मनोरंजन
‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई
14 Jan, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बालीवुड फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म की निर्माता और प्रमुख अभिनेत्री पल्लवी जोशी इस प्रोजेक्ट के साथ एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पल्लवी जोशी ‘द दिल्ली फाइल्स’ को जीवंत बनाने के लिए फिल्म के कलाकारों के साथ सेट पर 40-70 घंटे तक रिहर्सल करती हैं। वह प्रोडक्शन के हर पहलू में गहराई से शामिल रहती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि फिल्म की शूटिंग बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चले। उनका यह समर्पण और व्यावहारिक नजरिया इस प्रोजेक्ट को बेहतरीन बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। एक सूत्र ने बताया, पल्लवी जोशी हर पहलू में बारीकी से शामिल होती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि प्रोडक्शन में सब कुछ सुचारू रूप से और कुशलता से चले। उनका फिल्म के प्रति प्रतिबद्धता और मेहनत वाकई अद्भुत है। फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं, हाल ही में ‘द दिल्ली फाइल्स’ के बिहाइंड दी सीन्स वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ बताया कि फिल्म का हर एक सीन हिंदू नरसंहार की सच्चाई को सामने लाएगा। विवेक ने लिखा, “हर फ्रेम, हर कहानी, डिटेल - हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को बताने और आपके सामने रखने के लिए दिन-रात काम करने वाली हमारी टीम के जुनून, समर्पण और अथक प्रयास के साथ तैयार किया गया।”
उन्होंने आगे कहा, ‘द दिल्ली फाइल्स’ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह खामोश लोगों को आवाज देने का मिशन है। फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और यह तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्मों में अपने कार्य से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं।
दिव्या खोसला की नानी का निधन, गहरे सदमे में एक्ट्रेस
14 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । हाल ही में एक्ट्रेस दिव्या खोसला की नानी रामकुमारी वर्मा का निधन हो गया है। इस घटना से दिव्या और उसके परिवार पर दुखों का पहाड टूट गया है। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और इस गंभीर बीमारी से जूझते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी नानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया है। दिव्या ने अपनी नानी के साथ कुछ दिल को छूने वाली तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, मैं अपने आंसू नहीं रोक सकती क्योंकि मुझे आपकी बहुत याद आने वाली है। आज मेरे लिए एक युग का अंत हो गया। उन्होंने आगे कहा, मेरी प्यारी नानीजी हाल ही में स्वर्ग सिधार गईं। मैं उन्हें सबसे मजबूत महिला के रूप में जानती थी... एक बेहतरीन बिजनेस वुमन, एक कैंसर सर्वाइवर और एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी... मेरी नानी एक प्रेरणादायक महिला थीं और उनके पास जो असीम शक्ति थी, वह उन्होंने मेरी मां को दी और मेरी मां ने मुझे दी... डेढ़ साल पहले मेरी मां के निधन के बाद वह मुझसे कहती रहीं रोना नहीं है, जबकि वह खुद खूब रोती थीं... सॉरी नानीजी।
दिव्या खोसला की मां का निधन उनकी नानी से पहले ही हो चुका था। इसलिए उनकी मां के जाने के बाद दिव्या को नानी से मां जैसा प्यार मिल रहा था। अब नानी के भी चले जाने के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई हैं। दिव्या की मां का निधन अगस्त 2024 में हुआ था।
माधुरी दीक्षित ने खरीदी चमचमाती ब्रांड न्यू कार, मुंबई में पति के साथ दिखी
14 Jan, 2025 04:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Madhuri Dixit: फिल्मी सितारों की एक बात है, वे अपनी शान-ओ-शौकत में कोई भी कमी नहीं छोड़ते हैं। वे लुक्स पर तो लाखों-करोड़ों लुटाते ही हैं, कार के भी कम शौकीन नहीं होते हैं। कई सितारों के गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ी खड़ी है। हाल ही में, माधुरी दीक्षित ने भी अपने गैराज में एक नई चमचमाती गाड़ी को शामिल किया है। माधुरी दीक्षित अन्य सितारों की तरह कार की शौकीन हैं और उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां हैं। अभिनेत्री के पास करोड़ों की मर्सडीज मेबैक S560, रेंज रोवर वोग और पोर्स 911 टर्बो जैसी गाड़ियां हैं। अब उन्होंने अपने कार कलेक्शन में फरारी को भी शामिल कर लिया है।
