छत्तीसगढ़
रामानुजगंज नगर पंचायत बना नगरपालिका
6 Jan, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत नगर पंचायत रामानुजगंज से नगरपालिका के रूप में उन्नयन हुए कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया। मंत्री नेताम ने क्षेत्रवासियों को नये नगर पालिका के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंत्री नेताम कहा कि रामानुजगंज नगर पंचायत के रूप में जाना जाता था। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के परिणाम स्वरूप लंबे अरसे बाद इसे नगरपालिका क्षेत्र बनाया गया है। उन्होंने रामानुजगंज को नगरपालिका बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना है। मंत्री नेताम ने कहा कि नगरपालिका बनने से स्थानीय जनता को प्रशासनिक सुविधाएं और सेवाएं बेहतर तरीके से प्राप्त होंगी, जिससे विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि वे समाज में जन चेतना एवं सहभागिता का भाव जागृत कर नगरपालिका रामानुजगंज को बेहतर रूप में काम करने में सहयोग करें।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवेंद्र प्रधान, जनपद सीईओ मनोज पैंकरा और नगर पालिका सीएमओ व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
फर्जी डॉक्टर ने नाबालिग को अपने क्लीनिक पर बुलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
6 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर: कोनी क्षेत्र के पौंसरा में रहने वाले एक झोलाछाप ने नाबालिग को अपने क्लीनिक में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण करने लगा। हालांकि बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और कोनी थाने में शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोनी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म की शिकायत की है।
फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा
पीड़िता ने बताया कि पौंसरा में रहने वाला 25 वर्षीय संदीप लस्कर गांव में क्लीनिक चलाता है। उसने करीब एक साल पहले 18 नवंबर 2023 को उसे अपने क्लीनिक में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। इस बीच उसने शादी का झांसा भी दिया। बाद में वह शादी से इनकार करने लगा। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस बीच आरोपी फरार हो गया। पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी किराड़ी में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम बनाकर उक्त स्थान पर दबिश दी गई। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
युवाओं का बीता साल नई नौकरियों के इंतज़ार में, अभी भी नहीं मिली एजेंसी-छत्तीसगढ़ व्यापम
6 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2024 इंतजार में गुजर गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं से भर्ती नहीं निकली है। मत्स्य निरीक्षक के 70 पदों के लिए जनवरी-फरवरी में भर्ती निकाली गई थी, वह भी अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। व्यापमं को तकनीकी सहायता देने वाली कंपनी से अभी तक अनुबंध नहीं हो पाया है। व्यापमं को तकनीकी सहायता देने वाली एजेंसी छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी चिप्स से अनुबंध खत्म हो गया है। इसके चलते जिन भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं या परीक्षा हो चुकी है, वह भर्ती भी पूरी नहीं हो पाई है। नई एजेंसी की तलाश की जा रही है। व्यापमं से आखिरी परीक्षा 6 अक्टूबर को प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। आमतौर पर हर साल व्यापमं से एक दर्जन भर्तियां निकलती हैं। इस बार युवाओं को नई भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
आचार संहिता लगने से हुई देरी
व्यापमं अधिकारियों के अनुसार देश में आम चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई थी, जिसके बाद कई प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं। इसके कारण नई भर्तियां जारी करने का समय नहीं मिला। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि व्यापमं द्वारा हर साल करीब एक दर्जन भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती थीं।
इस बार पूरा साल इंतजार में ही निकल गया। भर्ती के इंतजार में कई युवा आयु सीमा पार कर गए। यह भी पता नहीं कि नई भर्ती कब जारी होगी। चिप्स के साथ अनुबंध अचानक खत्म नहीं हुआ होगा। अधिकारियों को इसकी जानकारी पहले से रही होगी। अगर ऐसा था तो पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई, ताकि चिप्स हटने के बाद दूसरी एजेंसी आ जाए। ताकि परीक्षाएं और परिणाम समय पर जारी हो सकें।
पंचायत में आबकारी आरक्षक,एडीईओ की भर्ती का प्रस्ताव
व्यापमं को आबकारी आरक्षक, पंचायत विभाग से सहायक विकास विस्तार अधिकारी एडीईओ और सब इंजीनियर की भर्ती का प्रस्ताव मिला है। इसके अलावा सहायक ग्रेड-3 की भर्ती भी प्रस्तावित है। ये सभी भर्तियां 2025 में ही आएंगी।
ट्रेनें हो रही है लेट...कोहरा बना बड़ा कारण, यात्री हो रहे परेशान
6 Jan, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इन दिनों पड़ रही शीतलहर के कारण यात्री ट्रेनों की गति प्रभावित हुई है, जिसके कारण कुछ ट्रेनें एक से दो घंटे देरी से चल रही हैं और कुछ ट्रेनों को देरी से भेजा जा रहा है. जिसके कारण ट्रेनें 15 से 20 घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं. साथ ही रविवार को आने वाली उत्कल एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस के सोमवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में इन दिनों यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
दूर-दराज के इलाकों से आने वाले यात्री हो रहे परेशान
जनवरी की शुरुआत के बाद लगातार ठंड बढ़ती जा रही है, ठंड के साथ-साथ उत्तर भारत में कोहरा भी पड़ने लगा है, जिसके कारण उत्तर भारत से आने वाली लगभग सभी ट्रेनें 12 से 18 घंटे देरी से चल रही हैं. जिसके कारण यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में पिछले दो-तीन दिनों से योगनगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस लगभग हर दिन देरी से चल रही है.
