मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
कालापीपल और रतलाम में भाजपा की जीत
3 Dec, 2023 01:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। प्रदेश की पहली विधानसभा कालापीपल का नतीजा सामने आ गया है। कालापीपल में भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के कुणाल चौधरी हार गए हैं।
ग्वालियर विधानसभा
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक से 4023 वोटों से आगे चल रहे हैं।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माया सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार से 1411 वोटों से आगे चल रहे हैं।
भितरवार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर, कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह से 2064 वोटों से आगे चल रहे हैं।
ग्वालियर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से 5916 वोटों से आगे चल रहे हैं।
डबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे से 858 वोटों से आगे चल रही हैं।
ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह, कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर से 4090 वोटों से आगे चल रहे हैं
विवेक तन्खा का बड़ा बयान
विवेक तन्खा वॉर रुम से बाहर आए और रुझानों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके के परिणाम आ रहे हैं। उनसे हम संतुष्ट नहीं है,
क्योंकि जिस तरह का माहौल दिख रहा था उसके अनुरुप परिणाम नहीं है। हम आगे आकलन करेंगे, हालांकि अभी फाइनल परिणाम का इंतजार है।
शाजापुर जिले का पहला परिणाम
कालापीपल से भाजपा प्रत्याशी धनशायम चंद्रवंशी ने 11941 वोट से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी को हराया है।
विकट्री साइन दिखाते नजर आए शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रुझान से काफी खुश नजर आये। उन्होंने सीएम हाउस से पत्नी साधना और दोनों बेटों के साथ विकट्री साइन दिखाया। मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। कालापीपल में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं रतलाम में भाजपा के चैतन्य कश्यप ने 50000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है।
सीएम हाउस में काम करने वाली मालिन ने शिवराज को दी बधाई
सीएम हाउस में काम करने वाली मालिन राधा बाई ने मुख्यमंत्री चौहान को फूल देकर बधाई दी। इस दौरान सीएम शिवराज भावुक हो गए।
राधा बाई सीएम हाउस में फूलों की क्यारी और बगीचे का काम देखती हैं और प्रतिदिन मुख्यमंत्री के भगवान की पूजा के लिए फूल लाकर देती हैं।
कालापीपल में भाजपा ने दर्ज की जीत
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा आ गया है। भाजपा ने कालापीपल विधानसभा में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के कुणाल चौधरी भाजपा प्रत्याशी से हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 160 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 67 सीटों पर आगे हैं। तीन सीटों पर अन्य आगे है। भोपाल की हुजूर विधानसभा से रामेश्वर शर्मा 26755 मतों से आगे हैं। नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल 8008 वोट से आगे चल रहे हैं। 9 राउंड की समाप्ति पर भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील 19,000 वोटों से आगे हैं।
रीवा विधानसभा
रीवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला 11241 वोटों से आगे हैं। मनगंवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रजापति करीब 10000 वोट से आगे चल रहे हैं। मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल 7522 वोट से आगे हैं। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम 6631 वोट से आगे हैं। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह 2448 वोटों से आगे हैं। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह 1609 वोटों से आगे हैं। सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा 2299 वोटों से आगे हैं। सिरमौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह 1070 वोट से आगे हैं।
रुझान में भाजपा की जीत तय
भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 155 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 सीट पर अन्य आगे है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। प्रदेश की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर प्रदेश के साथ ही देश के लोगों की नजर है। ऐसी ही सीटों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 142 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 85 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तीन सीट पर अन्य आगे है। भाजपा एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है। भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। मिठाई बांटी जा रही है।
बुधनी से शिवराज सिंह चौहान एकतरफा आगे,जबकि कांग्रेस हाफ पर चल रही हैं
3 Dec, 2023 11:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और अब चुनावी परिणाम का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, भाजपा-कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावे कर रही हैं, लेकिन दोपहर बाद तक तस्वीर एकदम साफ हो जाएगी कि राज्य में किसका परचम लहरा रहा है।
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ, जबकि रविवार सुबह आठ बजे से शुरुआती रुझान सामने आने लगे।
नेपानगर से भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू आगे