नई कार की मालकिन बनीं माधुरी
हाल ही में, माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने के साथ एक लाल रंग की फरारी 296 है। बीती शाम को माधुरी अपने पति के साथ अपनी चमचमाती फरारी की सवारी करती हुई नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर माधुरी और उनके पति का एक वीडियो भी सामने आया है।
पति के साथ की नई कार की सवारी
क्लिप में माधुरी दीक्षित ब्लू कलर की सीक्विन लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। स्टनिंग लुक में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके पति श्रीराम नेने ब्लैक कोट-पैंट और व्हाइट शर्ट में दिख रहे थे। दोनों एक बिल्डिंग से निकले और अपनी नई गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। पैपराजी ने कैप्शन में लिखा, "पति श्रीराम के साथ माधुरी दीक्षित अपनी नई कार घर ले जाते हुए नजर आईं।"
करोड़ों में है फरारी का प्राइस
माधुरी दीक्षित की लग्जरी कार फरारी 296 GTS की कीमत 6.24 करोड़ रुपये है। 2023 में ही यह कार भारत में लॉन्च हुई थी। माधुरी के अलावा संजय दत्त, राम कपूर और भूषण कुमार जैसे सितारों के पास फरारी है। बात करें माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की तो वह आखिरी बार हिट फिल्म "भूल भुलैया 3" में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने अंजुलिका का किरदार निभाया था।
दुनिया की सबसे रईस एक्ट्रेस ₹66,000 करोड़ की मालकिन, लेकिन नहीं दी 1 भी हिट फिल्म
14 Jan, 2025 03:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Jamie Gertz: अक्सर दुनिया के रईस एक्टर के बारे में तो खूब बातें होती हैं. लेकिन हम लेकर आए हैं आज दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस के बारे में. जिन्होंने अपने करियर में एक भी हिट नहीं दी लेकिन बेशुमार दौलत और नाम खूब कमाया. इनके आगे दीपिका-आलिया कुछ नहीं हैं. बल्कि रिहाना, सेलेना और टेलर स्विफ्ट जैसी पॉपस्टार भी फेल हैं. तो चलिए मिलवाते हैं दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस से. इतना ही नहीं, जैमी गर्ट्ज की नेटवर्थ अन्य तीन सबसे अमीर एक्ट्रेस की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है. दूसरे नंबर पर टेलर स्विफ्ट हैं जिनके पास $1.6 बिलियन तो तीसरे नंबर पर रिहाना हैं जिनके पास $1.4 बिलियन की दौलत हैं. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सेलेना गोमेज ($1.3 बिलियन) हैं.
इस धरती पर सबसे अमीर एक्टर की बात हो तो वह हैं टायलर पेरी. वह 1.4 बिलियन डॉलर के मालिक हैं. अपना स्टूडियो है और कई हिट फ्रेंचाइजीअपने नाम कर चुके हैं. अगर दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस तो एक्टर से भी रईस हैं. बल्कि 5 गुना ज्यादा. तो चलिए बताते हैं आखिर वह कैसे इतनी अमीर बनी. तो दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस का नाम है जैमी गर्ट्ज. वह एक अमेरिकी एक्ट्रेस से एंटरप्रेन्योर बनी हैं. वह दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं जो एक्टर पर भी भारी पड़ती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जैमी गर्ट्ज की नेटवर्थ 8 बिलियन डॉलर (करीब 66 हजार करोड़ रुपये) हैं.
अगर भारत की बात की जाए तो सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला हैं. वह टॉप 10 में भी इकलौती एक्ट्रेस हैं जो सबसे अमीर हीरोइनों में शामिल होती हैं. हुरुन रिच लिस्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 550 मिलियन डॉलर हैं. जिन्होंने एक्टिंग के अलावा बिजनेस में भी हाथ अजमाया है और खूब नेम-फेम कमाया है. जैमी गर्ट्ज शिकागो से आती हैं. 1965 में उनका जन्म हुआ. उन्होंने 80 के दशक में करियर की शुरुआत की. उनकी पहली फिल्म 'एंडलेस लव' थी. फिर आगे चलकर उन्होंने रॉबर्ट डाउनी के साथ फेम हासिल किया. लेकिन बतौर लीड जैमी गर्ट्ज़ को कभी बॉक्स ऑफिस की दुनिया में सफलता नहीं मिली. उनकी कोई भी बतौर लीड फिल्म हिट नहीं हुई है.
