मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है, इस बार 2003 के चुनाव परिणाम रिपीट होंगे :प्रहलाद पटेल
7 Nov, 2023 11:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है, इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश में भाजपा की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा इस बार 2003 के चुनाव परिणाम रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने विरोधी लहर चलाने की कोशिश की थी। कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है। धारणा के आधार पर चुनाव लड़ने वाले लोग कभी भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गलत इरादे रखती है। राहुल गांधी ने जो जाति को लेकर जो आग लगाई है, उन्हें जवाब देना होगा कि मंडल कमीशन का विरोध किसने किया था।
भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अशोकनगर जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
7 Nov, 2023 11:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अशोकनगर । अशोकनगर से भाजपा उम्मीदवार एवं विधायक जजपाल सिंह जज्जी का स्वास्थ्य मंगलवार सुबह अचानक बिगड़ गया। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। सुबह उन्होंने अचानक सीने मे दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बेहतर उपचार के लिए उन्हें भोपाल भेजने की तैयारी है। आज राजपुर क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा होने जा रही है, लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से अब जज्जी उस सभा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
राहुल अब ‘राम’ भरोसे
7 Nov, 2023 11:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस के लिए जनसमर्थन जुटाना खासा मुश्किल हो रहा है। जीत के लिए कांग्रेस अब ऐसे हथकंडे भी अपना रही है जिसका कभी पार्टी ने खुद ही विरोध किया था। हिंदु धर्म के लिए जनता के विश्वास और श्रद्धा को देखते हुए कांग्रेसी नेता भी अब अपनी छवि को बदलने में लगे हैं। कुछ दिन पहले ही दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैं हिंदू समर्थक हूं, अब राहुल गांधी भी मंदिर मंदिर न सिर्फ मत्था टेक रहे हैं बल्कि फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में हिंदू मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके।
कांग्रेस धर्म निरपेक्ष होने की अपनी छवि से अब बाहर आना चाहती है। कांग्रेसी नेता समय समय पर अपनी गतिविधियों से इस बात का प्रमाण देते रहते हैं कि वह हिंदू समर्थक है और इस देश में हिंदुओं का भला चाहने वाले हैं। रामनवमी पर सोनिया गांधी रामलीला में पहुंचकर राम लक्ष्मण का तिलक करती हैं, उन्हें रामायण भी भेंट की गई। इसके बाद उज्जैन महाकाल के मंदिर में कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह चुनाव से ठीक पहले पहुंच जाते हैं और सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि वह हिंदू समर्थक हैं। इसी परिपाटी का अनुपालन करते हुए अब राहुल गांधी भी समय-समय पर बनारस और केदारनाथ से अपनी फोटो पोस्ट करते रहते हैं। चुनाव आते ही राम को याद करने की कांग्रेस की चाल को जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है। जिसका असर चुनाव परिणामों पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। जनता को पता है कि चुनाव के समय और चुनाव के बाद कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क होता है। जनता को यह भी पता है कि यदि कांग्रेस हिंदू समर्थक होती तो अयोध्या में राम मंदिर बनने में इनता समय नहीं लगता। कांग्रेस ने समय समय पर हिंदू विरोधी पार्टी होने का प्रमाण दिया है, लेकिन अब चुनाव के लिए पूरी पार्टी ‘राम भरोसे’ हो गई है।
उम्मीदों के खेत में खुशियों की फसल
7 Nov, 2023 10:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
किसानों का दर्द वही समझ सकता है, जो किसान परिवार से ताल्लुक रखता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के विकास के लिए कई काम किए हैं। उनके नेतृत्व में ही मध्य प्रदेश देश का इकलौता राज्य बना, जिसने किसानों को नकद राशि दी। बीते चुनाव में कांग्रेस की ओर से किसानों को कर्जमाफी के झूठे वादे में उलझाया गया। सच्चाई यह है कि जब कमलनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली, तो किसानों से किए गए वादों को भुला दिया।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई ये सच्चाई
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के गोहद, मेहगांव और अटेर विधानसभा क्षेत्र में कई सभाओं के दौरान लोगों से मिले। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दे रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की तरफ से भी किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है। इस तरह मध्यप्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये भाजपा की डबल इंजन की सरकार दे रही है।
