मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
बीजेपी को 119, कांग्रेस को 107, अन्य को 4 सीटें मिलने की उम्मीद
5 Nov, 2023 10:38 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
टीवी सीएनएक्स के हाल ही में जारी हुए सर्वे में मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। मतदान के सिर्फ 13 दिन पहले आए सर्वे ने विपक्षियों की बोलती बंद कर दी है। जबकि इससे पहले कई एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे में कांग्रेस को बहुमत मिलने की बात कही जा रही थी। इंडिया टीवी सीएनएक्स के शुक्रवार को जारी हुए ओपिनियन पोल में भाजपा को मध्यप्रदेश में भारी बहुमत से जीतने के आसार बताए गए हैं। सीएनएक्स के ओपिनियन पोल से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मतदान और चुनाव परिणाम की तारीख नजदीक आने के साथ ही स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी।
मध्यप्रदेश में जनहित के लिए जारी की गई सरकार की योजनाओं ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। ओपिनियन पोल के सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 119 जबकि कांग्रेस को 107 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं अन्य पार्टियों के खातों में चार सीटें आ सकती हैं। भाजपा का मध्यप्रदेश के चुनाव में सीटों की बढ़त मिलना स्पष्ट रूप से इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।
बघेलखंड और बुंदेलखंड में भाजपा आगे
बघेलखंड और बुंदेलखंड में कुल 51 सीटे हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार इस क्षेत्र में 51 में से 29 सीटें भाजपा और 21 सीटों पर कांग्रेस को मिल सकती है। वहीं अन्य पार्टियों को एक सीट मिल सकती है।
महाकौशल में यह है स्थिति
मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र में कुल 47 सीटे हैं। जिसमें छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और नर्मदापुरम शामिल है। इंडिया टीवी-सीएनक्स के अनुसार भाजपा को 19 और कांग्रेस को 26 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है। इस सीट पर कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है।
मालवा में भाजपा को 46 में से 28 सीट
मप्र के मालवा इलाके में 46 विधानसभा सीटें हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स पोल के अनुसार यहां भाजपा को 28 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 18 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के अनुसार अन्य पार्टियों का यहां खाता भी नहीं खुल पाएगा।
भोपाल संभाग में भाजपा को 24 में से 16 सीटें
भोपाल संभाग में भोपाल के अलावा विदिशा और राजगढ़ भी आते हैं। यहां विधानसभा की 24 सीटें हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स पोल के अनुसार यहां 24 सीटों में से भाजपा को 16 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
चंबल रीजन में भी भाजपा को फायदा
चंबल रीजन में विधानसभा की 34 सीटें हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के पोल के अनुसार यहां 34 में से 15 सीटें भाजपा को और 19 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान है। 2018 में कांग्रेस को यहां 26 सीटें मिली थीं।
निमाड़ की स्थिति
मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में 28 सीटें हैं। रतलाम, देवास, खरगौन, खंडवा और बैतूल निमाड़ में शामिल हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार भाजपा को यहां 28 में से 12 और कांग्रेस के खाते में 15 सीटें तथा अन्य को एक सीट मिल सकती है।
कौन है सीएम पद के प्रबल दावेदार
शिवराज सिंह चौहान- 43 प्रतिशत
कमलनाथ- 40 प्रतिशत
ज्योतिरादित्य सिंधिया- 11 प्रतिशत
दिग्विजय सिंह-1 प्रतिशत
चुनाव में संघ सक्रिय, भारत माता के नाम पर वोट की अपील