नेपानगर विधानसभा सीट की छठवें राउंड की गणना में भाजपा की मंजू दादू को 4034 मत, कांग्रेस की गेंदूबाई चौहान को 2030 मत मिले हैं।
बुरहानपुर से भाजपा की अर्चना चिटनिस आगे
बुरहानपुर विधानसभा सीट में चौथे राउंड की गणना में भाजपा की अर्चना चिटनिस आगे हैं। उन्हें 5980 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के ठाकुर सुरेंद्र सिंह को 2996, निर्दलीय हर्षवर्धन सिंह चौहान को 1427 और एआईएमआईएम के नफीस मंशा खान को 2168 वोट मिले हैं।
बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान 21 हजार से ज्यादा मतों से आगे
बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीसरे राउंड में भी आगे चल रहे हैं। उनके आसपास अब कोई भी प्रत्याशी नहीं दिखाई दे रहा है। फिलहाल शिवराज सिंह चौहान 21197 मतों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा - 26452 वोट
कांग्रेस - 5255 वोट
चुरहट छोड़ सीधी की सभी सीटों पर भाजपा आगे
सीधी जिले की चुरहट विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो बाकी तमाम सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
भाजपा 147 सीटों पर चल रही आगे - चुनाव आयोग
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 147 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 61 सीटों पर आगे है।
भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल, जय श्रीराम के लगे नारे
शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ही भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।
शहडोल जिले की तीन में से दो में BJP और एक में कांग्रेस आगे
शडडोल जिले की तीन में से दो सीटों पर भाजपा, जबकि एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल, जय श्रीराम के लगे नारे
शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ही भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।
कटनी की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक आगे
कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल से 2518 वोट से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस से बहुत आगे निकली भाजपा
मध्य प्रदेश में रुझानों में भाजपा 157 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर सिमटी हुई दिखाई दे रही है।
झाबुआ जिले की तीनों सीट से भाजपा आगे
हरदा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल आगे
हरदा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल दूसरे राउंड में 630 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल को 8935 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आर के दोगने को 8305 मत हासिल हुए।
सैलाना से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष विजय आगे
रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर तीन राउंड के बाद कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत 1406 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक हर्ष विजय गहलोत को 11,066 मत, भाजपा की संगीता चारेल को 9,660 मत और निर्दलीय प्रत्याशी कलमेश्वर डोडियार को 9,293 मत हासिल हुए हैं।
MP: जारी हुए 230 सीटों पर रुझान, बीजेपी को मिल रहा बहुमत, कांग्रेस 100 से नीचे
3 Dec, 2023 10:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. शुरुआत डाक मत पत्रों की गिनती के साथ हुई. राज्य में 17 नवंबर को चुनाव हुआ था. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज मतगणना की जा रही है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने भारतीय जनता पार्टी को राहत की खबर दी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी 150 सीटों की बंपर बढ़त बनाई हुई है. वहीं काग्रेस पार्टी सिर्फ 78 सीटों पर आगे चल रही है. दो सीटों पर अन्य पार्टियों के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.
बीजेपी के सात सांसदों के क्या हैं हाल?
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में सात सांसदों को चुनावी रण में उतारा था. इनमें तीन केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. तीन में से दो केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नरेंद्र सिंह तोमर पीछे चल रहे हैं. हालांकि प्रह्लाद पटेल ने लगातार बढ़त बनाई हुई है. बीजेपी के बाकी चार सांसद राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक और गणेश सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.
राऊ से पीछे चल रहे हैं जीतू पटवारी, मधु वर्मा ने बनाई बड़ी बढ़त
मध्य प्रदेश की हॉट सीट राऊ से कांग्रेस को चौंकाने वाली खबर मिल रही है. इस सीट पर पार्टी के स्टार चेहरे जीतू पटवारी चुनाव मैदान में हैं. हालांकि जीतू पटवारी शुरुआती रुझानों में राऊ सीट पर काफी पीछे चल रहे हैं. यहां बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने बढ़त बनाई हुई है.
बीजेपी-कांग्रेस के अलावा लीडरबोर्ड पर इस पार्टी का भी नाम, एक सीट पर चल रही आगे
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की 45 विधानसभा सीटों पर रुझान बता दिए हैं. इनमें 37 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी तो सात सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है. वहीं एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी ने बढ़त बनाते हुए लीडर बोर्ड पर अपना नाम ला दिया है. रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार आगे चल रहे हैं.