प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार रुपये
केवल किसानों की नहीं, आम लोगों की आय में भी भाजपा सरकार के दौरान वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जितनी ईमानदारी से कार्य किया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है। 2003 में कांग्रेस की सरकार के समय मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11,700 रुपये थी। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश का इतना विकास किया कि आज प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार रुपये हो गई है। यह मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत का इकलौता राज्य मध्यप्रदेश है, जहां औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत हो गई है, यह सामान्य बात नहीं है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है।
किसानों को नकद राशि देने वाला मध्य प्रदेश देश का इकलौता राज्य
7 Nov, 2023 09:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
किसानों का दर्द वही समझ सकता है, जो किसान परिवार से ताल्लुक रखता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के विकास के लिए कई काम किए हैं। उनके नेतृत्व में ही मध्य प्रदेश देश का इकलौता राज्य बना, जिसने किसानों को नकद राशि दी। बीते चुनाव में कांग्रेस की ओर से किसानों को कर्जमाफी के झूठे वादे में उलझाया गया। सच्चाई यह है कि जब कमलनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली, तो किसानों से किए गए वादों को भुला दिया।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई ये सच्चाई
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के गोहद, मेहगांव और अटेर विधानसभा क्षेत्र में कई सभाओं के दौरान लोगों से मिले। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दे रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की तरफ से भी किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है। इस तरह मध्यप्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये भाजपा की डबल इंजन की सरकार दे रही है।
प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार रुपये
केवल किसानों की नहीं, आम लोगों की आय में भी भाजपा सरकार के दौरान वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जितनी ईमानदारी से कार्य किया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है। 2003 में कांग्रेस की सरकार के समय मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11,700 रुपये थी। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश का इतना विकास किया कि आज प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार रुपये हो गई है। यह मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत का इकलौता राज्य मध्यप्रदेश है, जहां औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत हो गई है, यह सामान्य बात नहीं है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है।
कांग्रेस के पास तीन अवगुण भय, भ्रम और लालच थका हुआ नेतृत्व है कमलनाथ का बोले प्रहलाद पटेल
6 Nov, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस के पास तीन अवगुण भय, भ्रम और लालच
थका हुआ नेतृत्व है कमलनाथ का
छिंदवाड़ा की सातों सीटें भाजपा के नाम होंगी
चुनाव में धन-बल से नहीं वोट से होती है जीत
छिंदवाड़ा । कमलनाथ जी को भ्रम है कि धन और बल से चुनाव जीता जाता है। चुनाव केवल जनता के वोट और विश्वास से जीता जाता है। कांग्रेस के पास तीन सबसे प्रमुख अवगुण हैं, भय, भ्रम और लालच। इसके अलावा कांग्रेस में और कुछ भी नहीं है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने छिंदवाड़ा जिले की चौरई विधानसभा के ग्राम खमारपानी में भाजपा प्रत्याशी श्री लखन वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री पटेल ने कहा कि पिछले 43 सालों से कमलनाथ जी बिना कुछ किए हुये जनता को गुमराह कर रहे और अब चाहते हैं कि उनका बेटा भी राजनीति में स्थापित हो जाए। सोचने वाली बात है कि क्या छिंदवाड़ा में कमलनाथ के अलावा कोई और नेता नहीं है, जो जनता का प्रतिनिधित्व कर सके। हमें अपने अभिमान और स्वाभिमान को जगाना होगा,ये सही समय है। भाजपा और कमल, ये दोनों ही भारत के भविष्य के निर्माता हैं।
भाजपा की पहचान जनहित