जैमी गर्ट्ज़ ने 90 के दशक में ट्विस्टर और एली मैकबील जैसी पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है. आखिरी टीवी शो डिफिल्ट पिपल था तो वह आखिरी बार 2022 में 'आई वॉन्ट यू बैक' में बतौर कैमियो देखा गया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1989 में टोनी रेस्लर के साथ शादी की. अब दोनों के तीन बच्चे हैं. अक्सर लोग सवाल करते हैं कि फिल्मी करियर हिट नहीं हुआ तो वह दुनिया की रईस एक्ट्रेस कैसे बन गई. तो इसके पीछे उनके हसबैंड का हाथ भी हैं. वह अमेरिका का अरबपति बिजनेसमैन हैं. शादी के बाद रेसलर ने अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट की शुरुआत की. कपल ने कई स्पोर्ट्स टीम में भी निवेश किया हुआ है. दोनों की खुद की मिल्वौकी ब्रुअर्स बेसबॉल टीम भी है. तो वह अटलांटा हॉक्स के भी सह-मालिक हैं. साल 2010 में जैमी ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी लाइम ऑर्चर्ड प्रोडक्शन की शुरुआत की.
जयदीप अहलावत: "राजी के बाद मुझे काम नहीं मिला, सभी रोल्स एक जैसे थे"
14 Jan, 2025 03:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Jaideep Ahlawat: 'पाताल लोक' के 'हाथीराम चौधरी' यानी जयदीप अहलावत सिर्फ अपनी मेहनत के दम पर आज इस मुकाम पर खड़े हैं, जहां उनके पास बेहतरीन ऑफर्स की लाइनें लगी हुई हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब अच्छा किरदार निभाने के बाद उनको फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था. या यूं कहें कि काम तो था पर सारे रोल्स एक जैसे थे, जिनको जयदीप अहलावत करना नहीं चाहते थे. इस बात का खुलासा जयदीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया. उन्होंने बताया कि फिल्म अच्छी चलने के बाद भी उनको ढंग के रोल्स नहीं मिलते थे. एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप अहलावत ने अपने करियर के कुछ ऐसे खास पलों को याद किया जब उनको राजी के दौरान बहुत तारीफ तो मिली, लेकिन इस फिल्म के बाद उनको काम नहीं मिला.
राजी के बाद मेरे पास कोई काम नहीं था
'पाताल लोक' के 'हाथीराम चौधरी' ने कहा, "एक वक्त ऐसा आता है, जब आपको कुछ अच्छा करने की जरूरत होती है और आपको अच्छी भूमिकाएं भी मिलती हैं. लोग इसको खूब पसंद और तारीफ करते हैं, लेकिन इसके बावजूद आपको काम नहीं मिलता है. राजी के बाद ऐसा ही हुआ था, मेरे पास काम नहीं था. हर कोई इस रोल के बारे में बात कर रहा था और कह रहा था कि पिछला किरदार तो बहुत अच्छा निभाया था, तो अब ऐसा क्यों हो रहा है. जो भी स्क्रिप्ट मेरे पास आती थी, वो सभी एक जैसी होती थीं. राजी के बाद हर कोई चाहता था कि मैं आईबी अधिकारी या रॉ की भूमिका निभाऊं. लेकिन मैं ऐसा करना नहीं चाहता था, क्योंकि ये रोल मैं कर चुका था".
'मुझे पुलिसवाले की भूमिका के लिए सैकड़ों ऑफर मिले'
जयदीप अहलावत ने आगे कहा, "मुझे पाताल लोक के बाद भी ऐसी ही परिस्थिति का सामना करना पड़ा था. पाताल लोक के बाद मुझे पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए सैकड़ों स्क्रिप्ट मिलीं. लोगों ने मुझे बताया कि सर ये पाताल लोक और मिर्जापुर का मिक्सचर है. मुझे वो पसंद नहीं था, मैं बोल रहा था कि ये क्या है? पर हर कोई वही भूमिका चाहता था". जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन 17 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है.
