मनोरंजन
बालिका वधू फेम प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड किया खुलासा, कहा 'काम्या पंजाबी ने प्रत्यूषा को शराब की लत लगाई थी
8 Jan, 2025 05:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'बालिका वधू' फेम प्रत्यूषा बनर्जी की मौत को 9 साल हो चुके हैं। यह मौत हत्या थी या आत्महत्या, यह रहस्य अभी तक सुलझ नहीं पाया है। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने प्रत्यूषा की मौत के लिए एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड राहुल सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन सालों बाद अब राहुल राज सिंह ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और एक्ट्रेस की खराब संगत को लेकर काम्या पंजाबी का नाम घसीटा।
काम्या ने खुद ही रची थी हत्या की कहानी
शुभजीत घोष से बातचीत के दौरान राहुल राज सिंह ने काम्या पंजाबी पर कई आरोप लगाए। राहुल राज ने कहा- 'यह सब काम्या पंजाबी से शुरू हुआ। जिन्होंने प्रत्यूषा की आत्महत्या को हत्या बताया। जिसके बाद विकास गुप्ता और राखी सावंत इसमें शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि राहुल ने प्रत्यूषा की हत्या की है। मैंने यह सब मीडिया इंटरव्यू में देखा। उन्होंने दावा किया कि प्रत्यूषा ने यह सब आर्थिक बोझ के कारण किया क्योंकि उनके पास काम की कोई कमी नहीं थी। लेकिन सच यह है कि विकास गुप्ता ने कभी प्रत्यूषा को काम ऑफर नहीं किया। लेकिन उन्होंने मीडिया में आकर ये सारी बातें कहीं।'
खुद भी प्रत्यूषा से लिए थे पैसे
'मैं काम्या को जानता भी नहीं था। प्रत्यूषा ने मुझे एक पार्टी में काम्या से मिलवाया था। काम्या पूरी तरह नशे में थी। प्रत्यूषा ने काम्या को 2-2.5 लाख रुपए उधार दिए थे। उसने कई बार काम्या से पैसे वापस भी मांगे। लेकिन काम्या ने कहा कि अभी उसके पास कोई काम नहीं है, लेकिन जल्द ही पैसे वापस कर देगी।'
सबकी नजरों में मैं विलेन बन गया
राहुल ने काम्या पर प्रत्यूषा को शराब पीने की आदत डालने का भी आरोप लगाया। प्रत्यूषा के एक्स ने कहा कि 'काम्या बहुत पीती है। मैंने हमेशा प्रत्यूषा से कहा था कि वह इतना न पिए। लेकिन उसकी सहेलियां खूब पार्टी करती थीं। उन्हें भी पता था कि मैं प्रत्यूषा को शराब पीने से रोकता हूं। इस वजह से प्रत्यूषा ने पार्टियों में जाना बंद कर दिया था। तो यह तय था कि मैं उसकी नजरों में विलेन बन जाऊंगा। उसे लगता था कि मैं प्रत्यूषा को उससे दूर कर रहा हूं। लेकिन सब जानते हैं कि काम्या बहुत पार्टी करती है।
मनोज मुंतशिर ने अक्षय कुमार को दी धमकी
8 Jan, 2025 04:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई: मनोज मुंतशिर स्काई फोर्स फिल्म की टीम से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि वह मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। दरअसल मनोज मुंतशिर ने आरोप लगाया है कि टीम ने अक्षय कुमार की फिल्म के गाने 'माये' के वीडियो में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया। वह प्रोड्यूसर दिनेश विजन और सारेगामा ग्लोबल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। मेकर्स ने बी प्राक और तनिष्क बागची को क्रेडिट दिया लेकिन उन्हें नहीं दिया। ऐसे में वह भड़क गए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर में चोरी, उड़ा ले गए हीरे का हार
8 Jan, 2025 03:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोर हीरे का हार और हजारों रुपए लेकर फरार हो गया। हालांकि अभिनेत्री के मुंबई खार स्थित आवास में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पूनम ढिल्लों के खार स्थित घर से हीरे का हार, 35 हजार रुपए नकद और अमेरिकी डॉलर चोरी करने के आरोप में पेंटर समीर अंसारी (37) को गिरफ्तार किया गया है। पेंटिंग का काम करने आए अंसारी ने खुली अलमारी से कीमती सामान चुराया और पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पूनम ढिल्लों के घर चोरी