पटेल ने कहा कि यहां से भी मैंने लोकसभा चुनाव लड़ा है। यहां पैसे और शराब की राजनीति होती है। बालाघाट से भी चुनाव लड़ा है, वहां नक्सलवाद की चुनौती थी। मैंने देखा कि लोकतंत्र में जनता फैसला ही अंतिम सत्य होता है। हारने के बाद भी मैंने बालाघाट को नहीं छोड़ा। भाजपा कभी कांग्रेस जैसी नहीं हो सकती। यहां पैसे का झगड़ा नहीं है, यहां वोट की ताकत दिखाई देनी चाहिए। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उम्मीदवार है। भाजपा की पहचान जनहित औऱ कार्यों को बताने के लिए लंबी फेहरिस्त है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का सूत्र गरीब कल्याण, महिला स्वाभिमान रहा है। गरीब कल्याण अन्न योजना को दिसंबर में तीन साल पूरे होने वाले हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अब ऐलान कर दिया है कि आने वाले पांच सालों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना का लाभ मिलेगा। श्री पटेल ने कहा कि आयुष्मान कार्ड वोट का लालच है या वास्तव में जनकल्याण है,ये आपको तय करना है। मुफ्त अनाज भीख नहीं है। ये गारंटी है कि परिस्थितियां कुछ भी हों, आपका चूल्हा नहीं बुझेगा।
भाजपा बेटियों को आगे बढ़ाती है
पटेल ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने गांव-गांव शौचालय निर्माण कराया। देश की आजादी के बाद किसी ने इसकी फिक्र नहीं की। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला गैस कनेक्शन देकर भाजपा ने मातृशक्ति के आंसू पोंछने का काम किया। हर परिवार को पीने का पानी पाइप लाइन से देने का संकल्प लिया। ये भी मातृशक्ति के लिए वरदान साबित हो रहा है। भाजपा की योजनाओं में जनहित सर्वोपरि है। नारी शक्ति वंदन बिल पास करके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला सम्मान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के लिए इतना अहम काम किया है, जो सदियों तक याद रखा जाएगा। बेटियां अब अभिभावकों पर बोझ नहीं है। हम बेटों को प्राथमिकता देते हैं,लेकिन भाजपा बेटियों को आगे बढ़ाती है।
कमलनाथ, नकुलनाथ घर से नहीं निकलते
पटेल ने कहा कि छिंदवाड़ा की सातों सीटों पर कमल खिलेगा। जिस आदमी से चलते नहीं बनता, वो आपका सांसद रहा है। 2003 में दिग्विजय सिंह को जनता खारिज कर चुकी है। श्री पटेल ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष रहते हुये घर से नहीं निकले। मुख्यमंत्री रहते हुये वल्लभ भवन से नहीं निकले। उनके बेटे सांसद हैं, लेकिन छिंदवाड़ा के किसी वार्ड में नहीं गए। कमलनाथ चल नहीं सकते तो अपने बेटे को पैदल चलना सिखा दें।
मैं स्वाभिमान जगाने आया हूं
पटेल ने कहा कि हम प्रेम का खेल खेलते हैं पैसों का नहीं। मैं यहां अभिमान और स्वाभिमान को जगाने आया हूं। एक बार प्रयोग करके देखना चाहिए। कार्यकर्ता को समझना चाहिए। भाजपा केवल पांच साल की राजनीति नहीं करती। हम विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलने वाले हैं। लोकतंत्र की यही ताकत है कि करोड़पति का भी एक वोट है और मजदूर का भी। हम बिकने को तैयार न हों तो हमें कोई खरीद नहीं सकता। मूल्यों के साथ जीना और मूल्यों के साथ मरना ही इतिहास में याद रखा जाता है। आने वाले 20 साल बाद इस क्षेत्र की हालत क्या होगी, इस पर विचार करना होगा। पहले हालत क्या थी, और अब हालत क्या है, ये सोचना एक-एक व्यक्ति का काम है। स्कूल पढ़ने बच्चे कितने दूर जाते थे,अब कहां जाते हैं। बिजली, पानी और सड़क की दशा क्या थी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जिताकर इस क्षेत्र को विकास के मार्ग से जोडें।
शार्ट सर्किट से किसानों की लाखों की फसल स्वाहा
6 Nov, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। प्रदेश के बैतूल जिले की तहसील मुलताई के समीपस्थ ग्राम चंदोरा खुर्द में खेत रखी सोयाबीन की खरई में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए की सोयाबीन की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना पर मुलताई से आग लगने के स्थान पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू किया जिससे आग आसपास नहीं फैल सकी। चंदोरा खुर्द में कृषक रमेश पिता मारूती पाटिल के खेत में रखी लगी सोयाबीन की खरई अचानक जलने लगी जिससे आसपास के किसानों ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी जिससे खरई पूरी तरह जलकर खाक हो गई। किसान ने बताया कि सोयाबीन की खरई हाईटेंशन लाइन के नीचे रखी हुई थी इसके बाद खरई में आग लग गई। उन्होने बताया कि लगभग 9 एकड़ में सोयाबीन की फसल लगाई थी जिसकी कटाई के बाद खरई बनाकर रखी थी लेकिन पूरी फसल आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गई जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया वहीं आर्थिक क्षति हुई है।इधर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी राहुल चंडालिया, भूपेन्द्र राठौर और गिरीश पिपले ने बताया कि संभवत: आग हाईटेंशन लाइन के नीचे खरई रखी होने से शार्ट सर्किट के कारण हुई है, आग लगने से किसान को लगभग डेढ़ लाख की क्षति हुई है। इधर ग्राम शेरगढ़ में शाम खेत में रखी धान की खरई में आग लगने से फसल जलकर खाक हो गई है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि शेरगढ़ में प्रकाश बुवाड़े के खेत में दो एकड़ में धान लगाई गई थी जिसकी खरई बना कर रखी हुई थी। रविवार शाम 5 बजे शार्ट सर्किट से खरई में अचानक आग लग गई । फसल जलने से किसान को लगभग एक लाख रूपए की आर्थिक क्षति हुई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया।
