राजस्थान
रोहतक में कांग्रेस नेता की बेरहमी से हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
2 Mar, 2025 12:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या की गुत्थी शव मिलने के 24 घंटे बाद भी नहीं सुलझी है. हिमानी को बेरहमी से कत्ल कर उनके शव को सूटकेस में ठूंसकर उसे एक फ्लाईओवर के पास फेंका गया था. पुलिस घटना की तफ्तीश के लिए जुटी हुई है. कातिल कौन है? इसका पता लगाया जा रहा है. लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर हत्या किस तरह की गई, इसका पता लगाया जा सकता है.
पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. इन सबके बीच बताया जा रहा है कि पूर्व में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के पिता ने सुसाइड किया था. वहीं, इनके भाई की रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी. पुलिस इन मामलों को जोड़कर भी जांच कर रही है. हिमानी नरवाल कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थीं. भारत जोड़ो यात्रा में वह राहुल गांधी के साथ हरियाणवी ड्रेस पहने नजर आई थीं. हिमानी का शव सूटकेस में मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने एसआईटी गठित कर जांच की मांग की है.
वकालत की कर रही थीं पढ़ाई
कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल रोहतक जिले के विजय नगर की रहने वाली थीं. वह वहीं से वकालत की पढ़ाई (second year student in law) कर रही थीं. हिमानी पिछले पांच साल से लगातार कांग्रेस पार्टी में एक्टिव थीं. वह कांग्रेस पार्टी में आने से पहले ही कॉलेज के दिनों से 2016 में एनएसयूआई में शामिल हो गई थीं. हिमानी चर्चा में तब आईं, जब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में वह हरियाणवी पहनावे में साथ दिखी थीं.
पिता ने किया सुसाइड, भाई का हुआ मर्डर
हिमानी नरवाल लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में सक्रिय रही थीं. वह पार्टी की कोई भी गतिविधि एक्टिव कार्यकर्ता के रूप में सबसे आगे देखी गईं. बताया जा रहा है कि हिमानी के पिता ने पारिवारिक कारणों के चलते कई साल पहले सुसाइड कर लिया था. वहीं, उनके भाई की रंजिश के चलते मर्डर कर दिया गया था. हिमानी अपने छोटे भाई और मां के साथ विजय नगर में किराए के घर में रह रही थीं. हालांकि, उनका का भाई और मां बीच-बीच में नजफगढ़ चले जाते थे. मिली जानकारी के मुताबिक, हिमानी का जिस दिन मर्डर हुआ वह अपने दोस्तों के साथ थीं. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
सूटकेस में शव, चेहरा हो गया था नीला
हिमानी नरवाल का शव रोहतक जिले के सांपला में एक फ्लाईओवर के किनारे नीले रंग के सूटकेस में मिला था. पुलिस के मुताबिक, शव को सूटकेस में ठूंसा गया था. मृतका का चेहरा नीला पड़ा हुआ था और हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी. आशंका जताई जा रही है कि हिमानी का गला घोंटकर हत्या कर सुबूत मिटाने के लिए उसे यहां फेंका गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वारदात के बाद कांग्रेस पार्टी ने एसआईटी का गठन कर जांच कराए जाने की मांग की है.
बहादुरगढ़ हादसा: कार ने टोल कर्मी को टक्कर मारी, बोनट पर लटकते हुए हुई मौत
1 Mar, 2025 05:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बहादुरगढ के रोहद टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार गाड़ी ने एक टोलकर्मी को ही टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टोलकर्मी आरोपी की गाड़ी के बोनट पर लटका रहा लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। कुछ दूर जाने के बाद बोनट से पकड़ ढीली होने पर टोलकर्मी नीचे गिर गया और गाड़ी भी दूर जाकर खेतों में पलट गई। इस घटना में टोलकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के नंबरों की बलेनो गाड़ी बिना टोल दिए रोहद टोल को क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान टोल पर तैनात कर्मचारी संजय ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। जिससे गुस्साए गाड़ी चालक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टोलकर्मी कार के बोनट पर लटका रहा लेकिन फिर भी गाड़ी नहीं रोकी। आगे जाकर टोलकर्मी आगे जाकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ये पूरी घटना टोल की सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं आसौदा थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पांच नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया
28 Feb, 2025 01:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर एक पूर्व विधायक सहित पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. हाल ही में इन पार्टी नेताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी. उसके बाद इन नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है. निष्कासित नेताओं में पूर्व विधायक रामबीर सिंह के साथ अन्य चार नेता राहुल चौधरी, पूजा रानी, विजय कौशिक और रूपेश मलिक शामिल हैं.
