देश (ऑर्काइव)
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए कहा-शादी के बाद सेक्स के लिए मना करना क्रूरता
20 Sep, 2023 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी के बाद अपने पार्टनर को सेक्स के लिए इनकार करना क्रूरता है। सेक्स के बिना शादी अभिशाप है। शादी के बाद यौन संबंधों में लगातार निराशा से ज्यादा घातक और कुछ नहीं हो सकता। इस मामले में पत्नी के विरोध के चलते शादी का मकसद ही पूरा नहीं हुआ है।
दरअसल, कपल की शादी साल 2004 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। इसके बाद महिला मुश्किल से 35 दिन अपने पति के साथ रही। महिला शादी के बाद भी पिछले 18 सालों से अपने मायके में रह रही है। पत्नी के ससुराल न लौटने पर पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। जिसके बाद कोर्ट ने तलाक का फैसला सुनाया था। महिला ने फैमिली कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस नीना बंसल कैत की बेंच ने सुनवाई करते हुए महिला की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि महिला साबित नहीं कर पाई है कि उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया गया। मामले में फैमिली कोर्ट ने सही फैसला दिया था। हालांकि, यह साबित नहीं हुआ है कि महिला ने पति को छोड़ दिया था। लेकिन महिला ने पति के साथ 18 साल तक जो किया, वह क्रूरता है। इस आधार पर पति महिला से तलाक ले सकता है।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा था
कर्नाटक हाईकोर्ट ने जून 2023 में एक मामले में सुनवाई के दौरान ऐसा ही कमेंट किया था। कोर्ट ने कहा था- शादी के बाद पति अगर पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करता है, तो यह हिंदू मैरिज एक्ट के तहत क्रूरता है, लेकिन आईपीसी की धारा 498ए के तहत अपराध नहीं है। कोर्ट ने पति और उसके परिजनों के खिलाफ दायर उस क्रिमिनल केस को भी खारिज कर दिया, जो पत्नी ने 2020 में दर्ज कराया था। कोर्ट ने हाल ही में दिए एक फैसले में यह बात कही।
शादी के 28 दिन बाद ही महिला ने पति को छोड़ा
कपल की शादी 18 दिसंबर 2019 को हुई थी। शादी के महज 28 दिन बाद ही पत्नी मायके चली गई। महिला ने 5 फरवरी 2020 को पति और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया था। पत्नी ने हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत शादी रद्द करने की मांग करते हुए भी एक केस दर्ज कराया था। इसके बाद 16 नवंबर 2022 को दोनों के बीच तलाक हो गया था।
प्राइवेट पार्ट में छिपाकर 2 किलो सोना की तस्करी, नागपुर एयरपोर्ट पर दो गिरफ्तार
20 Sep, 2023 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नागपुर। कस्टम विभाग ने नागपुर हवाई अड्डे पर दो लोगों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवक दुबई से अपने प्राइवेट पार्ट में 2 किलो सोने का पेस्ट लेकर आए थे। कस्टम विभाग के अधिकारियों को इन युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ. उनकी तलाशी लेने के बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में दोनों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम शाहिद नालबंद और पीरबाबा कलंदर बाबूसा सौदागर है। दोनों कर्नाटक के निवासी हैं। बताया गया है कि कस्टम विभाग को गुप्त सूचना मिली कि दो लोग नागपुर एयरपोर्ट से सोने की तस्करी करने जा रहे हैं. कल सुबह सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी नागपुर हवाईअड्डे पर कड़ी नजर रखे हुए थे. इसी बीच कतर से विमान से दो युवक नागपुर पहुंचे. सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोका और तलाशी ली. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपने प्राइवेट पार्ट में 2 किलो सोने का पेस्ट छिपा रखा था. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनके पास से दो किलो सोना बरामद कर लिया.