सोनू सूद की फिल्म 'FATEH' पर बंपर ऑफर, 13-14 जनवरी के लिए फ्री टिकट पाने का मौका
13 Jan, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
FATEH: फिल्मों में विलेन का रोल निभाकर पॉपुलर हुए सोनू सूद इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'FATEH' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर ही मेकर्स ने फिल्म को 99 रुपये में देखने का मौका दिया। इसके बाद अब मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दे दिया है। ओपनिंग डे पर सोनू सूद की मूवी ने 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। बॉक्स ऑफिस पर सोनू सूद की फिल्म गेम चेंजर को टक्कर नहीं दे पा रही है, लेकिन बजट के हिसाब से देखे तो 'FATEH' का कलेक्शन ठीक-ठाक माना जा सकता है।
मेकर्स ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा
सोनू सूद ने बतौर निर्देशक 'FATEH' फिल्म से शुरुआत की है। मूवी में उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। स्क्रीन पर जैकलीन फर्नांडिस के साथ उनकी जोड़ी को भी फैंस पसंद कर रहे हैं। अब मेकर्स ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे पता चल रहा है कि वह दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं।
13-14 जनवरी के लिए टिकट फ्री
'FATEH' की एक टिकट पर दूसरी बिल्कुल फ्री मिल रही है। जी हां, मेकर्स ने एक्स पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको टिकट बुक करते समय ''FATEH'' कोड का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, यह ऑफर 13 और 14 जनवरी के लिए ही है। अगर आप इन दिनों में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको फायदा हो सकता है।
'FATEH' ने बॉक्स ऑफिस पर कर ली है इतनी कमाई
सोनू सूद की फिल्म 'FATEH' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन फिलहाल तक करती नजर नहीं आ रही है। सौकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'FATEH' ने पहले दिन 2.4 करोड़ से खाता खोला। वहीं, रविवार को फिल्म ने 2.17 करोड़ का कलेक्शन किया। फिलहाल तक मूवी की कुल कमाई 6.83 करोड़ हो गई है। आने वाले दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि इसकी कमाई में बढ़ोतरी होती है या नहीं। फिल्म के बारे में बात करें तो 'FATEH' में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी बनी है। इसके अलावा, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज को भी महत्वपूर्ण भूमिका में देखा गया है।
राम चरण को फिल्म 'गेम चेंजर' से हुआ 100 करोड़ रुपये का नुकसान, जानें वजह
13 Jan, 2025 05:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Ram Charan: राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म गेम चेंजर को लेकर सु्र्खियों में हैं. उनकी यह फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. गेम चेंजर में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है. राम चरण और शंकर दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं. लेकिन RRR एक्टर के लिए यह फिल्म घाटे का सौदा साबित हुई है, क्योंकि गेम चेंजर की वजह से राम चरण को 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
जहां बड़े प्रशंसक राम चरण के अभिनय की सराहना कर रहे हैं, वहीं खबरें आ रही हैं कि गेम चेंजर के कारण राम चरण को 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. दरअसल कई महीनों तक अलग-अलग कारणों से गेम चेंजर को रिलीज करने में देरी होती गई और राम चरण ने इस दौरान कोई अन्य फिल्म साइन नहीं की, जिसके कारण उन्हें 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण हनु राघवपुडी और यूवी क्रिएशन्स के साथ एक प्रोजेक्ट करने वाले थे जिसकी घोषणा प्रतिष्ठित तरीके से की गई थी. लेकिन अब खबर है कि गेम चेंजर में देरी के कारण राम चरण के हाथों से यह प्रोजेक्ट निकल गया था. गेम चेंजर के लिए राम चरण को 75 करोड़ रुपये मिले थे. आपको बता दें कि इस फिल्म में राम चरण ने डबल रोल किया है. एक रोल में वह IAS अधिकारी राम नंदन के रोल में हैं तो वहीं दूसरा ग्रामीण अप्पन्ना का रोल किया है.
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की डेटिंग अफवाहें, फोन वॉलपेपर ने बढ़ाई चर्चा
13 Jan, 2025 04:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी काफी समय से अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जब से उन्हें पिछले साल अंबानी परिवार के कार्यक्रम में एक साथ रवाना होता देखा गया था। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन हाल ही में श्रद्धा कपूर के फोन वॉलपेपर पर उनके एक खास शख्स की तस्वीर देखने को मिली है। जी हां, लेकिन यह फोटो एक्ट्रेस के पापा शक्ति कपूर और माता शिवांगी कोल्हापुरे की नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड की है। 2024 की बॉक्स ऑफिस क्वीन अब अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।
