मनोरंजन
कियारा आडवाणी की तबियत बिगड़ी, 'गेम चेंजर' प्रमोशन इवेंट में नहीं शामिल हो सकीं
4 Jan, 2025 04:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी साउथ अभिनेता के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘गेम चेंजर’ की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं। अभिनेत्री शनिवार को एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने वाली थीं। हालांकि, स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वह इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब कियारा की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट जारी किया है।
अस्पताल में भर्ती नहीं हुईं अभिनेत्री
कियारा की टीम ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "कियारा आडवाणी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है, उन्हें थकान के कारण आराम करने की सलाह दी गई है, क्योंकि वह लगातार काम कर रही हैं।"
प्रेस मीट में शामिल होने वाली थीं कियारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी राम चरण के साथ गेम चेंजर की प्रेस मीट में शामिल होने वाली थी। हालांकि, तबियत बिगड़ने की वजह से वह इसमें हिस्सा नहीं ले पाई।
बिग बॉस में हुई थीं शामिल
अभिनेत्री शुक्रवार को सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार एपिसोड में दिखाई दीं। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ बातचीत भी की। शो के सेट से अभिनेत्री की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
कब रिलीज होगी कियारा और राम चरण की फिल्म?
कियारा आडवाणी और रामचरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गेम चेंजर में, कियारा को राम चरण के किरदार की प्रेमिका के रूप में देखा जाएगा। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ में भी दिखाई देंगी।
खेसारी लाल यादव के गाने ने यूट्यूब पर मचाई धूम, 4 दिन में 2 मिलियन व्यूज
4 Jan, 2025 04:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्में हों या गाने सुपरहिट रहते हैं। बीते 4 दिन पहले खेसारी का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने ने महज 4 दिनों में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। इतना ही नहीं ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करता रहा है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम है 'मुझे छोड़कर जाएगी'।
खेसारी के साथ जमी प्राची की जोड़ी
खेसारी लाल यादव के इस गाने को 31 दिसंबर की शाम को रिलीज किया गया था। जीएमजे ग्लोबल म्यूजिक यूट्यूब चैनल ने इस गाने को पब्लिश किया था। ये गाना रिलीज होते ही हिट हो गया। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू तिवारी केटी ने अपनी आवाज से समां बांधा है। वहीं वीडियो में खेसारी के साथ प्राची सिंह ने डांस किया है। दोनों का गाने के साथ डांस भी हिट रहा है। फैन्स को ये गाना काफी पसंद आया है।
भोजपुरी स्टार हैं खेसारी लाल यादव
बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों में भी खूब कमाई करते हैं। खेसारी लाल यादव की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई रहती हैं। खेसारी अब तक 74 से ज्यादा फिल्मों और गानों में काम कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव की फर्श से अर्श तक की जर्नी भी काफी दिलचस्प रही है। गरीबी घर से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में छा जाने वाले खेसारी अब भोजपुरी के बड़े स्टार बन गए हैं।
बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री संजय दत्त के घर पहुंचे, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
4 Jan, 2025 03:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Sanjay Dutt: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री के शिष्य हैं। बाबा बागेश्वर के नाम से पहचाने जाने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में संजय दत्त के घर की विजिट की है। यहां पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री ने बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त से मुलाकात की। संजय दत्त ने खुद इसकी फोटो शेयर कर जानकारी दी है। संजय दत्त ने धीरेंद्र शास्त्री के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ये मेरे लिए एक सौभाग्य की बात रही कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का मेरे घर आगमन हुआ। गुरुजी के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया। मेरे और मेरे परिवार को आर्शीवाद देने वाले धीरेंद्र शास्त्री मेरे परिवार के सदस्य और भाई जैसे हैं।'
बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भगवान में काफी आस्था रखते हैं। संजय दत्त का बागेश्वर धाम से भी गहरा नाता है। बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री के साथ संजय दत्त की अच्छी दोस्ती भी है। बीते साल 25 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाली थी। इस पदयात्रा में भी संजय दत्त हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस पदयात्रा में संजय दत्त ने साधारण श्रद्धालुओं के साथ सड़क पर चाय की चुस्की भी ली थी। साथ ही बागेश्वर बाबा के साथ इस यात्रा में शामिल होकर गौरव बढ़ाया था।
संजय दत्त ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में हिस्सा लेने के बाद बातचीत की थी। जिसमें संजय दत्त ने कहा था कि 'बाबा बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। मैं इन्हें अपने परिवार के सदस्य और भाई की तरह मानता हूं। बाबा देश से जातपात हटाने के लिए संदेश दे रहे हैं। मैं इसे आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करूंगा। भारत को एक करने के लिए कुछ करना मंजूर रहता है।' बाबा बागेश्वर की इस यात्रा में संजय दत्त के साथ खली भी शामिल हुए थे। इस यात्रा में लोगों का लंबा हुजूम देखने को मिला था। अब संजय दत्त एक बार फिर अपने बाबा से मिलकर काफी खुश हैं।
जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लवयापा' का पहला गाना रिलीज
3 Jan, 2025 04:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Loveyaapa: OTT पर अपनी एक्टिंग का नजारा दिखाने के बाद अब आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द बड़े पर्दे पर आ रही हैं। दोनों 'Loveyaapa' नाम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेकर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने को तैयार है। इस वक्त दोनों की इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसे देखकर लोगों ने सिर पकड़ लिया है।
साल 2023 में खुशी कपूर ने 'द आर्चीज़' में बेट्टी कूपर की भूमिका निभाई थीं। आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने भी अपनी पहली फिल्म 'महाराज' से सबका दिल जीत लिया था। इस साल दोनों स्टार किड्स अपनी पहली सिल्वर स्क्रीन रिलीज़ ' Loveyaapa' के लिए तैयार हैं, जो एक रोमांटिक कॉमेडी। अपनी फिल्म की रिलीज़ से पहले मेकर्स ने पहले गाने, 'Loveyaapa हो गया' को रिलीज किया और इसी के साथ फैन्स के सामने खुशी और जुनैद की केमिस्ट्री भी दिखी। काफी लोगों ने इस गाने की लिरिक्स, धुन और एक्टर्स की एक्टिंग पर रिएक्शन दिया है। कुछ लोगों ने जहां नई जोड़ी की तारीफ की है वहीं काफी लोगों ने सवाल किया है कि ये क्या गाना है?
एक यूजर ने लिखा है- यदि माता-पिता अपने प्रतिभाहीन बच्चों को मंच पर आने के लिए मजबूर करते हैं तो यही होगा। एक और ने कहा- यही सुनना बाकी थी बस। एक ने कहा है- क्या कोई लिरिक्स समझाएगा, ये इतना वियर्ड क्यों है? कइयों ने कहा है- है क्या ये? कुछ भी है ये तो, भाई लिरिक्स ही समझ नहीं आ रही। बता दें कि खुशी और जुनैद की ये फिल्म 2 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’29वें दिन हुई 1800 करोड़ के पार
3 Jan, 2025 04:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस से हटने का नाम नहीं ले रही है. ये फिल्म टिकट काउंटर पर कुंडली जमाकर बैठ गई है और लगभग एक महीने से खूब नोट छाप रही है. ये एक्शन थ्रिलर देश की तो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन ही चुकी है वहीं वर्ल्डवाइड भी ये इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए जी जान से जुटी हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के 29वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को दुनियाभर में कितने नोट बटोरे हैं?
सुकुमार द्वारा निर्देशित, ‘पुष्पा 2: द रूल’ को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाते हुए लगभग एक महीना पूरा हो गया है लेकिन मजाल है कि इस फिल्म की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लगा हो. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल-स्टारर इस फिल्म ने लेटेस्ट रिलीज वरुण धवन की बेबी जॉन की हालत बुरी कर दी है. दिलचस्प बात ये है कि रिलीज के 29 दिन बाद भी सुकुमार द्वारा निर्देशित, पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर नए बेंचमार्क सेट कर रही है. रिकॉर्ड तोड़ रही है और बना रही है.