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि चुनाव 2025 के दौरान इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने के आरोप लगे थे. उसके बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यह एक्शन लिया गया और इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है.
कांग्रेस के सात नेताओं को किया था निष्कासित
इससे पहले 20 फरवरी को हरियाणा में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी और राज्य भर से सात पार्टी नेताओं को निष्कासित कर दिया गया था. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राज्य प्रभारी बीके हरिप्रसाद की सलाह पर इन सात नेताओं को छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया था,
राम निवास रारा समेत 6 कांग्रेस नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया
आदेश के अनुसार निष्कासित नेताओं में पूर्व जिला युवा कांग्रेस (डीवाईसी) अध्यक्ष मधु चौधरी (यमुना नगर), पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्ष तरलोचन सिंह और अशोक खुराना (करनाल), सदस्य समन्वय समिति प्रदीप चौधरी (करनाल) शामिल हैं, इसके साथ ही हिसार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास रारा ने चुनाव लड़ा था. उन्हें भी पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया है. गुरुग्राम से राम किशन सैन और गुरुग्राम से हरविंदर (लवली) को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.
ईवीएम का विरोध, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग
इस बीच, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है. चुनावों के लिए मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग की है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तरह ही मध्य प्रदेश में भी ईवीएम के बजाय मतपत्रों का इस्तेमाल कर चुनाव कराए जाएं. हर राज्य के चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाए जा रहे हैं और इसकी प्रामाणिकता पर संदेह के कारण मामले दर्ज किए गए हैं, इसलिए कानून के तहत मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. मतगणना में देरी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, दूसरी बात, सभी स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना चुनाव के दिन ही होती है, तो हरियाणा नगर निगम चुनावों के नतीजे 10 दिन बाद क्यों रखे जा रहे हैं?
हरियाणा सरकार ने महिला योजना की घोषणा की, हर महीने मिलेगा 2100 रुपये
28 Feb, 2025 12:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा की रहने वाली महिलाओं के लिए सरकार ने एक बड़ी घोषणा का ऐलान किया है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने सरकार बनने के बाद महिला को हर महीने 2100 रुपये देने की घोषणा की थी. अब हरियाणा सरकार ने बता कि आखिरी किन महिलाओं और कब से इस योजना का लाभ मिलेगा. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद इस बात की जानकारी दी हैं.
हरियाणा में पांच अक्टूबर 2024 को विधानसभा चुनाव हुए थे. जिसका रिजल्ट आठ अक्टूबर 2025 को आया था. यहां बीजेपी ने पूर्ण बहुमत जीत हासिल की थी. चुनाव के दौरान एक गारंटी ने बहुत ही बड़ी भूमिका निभाई थी. वह गारंटी महिला को 2100 रुपये देने की थी. बीजेपी ने अपनी चुनावी मैनिफेस्टों में घोषणा की थी कि वह सरकार बनने के बाद महिला को आर्थिक मदद के तौर पर 2100 रुपये हर महीने देंगे. बीजेपी ने मजबूती से चुनाव लड़ा और उनकी इस गारंटी के बाद महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट भी दिया.
7 मार्च के बाद शुरू होगी योजना
बीजेपी ने 18 से 60 साल तक की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ देने का ऐलान किया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर किन महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा. सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि जिन महिला के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार तक है, उन महिला को इसका फायदा मिलेगा. 7 मार्च के बाद महिला को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.
