छत्तीसगढ़
जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला मुख्यालय बालोद एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँचकर सुशासन तिहार के पहले चरण कार्यों का किया अवलोकन
10 Apr, 2025 09:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : जिलेे के प्रभारी सचिव एवं आवास तथा पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद ने आज बुधवारी बाजार बालोद स्थित गांधी भवन एवं जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँचकर सुशासन तिहार के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से अब तक प्राप्त कुल आवेदनों तथा आवेदन पत्रों के स्वरूप के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत बालोद जिले में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में आम जनता से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर जिला प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। आनंद ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अल्पावधि में ही आम जनता तक सुशासन तिहार के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी सही तरीके से पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है जो कि बहुत ही सराहनीय है।
सुशासन तिहार के प्रति बालोद जिले के नागरिकों में निरंतर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। आज तीसरे दिन भी ग्राम पंचायत मुख्यालयों के अलावा जिले के सभी नगरीय निकायों में आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्धारित किए गए स्थानों पर पहुँचकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। पिछले दो दिनों की भाँति आज तीसरे दिन भी जिले में आवेदकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे एवं अपर कलेक्टर नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रभारी सचिव आनंद बालोद जिले में आज अपने प्रवास के दौरान सर्वप्रथम बुधवारी बाजार बालोद के गांधी भवन में पहुँचकर सुशासन तिहार के पहले चरण के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर ने पंजी का अवलोकन कर अब तक कुल प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी तथा आवेदन करने पहुँचे लोगों से बातचीत कर सुशासन तिहार के संबंध मंे विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर दूसरे चरण के दौरान पात्रतानुसार इसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला के ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुँचकर सुशासन तिहार के कार्यों का अवलोकन किया। इसी तरह उन्होंने बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कार्यालय उमरादाह, पड़कीभाट, लाटाबोड़ का भी अवलोकन कर सुशासन तिहार के पहले चरण के कार्यों का अवलोकन किया। प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, सामाजिक पेंशन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने कहा कि 10 एवं 15 ग्राम पंचायतों का कलस्टर बनाकर समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्रतानुसार आम जनता के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। प्रभारी सचिव आनंद ने सुशासन तिहार के पहले चरण के शेष दिनों में भी आम जनता से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने से वंचित न रह जाए इसके लिए उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्य में सहभागी बनने को कहा। इस दौरान ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधियों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मंे ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जहां माओवादियों का लगता था जन अदालत वहां अब समस्याओं के निजात के मौजूद है समाधान पेटी
10 Apr, 2025 09:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 का आयोजन बीजापुर के अंदरूनी और संवेदनशील क्षेत्रों में भी आयोजित हो रही है। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित बीजापुर जिले को उन अंदरुनी इलाकों में भी आयोजित हो रही है जहां कभी माओवादियों के आतंक का खौफ रहता था उनके द्वारा जन अदालत लगाकर निर्दाेष लोगों को प्रताड़ित किया जाता था। उन क्षेत्रों में अब विष्णु के सुशासन का असर देखने को मिल रहा है आज ग्रामीण बेखौफ होकर विकास की मुख्य धारा से जुड़ने सड़क बिजली, पानी स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी राशन दुकान जैसे बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे है जो बदलते बीजापुर का पहचान है।
जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा लोगों को सुशासन तिहार में शामिल होने तथा उनकी मांगांें तथा समस्याओं को निजात दिलाने व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर,कोण्डापल्ली, पामेड़, चुटवाही और गलगम, बीजापुर ब्लॉक के पालनार, कांवड़ गांव और मुतवेंडी सहित भैरमगढ़ ब्लॉक के गांव बांगोली, चिंगेर सहित बेचापाल जैसे जिले के चिन्हांकित कई अंदरुनी गांवों में सुशासन तिहार का असर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सकारात्मक सोच और पहल से नियद नेल्लानार योजना के तहत इन गांवों को माओवाद के आतंक से मुक्त कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य बखूबी किया जा रहा है कई दशकों से अंधेरे में डूबे इन गांवों के ग्रामीण आदिवासियों के लिए अब सुनहरे भविष्य का सूर्याेदय होने से ग्रामीणों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है।