पांच साल पहले हुए दिल्ली बलात्कार मामले में अधिकांश संदिग्ध नाबालिग
20 Sep, 2023 07:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । पांच साल पहले एक स्कूली छात्रा से हुए बलात्कार मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ सरकारी अधिकारी प्रेमोदय खाखा के अनुसार दिल्ली किशोरी बलात्कार मामले में नए पहचाने गए कई संदिग्ध अभी भी नाबालिग हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता, जिसका कथित तौर पर पांच साल पहले यौन उत्पीड़न किया गया था। लड़की ने हाल ही में एक परामर्श सत्र के दौरान यह खुलासा किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है। उसने जिन लोगों के नाम लिए हैं उनमें से अधिकांश उसके आयु वर्ग के हैं और उसके पड़ोस में रहते हैं।उसकी शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की है, इनमें से अधिकांश अभी भी नाबालिग हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने हाल ही में पुलिस को सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दर्ज किए गए नाबालिग के बयान के आधार पर एक नया मामला दर्ज करने का निर्देश दिया, इसके बाद एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा था कि जांच के दौरान, शिकायतकर्ता ने खुलासा किया कि जब वह 2018-2020 के बीच न्यू उस्मानपुर इलाके में अपने परिवार के साथ रह रही थी, तो कुछ लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। नवंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार भी किया गया। जैसा कि मामले से परिचित सूत्रों ने खुलासा किया है, पीड़िता, जो उस समय सिर्फ 14 साल की थी।
पीड़िता के अनुसार उसे 31 अक्टूबर, 2020 को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर खाखा द्वारा प्रारंभिक हमले का सामना करना पड़ा था। पीड़िता वर्तमान में 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसने हाल ही में सेंट स्टीफंस अस्पताल में एक परामर्शदाता के साथ अपनी आपबीती साझा की, जहां उसे चिंता के दौरे के कारण भर्ती कराया गया था। उसके खुलासे के बाद, कानून प्रवर्तन ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई की है।
महिला संगठन का इंफाल घाटी में 48 घंटे बंद का एलान
19 Sep, 2023 03:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मणिपुर के इंफाल घाटी जिले में मैतेई महिलाओं का संगठन मीरा पैबी और अन्य स्थानीय क्लब ने आधी रात से 48 घंटे के लिए बंद का एलान किया है। यह बंद आग्नेयास्त्र ले जाने और वर्दी पहनने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच युवकों की रिहाई के लिए बुलाया गया है।
मंगलवार की सुबह बाजार और दुकाने बंद रहने के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा, वहीं सड़कों पर कुछ वाहन चलते दिखें। सोमवार को पूर्वी इंफाल के खुरई और कोंगबा, बिष्णुपुर जिले के नामबोल, पश्चिमी इंफाल के काकवा और थौबल जिले के कुछ इलाकों में मीरा पैबी ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया था। मणिपुर पुलिस ने शनिवार को पांच युवकों को वर्दी पहनकर हथियार ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि उन पांचों को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें पुलिस कस्टडी में भेजा गया।
ऑल लैंथाबल केंद्र यूनाइटेड कोरडिनेटिंग कमेटी के अध्यक्ष युमनाम हिटलर ने कहा, गिरफ्तार किए गए पांचों युवक यहां के नागरिक और गांव के स्वयंसेवक हैं। वे सभी अपने गांवों को कुकी जो उग्रवादियों के हमले से बचाने के लिए रखवाली कर रहे थे। हम उनकी रिहाई की मांग करते हैं। अगर सरकार उन्हें रिहा करने में नाकाम रही तो यह आंदोलन और तेज होगा। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने पोरोमपत पुलिस स्टेशन के सामने युवकों की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी और आरएएफ के जवान को मामूली चोटें भी आई।
इस शुभ योग और मुहूर्त में शुरू होगी लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही
19 Sep, 2023 03:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गणेश चतुर्थी से देश की संसद का कामकाज पुराने संसद भवन से नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नए संसद भवन में जाने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुराने संसद भवन से भारत के संविधान की एक कॉपी लेकर उसी परिसर में तैयार हुए नए संसद भवन में जाएंगे। इसके साथ ही संसद सदस्य पैदल पीएम मोदी के पीछे चलेंगे। इस मौके पर संसद सदस्यों को संविधान की एक कॉपी, संसद से संबंधित किताबें, एक स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट मिलेगा।