5 Nov, 2023 10:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर संघ सक्रिय हो गया है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत माता के चित्र के साथ शत प्रतिशत मतदान की अपील करेगा। आरएसएस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर इसे डीपी पर लगाने का अभियान भी चलाएगा। चुनाव में सक्रियता को लेकर अभी संघ की ओर से कोई बयान भ्ीा नहीं आया है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब से कुछ ही दिन बचे हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी सक्रिय हो गया है। संघ पर्दे के पीछे रहकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीधे प्रचार करने की बजाय देशहित में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करेगा। आरएसएस के लोगो के केंद्र में अखंड भारत के नक्शे के साथ भारत माता का फोटो.. ? के चिह्न के साथ शत प्रतिशत मतदान राष्ट्रहित में मतदान लिखा हुआ है।
इसके अलावा अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर हर गली मोहल्ले के मंदिर में भजन-कीर्तन और कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट की भी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। संघ का फोकस समान नागरिक संहिता लागू कराने पर भी है।
भाजपा का बागियों पर डंडा चला, 35 बागियों को निष्कासित किया
5 Nov, 2023 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्यप्रदेश में भाजपा ने बागी होकर चुनाव लडऩे वाले 35 उम्मीदवारों पर बड़ी कार्रवाई की। सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, अटेर के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक रसाल सिंह, ममता मीणा, केके श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश कुक्कुट विकास निगम के उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाहा, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान और वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर का नाम शामिल हैं।
पार्टी ने जिन बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, उनमें श्योपुर-बिहारी सिंह सोलंकी, मुरैना-राकेश सिंह गुर्जर, अटेर(भिंड)-मुन्ना सिंह भदौरिया, लहार(भिंड)-रसाल सिंह, चाचौड़ा (गुना)-ममता मीणा, टीकमगढ़-केके श्रीवास्तव, राजनगर(छतरपुर)-घासीराम पटेल, मलहरा (छतरपुर)-करन लोधी, निवाड़ी-नंदराम कुशवाह, दमोह-शिवचरण पटेल, गुनौर (पन्ना)-अनीता बागरी, चित्रकूट(सतना-सुभाष शर्मा, सतना-रत्नाकर चतुर्वेदी, रैगांव (सतना)-रानी बागरी, सीधी-केदारनाथ शुक्ला, सिंगरौली-चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, जयसिंहनगर(शहडोल)-श्रीमती फूलवती, अनूपपुर-छोटे सिंह, मुडवारा(कटनी)-ज्योति दीक्षित, बड़ापारा(कटनी)-श्रीमती गीता सिंह, मुड़वारा (कटनी)-संतोष शुक्ला, सौंसर (छिंदवाड़ा)-प्रदीप ठाकरे, नर्मदापुरम-भगवती चौरे, हरदा-सुरेंंद्र जैन, मंधाता (खंडवा)-शिवेंद्र तोमर, नेपानगर (बुरहाानपुर)-रतीलाल चिल्हात्रे, बुरहानपुर-हर्षबर्धन सिंह चौहान, अलीराजपुर-सुरेंद्र ठकराल, जोबट (अलीराजपुर)-माधव सिंह डाबर, देपालपुर (इंदौर)-राजेंद्र चौधरी, सुसनेर (आगर)-संतोष जोशी, महिदपुर(उज्जैन)-प्रताप आर्य, बडऩगर(उज्जैन)-कुलदीप बना और जावद (नीमच) के नाम शामिल हैं।
शिवराज सरकार की लाडली योजना को लेकर महिलाओं में जोश, डबल इंजन सरकार पर दिख रहा है भरोसा
5 Nov, 2023 08:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है जनता के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रही है। चुनावी सभाओं और मीडिया के बयानों से इतर जनता का रूझान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की ओर बढ़ रहा है। पहले भले ही कुछ सर्वे में मध्य प्रदेश में बराबरी की टक्कर की बात कही जा रही थी, लेकिन हालिया सर्वे में भाजपा को 124 सीट के साथ बहुमत मिलने की उम्मीद है। पोलस्टर्स इंडिया के इस सर्वे में खास बात यह है कि कांग्रेस की कुल सीट 100 से नीचे बताई जा रही है। यानी भाजपा और कांग्रेस में हार-जीत का अंतर बढ़ता जा रहा है। पैंतीस हजार से अधिक सैंपल के जरिए यह सर्वे 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश में किया गया है।
भाजपा पर भरोसा, कांग्रेसियों को नकारा