श्रद्धा कपूर के फोन वॉलपेपर में दिखा ये खास शख्स
हाल ही में श्रद्धा कपूर के फोन के वॉलपेपर पर राहुल मोदी की तस्वीर देखी गई। 'स्त्री' एक्ट्रेस को मुंबई में देखा गया, जब वह अपनी कार की ओर जा रही थी तभी पैपराजी ने उसके फोन के वॉलपेपर पर दिख रही तस्वीर को कैद कर लिया। जिसमें राहुल के साथ उनकी एक प्यारी सी तस्वीर थी। तस्वीर में राहुल ने श्रद्धा को पीछे से गले लगाया हुआ है। पिछले महीने श्रद्धा ने अपनी वड़ा पाव डेट की तस्वीर शेयर की और राहुल को टैग किया था, जिसके बाद से सबका ध्यान इस कपल की ओर है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं हमेशा आपको वड़ा पाव खाने के लिए कहती रहूंगी @मोदीराहुलमोदी।' इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसकों को झटका लगा कि क्या श्रद्धा और राहुल के ब्रेकअप के बाद उनके बीच सुलह हो गई है या फिर वे कभी अलग ही नहीं हुए थे। दरअसल, इस डेट के कुछ महीने पहले ऐसी खबरें वायरल हुई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी रिलेशनशिप स्टेटस
अगस्त में 'स्त्री 2' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर राहुल को अनफॉलो कर दिया था। इतना ही नहीं, उनके परिवार के सदस्यों ने भी एक्ट्रेस को अनफॉलो कर दिया और इससे ब्रेकअप की अफवाहों को हवा मिली। हालांकि, वह अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में चुप रहीं। जून 2024 में, श्रद्धा ने अपने प्रशंसकों को तब चौंका दिया था जब उन्होंने राहुल के साथ देर रात की एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने एक भावुक कैप्शन लिखा था। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ लिखा था, 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।' इतना ही नहीं, वह कई बार अपने गले में 'आर' पेंडेंट की वजह से भी चर्चा में रहीं।
श्रद्धा-राहुल की मुलाकात
श्रद्धा और राहुल की मुलाकात 2023 की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर हुई थी। उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जामनगर प्री-वेडिंग पार्टी में भी साथ देखा गया था। इस बीच, काम की बात करें तो श्रद्धा ने 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक, 'स्त्री 2' में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना के साथ काम किया।
बिग बॉस 18: ईशा सिंह को मीडिया से मिले तीखे ताने, 'चुगली आंटी' का लगा टैग
13 Jan, 2025 04:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Isha Singh: बिग बॉस 18 का फिनाले वीक शुरू हो गया है। शो अब खत्म होने की कगार पर है और दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि इस बार शो की ट्रॉफी किसके हाथ लगने वाली है। बिग बॉस में हर बार मेकर्स कंटेस्टेंट्स को रियेलिटी चेक देने के लिए मीडिया सेशन जरूर रखा जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का सामना मीडिया के तीखे सवालों से होगा, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स रोस्ट होते दिखेंगे। हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना को रोस्ट होते देखा जा सकता है।
ईशा सिंह से हुए तीखे सवाल
इस दौरान जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा ताने मिलने वाले हैं, वह हैं ईशा सिंह। ईशा को 'चुगली आंटी' का टैग देते हुए उनके गेम को ट्रोल किया गया। मीडिया के तीखे सवालों के आगे ईशा चुप नजर आईं। समय-समय पर उनके एक्सप्रेशन जरूर बदलते दिखे, लेकिन अपने बचाव में ज्यादा कुछ नहीं कह पाईं। एक रिपोर्टर ने ईशा से कहा- 'आप स्क्रीन पर काफी मॉडर्न और ग्लैमरस लगती हैं, लेकिन आपकी सोच काफी पिछड़ी और पुरानी है।'
ईशा सिंह को मिला 'चुगली आंटी' का टैग
एक अन्य ने ईशा से शो में उनके कॉन्ट्रीब्यूशन को लेकर सवाल किया और कहा- 'आपका नाम क्या रखा जाए? चुगली आंटी? शो में आपका क्या कॉन्ट्रीब्यूशन है?' इस पर ईशा ने कहा- 'आप एक भी नाम ले लीजिए, जिसने चुगली ना की हो।' फिर अविनाश मिश्रा के गेम पर सवाल उठे। एक रिपोर्टर ने अविनाश के गेम के बारे में बात करते हुए कहा कि अविनाश का पूरा गेम ईशा और विवियन के ही इर्द-गिर्द घूमता रह गया है।
विवियन डीसेना से पूछा गया ये सवाल
यही नहीं, विवियन डीसेना को भी जमकर ग्रिल किया गया। स्टैंड ना लेने, चुप रहने और उनके गेम ना खेलने को लेकर उन्हें कॉलआउट किया गया। रिपोर्टर ने विवियन के गेम पर सवाल उठाते हुए कहा- 'अगर आपको बिग बॉस 18 की ट्रॉफी मिल जाती है तो आप उसे कैसे जस्टिफाई कर पाएंगे?' इसके बाद रजत दलाल की धमकियों को लेकर उनसे भी सवाल किए गए और पूछा गया कि 'क्या उन्हें भगवान का डर नहीं है?'
