देश (ऑर्काइव)
डेटिंग एप पर दोस्ती...फिर लव, सेक्स और ब्लैकमेलिंग
3 Nov, 2023 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पणजी । डेटिंग एप पर दोस्ती और फिर लव, सेक्स और धोखा वाले गिरोह का गोवा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह गुजरात से गोवा आने वाले कारोबारियों को निशाना बनता था। कारोबारियों को टारगेट करके लड़कियां डेटिंग एप पर दोस्ती करती थीं और फिर उन्हें डेटिंग पर बुलाया जाता था। किसी होटल में कारोबारी के खर्चे पर ही लड़की ठहरती और सेक्स भी होता था। इसके बाद ब्लैकमेलिंग की कहानी शुरु होती थी। गोवा में गुजरात के कई कारोबारी जब लगातार फंसे तब पुलिस को शक हुआ और जब जांच की तब गोरखधंधा सामने आया। इस मामले में गोवा पुलिस ने अब कई लोगों को अरेस्ट किया है।
दरअसल सेक्सटॉर्शन का यह इंटर-स्टेट रैकेट काफी दिनों से चल रहा था। इसके तहत खुद को ब्यूटीशियन बताकर महिलाएं कारोबारियों से डेटिंग एप पर दोस्ती करती थीं। फिर कारोबारियों से किसी होटल में मुलाकात करके संबंध बनाती थीं और फिर ब्लैकमेल करके लाखों रुपये की वसूली की जाती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में कम से कम 15 महिलाओं का पता चला है। इसमें एक वकील भी शामिल है। ये लोग गुजरात की जेल में हत्या के आरोप में जेल में बंद एक महिला के निर्देश में काम कर रहे थे। जांच में पुलिस को पता चला कि इस गैंग ने गोवा में रेप के गलत आरोपों के आधार पर तीन केस दर्ज कराए थे।
पीड़ित कारोबारियों पर रेप के केस तब कराए गए, जब उनसे संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेलिंग की गई और उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। पुलिस ने कहा कि हमें तब संदेह हुआ, जब गुजरात की कुछ महिलाओं ने एक जैसी ही शिकायतें कई बार दर्ज कराईं। सभी मामलों में आरोप लगाया कि उनके साथ रेप हुआ है, लेकिन जांच में बात गलत निकली। इसतरह के एक मामले में 22 अगस्त को एक ब्यूटीशियन, उसकी कजिन और ड्राइवर उत्तरी गोवा के एक पुलिस थाने पहुंचे थे। महिला ने आरोप लगाया कि गुजरात के एक कारोबारी ने उत्तरी गोवा के एक होटल में उसका रेप किया गया।
फिर उसी दिन महिला ने कारोबारी से 2 लाख रुपये में थाने के बाहर ही समझौता कर लिया। दो दिन बाद यही लोग एक अन्य पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचे। इस बार महिला की कजिन ने पीड़िता होने का दावा किया। वहीं ब्यूटीशियन ने खुद को उसका दोस्त बताया। महिला ने आरोप लगाया था कि गुजरात के एक ठेकेदार से उसकी मुलाकात गोवा आ रही फ्लाइट में हुई थी और कारोबारी ने उस रिसॉर्ट में ले जाकर रेप किया। इस मामले में पुलिस ने कॉन्ट्रैक्टर को अरेस्ट भी कर लिया, लेकिन ऐसा ही एक मामला कुछ ही दिन में फिर आया और आरोपी गुजरात का ही एक अन्य कारोबारी निकला।
ये 20 साल...