कॉन्ग्रेस में 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खींचातानी और अंदरूनी कलह को भी पार्टी के खराब प्रदर्शन का कारण माना गया है। 44% ने कहा कि उनका कार्यकाल अच्छा है, जबकि 21% ने ही पूर्व सीएम कमलनाथ के कार्यकाल को उनसे बेहतर बताया। केंद्र सरकार के कामकाज के कारण भी भाजपा को फायदा हो रहा है। जहाँ 54% उत्तरदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन को उत्कृष्ट बताया, वहीं 35% ने कहा कि उनका काम संतोषजनक है।
डबल इंजन सरकार पर जनता का अधिक है भरोसा
महिलाओं के लिए किए गए काम साबित हो रहे हैं गेमचेंजर
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो महिला कल्याण योजनाओं पर अधिक फोकस किया। प्रदेश की करोड़ो महिलाओं-बेटियों को उन योजनाओं से लाभ मिला है, उसका सीधा असर इस चुनाव में देखने को मिल रहा है।
भाजपा निकल रही है काफी आगे
‘पोल्स्टर्स इंडिया’ के ओपिनियन पोल के हिसाब से महिला मतदाताओं के बीच भाजपा 20% से आगे है। इतना ही नहीं, OBC और जनजातीय समाज के बीच भी भाजपा आगे दिख रही है। 41% मतदाताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान का प्रदर्शन उत्कृष्ट है, वहीं 36% ने कहा कि उनका काम संतोषजनक है। ये सर्वे 3 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर के बीच 35,268 सैम्पल लेकर किया गया। इसमें पाया गया कि कॉन्ग्रेस पर भाजपा की बढ़त 5% है, जो उसे चुनाव जीता सकता है।
2018 के मुकाबले भाजपा को मिल रहा है लाभ
2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले उसका वोट 3.1 प्रतिशत बढ़ जाएगा। वहीं कॉन्ग्रेस के वोट शेयर में 2.1% की कमी आने की उम्मीद है। भाजपा को जहाँ 44.7% वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कॉन्ग्रेस का वोट शेयर 39.4% रहने की उम्मीद है। बीच में 15 महीने छोड़ दें (जब कमलनाथ CM थे) तो भाजपा यहाँ 19 वर्षों से सत्ता में है। जहाँ 31% मतदाताओं ने कहा कि भाजपा की जन-कल्याणकारी योजनाएँ गेमचेंजर साबित होंगी, जबकि 34% ने कहा कि इसका प्रभाव पड़ेगा।
शिवसेना का मध्यप्रदेश में भाजपा को समर्थन
5 Nov, 2023 08:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। शिवसेना मध्यप्रदेश इकाई ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा को पत्र लिखकर समर्थन दियामहाराट्र की शिवसेना के मुख्य नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मध्यप्रदेश शिवसेना इकाई ने भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है।
शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देते हुए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। शिवसेना के मुख्य नेता व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजकर समर्थन देने की घोषणा की है।
अतिथि शिक्षक सुसाइड मामला
4 Nov, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। राजधानी के नजदीक गुनगा थाना इलाके के ग्राम हर्राखेड़ा स्थित शासकीय अरविंद भार्गव हायर सेकंडरी स्कूल के अतिथि शिक्षक द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में आरोपी स्कूल प्राचार्य श्रीप्रकाश विजयवर्गीय करीब घटना के बाद से ही परिवार सहित गायब हो गया है। उसने स्कूल से मेडिकल लीव ले रखी है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिये लगातार उसके संभावित ठिकानो पर दबिश दे रही है, लेकिन दो हफ्तो से अधिक समय से पकड़ में नहीं आने पर पुलिस अब फरार प्रिसिंपल पर ईनाम घोषित करने की तैयारी है। गौरबलत है कि मूल रुप से अशोक नगर निवासी आकाश यादव पिता गोपाल यादव (23) यहां ग्राम हर्राखेड़ा स्थित शासकीय अरविंद भार्गव हायर सेकेंडरी स्कूल में बतौर अतिथि शिक्षक नौकरी करने के साथ ही पास में किराये से रहता था। करीब पंद्रह दिन पहले आकाश ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जॉच के दौरान पुलिस को आकाश के पास सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने लिखा था, कि विजयवर्गीय उसके स्थान पर अपने साले को रखना चाहते हैं। वहीं अतिथि शिक्षक छगनलाल शाह और नरेंद्र दुबे, प्रिंसिपल के साथ मिलकर उसे मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं, और जानबूझकर उसका वेतन भी रोका गया है। पुलिस ने जॉच के बाद प्राचार्य समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