19 जनवरी को है शो का फिनाले
बता दें, इस हफ्ते शो से चाहत पांडे घर से बेघर हो गई हैं। यानी अब घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे हैं, जो बिग बॉस 18 के फिनाले रेस में बने हुए हैं। शिल्पा शिरोडकर, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, चुम दरांग, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना वो कंटेस्टेंट हैं, जो अब भी बिग बॉस 18 फिनाले की रेस में बने हुए हैं। अब ट्रॉफी किसके हाथ लगती है, ये 19 जनवरी को फिनाले वाले दिन ही पता चलेगा।
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी बेटी का नाम रखा, स्टार्स से भी निकलीं आगे
13 Jan, 2025 04:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी बेटी को जन्म दिया था और हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रखा है. खास बात ये है कि इस मामले में उन्होंने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी पीछे छोड़ दिया है. जी हां, मसाबा और सत्यदीप मिश्रा ने 2023 में शादी के साल भर बाद पिछले साल 11 अक्टूबर को प्यारी से बेटी का वेलकम किया था. अब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी की झलक अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उसके नाम भी खुलासा किया है. जिसने फैंस को उसका मललब जानने के लिए उत्साहित कर दिया है. मसाबा ने अपनी बेटी के नाम 'मतारा' रखा है. इस खास नाम के पीछे एक खूबसूरत अर्थ छिपा है, जिसे जानकर फैंस भी खुश हो गए हैं. हाल ही में मसाबा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के नन्हे से हाथ और अपने हाथ के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसके साथ नाम का भी जिक्र किया गया है.
क्या है मसाबा की बेटी के नाम का मतलब?
फोटो में मसाबा ने एक सोने का कंगन पहना हुआ है, जिस पर 'मतारा' लिखा है. उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा कि वे अपनी 'मतारा' के साथ तीन महीने पूरे कर चुकी हैं. 'मतारा' नाम का मतलब उन्होंने 9 हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा से जोड़ा, जो शक्ति और ज्ञान का प्रतीक है. उन्होंने इसे अपनी बेटी के लिए इस्तेमाल करते हुए उसे अपनी आंखों का तारा बताया. वहीं, उनकी बेटी का नाम और उसका मतलब जानने के बाद फैंस भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
फोटो पर आ रहे फैंस का रिएक्शन
मसाबा गुप्ता के इस प्यारे से पोस्ट पर उनके फैंस का रिएक्शन आ रहा है. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत नाम हैट. दूसरे ने लिखा, 'मुझे याद है, हाल ही में मैंने रणवीर का एक पॉडकास्ट सुना था, जिसमें राजर्षि नंदी 'मां तारा' के बारे में बात कर रहे थे. ये नाम भी बहुत सुंदर है'. तीसरे ने लिखा, 'ये नाम बहुत स्टाइलिश और यूनिक है'. बता दें, मसाबा और सत्यदीप की शादी 2023 को हुई थी और शादी के लगभग एक साल 8 महीने बाद दोनों माता-पिता बने.
ऋतिक रोशन ने 'War 2' के बारे में दिया अपडेट, विलेन के रूप में Jr NTR
13 Jan, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साल 2025 बॉलीवुड के लिए बीते साल से ज्यादा अच्छा रहने वाला है. कई बड़ी फिल्मों पर इस वक्त काम चल रहा है, जो इसी साल रिलीज कर दी जाएगी. इनमें से एक YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली पिक्चर यानी "War-2" है. फिल्म का अब भी काफी हिस्सा शूट होना बचा है. ऋतिक रोशन जल्द से जल्द इसे कंप्लीट कर लेंगे. पिक्चर में उनके अपोजिट Jr NTR दिखने वाले हैं, जो विलेन बनकर ऋतिक रोशन की मुश्किलें बढ़ाते नजर आएंगे. इसी बीच एक्टर ने डांस फेसऑफ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया. ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' को री-रिलीज किया गया है. उससे एक दिन पहले यानी 9 जनवरी को रेडियो नशा ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. इस दौरान ऋतिक रोशन ने फैन्स से मिलकर बातचीत की. साथ ही अपनी अपकिंग फिल्म "War-2" के डांस फेस ऑफ को लेकर जानकारी दी.
ऋतिक vs जूनियर NTR? होगा डांस फेसऑफ
इस दौरान शो की होस्ट ने ऋतिक रोशन के साथ एक गेम खेला. "ये ऑप्शन या वो" गेम में उन्हें "War-2" और "Dhoom 2" में से एक को चुनने के लिए कहा गया. इस मामले में वहां मौजूद ऋतिक के फैन्स अपनी-अपनी फेवरेट फिल्म के साइड हो गए. इस पर ऋतिक रोशन ने कहा कि- "यह बहुत मुश्किल है, क्योंकि वॉर 2 आने वाली है. इस वक्त मैं एक बड़े डांस नंबर की तैयारी कर रहा हूं. उम्मीद है कि मेरे पैर उस वक्त मजबूत रहेंगे". ऐसे में ऋतिक रोशन ने आखिर में "War-2" को चुना.