सरकार ने इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर महिला तक सीमित रखने का फैसला लिया है. प्रदेश में 52.95 लाख बीपीएल परिवार है, जिसमें करीब 50 लाख महिलाएं हैं. वित्त एवं योजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना के लिए प्रतिवर्ष 10 से 12 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को पीपीपी, जन्म प्रमाण पत्र और फैमिली इनकम सर्टिफिकेट समेत कई कागजात देने होंगे.
हरियाणा के युवा किसान का सफल बदलाव: आधुनिक खेती से लाखों रुपये की कमाई
27 Feb, 2025 04:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आजकल युवाओं में विदेश जानें का क्रेज बढ़ता जा रहा है। वहीं हरियाणा से खबर आई है जहां कुरुक्षेत्र के युवा ने दो बार विदेश जाने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद भी वह विदेश नहीं जा पाया। विदेश जाने का सपना टूटा तो हरियाणा के युवा ने आधुनिक तरीके से खेती शुरू की। अब वह हर महीने तीन एकड़ जमीन से 4 से 5 लाख रुपए कमा रहा है, जबकि दूसरों को भी रोजगार दे रहा है। कुरुक्षेत्र के युवा किसान संजीव ने बताया कि उसने तीन एकड़ में पोली हाउस लगाकर सब्जियों की खेती शुरू की। वह यहां पर हाईटेक तरीके से खेती कर रहे हैं और उन्होंने तीन एकड़ में पोलीहाउस लगाया हुआ है। वहीं आधे एकड़ में एक पॉलीहाउस और लगाया जा रहा है, जिसमें आधुनिक तरीके से सब्जियों की नर्सरी तैयार होगी।
उन्होंने कहा कि एक फसल करीब तीन से चार महीने की होती है और उसमें उनका डेढ़ लाख से 2 लाख रुपए तक पूरा खर्चा आता है, जबकि उनका मुनाफा एक बार में 5 से 7 लाख तक का निकल जाता है। ऐसे में वह 3 एकड़ में एक महीने में चार से पांच लाख रुपए कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे हुए लोगों से भी ज्यादा घर पर मालिक बनकर कमा रहा हूं, फिर अमेरिका के सपने क्यों देखूं।
फरीदाबाद में एक शख्स के शरीर में हैं पांच किडनियां, तीसरी किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी हुई
26 Feb, 2025 11:59 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आम तौर पर एक स्वस्थ मानवीय शरीर में दो किडनियां होती हैं. आधुनिक समय में अब किडनी खराब होने पर ट्रांसप्लांट की भी प्रक्रिया है, लेकिन फरीदाबाद से एक ऐसे शख्स का मामला सामने आया है जिसके शरीर में कुल पांच किडनियां हैं. एक 47 वर्षीय शख्स ने फरीदावाद के एक निजी अस्पताल में तीसरा किडनी ट्रांसप्लांट करवाया है, जिससे अब उसके शरीर में कुल पांच किडनियां हो गई हैं. यह सर्जरी अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में की गई, जहां देवेंद्र बारलेवार का इलाज किया गया. वह पिछले 15 वर्षों से क्रॉनिक किडनी रोग से जूझ रहे थे और 2010 तथा 2012 में उनके दो प्रत्यारोपण असफल रहे थे.
तीसरे ट्रांसप्लांट की चुनौतीपूर्ण सर्जरी
डॉ. अहमद कमाल, वरिष्ठ सलाहकार, यूरोलॉजी, ने बताया कि 2022 में कोविड-19 की जटिलताओं के कारण उनकी स्थिति और बिगड़ गई. हालांकि, जब एक 50 वर्षीय ब्रेन-डेड किसान के परिवार ने अपनी किडनी दान करने का निर्णय लिया, तो बारलेवार के लिए उम्मीद की किरण जगी.