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि अभिनेत्री मुख्य रूप से जुहू में रहती हैं। जबकि उनका बेटा अनमोल खार स्थित घर में रहता है। पूनम ढिल्लों कभी-कभी यहीं रहती थीं।
पुलिस के सामने कबूला जुर्म
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी अंसारी 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच फ्लैट की पेंटिंग करने के लिए अभिनेत्री के घर पर था। इस दौरान उसने खुली अलमारी का फायदा उठाकर कीमती सामान चुरा लिया। अंसारी ने अलमारी खुली देखी और मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली। आरोपी ने चोरी के कुछ पैसों से पार्टी भी की। आरोपी अंसारी को पुलिस ने बुलाया और पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
फिर उमरा करने पहुंची राखी सावंत
7 Jan, 2025 05:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत ने अपने नए साल 2025 की शुरुआत उमरा करके की है. राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुसलमानों के पवित्र शहर मदीना में नज़र आ रही हैं. राखी ने सऊदी अरब जाकर उमरा किया है और इस दौरान फैंस से अपने दिल की बातें भी शेयर की है. वीडियो में राखी सबके लिए दुआ मांगती नज़र आ रही हैं और बताती हैं कि वो नया साल कहां और कैसे मना रही हैं.
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘मदीना से राखी सावंत का नए साल पर संदेश.’ वीडियो में राखी कहती हैं, ‘पूरी दुनिया न्यू ईयर मना रही है. कहां-कहां देशों में किस-किस तरीके से और हम लोग यहां जियारत कर रहे हैं. नया साल हमारा यहां से शुरू हुआ है. मुझे लगता है कि 2025 मेरी जिंदगी का बेहतरीन साल होगा क्योंकि मैं जो जियारत और उमरा करने यहां आई हूं, अल्लाह के दरबार में आई हूं और बहुत कुछ बढ़िया होने वाला है.’
राखी सावंत ने इसी वीडियो में आगे कहा, ‘इतने अरबों-करोड़ों मुसलमान यहां पर हैं, लेकिन कोई किसी से धक्कम-धुक्की नहीं कर रहा. खामोश हैं, अपनी दुआओं में हैं, लोगों के लिए दुआ कर रहे हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग बीमारों के लिए दुआ कर रहे हैं. हम भी कर रहे हैं, मैं सारे बीमारों के लिए दुआ कर रही हूं, अपने दोस्तों के लिए दुआ कर रही हूं.’
अगस्त 2023 में राखी ने किया था पहला उमरा
अगस्त, 2024 में राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो रोती हुईं नजर आईं. राखी सावंत जब पहला उमरा करने पहुंचीं तो वहां इतनी इमोशनल हो गईं कि आंसू रोक नहीं पाईं. राखी की पहली फोटो मक्का की मस्जिद से आई थी जहां उन्होंने अल्लाह को सच्चे दिल से पुकारा था वो वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. राखी वहां अपने फैंस से मिलीं और जब लोग उन्हें राखी नाम से बुला रहे थे तो उन्होंने कहा था, ‘फातिमा नाम है मेरा, फातिमा कहो.’
'Azaad' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन ने की फिल्म और दर्शकों को लेकर खुलकर बात
7 Jan, 2025 05:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अजय देवगन बॉलीवुड के वो एक्टर हैं जिनके डायलॉग फिल्म में कम होते हैं क्योंकि उनकी आंखों बोलती हैं. ऐसा कई बार आपने लोगों को कहते तो कभी उनके बारे में इस तरह की बात करते सुना होगा. एक्टर हाल ही में 'आजाद' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे. इस दौरान अजय देवगन ने ना केवल आजकल के दर्शकों को लेकर बात की बल्कि बदलते सिनेमा पर भी खुलकर बात की. इस दौरान एक्टर ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका बयान मिनटों में वायरल हो गया.
