राजस्थान
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हरियाणा से जुड़ा हुआ दिलचस्प इतिहास
20 Feb, 2025 03:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा: शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री हैं. आज वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता हरियाणा से दिल्ली की दूसरी सीएम हैं. हरियाणा के जींद में उनका मायका है और भिवानी में ससुराल. हालांकि, रेखा के ससुराल वाले 50 साल पहले दिल्ली आकर बस गए थे. लेकिन आज भी रेखा गुप्ता भिवानी के एक मंदिर में पूरे परिवार के साथ आती रहती हैं. इस मंदिर की कहानी बेहद दिलचस्प है.
इस मंदिर का नाम है देवसरधाम. दिल्ली-पिलानी रोड पर भिवानी से मात्र सात किलोमीटर दूरी पर बसा गांव देवसर धार्मिक आस्था के हिसाब से प्रसिद्ध है. साथ ही यहां का मुख्य धाम देवसर धाम पहाड़ी पर बना माता रानी का मंदिर देश विदेश में भी प्रसिद्ध है. ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद मातारानी अवश्य ही पूरी करती हैं. नवरात्रों में तो इस मंदिर में देश व प्रदेश भर से श्रद्धालु पहुंचकर देवी माता की पूजा-अर्चना व अखंड ज्योति जलाकर परिवार के लिए सुख व समृद्धि की कामना करते है.
700 साल पुराना मंदिर
गांव के इतिहास की बात करें तो देवसर गांव करीब 700 साल से ज्यादा पुराना है. बताया जाता है कि एक जमाने में यह इलाका बंजर हुआ करता था. एक बार बंजारा समूह यहां गाय चराते हुए पहुंच गया. रात को उन्होंने यहां ठहराव किया. सुबह अपनी गायों को ले जाने लगे तो गाय वहां से उठी नहीं. जब वह गाय उठाने के लिए प्रयास कर रहे थे तो अचानक आकाशवाणी हुई कि अरे मां दुर्गा को याद करो, मां तुम्हारी मदद करेंगी. यह आवाज सुन बंजारा समूह के लोगों ने वहीं से कंकड़ पत्थर एकत्रित किए और माता रानी के लिए छोटी सी मंदिर रूपी जगह बनाई और पूजा अर्चना की. जैसे ही पूजा-अर्चना शुरू हुई, वैसे ही सभी गाय उठने लगीं. इसके बाद जब भी वे यहां आते माता रानी को याद जरूर करते.
ब्राह्मण-राजपूत पुजारी
मंदिर के पुजारी विक्रम ने बताया कि यह मंदिर प्राचीन समय से स्थापित है. इस मंदिर में राजपूत व ब्राह्मण समाज से जुड़े पुजारी पूजा-पाठ करते हैं. इससे यहां भाईचारा एवं एकता को भी बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि देवसर धाम में गर्मी व सर्दी के दोनों नवरात्रि पर नौ दिन तक पूजा-पाठ होती है. जिसमें केवल हरियाणा प्रांत से ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी लोग मन्नत मांगने व पूजा करने के लिए पहुंचते हैं.
जींद के गांव में नीम के पेड़ से निकल रहा दूध जैसा तरल, स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी
19 Feb, 2025 05:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा: जींद के एक गांव में 20 साल पुराने नीम के पेड़ से दूध जैसा तरल पदार्थ निकलने लगा. गांव के लोग इसे चमत्कार और आस्था से जोड़कर देखने लगे. कुछ लोग लोटा भरकर उसे घर ले जाने लगे. वहीं, कुछ लोग पेड़ की पूजा करने लगे. लेकिन जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने तरल पदार्थ के सैंपल लिए और लोगों से कहा कि इसे गलती से भी न पिएं.
हरियाणा के जींद में एक गांव है खरकभूरा. यहां अचानक 20 साल पुराने नीम के पेड़ से सफेद तरल पदार्थ निकलने लगा, जो दिखने में बिल्कुल दूध जैसा था. लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी वो लोटा लेकर वहां पहुंचे. उस तरल पदार्थ को घर ले जाने लगे.