कांग्रेस बहुत चालू पार्टी, इससे सावधान रहे: अखिलेश यादव
6 Nov, 2023 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्यदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना, वह बहुत चालू पार्टी है। इससे सावधान रहें। बोले- मध्य प्रदेश के लोगों ने यह देखा है कि अगर किसी पार्टी ने गठबंधन को धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस पार्टी है। मध्य प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों जिम्मेदार है। जिस रास्ते पर कांग्रेस चल रही थी। अब उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है। अखिलेश यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर भी निशाना साधा। उनका नाम लिए बिना कहा कि यह गलती हमारी है कि हमने 80 साल की उम्र वालों पर भरोसा कर लिया कि वो हमें पहचानेंगे। नाराजगी को और ज्यादा जाहिर करते हुए अखिलेश बोले- पिछली बार जब सरकार बननी थी तो यही बड़े-बड़े दल हमें खोज रहे थे। मुझे याद है कि उस समय सबसे पहले समाजवादी पार्टी के विधायक ने समर्थन दिया था और कांग्रेस की सरकार बनी। अखिलेश यादव ने कहा कि इस देश में जातीय जनगणना को अगर किसी ने रोका है, तो वह कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने मंडल कमीशन की सिफारिश को भी रोक कर रखा था। अब उसी रास्ते में भाजपा भी चल रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर समाजवादी पार्टी ने जो रास्ता दिखाया, उसका अब चमत्कार देखिए। कांग्रेस भी कह रही है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। कांग्रेस ने जातीय जनगणना की बात इसलिए कही, क्योंकि उनका सारा वोट भाजपा में चला गया है। वहीं, भाजपा पिछड़ों के आरक्षण के खिलाफ रही है, वो भी आज जातीय जनगणना की बात कर रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। उनकी नाराजगी कांग्रेस की ओर से आईएनडीआईए के तहत सपा के साथ प्रदेश में विधानसभा चुनाव न लड़ने को लेकर है। यही वजह है कि दो दिन पहले अखिलेश ने प्रदेश में अपनी पहली सभा में कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया था और अब रविवार को यहां अपनी दूसरी सभा में तो उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट न देने की खुली अपील भी कर डाली।
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के भाई ने ली भाजपा की सदस्यता
6 Nov, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल,। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के भाई शैलेंद्रसिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली| उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों, गरीब कल्याण तथा विकास से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है|
उनके साथ ही वरिष्ठ नेता रमेश कुशवाहा एवं पांच अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित एक सादा कार्यक्रम में उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री चंद्रशेखर ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले शैलेंद्र सिंह, कांग्रेस के पूर्व सरपंच रमेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अरूण कुशवाहा, रविन्द्र कुशवाहा एवं रमेश रावत का स्वा्गत किया| यहां उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है। अब हम सभी मिलकर देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे और भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने में योगदान देंगे। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीमती क्षमा त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पंकज चतुर्वेदी, मिलन भार्गव, भिण्ड जिले के रामप्रकाश तिवारी एवं हृदेश शर्मा उपस्थित रहे।
भाजपा -कांग्रेस के चुनावी घमासान में वोटर्स की बल्ले-बल्ले
6 Nov, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों की चुनावी घोषणाओं से प्रदेश के वोटर्स, खासतौर से महिला वोटर्स की बल्ले-बल्ले होना शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव में वोटर्स को रिझाने के लिए कांग्रेस ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इसके तत्काल बाद कांग्रेस को जवाब में भाजपा सरकार ने 450 रुपए गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर दी है।
