राजस्थान
सिर पर वार कर की गई थी हत्या, फतेहाबाद पुलिस ने सुलझाया केस
13 Mar, 2026 05:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फतेहाबाद। शहर के सेक्टर 11 में निर्माणधीन अस्पताल के पास कैंटर चालक जयवीर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप दोस्त मनोज उर्फ वकील निवासी गांव मानावाली को को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि 11 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-11 स्थित निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान जयवीर पुत्र खेताराम, निवासी भोडिया खेड़ा के रूप में की। मृतक के मामा श्रवण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जयवीर अपना टाटा कैंटर स्वयं चलाता था और यूपी से सामान लोड कर बीकानेर (राजस्थान) जा रहा था।10 मार्च की शाम जयवीर ने फतेहाबाद पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अगले दिन उसका शव उसके कैंटर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।शिकायत के आधार पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार उर्फ वकील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों और वारदात में प्रयुक्त हथियार के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।
अंबाला में भैंस चोरी करने आए आरोपियों ने व्यक्ति की जान ली
13 Mar, 2026 01:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अंबाला। के गांव कालपी में वीरवार रात भैंस चोरों ने खूनी खेल खेला। पशु चोरी करने आए नकाबपोश बदमाशों ने विरोध करने पर पशुपालक की गंडासियों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए एक अन्य बुजुर्ग पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों की गाड़ी भी अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल है।
गंडासियों से किया ताबड़तोड़ हमला
वीरवार रात 12.30 पर कालपी गांव निवासी जय दयाल (52) रात को अपने पशुओं की रखवाली कर रहे थे। तभी पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके पशुधन को चोरी करने का प्रयास किया। आहट होने पर जब जय दयाल ने शोर मचाया और बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर गंडासियों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास ही मौजूद रामरत्न (65) भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें भी बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण जय दयाल की मौके पर ही मौत हो गई।
बदमाशों की गाड़ी पलटी, सुराग हाथ लगे
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की गाड़ी ब्राह्मण माजरा मोड़ के पास हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल बदमाश वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिससे बदमाशों के गिरोह का सुराग मिलने की उम्मीद है। सूचना मिलते ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डीएसपी बराड़ा सुरेश शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल भेजा गया है।
सर्वे करने पहुंची आयकर टीम की गाड़ियों पर हमला, ड्राइवर घायल
13 Mar, 2026 01:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साहा (अंबाला) | साहा स्थित न्यूट्रिशन फैक्टरी में सर्वे करने गई आयकर विभाग की टीम पर फैक्टरी कर्मचारियों द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भीड़ ने न केवल टीम की गाड़ियों पर पथराव किया, बल्कि एक ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालने और हिंसा की विभिन्न धाराओं के तहत साहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आग की सूचना के बाद बिगड़े हालात
आयकर विभाग करनाल की अधिकारी कविता बतरा के नेतृत्व में एक टीम न्यूट्रीवेल लेबोरेटरीज एब्सोल्यूट न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड' में सर्वे के लिए पहुंची थी। दोपहर करीब 1:40 बजे फैक्ट्री के डायरेक्टर राहुल डावर भी मौके पर मौजूद थे। इसी बीच अचानक शोर मचा कि फैक्ट्री के नीचे आग लग गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी टीम बाहर निकलकर सड़क की दूसरी तरफ खड़ी होकर फायर ब्रिगेड का इंतजार करने लगी।
टीम को घेरकर किया पथराव
आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने अचानक आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे, तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की।गाड़ियों को नुकसान: टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। उपद्रवियों ने एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए।
सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे
हमले के दौरान अफरातफरी का माहौल ऐसा था कि टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।
रोहतक में ट्राले की डीजल टैंक फटी, आसपास के इलाके में अफरा-तफरी
13 Mar, 2026 01:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रोहतक। दिल्ली रोड पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ट्राले के डीजल टैंक में धमाका होने से न केवल आग लग गई, बल्कि सड़क किनारे सोलर प्लेट का शोरूम भी चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने दो घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया।घटनास्थल पर मौजूद युवक ने बताया कि खरावड़ बाईपास की तरफ से एक ट्रक राजीव चौक की तरफ जा रहा था। चालक ने ट्रक रोक दिया। नीचे उतरकर वह सिगरेट पी रहा था। उसके पास एक तेल की टंकी भी थी। अचानक उस टंकी में आग लगी फैलकर केबिन में लग गई। इसके बाद पूरे ट्राले को चपेट में ले लिया।देखते ही देखते ट्रक के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली। तभी जोरदार धमाका हुआ। चिंगारी गिरने से नजदीक के सोलर प्लेट के शोरूम में आग लग गई। पूरा गोदाम धूं-धूं कर जलने लगा। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे और सात गाड़ियों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। शोरूम मालिक नरेंद्र का कहना है कि उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
IDFC फर्स्ट बैंक केस में जांच तेज, कई खातों के जरिए ट्रांसफर हुई रकम
12 Mar, 2026 05:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ | हरियाणा में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े बड़े घोटाले की जांच तेजी से चल रही है। गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की डीजीपी चारू बाली और एसपी गंगाराम पुनिया ने प्रेस वार्ता में महत्वपूर्ण अपडेट दिए। जांच में पता चला है कि फर्जी कंपनियां बनाकर सरकारी विभागों के खातों से पैसों का हेरफेर किया गया था।
12 बैंक खातों से ट्रांसफर हुए थे पैसे
कुल 12 ऐसे बैंक अकाउंट्स का खुलासा हुआ है, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे और इनसे जुड़े लोगों की भी पहचान हो चुकी है। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से 10 ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। इनमें 6 बैंक कर्मचारी, 4 प्राइवेट व्यक्ति और एक पब्लिक सर्वेंट शामिल हैं।
100 बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग
एसीबी ने आगे की जांच के लिए 100 बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करने की मांग की है। सभी संबंधित विभागों से रिकॉर्ड खोले जा चुके हैं और बैंक की टीम तथा विभागीय अधिकारी लगातार सहयोग कर रहे हैं। एसीबी हर अनाधिकृत ट्रांजेक्शन को ट्रेस कर रही है और यह जांच कर रही है कि घोटाले में किस-किस स्तर तक इन्वॉल्वमेंट है। जिन सरकारी पैसों की प्राप्ति पहले नहीं हो रही थी, वे अब मिल चुके हैं। एकाउंटिंग और बैंकिंग विशेषज्ञों की मदद से सभी अनाधिकृत लेन-देन की विस्तृत डिटेल्स निकाली जा रही हैं। यह घोटाला मुख्य रूप से हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के फंड्स से जुड़ा है और जांच आगे बढ़ने पर और खुलासे होने की संभावना है।
क्रॉस वोटिंग की आशंका से कांग्रेस में बढ़ी चिंता, विधायकों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की योजना
12 Mar, 2026 01:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। हरियाणा राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भले ही एकजुटता का दावा कर रही हो लेकिन पार्टी के भीतर क्रॉस वोटिंग की आशंका को लेकर बेचैनी बढ़ गई है। ऐसे हालात में कांग्रेस अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें दूसरे प्रदेश में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।राजनीतिक जानकारों के अनुसार राज्यसभा चुनाव कई बार ऐसे मोड़ ले लेते हैं जहां संख्या का गणित अचानक राजनीतिक मनोविज्ञान में बदल जाता है। इसी कारण कांग्रेस नेतृत्व को अपने विधायकों की निष्ठा को लेकर चिंता सता रही है। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती सत्ता और विपक्ष के बीच का व्यावहारिक समीकरण भी है।प्रदेश में कांग्रेस विधायक विपक्ष में रहते हुए अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को हल कराने के लिए प्रशासन और सरकार के साथ तालमेल बनाए रखते हैं। ऐसे में पार्टी को आशंका है कि कहीं भाजपा इस स्थिति का राजनीतिक लाभ न उठा ले। इसके अलावा वर्ष 2029 से पहले प्रस्तावित परिसीमन भी विधायकों की राजनीतिक रणनीति को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में हर विधायक अपने भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेने की स्थिति में रहता है।