मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
मुख्यमंत्री चौहान ने परिजन के साथ खेली होली
8 Mar, 2023 07:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री चौहान ने आज सुबह मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह के साथ होली खेली। इस अवसर पर अधिकारी- कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री चौहान को होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने बधाई देने वाले स्टाफ सदस्यों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने होली पर्व पर नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण
8 Mar, 2023 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में होली पर्व पर नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुईं।
मुख्यमंत्री ने पीपल, पिथोड़िया और बरगद के पौधे लगाए गए।मुख्यमंत्री चौहान के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) ने जन्म वर्षगांठ पर पौध-रोपण किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही नित्या सिंह और मदद फाउंडेशन भोपाल के पदाधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया। संतोष सिंह, वंदना सिंह, प्योज जोशी, सुनंदा पहाड़े, स्वर्णा जावलकर, प्रियंका सिंह, अर्चना परमार, मनीषा पंवार, शुभम और वर्ष सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित नागरिकों को उल्लास के पर्व होली की बधाई दी।मुख्यमंत्री चौहान को पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों ने भी रंग और गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।
23 मार्च को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होंगे, होगा भव्य आयोजन
7 Mar, 2023 07:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । कमलनाथ सरकार को गिराकर 23 मार्च 2020 को अस्तित्व में आई भाजपा सरकार के सफलतम तीन साल 23 मार्च को पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर भोपाल में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री से कार्यक्रम में आने का आग्रह किया है। वहीं सभी विभाग प्रमुखों से पिछले तीन साल में किए गए कार्यों की रिपोर्ट तलब की गई है। राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड बनाया जा रहा है।
प्रदेश के सारे विभागों का रिपोर्ट कार्ड होगा जारी
प्रदेश के सभी विभागों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इनमें वन, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग, चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक न्याय, पीएचई, जल संसाधन सहित जनता से सीधा जुड़ाव रखने वाले विभागों को प्राथमिकता में रखा गया है। राजस्व देने वाले विभागों से राजस्व प्राप्ति की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। 23 मार्च से पहले राजस्व वाले विभागों की एक बैठक भी होगी।
केंद्र की योजनाओं का मप्र को कितना मिला लाभ मिला, बताएगी सरकार
केंद्र सरकार की जन हितेषी योजनाओं का मध्य प्रदेश की जनता को कितना लाभ मिला है। इसकी जानकारी भी एकत्र की जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। इनमें केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत नल से पेयजल सप्लाई वाले गांवों का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण में कितने हितग्राहियों को योजना का लाभ मिला, उनकी सूची जारी की जाएगी। अमृत सरोवरों की प्रगति रिपोर्ट जारी की जाएगी।
केन-बेतवा परियोजना के शुभारंभ की भी तैयारी
इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की बहुत प्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना के शुभारंभ की भी तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 मार्च के कार्यक्रम में आते हैं तो केन-बेतवा परियोजना के शुभारंभ को लेकर घोषणा की जा सकेगी। इसको लेकर भी जल संसाधन विभाग तैयारी में जुट गया है।
पेसा नियम की सफलता बताएंगे मुख्यमंत्री
आदिवासियों के अधिकार बढ़़ाने के लिए प्रदेश में पेसा नियम लागू किया गया है। इससे आदिवासियों के जीवन में आए बदलाव के बारे में मुख्यमंत्री बताएंगे। इस वर्ष आदिवासियों को फोकस कर चुनाव लड़ा जाना है। ऐसे में मुख्यमंत्री आदिवासियों को साधने के लिए नई घोषणाएं कर सकते हैं। जनजातीय कार्य विभाग इसको लेकर तैयारी में जुट गया है
बच्चों को साइबर क्राइम से बचने का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक के साथ ही ठगी
