छत्तीसगढ़
नक्सली और जवानों के बीच रुक रुककर चल रही गोलीबारी, सर्च ऑपरेशन जारी
1 Mar, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम में शनिवार सुबह पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।घटना को देखते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, हथियार भी बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि नक्सली नेता की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। नक्सलियों की सूचना पर किस्टाराम इलाके में गई डीआरजी और कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। रुक-रुक कर अभी भी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल और आसपास सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन, कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार
1 Mar, 2025 12:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे तेज धूप और गर्मी पड़ सकता है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मौसम में कोई बदलाव के असार नहीं है। आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
प्रदेश में रात के समय आउटर में ठंड लग रही है। वहीं दिन में तेज धूप से लोग परेशान हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे रात के समय ठंड लगने लगी है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। इन क्षेत्रों में ठंड का अहसास हुई है। आगामी तीन दिनों बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि इस बीच मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भागों में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इस बीच कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं मध्य और दक्षिण भागों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद गिरावट होने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क रहा है। इसके साथ ही सबसे गर्म रायपुर जिला रहा है।
बेटी के घर जाने निकली महिला एक साल तक वृद्ध आश्रम में रही, परिजनों ने पहचाना
1 Mar, 2025 12:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से लापता हुई एक बुजुर्ग महिला को उनके परिजनों ने आखिरकार खोज निकाला। महिला अपनी बेटी के पास जाने के लिए घर से निकली थी और इस दौरान वह कोरबा आ पहुंची जहां पर भटकते हुए वृद्ध आश्रम पहुंच गई थी। परिजन वृद्ध आश्रम से महिला को घर ले गए है।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा में दो दशक से सर्वमंगला मंदिर के पास यह वृद्ध आश्रम है, जहां पर वर्तमान में 26 बुजर्ग महिला और पुरुष रह रहे हैं। इनमें उम्र दराज महिला और पुरुष शामिल हैं। इन्हीं के बीच 70 वर्षीय महिला मेंमबाई एक वर्ष से रह रही थी। एक साल पहले मेंमबाई अपनी बेटी के यहां जाने के लिए घर ट्रेन से निकली थी। इस दौरान वह कोरबा आ पहुंची जहां पर भटकते हुए वृद्ध आश्रम पहुंच गई।
वृद्ध आश्रम के केयरटेकर वीरू यादव ने बताया कि एक वर्ष पहले महिला का यहां पर आना हुआ था। तब से उनकी देखभाल की जा रही थी। अब अनके परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई वे इन्हें लेने के लिए वृद्ध आश्रम आए। मेंमबाई को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया है।
घर की महिला सदस्य के लापता होने से उनके परिजन परेशान थे और लगातार तलाश कर रहे थे। शिवनारायण ने बताया कि एक रिश्तेदार मां सर्वमंगला मंदिर दर्शन करने आया हुआ था उसकी नजर पड़ने पर उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी मां कोरबा में इस स्थान पर है। मां के सुरक्षित मिलने से सब काफी खुश हैं और उन्हें घर ले आए हैं।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भारी गोलीबारी
1 Mar, 2025 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शनिवार सुबह से ही रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जंगल में हुई है।
जंगल में सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। टीम को सूचना मिली कि इलाके में माओवादी छिपे हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने जंगल को घेर लिया है। ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा और सीआरपीएफ की एलीट यूनिट के जवान शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अभी मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
रात्रि 10:00 से प्रातः 06:00 बजे के मध्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः रहेगा प्रतिबंधित