नए संसद परिसर का उद्घाटन 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। आज विशेष संसद सत्र का दूसरा दिन नए भवन में होगा। जहां राज्यसभा की बैठक दोपहर 2.15 बजे नए संसद भवन के ऊपरी सदन कक्ष में होगी, वहीं लोकसभा की बैठक दोपहर 1.15 बजे नवनिर्मित संसद भवन के निचले सदन कक्ष में होगी। मध्यप्रदेश उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अक्षय दीक्षित का कहना है कि,आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक नई संसद भवन में पहली बैठक 19 सितंबर को होनी है। इसी दिन गणेश चतुर्थी भी है। भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य देव माना गया है। किसी भी शुभ-मांगलिक कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है।
मान्यता है कि, गणेश जी की पूजा करने से बप्पा समस्त विघ्न हर लेते हैं। ऐसे में नई संसद में कार्यवाही के लिए इस दिन का चयन बेहद ही शुभ है। 19 सितंबर 2023 को नई ससंद भवन में पहली बैठक होगी। पंचांग के अनुसार, यह दिन भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। साथ ही इस दिन ब्रह्म और शुक्ल जैसे शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है।
नई संसद भवन का त्रिकोण आकार भी है शुभ
त्रिकोण या त्रिभुज आकार धार्मिक और वास्तु के अनुसार, बहुत ही शुभ होता है। कई पवित्र धर्म में भी त्रिभुज आकार का महत्व है, श्रीयंत्र भी त्रिभुजाकार है और हिंदू धर्म के त्रिदेव भी त्रिभुज के प्रतीक हैं। इसलिए नए संसद भवन का त्रिभुजाकार होना परिसर के लिए पवित्र और शुभ है. वहीं नई संसद भवन का तिकोना होना देश के विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों को भी दर्शाता है। ऐसे में यह विभिन्न संस्कृतियों के लिए लिहाज से भी खास है।
चार महीने के क्वारंटाइन के बाद नर चीता वायु और अग्नि को बोमा में शिफ्ट किया
19 Sep, 2023 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चार महीने के क्वारंटाइन के बाद नर चीतों वायु और अग्नि को बोमा बाड़े में आज शिफ्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बोमा, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में स्थित है।
चीता पुनरुत्पादन परियोजना ने रविवार को अपना एक साल पूरा कर लिया है। इसी के मद्देनजर नर चीता गौरव और शौर्य को भी संगरोध बाड़े से बोमा में स्थानांतरित कर दिया गया। चीता पुनरुत्पादन परियोजना यानी भारत में फिर से चीतों को बसाने की योजना, जिसे 17 सितंबर को पूरे एक साल हो गए है।
दोनों चीते स्वस्थ
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में सोमवार को कहा गया, 'वायु और अग्नि को स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोमवार को सॉफ्ट रिलीज बोमा में छोड़ दिया गया। दोनों चीते स्वस्थ हैं। दोनों 27 जून से क्वारंटाइन बोमा में थे। रिहाई की प्रक्रिया वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई।
फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते केएनपी पहुंचे
चीता पुनरुत्पादन परियोजना के तहत, पिछले साल 17 सितंबर को आठ नामीबियाई चीतों को केएनपी के बाड़ों में छोड़ा गया था, जिनमें पांच मादा और तीन नर शामिल थे। इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते केएनपी पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि मार्च से अब तक तीन शावकों सहित नौ चीतों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 चीते और एक शावक स्वस्थ स्थिति में हैं। 1952 में भारत में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। हालांकि, अब स्थिति में सुधार हुआ है।
पीएम मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं
19 Sep, 2023 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव लोगों के जीवन में सौभाग्य और संपन्न लेकर आए।
'गणपति बाप्पा मोरया'
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गणेश चतुर्थी को लेकर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!
'सभी बाधाओं को दूर करते रहें विघ्नहर्ता गणेश'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! इस शुभ दिन भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव बहुत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मेरी प्रार्थना है कि विघ्नहर्ता गणेश जी सभी बाधाओं को दूर करते रहें और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण हेतु निरंतर कार्यरत रहें। गणपति बप्पा मोरया!