इन सबके बीच फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो माइथ्री मूवी मेकर्स के मुताबिक, पुष्पा 2 ने 28 दिनों में दुनियाभर में 1799 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी.
इस उपलब्धि के साथ, पुष्पा 2 ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2 के 1788 करोड़ के कलेक्शन के रिकॉर्ड को बेक कर दिया है और अब ये दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है,
वहीं रिलीज के 29वें दिन पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है.
पुष्पा 2 ने रिलीज के 29वें दिन दुनिया भर में 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, इसी के साथ ये फिल्म अब आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद नजदीक पहुंच गई है. हालांकि अभी भी पुष्पा 2 को दंगल के वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ रुपये के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोडने के लिए 270 करोड की जरूरत है. देखने वाली बात होगी कि पुष्पा 2 दंगल को मात देकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है या नहीं.
पुष्पा 2 ने 29 दिनों के बाद घरेलू बाजार में भी एक नए मुकाम पर पहुंच गई है. फिल्म ने 1189.85 करोड़ रुपये की कमाई की है, अकेले अपने चौथे हफ्ते में पुष्पा 2 ने 69.75 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया है. फिल्म अब 1200 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है.
जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने वाली है 'कल्कि 2898 एडी', जाने कब और कहा पर देख सकेंगे फिल्म
3 Jan, 2025 03:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पैन इंडिया स्टार प्रभास के पास इस साल कई रोमांचक फिल्में हैं, जिनमें कई प्रोजेक्ट्स का निर्माण जारी है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी आज जापान में रिलीज होगी, जिसके बाद यह फिल्म अब टीवी पर भी प्रसारित होगी। जानिए कब टीवी पर देख सकेंगे कल्कि 2898 एडी।
साइंस फिक्शन फिल्म अपने टेलीविजन प्रीमियर के लिए भी तैयार है। कल्कि 2898 एडी 12 जनवरी, 2025 को शाम 5:30 बजे संक्रांति स्पेशल के रूप में जी तेलुगु पर प्रसारित होगी। प्रशंसक इसका टीवी पर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज फिल्म कल्कि 2898 एडी जापान में रिलीज हो रही है।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी जैसे कई बेहतरीन कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित इस फिल्म में संतोष नारायणन का संगीत है।
कल्कि 2898 एडी 2024 की भारतीय साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है, जिसे नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। सी. अश्विनी दत्त द्वारा वैजयंती मूवीज के तहत निर्मित इस फिल्म को मुख्य रूप से तेलुगु में शूट किया गया है।
हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित, यह फिल्म महाभारत ग्रंथ के कई पहलुओं को दर्शाती नजर आई। अब दर्शकों की नजरें कल्कि 2 पर टिकी हुई हैं। फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। कल्कि 2 में आगे की कहानी को दिखाया जाएगा, जहां से कल्कि 2898 एडी की कहानी समाप्त हुई थी।
'पाताल लोक 2' का दमदार टीजर हुआ रिलीज
3 Jan, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बहुप्रतीक्षित सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन 'पाताल लोक 2' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में जयदीप अहलावत का लुक बेहद खूंखार नजर आ रहा है। इस बार सीरीज के दूसरे भाग में हाथीराम और भी ज्यादा खूंखार अंदाज में दिखाई दिया। टीजर में जयदीप ने रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सुनाई, जो प्रशंसकों को सीरीज देखने के लिए मजबूर कर देगी।
जयदीप अहलावत की आगामी वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' का टीजर आज कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। जयदीप अहलावत ने एक बार फिर हाथीराम चौधरी के रोल में दमदार वापसी की है। टीजर में जयदीप लिफ्ट में एक खूंखार कहानी बताते नजर आ रहे हैं, उससे हिंट मिलता है कि दूसरा सीजन काफी दमदार होगा।
जयदीप अहलावत की वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' 17 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस बात की आधिकारिक जानकारी प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। प्राइम वीडियो की इस पोस्ट में लिखा, 'पी माने पार्किंग पाताल लोक नया सीजन, जनवरी 17'
'पाताल लोक सीजन 2' के टीजर की शुरुआत हाथीराम बने जयदीप अहलावत से होती है। वह एक लिफ्ट में दिखाई देते हैं और अचानक ही वह रुक जाती है। फिर वह कहते हैं, 'एक कहानी सुनाऊं क्या? एक गांव में एक आदमी रहता था। उसे कीड़ों से बड़ी नफरत थी। इन सारी बुराइयों की जड़ ये कीड़े हैं। फिर एक दिन उस आदमी के घर के कोने से एक कीड़ा निकला और उसने उस आदमी को काट लिया।'
टीजर को लेकर प्रशंसकों की राय