पैट्रौल कर्मचारी पर वाहन चालक ने किया लोहे की रॉड से कातिलाना हमला
4 Nov, 2023 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। एमपी नगर जोन-2 स्थित पेट्रोल पंप पर एक गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आये युवक का पंप कर्मचारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने पंप कर्मचारी के सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में उसके सिर में घातक चोट आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि चेतन मिश्रा एमपी नगर जोन टू स्थित प्रगति पेट्रोल पंप पर काम करता है। बीती रात करीब 8 बजे ताहिर नामक युवक दो पहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने आया था। पेट्रोल डलवाते समय किसी बात को लेकर ताहिर की चेतन मिश्रा से बहस हो गई। बढ़ता विवाद हाथापाई तक पहुंच गया, इसी दौरान युवक ने पास पड़ी लोहे की रॉड उठाकर चेतन के सिर पर मार दी। हमले में चेतन के सिर से खून निकल आया। अन्य कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहॉ उसका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
प्रैमी के शादी से इंकार के बाद युवती ने की थी खुदकुशी
4 Nov, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने करीब तीन महीने पहले युवती द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की घटना में मर्ग जॉच के बाद उसके प्रैमी के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला कायम कर लिया है। जॉच में सामने आया कि आरोपी ने मृतका के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद वो काफी मानसिक तनाव में आ गई, और इसी तनाव के कारण उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रुप से गांव घनासरा, पोस्ट बीना, जिला सागर की रहने वाली 22 वर्षीय स्वाति अहिरवार पिता रमेश अहिरवार बीते करीब छह महीने से किसी निजी कंपनी में नौकरी करने के साथ ही इलाके में स्थित कृषक नगर में दीपक अहिरवार के मकान में किराए से रहती थी। बीती 20 जुलाई को दीपक की मां ने दीपक को बताया कि उसने शाम के समय स्वाति को काफी आवाजे दी लेकिन न तो उसने दरवाजा खोला और न ही कोई जवाब दिया। इसके बाद दीपक ने स्वाती को काफी आवाजे दी साथ ही उसके मोबाइल पर भी कॉल किया लेकिन इस बार भी न तो दरवाज खुला और न ही मोबाइल रिसीव हुआ। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होने किसी तरह भीतर झांककर देखा तो उन्हें स्वाति का शव किचन में दुपट्टटे से बने फंदे पर लटका नजर आया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला था। मौके से पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त किया था। मोबाइल की कॉल डिटेल और चैटिंग की जॉच करने पर पता चला कि मृतका स्वाति अहिरवार और अभिषेक कुमार सिंह नामक युवक घटना के कुछ माह पहले गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करते थे। इस दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया था। अभिषेक ने स्वाति से शादी करने का वादा किया था। छह महीने पहले युवती भोपाल लौट आई और यहीं नौकरी करने लगी। इस बीच दोनों के बीच मोबाइल पर चैटिंग और बातचीत होती रही। कुछ समय बाद स्वाति ने उससे शादी करने की बात कही तब अभिषेक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। और उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा था। जॉच में सामने आया कि इसी तनाव के कारण युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिषेक के खिलाफ मामला कायम कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।
स्कूली छात्रा के साथ मनचले ने की अशलील हरकत