चुनाव परिणाम में भाजपा और कांग्रेस दोनों जीत को लेकर आश्वस्त और उत्साहित हैं, प्रदेश कार्यालयों में रहेंगे वरिष्ठ नेता
2 Dec, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों की पांच वर्ष की मेहनत के बाद रविवार (तीन दिसंबर) को फसल काटने का दिन है। चुनाव परिणाम में भाजपा और कांग्रेस दोनों जीत को लेकर आश्वस्त और उत्साहित हैं। यहां तक कि प्रदेश कार्यालयों में परिणाम के बाद जश्न की तैयारी भी की जा रही है। दोनों कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जहां पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
एक छत के नीचे रहेंगे शिवराज, शर्मा, वैष्णव, तोमर, सिंधिया
प्रदेश भाजपा कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद जिला पदाधिकारियों और उम्मीदवारों के सीधे संपर्क में रहेंगे। इनके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर, प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया के उपस्थित रहने की भी पूरी संभावना है।
कानूनी दांव पेंच से निपटने की तैयारी
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर भी यहां रहेंगे। मतगणना में कानूनी पेंच फंसने पर वह विधिक सलाह देंगे। पार्टी ने पहले ही प्रत्याशियों और एजेंटों को प्रशिक्षण देकर बताया है कि मतगणना में किन-किन बातों का ध्यान रखना है। दोपहर 12 बजे तक परिणामों के रूझान मिलने पर दोनों दलों के बड़े नेताओं के आने-जाने का सिलसिला बढ़ेगा। इस बार छोटे दल भी जीत को लेकर पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने ली बैठक
प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार सुबह भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला प्रभारियों से मतगणना एजेंटों की नियुक्त करने सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गई। बैठक लगभग ढाई घंटे चली।
कमल नाथ ने कहा,बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार,मुझे मप्र के मतदाताओं पर पूरा भरोसा
2 Dec, 2023 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शनिवार को भोपाल लौटते ही कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि मतगणना में पूरी सतर्कता से जुट जाएं। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और उम्मीदवारों से चर्चा की। मीडिया से चर्चा में कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। यदि भाजपा के पास इतनी सीटें हैं तो इससे बात करो, उससे बात करो, यह नाटक क्यों कर रही है। मैं बहुमत से सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त हूं। उन्होंने कहा कि मुझे एक्जिट पोल से कोई मतलब नहीं है। मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। निर्दलीय प्रत्याशियों से बात करने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। बहुमत से सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि डेढ़ माह पहले प्रारंभ हुई विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो जाएगी। आपने हर चरण पर मन, वचन और कर्म से पार्टी और लोकतंत्र की जो सेवा की है, वह अतुलनीय है।इसी एकाग्रता और समर्पण से मतगणना की प्रक्रिया भी हम सबको मिलकर संपन्न करानी है। मैं भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित रहकर मतगणना पर नजर रखूंगा और आप सबके संपर्क में रहूंगा। विश्वास रखिए विजयश्री कांग्रेस का वरण करने जा रही है।
अब हमारे पास कोई गद्दार नहीं बचा
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि 130 से एक सीट कम नहीं आएगी। मतगणना के साथ ही पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। भाजपा राजनीति नहीं व्यवसाय करती है। कांग्रेस विधायकों की सेंधमारी पर उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है। अब हमारे पास कोई गद्दार नहीं बचा है। परिणाम घोषित होने के बाद भोपाल में जुटेंगे निर्वाचित प्रतिनिधिसूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस ने मतगणना के बाद सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को भोपाल पहुंचने के लिए कहा गया है। जहां मतगणना में विवाद नहीं होगा, वहां परिणाम जल्द आ जाएंगे। रात दस बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
मप्र में हो रही रुक-रुककर बारिश, छाया कोहरा