3 Nov, 2023 08:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश के विकास में कृषि की भूमिका को न तो नकारा जा सकता है और न कम आंका जा सकता है। टिकाऊ आजीविका के लिए यहां लोगों ने बड़े पैमाने पर टमाटर, लहसुन, संतरा, दालें और सोयाबीन की खेती पर प्रयोग किए गए, जिसने आजीविका सुधार के साथ ही राज्य के समग्र विकास में भी योगदान दिया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश की जनता को लिखे पत्र में राज्य के विकास के लिए कारक प्रमुख क्षेत्रों में कृषि को भी शामिल किया।
नीति आयोग द्वारा जारी किए गए गरीबी के आंकड़े एमपीआई (मल्टी डायमेंशनल पोवर्टी इंडेक्स ) में मध्यप्रदेश के इंडेक्स में काफी सुधार देखा गया। बड़ी संख्या में लोग गरीबी रेखा से बाहर आए और आजीविका को बेहतर करने में कृषि एक अहम माध्यम के रूप में सामने आया। मध्यप्रदेश देश में सबसे मजबूत खाद्य प्रधान कटोरे (फूड बॉउल ऑफ इंडिया) में से है। यह गेहूं का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक (यूपी के बाद) है और यूपी और राजस्थान के बाद तीसरा सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य है। बेहतर सिंचाई सुविधाओं ने मध्य प्रदेश में किसानों को अपनी फसलों में विविधता लाने में मदद की है। इस रणनीतिक बदलाव से मानसून पर उनकी निर्भरता कम हुई और परिणामस्वरूप किसानों की आय में वृद्धि हुई। 2011-12 से 2021-22 के दौरान मध्य प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (राज्य में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य) में प्रतिवर्ष औसतन 6.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो कि गुजरात (8.35%), कर्नाटक (7.33%) और हरियाणा (6.7%) के बाद विकास की चौथी उच्चतम दर है। राज्य की कृषि जीडीपी वृद्धि औसत 7.3 प्रतिशत रही, जो कि विकास इंजन के रूप में कृषि क्षेत्र के महत्व को दर्शाती है। इस अवधि के दौरान राज्य की जीडीपी में 7.5 प्रतिशत की औसत वृद्धि देखी गई।
यह सब ऐसे समय में हुआ है जब कई मायनों में मध्य प्रदेश डबल इंजन सरकार मॉडल का एक शक्तिशाली उदाहरण बना हुआ है, जहां राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य से, सरकार के दोनों स्तरों से संसाधनों और विशेषज्ञता का भरपूर प्रयोग किया जा सका। राज्य का बजट आकार, जो 2003 में 21,648 करोड़ रुपये था, 2013-14 में वह बढ़कर 85,760 करोड़ रुपये हो गया। राज्य के बजट का आकार अब 3.06 लाख करोड़ रुपये है, जो दस वर्षों में 3.5 गुना से अधिक है। 19 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के लोगों को लिखे पत्र में विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि मध्यप्रदेश देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में शामिल होने की राह पर है। निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, डबल-इंजन शासन मॉडल पर चलते हुए, अगले पांच वर्षों में भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
तंजानिया की दो महिलाओं को हेरोइन तस्करी के मामले में हुई 10 साल की कैद…
2 Nov, 2023 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जालंधर । अदालत ने करीब पांच साल पहले हेरोइन तस्करी में पकड़ी गई तंजानिया की महिला नागरिक चिक्कू और बीटराइस सस्टेनेस को दस-दस साल की कैद और एक-एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर एक साल की और कैद काटनी होगी। दोनों को पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था।
बात दें कि 13 दिसंबर 2015 को मोतीपुर गेट के पास काला संघिया रोड पर नाका लगाया हुआ था। दो युवतियां कंधे पर काले रंग के किट बैग लेकर जा रही थीं। पुलिस को देख दोनों बैग फेंककर भागने लगीं। दोनों युवतियों ने बताया कि वे तंजानिया की रहने वाली हैं और इन दिनों विजिटर वीजा पर दिल्ली में रह रही हैं।
जब इन के बैग की तलाशी ली गई, तब 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन मिली थी। पूछताछ में बात सामने आई थी कि बरामद की गई हेरोइन की डिलीवरी देने कपूरथला के गांव लाटियांवाल में देनी थी। चिक्कू ने कहा था कि वह दो साल पहले तंजानिया से भारत 6 महीने के विजिटर वीजा पर फ्रेंड जैक ट्रिम के पास आई थी। जैक ट्रिम तंजानिया वापस चली गई, मगर वह वीजा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से रहने लगी। वीटराइस ने बताया कि मार्च 2017 में वह विजिटर वीजा पर आई थी। वह नई दिल्ली के विकासपुरी में चिक्कू के साथ रहने लगी। दोनों हेयर ड्रेसिंग की शॉप पर काम करने लगीं। दोनों की मुलाकात अफ्रीकी मूल के नशा तस्कर ईबो से हुई। जिसके बाद दोनों बड़े स्तर पर दिल्ली से दोआबा में डिलवरी देने आती थी।