पिछले महीने हुई इस चार घंटे लंबी सर्जरी में कई दिक्कतें आईं, क्योंकि मरीज के शरीर में पहले से ही काम ना करने वाली चार किडनियां मौजूद थीं – दो जन्मजात और दो जिसे पहले ट्रांसप्लांट करवाया था. डॉ. कमाल ने बताया कि इतनी अधिक संख्या में किडनियों की उपस्थिति के कारण इम्यून सिस्टम का खतरा बढ़ गया था, जिसके लिए विशेष इम्यूनोसप्रेशन प्रोटोकॉल अपनाए गए.
सर्जरी की जटिलताएं और सफलता
डॉ. अनिल शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार, यूरोलॉजी, ने बताया कि मरीज के पतले शरीर और पूर्व सर्जरी के कारण पहले से बने चीरे की वजह से जगह की समस्या उत्पन्न हुई. साथ ही, इस बार की किडनी को सबसे ज्यादा ब्लड फ्लो वाले वेसल से जोड़ना था जो कि काफी ज्यादा मुश्किल भरा था.
हालांकि, हर दिक्कतों के बाद भी ट्रांसप्लांट सफल रहा, और मरीज को दस दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. डॉक्टरों के अनुसार, बारलेवार के क्रिएटिनिन स्तर दो सप्ताह के भीतर सामान्य हो गए और अब वे बिना डायलिसिस के जीवन व्यतीत कर रहे हैं.
ट्रांसप्लांट के क्या रही मरीज की प्रतिक्रिया?
बारलेवार ने कहा कि दो असफल ट्रांसप्लांट के बाद उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी. डायलिसिस के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अमृता अस्पताल ने उन्हें एक नया जीवन दिया. उन्होंने कहा कि अब वे अपने रोजमर्रा के कार्य खुद कर सकते हैं और उनकी सेहत में भी काफी सुधार हुआ है. यह दुर्लभ सर्जरी न केवल चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि उन मरीजों के लिए भी एक प्रेरणा है जो क्रॉनिक किडनी रोग से जूझ रहे हैं.
हरियाणा के पानीपत में शादी समारोह में हंगामा, दुल्हन ने लहंगा और ज्वेलरी पर उठाए सवाल
26 Feb, 2025 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के पानी पत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दुल्हन पक्ष के लोगों बारात को वापस लौटा दिया. दुल्हा समेत पूरी बारात को बैरंग लौटना पड़ा. दरअसल, दुल्हन को दुल्हा पक्ष की तरफ से लाया गया लहंगा पसंद नहीं आया. वर और वधू पक्ष के बीच दुल्हन के लहंगे और ज्वेलरी को लेकर ऐसी कहासुनी हुई की नौबत हाथापाई तक जा पहुंची. विवाद अधिक बढ़ा तो पुलिस बुलानी पड़ी. मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों का बीच बचाव किया. जानकारी के मुताबिक, बाराती पंजाब के अमृतसर से पानीपत के मॉडल टाउन की भाटिया कॉलोनी स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे. दुल्हन को बारात की दूल्हे की तरफ से लाया गया लहंगा पसंद नहीं आया. साथ ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाने से नाराज हो गए. इस पर मायके वालों ने बारात बैरंग लौटा दी.
बाराती पंजाब के अमृतसर से पानीपत के मॉडल टाउन की भाटिया कॉलोनी स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे. दुल्हन को बारात की दूल्हे की तरफ से लाया गया लहंगा पसंद नहीं आया. साथ ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाने से नाराज हो गए. इस पर मायके वालों ने बारात बैरंग लौटा दी.
दूल्हे के भाई ने कही ये बात
दूल्हे के भाई ने कहा कि हमने शादी के लिए करीब दो साल का समय मांगा था, लेकिन लड़की वाले बार-बार दबाव बना रहे थे. उन्होंने हमसे 10 हजार रुपए हॉल बुक कराने के नाम के लिए. लहंगा कभी 20 हजार तो कभी 30 हजार रुपए का बताया. हमने अभी नया घर बनाया है हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे. किसी तरह ब्याज पर पैसे लेकर हमसे जो बना वो हम लेकर आए थे.