2 Dec, 2023 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्यप्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। वहीं अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में बादल बने हुए हैं। निचले स्तर पर बादल बने रहने और वातावरण में बड़े पैमाने में नमी के कारण सुबह के समय घना कोहरा भी छा रहा है। गुरुवार को भोपाल में सुबह सात बजे से आठ बजे तक दृश्यता 50 मीटर रह गई थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। राजस्थान में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तरी महाराष्ट्र पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। इस वजह से भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा हो रही है। अभी दो दिन तक बादल बने रहने की संभावना है। उधर, गुरुवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक गुना में 15, खजुराहो में 6.8, टीकमगढ़ में छह, नौगांव में पांच, भोपाल में पांच, उमरिया में चार, दमोह में तीन, पचमढ़ी में दो, बैतूल, सागर, सीधी और जबलपुर में एक, सतना में 0.2, इंदौर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मध्यप्रदेश में खुलेंगे दस और निजी विश्वविद्यालय
2 Dec, 2023 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्यप्रदेश में राज्य सरकार जल्द दस नई निजी विश्वविद्यालयों (प्राइवेट यूनिवॢसटी) को मंजूरी देने जा रही है। अकेले भोपाल में चार निजी विश्वविद्यालयों को खोलने की योजना है। इसके लिए शासन स्तर पर जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संभवत: आगामी शिक्षा सत्र से ये विश्वविद्यालय काम करना प्रारंभ कर देंगे। हम बता दें कि अभी प्रदेश में 53 निजी विश्वविद्यालय हैं। जिनमें से केवल भोपाल में 12 निजी विश्वविद्यालय में हैं।
मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अधिकारियों के अनुसार मध्य प्रदेश में जल्द ही दस नए निजी विश्व विद्यालय शुरू हो सकते हैं। इन निजी विश्व विद्यालय को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पिछले साल 2022 में राज्य सरकार ने प्रदेश में 11 निजी विश्व विद्यालय को मंजूरी दी थी। जिन्होंने बाकायदा काम करना शुरू कर दिया है। तथा जिनमें अकादमिक सत्र का प्रथम बैच भी शुरू हो चुका है। बताते हैं कि इनमें 70 प्रतिशत निजी विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज के तौर पर शुरू हुए थे। लेकिन बाद में इन्हें निजी विश्वविद्यालय में तब्दील कर दिया गया। इन विश्वविद्यालयों में अभी इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ और फार्मेसी के दो लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। इसके साथ इन विश्वविद्यालयों में अलग-अलग विषयों से जुड़े डिप्लोमा और डिग्री पाठयक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
ये निजी विश्वविद्यालय भोपाल, इंदौर, सिंगरौली और रीवा के साथ प्रदेश के उन जिलों में खोले जा रहे हैं, जहां ग्रामीण अंचलों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। प्रदेश में कुल 53 निजी विश्वविद्यालयों में 12 विश्वविद्यालय तो केवल भोपाल में ही संचालित हो रहे हैं। हम बता दें कि निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए कम से कम 25 एकड़ जमीन होना जरूरी है। इससे पहले कम से कम 50 एकड़ जमीन होने का नियम था। लेकिन बाद में इसे व्यवहारिक दिक्कतों के चलते कम कर दिया गया।
भोपाल लौटे कमल नाथ ने एक्जिट पोल को किया खारिज, निर्दलीयों से बात करने पर कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी
2 Dec, 2023 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मप्र विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शनिवार को भोपाल लौटे। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। यदि भाजपा के पास इतनी सीटें हैं तो इससे बात करो, उससे बात करो, यह नाटक क्यों कर रही है।
पोल से कोई मतलब नहीं
उन्होंने एक्जिट पोल को लेकर कहा कि मुझे कोई पोल से कोई मतलब नहीं है। मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। आज कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है। कल जब परिणाम आएंगे, तब विस्तार से चर्चा करेंगे। निर्दलीय प्रत्याशियों से बात करने को लेकर कहा कि कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।
मतगणना की तैयारियों को लेकर की चर्चा