1 Mar, 2025 12:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कलेक्टर एस जयवर्धन जिला मजिस्ट्रेट द्वारा छत्तीसगढ़ कोलहाल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 5 के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्र का चलाना या चलवाया जाना प्रतिबंधित किया गया है। गौरतलब है कि शालेय एवं महाविद्यालयीन परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली हैं तथा विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा की तैयारी की जा रही है। आम जनता द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग मानक सीमा से अधिक आवाज, ऊंची आवाज में किये जाने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है। इसके अतिरिक्त बुजूर्ग, दुर्बल एवं बीमार व्यक्ति चाहे वे किसी संस्था, अस्पताल या घर में हों, को अत्यधिक परेशानी होती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मनमानी तरीके से उपयोग की सुविधा नहीं दी जा सकती है। विशेष परिस्थितियों में क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर धीमी आवाज में लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा सकता है, किन्तु रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे के मध्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
गरियाबंद के प्रगतिशील कृषक अवनीश पात्र राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
1 Mar, 2025 12:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गरियाबंद जिले के ग्राम चिचिंया, ब्लॉक देवभोग के प्रगतिशील कृषक श्री अवनीश पात्र को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेले में नवोन्मेषी किसान के रूप में सम्मानित किया गया है। वे छत्तीसगढ़ के एकमात्र किसान हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। श्री पात्र को यह सम्मान आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने प्रदान किया।
श्री अवनीश पात्र ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र, गरियाबंद के मार्गदर्शन में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर पान की खेती शुरू की। उन्होंने शुरुआत में शेड नेट में पान उत्पादन किया, लेकिन बाद में कृषि वैज्ञानिकों के सहयोग से नमी और तापमान का विश्लेषण कर आम के बगीचे में पान की खेती प्रारंभ की। इस तकनीक से वे पिछले दो वर्षों से सफलतापूर्वक व्यावसायिक पान उत्पादन कर रहे हैं। वर्तमान में वे बिलौरी, बंगला, मीठा और कपूरी किस्मों की पान खेती कर रहे हैं।
श्री पात्र ने समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाकर कृषि को लाभकारी व्यवसाय में बदला है। वे 3 एकड़ में अनाज वाली फसलें, 5 एकड़ में फलों की खेती, एक एकड़ में वानिकी एवं औषधीय फसलें का उत्पादन कर रहे हैं। इसके साथ ही वे 22 गायों का डेयरी फार्म और 200 मुर्गियों की क्षमता वाला पोल्ट्री फार्म भी संचालित कर रहे हैं। उनकी वार्षिक आय लगभग 15 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जिससे उन्होंने कृषि को एक सफल और लाभदायक उद्यम बना दिया है। श्री अवनीश पात्र की मेहनत और नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने की प्रतिबद्धता से प्रदेश के अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिलेगी।
श्री अवनीश पात्र को वर्ष 2023 में मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया और 2019 में कृषि रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं निदेशक विस्तार डॉ. एस.एस. टुटेजा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम आवास योजना से मकमईन का बना पक्का मकान
1 Mar, 2025 12:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री आवास योजना ने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना साकार किया है। कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव के निर्देशन और जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में पीएम आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी घर मिल रहे हैं जो उनकी जीवनशैली में सुधार और सम्मान लेकर आ रहा है।
पक्का मकान बनाने का सपना हुआ साकार
छिन्दगढ़ विकासखंड के छिंदगढ़ पंचायत की निवासी श्रीमती मकमइन रैनी जो पहले अपने घास-फूस एवं मिट्टी से बने घर में रहते थे, अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक पक्का मकान बन जाने से चौन से अपने घर में आरामदायक जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। हितग्राही श्रीमती मकमईन ने कभी सोचा नहीं था कि उनका परिवार कभी अपने सपनों का आशियाना बना पाएगा, लेकिन इस योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन जी रहे हैं। हितग्राही श्रीमती रैनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना के तहत मुझे जो पक्का आवास मिला है, वह मेरे परिवार के लिए एक सपना साकार होने जैसा है। पहले हम कच्ची दीवारों और घास से बने पुराने घर में जैसे-तैसे जीवन व्यतीत कर रहे थे। कच्ची छत होने के कारण हमेशा बारिश के समय पानी टपकता था। इसलिए हमे पक्के मकान की आवश्यकता महसूस होती थी।