तमिलनाडु में दो दलित युवकों से मारपीट कर उन पर पेशाब की
2 Nov, 2023 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेन्नई । तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में दो दलित युवकों को निर्वस्त्र कर उन पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दोनों युवकों से पहले उनकी जाति पूछी, फिर मारपीट कर घायल कर पेशाब की।
पुलिस ने बताया कि घटना 30 अक्टूबर की है। आरोपियों ने मारपीट के बाद घायल युवकों को रात तक बंधक बनाकर रखा। फिर दोनों से लूटपाट की और आरोपी भाग गए। पीड़ित युवकों की पहचान मनोज और मरियप्पन के रूप में की गई है। दोनों मणिमूर्तिश्वरम के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पलायमकोट्टई के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान पोन्नुमनी (25), नल्लामुथु (21), आयिरम (19), रामर (22), शिवा (22) और लक्ष्मणन (22) के रूप में की गई है।
पीड़ित युवकों ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन दोनों दोस्त नदी में नहाने के लिए थमिराबरानी गए थे। वापस लौटने के दौरान आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। सभी नदी के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। आरोपियों ने उनकी जाति पूछी। जब पीड़ित युवकों ने बताया कि वे अनुसूचित जाति से हैं, तब आरोपियों ने दोनों को पकड़कर बेरहमी से पीटा इतना ही नहीं नशे में धुत आरोपियों ने दलित युवकों के कपड़े फाड़ कर उन पर पेशाब किया।
पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें रात तक बंधन बना कर रखा। फिर 5000 रुपए, दो मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड छीन कर वहीं छोड़कर भाग गए। घायल हालत में दोनों युवक पास के एक रिश्तेदार के घर गए और अपने माता-पिता से संपर्क किया। इसके बाद दोनों को तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
नौसेना ने की ब्रह्मोस मिसाइल की सफल फायरिंग
2 Nov, 2023 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल की सफल फायरिंग की है। नौसेना ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस की यह फायरिंग की। नेवी के कई डिस्ट्रॉयर्स पर ब्रह्मोस मिसाइल तैनात की गई है। नौसेना के नीलगिरी, शिवालिक और तलवार क्लास के फ्रिगेट में भी ब्रह्मोस मिसाइल तैनात है। नौसेना ने बुधवार को किए गए परीक्षण से जुड़ी एक तस्वीर भी जारी की है। रक्षा जानकार मानते हैं, कि ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इस मिसाइल को भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। इसका नाम ब्रह्मपुत्र और मॉस्कवा नदियों के नाम को मिलाकर रखा गया है। यह मिसाइल जल, थल से लेकर नभ तक मार कर सकती है।
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय नौसेना को गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रोयर वाला तीसरा स्टील्थ विध्वंसक युद्धपोत सौंपा गया है। 20 अक्टूबर को सौंपा गया यह युद्धपोत सरफेस टू सरफेस सुपरसोनिक ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल और मीडियम रेंज सरफेस टू एयर ‘बराक-8’ मिसाइल से लैस है। ब्रह्मोस मिसाइल से लैस युद्धपोत में पानी के अंदर युद्ध करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-सबमरीन वेपन और सेंसर, मुख्य रूप से हल माउनटेड सोनार हुमसा एनजी, हेवी वेट टॉरपीडो ट्यूब लॉन्चर और रॉकेट लॉन्चर फिट किया गया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक पोत का निर्माण स्वदेशी इस्पात (स्टील) डीएमआर 249ए से किया गया। यह भारत के सबसे बड़े विध्वंसकों में एक है। इसकी कुल लंबाई 164 मीटर और विस्थापन क्षमता 7500 टन से अधिक की है।
कार्तिक आर्यन ने खोली कांग्रेस की पोल
2 Nov, 2023 10:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन कांग्रेस का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वारयरल हुई, खुद कार्तिक आर्यन ने इसे फेक करार दिया और कांग्रेस की पूरी पोल-पट्टी खुल गई। असल में, वीडियो में डिज्नी हॉटस्टार पर 2023 वर्ल्डकप के फ्री स्ट्रीम किए जाने की बात हो रही थी।
दरअसल, कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वीडियो में इसे राजनीतिक फायदे के लिए अपने चुनाव प्रचार से जोड़ दिया गया। इस विज्ञापन में बोल रहे अभिनेताओं की आवाज को भी वॉइसओवर से बदल दिया गया है। इस वायरल वीडियो में जहां पर कार्तिक एक महिला से कहते हैं, “फ्रेड्डी मैं ही हूँ”। इसे बदलकर कांग्रेस समर्थकों ने “अरे मैं भी तो कॉन्ग्रेसी हूँ” कर दिया। इसके अलावा, इस वीडियो में कॉन्ग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश में किए गए वादों की भी जानकारी दी गई है।