4 Nov, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। बैरागढ़ थाना इलाके में स्कूली छात्रा के साथ मोहल्ले में रहने वाले मनचले द्वारा अश्लील हरकत किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वो नौवीं कक्षा में पढ़ती है, मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी मोहित उर्फ मुल्लू नामक युवक बीते कई दिनों से उसका पीछ कर परेशान कर रहा था। छात्रा ने उसे नजर अदांज किया जिससे उसकी हिम्मत बढ़ गई। सुबह के समय किशोरी घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान मोहित ने उसका रास्ता रोकते हुए बात करने की कोशिश की। नाबालिग ने जब उसका विरोध करते हुए वहॉ से जाने का प्रयास किया तब आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकते करनी शुरु कर दी। बाद में घर पहुंची किशोरी ने परिजनो को आरोपी की सारी करतूत बताई और उनके थाने जाकर मोहित के खिलाफ केस प्रकरया दर्ज करवाया।
नहीं हुई बड़ी झील से मिली युवक की लाश की शिनाख्त
4 Nov, 2023 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। तलैया थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब से बरामद युवक की लाश की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना पुलिस ने बताया कि शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि वीआईपी रोड के पास बड़ी झील में एक युवक की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों की मदद से करीब 30 वर्षीय व्यक्ति का शव बाहर निकलवाते हुए मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बातया कि घटनास्थल के पास एक जोड़ी कुर्ता पाजामा और चप्पल पड़ी मिली। अनुमान है कि यह कपड़े मृतक के होंगे। लेकिन कपड़ो में से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। शव की पहचान जुटाने के लिये पुलिस आसपास के इलाको में पूछताछ करने के साथ ही दर्ज गुमइंसान के प्रकरणो का खंगाल रही है।
कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की बहनों को लिखा पत्र
4 Nov, 2023 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सरकार बनते ही सबसे पहले नारी सम्मान योजना के आदेश पर साइन करूंगा
भोपाल । मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों ने चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है। इसी बीच एक बार फिर पीसीसी चीफ एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश की बहनों को पत्र लिखा है। कमलनाथ ने पत्र में लिखा कि अगर आप किसी वजह कांग्रेस पार्टी का नारी सम्मान योजना का फॉर्म नहीं भर पाई है तो भी कोई बात नहीं। आप फिर भी नियमानुसार इसकी पात्र रहेगी।
कमलनाथ ने बहनों को वचन दिया कि अगर सरकार बनी तो सबसे पहले नारी सम्मान योजना के तहत आपको 1500 मिलने वाली योजना के आदेश पर साइन करूंगा। साथ ही 500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक बिजली का बिल हाफ किया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि यह पत्र मेरे हस्ताक्षर से जारी हुआ है। आप इसकी फोटो कॉपी या इसकी फोटो संभाल कर रख लें, यह मेरी गारंटी और वचन है।
कमलनाथ ने पत्र में आगे कहां की आपको याद ही होगा कि हमारे पिछले सरकार 100 यूनिट बिजली योजना एक बार फिर से लागू होगी इसके साथ ही इस बार 200 मिनट तक की बिजली पर आपको आधा बिल्ली भरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आपसे निवेदन करना चाहता हूं कि हमारे आधिकारिक घोषणा पत्र पर आपके और आपके परिवार में बहुत सारी अन्य योजनाएं हैं। एक बार हमारा घोषणा पत्र जरूर देख लें।
बालाघाट में केंद्र और राज्य सरकार पर बरसे खडग़े
4 Nov, 2023 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । बालाघाट जिले के कटंगी में कांग्रेस के प्रचार अभियान को गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व सीएम कमलनाथ, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान खडग़े ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
खडग़े ने बीजेपी निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों का निवाला छिन रही है और उनके हक व अधिकार से वंचित कर रही है। मोदी शासन में कोई काम नहीं हुआ। लेकिन ईडी, सीबीआई व इनकम टैक्स विभाग से जरूर दबाव बनाया जा रहा, जिससे हम डरने वाले नहीं है। खडग़े ने अपने संबोधन में आगे कहा कांग्रेस ने कारखाने, मोबाइल, कंप्यूटर, विद्यालय बनायाम, ये हमसे पूछते है क्या किया लेकिन हम कहते है आपका देश में 10 साल और मध्यप्रदेश में 18 साल से राज है, फिर विकास क्यों नहीं किया?
