मनोरंजन
सलमान खान के फैन ने 1000 किमी साइकिल चलाकर की मुलाकात
11 Jan, 2025 06:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग तो किसी से छिपी नहीं है। सलमान खान लगातार 30 साल से फिल्मों में छाए रहते हैं और करोड़ों लोगों को दीवाना बना चुके हैं। सलमान खान की दीवानगी में ही उनके एक फैन ने इस कड़कड़ाती ठंड में 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चलाकर उनसे मुलाकात की है। इतना ही नहीं इस जबरा फैन ने अपने घर से शुरू की ये यात्रा पहले प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की तरफ मोड़ी।
यहां पहुंचकर अनोखी गुहार लगाई और फिर मुंबई जाकर सलमान खान से भी मुलाकात कर डाली। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इस जबरा फैन का नाम समीर है। समीर ने बीते कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से अपनी यात्रा शुरू की थी। समीर ने पहले जबलपुर से नई दिल्ली तक साइकिल चलाई। यहां जाकर प्रधानमंत्री कार्यालय में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी गुहार लगाई। जिसमें समीर ने कहा कि हमें नेकी करने वाले इंसान को अपना आदर्श मानना चाहिए या फिर किसी गुंडे को।
अपनी गुहार की रिसीविंग लेकर समीर ने मुंबई का रास्ता तय करना शुरू किया और 6 दिन तक लगातार साइकिल चलाते रहे। इसके बाद समीर मुंबई पहुंचे और सलमान खान के घर के बाहर खड़े हो गए। जब सलमान खान को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने भी समीर से मिलने में देरी नहीं लगाई। सलमान खान तत्काल अपने घर से नीचे आए और समीर से मुलाकात कर उनकी तारीफ की। साथ ही सलमान खान ने अपने जबरा फैन के साथ तस्वीर भी खिंचाई। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। इस टीजर ने ही फैन्स को उत्साहित कर दिया था।
टीजर ने 24 घंटे में पुष्पा-2 का भी व्यूअरशिप मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया था। सलमान खान की इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर मुरुगुदास ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसको लेकर सलमान खान और उनके फैन्स दोनों ही उत्साहित हैं। इससे पहले सलमान खान अपने पिता सलीम खान और उनके पार्टनर रहे जावेद अख्तर की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री में नजर आए थे। साथ ही सलमान खान अपने पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस-18 को होस्ट भी करते नजर आ रहे हैं। आज वीकेंड का वॉर है और सलमान खान को आज फिर से फैन्स टीवी पर देख सकते हैं।
अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में जमानत, विदेश यात्रा की मिली अनुमति
11 Jan, 2025 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें हर रविवार को पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाने से राहत दे दी है। एक्टर को केस के सिलसिले में मिली जमानत के दौरान हर हफ्ते हाजिरी लगाने की शर्त रखी गई थी। अल्लू अर्जुन को जमानत की शर्तों के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होना पड़ता था। उनके वकील ने 10 जनवरी को पुलिस स्टेशन में उनके हाजिरी लगाने से पहले कोर्ट से गुजारिश की थी, जिसके बाद नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें इससे छूट दे दी।
अल्लू अर्जुन पर दर्ज हुआ था केस
एक्टर के ऊपर फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुए हादसे के बाद केस दर्ज किया गया था। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गए थे। दरअसल, संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में रेवती नाम की महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जो अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
अल्लू अर्जुन जा सकेंगे विदेश
कानूनी कार्यवाही के बाद नामपल्ली कोर्ट ने 3 जनवरी को अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी थी। हालांकि इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपये भी जमा किया था। हालांकि, उनकी जमानत की शर्तों में से एक यह थी कि उन्हें हर रविवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होना होगा। इसी को एक्टर ने कोर्ट में चैलेंज किया, जिसके बाद राहत मिली। और विदेश यात्रा की इजाजत भी मिल गई।
लॉस एंजिल्स में लगी आग से स्टीवन स्पिलबर्ग, पेरिस हिल्टन और अन्य सितारों के बंगले जलकर खाक
11 Jan, 2025 05:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आगे हर घंटे विकराल रूप लेती जा रही है। तेज चल रही हवाओं की वजह से आगे पर काबू पाना और भी मुश्किल होता जा रहा है। इस आग की वजह से तीन दिनों के अंदर करीब 28 हजार एकड़ का इलाका इसकी चपेट में आ चुका है।
किन बॉलीवुड हस्तियों के घर जल गए?