यही नहीं, कुछ लोग को इसे चमत्कार मानकर नीम के पेड़ की पूजा करने लगे. तभी इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई. स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव में पहुंची. उन्होंने तरल पदार्थ का सैंपल लिया. साथ ही लोगों से अपील की कि वो इस तरल पदार्थ का गलती से भी सेवन न करें. यह तरल पदार्थ 20 दिन से लगातार निकल रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ से निकलने वाला तरल पदार्थ नारियल के पानी की तरह हैं. वहीं, कुछ लोग इसे दूध बता रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोग तो इस तरल को बोतलों में भरकर अपने घर भी लेकर जा रहे हैं. प्रशासन ग्रामीणों से अपील की है कि जो सफेद तरल निकल रहा है उसका इस्तेमाल न करें. मंगलवार को स्वास्थ्य, वन, पंचायत एवं जन स्वास्थ्य विभाग की टीम नीम के पेड़ से निकल रहे पानी के निरीक्षण के लिए पहुंची. स्वास्थ्य विभाग उचाना से टीम में शामिल एमपीएचडब्ल्यू विक्रम श्योकंद ने बताया कि यह एक रासायनिक प्रक्रिया है. नीम के पेड़ से निकल रहे पानी में चमत्कार जैसी कोई बात नहीं है. ग्रामीण किसी प्रकार के अंधविश्वास में न पड़ें.
करनाल: स्पिनिंग मिल के गोदाम में आग, करोड़ों रुपये का माल जलकर हुआ खाक
19 Feb, 2025 04:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करनाल: करनाल के अलीपुरा गांव में स्पिनिंग मिल के गोदामो में भयंकर आग लग गई। कई घंटों से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। गोदाम मालिक के मुताबिक इस हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आग की लपटें काफी तेज
करनाल के अलीपुरा गांव में स्पिनिंग मिल के तीन गोदाम अचानक से धूं-धूं कर जलने लगे। आग की लपटें काफी तेज थी। आग से इन गोदामों में रखा हुआ पदार्थ और मशीनें जलकर हुई राख हो गईं। फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नही चला पाया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए पानीपत से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गईं। बताया जाता है कि पहले एक गोदाम में आग लगी। धीरे-धीरे आग की लपटों ने दूसरे और तीसरे गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया।
एबी इंटरनेशनल स्पिनिंग मिल के गोदाम में आग
बताया जाता है कि आग लगने के चंद मिनटों के अंदर ही तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते तीन गोदाम आग की चपेट में आ गए। हालांकि गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी की जान नहीं गई। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। एबी इंटरनेशनल स्पिनिंग मिल के मालिक अशोक गोयल ने बताया जैसे ही हमारे कर्मचारी ने आग लगने की हमें जानकारी दी, हमने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उन्होंने बताया कि हमारी कंपनी के पास भी आग बुझाने के यंत्र हैं लेकिन वे इस भीषण आग के सामने ठहर नहीं सके। हवा काफी तेज चल रही थी जिससे आग फैलती चली गई।
गुरुग्राम नगर निगम मेयर चुनाव: दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन, मुकाबला तय
18 Feb, 2025 01:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेयर पद : गुरुग्राम नगर निगम के मेयर पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार 17 फरवरी को केवल दो उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया है. यानी अब मेयर पद के लिए सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की राजरानी मल्होत्रा और कांग्रेस की सीमा पाहुजा के बीच होगा. वहीं, मानेसर नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें तीन कवरिंग उम्मीदवार शामिल हैं. मुख्य मुकाबला बीजेपी के सुंदरलाल यादव सरपंच और कांग्रेस के नीरज यादव के बीच माना जा रहा है. इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवार विजय सिंह चौहान और डॉ. इंदरजीत यादव भी चुनावी मैदान में हैं.
नामांकन के दौरान बीजेपी ने दिखाई एकजुटता
बीजेपी ने नामांकन से पहले एक जनसभा आयोजित कर अपनी एकजुटता दिखाई है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने राजरानी मल्होत्रा के नामांकन पत्र दाखिल किए. इस मौके पर बीजेपी की मजबूत दावेदार उषा प्रियदर्शी भी मौजूद थीं. जिला बीजेपी के अधिकतर नेता और विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सीमा पाहुजा ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया.
मानेसर में, हरियाणा सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन से पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार के लिए वोट देना चाहिए, जिसका मतलब है कि बीजेपी केंद्र और हरियाणा सरकार के साथ-साथ नगर निगम में भी सत्ता में रहे.
9 मार्च को वोटिंग और 12 मार्च को नतीजे
मानेसर नगर निगम के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 141 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी शुरू हुई नामांकण की प्रक्रिया 19 फरवरी तक चलेगी. पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन 21 फरवरी से शुरू होंगे. 9 मार्च को वोटिंग और 12 मार्च को काउंटिंग होगी. चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है और जनता अब अपने नेताओं को चुनने के लिए तैयार है.