कांग्रेस की चिंता का एक कारण राज्यसभा उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को लेकर पार्टी के भीतर बनी असहजता भी है। कई विधायकों के लिए यह नाम नया बताया जा रहा है। पार्टी के भीतर यह सवाल भी उठ रहा है कि जिस व्यक्ति को अधिकतर नेता ठीक से नहीं जानते, उसे अचानक राज्यसभा उम्मीदवार क्यों बनाया गया। हालांकि पार्टी नेतृत्व का कहना है कि सभी विधायक कर्मवीर सिंह बौद्ध को जिताने के लिए एकजुट हैं लेकिन कांग्रेस को 2016 और 2022 के राज्यसभा चुनावों का अनुभव भी याद है। उन दोनों चुनावों में पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कांग्रेस के समीकरण बिगड़ गए थे और भाजपा ने हारी हुई बाजी अपने पक्ष में कर ली थी।
बयानबाजी के बाद कांग्रेस में कार्रवाई, सुचित्रा देवी को पार्टी से निकाला
12 Mar, 2026 01:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ । हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सुचित्रा देवी को प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने पार्टी से निकाल दिया है। सुचित्रा देवी ने कांग्रेस हाईकमान व गांधी परिवार पर बावल विधानसभा क्षेत्र की टिकट के नाम पर 7 करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप लगाया था।हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव सुचित्रा देवी के पति गौरव कुमार ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने के नाम पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनसे पैसे लिए थे। गौरव कुमार का दावा था कि इस मामले से जुड़े चैट उनके पास मौजूद हैं। उनका कहना है कि उन चैट में संबंधित नेताओं ने खुद पैसे लेने की बात स्वीकार की है। हालांकि कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गौरव कुमार ने कहा कि वह राहुल गांधी को यह दिखाना चाहते हैं कि पार्टी के भीतर कुछ वरिष्ठ नेता क्या कर रहे हैं? या तो उनके साथ गलत हो रहा है या फिर यह सब शीर्ष नेतृत्व की जानकारी में हो रहा है।सुचित्रा देवी ने बताया कि उन्होंने करीब 12 दिन पहले ही पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था लेकिन अभी तक उसे स्वीकार नहीं किया गया है। वह दलित समुदाय से आती हैं और एक शहीद की बेटी हैं। उनके परिवार का कांग्रेस पार्टी से करीब 56 साल पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने पार्टी के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए लेकिन बदले में केवल झूठे वादे ही मिले। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। यदि संबंधित महिला कांग्रेस से जुड़ी रही होंगी तो संभव है कि उन्होंने अपना इस्तीफा महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा होगा। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में टिकट के बदले पैसे लेने जैसी कोई परंपरा या संस्कृति कभी नहीं रही है। उनके अनुसार संभव है कि किसी अन्य कारण से निराश होकर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हों। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक उनके पास इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है।
कई अहम विषयों पर चर्चा, सीएम ने सरसंघचालक से की मुलाकात
12 Mar, 2026 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक से एक दिन पहले सीएम नायब सिंह सैनी वीरवार को पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि पहुंचे। उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से भेंट। उन्होंने प्रदेश में राजनीति व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। उनकी सरसंघचालक के साथ दो बजे तक बैठक चलेंगी।सीएम नायब सिंह सैनी वीरवार को हेलीकॉप्टर से पाइट कॉलेज पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वे यहां से सीधे माधव सृष्टि केंद्र पहुंचे। यहां संघ की 13 से 15 मार्च को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक होगी। इसकी तैयारियों काे पूरा कर लिया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से भेंट की।माधव सृष्टि में तीन दिवसीय वार्षिक बैठक 1487 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें संघ के शताब्दी वर्ष (2025) के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आगामी वर्ष की योजना बनाने के साथ नए प्रस्ताव लाए जाएंगे।