रिश्ता तय होते ही बनाने लगे दबाव
वहीं लड़की की मां ने कहा कि हम मेहनत मजदूरी करते हैं. 25 अक्टूबर 2024 को पंजाब के अमृतसर में छोटी बेटी का रिश्ता तय हुआ था. दूसरी जगह बड़ी बेटी का रिश्ता हुआ. बड़ी के बेटी के ससुराल वालों ने शादी के लिए दो साल के लिए समय मांगा. उनकी मांग को स्वीकार कर ली. हमने छोटी बेटी की शादी भी बड़ी बेटी की शादी के साथ करने की सोची, लेकिन रिश्ता होते ही लड़के वाले शादी के लिए दबाव बनाने लगे.
सोमबीर पर हमला: काकड़ोली सरदारा के पशु चिकित्सालय में सर्जन के साथ हुआ झगड़ा
25 Feb, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोमबीर गांव काकड़ोली सरदारा स्थित पशु चिकित्सालय में बतौर सर्जन तैनात है। सुबह करीब 9 बजे वह घर से अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान जब वह अपने कमरे में जाकर बैठा तो किसी ग्रामीण ने आकर झगड़ा किया और बात कहासुनी तक पहुंच गई।
चरखी-दादरी के गांव काकड़ोली सरदारा स्थित पशु चिकित्सालय में मंगलवार सुबह सर्जन पर किसी ग्रामीण ने हमला कर दिया। इसमें सर्जन घायल हो गया और सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।
काकड़ोली सरदारा में पशु चिकित्सालय के सर्जन सोमबीर से ग्रामीण का झगड़ा, हाथापाई हुई
सोमबीर गांव काकड़ोली सरदारा स्थित पशु चिकित्सालय में बतौर सर्जन तैनात है। सुबह करीब 9 बजे वह घर से अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान जब वह अपने कमरे में जाकर बैठा तो किसी ग्रामीण ने आकर झगड़ा किया और बात कहासुनी तक पहुंच गई। इस दौरान हुई हाथापाई में कमरे में रखा सामान भी टूट गया।
इसके बाद सर्जन ने डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हमलावर को काबू कर लिया और फिलहाल घायल को गोपी सीएचसी भर्ती कराया गया और आरोपी को पुलिस थाने लेकर गई है। यहां मामले से संबंधित पूछताछ की जाएगी।
निलंबित सरपंच को ग्राम पंचायत की संपत्ति बहुमत वाले पंच को देने का निर्देश
25 Feb, 2025 12:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत छारा की सरपंच जया को निलंबित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि सरपंच पर गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते जनहित में उनका पद पर बने रहना उचित नहीं है।
प्रशासन ने निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई की योजना बनाई
उपायुक्त ने मामले की नियमित जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) झज्जर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं, निलंबित सरपंच को निर्देश दिया गया है कि वे ग्राम पंचायत की चल/अचल संपत्ति बहुमत रखने वाले पंच को सौंप दें। यह कार्रवाई पंचायत से जुड़े नियमों और प्रावधानों के तहत की गई है। प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
हाईवे पर फॉर्च्यूनर हादसे के बाद पुलिस ने किया त्वरित एक्शन, क्रेन से हटाया वाहन
24 Feb, 2025 01:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोनीपत : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम की स्थिति को संभाला और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को हटवाया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। सोनीपत नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली स्थित प्याऊ मनियारी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंचर हुई पिकअप बोलेरो को पीछे से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फॉर्च्यूनर में सवार चार युवकों को भी चोटें आई हैं।
कैसे हुआ हादसा
गांव मोहम्मदाबाद निवासी प्रीतम अपने क्लीनर योगेश के साथ पिकअप बोलेरो में बहालगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे, गाड़ी का टायर पंचर हो गया। योगेश गाड़ी से उतरकर पंचर चेक करने लगा, जबकि प्रीतम अंदर ही बैठा रहा। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सड़क पर खड़े योगेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी के अंदर बैठे चालक प्रीतम का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।
फॉर्च्यूनर सवार भी हुए घायल
हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार चार युवकों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नागरिक अस्पताल भिजवाया।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम की स्थिति को संभाला और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को हटवाया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा शहरी निकाय चुनाव के लिए घोषणापत्र किया पेश
24 Feb, 2025 12:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुरुग्राम : हरियाणा में आगामी शहरी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने शहरी मतदाताओं को लुभाने के लिए कई बड़े वादे किए हैं. कांग्रेस नेताओं ने जनता से अपील की है कि वे कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में लाएं, ताकि शहरों का विकास सुनिश्चित किया जा सके. गुरुग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान और पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
कब और कहां होंगे चुनाव?