अनिल विज का बयान: मैं खुद एक तूफान हूं, टकराने वालों का होगा खात्मा
18 Feb, 2025 01:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अनिल विज: हरियाणा के अंबाला कैंट से सात बार के विधायक अनिल विज ने सोमवार 17 फरवरी को नगर परिषद अंबाला सदर चुनाव के लिए आयोजित बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में एक बार फिर विरोधियों पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए उनके खात्मे का पैगाम हूं. विज ने अपने संबोधन में सीएम नायब सिंह सैनी और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, अगर कोई खेल खेलता है तो आपको उसके खेल का शिकार नहीं होना चाहिए. एक वफादार पार्टी कार्यकर्ता के रूप में आपको अपना काम करना चाहिए और किसी भी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए. उसके लिए, मैं खुद हूं. तूफानों से मैं खेलता हूं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, मुझसे टकराने वालों के लिए उनके अंत का पैगाम हूं.
विज ने की पीएम मोदी-सीएम सैनी की तारीफ
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यों की प्रशंसा भी की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को पूरी तेजी से आगे ले जा रहे हैं और 2047 तक वह भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं. एक सर्वे आया है कि चुनाव के बाद पीएम की लोकप्रियता 28 प्रतिशत बढ़ गई है. प्रदेश में नायब सैनी की सरकार है और एक दिन भी खाली नहीं जाता जिस दिन वो प्रदेश के लोगों, प्रदेश के विकास के लिए नई-नई घोषणाएं न कर रहे हो.
केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ नगर परिषद से जाए
हरियाणा में डबल इंजन सरकार है, लेकिन लोगों में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नगर परिषद से होते हुए जाए इसके लिए जिस पार्टी की केंद्र और प्रदेश में सरकार है उसी पार्टी की नगर परिषद में भी होना आवश्यक है. वहीं निकाय चुनाव के लिए उम्मदीवारों के सेलेक्शन पर सवाल पूछे जाने पर अनिल विज ने जवाब देने से इनकार कर दिया.
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यमुना पानी में जहर घोलने के आरोप में सोनीपत कोर्ट में सुनवाई
17 Feb, 2025 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर घोलने जैसा गंभीर आरोप लगाया था. इससे नाराज हरियाणा के राई में कार्यरत सिंचाई विभाग के अधिकारी ने सोनीपत सीजेएम कोर्ट में उनके खिलाफ याचिका दायर की थी सोनीपत कोर्ट ने उसी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी 2025 को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था. आज इस मसले पर सोनीपत कोर्ट में सुनवाई होगी. दरअसल, आप प्रमुख के इस बयान को लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में काफी विवाद हुआ था. सूत्रों से अनुसार अरविंद केजरीवाल आज सोनीपत कोर्ट में पेश होने की उम्मीद है.
केजरीवाल के बयान पर सियासी हलचल
फिलहाल, हरियाणा और दिल्ली के लोगों में इस मसले पर अदालत का अगला रुख क्या होता है, को जानने की उत्सुकता है. विरोधी दलों ने भी अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर तल्ख प्रतिक्रिया दी थी. बीजेपी ने आप प्रमुख और उनके अन्य नेताओं को इस बात को सही साबित करने की चुनौती दी थी. साथ ही कहा था कि ऐसा न करने पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.
AAP प्रमुख ने क्या कहा था?
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर यानी 27 जनवरी 2025 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने ऐसा काम किया है जो पहले कभी नहीं देखा गया. दिल्ली के लोगों को पीने का पानी हरियाणा और यूपी से मिलता है. हरियाणा सरकार ने दिल्ली में आने वाले यमुना के पानी में जहर मिला दिया है. पूर्व सीएम ने दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों का आभार जताते हुए उस दिन कहा था कि उन्होंने इस साजिश को पकड़ लिया. दिल्ली वालों पर मंडराते खतरे को देख पानी को सीमा पर ही रोक दिया. यमुना के जहरीले पानी को दिल्ली में नहीं आने दिया.
हरियाणा में टोल टैक्स समाप्त, 17 फरवरी को नूंह के टोल प्लाजा को बंद किया जाएगा
17 Feb, 2025 01:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा सरकार जल्द ही एक टोल टैक्स को खत्म करने जा रही है. 17 फरवरी को नूंह में पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा. इससे NCR में रहने वाले लोगों को और हरियाणा से राजस्थान जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. यही नहीं, उम्मीद है कि गुरुग्राम-फरीदाबाद और सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर भी टोल खत्म किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड के टोल प्लाजा-42 को सोमवार 17 फरवरी की रात 12 बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद लोग बिना टोल टैक्स अदा किए यहां से आवाजाही कर सकेंगे, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी. उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत यह कार्रवाई की जा रही है.