इस आग में कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले भी जलकर खाक हो गए हैं। इन लोगों में स्टीवन स्पिलबर्ग, मैंडी मूर, पेरिस हिल्टन और एशटन कुचर समेत कई एक्टर्स के नाम शामिल हैं। वहीं करीब 50 हाजर लोगों को तत्काल घर खाली करने के लिए कहा गया। अब इस आग से प्रभावित हुए लोगों की मदद करने के लिए जेनिफर गार्नर, पेरिस हिल्टन और अन्य मशहूर हस्तियां सामने आए हैं और डोनेशन आदि के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं।
कैसे की जा रही प्रभावित लोगों की मदद
जानी मानी अभिनेत्री जेनिफर गार्नर एक पुरस्कार विजेता शेफ जोस एन्ड्रेस के साथ मिलकर काम कर रही हैं। दोनों मिलकर एक फूड रिलीफ नॉन प्राफिट किचन के लिए काम करते हैं। आपको बता दें कि लॉस एंजिल्स काउंटी के आस पास शेफ के पॉप-अप लगातार इन इलाकों में खाना सप्लाई करके लोगों की मदद कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब 13 गोइंग ऑन 30 फेम एक्ट्रेस ने एन्ड्रेस के साथ इस तरह का कोई काम किया हो। इससे पहले दोनों ने सेव द चिल्ड्रन जैसे कई अन्य काम के जरिए लोगों की सहायता की है। इस अलावा डेडलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार जेनिफर कई रेस्टोरेंट और फूड ट्रक पार्टनर्स के साथ मिलकर वॉलेंटियर के तौर पर भी काम कर रही हैं।
पेरिस हिल्टन क्या कर रहीं काम?
बता दें कि पेरिस का खुद का मैलिबू बीच इस आग की चपेट में आ गया है। लेकिन फिर भी वो उन लोगों की मदद करने के लिए आगे आईं जिन्होंने इस विपदा में अपना घर खो दिया है। हिल्टन शॉन पेन के कॉम्यूनिटी रिलीज फंड के साथ मिलकर परिवारों को नकद सेवा प्रदान कर रही हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा का खुलासा: शर्टलेस ट्रेंड में सलमान नहीं, ये सुपरस्टार था पहले
11 Jan, 2025 05:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Shatrughan Sinha: बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में शर्ट किसी ना किसी सीन में उतारी है. ऐसा भी कहा जाता है कि सलमान को शर्ट उतारने का बहाना चाहिए. सलमान की वजह से इंडस्ट्री में शर्टलेस होने का ट्रेंड भी बन गया था. सलमान शर्टलेस इसलिए भी होते थे क्योंकि उनकी जबरदस्त बॉडी भी है और आज भी उनकी फिजिक कमाल की है. लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि बॉलीवुड में शर्टलेस होने का ट्रेंड सलमान ने नहीं बल्कि दूसरे स्टार लेकर आए थे.
धर्मेंद्र को बताया इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर
कपिल शर्मा के शो में शत्रुघ्न सिन्हा कई बार आ चुके हैं. एक एपिसोड में शत्रुघ्न सिन्हा के साथ धर्मेंद्र भी आए थे. यहां शत्रुघ्न जी से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर आपके समय में कौन रहे हैं? इसपर शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र का नाम लिया और उनकी खूबियां भी बताईं.