हम बता दें कि कांग्रेस ने दो महीने महीने पहले चुनाव के मद्देनजर ऐलान किया था कि म़ध्यप्रदेश में उसकी सरकार बनने पर वह प्रदेश के 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। कांग्रेस की इस लोक-लुभावन घोषणा के जवाब में भाजपा सरकार ने तत्काल कांग्रेस के पिच पर खेलते हुए 450 रुपए में प्रदेश के लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का ऐलान कर दिया। हालांकि भाजपा सरकार की 450 रुपए में गैस सिलेंडर योजना का लाभ का सिर्फ लाड़ली बहनों को दिया गया है। भाजपा सरकार ने यह योजना गत 1 सितंबर से प्रदेश में लागू भी कर दी है। इस योजना का लाभ प्रदेश की 1 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों को होगा, ऐसा सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है।
किसको मिलेगा 450 रुपए में सिलेंडर
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में पात्रता नियम बताए गए हैं। इसके अनुसार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की गैस कनेक्शन धारक उपभोक्ता और गैर उज्जवला योजना में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत उन्हीं महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा, जिनके नाम पर कनेक्शन होगा। इसके साथ ही लाड़ली बहना योजना की पात्र महिला के खुद के नाम पर कनेक्शन होना चाहिए।
भाजपा उम्मीदवार अर्चना चिटनिस ने घर-घर जाकर मांगा जीत का आशीर्वाद
6 Nov, 2023 08:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बुरहानपुर । भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने शहर के डाकवाड़ी, महर्षिदयानंद वार्ड एवं राजपुरा वार्ड में सघन जनसंपर्क अंतर्गत घर-घर जाकर मतदाताओं से जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं द्वारा श्रीमती चिटनिस पर पुष्प वर्षा कर उनकी आरती उतार रही है। श्रीमती चिटनिस बच्चों से दलार कर रही है तो वहीं बुजुर्गों को पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।
विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी रंग चटख होता जा रहा है। इसी बीच बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस को जन आशीर्वाद के लिए प्रचार की कमान अब गांव-गांव के बुजुर्गों के साथ युवाओं एवं महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में संभाल ली है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ श्रीमती चिटनिस घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रही है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जनसंपर्क के दौरान उपस्थित जनसमुदाय से सवंाद करते हुए अपने द्वारा वर्ष 2008 से 2018 तक विधानसभा क्षेत्र में कराएं गए विकास कार्यांे के आधार पर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई है, जिसका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को मिल रहा है।
7 नवंबर का जनसंपर्क कार्यक्रम
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ 7 नवंबर मंगलवार को प्रातः9 बजे डॉ.आंबेडकर वार्ड, प्रातः 10 बजे चाचा फकीरचंद वार्ड, प्रातः11 बजे शाह बाजार, अपरान्ह 12 बजे शास्त्री वार्ड तथा दोपहर 3 बजे ग्राम बहादरपुर में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से मुलाकात कर संवाद करेंगी और समर्थन मांगेेगी।
प्रदेश में दो वक्त के खाने के लिए तरस रहे हैं लाखों लोग लेकिन सरकारी लापरवाही के कारण सेंट्रल वेयर हाउस में सड़ रहा है 250 मीट्रिक टन गेहूं: रानी अग्रवाल
6 Nov, 2023 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पशु आहार और शराब बनाने वाली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर गेहूं को सड़ाया गया: रानी अग्रवाल
जनता के पैसे की बर्बादी कर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है भाजपा सरकार, भाजपा सरकार को जनता की नहीं उद्योगपतियों की फिक्र: आप प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल
भोपाल । खंडवा में सेंट्रल वेयर हाउस में 250 मीट्रिक टन गेहूं खराब होने को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। लापरवाही का आलम ये है कि प्रदेश में एक भी काम ठीक से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था ठीक न होने के कारण अफसर, कर्मचारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं। 250 मीट्रिक टन गेहूं खराब होना सरकार के लिए मजाक होगा लेकिन उसकी कीमत प्रदेश के उन लाखों लोगों से पूछिए जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती है।
आप की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि सीहोर से खंडवा सेंट्रल वेयर हाउस में 250 मीट्रिक टन गेहूं भेजा गया था लेकिन ठीक से रखरखाव न होने के कारण गेहूं में घुन लग गया है। गेहूं खराब होने के कारण जिलों में भी नहीं भेजा गया अब ये गेहूं वेयर हाउस में ही सड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गेहूं को पशु आहार और शराब बनाने वाली कंपनियों को बेचने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये जनता के पैसों की बर्बादी है।