जिसके कारण इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को घंटों स्टेशन में बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है. योगनगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को रविवार को सुबह 11.10 बजे तक पहुंचना था, लेकिन कोहरे व अन्य कारणों से यह ट्रेन सोमवार सुबह 6 बजे तक पहुंचने की बात कही जा रही है।
सोमवार सुबह तक पहुंचेगी यह ट्रेन
ऐसे में 17 घंटे देरी से चलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही निजामुद्दीन से चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस को भी रविवार शाम करीब 7 बजे तक पहुंचना था, लेकिन देरी से संचालन के कारण यह ट्रेन भी सोमवार सुबह तक पहुंचने की बात कही जा रही है।
इसके साथ ही रविवार को हावड़ा से आने वाली अधिकांश ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंची। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का रायगढ़ पहुंचने का समय सुबह 9 बजे है, लेकिन यह ट्रेन दोपहर करीब 1.30 बजे पहुंची। इसी तरह हावड़ा से आने वाली समरसता एक्सप्रेस का रायगढ़ पहुंचने का समय सुबह 7.19 बजे है, लेकिन यह ट्रेन रविवार को दोपहर करीब 3.45 बजे पहुंची। इसके साथ ही शालीमार-भुंज एक्सप्रेस का आगमन समय सुबह 4.57 बजे है, लेकिन यह शाम करीब 7.44 बजे पहुंची। इसके साथ ही पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का आगमन समय दोपहर 12 बजे है, लेकिन यह दोपहर करीब 3.11 बजे है। इसके साथ ही योगनगरी ऋषिकेश-पुरी का रायगढ़ आगमन समय सुबह 11.20 बजे है, लेकिन यह ट्रेन सोमवार को सुबह करीब 6 बजे आने की संभावना है। इसके साथ ही रविवार शाम को आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस भी सोमवार सुबह आएगी।
यात्री हो रहे परेशान
रायगढ़ और जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग हमेशा जीविकोपार्जन के लिए दिल्ली जाते रहते हैं, जिनके लिए उत्कल एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस काफी सुविधाजनक है। ऐसे में गोंडवाना एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री रविवार शाम को स्टेशन पहुंचे, लेकिन जब शाम तक गोंडवाना एक्सप्रेस नहीं पहुंची, तो उनकी परेशानी बढ़ गई। ऐसे में यात्रियों ने कहा कि अब वे पूरी रात स्टेशन पर बैठे रहेंगे और सोमवार सुबह तक का इंतजार भी करना पड़ेगा जब ट्रेन यहां से चलेगी। ऐसे में उनके लिए कड़ाके की ठंड में रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। वहीं यात्रियों का कहना है कि ठंड के समय में महिलाओं और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। साथ ही उनका घर दूर होने के कारण वे वापस घर भी नहीं जा सकते, इसलिए उनके पास इंतजार के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर का हत्यारा सुरेश गिरफ्तार, एसआईटी टीम ने हैदराबाद से धर-दबोचा
6 Jan, 2025 01:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या के मामले में बीजापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी विशेष जांच दल (SIT) द्वारा रविवार की रात की गई। इससे पहले, पुलिस सुरेश के दो भाइयों, रितेश और दिनेश चंद्राकर, तथा एक मजदूर को भी गिरफ्तार कर चुकी है। यह कार्रवाई 6 जनवरी 2025 को की गई थी। उल्लेखनीय है कि सुरेश चंद्राकार एक कांग्रेस नेता और ठेकेदार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए SIT की टीम शनिवार को हैदराबाद गई थी।
सुरेश चंद्राकर की पत्नी को भी रविवार की शाम कांकेर से हिरासत में लिया गया है, और उससे भी पूछताछ की जा रही है। यह ध्यान देने योग्य है कि घटना के बाद से आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर फरार था।
ड्राइवर के घर पर छिपा था सुरेश
मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद में अपने ड्राइवर के घर पर छिपा हुआ था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 300 मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी सुरेश को पकड़ने में सफलता मिली।
एसआईटी कर रही है जांच
मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर भी शामिल है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।
1 जनवरी को हुई थी हत्या
पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या 1 जनवरी की शाम लगभग आठ बजे उनके चचेरे भाई रितेश चंद्राकार ने महेंद्र रामटेके के साथ मिलकर की थी, जिसके बाद शव को सैप्टिक टैंक में डाल दिया गया। बस्तर आईजीपी सुंदरराज के अनुसार, हत्या के बाद रितेश ने अपने बड़े भाई दिनेश चंद्राकार और सुरेश चंद्राकर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तीनों ने मिलकर मुकेश के फोन को दूर फेंक दिया। दिनेश चंद्राकार ने 2 जनवरी की सुबह घटनास्थल पर जाकर सैप्टिक टैंक को नए सिरे से सीमेंट से ढक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
आरोपी से पूछताछ जारी
बीजापुर के एसपी ने जानकारी दी है कि मुकेश चंद्राकार की हत्या के मामले में बनाई गई एसआईटी टीम ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में पूछताछ का सिलसिला जारी है।
मां-बेटी की हत्या: पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया, मामले में नए मोड़ की संभावना
6 Jan, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। रायपुर-बिलासपुर रोड पर स्थित धनेली में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आसपास के आधा दर्जन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने हत्या का आरोप स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण दिया, लेकिन शुक्रवार सुबह वह अपने बयान से पलट गया। उसने दावा किया कि डर के कारण उसने हत्या कबूल की थी। अब उसके बयान बदलने से पुलिस की जांच उलझ गई है, और वे नए सिरे से हत्यारे की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस का मानना है कि यह हत्याकांड अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि दुष्कर्म हुआ था। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 13 साल की नाबालिग को गला घोंटकर मारा गया। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय महिला अपनी 13 साल की बेटी के साथ रहती थी। महिला का पति सात साल पहले निधन हो चुका था। कुछ स्थानीय युवक महिला के घर आते-जाते थे, और उनकी पहचान के बाद संदेह के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में 2 से ज्यादा आरोपी शामिल हैं जिन्होंने हत्या की योजना बनाई और दोनों को एक-एक कर मारा। महिला की लाश घर में छोड़ दी गई, जबकि नाबालिग की लाश घर से दूर नाली में फेंकी गई। पुलिस का यह भी कहना है कि महिला और उसकी बेटी से एक से ज्यादा व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया था। मामले की गहन जांच जारी है, और पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड पर सीएम साय का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून
6 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गरियाबंद: मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय रविवार को पहली बार गरियाबंद जिले के दौरे पर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुद्दा उठाया। सीएम ने कहा कि सरकार पत्रकारों के साथ है। मामले में हो रही कार्रवाई की गति को प्रदेश के साथ पूरा देश देख रहा है। उन्होंने प्रदेश में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की बात भी कही है। इधर, सीएम ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में जिले को कई विकास कार्यों की सौगात दी।
सीएम ने 338 करोड़ रुपए के 193 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 119 करोड़ रुपए के 44 कार्यों का लोकार्पण और 219 करोड़ रुपए के 149 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस दौरान सीएम ने 99 हितग्राहियों को 1.27 करोड़ रुपए की सामग्री वितरित की। उन्होंने कृषि पंप, मछली जाल जैसी योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की और विभागीय स्टॉल का अवलोकन भी किया।
इस दौरान सीएम ने देवभोग-झाखरपारा क्षेत्र के 36 गांवों के लोगों की सुविधा के लिए बेलत नाले पर पुल निर्माण की घोषणा की। इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। सीएम गांधी मैदान में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
नौकर ने मालिक को करोड़ों का चुना लगाया: रायपुर में गबन का मामला