'सभी के जीवन में खुशियां लाएंगे भगवान विघ्नहर्ता'
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोगों को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी नई शुरुआत और नई आकांक्षाओं के वादे का प्रतीक है। बाधाओं को दूर करने वाले विघ्नहर्ता की उपस्थिति हमें चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी और सभी के जीवन में खुशी और समृद्धि लाएगी।
मांड्या जिले के कृष्णा राजा सागर बांध से छोड़ा जा रहा पांच हजार क्यूसेक पानी
19 Sep, 2023 12:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को मांड्या जिले के कृष्णा राजा सागर बांध से पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। अगले 15 दिनों तक कृष्णा राजा सागर बांध से पानी छोड़ा जाएगा। कर्नाटक ने सोमवार रात से ही बांध से पानी छोड़ने की शुरुआत कर दी है। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश दिया था कि 13 सितंबर से अगले 15 दिनों के लिए 5000 क्यूसेक की आपूर्ति जारी रखने के लिए कहा गया था।
कावेरी बेसिन में सूखा बढ़ रहा है: कर्नाटक सरकार
यह कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के उस आदेश के बाद आया है जिसमें कर्नाटक को 13 सितंबर से अगले 15 दिनों के लिए 5000 क्यूसेक की आपूर्ति जारी रखने के लिए कहा गया था। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई सीडब्ल्यूएमए की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक के बाद अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक में कावेरी बेसिन में सूखे की गंभीरता के मद्देनजर ये कहा कि वह तब तक पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है, जब तक कि जलाशयों के प्रवाह में सुधार नहीं होता है। कर्नाटक सरकार की ओर से ये भी चिंता जताई गई कि कावेरी बेसिन में सूखा बढ़ रहा है, जो पीने के पानी की जरूरतों और सिंचाई की न्यूनतम जरूरतों को भी जोखिम में डाल रहा है।
तमिलनाडु ने 12,500 क्यूसेक पानी छोड़ने की मांग की
तमिलनाडु ने अगले 15 दिनों के लिए कुल 12,500 क्यूसेक पानी (जिसमें 6,500 क्यूसेक का बैकलॉग शामिल है) छोड़ने का आग्रह किया था। अंत में सीडब्ल्यूएमए ने सीडब्ल्यूआरसी की सिफारिशों को विधिवत बरकरार रखते हुए आदेश दिया है कि कर्नाटक को 5000 क्यूसेक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। बता दें कि सीडब्ल्यूएमए की अगली बैठक 26 सितंबर को होगी।
गौरतलब है कि कर्नाटक के मांड्या में किसान तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़े जाने का विरोध कर रहे हैं और राज्य सरकार द्वारा तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़ने के कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के निर्देशों का अनुपालन करने पर गहरा असंतोष भी व्यक्त कर रहे हैं।
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से मिलेंगे कर्नाटक के राज्य मंत्री
कावेरी जल बंटवारे को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु सरकारों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। मंगलवार को राज्य के जल संसाधन मंत्री दुरई मुरुगन के नेतृत्व में तमिलनाडु के सांसदों और विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के गतिरोध को तोड़ने के प्रयास में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र शेखावत से मिलने की उम्मीद है।
तमिलनाडु में धूमधाम से मनाई गई विनायक चतुर्थी
18 Sep, 2023 05:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चैन्नई । तमिलनाडु में सोमवार को विनायक चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राज्यभर में गणेश मंदिरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। अपने-अपने घरों में गणेश पूजा करने के लिए लोग सुबह से ही मूर्तियां खरीदने के वास्ते बाजारों में जुटने लगे। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, विपक्ष के नेता एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रमुख एडापड्डी के पलानीस्वामी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने लोगों को विनायक चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। रवि ने एक ट्वीट में कहा कि विनायगर चतुर्थी के शुभ त्योहार पर शुभकामनाएं। भगवान विनायगर सभी को ज्ञान, शक्ति, सफलता, खुशी और समृद्धि प्रदान करे।