इससे पहले शुक्रवार देर रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वर्चुअली मतगणना की तैयारी और उसके बाद की स्थितियों को लेकर चर्चा की थी। सभी नेताओं ने चुनाव को लेकर अपनी-अपनी जानकारी साझा की। कमल नाथ ने विश्वास जताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बहुमत के साथ बन रही है।
परिणाम घोषित होने के बाद भोपाल में जुटेंगे निर्वाचित प्रतिनिधि
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस ने मतगणना के बाद सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को भोपाल पहुंचने के लिए कहा है। जहां मतगणना में विवाद नहीं होगा, वहां परिणाम जल्द आ जाएंगे। रात दस बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
भोपाल में पुरानी जेल में मतगणना को लेकर पुलिस-प्रशासन व निर्वाचन आयोग ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
2 Dec, 2023 11:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । रविवार तीन दिसंबर को पुरानी जेल परिसर में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह 08 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में निर्वाचन आयोग, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रत्याशी व उनके एजेंट्स भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही वाहनों की दबाव बहुत ज्यादा होगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्ता को देखते हुए 3 दिसंबर को सुबह 6 बजे से पुरानी जेल परिसर के आसपास ट्रैफिक डायवर्सन रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि आवश्यकता नहीं होने पर वह इस मार्ग की तरफ जाने से बचें।
इन मार्गों पर बंद रहेगा आवागमन
:- सीआइ कालोनी, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, होमगार्ड टर्निंग एवं कोर्ट चौराहा से पुरानी जेल की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दोपहिया, चार पहिया, लोक परिवहन एवं अनुमति प्राप्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
:- स्टेट बैंक आफ इंडिया मैदा मिल के पास से सेंट्रल स्कूल क्रमांक-1, स्टेट आईटी की तरफ जाने वाले रास्ते से न्यायालय एवं जेल की तरफ जाने वाले सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
:- जो वाहन जहांगीराबाद से एमपी नगर की ओर आवागमन करना चाहते हैं, वह शब्बन चौराहा, जिंसी चौराहा, बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष फाटक ओवर ब्रिज, मैदा मिल से बोर्ड आफिस होकर आवागमन करेंगे।
:- प्रत्याशियों के एजेंट और नाश्ता-भोजन लाने वाले वाहन पुरानी जेल परिसर के मुख्य द्वार तक पहुंच सकेंगे।
इस प्रकार होगी पार्किंग व्यवस्था
:- आम जनता के वाहन पंजाब नेशनल बैंक की तरफ और कोर्ट तिराहा से वल्लभ भवन मार्ग पर दोनों तरफ पार्क किए जा सकेंगे। मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों, पत्रकार और मीडियाकर्मियों के वाहन निर्धारित स्थान जेल परिसर में पार्क होंगे।
:- एजेंटों को वाहन पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से होमगार्ड टर्निंग तक जाएंगे। इन वाहनों की पार्किंग लाल परेड ग्राउंड एवं एमएलए रेस्ट हाउस में होगी। डीबी माल की तरफ से आने वाले एजेंटों के वाहन कोर्ट तिराहा तक पहुंच सकेंगे। इनकी पार्किंग वल्लभ भवन मार्ग के दोनों तरफ होगी।
:- मतगणना स्थल पहुंचने वाले प्रत्याशियों के वाहन जेल परिसर में निर्धारित स्थान पर पार्क होंगे। जहांगीराबाद की तरफ से आने वाले एजेंटों के वाहन पुलिस आईटीआई गेट तक पहुंचकर निर्धारित स्थान पर पार्क किए जाएंगे।
:- इसी प्रकार मिंडोस कालोनी की तरफ से आने वाले एजेंटों के वाहन पीएनबी मुख्यालय तक पहुंचेंगे और सड़क के दोनों तरफ पार्क किए जाएंगे। आम जनता के वाहन वैकल्पिक तौर पर एमएलए रेस्ट हाउस, लाल परेड के आईटीआई ग्राउंड तथा एमवीएम ग्राउंड पर पार्क किए जा सकेंगे।
कल रहेगा शुष्क दिवस, शराब पर लगाया प्रतिबंध
जिले में मतगणना के दौरान रविवार को शराब की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने तीन दिसंबर को 24 घंटे शुष्क दिवस घोषित किया है। जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की 87 शराब दुकानों पर शराब के क्रय-विक्रय और भंडारण आदि पर प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान जिले की परिसीमा में स्थित एवं संचालित सभी शराब दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, सिविलियन क्लब, सैनिक थोक कैंटीन, फुटकर कैंटीन, वाइन विक्रय के लिए स्वीकृत रिटेल आउटलेट एवं अन्य लाइसेंस केंद्र, जिंसी चौराहा स्थित देशी शराब भंडारागार और गांधीनगर स्थित विदेशी शराब भंडारागार से शराब के आयात, निर्यात, परिवहन, क्रय, विक्रय एवं प्रदाय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए हैं कि उक्त आदेश का सख्ती से पालन किया जाए एवं उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