अब दर्शक जल्दी माफ नहीं करते
फ्रीप्रेस जर्नल से बातचीत करते हुए एक्टर सिनेमा के बदलते दौर और ऑडियंस पर अपनी राय दी. एक्टर ने कहा- 'पहले की बात करें तो, तो हम लोग काम करते थे और फिल्मों से ही सीखते रहते थे. उस वक्त हम लोगों के पास टाइम था और चीजों को आराम से समझने की आजादी थी. ऑडियंस माफ कर देने वाली होती थी और हमारी गलतियों को इग्नोर करके देखती थी. लेकिन आज की ऑडियंस हर चीज से अवेयर है और जल्दी माफ नहीं करती. इसकी वजह से आने वाले एक्टर्स से उनकी उम्मीदें बढ़ जाती हैं. इसलिए जो भी आ रहा है उसे पूरी तैयारी के साथ आना होगा.'
अब की पीढ़ी ज्यादा तैयार
अजय देवगन ने कहा कि 'मुझे ऐसा लगता है कि आजकल की पीढ़ी काफी ज्यादा तैयारी के साथ आती है. आखिर में हर कोई अपना बेस्ट देना चाहता है. एक्टर ने कहा कि लंबे वक्त बाद उन्हें किसी फिल्म में घोड़े के साथ शूट करने का मौका मिला. पहले की फिल्मों में शूटिंग हो जाती थी.'
17 को रिलीज होगी 'आजाद'
अजय देवगन की ये फिल्म 17 जनवरी को थिएटर में रिलीज होगी. इसमें इनके अलावा अजय के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी हैं. फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया है.
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का फनी वीडियो हुआ वायरल, बोनी कपूर भी दिखे साथ
7 Jan, 2025 04:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खुशी कपूर और जुनैद खान अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लवयापा में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। इसे और खास बनाने के लिए जान्हवी कपूर और खुशी ने गाने पर एक मजेदार वीडियो जारी किया है। लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह है बोनी कपूर का कैमियो। अर्जुन कपूर, वरुण धवन और कई सेलेब्स ने इस मजेदार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जान्हवी और खुशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों कपूर सिस्टर्स गाने के हुक स्टेप को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जान्वही और खुशी के पीछे बोनी कपूर 'आआआ' करते हुए नजर आ रहे हैं। "निकला था लव करने पर पापा आ गए लवयापा।"
अर्जुन कपूर ने इस वीडियो पर लिखा, "अब तक का सबसे बेहतरीन अलाप" वरुण धवन ने हंसते हुए इमोजी बनाए। आलिया कश्यप ने लिखा, "बहुत बढ़िया।" महिमा चौधरी ने हंसते हुए स्माइल इमोजी बनाया और संजय कपूर ने लिखा, 'जब बैकग्राउंड डांसर आगे के डांसर पर भारी पडते हैं।'' तो वहीं जान्हवी, बोनी और खुशी के प्रशंसकों ने इसे क्यूट वीडियो बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने फिल्म और इसके कलाकारों की प्रशंसा की थी। आमिर ने कहा, "मैंने इसका रफ कट देखा है। मुझे यह फिल्म पसंद आई। यह बहुत मनोरंजक है। सेलफोन की वजह से आजकल हमारी जिंदगी किस तरह बदल गई है और इसका हमारी जिंदगी में क्या दिलचस्प चीजें घटित होती हैं, यह सब इस फिल्म में दिखाया गया है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। जब मैंने फिल्म में खुशी कपूर को देखा, तो मुझे लगा कि मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। उनकी ऊर्जा वहां थी, मैं देख सकता था। मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"
लवयापा 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन किया था, रोमांटिक कॉमेडी का निर्माण फैंटम स्टूडियो और एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। कथित तौर पर, लवयापा 2022 की तमिल हिट लव टुडे की रीमेक है, जिसे प्रदीप रंगनाथन ने निर्देशित और अभिनीत किया था।
फिल्म 'बेबी जॉन' के बाद G2 में नजर आएंगी वामिका गब्बी
7 Jan, 2025 04:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अभिनेत्री वामिका गब्बी, जिन्हें हाल ही में वरुण धवन के साथ एक्शन फिल्म बेबी जॉन में देखा गया था, वह अब विनय कुमार सिरिगिनीदी द्वारा निर्देशित आगामी जासूसी थ्रिलर G2 में नजर आएंगी।
फिल्म 'G2'अदिवी द्वारा लिखित और अभिनीत 2018 की हिट जासूसी थ्रिलर 'गुडाचारी' का सीक्वल है। वामिका जासूसी थ्रिलर फ्रैंचाइजी की इस अगली किस्त में इमरान हाशमी और अदिवि शेष के साथ नजर आएंगी।
वामिका गब्बी ने कुछ ही देर पहले फिल्म G2 में अपनी उपस्थिति को जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में वामिका और अदिवी नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'स्पाई, एक्शन एडवेंचर G2...अपनी अगली फिल्म की जानकारी शेयर करते हुए मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं। मैं अब बेहतरीन को-एक्टर अदिवी सेश के साथ काम करने वाली हूं...इमरान सर से भी होगी सेट पर मुलाकात...'