6 Jan, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक नौकर ने अपने मालिक को करोड़ों का चुना लगा दिया है। यह मामला जीई रोड स्थित नेशनल कॉर्पोरेट पार्क में संचालित मेसर्स कैलाश अग्रवाल फर्म से जुड़ा है, जहां एक कर्मी पर 1 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है। फर्म के एकाउंटेंट सतीश सिंगौर ने इस मामले की एफआईआर सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित अग्रवाल फर्म में सामानों की खरीदी का काम देखता था। उसने अमन ट्रेडर्स नाम से एक फर्जी फर्म खोलकर भवन निर्माण सामग्री का फर्जी बिल तैयार किया। आरोपी ने 40-50 लाख रुपये का गबन किया और पिछले 4-5 सालों में रेती, गिट्टी, और ईंट जैसी सामग्री के ऑर्डर दिए। हालांकि, संबंधित साइट पर सामग्री नहीं पहुंची और आरोपी ने फर्जी बिलों के जरिए पैसे निकाल लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने ठेका फर्म के लोहे, रेत, सीमेंट, और गिट्टी जैसे सामानों को कहीं और से मंगवाया और संबंधित साइट पर न पहुंचाकर उन्हें दूसरी जगह उतरवा लिया। पुलिस ने गबन की राशि एक करोड़ रुपये के आसपास बताई है और मामले में आरोपी के साथ अन्य आरोपियों के शामिल होने का भी संदेह जताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस फर्जीवाड़े का पूरा सच सामने आ जाएगा।
पैसे के विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी रामेश्वर दीवान गिरफ्तार
6 Jan, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। जिले के थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत, 31 अक्टूबर 2024 को हुई पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी रामेश्वर दीवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, रामेश्वर दीवान ने अपनी पत्नी सुनीता ध्रुव के साथ पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद सिर पर हथौड़ा मारा और हत्या कर शव को मलबे में दबा दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव की पहचान सुनीता ध्रुव के परिवार के सदस्यों द्वारा की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रामेश्वर दीवान की तलाश शुरू की। आखिरकार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, और उसने हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 471/24 धारा 103 बी.एन.एस. का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी - रामेश्वर दीवान, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बेलर, पोस्ट घोच, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: दोषियों को बख्शा नही जाएगा- मुख्यमंत्री
6 Jan, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।
भाजपा के 15 जिला अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण, विधिवत सूची जारी
6 Jan, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने रविवार को निर्वीचन प्रक्रिया के पश्चात 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की सूची विधिवत रूप से जारी की है। श्री पारख ने कहा कि इन 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जहाँ से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी विधिवत हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं, के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी। इस तरह से 55 प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है।
भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषित सूची इस प्रकार है : रायपुर (शहर) जिला - रमेश ठाकुर, रायपुर (ग्रामीण) जिला - श्याम नारंग, कांकेर जिला - महेश जैन, भिलाई जिला - पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला - सुरेंद्र कौशिक, बीजापुर जिला - घासीराम नाग, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला - लालजी यादव, बालोद जिला - चेमन देशमुख, सूरजपुर जिला - मुरलीधर सोनी, मुंगेली जिला - दीनानाथ केशरवानी, रायगढ़ जिला - अरुणधर दीवान, बलरामपुर जिला - ओमप्रकाश जायसवाल, जशपुर जिला - भरत सिंह, चौकी मोहला मानपुर जिला - श्रीमती नम्रता सिंह और कोरबा जिला - मनोज शर्मा। भाजपा संगठन चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री पारख ने बताया कि कल 06 जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 10 जनवरी से पहले होने का है।
अबूझमाड़ में मुठभेड़ चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