7 Mar, 2023 01:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर । केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। शिक्षक को केवायसी का आफर देकर ठगों ने 85 हजार रुपये की ठगी की है। यह वह शिक्षक है, जिसने हमेशा बच्चों को साइबर ठगों से बचने की नसीहत दी, लेकिन वह खुद ही जालसाजों के चक्कर में फंस गया। पुलिस के अनुसार ठगों ने केवायसी के नाम पर शिक्षक से डिटेल मांगी और एक झटके में उसके अकाउंट में 85 हजार रुपये पार कर दिए।
मैसेज आने पर पता चला
इस ठगी के बारे में थाटीपुर निवासी शिक्षक गजेंद्र सिंह यादव को मैसेज आने के बाद पता चला। इसके बाद वह साइबर सेल शिकायत करने के लिए पहुंचे।
फोन करने वाले ने कहा- मैं एसबीआइ से हूं
शिक्षक ने पुलिस को बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाते हैं, कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर फोन आया, उसे खुद को एसबीआइ के क्रेडिट विभाग का कर्मचारी बताया। साथ ही कहा कि उसने केवायसी के लिए काल किया है। जानकारी लेने के बाद बताया उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी गई है, उन्हें कैशबैक का आफर भी दिया जा रहा है। कुछ ही देर बाद शिक्षक के मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। उनके एटीएम से 45 और क्रेडिट कार्ड से 40 हजार पार हो गए। वे समझ गए, उनके साथ ठगी हुई है, इसलिए वे तत्काल बैंक पहुंचे और एटीएम बंद कराकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत करने पहुंचे। कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच की साइबर सेल उन्हें भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी है।
शिक्षक के खाते से ऐसे उड़ाए रुपये, आप भी रहें सतर्क
शिक्षक ने बताया सामने वाले ने उनसे इस तरह से बात की, वे उसकी बातों में आ गए। उनके वाट्सएप पर एक फाइल डाउनलोड कराई। इसके बाद मोबाइल नंबर डालने को कहा। काल करने वाले व्यक्ति का नाम मनीष कुमार था, उसने कैशबैक की जानकारी दी, साथ ही एटीएम से संबंधित जानकारी भी दी। इसके बाद उनके एटीएम और क्रेडिट कार्ड से 85 हजार रुपये निकल गए।
महिला दिवस से एक दिन पूर्व महिलाओं ने संभाली सीएम शिवराज की सुरक्षा की कमान
7 Mar, 2023 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । बुधवार 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। चूंकि उस दिन रंगों का पर्व धुलेंडी भी मनाया जाएगा, इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पूर्व महिलाओं के सम्मान में एक पहल की। मंगलवार को सीएम की सुरक्षा की कमान महिला पुलिसकर्मी संभाल रही हैं। अगले चौबीस घंटे तक सीएम की वाहन चालक, निजी स्टाफ और जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका में भी महिला अधिकारी ही तैनात रहेंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है किंतु होली होने के कारण हम कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे हैं। इसलिए मैं आज ही सभी बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देता हू। मेरा मानना है कि हर दिन, हर घंटा और हर पल बहन- बेटियों का है। उनके जीवन में गुणात्मक सुधार के लिए हमने प्रयास किए हैं। बहनों की योग्यता पर हमें पूरा विश्वास है। वह सुरक्षा जैसे काम भी पूरी जिम्मेदारी एवं साहस के साथ कर सकती हैं। इसलिए आज वाहन चालक, निजी स्टाफ और सुरक्षा से लेकर फोटोग्राफर के रूप में बहनें दिनभर साथ रहेंगी। यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री के स्टाफ में आज ये महिला अधिकारी
महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री के ओएसडी की जिम्मेदारी सुश्री प्रीति मैथिल संभाल रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा की कमान एसीपी क्राइम बिट्टू शर्मा को सौंपी गई है। उनके साथ सीएम के पायलट वाहन चालक के रूप में रक्षित निरीक्षक इरशाद अली तैनात हैं। इसके अलावा बिंदु सुनील जनसंपर्क पीआरओ की भूमिका संभाल रही हैं। सीएम के फोटोग्राफर का जिम्मा भावना जायसवाल को सौंपा गया है। वहीं आकांक्षा शर्मा मुख्यमंत्री के वाहन चालक की भूमिका संभाल रही हैं।
एक विवाह ऐसा भी: मां की शादी में बच्चे भी हुए शामिल
7 Mar, 2023 01:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छतरपुर । छतरपुर में रविवार कोे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक विवाह ऐसा भी हुआ, जिसमें एक मां के बच्चे भी शामिल हुए। दरअसल, जिस महिला का पुनर्विवाह हुआ है, उसके तीन बच्चे हैं। उसके पति की मौत तीन माह पहले हो चुकी है। एक माह पहले उसे प्यार हुआ और महिला ने रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया।
पहले पति ने पी लिया था जहर
जिस महिला ने विवाह किया है, उसका नाम सुशीला कुशवाह है। सुशीला ने लाखनगुवां के निवासी अज्जू कुशवाह के साथ सात फेरे लिए। वह पनागर गांव की रहने वाली है। सुशीला का कहना है कि उसके पति ने जहर खा लिया था। तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
