुशी है। प्रदेश की जीडीपी 2001 में 715 हजार थी आज बढ़कर 13.22 लाख करोड़ तक पहुंच गई। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है। प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, कला संस्कृति, कृषि रोजगार, आधारभूत संरचना उद्योगों की स्थापना, पर्यटन हर क्षेत्र में देश का एक नंबर बनने की दिशा में बढ़ गया और यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। श्री शर्मा ने कहा कि पहले प्रदेश को बीमारू और अपराध का गढ़ माना जाता था। कांग्रेस फिर प्रदेश के अंदर उसी कल्पना को करने का प्रयास कर रही है,लेकिन जनता ऐसा अब कभी नहीं होने देगी। प्रदेश विकसित मध्य प्रदेश बन गया है। डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में आज मध्य प्रदेश पूरे देश के अंदर सभी राज्यों में लगातार आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
राम मंदिर के पोस्टर हटवाएंगे, आतंकियों के लिए मौन रखवाएंगे
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का साथ हमास के साथ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस का असली मूल चरित्र बार-बार सामने आता रहा है। आतंकवादियों का समर्थन किया जा रहा है। वैसे कांग्रेस के लिए आतंकवादियों का समर्थन करना कोई नई बात नहीं है। खरगोन में आंतकवादियों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने खुले मंच से बयान दिया कि सरकार बनने के बाद दंगों का हिसाब होगा। इस बात की पुष्टि करता है कि “कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ“ है। श्री शर्मा ने कहा कि जनता सब देख रही है। ऐसा बोलने वालों को चुनावों में खरगोन की जनता जवाब देगी।
जय- वीरू की जोड़ी लुटेरी
शर्मा ने कहा कि सियासत में जो इन दिनों जय-वीरू की जोड़ी की चर्चा चल रही है, वो जोडी लुटेरी है। 15 महीने के शासन में यह साबित हो चुका है। कपड़ा फाड़ कांग्रेस अब परिवारवाद के चलते फाड़-फाड़ हो गई है। नकुलनाथ ने जो सूची आने से पहले नाम छिंदवाड़ा में घोषित किए थे,उन्हीं पर मुहर लग गई। नकुलनाथ कांग्रेस से बड़े हो गए। अपने -अपने बेटों को स्थापित करने की चाहत में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को गुटों और गिरोह में बांट दिया है।
विधानसभा चुनाव के लिए नई गाइड लाइन : कलेक्टर
1 Nov, 2023 11:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन - 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। भोपाल जिले की सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान संपन्न होना है। विधानसभा निर्वाचन - 2023 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। विधानसभा आम निर्वाचन - 2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में आदर्श आचरण संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने दिशा - निर्देश जारी किये है जारी निर्देशानुसार किसी प्रकार के अनाधिकृत कट आउट, बैनर, पोस्टर फ्लेक्स, झंडियां एवं अन्य प्रचार सामग्रियां लगाये जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित स्थानीय निकाय द्वारा प्रचलित विज्ञापन नीति के अन्तर्गत शहर में विभिन्न स्थानों पर विज्ञापनों के होर्डिंग्स पर विज्ञापन प्रदर्शन की अनुमतियां दी गई है, यह अनुमतियां विभिन्न विज्ञापन एजेन्सियों यथा बीओटी आपरेटर्स को प्रदान की गई है, जिनसे मासिक एक मुश्त शुल्क निगम द्वारा लिया जाएगा। दिन-प्रतिदिन लगाये जाने वाले विज्ञापनों पर सामान्यतः संबंधित स्थानीय निकाय से अनुमति नहीं ली जाती है। विधानसभा निर्वाचन - 2023 के दौरान ऐसे सभी वैध तथा अनुमति प्राप्त स्थानों पर किसी भी प्रकार की चुनाव से संबंधित अथवा राजनैतिक विज्ञापनों के प्रदर्शनों के लिये निगम से पूर्व अनुमति / अनापत्ति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन हेतु कुल आरक्षित स्थलों में से 70 प्रतिशत स्थल निर्वाचन से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार के लिए आरक्षित रखे जायेंगे तथा शेष 30 प्रतिशत पूर्वानुसार अनुमति के लिए मुक्त रहेंगे। इन 70 प्रतिशत में से कम से कम 10 प्रतिशत निर्दलीय अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखा जाएगा, यदि इनमें आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं तो फिर अन्य को आवंटन किया जा सकेगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस आरक्षण में यह भी ध्यान रखा जाएगा कि किसी एक दल या अभ्यर्थी को 40 प्रतिशत से ज्यादा स्थल आवंटित न होने पाने, विज्ञापन एजेन्सी, अभ्यर्थी / राजनैतिक दलों से इन विज्ञापन के लिए सम्बन्धित स्थानीय निकाय द्वारा निर्धारित दर से राशि ली जाएगी । संबंधित स्थानीय निकाय द्वारा यह अनुमतियां 2 चरणों में जारी की जायेगी। प्रथम चरण वर्तमान से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटन के पूर्व तक रहेगा तथा दूसरा चरण निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटन से प्रारम्भ होकर मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व तक रहेगा। प्रथम चरण में राजनीतिक दलों को तथा द्वितीय चरण में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को यह अनुमति प्रदान की जाएगी ।
