मध्य प्रदेश
भारतीय संविधान केवल कागजी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है : मंत्री कुशवाह
1 Dec, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : भारतीय समाज में संस्कार पद्धति कमजोर होने से भारतीय संविधान की सामाजिक न्याय की मूल भावना आहत हुई है। इसको सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय को अपने मूल अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों का पालन करना आवश्यक है। स्वतंत्रता, सामानता और बंन्धुत्व से ही सामाजिक न्याय स्थापित किया जा सकता है। यह विचार संस्कार भारती प्रचार विभाग एवं सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में "भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय" विषय आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा व्यक्त किये गये है। संगोष्ठी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्ष मध्य भारत प्रांत संस्कार भारती राजीव वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता संघ संचालक (पूर्व न्यायाधीश) मध्य प्रांत अशोक पाण्डे थे।
मंत्री कुशवाह ने कहा कि भारतीय संविधान केबल शासकीय दस्तावेज नहीं है, वह भारत की आत्मा है। हमारा संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को धर्म, जाति, भाषा क्षेत्र और लिंग के आधार पर समान अधिकार प्रदान करता है। संविधान के मौलिक अधिकारों अनुच्छेद 14 से 18 तक देश के नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान करता है। अनच्छेद 21 प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण ढ़ंग से जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संवैधानिक अधिकारों की जानकारी नहीं होने से भी व्यक्ति सामाजिक न्याय प्राप्त नहीं कर पाता है। उन्होंने कहा कि समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में सामाजिक समरता और व्यसन मुक्त समाज का निर्माण भी जरूरी है।
प्रमुख वक्ता अशोक पाण्डे ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष होने के बाद भी समाज में सामाजिक समानता की वह बानगी नजर नहीं आती है जिसकी परिकल्पना हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के पूर्वजों ने की थी। उन्होंने भारतीय संविधान के गठन की 1927 में साइमन कमीशन से लेकर अक्टूबर 1946 में संविधान सभा के गठन तथा 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किए जाने वाले घटना चक्र पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना समाजिक सामानता और न्याय पर आधारित है, उनका मत है कि सामाजिक न्याय का सिद्धांत तभी लागू हो पायेगा, जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ कर्त्तव्य और दायित्वों पर अमल करेगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के जितने भी कानून बनते है वह सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांत के तहत ही बनाए जाते है। इसके बावजूद सामाजिक न्याय की व्यवस्था कमजोर नजर आती है। उन्होंने कहा कि इसके मूल तीन कारण है एक जनसंख्या विस्फोट संसाधनों से अधिक दोहन, दूसरा परिवारों में संस्कारों पद्धति का समाप्त होना और तीसरा कारण हमारी बढ़ती भोग प्रवृति है। इससे समाज में राग, द्वेष घृणा को प्रवृति बढ़ी है। नागरिक अपने कर्त्तव्यों के स्थान पर अधिकारों की बात करते है। उन्होंने 26 मई 1939 में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी द्वारा सम्पादित समाचार पत्र "हरिजन" का उद्हरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि महात्मा गॉधी ने लिखा था कि जब व्यक्ति अपने कर्त्तव्यों का पालन करता है तो अधिकार अपने आप प्राप्त हो जाते है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समरस समाज की स्थापना का स्वप्न देखा था। जिसमें सभी में प्रेम, स्नेह, समर्पण, त्याग का भाव होगा, सभी मिलकर एक सामाजिक समानता वाले समाज का निर्णाण करेंगे।
अध्यक्ष मध्य भारत प्रांत राजीव वर्मा ने कहा कि यदि समाज में कर्त्तव्यबोध जागृत हो जाए, तो समाजिक समानता अपने आप स्थापित हो जाएगी। सामाजिक न्याय को भाव को मूर्तरूप प्रदान कर देगा। उन्होंने कहा कि समाज में जागृति वे कलाओं को माध्यम बनाया जाना चाहिए, नाटक, गीत, नृत्यु फिल्म के माध्यम से जागृति लाई जा सकती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. दीप्ति श्रीवास्तव, शेखर खड़कर, मोतीलाल कुशवाह सहित संस्कार भारती के पदाधिकारी, महाविद्यालय का प्राध्यापकगण, छात्राऐं उपस्थित थी।
"गीता" अद्भुत और पवित्र ग्रंथ है, जीवन की सारी जिज्ञासाओं का समाधान "गीता" में है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