मूलत: भीमकुंड की रहने वाली है
सुशीला मूलत: भीमकुंड की रहने वाली है। उसकी शादी 10 साल पहले पनागर के सुशील से प्रेम विवाह किया। हालांकि इस विवाह के खिलाफ उसके स्वजन थे, लेकिन उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर यह विवाह किया। सुशीला और सुशीला के तीन बच्चे हैं। उसके पति के ऊपर काफी कर्ज था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा है। कर्जदारों से तंग आकर उसने जहर खा लिया।लगभग एक महीने पहले उसकी मुलाकात अज्जू कुशवाह से हुई। यह मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। अज्जू की शादी नहीं हुई थी।
दो हजार से ज्यादा जगहों पर होलिका का दहन
7 Mar, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। रंगो के पावन पर्व होल पर जहॉ राजधानी में दो दो हजार से अधिक स्थानो पर होलिका दहन किया जायेगा। वहीं हिंदू उत्सव समिति द्वारा शहर मे निकाले जाने वाले चल समारोह में भी गंगा जमूनी तहजीब नजर आयेगी। समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि अबकी बार सभी धर्म-समाजों को आयोजन से जोड़ने के लिये उन्हें आमंत्रित किया गया हैं। समिति ने स्लोगन भी जारी किया है, जो ‘होली के रंग राष्ट्रीय एकता के संग’ है। इसी थीम पर चल समारोह निकाला जाएगा, जिसका शुभारंभ विभिन्न समुदायों के धर्म गुरुओं से कराया जाएगा। चल समाराहे मे एक सुसज्जित वाहन में भारत माता की झांकी रहेगी और इसमें सवार होकर धर्मगुरु सभी को सद्भाव की परंपरा कायम रखने का संदेश देंगे।
ग्वालियर में आज खेली वैदिक होली, गोबर में सना दिखेगा हर व्यक्ति
7 Mar, 2023 12:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर । प्रदेश की सबसे बड़ी गोशाला लाल टिपारा मुरार में अनूठी वैदिक होली मनाई जाती है। यह गोमय होली आज मनाई जाएगी। इसमें में शामिल होने वाले सदस्य एक दूसरे के साथ गाय के गाेबर के साथ होली खेलेंगे। मान्यता है गायब के गोबर को लगाने से कई चर्म रोग स्वत: ही खत्म हो जाते हैं।
ऐसे तैयार किया है रंग और गुलाल
गोशाला के प्रमुख ऋषि महाराज ने बताया कि गोमय होली के लिए गौ के कंडों की भस्मी, अरारोट, गुलाब, पालक, चकुंदर का गुलाल तैयार किया गया है। इसके साथ ही टेसू के फूले व गेंदे के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किया है। यहां होली के दिन आने वालों को सबसे पहले गोबर से स्नान कराया जाता है। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कर एक दूसरे को प्राकृतिक गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जाती हैं। इस होली में ग्वालियरवासियों के अलावा अंचल के अन्य जिलों के लोग भी शामिल होते हैं।
5वीं और 8वीं के 77000 नौनिहालों पर संकट
7 Mar, 2023 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र पांचवी और आठवीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर करा रहा है। इसमें प्रदेश भर के 24 लाख 73 हजार से अधिक बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। 6 मार्च से 15 मार्च तक प्रवेश पत्र बांटे जाएंगे। 25 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 76467 बच्चों की परीक्षा पर संकट के बादल छाए हुए हैं। समग्र पोर्टल पर छात्रों की आईडी नहीं होने के कारण यह छात्र परीक्षा नहीं दे सकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन छात्रों का स्कूल बदला है। या अन्य प्रदेश से आकर यहां पढ़ रहे हैं। उनकी आईडी समग्र पोर्टल में अपग्रेड नहीं होने से, पांचवी और आठवीं के छात्रों को मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। नौनिहाल बड़े संवेदनशील होते हैं।
जब यह बात शासन की जानकारी में आई।उसके बाद ताबड़तोड़ तरीके से उसका निराकरण करने की बात कही जाने लगी। परियोजना समन्वयक एम एल सांसारी ने कहा कोई भी बच्चा परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। फिर से पोर्टल रिओपन करने और आईडी ठीक कराने की बात कही गई।
राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने प्रदेश स्तरीय इस समस्या को देखते हुए, सभी स्कूलों को निर्देश दिया है, कि वह पोर्टल पर जाकर आईडी को ठीक करें। बहरहाल सरकार जो निर्णय लेती है। उसकी जिम्मेदारी किसी अधिकारी की नहीं होती है। निर्णय हो जाते हैं, जिसका खामियाजा हजारों लाखों लोगों को भुगतना पड़ता है।बाद में अधिकारी और कर्मचारी एक दूसरे के ऊपर ठीकरा फोड़कर बच निकलते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चे जो संवेदनशील होते हैं। उन्हें भी इस मानसिक अवस्था से गुजारने की जिम्मेदारी किसकी होगी।यह सरकार को तय करना जरूरी है।
मंत्रियों की नहीं सुन रहे हैं कलेक्टर?