सुशासन तिहार 2025 : कलेक्टर ने मैनपाट विकासखंड का किया दौरा
10 Apr, 2025 09:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे प्रदेश में शासकीय काम-काज में पारदर्शिता व गति लाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन तिहार तीन चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे और दूसरे चरण में 12 अप्रैल से 4 मई तक लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभाग द्वारा निराकरण किया जाएगा। वहीं तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच तक शिविरों का आयोजन कर संवाद से समाधान किए जाएंगे।
कलेक्टर ने मैनपाट विकासखंड का किया दौरा
सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर विलास भोसकर ने आज मैनपाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिसरपानी, लुरेना, सरभंजा, केसरा और कुदारीडीह पंहुचकर लिये जा रहे आवेदनों के संबंध में जानकारी ली और ग्रामीणों से संवाद कर सुशासन तिहार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश स्तर पर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की शिकायत, मांग और समस्याओं का समयावधि में निराकरण किए जाएंगे।उन्होंने डयूटीरत अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की से सहज संवाद स्थापित कर आवेदन भरने में सहयोग करें।
इस दौरान एसडीएम नीरज कौशिक, मैनपाट जनपद सीईओ कुबेर सिंह उरेटी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीजी रैंक के आईपीएस बने EOW प्रमुख, अधिसूचना जारी
10 Apr, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी सरकारी विभागों के प्रमुखों को लेकर बड़ा फेरबदल किया है। इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (CG EOW Chief DG) के प्रमुख को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस विभाग का अधिकारी महानिदेशक स्तर का अधिकारी होगा। आपको बता दें कि वर्तमान में ब्यूरो के प्रमुख के तौर पर आईजी स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं।
जारी अधिसूचनाओं की सूची
औद्योगीकरण को बढ़ावा देने छग सरकार ने इस दिशा में उठया बड़ा कदम
10 Apr, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के अंतर्गत अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम करने वाले उद्योगों और स्टार्टअप के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर तकनीकी नवाचार, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री श्री साय के छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के संकल्प को पूरा करने में सहायक होगी।
इस परियोजना को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से ईएमसी 2.0 योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की सहायता मिली है नवा रायपुर में 3.23 एकड़ भूमि पर विकसित यह सेंटर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्रोटोटाइपिंग, 3डी प्रिंटिंग, ईएमसी टेस्टिंग, पर्यावरण और विश्वसनीयता परीक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस है। इससे सेमीकंडक्टर, एलईडी लाइटिंग, सोलर चार्ज कंट्रोलर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उपकरण, ऑटोमेशन सॉल्यूशन और स्काडा पैनल जैसे उत्पादों के निर्माण में लगे उद्योगों को तकनीकी सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय का कहना है कि हमारा उद्देश्य सिर्फ उद्योग लगाना नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को तकनीकी अवसरों से जोड़ना और राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर निवेशकों के लिए एक नया अवसर है और यह इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के मानचित्र पर छत्तीसगढ़ को प्रमुखता से स्थापित करेगा। यह सेंटर उन छोटे उद्यमों के लिए भी बहुत उपयोगी है जो अपने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करना चाहते हैं या नए डिजाइन पर काम कर रहे हैं।
स्टार्टअप अपने उत्पादों का परीक्षण कर सकेंगे, नए प्रोटोटाइप तैयार कर सकेंगे और उत्पादन की ओर तेजी से आगे बढ़ सकेंगे। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उद्योगों को आवश्यक तकनीकी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार की औद्योगिक नीति में दिए गए प्रोत्साहनों से राज्य में नए निवेश बढ़ेंगे। यह परियोजना छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति में एक नया अध्याय जोड़ेगी और नया रायपुर को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।
दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर' में छत्तीसगढ़ सरकार के सामाजिक सशक्तिकरण मॉडल को किया गया प्रस्तुत
10 Apr, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने देहरादून में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर 2025 में छत्तीसगढ़ सरकार के सामाजिक सशक्तिकरण मॉडल को प्रस्तुत किया। इस शिविर में उन्होंने समाज के हर वर्ग और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ में किए जा रहे नवाचारों और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर समुदाय, विधवाओं और परित्यक्ता महिलाओं तथा बौने व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि राज्य में फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर के माध्यम से कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख रुपए की सहायता, दिव्यांग छात्रवृत्ति और मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का भी उल्लेख किया, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुनः प्रारंभ किया है। हाल ही में इस योजना के तहत 800 वरिष्ठ नागरिकों को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा पर भेजा गया है।