कमलनाथ भी जमकर बरसे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, मध्यप्रदेश में सभी व्यवस्था चौपट है। चुनाव के 5 महीने पहले इनको बहनें और कर्मचारी याद आ रहे हैं। 15 साल बाद जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई। 15 महीने के बाद सौदा हुआ। जो विधायक पैसे के लिए आए थे मैंने उनसे कहा कि, मैं पैसे के लिए कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। आपको जाना है जाइए। हमने 11 महीने में अपनी नीयत और नीति का परिचय दिया। बालाघाट में 85 हजार किसानों का कर्जा माफ़ किया। इसके बाद कमलनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा, मुआरिस जाति के कोरी लोग जिनका नाम अब तक अनुसूचित जनजाति में नहीं जुड़ा सरकार बनने पर उनका नाम भी अनुसूचित जनजाति की सूची में जोड़ा जाएगा। वहीं कमलनाथ ने जनता से कहा कि यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है।
बता दे कि बालाघाट के कटंगी विधानसभा में कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को टिकट दिया है। जिन्हें यहां के कांग्रेसी पैराशूट प्रत्याशी बता रहे हैं। कांग्रेस में यहां पर बगावत भी है। जिला पंचायत सदस्य केसर बिसेन निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ रही है। वहीं एक अन्य नेता प्रशांत मेश्राम आप में जाकर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह से अन्य प्रत्याशी भी कांग्रेस को यहां पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। बहरहाल कांग्रेस की इस सभा का क्या असर होगा यह तो समय ही बताएगा। लेकिन कटंगी में कांग्रेस को भाजपा से आए पूर्व सांसद को टिकट देना फिलहाल में महंगा पड़ता दिख रहा है।
समर्थकों सहित सर्व मीणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह मीणा ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
4 Nov, 2023 12:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव़़ एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने दिलाई सदस्यता
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सेवा निवृत्त आरटीओ एवं मध्यप्रदेश सर्व मीणा समाज के अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह मीणा ने समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी के समक्ष शनिवार को बंसल वन स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने श्री जगदीश सिंह मीणा एवं समर्थकों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।
जगदीश सिंह मीणा और समर्थकों का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि श्री जगदीश सिंह मीणा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महिला कल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। श्री यादव ने कहा कि 32 विधानसभाओं में संगठन समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहा है। श्री जगदीश मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने और समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विधानसभा चुनाव में हम पूरी कोशिश कर भाजपा को जिताने का प्रयास करेंगे।
मीणा के साथ सरपंच श्री शिवराज मीणा, पूर्व जनपद सदस्य श्री देवेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच श्री राजेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच कैलाश मीणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूल सिंह मीणा, श्री कैलाश मीणा,श्री हनुमंत मीणा और श्री मुरारीलाल मीणा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी एवं डॉ. दुर्गेश केसवानी भी उपस्थित रहे।
क्या राहुल गांधी अब मध्यप्रदेश को तोड़ने की बात करने के लिए आ रहे हैं? : विश्वास सारंग
4 Nov, 2023 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विश्वास सारंग ने वार्ड क्रमांक 39 और 58 में जनसंपर्क किया, रहवासियों ने अपने घरों की छत से फूल बरसाए
भोपाल। नरेला से भाजपा के उम्मीदवार विश्वास सारंग का जनसंपर्क 2।0 लगातार जारी है। शुक्रवार को उन्होंने वार्ड क्रमांक 39 और 58 में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई अपने घरों से निकल कर उनके स्वागत के लिए खड़े हो गए। जिस गली से सारंग गुजरे वहां के घरों की छतों से रहवासी उन पर फूलों की बारिश की। महिलाओं ने उनकी आरती उतरती और तिलक लगाया।
राहुल ने हमेशा देश को तोड़ने की बात की है : सारंग