मतगणना से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई
2 Dec, 2023 11:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दो जिला अध्यक्षों को दिखाया बाहर का रास्ता
भोपाल । मप्र में विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले आए एग्जिट पोल से कांग्रेस खेमे में नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है। यही कारण है कि अब मप्र कांग्रेस ने चुनाव में भितरघात करने वाले और भाजपा के पक्ष में अप्रत्यक्ष काम करने वाले पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम शुरू कर दिया है।
कांग्रेस ने टीकमगढ़ और मुरैना के जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई की है। इसके अलावा इन पर पार्टी विरोधी काम करने का भी आरोप लगाया गया है। यही कारण है कि इन्हें कांग्रेस से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने टीकमगढ़ जिले के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका प्रसाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहने पर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का फरमान जारी किया है। इन पदाधिकारियों पर पार्टी विराधी काम करने का आरोप है। ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव में इन्होंने पार्टी के विरोध में काम किया है। इसी कारण इन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।
मुरैना ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष मधुराज तोमर को पार्टी ने पद से हटा दिया है। इसके अलावा उनसे बात दिन के भीतर जवाब-तलब किया गया है। अगर जवाब संतुष्ट वाला नहीं हुआ तो पार्टी से भी बाहर किया जा सकता है। हम आपको बता दें यहां भी जिला अध्यक्ष पर भाजपा का काम करने का आरोप है।
3 दिसम्बर को मतगणना स्थलों पर विशेष पुलिस व्यवस्था तैनात करने की मांग: कांग्रेस
2 Dec, 2023 10:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेष के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन आयोग को एक वीडियो एवं ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि हार के डर से घबडाकर भाजपा कार्यालय में भाजपा के नेताओं द्वारा मीटिंग आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल पर बवण्डर (हंगामा) खड़ा कर मतगणना कार्य में बाधा पहुंचाकर अशांति फैलाने के कार्य को मूर्तरूप देने का कार्य किये जाने हेतु उकसाया जा रहा है, जिससे आगामी 3 दिसम्बर को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान अराजकता की स्थिति निर्मित हो सकती है।
कांग्रेस नेताओं प्रदेष कांग्रेस के उपाध्यक्षगण राजीव सिंह, प्रकाश जैन और जे.पी. धनोपिया द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से भेंट कर गंभीर विषय पर चिंता व्यक्त करते हुये ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। जिससे कि हार के डर से बौखलाई भाजपा मतगणना में व्यवधान पैदाकर अराजकता न फैला सके एवं मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
कांग्र्रेस प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा की मीटिंग भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग कहा कि मतगणना दिवस पर सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित मतगणना कार्य में किसी भी तरह के बवण्डर (हंगामा) खड़ा किए जाने की भाजपा की सुनियोजित योजना को रोकने के लिए आवश्यक प्रशासनिक स्तर पर पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के उद्देश्य से केन्द्रीय रिजर्व बल तैनात किए जाने की व्यवस्था किया जाना उचित होगा, ताकि विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हो सके ताकि जनता द्वारा किये गये मतदान के मताधिकारी का स्पष्ट परिणाम जनता के बीच सामने आये।
कांग्रेस की होगी जीत, एग्जिट पोल की खुलेगी पोल: कमलेश्वर पटेल