नशा मुक्ति और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रयास
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि राज्य में 33 नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं और राष्ट्रीय नशा मुक्ति योजना (एनएपीडीडीआर) के तहत 4000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही गरिमा गृह में 25 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत, नशा मुक्त भारत के मंत्र को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
श्रीमती राजवाड़े ने दिव्यांगजन पेंशन योजना में बीपीएल व्यक्तियों को शामिल करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें केंद्र सरकार के समक्ष रखीं। इनमें विवशता हटाना, 5 संभागीय मुख्यालयों में भिक्षुक पुनर्वास केंद्र की स्थापना, रायपुर में 100 बिस्तरों वाला नशामुक्ति केंद्र, हर जिले में दिव्यांगजन पार्क और पुनर्वास केंद्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एनएपीडीडीआर और अटल वयो अभ्युदय योजना का विस्तार शामिल है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हम वंचित वर्गों की प्रगति, उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में भी हम इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस चिंतन शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया। इसका उद्देश्य समावेशी नीति निर्माण, कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और उपेक्षित समुदायों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर राज्य मंत्री रामदास अठावले, बीएल वर्मा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 23 राज्यों के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री मौजूद थे।
प्रभारी सचिव ने किया सुशासन तिहार एवं राजस्व पखवाड़ा का निरीक्षण, प्राप्त आवेदनों एवं मांगों की ली जानकारी
10 Apr, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: सुशासन तिहार के दूसरे दिन कोंडागांव जिले में आवेदन प्राप्त करने का सिलसिला जारी है। जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय कोंडागांव में रखे समाधान पेटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक प्राप्त आवेदनों और मांगों की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत मौजूद थे। प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत मसौरा में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समुचित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही सुशासन तिहार के तहत समाधान पेटी में आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य मांगों और शिकायतों के प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों को पावती अनिवार्य रूप से प्रदान करें। साथ ही जो लोग आवेदन नहीं लिख सकते हैं उनकी मदद करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा भी की और उनकी समस्याएं भी जानी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा सुशासन तिहार की पहल शुरू की गई है। आप सभी अपनी समस्याएं आवेदन में लिखकर समाधान पेटी में डालें। समस्याओं का निराकरण अवश्य होगा।
स्व-सहायता समूह के सदस्यों से की चर्चा
प्रभारी सचिव ने गांव की स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की तथा उनके द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। बीसी सखी श्रीमती सीमा मरकाम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने कृषि कार्य शुरू किया तथा आज वे लखपति दीदी हैं।
निर्माणाधीन बायपास सड़क को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश
इससे पूर्व प्रभारी सचिव ने कोण्डागांव शहर के निर्माणाधीन बायपास सड़क का भी निरीक्षण किया तथा लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
10 Apr, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर ने अपने जीवन से सत्य, अहिंसा, करुणा और अपरिग्रह जैसे महान मूल्यों का जो संदेश दिया, वह आज के सामाजिक और नैतिक जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। साय ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा को सर्वोच्च धर्म बताया और दया तथा प्रेम को जीवन का आधार बनाया। उन्होंने समरसता, सह-अस्तित्व और शांति का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं न केवल धार्मिक आस्था का आधार हैं, बल्कि वे मानवता को एक नई दिशा देने वाली प्रेरणा हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे भगवान महावीर की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें और दीन-दुखियों, जरूरतमंदों तथा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें।
दिल्ली-रायपुर फ्लाइट में तकनीकी समस्या, जांजगीर सांसद और विधायक भी फंसे रहे
10 Apr, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से उडा़न नहीं भर सकी। इसके चलते यात्रियों को चार घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। फ्लाइट में खराबी आने के बाद भी पायलट और क्रू मेंबर द्वारा करीब 2 घंटे तक फ्लाइट में बिठाकर रखा गया।