वीडियो में दिखाया गया है कि कार्तिक आर्यन एक लग्जरी कार से उतरते हैं तभी कुछ लोग एक्साइटमेंट से उनकी तरफ देखते हैं। कार्तिक को लगता है कि यह उनके फैन्स हैं और सेल्फी लेना चाहते हैं। कार्तिक कहते हैं कि तुम लोग मेरे साथ सेल्फी ले सकते हो लेकिन लोग एक्टर के साथ सेल्फी लेने के लिए नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की योजनाओं के बारे में सुनकर एक्साइटेड थे। इस वीडियो को कई वेरिफाइड एक्स अकाउंट्स द्वारा शेयर किया गया।
एक्टर ने कार्तिक आर्यन बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो जिसमें उन्हें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करते दिखाया गया है असल में फेक है। कार्तिक आर्यन ने अपने इस ट्वीट में असली वीडियो भी शेयर किया है जिसे उन्होंने डिज्नी डिज्नी + हॉटस्टार के लिए शूट किया था। कार्तिक ने लिखा यही असली एड है, बाकी सब फेक है।
फ्लाईओवर निर्माण के चलते तीन महीने बंद रहेगा नेशलन हाईवे-16
2 Nov, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भुवनेश्वर । फ्लाईओवर निर्माण के चलते नेशलन हाईवे-16 तीन माह के लिए बंद रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस ने आज अगले तीन महीनों के लिए भुवनेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर यातायात प्रतिबंध लगा दिया है। सिटि पुलिस की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार भुवनेश्वर में कॉस्मोपोलिस चौक से पात्रपाड़ा तक और जेके टायर दुकान के सामने से कॉस्मोपोलिस चौक तक फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण 31 अक्टूबर से 31 जनवरी 2024 तक यातायात प्रतिबंध लगाया गया है। भुवनेश्वर से खुर्दा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को कॉस्मोपोलिस चौक से एनएच-16 पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि वाहनों को कॉस्मोपोलिस चौक से पात्रपड़ा की ओर सर्विस रोड के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा और एनएच-16 में जाने के लिए दाएं मुड़ना पड़ेगा। इस तरह से सार्वजनिक अधिसूचना में कहा गया है कि खुर्दा से भुवनेश्वर की ओर आने वाले वाहनों को कॉस्मोपोलिस चौक के सामने जेके टायर शॉप के सामने सर्विस रोड से मोड़ दिया जाएगा।
पुलिसकर्मियों से राइफल छीन बदमाशों ने की फायरिंग, दारोगा सहित 3 पुलिसकर्मी घायल
2 Nov, 2023 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महोबा । यूपी के महोबा जिले में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से राइफल छीनकर उन पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से एक दारोगा सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जख्मी हुए दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। महोबा की पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि जब बदमाशों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में उसमें से 2 बदमाश शौच के बहाने उतरे और पुलिसकर्मियों की राइफल छीनकर वहां से भागने लगे। रोकने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी भी की। इस घटना में एक दारोगा और दो कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हो गए। गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में बदमाशों के पैर पर गोली चलाई। दोनों की पहचान परशुराम और मोनू के रूप में की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायल पुलिसकर्मियों का भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज किया जा रहा है।
वहीं एक अन्य घटना में सिद्धार्थनगर जिले के अलीगढ़ शहर में एक गोदाम के अंदर विस्फोट के बाद एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सिद्धार्थनगर के जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल ने बताया कि घटना में एक बच्चे और एक आदमी की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। डीएम अग्रवाल ने बताया कि दो घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, वहीं 2 अन्य भी खतरे से बाहर हैं। उन्हें जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।
बीमारू राज्य से सुचारू मध्यप्रदेश का सुनहरा सफर