पीएम आवास योजना से मिला आर्थिक सहयोग
शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2024-25 में आवास की स्वीकृति होने से श्रीमती मकमईन के पक्का मकान बनाने का सपना साकार हुआ। उन्होंने योजनान्तर्गत अभिसरण के तहत मनरेगा से 90 दिवस का मजदूरी भुगतान किया। इस योजना के तहत हितग्राही को अब एक पक्का और सुरक्षित मकान मिल गया है, जिसमें उनके परिवार को बेहतर जीवनशैली और सुरक्षा मिल रही है। उनका कहना है कि अब मेरे परिवार को ठंड, गर्मी या बारिश किसी भी मौसम की चिंता नहीं रहती।
पक्का मकान के लिए सरकार को दिया धन्यवाद
पीएम आवास लाभार्थी श्रीमती मकमईन ने पक्के आवास दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि योजना ने हम जैसे ग़रीब परिवारों को स्थायी और सुरक्षित घर प्रदान करके हमें एक सुखमय और सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर दिया है। मुझे पीएम आवास दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की
1 Mar, 2025 12:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ सभी नगरीय निकायों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक आर. एक्का भी बैठक में मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगरीय निकायों को केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए। आगामी मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में सर्वेक्षण दलों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024, ओडीएफ एवं जीएफसी प्रमाणीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साव ने बैठक में सर्वेक्षण के दौरान मूल्यांकन के लिए प्रमुख दस मापदण्डों, 54 प्रमुख संकेतको एवं 166 सह-संकेतकों की जानकारी देते हुए सभी बिन्दुओं पर निकायों को वांछित तैयारियां रखने को कहा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में निकायों द्वारा अब तक की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
साव ने नगरीय क्षेत्रों में दर्शनीय स्वच्छता के लिए सार्वजनिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई, ट्विन-बिन्स की उपलब्धता, शत-प्रतिशत ठोस अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन, सीटीयू/ब्लैक स्पॉट/जीवीपी से मुक्त शहर, बैक-लेन/नालियों एवं जल-स्त्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी समीक्षा बैठकों में सभी नगरीय निकायों के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों की निकायवार समीक्षा करने की बात कही। निकायों के प्रदर्शन एवं रैंकिंग के विश्लेषण के बाद इसमें गिरावट पाए जाने पर राज्य शासन स्तर द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में निकायों में लंबित विद्युत देयकों के निपटान एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।गए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने को कहा। सुडा (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
बस स्टैण्ड एवं स्कूलों के आस-पास की गयी चालानी कार्रवाई
28 Feb, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एमसीबी : कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे व जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में कोटपा एक्ट 2003 के नियमों के पालन हेतु विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत बस स्टैंड के स्कूलों के आसपास में पान दुकानों, थोक किराना स्टोर्स आदि में धारा 4 व 6 के तहत कुल 11 चालानी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। सिगरेट/तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कोटपा नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। दल का प्रतिनिधित्व डॉ. कीर्ति चौहान (जिला नोडल अधिकारी एनटीपीसी) डॉ. विक्की टोप्पो, आलोक मिंज, खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। दल के रूप में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सदस्य शामिल थे।
हौसले की मिसाल, दिव्यांग बुन्देल कुमार अपनी मेहनत से चला रहे साइकिल रिपेयरिंग दुकान, शासन की योजना से आसान हुआ सफर
28 Feb, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अम्बिकापुर : शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं कैसे जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाती है इसका एक उदाहरण हैं दिव्यांग बुन्देल कुमार। जन्म से दिव्यांग होने के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की मिसाल पेश कर रहे बुन्देल कुमार ने यह साबित कर दिया कि यदि हौसला बुलंद हो तो कोई भी बाधा सफलता की राह में रूकावट नहीं बन सकती। अम्बिकापुर के केदारपुर में रहने वाले बुन्देल कुमार दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाकर खुद का और अपने माता-पिता का खर्च उठा रहे हैं।