कांग्रेस की धड़कन तेज, महाकाल मंदिर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा
1 Nov, 2023 11:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में राम मंदिर के मुद्दे की एंट्री से कांग्रेस की धड़कनें तेज हो गई हैं। आनन-फानन में कांग्रेस के नेताओं ने व्हाट्सएप समेत तमाम सोशल मीडिया मंचों पर अपने-अपने अकाउंट्स की डीपी बदल डाले। कांग्रेस नेताओं ने अपनी डीपी में भगवान का फोटो लगा लिया है। वहीं, कांग्रेस के दामाद और प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा महाकाल का दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंच गए। इतना ही नहीं, भाजपा की चुनावी चाल से परेशान कांग्रेसी उम्मीदवारों ने वोट बैंक बचाने और हिंदू वोटरों को पटाए रखने के लिए मंदिरों के आगे फोटो खिंचवाने शुरू कर दिए।
बताते चलें कि पिछले शनिवार को छिंदवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छिंदवाड़ा को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। इस जनसभा से अमित शाह के कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ राम मंदिर के मुद्दे को भी उठाया गया था। इसके बाद कांग्रेस और कमलनाथ के कान खड़े हो गए।
बता दें कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अगले वर्ष 22 जनवरी को प्रस्तावित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद वहां मौजूद रहेंगे। इससे पहले पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन भी मोदी ने ही किया था। छिंदवाड़ा में अमित शाह के भाषण पर गौर करें तो भाजपा की रणनीति साफ दिखती है। पार्टी दशकों तक राम मंदिर निर्माण की राह में बाधाएं खड़ी करने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी को मंदिर निर्माण और मूर्ति प्रतिष्ठा का पूरा श्रेय देगी। राहुल गांधी को रामलला का दर्शन करने अयोध्या आने का आमंत्रण देकर शाह पार्टी की आक्रामकता दर्शाते हैं।
हड़बड़ाए कांग्रेसी भागे मंदिरों की ओर
छिंदवाड़ा में शाह के मुखर होते ही अन्य नेताओं ने भी यह मुद्दा लपक लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मध्यप्रदेश में मौजूद प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल कर दिया कि उन्हें भगवान राम और राम मंदिर से क्या परेशानी है? राम इस देश के रोम-रोम में बसे हैं। उनके बिना इस देश का काम नहीं हो सकता।
भाजपा के इस रुख से हतप्रभ कांग्रेस प्रदेश में जगह-जगह लगे राम और राम मंदिर के होर्डिंग हटाने की मांग कर रही है। दमोह की सभा में प्रियंका वाड्रा ने कहा कि कुछ नेता धर्म की बात करते हैं, काम की नहीं। यद्यपि भाजपा को कांग्रेस की यह बेचैनी अपनी रणनीति के अनुकूल प्रतीत हो रही है। भाजपा के रणनीतिकार मानते हैं कि कांग्रेस राम मंदिर और राम के मुद्दे पर जितना भड़केगी, भाजपा को उतना ही लाभ मिलेगा।
शिवराज सिंह ने कांग्रेस को चुनौती देने की मुद्रा में कहा कि भगवान राम के होर्डिंग किसी भी कीमत पर नहीं हटाए जाएंगे। दरअसल, कांग्रेस न चाहते हुए भी भाजपा के उस जाल में फंसती दिख रही है जो पार्टी हिंदू मतों के ध्रुवीकरण के लिए बिछा रही है।
कमलनाथ बन रहे सीएम, आपको 7 दिसंबर को शपथ ग्रहण में भोपाल आना है, सांसद नकुल नाथ ने कहा
1 Nov, 2023 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के नेताओं अभी से जीत के दावे करना शुरू कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने क्षेत्र में यह प्रचारित करना शुरू कर दिया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कमलनाथ अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी लोगों को 7 दिसंबर को कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भोपाल आने का आमंत्रण भी दिया है।