2 Nov, 2023 08:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कभी देश के बीमारू राज्यों में शुमार मध्य प्रदेश अब सुचारू राज्य के तौर पर काम कर रहा है। मध्य प्रदेश शासन की उपलब्धियों को कई जगह उद्धृत किया जाता है। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्य प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विकास की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा हमारा मध्य प्रदेश अमृतकाल में देश के संकल्पों को साकार करने में अहम योगदान दे रहा है। मेरी कामना है कि यह राज्य प्रगति के पथ पर यूं ही निरंतर अग्रसर रहे।
20 साल के शासन में सशक्त हुईं महिलाएं
मध्य प्रदेश में बीते 20 साल की शासनावधि को देखा जाए, तो इसमें महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने के लिए शासन की ओर से कई कार्यक्रम चलाए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में नया उजियारा लाया। आंकड़ें बताते हैं कि लाड़ली बहना योजना से अब तक 1 करोड़ 31 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 6 हजार 800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से 46 लाख से अधिक बेटियों का लाड़ली लक्ष्मी परिवार बना है। अब तक 13 लाख 30 हजार से अधिक लाड़ली बेटियों को 366 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है।
टॉप 3 में आ सकता है मध्य प्रदेश
देश के विकसित राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश टॉप 3 राज्यों में आ सकता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सभा में प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि बीते वर्षों में हमारी सरकार मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से देश के शीर्ष 10 राज्यों में ले आई है। यहां ये हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को शीर्ष 3 राज्यों में ले जाने का है। डबल इंजन को दिया आपका एक वोट मध्य प्रदेश को टॉप-3 में पहुंचाएगा।
बेहतर सड़कों का हुआ है विस्तार
बीते 18 साल के भाजपा के शासनकाल में मध्यप्रदेश में सड़कों का मायाजाल बढ़ा है। नई सड़कें बनीं हैं और पुरानी सड़कों को बेहतर बनाया गया है। इससे कहीं आने जाने में दिक्कत नहीं होती है। कम समय में अधिक दूरी की यात्रा लोग कर रहे हैं। हाल ही में उज्जैन आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 18 साल के भाजपा के शासनकाल में मध्यप्रदेश में सड़कों का मायाजाल बढ़ा है। मध्यप्रदेश का विकास सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने किया है। वर्ष 2002 में जब कांग्रेस ने सत्ता छोड़ी थी तब 23000 करोड़ का बजट हमारे पास था, लेकिन इसे बढ़ाकर हम 3,15,000 पर ले आए हैं। शिक्षा की बात की जाए तो 2456 से इसे बढ़ाकर हम 3,800 करोड़ तक ले आए हैं। अब तक 31 लाख करोड़ रुपया मध्य प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दे चुके हैं।
मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में होगा नंबर 1 : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि कभी हम बीमारू थे, लेकिन आज सुचारू हैं। ये यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और वह समय दूर नहीं जब मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में देश का नम्बर 1 राज्य होगा। आइए हम सब मिलकर समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएं।
धार्मिक स्थलों के पास नहीं बिकेगा मांस
2 Nov, 2023 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली में धार्मिक स्थलों के आसपास मांस बेचने पर प्रतिबंध लग गया है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और श्मशान घाटों के 150 मीटर के दायरे मीट की दुकानें नहीं खुलेंगी। दिल्ली नगर निगम के सदन ने 54 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें मीट शॉप लाइसेंस पॉलिसी भी शामिल है। नई पॉलिसी के तहत किसी भी धार्मिक स्थल और मांस की दुकान के बीच न्यूनतम 150 मीटर की दूरी होगी। मस्जिद समिति या इमाम से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेकर मस्जिद के पास मांस की बिक्री की जा सकेगी। हालांकि, मस्जिद के 150 मीटर के दायरे में पोर्क बेचने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।
23 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रेप के दोषी की सजा, आपसी सहमति बताई वजह