इस कहानी के जरिए जयदीप अहलावत का किरदार एक तरह से चेतावनी देता है कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। कहानी में अभी कई मोड़ आने बाकी हैं, जो अपने सस्पेंस से दर्शकों को खूब लुभाएंगे। टीजर देख यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। एकदम खूंखार हाथीराम।' एक और यूजर ने लिखा, 'सालों का इंतजार पूरा हुआ। हाथीराम इज बैक।' एक और यूजर ने लिखा, 'टीजर देखकर मजा आ गया। इस बार सीजन में जयदीप अहलावत के अलावा गुल पनाग, तिलोत्तमा शोम और इश्वाक सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
शादी के बंधन में बंधे सिंगर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ
2 Jan, 2025 04:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक सगाई के बाद से ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अब उन्होंने एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से शादी कर ली है। नवविवाहित कपल ने शादी की स्पेशल तस्वीरों इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। इतना ही नहीं, उन्होंने वेडिंग फोटोज को स्पेशल कैप्शन के साथ पोस्ट किया है।
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की प्रेम कहानी सगाई के समय चर्चा में आई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जिंदगी का हमसफर बना लिया है। दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है। सिंगर ने शादी की झलक फैंस को दिखाते हुए स्पेशल तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में अरमान और आशना को शादी की आउटफिट में देखा जा सकता है। अरमान ने पेस्टल शेड शेरवानी पहनी थी। वहीं, उनकी दुल्हन ने ब्राइडल लहंगा कैरी किया, जिसमें उनकी लुक बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इस तस्वीर में अरमान मलिक खुशी से आशना श्रॉफ को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। जिंदगी का एक नया सफर शुरू करने की खुशी दोनों के चेहरे पर देखने को मिल रही है। शादी की रस्म निभाते समय भी दोनों की एक्साइटमेंट देखने लायक है।
अरमान मलिक ने अपने स्पेशल कैप्शन से लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपनी दुल्हन संग फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'तू ही मेरा घर।' फैंस को उनका कैप्शन काफी पसंद आया और यूजर्स उनकी पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की वेडिंग फोटोज पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है कि उनकी शादी की तस्वीरों की पोस्ट पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कहा, क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने शादी की बधाई देते हुए लिखा, शादी की बहुत शुभकामनाएं। वहीं, तीसरे ने दोनों की तारीफ करते हुए कमेंट किया, आप दोनों की जोड़ी खूबसूरत लग रही है और आपको किसी की नजर ना लगे। फैंस और सेलेब्स न्यूली मैरिड कपल को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां दे रहे हैं।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए Athiya Shetty ने शेयर की फोटो
2 Jan, 2025 04:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और क्रिकेटर के एल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद से ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।
हालांकि बीते दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वो अनुष्का शर्मा के साथ क्रिकेट गाउंड में नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान लॉन्ग स्कर्ट के ऊपर एक फुल स्लीव टॉप पहना हुआ था। अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है जिसमें एक्ट्रेस केएल राहुल के कंधों पर सिर रखकर आराम करती हुई नजर आईं। वहीं दूसरी वीडियो में उनका क्यूट सा बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इसमें वो केएल राहुल का हाथ पकड़कर उनके साथ चलती नजर आ रही हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए अथिया ने कैप्शन में लिखा- 2025 तुम्हार इंतजार है। ये पहली बार है जब एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
एक्ट्रेस इन दिनों टीम इंडिया और केएल राहुल को सपोर्ट करने के लिए सिडनी,ऑस्ट्रेलिया में हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 से 7 जनवरी, 2025 तक पांचवा टेस्ट मैच होगा।
अथिया और केएल राहुल ने जनवरी 2023 में शादी की थी। अब शादी के करीब दो साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। नवंबर मेम कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की थी। अथिया के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म हीरो से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली नजर आए थे। इसके अलावा वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में भी नजर आ चुकी हैं।
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान ने साथ में किया न्यू ईयर सेलिब्रेशन, एयरपोर्ट पर आए नजर
2 Jan, 2025 01:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नए साल का जश्न अक्सर लोग अपने करीबी और खास लोगों के साथ मनाना पसंद करते हैं. बॉलीवुड के कई सितारों ने विदेश जाकर नए साल का वेलकम किया. इस लिस्ट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा श्वेता तिवारी की लाडली बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान का नाम भी शामिल हो गया है. यूं तो ज्यादा लोगों को पता ही नहीं होगा कि पलक और इब्राहिम ने साथ में नया साल मनाया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया.