नकुल नाथ ने मंगलवार को छिंदवाड़ा में लोगों के बीच एक कार्यक्रम में कहा कि आप लोगों ने पिछले 17- 18 साल से बहुत अन्याय सहा है। लेकिन अब सिर्फ 17-18 दिन मेहनत और कर लीजिए। बस इतने ही दिन का धैर्य और रखना है और उसके बाद तो कमलनाथजी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। नकुलनाथ ने आगे ये भी कहा कि प्रदेश में अब कोई आउटसोर्स कर्मचारी नहीं होगा। सभी बेरोजगारों को कमलनाथ की सरकार परमानेंट नौकरियां देगी।
नकुलनाथ ने कहा कि आपको पिछले 18-19 साल से अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कुछ दिन बाकी हैं। 3 दिसंबर के बाद आपको अन्याय का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप सभी से अनुरोध है कि केवल 17-18 दिन आप पूरी ताकत और पूरी मेहनत से कांग्रेस पार्टी का सहयोग कर दीजिए और फिर आपको 7 दिसंबर को कमलनाथ जी के शपथ ग्रहण समारोह में भोपाल आना है।
ताकत बढ़ी...हिम्मत घटी...आप पार्टी से डरे प्रत्याशी...
1 Nov, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्यप्रदेश में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में चुनौती पेश करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी अब हाथ टेकती सी नजर आ रही है। प्रदेश की 230 में से अब तक सिर्फ 70 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है और अब पार्टी इन्हीं पर चुनाव लड़ेगी, यानी बाकी सीटों पर पार्टी ने मैदान छोड़ दिया है। हास्यास्पद स्थिति यह है कि इनमें से भी 4 उम्मीदवार आप का साथ छोडक़र फिर से कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं।
मध्यप्रदेश में जब चुनाव अभियान की शुरूआत हुई थी तब आम आदमी पार्टी को यह आस थी कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर हुए गठबंधन धर्म को निभाते हुए कम से कम 50 विधानसभा सीटें उसे लडऩे के लिए देगी। जब कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हुई और सभी 230 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतार दिए तो आम आदमी पार्टी की आस टूट गई। राजनीतिक विशलेषकों का मानना है कि इससे गठबंधन को तो झटका लगा ही, आम आदमी पार्टी भी झटका खा गई। इसके बाद पार्टी ने कुछ उम्मीदवारों की सूचियां जारी कीं और आंकड़ा 70 सीटों तक ही पहुंच पाया। जबकि पहले पार्टी भी कह रही थी कि अगर कांग्रेस गठबंधन धर्म नहीं निभाएगी तो हम भाजपा और कांग्रेस के समक्ष सभी 230 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करके बड़ी चुनौती पेश करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया। कांग्रेस से आए चार बागी नेता आम आदमी पार्टी का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस में वापसी कर गए।
2018 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में 230 में से 218 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे 1.2 प्रतिशत वोट ही मिले थे। लेकिन नगरीय निकाल चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इस बार विधानसभा चुनाव में उत्साही दावे किए जा रहे थे। लेकिन इन दावों की अब पोल खुलती नजर आ रही है। हालांकि पार्टी के नेताओं का कहना है कि हम भले ही मध्यप्रदेश में कम सीटों पर लड़ेंगे, लेकिन पूरी ताकत से लड़ेंगे।
पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं की गिरफ्तारी और छापेमार कार्रवाई से पार्टी कमजोर पड़ रही है, जिसके कारण पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जो रणनीति थी वह बदल रही है। पार्टी जिन तीखे तेवरों के साथ हर राज्य में चुनाव की तैयारी कर रही थी अब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उससे पीछे हट रहा है। दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि पार्टी पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए पार्टी के कई फाइनेंसर्स भी पीछे हट गए हैं, जिसके चलते पार्टी के पास चुनाव में खर्च करने के लिए फंड की भी कमी आ गई है।
केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बने विपक्षी दलों के गठबंधन में आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों ने राज्य स्तर पर भी सीट शेयरिंग की मांग रखी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि गठबंधन के बड़े नेताओं ने कहा है कि हमारा मकसद राज्यों में लड़ाई लडऩा नहीं, बल्कि अगले साल लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर भाजपा को हराना है। इसलिए भी कांग्रेस की सलाह है कि आम आदमी पार्टी ज्यादा सीटों पर चुनाव लडक़र वोट न काटे, क्योंकि इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।
विधानसभा चुनाव में राम मंदिर की एंट्री...