1 Nov, 2023 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने एक रेप केस में आरोपी की सजा रद्द कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार उच्चतम न्यायालय ने कहा कि घटना के वक्त पीड़िता बालिग थी और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस सी.टी. रवि कुमार और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में नाकाम रहा की घटना के वक्त लड़की की उम्र 16 साल से कम थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जहां तक बात रेप की है, हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे साबित होता हो कि याचिकाकर्ता और आरोपी के बीच शारीरिक संबंध बने, भले ही यह आपसी सहमति से हुआ या गैर सहमति से। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने पीड़िता की उम्र की ढंग से जांच ही नहीं की। उम्र का पता स्कूल रजिस्टर और ट्रांसफर सर्टिफिकेट से चलता, लेकिन न्यायालय के सामने यह रखा ही नहीं गया। अदालत ने कहा मेडिकल रिपोर्ट में भी पीड़िता की उम्र 16 साल बताई गई है। उसकी मां का कहना भी यही है और खुद लड़की को 16 साल का बताया है। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता की उम्र 16 साल से कम रही होती, तब सहमति वाले बिंदु को नजरअंदाज किया जा सकता था और रेप का मामला बनता, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट से पता लगता है कि घटना के वक्त लड़की की उम्र 16 साल से ज्यादा थी। बता दें कि साल 2012 में सहमति की उम्र 16 से बढ़ाकर 18 साल की गई थी।
दरअसल यह पूरा वाकया साल 2000 का है। ‘बार एंड बेंच’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना पीड़िता की बहन के ससुराल में हुई थी। पहले तो परिवार वालों ने पीड़िता और आरोपी की शादी कराने की कोशिश की। बाद में आरोपी के परिजनों ने यह कहते हुए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि लड़की उम्र महज 16 साल है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया था। ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को रेप का दोषी माना और 7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी सजा को बरकरार रखा। इसके बाद आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
तकिए में मिले 500-500 के नोट, चिता की आग बुझाकर परिजनों ने निकाले पैसे
1 Nov, 2023 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता । एक शख्स की मौत के बाद उसकी जलती चिता से नोट उगलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक युवक के अंतिम संस्कार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चिता से पैसे उड़ने लगे। आनन-फानन में लोगों ने आग बुझायी और फिर परिजनों ने तकिए से पैसे निकाल लिए। जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, वो एक वैन चालक था। चालक अपने बचाये हुए पैसों को तकिये में रखता था। इस बीच उसकी अचानक मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ तकिये को भी चिता पर रख दिया। इस दौरान जब तकिया जलने लगा तो उसमें से अधजले रुपये गिरने लगे। इसके बाद आनन-फानन में परिजन तकिये को चिता से बाहर निकाला और नोटों को जलने से बचा लिया। बता दें कि भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बशीरहाट के घोजाडांगा इलाके के निवासी निमाई सरदार का पिछले रविवार को निधन हो गया। उसका कोई बेटा-बेटी नहीं है। इसलिए अंतिम संस्कार करने के लिए भतीजे पंचानन सरदार को बुलाया गया। मृत निमाई के शव को श्मशान ले जाकर भतीजे ने मुखाग्नि दी।
दाह संस्कार के दौरान मृतक के ताबूत और तकिये को चिता पर रखा जाता है। जब गद्दा और तकिया आग में जल गया तो परिवार के लोगों को 500 रुपये के कई नोट दिखे। तभी तकिये के भीतर एक बैग नजर आता है। बैग को तुरंत आग से बचा लिया गया। बैग खोलने पर उसमें से 500 रुपए के नोटों की गड्डी निकली। उस पैसे को किसी भी बैंक में जाकर बदला नहीं जा सकता था। बाद में मृतक निमाई के भतीजे पंचानन को हाबरा में एक व्यक्ति ने जले हुए पैसे बदल दिए हैं, पंचानन अपने चाचा के पैसे लेकर हाबरा आया और खोकोन ने जले हुए 16 हजार टका के नोट के बदले पंचानन को 7 हजार 150 टका दे दिए।
पंजाब के थाना डेमे झील में हुई कश्मीरी शिकारे की शुरूआत
1 Nov, 2023 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
होशियारपुर । पंजाब के थाना डेमे झील में कश्मीरी शिकारे की शुरुआत हो गई है। अब लोगों को कश्मीरी शिकारे का आनंद लेने के लिए कश्मीर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अब पंजाब की झीलों में कश्मीरी शिकारे का आनंद मिलना शुरू हो गया है। पंजाब सरकार के आदेशों पर पर्यटन विभाग ने होशियारपुर के थाना डेमे से कश्मीरी शिकारे के शुरूआत कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर भारी संख्या में लोग श्रीनगर की डल झील जैसा मजा लेने के लिए आने शुरू हो गए है। पंजाब सरकार द्वारा यहां पर शिकारे का रेट भी बहुत कम रखा हैर ताकि लोगों की जेब पर असर न पड़े। शिकारे का रेट 6 लोगों के लिए 300 रुपए जबकि बोटिंग का 200 रुपए तय हुआ है।