1 Dec, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रीमद्भगवद्गीता एक अद्भुत, अनुपम और पवित्र ग्रंथ है। गीता के अध्ययन मात्र से ही मनुष्य के जीवन के सभी प्रश्नों और सभी जिज्ञासाओं का शमन (समाधान) हो जाता है। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान ही सम्पूर्ण सृष्टि के समग्र ज्ञान और चेतना का मूल आधार है। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जीवन को धर्म, कर्म और मर्म का वास्तविक मार्ग दिखाया है। भगवान श्रीकृष्ण ने कर्मयोग, निष्काम कर्म और धर्म पालन को ही मनुष्य के जीवन का सर्वोच्च मार्ग इंगित किया है। उन्होंने वीर अर्जुन को सिखाया कि लौकिक जगत में रहते हुए भी मनुष्य को अपने कर्तव्य (स्वधर्म) का पालन करना चाहिए। कर्म करते हुए भी फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। यही अलौकिक धर्म का मार्ग है, जिससे मनुष्य मोक्ष और परम शांति की ओर बढ़ता है। भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व समुदाय को कर्मयोग के जरिए ही अपने धर्म का पालन करने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को रवीन्द्र भवन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को गीता जंयती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान हम सबको सिखाता है कि मनुष्य के आत्मा रूपी पिंड को एक दिन अंतत: परमात्मा में ही समाहित हो जाना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता जयंती के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत् शुभारंभ किया। गीता महोत्सव में श्रीकृष्ण आराधना एवं आचार्यों/संतों की सन्निधि में 11000 कृष्णमार्गियों/ कृष्ण भक्तों/बटुकों/स्कूली विद्यार्थियों द्वारा एक स्वर में श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सुमधुर पाठ किया गया। गीता के इस पुरूषोत्तम अध्याय के सस्वर पाठ ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत प्रोत कर दिया। धर्म, संस्कृति और तकनीक के इस अनूठे आयोजन ने गीता की शिक्षाओं को नए आयामों में प्रस्तुत किया। साथ ही समाज में गीता के मूल्यों के प्रति नई चेतना का जागरण भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी गीता पाठियों के साथ समूह चित्र खिंचवाए और उनके आह्लाद में भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि गीता जयंती के पावन पर्व पर ऐसा लग रहा है कि गोपाल कृष्ण हमारे आसपास ही विद्यमान हैं। बीते वर्ष लाल परेड ग्राउंड पर 3500 विद्यार्थियों ने एक साथ गीता पाठ कर अद्भुत रिकॉर्ड बनाया था। इस गीता जयंती पर प्रदेश के सभी 55 जिलों, 10 संभागों और 313 विकासखंडों में करीब 3 लाख से अधिक गीता पाठियों के 15वें अध्याय के सस्वर पाठ से अद्वितीय रिकार्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कंस को मारने के बाद अपने जीवन में शिक्षा को सर्वोपरि रखा। भारत में 5 हजार वर्ष पहले से विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल जाकर शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था थी। भगवान श्रीकृष्ण भी उज्जैन के सांदीपनि आश्रम आए और यहां पर चारों वेद, सभी उपनिषद्, 64 कलाएं और 14 विद्याएं सीखीं। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अमर मित्रता की नींव मध्यप्रदेश की धरा में स्थित इसी आश्रम में पड़ी थी। इन दोनों की मित्रता से हमें यह सीख मिलती है कि कोई कहीं भी पहुंच जाए, अपने बचपन के मित्रों को नहीं भूलना चाहिए। मित्र यदि गरीब हो, तो बिना बताए ही उसकी भरपूर सहायता कर देनी चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संघर्ष और कर्मवादी रहा है। उन्होंने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा दी। मनुष्य को कर्तव्यों के निर्वहन के लिए मोहमाया और कर्म में से किसी एक मार्ग को चुनना पड़ता है। यह कर्तव्य मार्ग होता है। उन्होंने कहा कि हर प्राणी के जन्म के साथ ही उसकी मृत्यु निश्चित है। भगवान श्रीकृष्ण ने 15वें अध्याय में आत्मा और परमात्मा के माध्यम से पुरुषोत्तम ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन के हर पल से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। कर्मवाद के आधार पर भगवान को भी पृथ्वी पर मनुष्य रूप में जन्म लेना पड़ा। उन्होंने भी जीवन में सुख-दु:ख का अनुभव किया। मनुष्य को जन्म के साथ ही अपने सभी संचित, अकिंचन और अर्जित कर्मों का फल भोगना पड़ता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े प्रत्येक स्थान को तीर्थस्थल के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के चरण जहां-जहां पड़े उसे रेखांकित करते हुए 'श्रीकृष्ण पाथेय' का रूप दिया जा रहा है। इसी के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सामुदायिक भवनों की आवश्यकता की पूर्ति करने वाले गीता भवन तैयार किए जा रहे हैं। प्रदेश का पहला गीता भवन इंदौर के राजवाड़ा में बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण किया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव गृह, संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सांस्कृतिक आयोजनों को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सच्चे अर्थों में मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति के संरक्षक हैं। गीता जयंती के अवसर पर आज उज्जैन में 11 हजार भक्तों ने श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ किया। उन्होंने कहा कि तीन लाख से अधिक गीता पाठियों द्वारा एक ही दिन में गीता पाठ कर नया रिकार्ड कायम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गीता को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पर्ण मनोयोग से काम कर रही है।