1 Nov, 2023 10:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में राम मंदिर के मुद्दे की एंट्री से कांग्रेस की धड़कनें तेज हो गई हैं। आनन-फानन में कांग्रेस के नेताओं ने व्हाट्सएप समेत तमाम सोशल मीडिया मंचों पर अपने-अपने अकाउंट्स की डीपी बदल डाले। कांग्रेस नेताओं ने अपनी डीपी में भगवान का फोटो लगा लिया है। वहीं, कांग्रेस के दामाद और प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा महाकाल का दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंच गए। इतना ही नहीं, भाजपा की चुनावी चाल से परेशान कांग्रेसी उम्मीदवारों ने वोट बैंक बचाने और हिंदू वोटरों को पटाए रखने के लिए मंदिरों के आगे फोटो खिंचवाने शुरू कर दिए।
बताते चलें कि पिछले शनिवार को छिंदवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छिंदवाड़ा को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। इस जनसभा से अमित शाह के कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ राम मंदिर के मुद्दे को भी उठाया गया था। इसके बाद कांग्रेस और कमलनाथ के कान खड़े हो गए।
बता दें कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अगले वर्ष 22 जनवरी को प्रस्तावित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद वहां मौजूद रहेंगे। इससे पहले पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन भी मोदी ने ही किया था। छिंदवाड़ा में अमित शाह के भाषण पर गौर करें तो भाजपा की रणनीति साफ दिखती है। पार्टी दशकों तक राम मंदिर निर्माण की राह में बाधाएं खड़ी करने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी को मंदिर निर्माण और मूर्ति प्रतिष्ठा का पूरा श्रेय देगी। राहुल गांधी को रामलला का दर्शन करने अयोध्या आने का आमंत्रण देकर शाह पार्टी की आक्रामकता दर्शाते हैं।
हड़बड़ाए कांग्रेसी भागे मंदिरों की ओर
छिंदवाड़ा में शाह के मुखर होते ही अन्य नेताओं ने भी यह मुद्दा लपक लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मध्यप्रदेश में मौजूद प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल कर दिया कि उन्हें भगवान राम और राम मंदिर से क्या परेशानी है? राम इस देश के रोम-रोम में बसे हैं। उनके बिना इस देश का काम नहीं हो सकता।
भाजपा के इस रुख से हतप्रभ कांग्रेस प्रदेश में जगह-जगह लगे राम और राम मंदिर के होर्डिंग हटाने की मांग कर रही है। दमोह की सभा में प्रियंका वाड्रा ने कहा कि कुछ नेता धर्म की बात करते हैं, काम की नहीं। यद्यपि भाजपा को कांग्रेस की यह बेचैनी अपनी रणनीति के अनुकूल प्रतीत हो रही है। भाजपा के रणनीतिकार मानते हैं कि कांग्रेस राम मंदिर और राम के मुद्दे पर जितना भड़केगी, भाजपा को उतना ही लाभ मिलेगा।
शिवराज सिंह ने कांग्रेस को चुनौती देने की मुद्रा में कहा कि भगवान राम के होर्डिंग किसी भी कीमत पर नहीं हटाए जाएंगे। दरअसल, कांग्रेस न चाहते हुए भी भाजपा के उस जाल में फंसती दिख रही है जो पार्टी हिंदू मतों के ध्रुवीकरण के लिए बिछा रही है।