यहां गौरतलब है कि शिकारे जम्मू और कश्मीर के एक सांस्कृतिक प्रतीक माने जाते हैं। शिकारा एक लकड़ी की नाव है जिसका इस्तेमाल श्रीनगर की डल झील में किया जाता है। एक आम शिकारे में लगभग 6 लोग बैठ सकते हैं। जम्मू कश्मीर के अलावा शिकारे जैसी नावें भारत के राज्य केरल में भी प्रयोग की जाती है। शिकारे का इस्तेमाल लोगों के परिवहन सहित अन्य कई उद्देश्यों के लिए उपयोग में आते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटन भी शामिल है।
रहीम को छोड़कर राम नाम जप रही है कांग्रेस
1 Nov, 2023 10:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
याद कीजिए नब्बे का दशक। अयोध्या में हजारों कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई। कांग्रेस चुप रही। समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार थी, कांग्रेस समर्थन में थी। उसके सालों बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शह पर यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करके राम के अस्तित्व को ही मानने से इंकार कर दिया था। रामसेतु का केस चल रहा था और केंद्र सरकार भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रही थी।
कांग्रेस का तुष्टिकरण से मोह भंग!
अब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, तो कांग्रेस को अपनी तुष्टिकरण की नीति पर भरोसा नहीं रह गया है। मुस्लिम मतदाताओं का रूझान स्थानीय नेताओं और क्षेत्रीय दलों पर अधिक दिख रहा है। इसलिए कांग्रेस हिंदू वोट बैंक को रिझाने के लिए अब भगवान श्रीराम पर भरोसा कर रही है। सनातन धर्म के कई मंदिरों में कांग्रेस नेता अब सिर झुकाते दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समय-समय पर खुद को सनातनी हिंदू साबित करने में लगे हैं। तभी तो उज्जैन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को महाकाल मंदिर में देखा गया।
मुस्लिम मतदाताओं का कांग्रेस से हो रहा है मोह भंग
लोगों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने दशकों तक मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। मुस्लिमों को केवल वोट बैंक के रूप में ही देखा है। इस बात को अब मुस्लिम मतदाताओं ने भी समझना शुरू कर दिया है। बीते दशक से शिक्षा की बेहतर व्यवस्था हुई है। हर वर्ग के लोग अब अपने बच्चों को पढाने लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस की सियासी सोच को हर कोई जान रहा है। कई मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि दशकों तक राम और रहीम को मानने वाले के बीच कांग्रेस सहित कुछ राजनीतिक दलों ने केवल राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी की है। सरकार सबको साथ लेकर काम करती है। बीते दशक में डबल इंजन की सरकार ने योजनाएं शुरू की है, वह धर्म और जाति को देखकर नहीं किया गया है। सभी को इसका लाभ मिला है।
मराठा आरक्षण आठ जिलों में प्रदर्शन जारी
1 Nov, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। यही वजह है कि शिंदे सरकार ताबड़तोड़ फैसले लेने से नहीं हिचक रही है। मंगलवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद मनोज जरांगे से फोन पर बातचीत की। उसके बाद कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए और शिंदे कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट को मंजूरी दी गई। इससे पहले सोलापुर में रेल रोको आंदोलन किया गया। हंगामे को देखते हुए ठाणे में सीएम शिंदे के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई। इतना ही नहीं, मुंबई- बेंगलुरु हाइवे भी दो घंटे तक जाम कर दिया गया।
मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद सरकार ने कहा है कि जिन लोगों ने कुनबी जाति से संबंधित होने का प्रमाण पत्र जमा कर दिया है, उन्हें कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने की कार्यवाही शुरू होगी। पिछड़ा आयोग मराठा समुदाय की सामाजिक और शैक्षिक प्रगति की जांच के लिए नए इम्प्रीसियल डेटा एकत्र करेगा। जस्टिस दिलीप भोसले सरकार की एडवाइजरी कमेटी के प्रमुख होंगे। इस कमेटी में जस्टिस संदीप शिंदे और जस्टिस मारुति गायकवाड़ होंगे, जो मराठा आरक्षण के संबंध में कानूनी मामले में सरकार का मार्गदर्शन करेंगे। शिंदे कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र के करीब 11,353 मराठों को अब महाराष्ट्र कैबिनेट से रिपोर्ट की मंजूरी के बाद कुनबी जाति प्रमाण पत्र मिलेगा।