धर्मेंद्र इंडस्ट्री में लाए थे शर्टलेस होने का ट्रेंड
कपिल शर्मा के शो में शत्रुघ्न सिन्हा आते हैं और ढ़ेरों किस्से सुना जाते हैं. लेकिन जब कपिल ने उनसे उनके दौर के सबसे अट्रैक्टिव और हैंडसम एक्टर के बारे में पूछा. इसपर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था, "मुझे तो धर्मेंद्र लगते थे. क्या बॉडी थी, क्या सुंदर चेहरा था और क्या एक्टिंग करते थे. अरे भई सलमान को तो आप लोग अब जानते हैं लेकिन सबसे पहले शर्टलेस होने का ट्रेंड जिसने शुरू किया वो धर्मेंद्र हैं". इसपर धर्मेंद्र ने कहा था, "उसके पीछे का एक परपस था, मैंने बॉडी दिखाने के लिए नहीं उतारी थी. वो लीला जी एक बैगर का रोल कर रही थीं सीन में मैं दारू पीकर आता हूं, तो मेरे दिमाग में आया और मैंने प्रोड्यूसर से कहा कि अगर मैं शर्ट उतारकर इनको पहना दूंगा तो कैसा लगेगा? तो वो खुश हो गए कि अरे मेरा तो सीन बन गया ऐसा ही करो. मैंने शर्ट उतारी तो लोगों को अच्छा लगा, तो फिल्म शिकार में भी शर्ट उतार दी. फिर डायरेक्टर कोई ना कोई सीन डाल देता कि मुझे शर्ट उतारनी पड़ती थी.
अभिनेता टीकू तलसानिया अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने ब्रेन स्ट्रोक होने की दी जानकारी
11 Jan, 2025 05:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर टीकू तलसानिया के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया का पहला बयान सामने आया है. शनिवार सुबह ये खबर सामने आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि अब जानकारी सामने आई है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है.
इस बारे में उनकी पत्नी दीप्ति ने बताया है. दीप्ति ने कहा, "उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, हार्ट अटैक नहीं आया है. वो रात के लगभग 8 बजे फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गए थे. उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. वो सही महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जा गया". वो कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडिमट है. उनका इलाज चल रहा है.
250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
इस खबर ने उनके तमाम फैन्स को चिंता में डाल दिया है. फैन्स उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. वो हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज एक्टर हैं. वो 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है. टीकू तलसानिया को ज्यादातर कॉमेडी रोल में देखा गया है. वो जब-जब पर्दे पर नजर आए हैं, उन्हें लोगों को हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ी.
टीकू तलसानिया की फिल्में
टीकू तलसानिया आमिर-सलमान की अंदाज अपना अपना, इश्क, ढोल, कितने दूर कितने पास, धमाल जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. आखिरी बार वो पिछले साल थिएटर्स में रिलीज हुई "विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" में दिखे हैं. ये फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी.
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की रिलीज से पहले फैंस को लगा झटका, हटाया गया ये गाना
10 Jan, 2025 01:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार था, जो आज यानी 10 जनवरी को खत्म हो गया। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। हालांकि, फैंस तब निराश हो गए जब निर्माताओं ने यह साझा किया कि फिल्म से ‘जाना हैरान सा’ गीत हटा लिया गया है। इसने फिल्म के स्वाद को थोड़ा फीका कर दिया। गीत हटाने के पीछे का कारण तकनीकी चुनौतियों को बताया गया।
तकनीकी कारणों से हटाया गया गाना
शुक्रवार को तड़के तीन बजे, फिल्म के आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक अपडेट साझा की गई। अपडेट के अनुसार, गाने को ‘तकनीकी चुनौतियों के कारण संपादित करना पड़ा।’ पोस्ट में लिखा, सभी का पसंदीदा, गेम चेंजर, ‘जाना हैरान सा’ को शुरुआती प्रिंट में तकनीकी चुनौतियों के कारण संपादित किया गया है। हालांकि, प्रशंसक निराश हो सकते हैं, लेकिन यह पोस्ट आश्वासन देता है कि ‘जाना हैरान सा’ गीत जल्द ही फिर से शामिल किया जाएगा, जिससे दर्शकों को बड़े पर्दे पर दोबारा आने पर कुछ देखने को मिलेगा।”
एडवांस बुकिंग कलेक्शन
राम चरण और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने एडवांस बुकिंग में 23.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया है। अगर ब्लॉक सीट को मिला ले तों फिल्म ने 39.99 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है।
‘गेम चेंजर’ स्टार कास्ट
‘गेम चेंजर’ में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा दक्षिण भारत के कई दिग्गज कलाकार शामिल है। जिसमें, जे एस सूर्या, प्रकाश राज, सुनील, मेका श्रीकांत, जयराम और अंजलि ने अहम भूमिका अदा की है।
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को जिम वर्कआउट के दौरान लगी चोट
10 Jan, 2025 01:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जिम में वर्कआउट करते समय चोटिल हो गईं। कथित तौर पर वह अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रही थीं और फिर से शूटिंग शुरू करने से ठीक पहले उन्हें चोट लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उन्हें ठीक होने के लिए थोड़ा ब्रेक लेने की सलाह दी गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका जिम वर्कआउट करते समय घायल हो गईं। रश्मिका के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उन्हें ठीक होने के लिए थोड़ा ब्रेक लेने की सलाह दी गई है। सूत्र ने कहा, "रश्मिका को हाल ही में जिम में चोट लगी थी और वह आराम करके ठीक हो रही हैं। हालांकि, इस वजह से उनकी आगामी परियोजनाओं की शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई है। फिर भी, वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और बहुत जल्द सेट पर काम फिर से शुरू करेंगी।"
आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रही रश्मिका
रिपोर्ट में कहा गया था कि सलमान और रश्मिका मुंबई में ‘सिकंदर’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग करेंगे। हाल ही में सलमान खान के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, "आप सभी की जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया.. बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है कि आपको सिकंदर का टीजर पसंद आएगा..."
रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2’ में देखा गया था। ‘पुष्पा 2’ ने हाल ही में 1200 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर छुआ। इसी के साथ फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो उनके पास आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ है।
तृप्ति डिमरी ने कहा- मुझे आजादी पसंद है
9 Jan, 2025 05:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तृप्ति डिमरी लगातार एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हैं। बावजूद इसके चर्चा में वे अपनी निजी जिंदगी के चलते ज्यादा रहती हैं। इससे अब खुद तृप्ति भी तंग आ गई हैं। एनिमल से लेकर भूल भुलैया 3, बैड न्यूज और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो तक, तृप्ति डिमरी कई दिलचस्प फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। मगर, तृप्ति की चर्चा उनके अभिनय और फिल्मों के लिए कम, निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा होती है। उनका नाम मॉडल-बिजनेसमैन सैम मर्चेंट से जोड़ा जा रहा है। दोनों की डेटिंग लाइफ और अफेयर पर खबरें आती रहती हैं। इस पर अब तृप्ति डिमरी ने चुप्पी तोड़ी है।
पुराने दिन आते हैं याद
तृप्ति डिमरी का कहना है कि वे अपनी निजी जिंदगी में ताक-झांक की चिंताओं से दूर रहकर बेफिक्र घूमना चाहती हैं। उन्हें वे दिन बहुत याद आते हैं, जब वे बेफिक्र घूमा करती थीं। तृप्ति ने ई टाइम्स के साथ इंटरव्यू में यह खुलासा किया है। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चल रही अफवाहों, खासकर सैम मर्चेंट के साथ लिंक अप की अटकलों पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि कभी-कभी इतनी दखलअंदाजी परेशान करने वाली हो सकती है।
समझती हूं फिर भी
तृप्ति ने कहा कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते यह सब होना आम बात है। स्वाभाविक रूप से लोग किसी भी शख्सियत की जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ये सभी चीजें समझने के बावजूद वे कभी-कभी अपनी आजादी को मिस करती हैं। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी यह वास्तव में परेशान करने वाली बात बन जाती है, क्योंकि मुझे अपनी आजादी बहुत पसंद है। मुझे वे दिन याद आते हैं, जब मैं बिना किसी चिंता के सड़कों पर घूम-फिर सकती थी। बिना मास्क लगाए निकलती थी'।
इसके अलावा तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर मौजूदगी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे ज्यादातर समय इंस्टाग्राम से दूर रहती हैं, केवल तभी पोस्ट करती हैं जब उन्हें ऐसा करने का मन होता है। तृप्ति का कहना है कि सोशल मीडिाया पर एक्टिव नहीं रहने पर उनकी टीम शिकायत करती है। लोगों की भी उम्मीदें होती हैं, लेकिन उन्हें खुद के प्रति सच्चे रहना पसंद है। वे अपने हिसाब से चीजें करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो तृ्प्ति के लिए साल 2024 काफी शानदार रहा। अब आने वाले वक्त में वे 'धड़क 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा वे शाहिद कपूर के साथ 'अर्जुन उस्तरा' में भी दिखेंगी।
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, जाने 15वे दिन का कलेक्शन
9 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ का सिनेमाघरों में रिलीज से पहले काफी बज था हालांकि बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. ये एक्शन थ्रिलर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में फेल साबित हुई और इसी के साथ ये कमाई के मामले में भी पीछे रह गई. फिलहाल ‘बेबी जॉन’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर बेहद नाजुक है चलिए यहां जानते हैं वरुण धवन स्टारर मूवी ने रिलीज के 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘बेबी जॉन’ ने 15वें दिन कितनी की कमाई?
‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी रूला देने वाली है. इस एक्शन थ्रिलर ने बस ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई की थी और दूसरे दिन ही ये दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई. वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई लाखों में सिमट कर गई और अब तो आलम ये है कि ये चंद लाख कमाने के लिए भी खूब संघर्ष कर रही है. इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो
‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के पहले दिन 11.25 करोड़ से खाता खोला था.
इसके पहले हफ्ते का कलेक्शन 36.4 करोड़ रुपये रहा.
वहीं 10वें दिन फिल्म ने 50 लाख की कमाई की और 11वें दिन का कलेक्शन 75 लाख रुपये रहा.
12वें दिन ‘बेबी जॉन’ की कमाई 85 लाख रही और 13वें दिन का कारोबार 23 लाख रुपये रहा.
14वें दिन ‘बेबी जॉन’ ने 22 लाख का कलेक्शन किया.
वहीं अब फिल्म की रिलीज के 15वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक ‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के 15वें दिन 20 लाख की कमाई की है.
इसी के साथ ‘बेबी जॉन’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 39.15 करोड़ रुपये हो गई है.
‘बेबी जॉन’ 15 दिन बाद भी नहीं कमा पाई 50 करोड़
‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी संघर्ष कर रही है. दरअसल इस फिल्म का सारा खेल एक महीने पुरानी पुष्पा 2 ने बिगाड़ दिया है. पुष्पा 2 के आगे ये पूरी तरह घुटने टेक चुकी है. यहां अल्लू अर्जुन की फिल्म 35 दिन बाद भी करोड़ो में कमाई कर रही है वहीं ‘बेबी जॉन’ के लिए चंद लाख कमाना भी मुश्किल हो गया है. वरुण धवन स्टारर फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और ये 50 करोड़ तो दूर 40 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. वहीं अब 10 जनवरी को सिनेमाघरों में राम चरण की गेम चेंजर रिलीज हो रही है. जिसके बाद ‘बेबी जॉन’ पर्दे से ही उतरती नजर आ रही है.
Bigg Boss 18: ग्रैंड फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म, विनर बनने का सपना टूटा
9 Jan, 2025 04:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुई थी। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। घर में विवियन डीसेना से लेकर करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोड़कर और चुम दरांग रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और ईशा सिंह फिलहाल ये 9 कंटेस्टेंट घर में बचे हुए हैं, जो ग्रैंड फिनाले वीक में पहुंचने से बस अब कुछ ही दूर हैं।
इस हफ्ते हुए टाइम काउंट के नॉमिनेशन टास्क में रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे नियम उल्लंघन की वजह से नॉमिनेट हुई। ऐसी खबरे थीं कि शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे रजत दलाल शो से मिड वीक में एलिमिनेट हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह तो फिलहाल वीकेंड के वार तक सुरक्षित हैं, लेकिन चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन में से इस एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो चुका है।
इस कंटेस्टेंट का टूट गया विनर बनने का ख्वाब
चाहत और श्रुतिका दोनों ही इस सीजन की मजबूत कंटेस्टेंट थीं। जहां चाहत ने शुरू से ही सोलो गेम खेला और कभी किसी ग्रुप में शामिल नहीं हुईं, तो वहीं श्रुतिका भी अविनाश हो या विवियन किसी को उनकी गलती बताने से पीछे नहीं रहीं। इस हफ्ते घर जिसका सफर खत्म हुआ और ट्रॉफी जीतने का जिस कंटेस्टेंट का सपना टूटा वह कोई और नहीं, बल्कि श्रुतिका अर्जुन हैं।