वामिका को प्राइम वीडियो सीरीज 'जुबली', नेटफ्लिक्स फिल्म 'खुफिया' और सोनीलिव सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। बहरहाल, वामिका ने वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म बेबी जॉन की रिलीज के दौरान जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
अदिवि शेष और वामिका गब्बी के अलावा इस फिल्म में इमरान हाशमी, मुरली शर्मा, सुप्रिया यार्लागड्डा और मधु शालिनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'एवारू' और 'मेजर' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अदिवि शेष पहली बार वामिका के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा अदिवी के पास एक्शन ड्रामा 'डकैत' भी है। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। यह शेनिल देव की निर्देशन में पहली फिल्म है। यह एक गुस्सैल अपराधी की कहानी है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने का प्लान बनाता है जिसने उसे धोखा दिया था।
फिल्म 'फतेह' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान खान और महेश बाबू ने दी बधाई
6 Jan, 2025 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोनू सूद की आगामी फिल्म है 'फतेह'। अपनी दरियादिली और नेकी के जरिए गरीबों के मसीहा बन चुके सोनू सूद परदे पर एक्शन का दम दिखाते नजर आएंगे। उस पर फिल्म के निर्देशन की कमान भी उन्होंने संभाली है। अब जब फिल्म अपनी रिलीज के एकदम नजदीक है तो अभिनेता प्रचार भी खूब जोर-शोर से कर रहे हैं। देखना होगा कि क्या निर्देशन और एक्शन के मामले में वह फतह कर पाएंगे। फिलहाल, बता दें कि आज सोमवार को 'फतेह' का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है। जानते हैं कैसा है...
एक्शन और रोमांस दोनों की झलक
पिछले ट्रेलर की तरह यह भी खतरनाक है। ट्रेलर की शुरुआत में सोनू सूद नजर आते हैं और आईना देखते हुए कहते हैं, 'मैं दिखने में सीधा-सादा और शांत था। लेकिन, अपने दिमाग में मैंने तुम्हें पिछले पांच मिनट में दस अलग-अलग तरीकों से 20 बार मार दिया था। जैकलीन फर्नांडिस कहती हैं, 'बचपन में एक प्रिंसेस की कहानी पढ़ी थी। जब भी वो मुसीबत में होती, हमेशा एक सेवियर उसे बचाने आ जाता'। ट्रेलर में एक्शन और गोलीबारी के बीच सोनू सूद और जैकलीन के रोमांस की झलकियां भी हैं।
सलमान खान ने शेयर किया ट्रेलर
ट्रेलर में एक संवाद है, 'रामायण में रावण जरूर मरता है'। सोनू सूद की यह फिल्म शुक्रवार 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के दूसरे ट्रेलर पर सलमान खान ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्रेलर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ सोनू सूद और जैकलीन को टैग करते हुए लिखा है, 'फिल्म के लिए बहुत बधाई'।
महेश बाबू ने दोस्त के लिए किया पोस्ट
सलमान खान के अलावा महेश बाबू ने भी सोनू सूद की 'फतेह' का ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रेलर साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'एक्शन से भरपूर ट्रेलर वाकई शानदार है। मेरे प्यारे दोस्त सोनू सूद को ढेर सारी शुभकामनाएं। इस फिल्म को परदे पर देखना का जादू अलग और दिलचस्प होगा। इसका बेसब्री से इंतजार है'।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
फिल्म के ट्रेलर पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं। सोनू सूद के अंदाज की फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आवाज से लेकर फिल्म के डायलॉग तक...सबकुछ एकदम धांसू है'। कुछ यूजर्स तो सोनू सूद की तुलना अमिताभ बच्चन से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि हर डायलॉग अमिताभ बच्चन बोल रहे हैं'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'सोनू सूद नेक इंसान हैं और ये फिल्म भी अच्छी है। हमें उन्हें सपोर्ट करना चाहिए'।
फिल्म 'इमरजेंसी' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