7 Mar, 2023 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
संगठन की बैठक में मंत्रियों ने दिया फीडबैक
सरकार रहेगी तो मंत्री रहोगे, मिली चेतावनी
होली के बाद मंत्रियों के प्रभार में परिवर्तन
भोपाल । भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की उपस्थिति में मंत्रियों की बैठक हुई।लंबे अरसे बाद यह बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में 8 बिंदुओं पर बात कर मंत्रियों को समझाइश दी गई।मंत्रियों के साथ सीधी बात करने के बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा चुनाव नजदीक आ गए हैं। प्रभार वाले जिलों पर मंत्री गंभीरता से ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हर महीने अब बैठक होगी।उन्होंने मंत्रियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरे लोग भी मंत्री बनने के लिए तैयार हैं। यदि आप मंत्री बने रहना चाहते हैं तो आप अपनी कार्यप्रणाली को सुधार लें। बेहतर परिणाम नहीं देंगे, तो आपको मुसीबत होगी। शिवप्रकाश ने यह भी कहा क्या आप लोग भ्रम में नहीं रहें, कि मंत्री हैं।आप मंत्री केवल संगठन के और कार्यकर्ताओं के कारण बने हुए हैं। संगठन और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा ना करें।
मंत्रियों का फीडबैक
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनके प्रभार वाले जिले राजगढ़ और डिंडोरी हैं। राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित बहुत ढीले ढाले हैं। उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं है।
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बैतूल कलेक्टर की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने सरकारी विकास यात्रा निकाल ली। भाजपा के नेताओं ओर कार्यकर्ताओं से पूछा नहीं, ना विकास यात्रा में शामिल किया। बैतूल के कलेक्टर अमनवीर सिंह चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस के लड़के भी हैं।
उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ट्रांसफर को लेकर अपनी चिंता जताई। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा, कि एक कार्यकर्ता ट्रांसफर के लिए आता है। और 10 ट्रांसफर नहीं करने के लिए आते है, मेरा तेरा से दूर रहें,ट्रांसफर पर ध्यान ना दें।
एमएसएमई के मंत्री ओम सकलेचा ने प्रभार वाले जिले बहुत दूर होने के कारण अपनी परेशानी बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि होली के बाद मंत्रियों के प्रभार में आवश्यक परिवर्तन कर दिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री प्रभूराम जानकारी दी। साल में 35 दिन प्रभार वाले जिलों में गए। इस पर प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने उन्हें टोका, और कहा कि आप सही जानकारी दें। जो पूछा जा रहा है उसका सीधा जवाब दें।इसके बाद उन्होंने स्वीकार किया कि वह 15 से 20 दिन ही जा पाते हैं।
सरकार और संगठन ने मिल कर यह बैठक ली है। इस पर संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के तेवर बड़े कड़े थे। उन्होंने संगठन के साथ बैठक मंत्रियों को रात जिलों में गुजार रहे हैं कि नहीं,मंडल अध्यक्ष और जिले की टीम के साथ समन्वय,प्रभार वाले जिले के कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन नंबर, रिक्त राजनीतिक पदों की जानकारी, प्रभार के जिलों में ज्यादा समय देने, नए कार्यकर्ताओं के घर खाना खाने का निर्देश देते हुए कहा मंत्री के रूप में तालियां आप लेते हैं तो गालियां भी आप लोगों को ही खानी पड़ेगी।
पत्रकारिता जगत के 'भीष्म पितामह',पुष्पेन्द्र पाल का हार्ट अटैक से हुआ निधन
7 Mar, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक, 'रोजगार और निर्माण' अख़बार के संपादक प्रोफेसर पुष्पेन्द्र पाल सिंह का मंगलवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वह पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया के मप्र चैप्टर के अध्यक्ष भी थे। पुष्पेंद्र पाल अपने छात्रों के बीच 'पी.पी. सर' के नाम से मशहूर थे। अनगिनत छात्रों को उन्होंने पढ़ाई के अलावा उपयुक्त रोज़गार पाने में बहुत मदद की। साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से उनका गहरा लगाव था। मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अंतिम संस्कार मंगलवार 12:30 बजे भोपाल के भदभदा घाट पर किया जाएगा। उनके निधन से पूरा पत्रकारिता जगत सदमे में है। उनके पढ़ाए हुए छात्र आज देश दुनिया के सभी प्रमुख पत्रकारिता संस्थानों में अहम पदों पर हैं। कई ने प्रशासकीय सेवा भी ज्वाइन की हुई है।