निपाह वायरस से राहत, केरल में कोई नया मामला नहीं मिला
18 Sep, 2023 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तिरुवनन्तपुरम। केरल में फिलहाल ‘निपाह वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि एक नौ साल के बच्चे का इलाज चल रहा है, उसे अब वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। फिलहाल वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि बच्चे की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, उसकी स्थिति आशाजनक है। फिलहाल 1233 लोग अब संपर्क सूची में हैं। 23 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आईएमसीएच में 4 लोग भर्ती हैं। वहीं 36 चमगादड़ों के नमूने इकट्ठा किए गए और परीक्षण के लिए भेजे गए। निपाह वायरस की स्थिति का जायजा लेने के लिए एहतियात के तौर पर 34,167 घरों में हाउस विजिट पूरा हो चुका है। सतर्कता और सावधानी बरतने के सवाल पर मंत्री जॉर्ज ने कहा कि वायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड 21 दिनों का होता है। इसलिये अंतिम पुष्ट मामला आने से दोगुनी अवधि यानि 42 दिन तक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिये पुलिस की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘हम उनके मोबाइल टॉवर लोकेशन का पता लगाने के लिये पुलिस की मदद लेंगे।
मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि इस बीच केंद्रीय टीम 2018 में जिस इलाके में निपाह का प्रकोप फैला था, उस इलाके का सर्वे करेगी और वहां की पारिस्थितिक में किसी भी बदलाव का पता लगाएगी। इसके अलावा पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की टीम भी फील्ड सर्वे कर रही हैं। मंत्री जॉर्ज ने कहा कि ‘वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जा रही है। चमगादड़ों का सर्वे भी चल रहा है। पिछले साल और इस साल की शुरुआत में भी चमगादड़ सर्वे किया गया था।’ एक केंद्रीय चमगादड़ निगरानी दल भी यहां मौजूद है, जो उनके नमूने इकट्ठा कर रहा है।
प्रलय मिसाइल बढ़ाएगी सेना की ताकत, रक्षा मंत्रालय ने दी खरीद की मंजूरी
18 Sep, 2023 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने ‘प्रलय’ बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीदी को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने एक रेजिमेंट के अधिग्रहण के लिए यह मंजूरी दी है। इन्हें नियंत्रण रेखा पर तैनात किया जाएगा। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सेना की सैन्य क्षमताओं में अधिक मारक क्षमता जोड़ने का निर्णय रक्षा अधिग्रहण परिषद की हालिया बैठक के दौरान लिया गया था। यह सेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्रलय सेना की सूची में सबसे लंबी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल होगी। प्रलय ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के साथ मिलकर भारत की रॉकेट फोर्स का आधार बनेगा। चीन और पाकिस्तान दोनों ने पहले ही सामरिक उद्देश्यों के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों को तैनात किया है।
हालांकि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित सैन्य आवश्यकताओं के अनुसार रेंज में और वृद्धि के लिए तैयार हैं। यह खरीद इन मिसाइलों के अधिग्रहण के लिए भारतीय वायु सेना को दी गई इसी तरह की मंजूरी के बाद की गई है। प्रलय की खासियतों की बात करें तो ‘प्रलय’ बैलिस्टिक मिसाइलों की मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर तक है। यह लगभग 350 किलोग्राम से 700 किलोग्राम तक के घातक हथियार ले जाने में सक्षम है।यह एक उच्च विस्फोटक पूर्वनिर्मित विखंडन वारहेड, पेनेट्रेशन-कम-ब्लास्ट (पीसीबी) और भगोड़ा इनकार प्रवेश सबम्यूनिशन (आरडीपीएस) भी ले जा सकता है।