6 Jan, 2025 02:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नए साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का नाम शामिल होगा। लंबे वक्त से विवादों में रहने वाली इस मूवी की रिलीज का रास्ता पहले ही साफ हो चुका है और अब मेकर्स की तरफ से कंगना की इस फिल्म का दूसरा लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
देश की पूर्व प्रधानमंत्री के दौर में लगी इमरजेंसी के पीरियड को इमरजेंसी में दर्शाया गया है। आइए एक नजर अब इस फिल्म के लेटेस्ट ट्रेलर पर डालते हैं।
6 जनवरी को फिल्म इमरजेंसी का एक और नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार कंगना रनौत अपना दमखम दिखाती नजर आ रही हैं। 1 मिनट 50 सेकंड के इस दूसरे ट्रेलर को देखकर ये साफ हो गया है कि फिल्म में आपातकाल की इनसाइड स्टोरी दिखाई जाएगी।
साथ ही किस तरह से ये भारतीय राजनीति के लिए ये अहम था या नहीं, इसके बारे में भी आपको इमरजेंसी में देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो कंगना की फिल्म का ये ट्रेलर काफी शानदार और बेहतरीन माना जा रहा है और इसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। साथ ही अब वे इमरजेंसी की रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं, कंगना रनौत के अलावा इस ट्रेलर श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर और मिलिंद सोमान की झलक देखने को मिल रही है।
जबकि महिमा चौधरी भी इस मूवी के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करती नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर रिलीज के साथ ही इमरजेंसी का ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस पर इस पर जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी इमरजेंसी
इमरजेंसी फिल्म की रिलीज को लेकर बीते समय में काफी विवाद देखने को मिला है। पहले ये मूवी 14 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली थी, बाद में इसे 6 सितंबर की डेट मिली, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसे हरी झंड़ी नहीं दी और मामला कोर्ट में चला गया अब ये फिल्म 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बता दें कि पंजाब के सिख समुदाय की तरफ से इमरजेंसी को लेकर आपत्ति जताई गई थी, जिसकी वजह से कंगना की मूवी कानूनी पचड़े में पड़ गई थी।
पलक और इब्राहिम अली को लेकर अफवाहें गर्म
5 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । एक बार फिर अपने कथित रिश्ते को लेकर बॉलीवुड के चर्चित रूमर्ड कपल, पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान सुर्खियों में हैं। इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जिससे अफवाहों का बाजार फिर गर्म हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों गोवा में न्यू ईयर की छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। इब्राहिम ने ब्लैक हुडी, लोअर और व्हाइट शूज पहन रखे थे, साथ ही उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए थे। वहीं, पलक ब्लैक शर्ट और डेनिम लुक में नजर आईं। दोनों के आउटफिट्स को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे ट्विनिंग कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान दोनों ने पैपराजी को इग्नोर किया और कोई पोज नहीं दिया। पलक और इब्राहिम के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। 2022 में पहली बार उनके रिश्ते की खबरें तब आईं, जब दोनों को एक साथ देखा गया। इसके बाद, दोनों को मुंबई के एक कॉन्सर्ट में भी साथ देखा गया। हालांकि, पलक ने बार-बार इन अफवाहों को खारिज किया है और कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में, पलक की मां और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की।
उन्होंने कहा, अब मुझे अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने समझ लिया है कि लोगों की याददाश्त सिर्फ कुछ घंटों की होती है। मेरी बेटी को लेकर जो अफवाहें चल रही हैं, वे सिर्फ गॉसिप का हिस्सा हैं। इंटरनेट के मुताबिक, मैं पहले ही तीन बार शादी कर चुकी हूं। अब यह सब मुझे प्रभावित नहीं करता। पलक ने भी एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि इब्राहिम उनके अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा, हम सिर्फ एक ग्रुप के साथ बाहर थे और पैपराजी ने हमें देख लिया। इसे गलत तरीके से दिखाया गया। इब्राहिम एक प्यारा लड़का है और हम कभी-कभी बात करते हैं।