पंचायत बॉडी ऑफिस में आग
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसक हो गया है। यह राज्य के मराठवाड़ा इलाके के 8 जिलों में फैल गया है। इनके अलावा पुणे, अहमदनगर में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर 6 किमी जाम लग गया। इन शहरों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। बीड और माजलगांव के बाद मंगलवार को जालना के पंचायत बॉडी ऑफिस में आग लगा दी गई। इसके पहले उमरगा कस्बे के नजदीक तुरोरी गांव में भी सोमवार देर रात आगजनी हुई। तुरोरी में प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक डिपो की एक बस में आग लगा दी थी। राज्य सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उधर, इस आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित बीड शहर के बाद उस्मानाबाद में भी प्रशासन ने कफ्र्यू लगा दिया है। बीड में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं, जालना शहर में भी पिछले 12 घंटों में तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की। यहां भी पिछले 13 दिनों से प्रदर्शन जारी है। शिंदे सरकार विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाने पर विचार कर रही है। इसके लिए दोपहर तक कैबिनेट मीटिंग हो सकती है। इसमें मराठाओं को आरक्षण देने के लिए अध्यादेश लाया जा सकता है।मराठा आरक्षण आठ जिलों में प्रदर्शन जारी
मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। यही वजह है कि शिंदे सरकार ताबड़तोड़ फैसले लेने से नहीं हिचक रही है। मंगलवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद मनोज जरांगे से फोन पर बातचीत की। उसके बाद कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए और शिंदे कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट को मंजूरी दी गई। इससे पहले सोलापुर में रेल रोको आंदोलन किया गया। हंगामे को देखते हुए ठाणे में सीएम शिंदे के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई। इतना ही नहीं, मुंबई- बेंगलुरु हाइवे भी दो घंटे तक जाम कर दिया गया।
मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद सरकार ने कहा है कि जिन लोगों ने कुनबी जाति से संबंधित होने का प्रमाण पत्र जमा कर दिया है, उन्हें कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने की कार्यवाही शुरू होगी। पिछड़ा आयोग मराठा समुदाय की सामाजिक और शैक्षिक प्रगति की जांच के लिए नए इम्प्रीसियल डेटा एकत्र करेगा। जस्टिस दिलीप भोसले सरकार की एडवाइजरी कमेटी के प्रमुख होंगे। इस कमेटी में जस्टिस संदीप शिंदे और जस्टिस मारुति गायकवाड़ होंगे, जो मराठा आरक्षण के संबंध में कानूनी मामले में सरकार का मार्गदर्शन करेंगे। शिंदे कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र के करीब 11,353 मराठों को अब महाराष्ट्र कैबिनेट से रिपोर्ट की मंजूरी के बाद कुनबी जाति प्रमाण पत्र मिलेगा।
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसक हो गया है। यह राज्य के मराठवाड़ा इलाके के 8 जिलों में फैल गया है। इनके अलावा पुणे, अहमदनगर में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर 6 किमी जाम लग गया। इन शहरों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। बीड और माजलगांव के बाद मंगलवार को जालना के पंचायत बॉडी ऑफिस में आग लगा दी गई। इसके पहले उमरगा कस्बे के नजदीक तुरोरी गांव में भी सोमवार देर रात आगजनी हुई। तुरोरी में प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक डिपो की एक बस में आग लगा दी थी। राज्य सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उधर, इस आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित बीड शहर के बाद उस्मानाबाद में भी प्रशासन ने कफ्र्यू लगा दिया है। बीड में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं, जालना शहर में भी पिछले 12 घंटों में तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की। यहां भी पिछले 13 दिनों से प्रदर्शन जारी है। शिंदे सरकार विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाने पर विचार कर रही है। इसके लिए दोपहर तक कैबिनेट मीटिंग हो सकती है। इसमें मराठाओं को आरक्षण देने के लिए अध्यादेश लाया जा सकता है।