6 Jan, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित अति नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं, जबकि दंतेवाड़ा डीआरजी के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एके-47 और एसएलआर जैसे कई स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं। नक्सल विरोधी अभियान के तहत नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिलों के डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम 3 जनवरी को अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। अबूझमाड़ नक्सलियों की सबसे बड़ी और सुरक्षित पनाहगाह माना जाता है, जहां सुरक्षा बलों ने तीन दिनों से लगातार सर्चिंग अभियान जारी रखा है।
4 जनवरी की शाम को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी शुरू हुई, जो 5 जनवरी की दोपहर तक रुक-रुककर चलती रही। अब तक चार वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
नशे का कारोबारी बृजलाल उर्फ बुगाला गिरफ्तार
5 Jan, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में बिलासपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।जहां पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय सप्लायर संजीव उर्फ सुच्चा सिंह के साथ काम करने वाले बृजलाल उर्फ बुगाला पकडऩे में सफलता हाथ लगी।वही इस आरोपी के पास से नगद रकम भी बरामद किया गया है।जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।इस कार्रवाई के बाद से जिले में नशे के कारोबार में लगाम कसने में यह पहल काफी कारगार साबित हो रही है।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व मे नशे के अवैध कारोबारियों की जड़ तक पहुंचकर की जा रही है इण्ड टु इण्ड कार्रवाई से नशे के सौदागर पर बिलासपुर पुलिस का जबरदस्त प्रहार हो रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 1004/2024 धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के आरोपीया सृष्टि कुर्रे अपने मेमोरेण्डम मे नशीली दवाई इंजेक्शन को विक्रान्त सरकार, बुगाला, काजल कुर्रे एवं पल्लवी जांगडे से खरीदना एवं अवैध रूप से बिक्री करना बतायी थी। आरोपी बुगाला फरार होकर नशीली दवाई इंजेक्शन का सप्लाई कर रहा था। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा नशे के सरगना को पकडने के लिए निर्देशित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के नेतृत्व मे आरोपी बृजलाल उर्फ बुगाला भाठापारा गुरूनानक नगर वार्ड मे होने की पुष्टि पर पुलिस टीम भेजकर दबिश देकर भाठापारा मे पकडा गया। आरोपी बुगाला पिछले 12-15 वर्षो से भाठापारा मे छिपकर गुप्त रूप से नशे व्यापार मे संलिप्त था। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी बृजलाल उर्फ बुगाला पिता बेदराम उम्र 39 वर्ष साकिन मिनीबस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. वर्तमान पता गुरूनानक वार्ड नंबर 20 भाठापारा जिला बलौदा बाजार को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।वही आगे वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड की सूची
बिलासपुर एवं बलौदा बाजार के विभिन्न थानो मे दर्ज है आरोपी बुगाला के विरूद्ध विभिन्न मामले
थाना अपराध क्रमांक धारा
0 भाटापारा सिटी 259/2020 34(2) आबकारी एक्ट
0 भाटापारा सिटी 183/2020 294, 506, 34 भादवि
0 सिविल लाईन 455/2010 20 बी एनडीपीएस एक्ट
0 सिविल लाईन 162/2023 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट
0 सिविल लाईन 1004/2024 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट
मिशन अस्पताल में अवैध रूप से चल रही दवा दुकान से सामान जब्त
5 Jan, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । मिशन अस्पताल की संपत्ति के अधिग्रहण की प्रक्रिया के बाद प्रशासन द्वारा यहां पर अविध रूप से चलाई जा रही फॉर्मेसी से दवाइयों की जब्ती की। इस दौरान नजूल तहसीलदार ने अवैधानिक गतिविधि में लिप्त एक ठेकेदार को फटकार भी लगाई। अस्पताल के मुख्य भवन, फार्मेसी सहित अन्य भवनों को भी सील कर प्रशासन ने अपने अधिपत्य की जानकारी देते हुए नोटिस चस्पा किया है। नजूल और नगर निगम द्वारा मिशन अस्पताल परिसर सहित भवनों के चरणबद्ध अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इसके पहले 4 नवम्बर को भी परिसर में कमिश्नर द्वारा मिशन अस्पताल प्रबंधन की अपील खारिज करने के आदेश की जानकारी देते हुए सूचना के पोस्टर चिपकाए गए थे। साथ ही जर्जर भवनों के खतरनाक होने की सूचना देते हुए यहां पर अनाधिकृत प्रवेश को भी प्रतिबंधित किया गया है। यहां स्थित फॉर्मेसी डॉ बद्री जायसवाल के नाम पर थी, जिसका लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। इसके बाद भी यहां फॉर्मेसी का अवैध संचालन करते हुए परिसर के आसपास खुले में दवा बिकवाने की सूचना प्रशासन को मिली। इसके बाद नजूल और निगम के अधिकारियों ने पहुंचकर यहां से बड़ी मात्रा में दवाइयों के कार्टन जब्त किए।