मेरा रोल वैसा नहीं था जैसा मुझसे वादा किया था: खुशबू
5 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । तमिल सिनेमा की ‘अन्नाथे’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने अब इस फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर अफसोस जताया है। खुशबू ने स्वीकार किया कि उनका रोल वैसी नहीं थी जैसा उनसे वादा किया गया था।
खुशबू ने बताया, ‘फिल्म में मेरा और मीनाजी का किरदार यह सोचकर लिया गया था कि हम दोनों मुख्य अभिनेत्रियों के रूप में होंगी। मुझे विश्वास दिलाया गया था कि रजनी सर के साथ कोई और हीरोइन नहीं होगी लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ी, कहानी में बदलाव किए गए और मेरा किरदार एक कॉमेडी रूप में बदल गया। फिल्म के डबिंग के दौरान जब मैंने इसे देखा, तो मुझे काफी निराशा हुई।’ खुशबू ने बताया कि शुरुआत में मीनाजी और उनके लिए रजनीकांत के साथ अलग-अलग गाने तय किए गए थे लेकिन बाद में नयनतारा को रजनीकांत की प्रेमिका के रूप में शामिल किया गया। इससे खुशबू और मीनाजी का किरदार पीछे छूट गया।
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह बदलाव रजनीकांत के सुझाव पर हुआ था, तो खुशबू ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “रजनी सर ऐसे व्यक्ति नहीं हैं। मैंने उन्हें सालों से जाना है। मुझे नहीं पता कि यह बदलाव किसने किया, फैंस की मांग थी या निर्देशक-निर्माता की योजना।” अभिनेत्री का अनुभव और भविष्य खुशबू ने यह भी साझा किया कि उनकी हिंदी फिल्मों की सूची छोटी है, इसलिए उन्हें वहां कोई पछतावा नहीं है लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्मों में, खासकर हाल की परियोजनाओं में, उन्होंने कुछ फिल्में चुनने पर पछतावा किया। यह घटना फिल्म इंडस्ट्री के उस पक्ष को भी दिखाती है, जहां कलाकारों को उनकी भूमिकाओं के बारे में शुरुआती वादे और वास्तविकता के बीच अंतर का सामना करना पड़ता है।
खुशबू ने अपने अनुभव से यह भी बताया कि कभी-कभी निर्देशक या निर्माता की प्राथमिकताओं के कारण कहानी और किरदारों में बदलाव किया जाता है, जो एक्टर के लिए निराशाजनक हो सकता है। यह स्थिति न केवल उनके करियर पर असर डालती है, बल्कि उनके दर्शकों के साथ जुड़ाव को भी प्रभावित करती है। बता दें कि तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक शिवा ने अजीत कुमार के साथ ‘वीरम’ (2014), ‘वेदलम’ (2015), ‘विवेगम’ (2017), और ‘विश्वासम(2019) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। हालांकि, उनकी सफलता की ये लहर अन्नाथे’ (2021) और ‘कंगुवा’ (2024) के साथ थम गई। दोनों फिल्में, जिनमें सुपरस्टार रजनीकांत और सूर्या जैसे बड़े सितारे थे, उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं।
विदेशी जमीन पर काम को नया आयाम दे रही तमन्ना
5 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । नए साल की शुरुआत बालीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ की। तमन्ना भारत में नहीं बल्कि विदेशी जमीन पर अपने काम को नया आयाम दे रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी झलक उन्होंने दिखाई। एक्ट्रेस ने व्यस्त शेड्यूल को दर्शाती तस्वीरें और वीडियो पोस्ट शेयर की।
इसमें वो एक कार में बैठी हैं और डलास (टेक्सास) का लोकेशन टैग किया है। वीडियो में वह अपनी टीम के साथ हैं। बुधवार को, तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ अपने वर्चुअल न्यू ईयर सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने वीडियो कॉल सेशन की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ हैप्पी न्यू ईयर लिखा था। अभिनेत्री ने अपनी कार से एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह क्लिप रिकॉर्ड करते समय मुस्कान बिखेरती हुई दिखाई दे रही थीं। कुछ दिन पहले ही तमन्ना ने अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के जश्न की झलकियां दिखाई थीं। कैंडिड शॉट्स में से एक में तमन्ना, बॉयफ्रेंड विजय वर्मा और उनके दोस्त एक साथ मजेदार वीडियो गेम का आनंद लेते हुए नजर आए।
वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया हाल ही में नेटफ्लिक्स थ्रिलर-एक्शन फिल्म “सिकंदर का मुकद्दर” में नजर आईं। इस सीरीज में उन्होंने कामिनी सिंह का किरदार निभाया। यह सीरीज एक हीरे की चोरी पर केंद्रित है। अभिनेत्री ने फिल्म “स्त्री 2” में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से “आज की रात” गीत में अपने प्रदर्शन से ध्यान आकर्षित किया था।
जल्दी ही मां बनने वाली हैं आथिया शेट्टी
5 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । बालीवुड अभिनेत्री और क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी जल्दी ही मां बनने वाली हैं। इंस्टाग्राम के जरिए आथिया शेट्टी ने अपने नए सफर के खूबसूरत पल साझा किए। एक्ट्रेस पति केएल राहुल के साथ बैठी, उनकी बांहों में बांहें डालकर आगे बढ़ती दिखीं।
तीसरी तस्वीर एक कोट की थी जिसमें जिंदगी का फलसफा लिखा था। अंग्रेजी में लिखे कोट का मजमून है- जिंदगी की रफ्तार को थोड़ा धीमा करें, ठहरें दूसरों ने आप पर जो आशीर्वाद बरसाया है उस बारे में सोचें, दिल की सुनें फिर नई शुरुआत में विश्वास रखें। इन तस्वीरों के साथ लिखा, 2025 मैं बड़ी हसरतों के साथ तुम्हारी ओर देख रही हूं। आथिया शेट्टी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। यहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही है। आथिया चौथा टेस्ट मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं। आथिया ने पिछले साल नवंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने पहले बच्चे को लेकर खुशखबरी साझा की थी।
जनवरी 2023 में सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में दोनों ने शादी की थी। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। आथिया शेट्टी ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म “हीरो” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई दी थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास नहीं कर पाई थी। आथिया अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की सह-कलाकार मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।
सोनू सूद ने इंटरव्यू में शेयर किया अपना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा अनुभव
4 Jan, 2025 04:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Sonu Sood: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद बेहतरीन एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं, जल्द ही वो अपने फिल्म ‘फतेह’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो बतौर राइटर डेब्यू काम करने वाले हैं, इतना ही नहीं बल्कि वो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी शुरुआत कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी राइटिंग स्किल के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के लिए अवॉर्ड विनिंग सीन लिखे हैं, जिसके लिए उन्होंने कभी क्रेडिट नहीं लिया क्योंकि वो फिल्म के मेन राइटर नहीं थे. इतना ही नहीं बल्कि कई डायरेक्टर उनके किसी सीन समझाने को भी रिकॉर्ड कर लेते थे.
क्रिएटिव आइडिया किए शेयर
सोनू सूद ने बॉलीवुड के साथ ही साथ साउथ की फिल्मों में भी काम किया है, जिसके लिए उन्हें हमेशा सराहना मिली है. इसके साथ ही एक्टर ने ये भी खुलासा किया कि साउथ और बॉलीवुड में कई फिल्मों की स्क्रिप्ट में अपने भी आइडिया शामिल किए हैं. उन्होंने ये भी बताया कि अगर वो फिल्म की किसी स्क्रिप्ट से खुश नहीं होते थे, तो वो उन सीन पर दोबारा से काम करते थे. एक्टर ने कहा कि वो राइटर नहीं थे, लेकिन वो उसके लिए अपने नए और क्रिएटिव आइडिया को शेयर करने के लिए एक्साइटेड रहते थे. वो उसमें कई बदलाव भी करते थे, इसको ध्यान में रखते हुए कि जो फिल्म की ओरिजिनल कहानी है उस पर फर्क न पड़े.