यात्रियों का शांत कराया गया गुस्सा
हालांकि इसे सुधारने का प्रयास किया गया। इसमें असफल होने पर सभी को दोपहर 2.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मीनल भवन में बिठाकर रखा गया। यात्रियों द्वारा नाराजगी जताने पर इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से स्नेक्स देकर यात्रियों के गुस्से को शांत करने का प्रयास किया गया। यात्रियों के आक्रोश को देखते हुए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था कर शाम 4.30 बजे दूसरी फ्लाइट को रायपुर के लिए रवाना किया गया, जो शाम 6.30 बजे रायपुर पहुंची।
विमान में सांसद और दो विधायक भी थे
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई6312 दोपहर 12.30 बजे दिल्ली से उड़ान भरने के लिए रनवे पर जाने ही वाली थी। इसी दौरान पार्किंग एरिया में पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। लेकिन, इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं दी गई। इस फ्लाइट में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू सहित अन्य भी रायपुर लौटने वाले यात्रियों में शामिल थे।
प्रबंधन पर जताई नाराजगी
फ्लाइट में सवार सांसद, विधायक सहित अन्य यात्रियों ने इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। साथ ही गुमराह कर 2 घंटे फ्लाइट में और उसके बाद 2 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट टर्मीनल में बैठाकर रखने पर आक्रोश जताया। उ्न्होंने बताया कि फ्लाइट की सभी सीटें फुल थीं। वह टर्मिनल -1 से जहाज में बोर्ड हो चुके थे। लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद भी प्लेन टेक आफ न कर एयरपोर्ट के एप्रन में ही खड़ा (ग्राउंड) रहा।
मुंबई-हावड़ा रूट पर समर स्पेशल ट्रेनों की सुविधा, तारीखें घोषित
10 Apr, 2025 12:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अप्रैल और मई महीने में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का काम कई रेल मंडलों में तेजी से चलेगा। इस वजह से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गोरखपुर स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस दोनों तरफ से चार दिन रद्द की गई है। पहले जो तिथि घोषित थी, उसमें संशोधन किया गया।
अप्रैल व 04 मई को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
रेल अफसरों के अनुसार अधोसंरचना विकास कार्य से नई लाइनें तैयार हो रही हैं और पुरानी पटरियों को बदला जा रहा है। ये काम होने पर रेल परिचालन की गति डेढ़ से दो गुना ज्यादा होगी। सीधे तौर पर यात्रियों का सफर आसान होगा और उनका समय भी बचेगा। लखनऊ रेलवे के गोरखपुर स्टेशन में ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 18201 दुर्ग-नौतनवा पहले 27 अप्रैल एवं 5 मई को रद्द होने वाली थी, जिसमें संशोधन करते हुए अब यह ट्रेन 25 अप्रैल व 02 मई को तथा नौतनवा तरफ से 27 अप्रैल व 04 मई को रद्द रहेगी।
इन गाड़ियों के वाणिज्यिक ठहराव
रास्ते में ये गाडियां दोनों दिशाओं में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राऊरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर स्टेशनों पर ठहरेंगी।
डब्लूआरएस-भनपुरी फाटक खुला रात को
राजधानी के डब्लूआरएस-भनपुरी रेलवे क्रासिंग गेट को बुधवार रात 8 बजे के बाद खोल दिया गया। रखरखाव कार्य के चलते इसे बंद रखा। गत चार दिनों से यहां पर फाटक बंद था। बुधवार की रात 8 बजे के बाद इस रास्ते को फिर से खोलने का नोटिस लगाया गया।
मुख्य रेल लाइन मुंबई-हावड़ा के बीच आने वाले कुछ शहरों के बीच समर स्पेशल ट्रेनों की सुविधाएं रेलवे प्रशासन मुहैया करा रहा है। इसकी तारीखें घोषित कर दी गई हैं। इससे जनरल कोच के यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर व गोंदिया स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री भी आना-जाना कर सकेंगे।
देखें चलने वाली ट्रेनें
गर्मी के पीक सीजन में यात्रियों की सबसे अधिक आवाजाही होती है। क्योंकि यह समय ग्रामीण क्षेत्रों में शादी का सीजन होता है। इसे देखते हुए भिवंडी-संकरेल एवं खड़गपुर-ठाणे के बीच 3 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 01149 भिवंडी-संकरेल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन भिवंडी से 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 01150 खड़गपुर-ठाणे साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन खड़गपुर से 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 3 फेरों के लिए प्रत्येक शनिवार को चलेगी। समर स्पेशल का ठहराव गोंदिया, रायपुर स्टेशन, बिलासपुर स्टेशन भी दिया गया है।
नक्सलियों के हमले में बीडीएस टीम का जवान घायल, अस्पताल में इलाज जारी
10 Apr, 2025 12:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजापुर जिले के चिन्नाकोड़ेपाल क्षेत्र में सीआरपीएफ 196 की टीम एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कोड़ेपाल नाला के पास हुई।
नक्सलियों ने लगा रखे हैं सैकड़ों आईईडी बम
वहीं बताया जा रहा है कि घायल जवान बीडीएस टीम का था। उसके दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कररेगुट्टा की पहाडिय़ों पर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सैकड़ों आईईडी बम लगा रखे हैं।
नक्सलियों बोले- ग्रामीण पहाड़ी की ओर ना जाएं