दरअसल इस फिल्म के लिए उन्हें डांस नंबर तैयार करना है, तो उन्होंने इसे ही चुन लिया. दरअसल 2024 अप्रैल से ही कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. इनमें कहा गया था कि Jr NTR और ऋतिक रोशन आमने-सामने आ रहे हैं, पर सिर्फ एक्शन नहीं इस बार डांस फेसऑफ भी होगा. इस गाने को प्रीतम कंपोज कर रहे हैं. वहीं यह फिल्म का मुख्य हाईलाइट रहेगा. यूं तो ऋतिक रोशन की फिल्मों में उनके लिए एक अलग से डांस नंबर जरूर रखा जाता है.
ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
इस वक्त ऋतिक रोशन के खाते में तीन बड़ी फिल्में हैं. इस वक्त वो "War-2" पर काम कर रहे हैं. इसी से वो वापसी भी करने वाले हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म "Alpha" में भी उनके कैमियो की बात सामने आ रही है. इसके अलावा "Krrish 4" पर भी लगातार अपडेट्स आ रहे हैं. फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है.
सोशल मीडिया पर श्रद्धा ने नए हेयरस्टाइल से धमाल मचाया
12 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । अपने नए हेयरस्टाइल के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है। तस्वीरों में श्रद्धा अपने गुड़िया जैसे लुक में मुस्कुराती नजर आईं। श्रद्धा ने एक तस्वीर सैलून में मिरर सेल्फी के रूप में और दूसरी लिफ्ट में ली हुई सेल्फी के रूप में साझा की।
तस्वीरों में अभिनेत्री ने डेनिम शर्ट और नीले रंग की पैंट पहनी हुई थी। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए श्रद्धा ने लिखा, “बाल बाल जच गई।” श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने 2024 के थ्रोबैक पलों को साझा करते हुए दोस्तों और परिवार संग बिताए खास लम्हों को याद किया। उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा था, कोई मत बोलना कि पोस्ट लेट आया, क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच में सब माफ है। इसके अलावा, श्रद्धा अपने पालतू कुत्ते शायलो के साथ भी सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। एक हालिया तस्वीर में शायलो ट्रॉली बैग में बैठा नजर आया। श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, बैग पैक कर लिया और तैयार हूं, मगर इसका टिकट कहां है? बैकग्राउंड में ‘याराना’ फिल्म का मशहूर गाना ‘तेरे जैसा यार कहां’ चल रहा था, जो इस पल को और भी खास बना रहा था। श्रद्धा कपूर के लिए 2024 बेहद सफल रहा है।
उनकी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अभिनेत्री ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के खूबसूरत पलों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर यह साबित कर दिया कि वह न केवल एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि एक खूबसूरत इंसान भी हैं जो छोटी-छोटी खुशियों को संजोना जानती हैं।
फिल्म अनुजा दो बहनों की दिल छू लेने वाली कहानी
12 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। शॉर्ट फिल्म अनुजा दो बहनों की दिल छू लेने वाली कहानी है। पति-पत्नी की जोड़ी एडम जे।ग्रेव्स (निर्देशक) और सुचित्रा मट्टई (निर्माता) द्वारा तैयार की गई यह फिल्म नौ वर्षीय अनाथ अनुजा और उसकी बड़ी बहन पलक के संघर्षों को दर्शाती है, जो एक बैक-एली गारमेंट फैक्ट्री में काम करते हैं।
कहानी का मुख्य मोड़ तब आता है जब अनुजा को एक ऐसा दुर्लभ अवसर मिलता है, जो न केवल उसके भविष्य को बल्कि उसके परिवार की किस्मत को भी बदल सकता है। नुजा ने 2024 हॉलीशॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में ऑस्कर-क्वालीफाइंग लाइव एक्शन शॉर्ट अवार्ड जीता है और इसे 2025 ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कार्यकारी निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के विषय पर कहा, यह खूबसूरत फिल्म उन कठिन वास्तविकताओं को उजागर करती है, जिनसे लाखों बच्चे दुनिया भर में जूझते हैं। वे अपने वर्तमान की तात्कालिक जरूरतों और एक अनिश्चित भविष्य के बीच असंभव निर्णयों का सामना करते हैं। प्रियंका चोपड़ा एक बहु-प्रतिभाशाली कलाकार और निर्माता हैं, जो पिछले 25 वर्षों से वैश्विक स्तर पर अपने काम से प्रशंसा अर्जित कर रही हैं।