दिव्यांग ने अपनी मेहनत से बनाई पहचान
बुन्देल कुमार बताते हैं कि वह मूल रूप से जशपुर जिले के सन्ना के रहने वाले हैं, जहां उनके माता-पिता खेती-किसानी का काम करते हैं। जीवनयापन की तलाश में वे कई साल पहले अम्बिकापुर आए थे और यहां एक छोटी सी साइकिल रिपेयरिंग दुकान खोली। अपनी मेहनत के दम पर वे न सिर्फ खुद का खर्च निकालते हैं, बल्कि कुछ पैसे बचाकर अपने माता-पिता को गांव भी भेजते हैं।
ट्राइसाइकिल से आसान हुआ सफर
बुन्देल बताते हैं कि पहले उन्हें चलने-फिरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन जब से छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग से उन्हें ट्राइसाइकिल मिली है, तब से उनका जीवन काफी आसान हो गया है। अब वे दुकान के लिए जरूरी सामान लाने-ले जाने में भी सक्षम हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी ट्राई साइकिल की बैट्री खराब हो गई थी, जिसकी सूचना करने पर विभाग द्वारा तत्काल ही बदल दिया गया।
सरकारी सहायता के लिए जताया आभार
बुन्देल कुमार ने छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, हम दिव्यांगों के लिए सरकार की ओर से दी जा रही सहायता से हमें काफी सुविधा मिल रही है। इससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा है और हम अपने पैरों पर खड़े हो सके हैं।
सर्पदंश एंव तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
28 Feb, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजापुर : कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित के दो परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में मृतिका श्रीमती रानी कोरसा के निकटतम वारिस उनके पति आसू कोरसा निवासी ग्राम बडे़ तुगांली तहसील भैरमगढ़ एवं तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतक राजेश कुमार टिंगे के निकटतम वारिस उनके पिता नागेश टिंगे निवासी ग्राम उसकालेड तहसील भोपालपटनम को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। राशि का भुगतान संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।
जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी एवं सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त
28 Feb, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजापुर : कलेक्टर संबित मिने जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए जागेश्वर कौशल संयुक्त कलेक्टर को पीठाश्सीन अधिकारी एवं हिमांशु साहू उप संचालक पंचायत को सहायक पीठसीन अधिकारी नियुक्त किया जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन 5 मार्च 2025 जिला पंचायत के सभाकक्ष में 10 बजे से किया जायेगा। पीठासीन अधिकारी ही प्रथम सम्मिलन के लिए पर्यवेक्षक होंगे।
सीआरपीएफ द्वारा कोण्डापल्ली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
28 Feb, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजापुर : आज दिनांक 28-2-2025 को . राकेश अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर केरिपुबल, एन. के. सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर एवं देवेंद्र सिंह नेगी पुलिस उप महानिरीक्षक, बीजापुर रेंज, केरिपुबल के मार्ग दर्शन में . सरकार राजा रमन, कमाडेन्ट, 170 बटालियन, केरिपुबल, संजीव कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन), . जितेंद्र सिंह, उप कमाडेन्ट, . प्रेम चन्द यादव सहायक कमाण्डेन्ट, . पृथ्वीराज गोरख शिंदे सहायक कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में बी/ई-170 बटालियन केरिपुबल के द्वारा छत्तीसगढ राज्य जिला बीजापुर के अति माओवाद प्रभावित क्षेत्र कोंडापल्ली गाँव में नागरिक अभियान कार्यक्रम एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नागरिक अभियान कार्यक्रम में गाँव कोंडापल्ली के अंतर्गत 300 से अधिक अदिवासी युवाओं, युवतियों, पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने लाभ उठाया।