नक्सली नेता शांता ने एक प्रेस नोट जारी कर ग्रामीणों से अपील की है कि वे पहाड़ी की ओर ना जाएं। शिकार या अन्य किसी काम से पहाड़ी की ओर जाने से बचें। नक्सलियों की वेंकटापुरम वाज़ेड एरिया कमेटी की सचिव शांता ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल ग्रामीणों को शिकार के नाम पर पहाडिय़ों की ओर भेजकर जासूसी कराने की कोशिश कर रहे हैं। इससे कई निर्दोष अपनी जान गंवा चुके हैं।
सर्च ऑपरेशन जारी
बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना की पुष्टि बीजापुर जिले के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने की है।
राजनांदगांव में पारा 41.5 डिग्री, तेज बारिश की संभावना
10 Apr, 2025 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी में बुधवार की रात ठंडी हवाएं चलीं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। आसमान पर बिजली भी चमक रही थी। बादल गरज भी रहे थे। ठंडी हवाएं चलने से कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर रहा।
न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना
वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग में व मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक अंधड़ के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई।
तीन दिनों में 3 डिग्री गिरावट की संभावना
हालांकि रात में राजनांदगांव समेत कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की खबर है। राजनांदगांव में पारा 41.5 डिग्री पर रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। अप्रैल का दूसरा सप्ताह अंधड़ व बारिश में गुजरने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी व लू से राहत रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक द्रोणिका भी छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। इन्हीं दो सिस्टम से प्रदेश का मौसम बदला है। अगले 4 दिनों में मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल
9 Apr, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये डी.बी.टी. के जरिये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पदभार ग्रहण करने पर डॉ. रामप्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिक हित में बेहतर कार्य करेगा। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम में श्रमिकों को राशि अंतरण के मौके पर कहा कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों का लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनो के बेहतरी के लिये कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। बीते सवा साल में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रूपये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित किये जा रहे है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्रीमती रायमुनि भगत, पुरन्दर मिश्रा अनुज शर्मा श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, सचिव सह श्रमायुक्त, श्रीमती अलरमेलमंगई डी., छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव, श्री गिरीश कुमार रामटेके, अपर श्रमायुक्त श्री एस.एल.जांगड़े एवं श्रीमती सविता मिश्रा सहित निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण के साथ-साथ श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के अंतर्गत डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की गई राशि में निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना के तहत 30,585 श्रमिकों को 04 करोड़ 05 लाख 25 हजार रूपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 1055 श्रमिकों को 02 करोड़ 11 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 3480 श्रमिकों को 52 लाख 19 हजार 500, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत 32 श्रमिको को 32 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 102 श्रमिको के उत्तराधिकारी को 01 करोड़ 10 लाख, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 70 हितग्राहियों 12 लाख 60 हजार 595, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 2461 श्रमिकों के पुत्रियों को 4 करोड़ 92 लाख, 20 हजार, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 4237 हितग्राहियों को 87 लाख 25 हजार, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत 1048 श्रमिको को 36 लाख 19 हजार 780, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 177 हितग्राहियों को 35 लाख 40 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 1687 श्रमिकों को 62 लाख 48 हजार 782, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियो को 39 हजार 500 रूपये एवं निर्माण श्रमिको के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के 01 हितग्राही को 50 हजार रूपये शामिल है।
उपचार की विजयगाथा, नन्हें योद्धा हर्ष की प्रेरक यात्रा
9 Apr, 2025 11:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर्ष, 8 वर्षीय एक बालक, बचपन से ही एक जुझारू योद्धा रहा है। उसकी चिकित्सकीय यात्रा महज दो वर्ष की आयु में शुरू हुई, जब उसे हिर्शस्प्रंग डिजीज के संदेह में डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रायपुर में भर्ती किया गया। हालांकि, बायोप्सी रिपोर्ट में यह बीमारी नहीं पाई गई। मेगाकोलन के कारण उसकी कोलोस्टॉमी की गई और फिर उसे छुट्टी दे दी गई।