बिग बॉस की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखने वाले एक खबरी पेज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि श्रुतिका अर्जुन कम वोट्स मिलने के कारण मिड वीक में शो से एलिमिनेट हो गई हैं।
श्रुतिका अर्जुन के बाद इस कंटेस्टेंट का भी होगा पत्ता साफ
ग्रैंड फिनाले वीक से एक हफ्ते पहले शो में एक नहीं दो शॉकिंग एलिमिनेशन होने वाले हैं। श्रुतिका अर्जुन के बाद चाहत पांडे और रजत दलाल में से एक और कंटेस्टेंट वीकेंड के वार में भी एलिमिनेट होगा और इस सीजन को अपने टॉप 7 फाइनलिस्ट मिल जाएंगे। आपको बता दें कि ये वीकेंड का वार बहुत ही धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि शो में सलमान खान के साथ इस हफ्ते कई खास मेहमान होंगे।
उनकी अंदाज अपना-अपना की को-स्टार रवीना टंडन जहां बेटी राशा थडानी और अमन देवगन के साथ उनकी फिल्म 'आजाद' प्रमोट करने आएंगी, वहीं क्रिकेटर श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह भी शो में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की जोड़ी भी लाफ्टर का डोज लेकर घर में एंट्री लेंगे।
फिर से साथ नजर आएगी श्रद्धा-आदित्य की ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी
9 Jan, 2025 03:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड की सबसे मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। उनकी फिल्में आशिकी 2 और ओके जानू ने उनकी जादुई रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता। कथित तौर पर श्रद्धा और आदित्य एक रोमांटिक फिल्म के लिए फिर से साथ आ सकते हैं।
रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं श्र्द्धा और आदित्य?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार फिर से श्रद्धा कपूर और आदित्या रॉय कपूर की रोमांटिक जोड़ी साथ नजर आ सकती है। जानकारी के अनुसार, दोनों स्टार्स मोहित सूरी की अगली फिल्म के लिए साथ आ सकते हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। बहरहाल, मोहित सूरी और उनकी क्रिएटिव टीम द्वारा कहानी और स्क्रीनप्ले पर काम किया जा रहा है। हो सकता है कि आने वाले हफ्तों में फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।
दर्शकों को पसंद है श्रद्धा-आदित्य की जोड़ी
श्रद्धा और आदित्य के प्रशंसक उन्हें एक बार फिर किसी फिल्म में साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके एक साथ पिछली फिल्मों की बात करें तो आशिकी 2 एक बड़ी सफलता थी। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने अपनी प्रेम कहानी, अभिनय और खास तौर पर संगीत के लिए पसंद किया था। इसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं।
आखिरी बार किस फिल्म में नजर आए ये स्टार्स
2017 में श्रद्धा और आदित्य ने रोमांटिक ड्रामा ओके जानू में भी काम किया है। शाद अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं चली, लेकिन श्रद्धा-आदित्य की जोड़ी सभी को पसंद आई। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। श्रद्धा को आखिरी बार हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 में देखा गया था। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म में श्रद्धा के अलावा राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी शामिल नजर आए। दूसरी ओर, आदित्य ने क्राइम थ्रिलर सीरीज द नाइट मैनेजर में अपने काम से सुर्खियां बटोरीं।
किस क्रिकेटर को गुपचुप डेट कर रही हैं राशा थडानी?