2 Dec, 2023 09:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रायोजित एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल के अलग-अलग नतीजों से स्पष्ट है कि सर्वे अवैज्ञानिक तरीके से किए गए है।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में पटेल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे प्रशासनिक अमले पर दबाव बनाने और कम अंतर से जीत, हार वाली सीटों पर मतगणना प्रभावित करने के इरादे से यह सब किया जा रहा है।
श्री पटेल ने कहा कि जब मतगणना की तारीख निश्चित है तब अवैज्ञानिक आधार पर किए गए एग्जिट पोल कितने ठीक हैं, यह मतदाताओं को तय करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को कितनी सीट मिलती हैं, यह मतदाता तय करते हैं, यह एग्जिट पोल तय नहीं करता।
श्री विधायक पटेल ने कहा कि इस प्रकार का सर्वे एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रायोजित है और आरएसएस के पदाधिकारियों द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है।
श्री पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई, कुशासन, गुंडागर्दी, गरीबी, आमदनी घटने जैसे मुद्दों को लेकर सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ प्रदान किया है। अंतिम परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा और इस चुनाव में जनता की जीत होगी।
श्री पटेल ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है की मतगणना के दौरान चौकन्ने रहकर सतर्कता पूर्वक कार्य करें। थोड़ी सी भी गड़बड़ी की कोशिश होने पर तत्काल वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सूचित करें और विरोध दर्ज कराएं। सत्य की जीत होगी, एग्ज़िट पोल की पोल खुलेगी।
मतगणना से पहले बदल गई ईवीएम, कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग
2 Dec, 2023 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। बालाघाट में बैलेट पेपर से कथित छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक शिकायत दर्ज कराई थी और ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि रीवा जिले में ईवीएम बदले जाने की आशंका कांग्रेस उम्मीदवार ने जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेसउम्मीदवार का कहना है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में पांच पोलिंग बूथ में पीठासीन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अलग अलग नंबर के ईवीएम से मतदान करन की जानकारी दी है। रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अभय मिश्रा ने ईवीएम बदले जाने की आशंका जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की है। अपनी शिकायत में अभय मिश्रा ने कहा है कि पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी द्वारा दिए गए ईवीएम नंबर और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिए ईवीएम नंबर मिलान नहीं कर रहे हैं। उनकी विधानसभा क्षेत्र के पांच पोलिंग बूथों पर ऐसा हुआ है। उन्होंने मांग उठाई है कि मतदान के समय की कंट्रोल यूनिट की संशोधित सूची प्रदान की जाए। इस मामले में रिटर्निंग आफिसर ने कहा है कि कुछ जगहों पर ईवीएम बदले गए थे। जल्द ही पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
गैस त्रासदी भोपाल की खूबसूरती में बदनुमा दाग
1 Dec, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश का भोपाल शहर अपनी कनेक्टिविटी और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कहते हैं कि हर खूबसूरत चीज में कोई दाग होता है। इसतरह भोपाल की धरती पर भी कुछ ऐसा हो चुका है जो शायद सदियों तक नहीं भुलाया जा सकता। भोपाल में 3 दिसंबर सन 1984 को रात के समय भयानक औद्योगिक दुर्घटना हुई। इस घटना में करीब 8000 लोग मरे और बाद में उसके प्रभाव से कई हफ्तों तक लोगों के मरने की खबरें आती रही। कुल मिलाकर लगभग 15 हजार लोगों की इस दुर्घटना में जान चली गई थी। दरअसल भोपाल स्थित अमेरिका की यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने से एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ और यह पूरे शहर में फैल गई। कंपनी के आसपास के लोगों ने तुरंत दम तोड़ दिया था लेकिन अधिकतर लोग धीरे-धीरे जहरीली हवा के फैलने के बाद मरे। बहुत सारे लोग अनेक तरह की शारीरिक अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हुए। भोपाल गैस कांड में मिथाइलआइसोसाइनेट नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। जिसका उपयोग कीटनाशक बनाने के लिए किया जाता था। इस घटना को हुए कई साल बीत गए लेकिन घटना से जुड़े एक शख्स का निधन 30 नवंबर को हुआ। अमेरिका के राजनयिक हेनरी किसिंजर का 30 नवंबर को 100 साल की उम्र में निधन हुआ।