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को लेकर लंबे वक्त से खबरें आ रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये कोई नहीं जानता. लेकिन अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है. पलक के पास इब्राहिम की जैकेट तक देखी गई है. दोनों मूवी डेट और पार्टी में साथ में कैप्चर किए जाते हैं. इसी बीच पलक और इब्राहिम को मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया.
सोशल मीडिया पर पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. एयरपोर्ट पर जहां पलक को ब्लैक कलर के टॉप और डेनिम जींस में काले रंग के चश्में लगाए देखा गया. वहीं दूसरी तरफ इब्राहिम अली खान अपना चेहरा छिपाते हुए मीडिया की नजरों से बचते हुए नजर आए. पलक और इब्राहिम को एक ही वक्त पर मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. हालांकि दोनों अलग-अलग होकर पैपराजी से बचकर निकलने की कोशिश करते हुए नजर आए. लेकिन दोनों की चोरी पकड़ी गई. खबरों की मानें तो दोनों नया साल मनाकर वापस मुंबई लौटे हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, पटौदी खानदान की बहू. एक यूजर ने लिखा, पटौदी खानदान की बहू का स्वागत है. एक अन्य यूजर ने लिखा, इन दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है. इतना ही नहीं एक यूजर ने तो यहां तक लिखा दिया कि अब ये बोलेंगे कि एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं. पलक और इब्राहिम को साथ में देखना फैन्स को काफी पसंद है. ये जोड़ी इनके चाहने वालों को बेहद प्यारी लगती है.
श्रद्धा कपूर का साल का पहला दिन रहा शानदार, कहा- परफेक्ट शुरुआत....
2 Jan, 2025 01:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया कि कैसे उन्होंने साल की बेहतरीन शुरुआत की। तस्वीरों में जाहिर है, अभिनेत्री ने जिम में और परिवार के साथ शानदार समय बिताया।
श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें साझा की हैं। नए साल का उनका पहला दिन कैसे बीता इस बारे में अभिनेत्री ने बताया है। इंस्टा पर अपनी तस्वीर साझा की। इसके बाद ड्राई फ्रूट्स और ब्लूबेरी की तस्वीर भी साझा की है। तीसरी तस्वीर में कई रंग-बिरंगे फूल दिखाई दे रहे हैं। चौथी तस्वीर में वह अपने दो पालतू कुत्तों के साथ लिपटी हुई थीं। तस्वीरों को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "2025 की एकदम सही शुरुआत"।
श्रद्धा ने इससे पहले साल की शुरुआत में भी अपनी तस्वीरें साझा की हैं। श्रद्धा कपूर ने कहा कुछ लोग पजामे में रहना पसंद करते हैं और कुछ पार्टी करना पसंद करते हैं। श्रद्धा ने अपनी तस्वीरें साझा कर फैंस से पूछा कि आज मैं 11 बजे सो जाऊंगी..ये बात सच है या झूठ।
ऐसी फिल्मों में काम करना चाहती हैं श्रद्धा
बात करें वर्कफ्रंट की तो श्रद्धा को हाल ही में स्त्री 2 में देखा गया। श्रद्धा ने अपनी फिल्मों को लेकर कहा कि मुझे जो पसंद न हो उस तरह की बैक टू बैक फिल्में करने के बजाय मुझे कोई फिल्म नहीं करना पसंद है। मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं इसलिए मैं एक अभिनेता के तौर पर ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं, जो मेरे लिए अलग हों। यही मेरी इच्छा है।
महेश बाबू-राजामौली की फिल्म 'SSMB 29' दो पार्ट्स में होगी रिलीज