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार एआई आधारित संगीत नाट्य ‘कृष्णायन’ का मंचन किया जा रहा है, जो दर्शकों को भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जीवन और उपदेशों की जीवंत अनुभूति कराएगा। इसके साथ ही विश्व गीता प्रतिष्ठानों द्वारा नृत्य नाटिका, दिव्यांग कलाकारों की अनूठी ‘गीता ऑन व्हील्स’ प्रस्तुति और आकर्षक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी इस वर्ष के गीता जयंती आयोजन के मुख्य आकर्षण हैं।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक विष्णु खत्री, डॉ. उमेश वैद्य, डॉ. विष्णु नारायण तिवारी, पं. विष्णु राजौरिया, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति सहित संतगण, आचार्यगण, धर्मगुरु, धर्म प्रेमी एवं बड़ी संख्या में गीता पाठी उपस्थित थे।
इंदौर-भोपाल मार्ग पर महिला कांग्रेस की पहली वाहन रैली, नेतृत्व करेगी नए अंदाज में
1 Dec, 2025 08:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर | मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस के इतिहास में पहली बार 3 दिसंबर को इंदौर से भोपाल तक वाहन रैली निकाली जाएगी। इस रैली का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा करेंगी। लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया भोपाल जाकर पदभार ग्रहण करेंगी।
महिला कांग्रेस की मध्यप्रदेश की अध्यक्ष का दायित्व एक बार फिर इंदौर की महिला नेत्री को मिला है। इस पद पर नियुक्त किए जाने के बाद रीना बौरासी सेतिया द्वारा 3 दिसंबर को कार्यभार ग्रहण किया जाएगा। उन्हें कार्यभार दिलाने के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 2 दिसंबर को इंदौर पहुंच रही हैं। इसके लिए इंदौर से वाहनों की रैली शुरू होगी। यह रैली सुबह 8.30 बजे शुरू होकर अरबिंदो अस्पताल होते हुए सांवेर पहुंचेगी। वहां से बड़ोदिया खान, तपोभूमि होकर देवास, सोनकच्छ, मेघवाड़ा, जावर, आष्टा, सीहोर होते हुए दोपहर में 1 बजे भोपाल पहुंच जाएगी। भोपाल में रीना बौरासी के कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम को उक्त सभी नेता संबोधित करेंगे। इस आयोजन के लिए इंदौर से तैयारी शुरू हो गई है।
MP में लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त पर अपडेट, कई लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त 5000 रुपये
1 Dec, 2025 06:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त दिसंबर महीने में जारी की जाएगी. प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. अब तक इस योजना की 30 किस्त जारी की जा चुकी हैं. योजना के शुरू होने से अब तक यानी साल 2023 से 2025 तक 45000 करोड़ रुपये हितग्राही महिलाओं के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं |
कब जारी होगी लाडली बहना की 31वीं किस्त?
मध्य प्रदेश सरकार हर महीने लाडली बहना योजना की राशि 10 से 15 तारीख के बीच जारी करती है. इस योजना की 30वीं किस्त 12 नवंबर को जारी की गई थी. सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपये की राशि जारी की थी. अक्टूबर महीने में जारी हुई 29वीं किस्त 1250 रुपये की थी. इसमें 250 रुपये अतिरिक्त जोड़कर 1500 रुपये नवंबर महीने में प्रदेश भर की लाडली बहनों के खातों में भेजे गए |
दिसंबर महीने में जारी होने वाली 31वीं किस्त की बात करें तो फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मध्य प्रदेश सरकार ने किस्त जारी करने की तारीख के बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाडली बहना की 31वीं किस्त 10 से 15 दिसंबर के बीच जारी हो सकती है.
किन महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपये का इंसेंटिव?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से 24 नवंबर को एक पोस्ट किया गया था. इस पोस्ट में लिखा था कि मध्य प्रदेश की में महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह की गई है. पोस्ट में आगे लिखा कि उद्योगों में काम करने वाली लाडली बहनों को 5 हजार रुपये प्रति माह दिलाने के उद्देश्य से नारी सशक्तिकरण योजना के तहत उद्योगो की राशि उपलब्ध कराई जा रही है |
इन महिलाओं को मिलेगा इंसेंटिव का लाभ?
लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को रजिस्टर्ड होना जरूरी है.
मध्य प्रदेश में महिलाओं को फैक्ट्री या किसी औद्योगिक इकाई या निर्माण इकाई में काम करना अनिवार्य है.
EPF या ESI में नाम दर्ज होना अनिवार्य है.
हर महीने नियत वेतन मिलता हो.
लाडली बहना की किस्त का स्टेट्स कैसे चेक करें?
लाडली बहना योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के नाम के साथ उनका मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी भी जुड़ी होती है. जैसे ही राज्य सरकार लाडली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करती है तो तुरंत मोबाइल पर किस्त के आने का मैसेज मिल जाता है. इसके अलावा हितग्राही महिलाएं https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पोर्टल पर जाकर अपने खाते से जुड़ी जानकारी ले सकती हैं |
MP विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, इन मसलों पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
1 Dec, 2025 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा (Assembly) शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सोमवार (01 नवंबर) को कांग्रेस (Congress) ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत, बच्चों पर बढ़ते अत्याचार और सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में अनोखा विरोध जताया. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में इन मसलों को लेकर सरकारी उपेक्षा के खिलाफ हल्ला बोला.
कांग्रेस विधायकों ने अनोखे सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को उजागर किया. प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने अपने साथ मासूम बच्चों के पुतले लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया. एक कांग्रेस विधायिका ने ‘पूतना’ के रूप में गैटअप कर भाजपा सरकार की नीतियों और लापरवाही को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया, जो मासूमों के जीवन के लिए ख़तरा बन चुकी है.
इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ”सरकार बच्चों के मामले में भी संवेदनशील नहीं है. छिंदवाड़ा में कई परिवारों के घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए, माताओं की गोद सूनी हो गई,लेकिन पूतना बनी सरकार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और समीक्षा करने की फुर्सत तक नहीं है. अस्पतालों में ऐसी बदइंतज़ामी है कि बच्चों को चूहे तक कुतर दे रहे हैं, और सरकार इस पर चर्चा करने, जवाब देने और ज़िम्मेदारी तय करने से लगातार बच रही है.”
उन्होंने आगे कहा, ”यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हालत और सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न है. जनता जानना चाहती है कि आखिर सरकार मासूमों की जान से खिलवाड़ होने पर भी खामोश क्यों है? कांग्रेस विधायकों ने साफ तौर से कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही अब असहनीय हो चुकी है. जब सवाल मासूमों के जीवन का हो तो विपक्ष चुप नहीं बैठेगा.
MP में सत्ता-संगठन समन्वय के लिए बड़ा कदम, भाजपा कार्यालय में दो मंत्रियों की दैनिक मौजूदगी
1 Dec, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पुरानी परंपरा एक बार फिर शुरू की है. इसके तहत प्रतिदिन दो मंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की दिशा में तुरंत कार्य करेंगे. इस व्यवस्था के तहत रोजाना दो मंत्री दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद रहेंगे |
इसी कड़ी में सोमवार से इस पहल की शुरुआत हो गई है. जहां कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री गौतम टेटवाल और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की है |
मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए इस पुरानी परंपरा को फिर से शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका तत्काल समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है |
राज्य मंत्री ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी भी दी है. उन्होंने लिखा कि आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल के निर्देशानुसार 1 बजे से 4 बजे तक उपस्थित हूं. उन्होंने लिखा कि पार्टी संगठन के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा को और अधिक गति देने हेतु निरंतर संकल्पित हूं. संगठन की नीतियों व आदर्शों को सुदृढ़ करने के इस महत्त्वपूर्ण कार्य में सहभागी होना मेरे लिए गर्व का विषय है |
कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनी जा रही- उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से बातचीत में कहा कि प्रदेश के विकास के लिए मंत्रियों की ड्यूटी प्रदेश भाजपा कार्यालय में लगाई गई है. कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की समस्याएं भी सुनी जा रही हैं. अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों को लेकर भी सुझाव और मुद्दों पर चर्चा की जा रही है. वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके क्षेत्रों में विकास से जुड़े कई मुद्दे हैं, जिन्हें मंत्री के सामने रखा गया है और उम्मीद है कि जल्द ही समाधान होगा |
नयागांव पुल ध्वस्त, रायसेन में लोगों की हड़कंप, फील्ड स्टाफ प्रबंधक पर कार्रवाई