अमेरिका के दिग्गज राजनयिक किसिंजर ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों की विश्वासघाती धाराओं को पार किया, और अपने पीछे गुप्त संचालन और गुप्त लेनदेन का निशान छोड़ दिया। इसतरह के एक सौदे में, किसिंजर ने, 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के बाद अमेरिकी रासायनिक कंपनी यूनियन कार्बाइड को कानूनी जवाबदेही से बचाने में विवादास्पद भूमिका निभाई और पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजे के लिए अभी भी अदालतों में भटकने के लिए अपनी चालाकी से काम लिया।
1984 में 2 और 3 दिसंबर की मध्यरात्रि को यूनियन कार्बाइड कारखाने से जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव ने 15000 से अधिक लोगों की जान ले ली और 1 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। गैस रिसाव के तुरंत बाद, भोपाल में अराजकता और तबाही मच गई। हजारों निवासियों की आँखें चुभने लगी थीं और उनके फेफड़े सांस लेने के लिए हांफ रहे थे। लोगों ने अपने घर छोड़ दिए। शहर के अस्पताल श्वसन संबंधी बीमारियों, त्वचा के जलने और अंधेपन से जूझ रहे रोगियों की भीड़ से भरे हुए थे। त्रासदी के बाद के दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़ती रही। मरने वालों की सटीक संख्या एक विवादास्पद मुद्दा बनी हुई है, जिसका अनुमान 15,000 से लेकर चौंका देने वाली 25,000 तक है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में यूनियन कार्बाइड के अध्यक्ष वॉरेन एंडरसन भी शामिल थे। हालाँकि, एंडरसन को वापस लौटने के वादे पर 2,000 की जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद भारत सरकार ने अमेरिकी अदालत में यूनियन कार्बाइड के खिलाफ 3.3 अरब डॉलर के हर्जाने का दावा दायर किया।
किसिंजर की परामर्श कंपनी किसिंजर एसोसिएट्स ने आपदा के बाद यूनियन कार्बाइड को एक ग्राहक के रूप में लिया और वर्षों तक उनकी ओर से पैरवी की। मई 1988 में भारतीय उद्योगपति जेआरडी टाटा द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लिखा गया एक पत्र आपदा के पीड़ितों के लिए लंबी मुआवजा वार्ता के संबंध में किसिंजर की गहरी चिंताओं को उजागर करता है। टाटा ने कहा किसिंजर ने सोचा कि यूनियन कार्बाइड एक निष्पक्ष और उदार समझौता करने के लिए तैयार है जो किसी भी हमले या आलोचना का प्रभावी ढंग से मुकाबला करेगा क्योंकि यह भारतीय अदालतों द्वारा प्रस्तावित रकम से अधिक है।
टाटा ने कहा डॉ किसिंजर, जो समिति के एक प्रमुख सदस्य और मेरे अच्छे मित्र हैं, जैसा कि आप जानते होंगे, अमेरिका में यूनियन कार्बाइड सहित कई सरकारों और बड़े निगमों के सलाहकार और सलाहकार हैं। उन्होंने मुझे उनके और उनके बारे में बताया। भोपाल आपदा के पीड़ितों को भुगतान की जाने वाली मुआवजे की राशि पर समझौते पर पहुंचने में लंबी देरी पर उनकी अपनी चिंता है।
फरवरी 1989 में, 24 दिनों के गहन कानूनी विचार-विमर्श के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने यूनियन कार्बाइड को 470 मिलियन डॉलर का अंतिम भुगतान करने का आदेश दिया। टाटा ने कहा जनता की राय, उन्होंने (किसिंजर ने) सोचा, इस तरह के समझौते का पुरजोर समर्थन करेंगे क्योंकि इससे न केवल पीड़ितों को बहुत उदार मुआवजा मिलेगा, जिसके लिए उन्होंने इतने लंबे समय तक इंतजार किया था, बल्कि यह उन्हें लंबे समय के बजाय अभी भी दिया जाएगा। इस मामले में अमेरिकी कॉर्पोरेट हितों, विशेष रूप से यूनियन कार्बाइड और इसके वर्तमान मूल संगठन डॉव केमिकल्स के संरक्षण के लिए अमेरिकी सरकार ने इन निगमों को जवाबदेही से बचाकर भोपाल आपदा पीड़ितों के लिए न्याय में बाधा उत्पन्न की है।
मंत्रालय में हुआ वंदे-मातरम गायन
1 Dec, 2023 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन गण मन का सामूहिक गायन आज वर्षा होने के कारण मंत्रालय वल्लभ भवन क्र.1 के कक्ष क्रं. 506 में हुआ। वंदे-मातरम गायन में अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, एस.एन.मिश्रा, अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, सुखवीर सिंह एवं मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।