2 Jan, 2025 01:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुपरस्टार महेश बाबू और मशहूर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली पहली बार एक साथ मिलकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम अस्थाई रूप से 'एसएसएमबी 29' रखा गया है। यह फिल्म जंगल एडवेंचर पर आधारित होगी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाहुबली फ्रेंचाइजी की तरह यह फिल्म भी दो भागों में बनाई जाएगी। दावे के मुताबिक फिल्म का पहला पार्ट की साल 2027 में और दूसरा पार्ट की साल 2029 में रिलीज होगा।
रिपोर्ट के अनुसार एसएस राजामौली इस फिल्म में थ्रिल और जासूसी के तत्वों को भी डालने की योजना पर काम कर रहे हैं। फिल्म की लेखन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग अप्रैल 2025 में शुरू हो सकती है।
महेश बाबू और एसएस राजामौली ने इस फिल्म के लिए निर्माताओं के साथ मुनाफा साझा करने का समझौता किया है, जिससे फिल्म की लागत में कोई वित्तीय दबाव नहीं आएगा। दोनों के इस फैसले के बाद सभी फंड्स उच्च गुणवत्ता वाली फिल्म बनाने में निवेश किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने निर्माताओं के साथ 40% मुनाफा साझा करने का समझौता किया है।
'एसएसएमबी' का अनुमानित बजट 1000 करोड़ रुपये के आसपास है, जो इसे भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बना देगा।
हाल ही में यह खबर आई थी कि इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक लांच 2 जनवरी 2025 को एक विशेष पूजा समारोह के साथ होगा। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे प्रमुख कलाकार भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, कास्टिंग विवरण आधिकारिक रूप से अभी सामने नहीं आया है।
सिद्धार्थ को याद कर फैंस को भावुक किया शहनाज ने
1 Jan, 2025 06:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिग बॉस 13 से फेमस हुई शहनाज गिल और दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी, जिसे फैंस सिडनाज के नाम से जानते हैं, आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। 2021 में सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन ने इस खूबसूरत प्रेम कहानी को अधूरा छोड़ दिया। हालांकि, शहनाज अक्सर अपने दिवंगत साथी को याद करती हैं। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो ने फैंस को फिर से भावुक कर दिया है। वीडियो में शहनाज एक माइंड रीडर के साथ नजर आ रही हैं, जो उनसे उस शख्स को इमेजिन करने को कहता है, जिसे उन्होंने गहराई से प्यार किया और हमेशा करती रहेंगी। माइंड रीडर जब अनुमान लगाता है कि वह शख्स एस से शुरू होता है और नाम सिद्धार्थ शुक्ला है, तो शहनाज हैरान रह जाती हैं। उनकी आंखों में भावुकता झलकती है, और वह इस अनुमान को सही बताती हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर सिडनाज की यादें फिर से ताजा हो गई हैं। वर्कफ्रंट पर, शहनाज ने किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया और थैंक यू फॉर कमिंग जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
नेहा ने पहली बार पेटार के साथ अपनी केमिस्ट्री को सार्वजनिक किया
1 Jan, 2025 04:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपने विदेशी बॉयफ्रेंड पेटार स्लिस्कोविक के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहने वाली नेहा ने पहली बार किसी के साथ अपनी केमिस्ट्री को सार्वजनिक किया।