दो बजे तक चलेगी बैठक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ भेंट करने के उपरांत दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे 11 बजे माधव सृष्टि केंद्र पहुंचे हैं। उनके दो बजे वापस जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम और सरसंघचालक के साथ बैठक चल रही हैं। सीएम ने इससे पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से बैठक के दौरान व्यवस्थाओं पर बारीकी से चर्चा की। इस मौके पर मेयर कोमल सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे।
2जी सिस्टम ने रोकी राशन सप्लाई, हरियाणा के 9300 डिपो पर काम बंद
11 Mar, 2026 01:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था तकनीकी खामियों के कारण ठप पड़ गई है। प्रदेश के करीब 9300 राशन डिपो पर लगी पुरानी और कंडम हो चुकी बायोमीट्रिक मशीनों के सर्वर बंद होने से लगभग 1.59 करोड़ लाभार्थियों को मार्च का राशन अब तक वितरित नहीं हो पाया है।5जी के दौर में भी ये मशीनें 2जी नेटवर्क पर आधारित हैं, जिसके कारण डिपो होल्डरों को लंबे समय से धीमी नेटवर्क स्पीड, सॉफ्टवेयर अपडेट में दिक्कत और खराब बैटरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि हर महीने एक से तीन तारीख के बीच राशन वितरण पूरा हो जाता था, लेकिन इस बार 10 मार्च तक भी वितरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।सिरसा के कालांवाली निवासी नाजर सिंह के मुताबिक पहले हर महीने तय समय पर राशन मिल जाता था लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब महीने की 10 तारीख तक भी सरकारी दुकान से राशन नहीं मिला। राशन लेने के लिए लोग बार-बार डिपो के चक्कर लगा रहे हैं। डिपो होल्डर मशीन का सर्वर न चलने की बात कहकर इंतजार करने को कह रहे हैं।
2017 से चल रही पुरानी पीओएस मशीनें
प्रदेश के डिपो होल्डरों को वर्ष 2017 में ऑनलाइन सिस्टम के तहत बायोमीट्रिक और दस्तावेज अपलोड करने वाली पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें दी गई थीं। नवंबर 2016 में ट्रायल के बाद जून 2017 से इन्हें पूरी तरह लागू किया गया। इन मशीनों का मासिक किराया करीब 1250 रुपये है लेकिन इनमें केवल बायोमीट्रिक सुविधा ही उपलब्ध है।
डिपो होल्डरों ने पहले भी उठाई थी मांग
कालांवाली क्षेत्र के गांव हस्सू के डिपो होल्डर हरविंदर सिंह गिल के अनुसार पुरानी मशीनों में सर्वर और सॉफ्टवेयर की समस्या अक्सर आती रहती है। पहले कभी-कभी एक-दो दिन राशन वितरण में देरी हो जाती थी लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर है और 10 मार्च तक भी वितरण शुरू नहीं हो पाया। नई मशीनें लगाने की मांग पहले भी विभागीय अधिकारियों के सामने रखी जा चुकी है।
1.59 करोड़ लोग सरकारी राशन पर निर्भर
प्रदेश में मार्च तक कुल 39,88,155 राशन कार्ड हैं। एक कार्ड पर औसतन चार सदस्यों के हिसाब से लगभग 1 करोड़ 59 लाख 52 हजार 620 लोग सरकारी राशन पर निर्भर हैं।
एसोसिएशन बोली-पूरा सिस्टम ठप
ऑल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के मीडिया प्रभारी गुरतेज सिंह सोढ़ी का कहना है कि मशीनों के कंडम होने और सर्वर समस्या के कारण पूरे प्रदेश में राशन वितरण प्रभावित है। कई कार्डधारक डिपो होल्डरों से उलझ रहे हैं, जबकि असल में पूरा सिस्टम ही ठप पड़ा है।
मंत्री बोले-जल्द मिल जाएगा राशन
प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का कहना है कि तकनीकी समस्या को जल्द ठीक किया जा रहा है और लाभार्थियों को जल्द ही मार्च महीने का राशन मिल जाएगा। सरकार की ओर से डिपो होल्डरों को 10 हजार नई 5जी आधारित पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें देने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
देश की अखंडता से जुड़ा मामला: ज्योति मल्होत्रा को राहत देने से हाईकोर्ट का इनकार
11 Mar, 2026 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ | पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने की आरोपी हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को जमानत देने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि आरोप देश की संप्रभुता व अखंडता से जुड़े हैं।मामले की गंभीरता और उपलब्ध प्रथम दृष्टया साक्ष्यों को देखते हुए उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा कि जहां देश की संप्रभुता व अखंडता का मामला हो वहां जमानत से पहले अत्यधिक सावधानी बरतना आवश्यक है।हिसार सिविल लाइन थाना में 16 मई 2025 को दर्ज एफआईआर में ज्योति रानी पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम सहित अन्य धाराएं जोड़ी गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्योति रानी, जो ‘ट्रैवल-विद-जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है, पाकिस्तान की यात्रा के दौरान दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में आई थी। पुलिस के अनुसार उक्त अधिकारी की पहचान एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के रूप में हुई, जिससे याचिकाकर्ता का मोबाइल के माध्यम से संपर्क रहा। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस संपर्क के माध्यम से संवेदनशील सूचनाओं के आदान-प्रदान की आशंका सामने आई। पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले में एकत्र साक्ष्य इस ओर संकेत करते हैं कि याचिकाकर्ता का संपर्क ऐसे व्यक्ति से था जो पड़ोसी देश से जुड़ा हुआ था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।राज्य सरकार की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और जांच अभी महत्वपूर्ण चरण में है। जस्टिस सूर्य प्रताप सिंह की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता के खिलाफ लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं और जांच एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत सामग्री से प्रथम दृष्टया आरोपों का समर्थन होता है।
रिश्तों का खूनी अंत: पति ने पत्नी को मारा, फिर खुद भी खत्म की जिंदगी
11 Mar, 2026 01:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चरखी दादरी | रावलधी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, हत्या करने वाले आरोपी पति ने अब खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और एक चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक पति का नाम शक्ति बताया जा रहा है, जो मूल रूप से रावलधी गांव का निवासी था। घटना के बाद जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।जानकारी के अनुसार, देर रात रावलधी गांव में घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए थे, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। सदर थाना पुलिस, डीएसपी और एफएसएल टीम जांच में जुटी हुई थी।
रेलवे रोड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर व्यापारी को चाकू मारा
10 Mar, 2026 11:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करनाल। रेलवे रोड पर सोमवार रात सेक्टर 33 निवासी व्यापारी संजय अरोड़ा से चार लुटेरों ने लूट का प्रयास किया। चारों व्यापारी के पास पहुंचे और रुपयों का बैग छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने विरोध किया, तो एक बदमाश ने उनकी टांग पर चाकू से हमला कर दिया। घायल व्यापारी ने शोर मचाया, तो आरोपी मौके से भाग हो गए। घायल को साथियों ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम करते हैं संजय अरोड़ा
सेक्टर-33 के संजय अरोड़ा का रेलवे रोड पर अपना कार्यालय है। वो ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम करते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे वह ऑफिस से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास लैपटॉप वाले बैग में करीब 60 से 70 हजार रुपए नकदी थी। इसी दौरान चार युवक उनके पास पहुंचे। इनमें से एक युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठा हुआ था और उसने चेहरा ढका हुआ था, जबकि बाकी तीन युवक पैदल ही उनके पास आए। आरोपियों ने उनका बैग मांगा तो व्यापारी ने विरोध कर दिया। इस पर एक बदमाश ने दूसरे से चाकू निकलने की बात कही तो व्यापारी ने हाथ में लिए टिफिन से वार कर दिया। इसके बाद एक बदमाश न उनकी टांग पर चाकू से वार कर दिया। चोट लगने के बावजूद उन्होंने जोर से शोर मचाया
शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी, भीड़ होती देख भागे लुटेरे
व्यापारी के शोर मचाने के बाद आसपास के पड़ोसी एकत्रित हो गए। वहां लोगों के आने की भीड़ देखकर बदमाश मौके से भाग गए। संजय अरोड़ा ने बताया कि बैग में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपए सुरक्षित बच गए। उन्होंने कहा कि अगर वह विरोध नहीं करते तो बदमाश कैश लेकर फरार हो जाते।
गोहाना में किसान परिवार के बीच पहुंचे Rahul Gandhi, बेटी की शादी में हुए शामिल
10 Mar, 2026 10:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोहाना। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज फिर सुर्खियों में हैं। यह चर्चा निकटवर्ती गांव मदीना में एक शादी समारोह की वजह से है, जिसमें राहुल आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। दरअसल, गांव के किसान संजय की बेटी की शादी है और इसके लिए परिवार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा था। 8 जुलाई 2023 की है, जब सुबह-सुबह लोग सोकर उठे ही थे। अचानक मदीना के खेतों में राहुल गांधी को देखकर हर कोई चौंक गया था। पुरानी खबरों के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शिमला जा रहे थे। अचानक सोपीपत से वह गोहाना और फिर मदीना पहुंच गए थे। यहां उन्होंने किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की, ट्रैक्टर चलाया और उनके साथ बैठकर खाना भी खाया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने मदीना (गोहाना) के किसानों व मजदूरों की समस्याओं को सुना और उनसे सीधा संवाद किया।