9 Jan, 2025 02:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी आगामी फिल्म 'आजाद' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले ही, अभिनेत्री अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ऐसी खबरें हैं कि राशा इन दिनों एक भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। उनकी डेटिंग की अफवाहें तब से शुरू हुईं जब टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो किया और उनकी तस्वीरें लाइक की।
इस क्रिकेटर के साथ जुड़ा राशा का नाम
अभिनेत्री राशा थडानी के साथ जिस क्रिकेटर का नाम जुड़ रहा है, वह हैं स्पिनर गौतम यादव हैं। खबरें यह भी हैं कि दोनों गुपचुप डेटिंग कर रहे हैं। ये सारी अफवाहें तब शुरू हुईं जब गौतम ने इंस्टाग्राम पर राशा को फॉलो किया और उनके पोस्ट और तस्वीरों को लगातार लाइक किया। इस सोशल मीडिया एक्टिविटी ने नेटीजंस को हैरान कर दिया है और कयासों का बाजार गर्म होने लगा।
अभिनेत्री ने नहीं की कोई पुष्टि
हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है, जिससे ये अफवाहें प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। फिल्म रिलीज से पहले, राशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री को पढ़ाई और अभिनय दोनों करते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने बताया था कि आने वाले दस दिनों में उनके बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में जब राशा से पूछा गया कि क्या वह अपनी लाइनें लिखने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "पढ़ाई कर रही हूं। 10 दिन से भी कम समय में मेरी बोर्ड परीक्षा है। मेरा पहला पेपर ज्योग्राफी का है।"
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि आजाद में राशा थडानी के अलावा अमान देवगन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
बता दें कि इससे पहले राशा ने आजाद के ट्रेलर लॉन्च के समय अपना अनुभव साझा करते हुए कहा था, ‘मैं तो शूटिंग के वक्त काफी घबराई हुई थी, आज भी घबरा रही हूंं। लेकिन अजय सर से लेकर बाकी टीम मेंबर्स ने मेरी पूरी मदद की।’ फिल्म ‘आजाद’ में राशा के किरदार और अमन देवगन के किरदार के बीच एक प्यारी लव स्टाेरी भी दिखाई गई है।
'देवा' ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से पास, शाहिद कपूर की फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट
9 Jan, 2025 02:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाहिद कपूर अपनी फिल्म 'देवा' की रिलीज के साथ अपने 2025 की शुरुआत करने जा रहे हैं। निर्माताओं ने 5 जनवरी को ही फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। इसमें शाहिद ने बेहतरीन डांस किया और फिर कुछ एक्शन भी किए। वह फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं। अब फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है।
इस सर्टिफिकेट से पास हुआ फिल्म का ट्रेलर
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की वेबसाइट के अनुसार, शाहिद कपूर की आगामी फिल्म देवा का थिएट्रिकल ट्रेलर प्रमाणित किया गया है। इसे 'यूए 16+' रेटिंग मिली है और लंबाई 2 मिनट और 22 सेकंड है। बता दें कि देवा में शाहिद के लुक की भी खूब तारीफ हुई थी और लोगों ने इसकी तुलना 'हैदर' से की थी। वहीं, टीजर देखकर लोगों ने अभिनेता के किरदार की तुलना 'कबीर सिंह' से भी कर दी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था टीजर
इससे पहले 5 जनवरी 2025 को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इस छोटी क्लिप में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वह एक इंटेंस और पावरफुल पुलिस वाले अवतार में नजर आए थे। शाहिद के किरदार का पागलपन उनके डांस की एक छोटी सी झलक में भी दिखाई दे रहा था। टीजर के आखिर में मैसेज लिखा था, "ट्रेलर जल्द ही आएगा।" नेटीजंस शाहिद के लुक और एक्टिंग से बेहद प्रभावित हुए।
दिसंबर में की थी शूटिंग खत्म होने की घोषणा
सितंबर 2024 में शाहिद कपूर ने देवा की शूटिंग खत्म होने का एक खास वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कमीने से अपना मशहूर 'ढेंन टें णा' स्टेप करके जश्न मनाया। कैप्शन में उन्होंने कहा, "यह आपको एक झटका देने वाला है। यह फिल्म का रैप अप है और अब जल्द ही इसकी रिलीज का इंतजार है।"
इन सितारों से सजी है फिल्म
मालूम हो कि देवी की मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुबरा सैत शामिल हैं। फिल्म 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
रामायण 'द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम', 32 साल पहले बनी एनीमे फिल्म को अब मिली रिलीज डेट
8 Jan, 2025 05:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रामायण 'द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' 1993 की जापानी-भारतीय एनीमे फिल्म, आखिरकार भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एनिमेटेड फिल्म को पहले 18 अक्टूबर, 2024 को 4K फॉर्मेट में अपने मूल अंग्रेजी संस्करण के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब के साथ रिलीज किया जाना था। लेकिन, बाद में कुछ कारणों से फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। गीक पिक्चर्स इंडिया के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि प्रशंसकों और नए लोगों के लिए "इस महाकाव्य" को पेश करना उनके लिए सम्मान की बात है।