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, हिंदी पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति। पुष्पेंद्र पाल सिंह मेरे लिए एक मित्र और परिवार की तरह थे, उनका असमय जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। एक योग्य, सरल और कर्मठ व्यक्तित्व, जिन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसे उत्कृष्टता के साथ उन्होंने पूरा किया। पुष्पेंद्र पाल सिंह जी अपने आप में पत्रकारिता का एक संस्थान थे, उन्होंने प्रदेश और प्रदेश के बाहर पत्रकारिता के अनेकों विद्यार्थी गढ़े। विद्यार्थियों के बीच 'पीपी सर' के नाम से प्रसिद्ध एक योग्य गुरु का जाना स्तब्ध कर गया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुष्पेंद्र पाल सिंह जी को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वे अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से सदैव हम सबके हृदय में रहेंगे।
कमलनाथ ने कहा, पुष्पेंद्र पाल सिंह व्यक्ति नहीं, संस्था थे
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- पत्रकारिता एवं जनसंपर्क में मध्यप्रदेश में अपना अद्वितीय स्थान रखने वाले श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह के असमय निधन का समाचार प्राप्त हुआ। श्री सिंह व्यक्ति ही, नहीं संस्था थे। पत्रकारों की पूरी पीढ़ी तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
सरकार के रोजगार अखबार के संपादक थे
प्रो. पुष्पेंद्र पाल सिंह पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआइ) के मप्र चैप्टर के अध्यक्ष भी थे।
इसके अलावा साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से भी उन्हें गहरा लगाव था।
2015 में वे मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग में मुख्यमंत्री के ओएसडी नियुक्त हुए।
सरकार के रोजगार अखबार रोजगार और निर्माण के संपादक भी थे।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।
आधा भोपाल अंधेरे में डूबा
7 Mar, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । तेज बारिश के कारण आधा भोपाल अंधेरे में डूब गया। तेज बारिश, तेज हवा और बिजली गर्जना के साथ हुई तेज बारिश से मौसम में आए बदलाव के कारण 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया।33kv के कारण 4 सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
श्यामला हिल्स, हबीबगंज,एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी, सहित भोपाल का बड़ा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। लगभग 7 बजे शाम को लाइट चली गई।मध्य प्रदेश वितरण कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि 33 केवी के लाइन में फाल्ट आने के बात लगातार बारिश से लाइट चालू करने में थोड़ी परेशानी हो रही है।वितरण कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि रात 8:30 बजे तक बिजली आपूर्ति सही हो जाएगी। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक लगभग आधा भोपाल अंधेरे में डूबा हुआ था। मामूली बारिश चल रही थी।
प्रदेश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 304 सैंपलों की जांच में पांच मरीज मिले
7 Mar, 2023 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तीन इंदौर और एक-एक भोपाल व उज्जैन
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले फिर मिलने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 304 सैंपलों की जांच में पांच मरीज मिले हैं। इसमें तीन इंदौर और एक-एक भोपाल व उज्जैन के हैं।