प्रलय’ को अर्ध-बैलिस्टिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें इंटरसेप्टर मिसाइलों को विफल करने के लिए डिज़ाइन की गई उन्नत क्षमताएं हैं। यह एक निश्चित दूरी तय करने के बाद उड़ान के बीच में अपने प्रक्षेप पथ को बदलने की क्षमता प्रदर्शित करता है। मिसाइल एक ठोस प्रणोदक रॉकेट मोटर द्वारा संचालित होती है और इसकी मार्गदर्शन प्रणाली में अत्याधुनिक नेविगेशन और एकीकृत एवियोनिक्स सहित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को शामिल किया गया है। इसकी तुलना चीन की डोंग फेर 12 और रूसी इस्कंदर मिसाइल से की जा सकती है जिसका इस्तेमाल यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में किया गया है।
प्रेम में फातिमा बनी अंजू स्वदेश लौटने को विवश
18 Sep, 2023 03:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पति अरविंद व 2 संतानो को छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू को पासपोर्ट की प्रतीक्षा
नई दिल्ली। नसरुल्लाह से शादी कर पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू अस्वस्थ्ता के चलते अब भारत आना चाहती है। उसके नए पति नसरुल्लाह ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा पूर्व पति के बच्चे भी भारत लौटने की वजह हो सकते हैं। अंजू ने जुलाई में नसरुल्लाह से शादी कर ली थी और इस्लाम अपनाते हुए फातिमा बन गई।
सूत्रों ने बताया कि फातिमा ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों की बड़ी ही शिद्दत से कमी महसूस कर रही है, इसलिए लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। नसरुल्लाह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अंजू की मानसिक सेहत और खराब हो। बेहतर है कि वह अपने देश जाकर बच्चों से मिले। उसने कहा कि दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह भारत लौट जाएगी। संभव है कि वह अगले महीने तक भारत लौटे। उन्होंने कहा कि वीजा मिलता है, तो वह भी भारत आएंगे।
उल्लेखनीय है कि नसरुल्लाह से पहले अंजू की शादी राजस्थान में रहने वाले अरविंद से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इनमें एक बेटी की उम्र 15 वर्ष है और 6 वर्षीय बेटा है। खास बात है कि अब तक अंजू का अरविंद से तलाक नहीं हुआ है। अंजू से मिलती-जुलती कहानी पाकिस्तान से भारत पहुंचीं सीमा हैदर की है। हालांकि, अंजू ने पाकिस्तान की यात्रा सभी दस्तावेजों के साथ की है। जबकि, सीमा पर गैरकानूनी तरीके से सीमा पार कर भारत प्रवेश का आरोप हैं।
चंद्रयान-1 ने दी सटीक जानकारी, पृथ्वी से ही पहुंचा था चंद्रमा पर पानी
18 Sep, 2023 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । चंद्रमा पर पानी के होने के सबूत चंद्रयान-1 ने पहले ही दे दिए थे, लेकिन अब अमेरिकी वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि चंद्रमा पर पानी और कहीं से नहीं बल्कि पृथ्वी से ही पहुंचा है। दरअसल आने वाले समय में चंद्रमा पर जाने वाले मानव अभियान के लिए यह जानकारी होना बहुत ही जरूरी है कि वहां पानी किस रूप में, कितनी मात्रा में कहां कहां मौजूद है। इसके अलावा वहां पर पानी का स्रोत क्या है यानि पानी वहां कैसे आया। क्या उसका चंद्रमा पर ही कुछ पुरानी प्रक्रियाओं द्वारा निर्माण हुआ था या अब भी हो रहा है। साल 2008 में भारत के चंद्रयान 1 ने खुलासा किया था कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पानी बर्फ के रूप में हैं। अब अमेरिकी अध्ययन ने उसी के आंकड़ों से खुलासा किया है कि यह पानी पृथ्वी की प्लाज्मा शीट की वजह से वहां पहुंचा है। चंद्रमा पर इंसानों को भेजने की कवायद पर तेजी से काम चल रहा है। नासा के आर्टिमिस अभियान के तहत चंद्रमा पर पानी की तलाश जोरों से हो रही है। इसलिए अमेरिका में चंद्रमा पर शोधकार्य भी खूब हो रहे हैं। नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि पृथ्वी की प्लाज्मा शीट के उच्च ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉन चंद्रमा के मौसम को बहुत प्रभावित करते हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि पृथ्वी की यही प्रक्रिया ही चंद्रमा पर पानी के निर्माण की प्रक्रिया में बड़ी भूमिका निभा रही है। यह संबंध चंद्रमा पर उन इलाकों मे जहां सूर्य