हरियाणा में चार नगर परिषद, 21 नगरपालिका समितियों और सात नगर निगमों फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, रोहतक और यमुनानगर में चुनाव 2 मार्च को होंगे. वहीं, पानीपत नगर निगम के लिए मतदान 9 मार्च को होगा.
पिछले 10 साल में बीजेपी रही नाकाम: हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार पिछले 10 वर्षों से सत्ता में होने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम रही है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस के महापौर और पार्षदों को चुनें, ताकि शहरों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जा सके. उन्होंने दावा किया कि गुरुग्राम को BJP सरकार ने विकास के नाम पर ठगा है और उनकी पार्टी शहर की सूरत बदलने के लिए संकल्पित है.
घोषणापत्र में क्या हैं बड़े वादे?
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में हरियाणा के शहरी इलाकों के विकास के लिए कई योजनाएं पेश की हैं. जैसे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द शुरू, माता शीतला देवी मंदिर के निर्माण, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, पुरानी नालियों की सफाई और पक्कीकरण, हर वार्ड में लाइब्रेरी और वाई-फाई युक्त आधुनिक पुस्तकालय, महिलाओं और सफाई कर्मचारियों के लिए हर वार्ड में क्रेच सुविधा, शहरों में खुले जिम और सार्वजनिक स्थानों पर सुविधाएं, अतिक्रमण से बचाव और स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निर्माण और संपत्ति आईडी में सुधार और गृहकर को सरल बनाना.
कांग्रेस का कहना है कि हरियाणा के शहरी इलाकों को हरियाली और स्वच्छता से भरपूर बनाया जाएगा. शहरों के चौराहों और सड़कों को गड्ढा-मुक्त किया जाएगा, साथ ही बाजारों, सड़कों और चौकों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे या पुराने कैमरों को अपग्रेड किया जाएगा.
शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और बेसहारा पशुओं की समस्या का हल
घोषणापत्र के अनुसार, यातायात सुधारने के लिए योजनाबद्ध कार्य किए जाएंगे. आवारा पशुओं की समस्या भी एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है, जिसके लिए संवेदनशील और स्थायी समाधान निकाला जाएगा.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहरों में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए नई जगहों का निर्माण किया जाएगा और रात्रि आश्रयों में सुधार किया जाएगा. कांग्रेस इस बार नगर निगम वार्ड और नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव अपने चुनाव चिह्न पर लड़ रही है. पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस इन चुनावों के जरिए हरियाणा में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करना चाहती है.