वहीं इनदिनों अस्पतालों की ओपीडी में कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन न डाक्टर जांच की सलाह दे रहे हैं और न मरीज खुद कराने को तैयार है। डाक्टरों के मुताबिक कोरोना के अभी जो मरीज मिले रहे हैं उन्हें हल्का बुखार के साथ, सर्दी-खांसी, पेट दर्द और दस्त हो रहा है। खांसी एक सप्ताह से ज्यादा समय तक चल रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी-फरवरी में लगभग एक माह मरीजों की संख्या शून्य थी, पर 15 दिन से फिर से मरीज मिलने लगे हैं। पूरे प्रदेश में हर दिन तीन सौ से पांच सौ सैंपलों की जांच हो रही है, उनमें एक से आठ तक मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जानकारों की माने तब जांचों की संख्या बढ़े, तब संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ जाएगा। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को तीन, शुक्रवार को दो और गुरुवार को आठ मामले सामने आए थे। प्रदेश में अभी 22 सक्रिय संक्रमित हैं, सभी होम आइसोलेशन में हैं।
आठ मंडलो पर लगी 43 वॉटर मशीनो के हटने से गर्मियो में बढ़ेगी मुसाफिरो की मुसीबतें
7 Mar, 2023 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। भोपाल रेल मंडल के 8 स्टेशनों पर लगी 43 वॉटर वेंडिंग मशीने को हटाया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार मशीनों का टेंडर खत्म हो गया है।
यह मशीनें भोपाल, इटारसी, विदिशा, हरदा, बीना, और गुना स्टेशन पर लगी हैं। लेकिन इन मशीनो के बंद होने के बाद मुसाफिरो के लिये वैकल्पिक व्यवस्था क्या की गई है, यह अभी तय नहीं है। साफ है कि यदि जल्द ही कोई व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाली भीषण गर्मी मे लाखों यात्रियों को सस्ते ठंडे पानी की परेशानी से दो चार होना पड़ेगा। और प्यासे मुसाफिर जल माफिया से लुटने को मजबूर होगें, क्योंकि स्टेशनों पर अब ठंडे पानी के लिए स्टेशनों केवल पैक बॉटल की उपलब्घ रहेगी। जबिक पहले यह ठंडा पानी स्टेशनों पर लगी वॉटर वेंडिंग मशीनों से मिलता था। गौरतलब है कि वॉटर वेंडिंग मशीनों पर एक लीटर पानी की कीमत पॉच रुपए और बॉटल के साथ सात रुपए होती थी, वहीं रेल नीर व अन्य ब्रांड की पैक बॉटल कीमत 15-20 रुपए तक होती है। हालांकि रेल्वे अधिकारियो का कहना है कि जल्द ही इसकी वैकिल्पक व्यवस्था रेलवे नीति के तहत शुरु की जाएगी। यात्रियों के लिए स्टेशन पर पैक वॉटर उपल्ब्धता के अलावा हर प्लेटफॉर्म पर प्याऊ भी मौजूद हैं।
अपनी कार्य-प्रणाली की मिसाल प्रस्तुत करें युवा पुलिस अधिकारी - मुख्यमंत्री चौहान
6 Mar, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह गर्व और सौभाग्य का विषय है कि भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित अधिकारियों को देश और जनता की सेवा का सुअवसर प्राप्त होता है। आप अपनी योग्यता और दक्षता के आधार पर किसी भी क्षेत्र में कॅरियर बना सकते थे। आपने लोक सेवा को अपने कॅरियर के रूप में चुना, यह देश और जनता की सेवा के लिए आपकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। "देश-भक्ति और जन-सेवा" मध्यप्रदेश पुलिस का मूल मंत्र है। सिद्धांतों से समझौता किए बिना, अपराधियों से कड़ाई से निपटते हुए, सज्जनों के साथ फूल सा कोमल व्यवहार रखे और अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में पदस्थ परिवीक्षाधीन आई.पी.एस. अधिकारियों से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान से प्रदेश में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा के 09 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने सिंहस्थ के प्रबंधन और कोरोना काल की व्यवस्थाओं में संवदेनशीलता के अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। मध्यप्रदेश पुलिस की गौरवशाली परम्परा रही है। परिवीक्षाधीन अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए पूरी मेहनत और मृदु व्यवहार के साथ कार्य करें तथा जन-सामान्य से जीवंत संवाद रखते हुए अपनी कार्य-प्रणाली की मिसाल प्रस्तुत करें।
मुख्यमंत्री चौहान से भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी अभिषेक रंजन, आदर्श कांत शुक्ला, आनंद कलादगी, अंकित सोनी, आयुष गुप्ता, कृष्ण लालचंदानी, मयूर खंडेलवाल, नरेन्द्र रावत तथा विदिता डागर ने भेंट की। पुलिस उपायुक्त भोपाल विनीत कपूर साथ थे।