इस कार्यक्रम में . राकेश अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ सेक्टर केरिपुबल के द्वारा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, बच्चों की शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य के बारें में जागरुक किया तथा सरकार के द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करने हेतु आग्रह किया। उक्त कार्यक्रम स्थल पर . जितेंन्द्र कुमार यादव पुलिस अधिक्षक जिला बीजापुर भी उपस्थित थे। नागरिक अभियान कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण इलाकों के लोगों की आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं को साड़ी, बर्तन, कम्बल, चप्पल बच्चों को किताब कॉपी, पेन, पेन्सील, जियोमैट्रीक बॉक्स, शॉपनर, खेल सामग्री जैसे क्रिकेट किट, वॉलीबॉल किट, फुटबॉल तथा पुरुषों को तौलियों, चप्पल, सायकिल, टीव्ही, वॉटर टैंक, सोलर लालटेन, फावडा, गैती आदि सामानों का वितरण किया गया। 170 बटालियन के चिकित्सा अधिकारी डॉ० पी.इन्द्रा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व डॉ० एम. विष्णु वर्धन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा बच्चे, बुजुर्गों महिलाओं और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क दवाईयाँ भी दी गई। उक्त कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के लिए 170 बटालियन द्वारा संतुलित भोजन की व्यवस्था की गई थी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बी/ई/मुख्या० तथा अस्पताल स्टॉफ के कार्मिकों ने अपना बहुमुल्य योगदान दिया। ग्रामीणों द्वारा बताया की केरिपुबल का इस क्षेत्र में नया कैम्प लगने से हमारे क्षेत्र का विकास हो रहा है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ हमे प्राप्त हो रहा है और हम अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है। केरिपुबल हमारे गाँव तथा आसपास के इलाकों में स्थित गाँवों को विकसित बनाने के लिए मुख्य भुमिका निभा रही है।
अन्त में . सरकार राजा रमन, कमाडेन्ट, 170 बटालियन, केरिपुबल द्वारा नागरिक अभियान कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्मिक एवं ग्रामीणों का अभिवादन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी ने झुमका बोट क्लब संचालन हेतु निविदा आमंत्रित की
28 Feb, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरिया : जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और झुमका बोट क्लब के बेहतर संचालन के लिए झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी, बैकुण्ठपुर ने नौका विहार, फिश एक्वेरियम, पार्किंग और कैफेटेरिया संचालन हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह निविदा दो वर्षों की अवधि के लिए होगी।
नौका विहार और सुविधाओं के लिए निविदा जारी
झुमका बोट क्लब में पर्यटकों के लिए 05 नग 04-सीटर फैमिली शिकारा बोट, 14-14 सीटर की 03 मेकेनाईज्ड स्पीड बोट (बिना इंजन), 01 नग फिश एक्वेरियम, 01 पार्किंग एवं 01 कैफेटेरिया के संचालन हेतु निविदा जारी की गई है। निविदा विक्रय 03 मार्च 2025 से 19 मार्च 2025 दोपहर 12 बजे तक व निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे तक और निविदा खोलने की तिथि 19 मार्च 2025 दोपहर 3 बजे से है।
निविदा प्रपत्र में निर्धारित शर्तों और अन्य जानकारियों का अवलोकन वेबसाइट korea.gov.in पर या झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी बैकुण्ठपुर कार्यालय, कलेक्टर कोरिया के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
आर्थिक सहायता स्वीकृत
28 Feb, 2025 10:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धमतरी : कलेक्टर नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। धमतरी तहसील के ग्राम पुरी निवासी बृजलाल निर्मलकर की विद्युत पोल के टूटे तार के सम्पर्क में आने की वजह से मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप उनके पुत्र पुनउ राम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम संकरी निवासी जगदीशराम साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती विराज बाई साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राशिफल 17 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भोपाल मंडल की ट्रेनों के समय और ठहराव में भी बदलाव संभव
गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी को मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान
पीड़िता के परिवार ने तेज सुनवाई की लगाई गुहार
भारतीयों के उत्साह और स्वागत से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री
यात्रियों के लिए खुशखबरी, पुणे-गोरखपुर-हड़पसर में रोज चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
गुजरात के लोग बेहाल, भीषण गर्मी और तापमान के लेटेस्ट अपडेट
वास्तविक घटना पर लिखी पुस्तक ‘अंजना’ पाठकों के बीच लोकप्रिय
सतीशन-चेन्निथला विवाद थमने के आसार, कांग्रेस में मंत्रालय बंटवारे पर बनी सहमति
24 साल बाद फिर ब्लैकमेलिंग की छाया, ट्रेनर की हिडन कैमरा योजना फेल