1 Dec, 2025 03:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया मार्ग पर बना नयागांव पुल अचानक गिर गया. इस हादसे में पुल के ऊपर से जा रही दो बाइक नीचे जा गिरीं, जिसमें बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार हादसे के समय पुल से गिरी बाइक पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे. वहीं दूसरी बाइक पर धोखेड़ा के निवासी सवार थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी, तहसीलदार समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है |
हादसे में सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए फील्ड स्टाफ प्रबंधक एए ख़ान को निलंबित कर दिया है. मामले की जांंच के लिए गोपाल सिंह मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो 7 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करेगी |
पुल के नीचे काम कर रहे मजदूर भागे जान बचाकर
हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बरेली सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पुल के नीचे निर्माण कार्य भी चल रहा था और कई मजदूर वहां काम कर रहे थे. पुल को गिरता देख मजदूर अपनी जान बचाकर घटना स्थल से भागे हैं, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया |
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हुए घटना स्थल के लिए रवाना
पुल हादसे के बाद मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. मंत्री ने इस बात की सूचना अपने फेसबुल पोस्ट के माध्यम से साझा की है. उन्होंने लिखा कि मेरी उदयपुरा विधानसभा में बरेली पिपरिया मार्ग पर स्थित नयागांव पुल गिरने का समाचार है | उन्होंने लिखा कि मैं मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधानसभा अध्यक्ष तथा संसदीय कार्य मंत्री से अनुमति लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हो गया हूं. घायलों के उचित इलाज के लिए बरेली अस्पताल से लेकर भोपाल के अस्पतालों में भी टीमों को लगा दिया है |
मामले की जांच की जाएगी – मंत्री सारंग
हादसे के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि घटना में जो भी घायल हुए हैं, उन्हें उचित इलाज दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी |
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
नयागांव पुल गिरने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्हाेंने कहा कि एमडी से बात की गई है, पुल पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था. पुल गिरा है उसकी जांच चल रही है और इंजीनियर पर उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के समय बनाए गए पुल हैं |
Gita Mahotsav के मौके पर CM मोहन यादव ने धर्मग्रंथ की शिक्षा पर दिया संदेश
1 Dec, 2025 02:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | भक्ति योग-ज्ञान योग-कर्म योग, इन सबका सार गीता में मिलता है. हर स्कूल के बस्ते में-हर बच्चे के साथ गीता होनी चाहिए. लाइफ बैलेंस करने के लिए गीता की शिक्षा महत्वपूर्ण है. जितना प्रैक्टिकल ज्ञान गीता देती है, उतना कोई नहीं देता. गीता बताती है कि हमारे कर्म हमारे साथ होते हैं. गीता हमें अपने कर्मों और आत्मा के बीच समन्वय स्थापित करने का रास्ता दिखाती है.’ यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 दिसंबर को उज्जैन में कही |
सीएम डॉ. यादव दशहरा मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता कर रहे थे. इस कार्यक्रम में साधु-संतों के साथ-साथ बच्चे और बूढ़े भी शामिल थे. सभी ने एक साथ गीता पाठ भी किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज प्रदेश को गीता भवन की सौगात भी मिलेगी |
गीता हमारा पवित्र ग्रंथ- सीएम यादव
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गीता हमारा पवित्र ग्रंथ है. इसमें सबकुछ है. इससे बड़ा कोई ग्रंथ नहीं. मध्यप्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मना रही है, इसके लिए सभी को शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2020 में शिक्षा नीति का संशोधन किया गया. इस संशोधन के बाद हमें गर्व है कि हमने गीता को पाठ्यक्रम में महत्ता दी है. हमारी सरकार ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को भी महत्ता दी है. उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों से सीखने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. हमें धर्म के माध्यम से जीवन के मर्म को समझने का मौका मिलता है. हम किसी की बुराई नहीं कर रहे, किसी के प्रति हमारा गलत भाव नहीं है, लेकिन सच्चाई का पता लगाने का तो भाव होना चाहिए |
धर्मग्रंथ में एकता-प्रेम का संदेश
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि 5 हजार साल पहले कंस को मारने के बाद भगवान श्री कृष्ण ने शिक्षा ग्रहण करने के लिए उज्जैयनी की तरफ कदम बढ़ाए. वे उस सांदीपनि आश्रम आए, जहां अमीर-गरीब सबके लिए दरवाजे खुले थे. सबको समान रूप से शिक्षा मिलती थी. इस आश्रम में एक ओर भगवान कृष्ण-शिक्षा पा रहे थे, तो दूसरी ओर सुदामा भी पढ़ाई कर रहे थे. इस तरह भगवान कृष्ण ने हमें एकता और प्रेम की प्रेरणा दी. भगवान कृष्ण के माता-पिता ने कई प्रकार के कष्ट सहे, उसी तरह भगवान ने भी संकट झेले. लेकिन, इन कष्टों में भी उन्होंने संघर्ष किया और हर जगह विजय पताका फहराई. कष्टों में मुस्कुराना और कालिया नाग के ऊपर नृत्य भगवान श्री कृष्ण ही कर सकते हैं |
कुर्सी के बजाए शिक्षा को महत्व
प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने कहा कि कंस को मारने के बाद कुर्सी के बजाए शिक्षा को महत्व देना, यह हमारे विद्यार्थियों के साथ-साथ सबके लिए सबक है. सांदीपनि आश्रम ने भगवान श्री कृष्ण को सिखाया कि चुनौतियों के बीच मुस्कुराना कैसे है, कर्तव्य के पथ से कर्म की तरफ कैसे जाते हैं. जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु भी होगी. इंसान को सदैव धर्म मार्ग पर चलना चाहिए |