इन्हीं में से एक किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाकर खेत को धान के लिए तैयार किया था। इसके बाद धान की रोपाई की और फिर खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया था। अब जब संजय की बेटी की शादी हो रही है तो इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को भी कार्ड भेजा था। कार्ड मिलने पर राहुल गांधी ने पहुंचने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी संजय की बेटी को आशीर्वाद देने आज मदीना पहुंच चुके हैं।
Haryana में गर्मी बढ़ी, Mahendragarh रहा सबसे गर्म; 20 के बाद बारिश की संभावना
10 Mar, 2026 09:04 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार (हरियाणा)।कमजोर पश्विम विक्षोभ के चलते सोमवार को बादल छाए। इसका तापमान पर अधिक असर नहीं है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान महेंद्रगढ़ में 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हिसार में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। हिसार का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह अब भी सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च के बाद बारिश के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आमतौर फरवरी और मार्च माह में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम पश्चिमी विक्षोभ प्रणाली सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होती है। इस बार यह बर्फबारी व बारिश नहीं हुई। दूसरा गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और अरब सागर पर बने प्रति चक्रवातीय परिसंचरण बना होने के कारण मौसम गर्म और शुष्क बन गई हैं। तीसरा इस समय पूर्वी हवाएं चलने के बजाय पश्चिमी हवाएं चलने के कारण अरब सागर की ओर से आ रही हवाएं गर्म हैं। जो मौसम को अधिक गर्म बना रही हैं। यह हवाएं वातावरण से नमी को खत्म कर रही हैं। इन तीन कारणों के चलते तेज गर्मी पड़ रही है। मार्च महीने में पहला कमजोर पश्चिम विक्षोभ सोमवार को सक्रिय हुआ। अब 11, 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। सभी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहेंगे जिनका असर केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित रहेगा। सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। 19 मार्च के बाद मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके बाद 20 मार्च से तापमान में गिरावट आएगी। 19 मार्च के बाद प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इस बार अप्रैल व मई महीने में भी बारिश होने की संभावना बन रही है।
पिज्जा लेने गई युवती के साथ दरिंदगी, बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप
9 Mar, 2026 02:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जींद। पिज्जा लेने गई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुकान संचालक ने दोस्त के साथ मिलकर युवती को दुकान के अंदर बने केबिन में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी संचालक सुमित और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
परिजनों ने लगाए आरोप
शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एफआईआर में बताया कि शहर में एक स्कूल के सामने उनका शिक्षण संस्थान है, जहां वह अपनी बेटी के साथ रोजाना आती-जाती है। आरोप लगाया कि रास्ते में सुंदरपुरा निवासी सुमित तथा उसका एक दोस्त अक्सर उनकी बेटी का रास्ता रोककर उससे जबरन बात करने की कोशिश करते थे और धमकाते भी थे।बीते 23
फरवरी की घटना
23 फरवरी को उनकी बेटी संस्थान से पिज्जा लेने के लिए सुमित की दुकान पर गई थी। आरोप है कि वहां सुमित और उसके दोस्त ने युवती को पकड़ लिया। फिर सुमित उसे जबरदस्ती दुकान के अंदर बने केबिन में ले गया जबकि उसका साथी मुख्य गेट बंद कर बाहर खड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोपी ने हत्या का किया प्रयास
परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने युवती का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आरोपी को कई बार समझाने का प्रयास किया गया था लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस ने ओम पिज्जा के संचालक सुमित और उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