वहीं राहुल के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर विश्वास सारंग ने कहा की, इस लोकतांत्रिक देश में हर व्यक्ति को हर जगह आने का और अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने का भी अधिकार है। लेकिन राहुल गांधी को यह तो बताना पड़ेगा की पिछले चुनाव में जब वो आए थे तो उन्होंने किसानों से दो लाख रूपए की कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन किसी भी किसान का कर्ज माफ़ी नहीं हुआ। उन्होंने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था, लेकिन एक भी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। सारंग ने कहा, राहुल गांधी ने हमेशा देश में विद्रोह और देश को तोड़ने की बात कही है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्होंने हिंदुस्तान का नाम बदनाम किया है। तो क्या अब मध्यप्रदेश को तोड़ने की बात करने आ रहे हैं। यह उन्हें बताना होगा।
सारंग का जम कर हुआ स्वागत
दिन का पहला जनसंपर्क सारंग ने वार्ड क्रमांक 58 से की। रहवासियों ने उनका जम कर ढ़ोल-ढामाकों के साथ स्वागत किया और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने सभी बुजुर्गों के पैर छू कर जीत का आशीर्वाद लिया। दिन का दूसरा जनसंपर्क उन्होंने वार्ड क्रमांक 39 में किया। इस दौरान रहवासियों ने भव्य तरीके से उनका स्वागत किया। सैकड़ो की संख्या में लोग का कालीफा उनके पीछे-पीछे चकता रहा। सभी ने उन्हें प्रचंड मतों से जीत दिलाने का भरोसा जाताया।
यहां हुआ जनसंपर्क
दिन का पहला जनसंपर्क वार्ड 58 के भारती निकेतन एवं कैलाश नगर बाबा भाई के घर से प्रारंभ हुआ, जो श्री रामजानकी मंदिर, भारती निकेतन की समस्त गलियां, शांति निकेतन फेस-2, सोनी सेंटर से मैदान के चारों तरफ, चेतक ब्रिज से कस्तूरबा नगर सी-सेक्टर की समस्त गलियां, कस्तूरबा नगर ए एवं बी-सेक्टर की समस्त गलियां से होते हुए पुरुषोत्तम शर्मा जी के घर के सामने वाले पार्क पर समापन हुआ। दूसरा जनसंपर्क वार्ड 39 की महामाई पुलिया से शुरु हुआ, जो महामाई बावड़ी वाली गली, आदर्श गली, गली नंबर-नौ, जागृति कॉलोनी, फूटी बावड़ी, 80 फिट रोड, शिवनगर पर सम्पत हुआ।
भूले तो नहीं... !
4 Nov, 2023 11:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक ओर जहां खुद को हिंदूवादी और सनातनी कह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गाहे-बगाहे 2019 में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मंदिरों की आय पर 10 प्रतिशत का टैक्स लगाने का फैसला जनता को याद आ ही जाता है। लोगों का मानना है कि कमलनाथ अब चुनावी लाभ के लिए खुद को हिंदू बता रहे हैं और अपने समर्थन में छिंदवाड़ा में बनाए गए हनुमान मंदिर का उदाहरण दे रहे हैं।
हिंदुओं ने काफी विरोध किया था कमलनाथ सरकार का
सितंबर 2019 के अंतिम सप्ताह में होशंगाबाद के कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति की पहली बैठक हुई थी। उसमें विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, जिपं अधयक्ष कुशल पटेल एवं विधायक सिवनीमालवा के प्रतिनिधि ने शासकीय देवस्थान प्रबंध नियम 2019 पर आपत्ति दर्ज करवाई। विधायक डॉ. शर्मा ने कहा था कि इस नियम से शासन, देवस्थानों (जो कि आस्था का केंद्र होते हैं) पर प्रशासन के द्वारा अपना कब्जा करना चाहता है। हिन्दू समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा कि शासन - प्रशासन उनके धार्मिक मामलों में दखल दें।
शिवराज सरकार ने दी हिंदुओं को राहत
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के हिन्दू मंदिरों को लेकर किए गए अपने वादे को निभाया है। अप्रैल 2023 में उन्होंने ऐलान किया था कि मंदिरों की गतिविधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहेगा। मंदिर की जमीनों को कलेक्टर नहीं, बल्कि पुजारी निलाम कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने निजी मंदिरों के पुजारियों को भी सम्मानजनक मानदेय देने की बात कही थी। लगभग एक महीने बाद उनकी सरकार ने इन फैसलों पर मुहर लगा दी।
हिन्दू मंदिरों के लिए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। पिछले साल पुजारियों को बढ़ा हुआ मानदेय देने के आदेश जारी किए गए थे। जिन मंदिरों या पुजारियों के पास कृषि योग्य भूमि नहीं है, उन्हें 5000 रुपए का मासिक भत्ता दिया जा रहा है। जिन मंदिरों या पुजारियों के पास 5 एकड़ कृषि भूमि है, उन्हें भी ढाई हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। गरीब पुजारियों के जीवन-यापन के लिए राज्य सरकार ने ये निर्णय लिया है।