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के माध्यम से दुनिया ने भारत का पराक्रम देखा है. दुनिया ने देखा है कि जब-जब धर्म की हानि होती है, अर्धम बढ़ता है, तब-तब हमारे यहां परमेश्वर स्वयं आते हैं. वे आएंगे और धर्म की स्थापना करेंगे, सत्कर्मों की स्थापना करेंगे, मानवता की स्थापना करेंगे. और, हमारे मूल वेद वाक्य वसुधैव कुटुंबकम के आधार पर सृष्टि का संचालन करेंगे. भगवान ने द्वारिका से आगे बढ़कर अपना समय पहचान लिया. सीएम ने आगे कहा कि उन्होंने अपने शिष्य या पुत्र को द्वारिका की गद्दी नहीं दी. भगवान जनतंत्र के नायक हैं. उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की सेना कौरवों की तरफ से लड़ी और उनके बड़े-बड़े सेना नायक मारे गए. इस घटनाक्रम से भगवान ने कर्मवाद का उपदेश दिया |
इंदौर-मुंबई यात्री ध्यान दें...तेजस एक्सप्रेस को मिली समय सीमा, कन्फर्म सीट के लिए आज ही चेक करें उपलब्धता
1 Dec, 2025 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Indore-Mumbai Tejas Express: इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इंदौर-मुंबई तेजस एक्सप्रेस का संचालन बढ़ा दिया है। अब यह तेजस स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2026 तक चलेगी, जिससे त्योहारी व वीकेंड सीजन के बाद भी यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।
रेलवे की जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल–इंदौर तेजस स्पेशल जो पहले 28 नवंबर तक चलने वाली थी, अब 31 दिसंबर तक हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 09086 इंदौर–मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल अब 1 जनवरी 2026 तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन के मार्ग, ठहराव और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
तेजस में 75% सीटें ही भर रहीं
तेजस के अतिरिक्त फेरों के चलते अवंतिका और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव काफी कम हुआ है। पहले इन ट्रेनों में 140–160% तक भीड़ दर्ज होती थी, जो अब लगभग 120% रह गई है। वीकेंड और त्योहारों के बाद भी तेजस एक्सप्रेस की केवल 75% सीटें भर रही हैं, जिससे यात्रियों को आराम से कन्फर्म टिकट मिल रहा है।
कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित
दौंड–काष्ठी स्टेशन खंड में दोहरीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा।
23–24 जनवरी 2026: 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट खड़की से शॉर्ट-टर्मिनेट
24–25 जनवरी 2026: 22943 दौंड-इंदौर सुपरफास्ट खड़की से शॉर्ट-ओरिजिनेट
24 जनवरी: 22194 ग्वालियर-दौंड सुपरफास्ट खड़की से शॉर्ट-टर्मिनेट
25 जनवरी: 22193 दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट खड़की से शॉर्ट-ओरिजिनेट
एमपी विधानसभा में सत्र के बीच विपक्ष ने उठाए कई सवाल, भाजपा नेताओं की बैठक में चर्चा
1 Dec, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. इस सत्र के पहले दिन ही बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की होने जा रही है. 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास में सत्र को लेकर अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल होंगे |
बैठक में मंत्रियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
बैठक में विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए मंत्रियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. देर शाम होने वाली इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी कैबिनेट मंत्री और विधायकों को डिनर पर आमंत्रित किया गया है |
कांग्रेस कर रही सरकार को घेरने की तैयारी
शीतकालीन सत्र में कांग्रेस राज्य सरकार को सदन में घेरने की तैयारी कर रही है. रविवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार की गई. बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे |
विधानसभा के सत्र के लिए प्राप्त हुए प्रश्न
विधानसभा सचिवालय को अब तक कुल 1497 प्रश्न प्राप्त हुए हैं. इनमें 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं. इसके अलावा 194 ध्यानाकर्षण, 6 स्थगन प्रस्ताव, 14 अशासकीय संकल्प और शून्यकाल के 52 मामले दर्ज हुए हैं. नियम 139 के तहत 2 सूचनाएं और 15 याचिकाएं भी मिली हैं. वहीं, सरकार की ओर से 2 विधेयक प्रस्तुत किए गए हैं |
सत्र के दौरान एसआईआर विवाद, जहरीले कफ सिरप का मामला, मक्का और सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य, स्मार्ट बिजली मीटर, ओबीसी आरक्षण और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे |
मध्यप्रदेश विधानसभा में कफ सिरप मामले पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
1 Dec, 2025 11:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. यह सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल चार बैठकें होंगी. सत्र के दौरान विधानसभा में जनता के मुद्दे गूंजेंगे. सचिवालय को अब तक 1497 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं. इनमें 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं. इसके अलावा 194 ध्यानाकर्षण, 6 स्थगन प्रस्ताव, 14 अशासकीय संकल्प और 52 शून्यकाल के प्रश्न प्राप्त हुए हैं. इस दौरान दो शासकीय विधेयक भी पेश किए जाएंगे.