रानी अग्रवाल ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा देती है तो भाजपा के लोगों को वो पैसे की बर्बादी लगती है लेकिन 250 मीट्रिक टन गेहूं का सड़ना उसे पैसों की बर्बादी नहीं लग रही है। उन्होंने कहा कि 250 मीट्रिक टन गेहूं यूं ही नहीं सड़ गया। गेहूं के सड़ने के पीछे भी बड़ी सुनियोजित रणनीति है। अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार में ये बड़ा स्कैम किया गया है। उन्होंने कहा कि अब ये गेहूं बेहद कम कीमत पर पशु आहार और शराब बनाने वाली कंपनियों को बेचा जाएगा। भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। आम जनता की परेशानी से भाजपा सरकार को कोई लेना देना नहीं हैं।
आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश का किसान बड़ी मेहनत करके अनाज उपजाता है लेकिन उसकी मेहनत का सही मोल नहीं मिल पाता है और उसकी मेहनत से उगाया गया गेहूं सरकारी सिस्टम के लिए कारण खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है। सरकार को 20 सालों में कभी समझ ही नहीं आया कि उसे करना क्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
रानी अग्रवाल ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की हकीकत जान चुकी है कि सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। प्रदेश में किसान, बेरोजगार, युवा, कर्मचारी परेशान हैं लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से भाजपा का जाना तय है। प्रदेश की जनता उसे करारा जवाब देने वाली है।
पार्टीयाँ बड़े-बड़े मेनिफेस्टो लेकर मैदान में उतरे हैं, ऐसे में कुछ पार्टीयां जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प लेकर खड़ी है
6 Nov, 2023 04:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव की गहमा गहमी अपने शीर्ष पर पहुंच चुकी है। लुभावने वादों का पिटारा खुल चुका है। पार्टीयाँ बड़े-बड़े मेनिफेस्टो लेकर मैदान में उतरे हैं। ऐसे में कुछ पार्टीयां जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प लेकर खड़ी है, लेकिन शायद इन बड़ी पार्टियों के चमकीले वादों के तेज रोशनी में कोई उन्हें देख नहीं पा रहा है। जबकि प्रदेश को सचमुच अब नए चेहरे की जरूरत है, नई ऊर्जा की जरूरत है। ऐसे ही नव ऊर्जा से भरी एक पार्टी इस बार पहली बार चुनावी मैदान में उतरी है 'भगवा पार्टी'. भगवा पार्टी के प्रत्याशियों का जोश और विचार बिल्कुल जमीन से जुड़े और व्यावहारिक है।
हमारे संवाददाता ने भगवा पार्टी के भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 153 के युवा प्रत्याशी श्री नीरव हेतावल से बात की और उनके विचार जाने। उनका कहना है की "बजाए मुफ्त रुपया बांटने के, आज जरूरत है बहनों-युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की। मुफ्त रुपया बांटने के चक्कर में आज प्रदेश लगभग चार लाख करोड रुपए का कर्जदार हो चुका है, जिसका अगर विश्लेषण देखें तो प्रदेश का हर व्यक्ति आज ५५००० रुपए का कर्जदार है, यह ऐसा कर्ज है जो उसने कभी लिया ही नहीं। और यह मुफ्त रुपया किसी भी दिन मिलना बंद हो सकता है, तो मेरा मानना है कि बजाए मुफ्त रुपया बांटने के युवाओं और महिलाओं के नैसर्गिक गुणों को बढ़ावा देकर उन्हें रोजगार दिया जाए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। ताकि वह आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें".
नीरव जी का यह भी कहना है की बच्चियों, बहनों के सुरक्षा के लिए उन्हें आत्मरक्षा प्रशिक्षण देंगे और यह कार्य बेहद सहजता से कर सकते हैं हमारे सेवानिवृत्ति सैनिक या सिपाही। साथ ही इन्ही लोगों के साथ मिलकर जिला स्तर पर जन सुरक्षा बोर्ड भी बनाएंगे ताकि शहर को और अधिक सुरक्षा बल मिले। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे प्रदेश में पेट्रोल डीजल का भाव सबसे ज्यादा है, क्योंकि प्रदेश के सरकार का टैक्स सबसे ज्यादा है। और यह टैक्स का पैसा जो प्रदेश सरकार काम रही है वह कहां जा रहा है कुछ पता नहीं।
ऑनलाइन बिजनेस के चक्कर में हमारा स्थानीय व्यापारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है, उनकी घटती आमदनी के चलते कई स्थानीय व्यापार ठप हो चुके हैं जो सरासर गलत है। सचमुच समाज के मुद्दे अब कुछ अलग है और सरकार और दूसरी पार्टियों उन पर ध्यान ही नहीं दे रही है। आज जरूरत है फिर से एक बार जमीन से जुड़ने की, लोगों की बात राहत से सुनने की क्योंकि पिछले कई सालों के घिसेपिटे वादे शायद इस बार काम नहीं आएंगे। क्योंकि अब समस्याएं कुछ अलग ही है तो निश्चित है उनका समाधान भी कुछ अलग ही होगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री राजीव चन्द्रशेखर की भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता
6 Nov, 2023 03:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झूठ बोलकर सरकार बनाना-बाद में लूट मचाना कांग्रेस की रणनीति