समय बीतता गया और हर्ष को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वह एक बार फिर अस्पताल लौटा, इस बार पैरालिसिस (पैरापेरेसिस) और न्यूरोजेनिक ब्लैडर की समस्या के साथ, जिससे उसका दैनिक जीवन अत्यंत कठिन हो गया था। पीडियाट्रिक और न्यूरोसर्जरी टीमों ने मिलकर कार्य किया और एमआरआई जांच में उसकी रीढ़ में एक एपिडमॉइड सिस्ट का पता चला। सर्जरी टीम ने सफलतापूर्वक इस सिस्ट को निकाल दिया और उसे नया जीवनदान मिला लेकिन उसकी सबसे कठिन परीक्षा अभी बाकी थी। हर्ष को एक बार फिर, इस बार गंभीर स्थिति में, पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया। वह तीव्र मेटाबॉलिक एसिडोसिस और श्वसन विफलता के साथ आया। जिसके चलते तुरंत इंटुबेशन करना पड़ा। अनुभवी पीडियाट्रिशियन और इंटेंसिविस्ट्स के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने उसे स्थिर करने के लिए दिन-रात मेहनत की। गहन जांच के बाद, उसके पुराने यूरीन इंफेक्शन्स (जो कि न्यूरोजेनिक ब्लैडर के कारण हुए) से उत्पन्न क्रॉनिक किडनी डिजीज की पुष्टि हुई।
लगातार निगरानी, गहन उपचार और अद्वितीय समर्पण के साथ, अस्पताल के स्टाफ ने हर्ष को मृत्यु के कगार से वापस खींच लिया। जैसे-जैसे वह धीरे-धीरे ठीक होने लगा और अंततः वेंटिलेटर से हटाया गया, वह क्षण हर्ष और पूरी टीम के लिए एक बड़ी जीत थी।
एक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा के बाद, हर्ष को छुट्टी दी गई एक नए उत्साह और ताकत के साथ जीवन को आगे बढ़ाने के लिए। उसकी यह रिकवरी डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रायपुर में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, टीमवर्क और अथक प्रयासों का सजीव प्रमाण है। जब हर दिशा में अंधकार था, तब डॉक्टरों ने आशा की रौशनी दी। डॉ. ओंकार खंडवाल, डॉ. पी. बेक, डॉ. माधवी साओ, डॉ. आकाश लालवानी, डॉ. समरीन यूसुफ, डॉ. ओनम तुरकाने, डॉ. नव्या बंसल, डॉ. राजा जैन, डॉ. आकांक्षा, डॉ. नंदिनी और डॉ. ऐश्वर्या के अथक प्रयासों, सेवा भावना, समर्पण और टीमवर्क ने असंभव को संभव किया।
यह सफलता केवल हर्ष की नहीं है यह उन जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों, कंसल्टेंट्स और मेडिकल स्टाफ की कहानी है, जिनके समर्पण ने एक बच्चे की संघर्षगाथा को आशा और विजय की कहानी में बदल दिया। समर्पित डॉक्टरों और स्टाफ की बदौलत हर्ष ने मौत को मात दी और जीवन की नई शुरुआत की। यह सिर्फ एक इलाज नहीं, एक चमत्कार है।
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल
9 Apr, 2025 11:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये डी.बी.टी. के जरिये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पदभार ग्रहण करने पर डॉ. रामप्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिक हित में बेहतर कार्य करेगा। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम में श्रमिकों को राशि अंतरण के मौके पर कहा कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों का लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनो के बेहतरी के लिये कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। बीते सवा साल में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रूपये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित किये जा रहे है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्रीमती रायमुनि भगत, पुरन्दर मिश्रा अनुज शर्मा श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, सचिव सह श्रमायुक्त, श्रीमती अलरमेलमंगई डी., छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव, श्री गिरीश कुमार रामटेके, अपर श्रमायुक्त श्री एस.एल.जांगड़े एवं श्रीमती सविता मिश्रा सहित निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण के साथ-साथ श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के अंतर्गत डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की गई राशि में निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना के तहत 30,585 श्रमिकों को 04 करोड़ 05 लाख 25 हजार रूपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 1055 श्रमिकों को 02 करोड़ 11 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 3480 श्रमिकों को 52 लाख 19 हजार 500, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत 32 श्रमिको को 32 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 102 श्रमिको के उत्तराधिकारी को 01 करोड़ 10 लाख, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 70 हितग्राहियों 12 लाख 60 हजार 595, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 2461 श्रमिकों के पुत्रियों को 4 करोड़ 92 लाख, 20 हजार, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 4237 हितग्राहियों को 87 लाख 25 हजार, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत 1048 श्रमिको को 36 लाख 19 हजार 780, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 177 हितग्राहियों को 35 लाख 40 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 1687 श्रमिकों को 62 लाख 48 हजार 782, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियो को 39 हजार 500 रूपये एवं निर्माण श्रमिको के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के 01 हितग्राही को 50 हजार रूपये शामिल है।
राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