यह 16वीं विधानसभा का सातवां सत्र है. इस सत्र में एसआईआर विवाद, जानलेवा कफ सिरप, मक्का और सोयाबीन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे मुद्दे मुख्य रूप से छाए रह सकते हैं. वहीं स्मार्ट बिजली मीटर, ओबीसी आरक्षण और रोजगार जैसे विषय भी सदन में उठाए जाएंगे.
मतदाता सूची में भारी कटौती संभव, एमपी में फॉर्म सबमिशन में लापरवाही उजागर
1 Dec, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | मध्य प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटने की आशंका है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने गणना पत्रक जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है, लेकिन शुरुआती आकलन बताते हैं कि अब भी लगभग 40 लाख 93 हजार फॉर्म बूथ लेवल ऑफिसर्स को वापस नहीं मिले हैं. ऐसे मामलों में मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल होने की संभावना बेहद कम है |
प्रदेश में 7 प्रतिशत से ज्यादा फॉर्म नहीं हुए जमा
चुनाव आयोग के अनुसार, करीब 5.74 करोड़ मतदाताओं वाले प्रदेश में 99 प्रतिशत से ज्यादा गणना पत्रक घर-घर बांटे गए थे, लेकिन 7 प्रतिशत से अधिक फॉर्म अभी तक जमा नहीं हुए हैं. इसके अलावा 49 हजार से ज्यादा ऐसे फॉर्म भी हैं, जो बांटे ही नहीं जा सके. माना जा रहा है कि इन रिकॉर्ड्स में दर्ज कई मतदाता या तो अब इस दुनिया में नहीं हैं या स्थायी रूप से अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं |
जहां 39 जिलों में 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है, वहीं मंडला, अशोकनगर, नीमच, बैतूल, गुना और सीहोर में SIR का काम पूरी तरह समाप्त हो चुका है. लेकिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में अब भी काफी गणना पत्रक लंबित हैं, जिससे ये जिले पीछे चल रहे हैं |
फॉर्म नहीं भरने वालों को जारी होंगे नोटिस
चुनाव अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों ने फॉर्म नहीं भरे या बीएलओ से संपर्क नहीं हुआ, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे. आयोग के अनुसार, जिनके फॉर्म वापस नहीं आएंगे, उनके नाम मतदाता सूची से हटाना मजबूरी होगी क्योंकि उनकी जानकारी सत्यापित नहीं हो पाई है |
इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया महिला से रेप
1 Dec, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना इलाके में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद आरोपी युवक द्वारा महिला से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब उसकी शिकायत करने की धमकी दी तब आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। बीते दिनों आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया इसके बाद मामला थाने पहुंचा। थाना पुलिस के मुताबिक राजीव नगर में रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया की वह शेयर ट्रेडिंग का काम करती है, दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती स्वप्ननिल जैन नाम के युवक से हुई। बातचीत के बाद आरोपी ने 30 अक्टूबर 2023 को उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसका व्यवहार ठीक लगने पर महिला उससे मिलने गई, बाद में दोनों ने एक रेस्टोरेंट में साथ खाना खाया। मुलाकात के बाद आरोपी ने महिला को ड्रॉप करने की बात कही। पीड़िता उसके साथ अपने घर तक आई। महिला के घर आने के बाद आरोपी युवक ने घबराहट होने और तबीयत ठीक न लगने का बहाना बनाया। बहाना बनाकर आरोपी पीड़िता के घर रुक गया। देर रात उसने महिला को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद जब पीड़िता ने उससे दुरियां बनाई तब आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर कई बार अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा। तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तब आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। लेकिन बीते दिनो से आरोपी स्वप्ननिल ने उससे सारे संबंध खत्म करते हुए दुरियां बना ली थी। इसके बाद पीड़िता थाने पहुचीं जहॉ पुलिस ने मामला कायम कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