हरियाणा नगर निगम चुनाव में प्रचार तेज, मुख्यमंत्री सैनी ने यमुनानगर में रोड शो किया
22 Feb, 2025 02:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीएम सैनी: हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। इसी सिलसिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री शनिवार को भाजपा मेयर प्रत्याशी के लिए प्रचार करने यमुनानगर पहुंचे हैं। जगाधरी में सीएम सैनी ने रोड शो निकाला।
यमुनानगर के जगाधरी में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे हैं। जगाधरी के पंजाबी धर्मशाला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों को पार्टी का पटका पहनकर सदस्यता ग्रहण कराई। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल व उनके साथ अन्य सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
यमुनानगर में मुख्यमंत्री सैनी का रोड शो
रोड शो के दौरान मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी साथ रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह रोड शो हनुमान मंदिर, प्यारा चौक, मधु चौक, शहीद भगत सिंह चौक फव्वारा चौक होते हुए अग्रसेन चौक रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए वापस वर्कशॉप रोड यमुनानगर पर से होते हुए बाईपास तक जाएगा।
रेवाड़ी में फिरौती मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने क्यू गर्ल टी-शर्ट और स्कर्ट पहनाकर घुमाया
22 Feb, 2025 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाश को क्यूट गर्ल लिखी टी-शर्ट और स्कर्ट पहनाने के मामले में कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई. बदमाश रोहित उर्फ कालिया को पुलिस ने गुरुवार को दस लाख रुपये की फिरौती मांगी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस ने शाम को आरोपी को पूरे बाजार में लड़कियों वाली स्कर्ट और क्यू गर्ल लिखी टी-शर्ट पहनाकर घुमाया था. इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद था. रेवाड़ी जिले की एक फोटो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक बदमाश को पुलिस स्कर्ट और क्यू गर्ल लिखी टी-शर्ट पहनाकर परेड कराती हुई नजर आ रही है. पकड़े गए आरोपी ने सज्जन नाम के एक शख्स से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. जिसके बाद उसने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
क्यू गर्ल लिखी टी-शर्ट पहनाकर बदमाश को घुमाया
इसके बाद शाम को क्राइम ब्रांच थाने की पुलिस ने आरोपी को लड़कियों के कपड़े पहनाकर बीच बाजार घुमाया. बदमाश को पहनाई गई टी-शर्ट पर क्यू गर्ल लिखा हुआ था. साथ ही उसके हथकड़ी लगी हुई थी. इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था. इस पूरी घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. वायरल फोटो और वीडियो आपत्ति जताते हुए एक वकील की तरफ से शनिवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास आदित्य सैनी की अदालत में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी.
कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
कोर्ट ने मामले में फोटो-वीडियो देखकर पुलिस के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है. साथ ही कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है. इस पूरे प्रकरण के बाद शिकायतकर्ता वकील ने अपनी शिकायत वापस ले ली है. कोर्ट में बदमाश रोहित उर्फ कालिया की पैरवी करने के लिए वकील हेमंत कुमार लूथरा पेश हुए थे.
पानीपत में प्रेम जाल में फंसाकर युवक का किडनैपिंग, 20 लाख की फिरौती की मांग
21 Feb, 2025 01:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के पानीपत से प्रेम जाल में फंसाकर किडनैपिंग का मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने चार दोस्तों संग मिलकर सोशल मीडिया पर देहरादून निवासी युवक से दोस्ती की. फोन नंबर एक्सचेंज किए फिर दोनों के बीच अफेयर चल पड़ा. युवक उस युवती के प्यार में इस कदर दीवाना हो गया कि उसके कहने पर वो पानीपत पहुंच गया. युवती ने उसे कहा था कि वो उसके साथ होटल में समय बिताना चाहती है.
युवक बिना कुछ सोचे समझे पानीपत के मून होटल पहुंच गया. लेकिन वहां जो कुछ भी उसके साथ होने वाला था वो उससे अंजान था. युवक ने होटल में रूम बुक किया फिर बाहर ही अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार करने लगा. गर्लफ्रेंड आई तो दोनों रूम में एंटर होने लगे. लेकिन तभी वहां चार लड़के आ धमके. उन्होंने दोनों को जबरन कार में बैठाया. फिर लड़की को तो बाद में छोड़ दिया लेकिन लड़के को अपने साथ ही रखा. फिर उसके परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी. लेकिन पानीपत पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 30 घंटों में अपहरण की गुत्थी सुलझा ली. सीआईए-2 की टीम ने इस वारदात का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. लेकिन पूरे मामले की मास्टरमाइंड यानि युवक की गर्लफ्रेंड अभी फरार है. उसकी तलाश जारी है.