कांग्रेस के वादों से सतर्क रहे मध्यप्रदेश की जनता
सरकार बनने के बाद पुराने वादों में नई शर्तें जोड़ देती है कांग्रेस
कर्नाटक की जनता भुगत रही है कांग्रेस के झूठे वादों का खामियाजा
भोपाल । कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ मध्यप्रदेश की जनता, युवाओं, महिलाओं, किसानों को ही नहीं ठगा है, बल्कि हर चुनाव में कांग्रेस की यही रणनीति होती है। पहले झूठे वादे और गारंटी दो, जब भोले-भाली जनता झूठ के इस जाल में फंस जाए, तो वोट लेकर सरकार बनाओ और बाद में अपने वादों से मुकर जाओ। यही नहीं, बल्कि सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के नेता किस तरह की लूट मचाते हैं, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ इसके उदाहरण है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार-वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस के इंडी गठबंधन के सहयोगी भी कांग्रेस की इस रणनीति को पहचान गए हैं, इसीलिए सपा नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस को एक फ्रॉड बताया है।
कांग्रेस की ठगी और लूट की शिकार हुई कर्नाटक की जनता
केंद्रीय मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि झूठ, ठगी और लूट की कांग्रेस की रणनीति का सबसे ताजा उदाहरण कर्नाटक है। यहां कांग्रेस ने चुनाव के पहले जनता से जो वादे किये थे, जो गारंटी दी थी, सरकार बनने के बाद कांग्रेस उन सभी से मुकर गई। उन्होंने कांग्रेस द्वारा कर्नाटक में किए गए वादों की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस ने वहां युवाओं को रोजगार देने, 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की गारंटी दी थी, लेकिन सरकार बनने के बाद इसमें शर्तें जोड़ दी। अब कांग्रेस वहां सिर्फ चालू साल में दर्ज बेरोजगारों को ही भत्ता देने की बात कर रही है और पहले से बेरोजगार लाखों युवा जिन्होंने चुनाव में कांग्रेस को समर्थन दिया था, अब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने वहां दूसरी गारंटी प्रत्येक महिला को 2000 रुपये महीने दिये जाने की दी थी। लेकिन जब सरकार बन गई, तो कांग्रेस ने इस योजना को सिर्फ बीपीएल परिवारों की महिलाओं तक सीमित कर दिया। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस ने तीसरी गारंटी दी थी कि 2000 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने वहां बिजली की दाम बढ़ा दिए हैं और किसानों को सिंचाई के लिए बिजली ही नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चौथी गारंटी बीपीएल परिवारों को हर माह 10 किलो चावल मुफ्त देने की दी थी, लेकिन इस वादे पर भी अमल नहीं किया। कांग्रेस की पांचवी गारंटी थी कि सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए बसों के पास दिये जाएंगे। लेकिन बाद में इस योजना को विशेष श्रेणी की महिलाओं तक ही सीमित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस योजना का दुष्परिणाम यह हुआ है कि कामकाजी लोगों को बसों में जगह नहीं मिल रही है और ऑटो रिक्शा चलाने वाले बेरोजगार हो गए हैं।
कांग्रेस की सरकार में नेता हैरान, किसान परेशान
चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर, लोगों को भ्रमित करके कर्नाटक में सरकार तो बना ली, लेकिन इस सरकार की असलियत सिर्फ चार महीनों में ही सामने आ गई है। कर्नाटक में विकास के सारे काम रुक गए हैं। वहां के एमएलए और डिप्टी सीएम तक ये कहने लगे हैं कि विकास के कामों के लिए सरकार के पास पैसा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के कई जिले इस समय सूखे का सामना कर रहे हैं और ऐसे समय में किसान अपनी सूख रही फसलों को पानी भी नहीं दे पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इसी परेशानी के चलते बीते 3 महीनों में कर्नाटक में 50 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस के झूठ की कलई खुलने और जनता के गुस्से से प्रदेश सरकार के मंत्री इतने डरे हुए हैं कि वे सूखा प्रभावित जिलों में दौरे पर ही नहीं जा रहे हैं।
कांग्रेस ने शुरू किया लूट का खेल
चंद्रशेखर ने कहा कि कर्नाटक में सरकार बनने के बाद अब कांग्रेस ने अपना असली खेल शुरू कर दिया है। कांग्रेस के नेताओं ने कर्नाटक को लूट का एटीएम बना दिया है। हाल ही में डी.के.शिवकुमार के करीबी एक ठेकेदार के यहां जब छापा पड़ा तो उसके पास से 109 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि लूट का ये खेल कांग्रेस सिर्फ कर्नाटक में नहीं खेल रही है, बल्कि हर राज्य में उसका यही एजेंडा होता है। राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ ईडी और अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एक अपराधी बैटिंग एप संचालक से 508 करोड़ लेने का मामला सामने आया है। इस पैसे का उपयोग चुनाव में किया जाना था। वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में तो देश और प्रदेश की जनता बहुत अच्छे से जानती है। सभी को पता है कि उनके संपर्क सारी दुनिया में हैं। वे विश्वस्तरीय हेलीकॉप्टर कहां से खरीदते हैं और किसे इसका कमीशन मिलता है, यह भी सभी को पता है।