जर्जर भवनों को ढहाने की भी योजना
मिशन अस्पताल के दोनों तरफ सडक़ को चौड़ा करने सहित यहां अन्य कार्य भी कराए जाने हैं। इसके लिए खतरनाक घोषित जर्जर भवनों को ढहाने की प्रक्रिया निगम और प्रशासन द्वारा शुरू कराने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही यहां पर कुछ लोगों द्वारा अवैध प्लॉटिंग की कोशिश करने की जानकारी प्रशासन को मिली। कार्रवाई के दौरान ऐसे ही एक ठेकेदार को नजूल तहसीलदार शिल्पा भगत ने फटकार भी लगाई।
फायनेंस कंपनी के कर्मचारी लूटकर ले गए ट्रेलर, कोनी पुलिस ने किया अपराध दर्ज
5 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । फायनेंस कंपनी के कर्मचारी किश्त जमा नहीं होने पर ट्रेलर के मालिक को धमकियां दे रहे थे। तत्कालिक कारणों से लोन की किश्त जमा नहीं होने पर कंपनी के कर्मचारी ट्रेलर को रास्ते से लूटकर ले गए। मालिक ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 309 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। रायगढ़ जिले के बोइरदादर निवासी ट्रांसपोर्टर देवेंद्र साहू(35) ने फायनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि वह अपनी मामी के ट्रेलर को पावर आफ अर्टानी लेकर चला रहा है। इसे वह कोयले की ट्रांसपोर्टिंग में लगाया है। कुछ दिनों से आर्थिक दिक्कतों के कारण वह लोन की किश्त जमा नहीं कर पा रहा था। इसकी जानकारी उसने कंपनी के अधिकारियों को दी थी। इसके बाद भी कंपनी के कर्मचारी लोन की किश्त जमा करने के लिए दबाव बना रहे थे। कंपनी के सोहेल खान और ने उनकी ट्रेलर को कोनी क्षेत्र के सेंदरी के पास रोककर ड्राइवर को धमकाया। उन्होंने ड्राइवर के मोबाइल पर काल कर ट्रांसपोर्टर से 25 हजार रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर उन्होंने ड्राइवर को धमकी देकर ट्रेलर ले गए। लुटेरों ने ट्रेलर को छतौना स्थित यार्ड में खड़े कर दिया है। ड्राइवर से मिली जानकारी के बाद ट्रांसपोर्टर ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस की समझाईश का नहीं हुआ असर
कुछ दिन पहले ही पुलिस के अधिकारियों ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली थी। इस दौरान गोल्ड लोन कंपनी के अधिकारियों को सोने की बिल होने पर ही लोन देने की नसीहत दी थी। साथ ही सोना गिरवी रखने वाले की पूरी जानकारी लेने कहा था। इसके अलावा अधिकारियों ने फायनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों को लोन की रकम वसूली के दौरान आम लोगों से कानून के मुताबिक बर्ताव करने निर्देश दिए थे। किसी भी तरह की गुंडागर्दी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतवानी दी गई थी। इसके बाद भी फायनेंस कंपनी के लोगों पर इसका असर नहीं हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है।
डॉक्टरों ने कहा- समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारियों का खतरा घटता है
बार-बार खुद को साबित करने की बात पर कोहली ने जताई नाराजगी
18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन
मुंब्रा मर्डर मिस्ट्री: प्रेम संबंध ने दी जानलेवा मोड़, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
अबू धाबी में भारत-UAE के बीच कई बड़े समझौते, गैस सप्लाई पर भी डील
शादी की खुशियाँ हुईं मातम में बदल, हाईवे हादसे में मासूम समेत 2 की जान गई
मुनाफावसूली हावी, सोना-चांदी के दाम गिरे, कैरेट अनुसार रेट देखें
क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों की भाषा और व्यवहार पर फिर उठे सवाल
इलाज कराने आई महिला पर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने का आरोप
‘हर धमाके के साथ कांपते हैं घर’, मुरैना के ग्रामीणों ने बयां किया दर्द