स्कॉर्पियो गाड़ी में किया किडनैप
डीएसपी सतीश वत्स ने बताया, मंगलवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि सिवाह गांव स्थित मून होटल में एक युवक और युवती पहुंचे. तभी अचानक चार लड़के उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरन डालकर अगवा कर लिया और फरार हो गए. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तेजी से जांच शुरू की. एसपी लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सीआईए-2 टीम ने त्वरित कार्रवाई की. चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
लड़की अभी भी फरार
सतीश वत्स ने बताया, इस दौरान हैरान करने वाली कहानी सामने आई. पता चला कि लड़की इस पूरे प्लान की मास्टरमाइंड है. उसी ने चार दोस्तों के साथ मिलकर युवक को प्रेम जाल में फंसाया था. फिलहाल युवती फरार है. उसकी तलाश जारी है. जल्द ही युवती को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
हरियाणा पुलिस को मिले नए निर्देश, प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई
20 Feb, 2025 03:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा पुलिस को अब प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। घर से भागने वाले जोड़ों (कपल) की शिकायत पर पुलिस को बिना देरी के कार्रवाई करनी होगी। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद पुलिस द्वारा एसओपी स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर जारी की गई थी, लेकिन इसमें कुछ खामियां थी। इन्हें दुरुस्त करते हुए गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने नए सिरे से अधिसूचना जारी की है।
हर थाने में एएसआई रैंक के अधिकारी करेंगे सुनवाई
यह आदेश केवल शादीशुदा जोड़ों पर ही नहीं, बल्कि उन पर भी लागू होंगे, जो घर से तो भागे हुए हैं लेकिन अभी तक शादी नहीं की है। प्रेमी जोड़े के बिछड़ जाने पर अगर किसी एक ने भी अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत की, तो उसकी भी सुनवाई करनी होगी। थानों में इस तरह के मामलों की सुनवाई कम से कम एएसआई रैंक के अधिकारी द्वारा की जाएगी। एएसआई को इस तरह की शिकायत आने पर तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित जिले के नोडल अधिकारी को भी सूचित करना होगा। जिला पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में एसीपी (महिला सुरक्षा) या डीएसपी (महिला सुरक्षा) को नोडल अधिकारी नामित करना होगा। अगर किसी जिले में एसीपी/डीएसपी (महिला सुरक्षा) नहीं है, तो इसके लिए संबंधित पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक को किसी अधिकारी को नामित करना होगा।
तीन दिन में करना होगा सुरक्षा पर फैसला
थाने में एएसआई के पास शिकायत आने के बाद उसे दोनों पक्षों (लड़का व लड़की) की बात सुननी होगी। इसके बाद उसे अपना फैसला देना होगा। इतना ही नहीं, जब तक फैसला नहीं हो जाता तब तक प्रेमी जोड़े को सुरक्षा मुहैया करवानी होगी। एएसआई के फैसले से अंसतुष्ट होने पर संबंधित पक्ष पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक के पास अपील कर सकेंगे। उन्हें तीन दिनों के अंदर इस तरह के मामलों की सुनवाई करके निपटारा करना होगा।
इस तरह के मामलों में संबंधित पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक को रिव्यू करना होगा। रिव्यू की रिपोर्ट डीजीपी को भी भेजनी होगी। इतना ही नहीं, हर तिमाही डीजीपी द्वारा सुपरविजन किया जाएगा। पुलिस स्टेशन में जोड़े की ओर से शिकायत आने के बाद जांच में अगर अधिकार क्षेत्र का मामला बनता है तो संबंधित एएसआई को बिना किसी देरी के केस को संबंधित थाने में भेजना होगा। इस मामले में देरी या कोताही करने पर संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे।
हेल्प डेस्क बनाने होंगे
हर जिला पुलिस कार्यालय में सातों दिन और 24 घंटे काम करने वाले हेल्प डेस्क स्थापित करने होंगे। जीवन और आजादी का खतरा होने के मामले में हेल्प डेस्क तुरंत एक्शन लेंगे। इसका पूरा डिजिटल रिकॉर्ड रखना होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