की किरणें नहीं पहुंच रही हैं, वहां बर्फीले पानी के होने पर काफी रोशनी डाल सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में सूर्य की सौरपवनों के साथ पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड की अंतरक्रिया से ही प्रक्रियाएं होती हैं। पृथ्वी के चारों ओर एक चुंबकीय बल का क्षेत्र होता है जिसे मैग्नेटोस्फियर कहते हैं जो पृथ्वी की अंतरिक्ष से आने वाले हानिकारक विकरणों से रक्षा करता है। सूर्य से आने वाली सौर पवनें जो कि आवेशित कणों की धाराएं होती है इस मैग्नेटोस्फियर को प्रभावित करते हैं। इससे पृथ्वी के रात वाले हिस्से में एक लंबी पूंछ जिसे मैग्नेटोटेल कहते हैं बनती है, जो वास्तव में एक प्लाज्मा शीट होती है।
दो बार घुसपैठ, फिरोजपुर-तरनतारन में मार गिराए दो पाक ड्रोन
18 Sep, 2023 11:17 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ । सीमापार से दो बार घुसपैठ की कोशिश हुई है। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने पंजाब के तरनतारन जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। ड्रोन को शनिवार को राजोके गांव में एक धान के खेत से बरामद किया गया। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन एक मेड-इन-चाइना क्वाडकॉप्टर-डीजेआई मविक 3 क्लासिक है। रविवार सुबह फिरोजपुर के पास भी संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया। उसमें ढाई किलो हेरोइन मिला है।
अधिकारी ने कहा, 16 सितंबर को लगभग 03:32 बजे, बीएसएफ ने गांव टी जे सिंह, जिला तरनतारन के पास संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि को रोका। निर्धारित अभ्यास के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी। बयान में कहा गया है कि पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया और ड्रोन को शाम करीब 5:42 बजे धान के खेत से बरामद किया गया।
इस बीच, बीएसएफ ने रविवार सुबह गट्टी राजोके गांव के पास एक खेत से लगभग 2.5 किलोग्राम वजन का एक पैकेट बरामद किया, जिसमें हेरोइन होने का संदेह है। बीएसएफ की विज्ञप्ति में कहा गया है, पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान सुबह लगभग 6.35 बजे चलाया गया। तलाशी के दौरान, सैनिकों ने लगभग 2.5 किलोग्राम वजन का एक पैकेट बरामद किया, जिसमें लोहे के हुक से जुड़ी हेरोइन होने का संदेह है। गट्टी राजोके गांव के पास एक खेत से ड्रोन पर लटका हुआ।
इसके पहले, 1 सितंबर को तरनतारन जिले के महदीपुर गांव के बाहरी इलाके में बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में लगभग 2.752 किलोग्राम वजन वाली दवाएं जब्त की गईं।
ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
18 Sep, 2023 10:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में चल रहे एक ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. डीआरआई को यह बड़ी सफलता मिली है. खबर है कि डीआरआई ने एक नाइजीरियाई नागरिक को हिरासत में लिया है। इस नागरिक को ड्रग तस्करी सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. राजस्व खुफिया निदेशालय ने इससे पहले 8 जून को एक कूरियर टर्मिनल से 500 ग्राम कोकीन जब्त की थी। मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके से सावधानीपूर्वक नियोजित नियंत्रित वितरण अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही थी. उनके डिजिटल उपकरणों का फोरेंसिक विश्लेषण भी किया गया। इससे अधिकारियों को एहसास हो गया कि वह ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है. यह भी पता चला कि वह नई दिल्ली से काम कर रहा है। दो महीने के अथक प्रयासों के बाद, अधिकारी आरोपी के सटीक स्थान का पता लगाने में सक्षम हुए। इसके बाद राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने जाल बिछाया और इस मास्टरमाइंड को नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. इस मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया. इसके बाद उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। आगे की जांच के लिए मास्टरमाइंड को डीआरआई की हिरासत में भेज दिया गया है।