बड़े डायरेक्टर रिकॉर्ड करते थे आइडिया
सोनू सूद ने न्यूज 18 से बताया कि कई बड़े फिल्ममेकर को उनकी राइटिंग स्किल काफी पसंद भी आई थी. उन्होंने कहा कि जब मैं अपने आइडिया को सुनाता था, तो कुछ बड़े डायरेक्टर मुझसे रिक्वेस्ट करते थे कि क्या वे मुझे डिक्टाफोन या अपने फोन पर रिकॉर्ड कर सकते हैं क्योंकि उन्हें मेरा नरेशन पसंद आता था. आगे चलकर मेरी नरेशन स्क्रिप्ट की फाउंडेशन बन जाती थी. एक्टर ने बताया कि वो कभी कभी ऐसे ही बातों-बातों में अपने आइडिया शेयर कर देता था और वो बाद में काफी पॉपुलर हुए हैं और कई प्रसिद्ध नामों ने उनके सीन को अपने काम में शामिल किया है.
सोनू सूद को मां से मिली राइटिंग स्किल
एक्टर ने बताया कि उन्हें क्रेडिट लेने की जरूरत इसलिए महसूस नहीं होती थी, क्योंकि वो खुद उस फिल्म का हिस्सा होते थे. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘फतेह’ एक अलग जर्नी है. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह हमेशा अपने पास कलम और कागज रखते थे. अपनी राइटिंग स्किल के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि ये टैलेंट उनमें उनकी मां की वजह से है, जो कि अंग्रेजी और इतिहास की प्रोफेसर थीं.
सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा और रवीना-शिल्पा के बारे में किया बड़ा खुलासा
4 Jan, 2025 04:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. आए दिन वह कुछ ना कुछ ऐसा बयानबाजी करती हैं, जिससे वह सुर्खियों में आ जाती हैं. वो हर बात पर अपनी राय रखती हैं और गोविंदा के साथ अपने रिश्ते-उनके फिल्मी करियर, फैमिली लाइफ, बॉलावुड के बारे में अक्सर अपनी राय रखती हैं. सोशल मीडिया पर भी सुनीता हमेशा खबरों में बनीं रहती हैं. ऐसे में अब सुनीता का हालिया इंटरव्यू चर्चा में है. इस इंटरव्यू में सुनीता ने अपने पति गोविंदा और 90 की उनकी को-स्टार रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी को लेकर बयान देती नजर आ रही हैं.
रवीना टंडन-गोविंदा से शादी करने की बात
सुनीता आहूजा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि रवीना उनके पति गोविंदा से शादी करना चाहती थीं. सुनीता से इंटरव्यू के दौरान गोविंदा के किसी को स्टार को लेकर सवाल किया गया. जब सुनिता से पूछा गया कि क्या उनके किसी को एक्ट्रेस ने उनके पति की संग फ्लर्ट किया. या शादी करने तक की बात कही है. इस पर उन्होंने कहा,'रवीना अभी भी बोलती है. चीची तू मुझसे पहले मिलता, तो मैं तेरे से शादी करती. इस पर सुनीता ने अपना रिएक्शन शेयर करते हुए कहा कि मैंने कहा ले जा, पता चलेगा तेरे को.'
90s में कई फिल्मों का हिस्सा
गोवंदा और रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों 90 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे. उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद थी. 1990 और 2000 के दशक में गोविंदा और रवीना ने दूल्हे राजा, आंटी नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां और सैंडविच समेत दर्जनों फिल्मों में साथ काम किया. हाल ही में गोली लगने के बाद गोविंदा अस्पताल में थे, तब रवीना टंडन उनसे मिलने के लिए अस्पताल भी गई थीं.
ओबीसी अधिकार पर घमासान: राहुल बोले- सरकार छीनना चाहती है हक
परिसीमन पर शाह की साफ तस्वीर: बड़े राज्यों की बढ़ेगी ताकत
स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, करीबियों के घर भी रेड