पेटार स्लिस्कोविक एक 33 साल के क्रोएशियाई फुटबॉलर हैं, जो बोस्निया से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 2011 में जर्मन क्लब मेन्ज़ 05 के साथ अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी और बाद में सेंट पॉली और डायनमो ड्रेसडेन जैसे प्रमुख क्लबों के लिए भी खेले। पेटार का भारतीय फुटबॉल से भी खास नाता है, क्योंकि उन्होंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नईयिन एफसी और जमशेदपुर एफसी का प्रतिनिधित्व किया है। 2022 में चेन्नईयिन एफसी के लिए खेलते हुए उन्होंने आठ गोल किए और अपनी शानदार तकनीक के लिए सराहे गए। नेहा शर्मा, जिन्हें फिल्मों क्रुक और यमला पगला दीवाना 2 से पहचान मिली, हाल ही में पेटार के साथ मुंबई की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमते हुए देखी गईं। नेहा ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जबकि पेटार कैजुअल टी-शर्ट में नजर आए। दोनों के तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद, फैंस ने उनकी रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। नेहा, जो अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखने की आदत रखती हैं, ने इस बार अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी हालिया आउटिंग और शानदार केमिस्ट्री को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। कुछ फैंस ने इसे दिल टूटने का पल भी कहा, जबकि अन्य इस रिश्ते को लेकर आश्वस्त हैं कि यह बॉलीवुड और स्पोर्ट्स का परफेक्ट मिलन हो सकता है।
अपने पालतू कुत्ते के साथ स्पॉट हुए शाहरुख खान
1 Jan, 2025 04:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । हाल ही में बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान अपने बच्चों अबराम और सुहाना के साथ मुंबई लौटे। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाली बात यह रही कि शाहरुख खान अपने प्यारे पालतू कुत्ते को प्यार से अपनी बाहों में पकड़े हुए थे।
उन्हें मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्थित जेटटी पर पैपराजी ने स्पॉट किया। पैपराज़ो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शाहरुख खान अपने कुत्ते के साथ कार की ओर जा रहे थे, और उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए काले रंग की हुडी पहनी थी। शाहरुख ने काले रंग की टी-शर्ट और मैचिंग हुडी के साथ कार्गो जीन्स पहनी थीं। वहीं, उनके छोटे बेटे अबराम नीली जर्सी और सफेद शॉर्ट्स में नजर आए। गौरी खान इस दौरान हमेशा की तरह स्टाइलिश दिख रही थीं, सफेद शर्ट के ऊपर ब्राइट येलो जैकेट और काले जीन्स पहने हुए। वह अबराम का हाथ पकड़े हुए थीं, जबकि शाहरुख परिवार के साथ कार में बैठने के लिए पीछे चल रहे थे। कुछ समय बाद, शाहरुख की बेटी सुहाना खान अपनी कजिन आलिया छिब्बा के साथ पहुंची।
सुहाना ने काले रंग का स्लीवलेस क्रॉप टॉप और बैगी डेनिम जीन्स पहना था और अपने बाल खुले छोड़ रखे थे। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक कैप भी पहन रखी थी। इसके अलावा, एक और वीडियो में शाहरुख को अलीबाग जेटी पर अपने पालतू कुत्ते के साथ देखा गया। गौरी, सुहाना और अबराम भी अलीबाग जेटी पर दिखाई दिए, जहां से वे मुंबई लौट रहे थे। दो दिन पहले, सुहाना खान और उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा को गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया था, जब वे शाहरुख के आलीशान अलीबाग फार्महाउस जा रहे थे। यह फार्महाउस 20,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और यहां हरे-भरे बाग-बगिचे, खूबसूरत स्विमिंग पूल और पहाड़ियों का शानदार दृश्य है।
ओबीसी अधिकार पर घमासान: राहुल बोले- सरकार छीनना चाहती है हक
परिसीमन पर शाह की साफ तस्वीर: बड़े राज्यों की बढ़ेगी ताकत
स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, करीबियों के घर भी रेड