उन्होंने नेटफ्लिक्स की द व्हाइट टाइगर में अभिनय और कार्यकारी निर्माण किया, जिसे ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। इसके अलावा, उन्होंने टू किल ए टाइगर जैसी पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है। प्रियंका जल्द ही प्राइम वीडियो की फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट्स में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ नजर आएंगी। साथ ही, वह प्राइम वीडियो की हिट सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीज़न और फिल्म द ब्लफ में भी अभिनय करेंगी। अनुजा न केवल एक मार्मिक कहानी है, बल्कि यह उन बच्चों की समस्याओं को केंद्र में लाती है, जो गरीबी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष करते हैं।
मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं बिपाशा बसु
12 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । अपनी नन्हीं बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अभिनेत्री बिपाशा बसु मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। यहां से बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत झलकियां साझा कीं।
बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी सुबह की झलक साझा की, जिसमें उनके पति करण सिंह ग्रोवर बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी बेटी देवी आराम से मां के पास खेल रही है। अभिनेत्री ने इस प्यारी तस्वीर को कैप्शन दिया, ये मेरी कुछ पसंदीदा चीजें हैं। मालदीव से साझा की गई अन्य तस्वीरों में देवी समुद्र तट पर खेलती नजर आ रही हैं, जबकि बिपाशा समुद्र किनारे गर्म पेय का आनंद लेती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने पूल और होटल की अन्य झलकियां भी साझा कीं। उनकी इन पोस्ट्स ने फैंस का दिल जीत लिया है, और लोग उनके परिवारिक जीवन और खुशियों को देख खूब सराहना कर रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म फाइटर में नजर आए थे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस एरियल एक्शन थ्रिलर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मध्यम सफलता हासिल कर पाई।
दूसरी ओर, बिपाशा बसु को आखिरी बार 2020 में वेब सीरीज डेंजरस में देखा गया था। इस ड्रामा का निर्देशन भूषण पटेल ने किया था और इसकी पटकथा विक्रम भट्ट ने लिखी थी। सीरीज में बिपाशा के साथ करण सिंह ग्रोवर, सोनाली राउत, नताशा सूरी और सुयश राय जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। डेंजरस के बाद से बिपाशा ने अभिनय से दूरी बना ली है और फिलहाल अपने परिवार और मातृत्व पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
सुकेश ने फतेह की सफलता के लिए जैकलिन को दी शुभकामनाएं
12 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । हाल ही में ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को उनकी आगामी फिल्म फतेह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए एक और पत्र लिखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस भावुक पत्र में सुकेश ने जैकलीन को लेडी लव और बोटा बोम्मा कहकर संबोधित किया और लिखा, बेबी गर्ल, 2025 हमारा साल है। यह वह साल होगा जिसमें मैं अपने प्यार को दुनिया के सामने साबित करूंगा। दुनिया क्या सोचती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मायने सिर्फ यह रखता है कि आप क्या महसूस करती हैं। मैं वादा करता हूं कि इस साल आपको हम पर और हमारे प्यार पर गर्व होगा। सुकेश ने आगे लिखा, दुनिया को यह साबित करना है कि तथाकथित अपराध की कोई भी कहानी सच नहीं थी। सच केवल हमारा एक-दूसरे के प्रति प्यार और जुनून था। उन्होंने जैकलीन के देसी लुक की भी तारीफ करते हुए कहा, आपके प्रमोशन के दौरान देसी अंदाज ने मुझे सरप्राइज किया। इस साल कई और सरप्राइज का इंतजार है। पत्र के अंत में सुकेश ने लिखा, यह साल एक नई शुरुआत का साल होगा। हमारी प्रेम कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगी।
मुझ पर विश्वास करो, बेबी, मैं आपको गर्व महसूस कराने का वादा करता हूं। गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल में है। हालांकि हाल ही में उसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने नौ साल पुराने एक मामले में जमानत दी थी, लेकिन उसके खिलाफ कई अन्य मामलों में अभी भी सुनवाई जारी है। जैकलीन ने इस पूरे मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी आगामी फिल्म फतेह को लेकर फैंस में उत्साह है, लेकिन सुकेश के लगातार सामने आने वाले पत्र उनके लिए अनचाही चर्चा का कारण बन रहे हैं।
ओबीसी अधिकार पर घमासान: राहुल बोले- सरकार छीनना चाहती है हक
परिसीमन पर शाह की साफ तस्वीर: बड़े राज्यों की बढ़ेगी ताकत
स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, करीबियों के घर भी रेड