भोपाल में डीसीपी जोन-1 बनने की रेस में कई आईपीएस शामिल
1 Dec, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। राजधानी में डीसीपी जोन-1 आशुतोष गुप्ता को रायसेन जिले की कमान सौंपने के बाद अब इसे पाने के लिये कई आईपीएस अफसर मैदान में आ गये हैं। गौरतलब है की भोपाल पुलिस में डीसीपी-1 के पद पर रहने वाले अफसरों को इसके बाद कई बड़े जिले की जिम्मेदारी पूर्व में मिल चुकी है। ऐसे में वर्तमान में शहर के अलग-अलग जोन में पदस्थ डीसीपी भी जोन-1 की दौड़ में लगे हुए हैं। फिलहाल जल्द ही इस पद को भरने के लिये आला अधिकारियो में भी मंथन जारी है। गौरतलब है कि गैरतगंज में छह साल की मासूम बच्ची के साथ ज्यादती की घटना के बाद भोपाल के डीसीपी जोन-1 आशुतोष गुप्ता को रायसेन जिले की कमान सौंप दी गई थी। चूंकि मामला गंभीर था, इसलिए उन्होंने भी तुरंत ही अपनी आमद रायसेन जिले में दे दी थी। उनकी आमद के बाद तीसरे दिन ही आरोपी सलमान भी पुलिस के शिंकजे में आ गया था। वहीं सूत्रों की मानी जाये तो नए डीसीपी जोन-1 का पद पाने के लिए कमिश्नर हरिनारायण चारी की सहमति जरूरी है। उनकी सहमति मिलने के बाद ही आईपीएस अफसर की जोन-1 में तैनाती की जाएगी। सूत्र बताते है की इंदौर कमिश्नर सिस्टम में पदस्थ एक डीसीपी भोपाल डीसीपी-1 की रेस में काफी आगे है।
तमिलनाडु के शिवगंगा में दो सरकारी बसों में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत
1 Dec, 2025 09:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेन्नई: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और और 40 से अधिक लोग घायल हो गए. शिवगंगा जिले के एसपी शिव प्रसाद ने बताया कि यह हादसा तिरुपत्तूर के पास हुआ, जब दो सरकारी बसों में आमने-सामने से टक्कर हो गई. उन्होंने कहा कि इसमें 11 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को शिवगंगा जिले के कुम्मनगुडी के पास दो सरकारी बसें आमने-सामने से टकरा गईं, 11 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
अधिकारी ने बताया कि भीषण हादसे में दो बसें क्षतिग्रस्त हो गईं, बाद में आम लोगों की मदद से कई घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया. उन्होंने कहा कि एक बस तिरुप्पुर से कराईकुडी जा रही थी, जबकि दूसरी कराईकुडी से डिंडीगुल जिले की ओर जा रही थी. मौके पर पहुंची इमरजेंसी टीमों ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि यह आमने-सामने की टक्कर थी. कारण स्पष्ट नहीं है, हम इसकी जांच कर रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस से बचाया गया और तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल और आस-पास के अस्पतालों में भेजा गया. लेकिन गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल में मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 11 हो गई. इसके अलावा 40 से ज्यादा घायल यात्रियों का तिरुपत्तूर, मदुरै और कराईकुडी सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने कहा है कि उनमें से कुछ की हालत नाजुक है.
अधिकारियों ने कहा कि हादसे की वजह से मौके पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हादसे के बाद इलाके में ट्रैफिक जाम लग गया था, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया. तिरुपत्तूर पुलिस स्टेशन पुलिस ने हादसे के संबंध में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.
तेनकासी में दो बसों में हुई थी टक्कर
इससे पहले, 24 नवंबर को तमिलनाडु के तेनकासी जिले में दो बसों में आमने-सामने से टक्कर हो गई थी, जिसमें सात यात्रियों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक अन्य घायल हुए थे. यह दुर्घटना मदुरै-कोल्लम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कदयानल्लूर के पास से हुई थी, जब तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही एक निजी बस और राजपलायम से तेनकासी जा रही एक अन्य बस टकरा गई थी. बताया गया था कि दो लेन वाले हिस्से पर ओवरटेक करने के प्रयास के कारण यह घातक दुर्घटना हुई थी. छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