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम नई रिलीज डेट
''उद्योग में सर्वश्रेष्ठ के साथ सहयोग करके और इसे कई भाषाओं में प्रस्तुत करके, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यह कालातीत कहानी भारत के हर कोने में दर्शकों के दिलों को छू ले। अग्रवाल ने एक बयान में कहा कि यह एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह हमारी संस्कृति का उत्सव है जो पीढ़ियों को एक साथ जोड़ता है, जापानी एनीमे की अनूठी कलात्मकता के माध्यम से भारत की विरासत को प्रदर्शित करता है। अब यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पूरे भारत में वितरित किया जाता है।
अरुण गोविल, अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने दी आवाज
इससे पहले, गीक पिक्चर इंडिया ने कहा था कि उसने फिल्म को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसकी रिलीज को पुनर्निर्धारित किया है। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। इसके पहले हिंदी संस्करण में, रामायण स्टार अरुण गोविल ने राम के चरित्र को आवाज दी थी, नम्रता साहनी ने सीता के चरित्र को आवाज दी थी और दिवंगत अमरीश पुरी ने रावण को अपनी आवाज दी थी। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक की भूमिका निभाई थी।
फिल्म को 1993 में 24वें IFFI में दिखाया गया था
बाहुबली फ्रैंचाइज़, बजरंगी भाईजान और RRR के लिए जाने जाने वाले प्रसिद्ध पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के नए संस्करण के रचनात्मक रूपांतरण की देखरेख की है। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को 1993 में भारत के 24वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में दिखाया गया था, लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं किया गया था। 2000 के दशक की शुरुआत में जब इसे टीवी चैनलों पर फिर से प्रसारित किया गया तो यह भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया।
केजीएफ स्टार ने अपने जन्मदिन पर फैन्स को दिया सरप्राइज, स्वैग के साथ रिलीज किया 'टॉक्सिक' का टीजर
8 Jan, 2025 05:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रॉकिंग स्टार यश केजीएफ 2 के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर यश अपने फैंस को खुश करने से नहीं चूके। उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है। उन्होंने एक 'बर्थडे पीक' रिलीज किया है जो फैंस के लिए ट्रीट साबित हुआ है। इसे देखने के बाद एक्टर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसमें यश का लुक देखने को मिल रहा है।
लुक कुछ ऐसा है
यश ने अपने 39वें जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' से अपना पहला लुक दिखाया। 59 सेकंड की क्लिप में यश को सिगार पीते और सफेद सूट और फेडोरा पहने 'पैराइसो' नामक पॉश नाइट क्लब में जाते हुए देखा जा सकता है। 'मूथॉन' और 'लायर्स डाइस' के लिए मशहूर गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित, टॉक्सिक का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट पर 'टॉक्सिक: बर्थडे पीक' शेयर किया। उन्होंने वीडियो के लिंक के साथ लिखा, 'अनलीशेड!!'
केजीएफ स्टार एक अलग कहानी के साथ आने वाले हैं
'टॉक्सिक - ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक ऐसी कहानी है जो रूढ़ियों को तोड़ती है और हमारे भीतर की हलचल को जगाने का वादा करती है। इसे रिलीज़ करते हुए, निर्माताओं ने कहा, 'जैसा कि हम अपनी फिल्म की पहली झलक पेश करते हैं, हम यश का भी जश्न मना रहे हैं - एक ऐसा व्यक्ति जिसे देश उसकी दृष्टि और स्वैग के लिए सराहता है। हमने उनकी प्रतिभा को करीब से देखा है और जो लोग उन्हें जानते हैं या उनकी यात्रा का अनुसरण करते हैं, उनके लिए उनका तरीका जितना रहस्यमय है उतना ही सटीक भी है।'
इन फिल्मों में आएंगे नजर
'टॉक्सिक- ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' यश की पहली फिल्म होगी, 'केजीएफ: चैप्टर 2' के बाद, जो 2022 में रिलीज होगी। इस बीच, निर्माताओं ने अभी तक टॉक्सिक की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। टॉक्सिक के अलावा, यश के पास रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत रामायण सहित कुछ अन्य प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं। वह कृति खरबंदा के साथ 'गुगली 2' में भी अभिनय करेंगे। उनके पास तृप्ति डिमरी के साथ एक 'अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट' भी है।
ओबीसी अधिकार पर घमासान: राहुल बोले- सरकार छीनना चाहती है हक
परिसीमन पर शाह की साफ तस्वीर: बड़े राज्यों की बढ़ेगी ताकत
स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, करीबियों के घर भी रेड