सतर्क रहे मध्यप्रदेश की जनता
केंद्रीय मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने मध्यप्रदेश की जनता को कांग्रेस से सावधान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी झूठ का जाल फैलाया था और इस बार भी कांग्रेस के नेता झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसी भी राज्य में चुनाव से पहले किए गए वादे और जनता को दी गई गारंटी पूरी नहीं की है। ऐसे में मध्यप्रदेश की जनता को इन झूठे वादों और गारंटी से सतर्क रहना है तथा मध्यप्रदेश को कांग्रेस का एटीएम बनने से बचाना है।
राष्ट्रीय चैनल के सर्वे ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के दिए संकेत ।
6 Nov, 2023 11:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पिछले 24 घंटे के अंतराल में इंडिया टीवी के सर्वे के पश्चात एक बार फिर से एक और राष्ट्रीय चैनल एनडीटीवी द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने के संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। सर्वे की रिपोर्ट में सबसे अधिक आश्चर्यजनक बात जो सामने आई है उसके अनुसार मध्य प्रदेश की कुल 61% जनता प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से संतुष्ट बताई गई है जबकि 16 प्रतिशत जनता असंतुष्ट मतदाता के रूप में है । वहीं पूरी तरह से असंतुष्ट 18 फीसदी जनता शिवराज सरकार के पूरी तरह विरुद्ध है । इस सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में लोकप्रियता का आंकड़ा एवं सीएसडीएस लोकनीति के समस्त सर्वे के पहलू स्पष्ट संकेत देते हैं कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है ।
प्रदेश में केंद्र सरकार के कामकाज से 65% मतदाता खुश ।
उपरोक्त सर्वे में सबसे अधिक आश्चर्यजनक तथ्य जो उभर कर सामने आया है उसके अनुसार मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विषय में जब चर्चा की गई तो उसमें एक महत्वपूर्ण प्रश्न केंद्र सरकार की लोकप्रियता एवं कामकाज के संबंध में किया गया था ।
मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, केंद्र में भी बीजेपी गठबंधन की सरकार सत्ता में हैं। मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और आवास योजना सहित कई ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिसका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। मध्य प्रदेश की 65 प्रतिशत जनता मोदी सरकार के काम से संतुष्ट नजर आती है। वहीं, सिर्फ 16% कुछ हद तक असंतुष्ट और 13% असंतुष्ट नजर आई। यानी ज्यादातर लोग मोदी सरकार के काम से संतुष्ट हैं । 65% जनता मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट नजर आने की स्थितियां भी स्पष्ट करती है कि मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव के पश्चात भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्पष्ट रूप से आई हुई दिखाई दे रही है ।
लोकप्रियता के मामले में शिवराज कमलनाथ से लगातार आगे ।
मध्य प्रदेश में 15 वर्षों से अधिक समय से मुख्यमंत्री के रूप में अनवरत रूप से शिवराज सिंह चौहान की सरकार के विषय में जिस तरह से संतुष्टों की संख्या 60% से अधिक वहीं दूसरी ओर अगर लोकप्रियता की बात करें तो आज भी प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्थात कांग्रेस पार्टी के नेता कमलनाथ से लगातार आज भी लोकप्रिय बने हुए हैं । सरकार के कामकाज के दौरान 36% मध्य प्रदेश की जनता एवं अन्य 16% जनता कुल मिलाकर आज भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपेक्षाकृत रूप से लोकप्रिय चेहरा मानती है ।
मध्य प्रदेश में पिछले 5 सालों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने अलग-अलग समय में सत्ता संभाली। 2018-2020 में कमलनाथ सरकार थी, तो 2020-23 से शिवराज सरकार सत्ता में है। मध्य प्रदेश की जनता किस पार्टी के काम से ज्यादा संतुष्ट है-बीजेपी या कांग्रेस? NDTV के ओपिनियन पोल के मुताबिक, कमलनाथ सरकार के काम से जहां 34% लोग संतुष्ट थे, वहां शिवराज सरकार के काम से 36% लोग संतुष्ट हैं। मध्य प्रदेश में 13 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं, जो दोनों पार्टियों की सरकार से संतुष्ट हैं. वहीं, 11 फीसदी लोग दोनों ही पार्टियों के कामों से असंतुष्ट हैं । 36% लोगों की संतुष्टि के साथ-साथ 13% ऐसे लोग भी हैं जो दोनों ही पार्टियों से संतुष्ट होने के कारण उपरोक्त 36% बढ़कर लगभग 50% पर पहुंच जाता है । उपरोक्त आंकड़े एवं लोकप्रियता के मामले में स्पष्ट होता है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है ।