उपायुक्त ने बताया कि यह टोल प्लाजा 18 महीने की अवधि के लिए मैसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को आवंटित किया गया था. इसकी अवधि 17 फरवरी 2025 की रात 12 बजे खत्म हो रही है. इसको बंद करने के लिए इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं. टोल प्लाजा बंद होने के बाद यात्रियों को इस मार्ग पर टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा.
राजस्थान जाने वालों को राहत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस टोल को बंद करने की घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसे अब लागू किया जा रहा है. इस फैसले से पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड से राजस्थान सीमा तक यात्रा करने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी. फरीदाबाद जिला चारों ओर से टोल से घिरा हुआ है, जिससे लोगों को यात्रा के दौरान कई जगह टैक्स चुकाना पड़ता है. गुरुग्राम जाने के लिए बंधवाड़ी के पास टोल देना पड़ता है. बल्लभगढ़ से सोहना जाने के लिए पाखल के पास टोल चुकाना होता है. इसी प्रकार दिल्ली के लिए बदरपुर बॉर्डर, पलवल के लिए गदपुरी टोल और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए किरंज टोल मौजूद है.
ये टोल भी हटाए जा सकते हैं
अब उम्मीद की जा रही है कि गुरुग्राम-फरीदाबाद और सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर भी टोल खत्म किया जाएगा. लोगों की मांग है कि इस टोल से मुक्ति दिलाई जाए, क्योंकि यहां काफी सालों से टोल वसूला जा रहा है. लोगों की शिकायत है कि सोहना रोड पर टोल वसूला जा रहा है, लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब है.
भा.ज.पा. ने रोहतक नगर निगम चुनाव के लिए 22 वार्ड पार्षदों की सूची जारी की
15 Feb, 2025 12:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रोहतक नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने मेयर प्रत्याशी के बाद 22 वार्ड पार्षदों की सूची जारी कर दी है। सबसे ज्यादा सात जाट समाज से प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि चार एससी व चार पंजाबी समुदाय से टिकट दिया गया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी के लिए युवा चेहरे अमित खटक को टिकट दिया है। हरियाणा निकाय चुनाव: रोहतक में भाजपा ने सात जाट प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, चार पंजाबी तो चार SC समाज से.
जाट समाज से
वार्ड प्रत्याशी
1 अक्षय
9 कुलबीर
10 मेजर ज्योति बोहर
11 राजेश प्रधान
12 सुशील नांदल
13 सूबेदार धर्मबीर फौजी
22 रीना रानी
एससी समाज
2 आशालता
3 शोभा बिड़लान
4 रिंकू देवी
5 सुरेश किराड़
पंजाबी समाज
7 कपिल नागपाल
14 कंचन खुराना
15 अनिता मिगलानी
16 मुक्ता नागपाल
ब्राह्मण व बनिया समाज
17 डिंपल जैन
19 नरेंद्र कौशिक
20 प्रवीण कौशिक
अन्य समाज
6 नीरा भटनागर कायस्त
8 कविता सैनी
18 देवी रानी रोहिल्ला
21 बीजेंद्र बैरागी
जाट समाज पर भाजपा का फोकस
लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का जिले में पूरी तरह सफाया कर दिया था। जाट बहुल जिले में भाजपा ने नगर निगम चुनाव में रणनीति बदली है। 22 वार्ड में सबसे ज्यादा सात प्रत्याशी जाट समाज से उतारे हैं। इसके बाद चार एससी तो चार पंजाबी समुदाय को टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ चुकी अनीता मिगलानी व नीरा भटनागर पर भी भरोसा जताया है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के करीबी कपिल नागपाल वार्ड सात से पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगे। टिकट के लिए आवेदन न करने वाले पूर्व पार्षद राधेश्याम ढल व तिलकराज खड़का का सूची से नाम गायब है। हरियाणा निकाय चुनाव: रोहतक में भाजपा ने सात जाट प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, चार पंजाबी तो चार SC समाज से माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक हरियाणा निकाय चुनाव: रोहतक में भाजपा ने सात जाट प्रत्याशियों को मैदान में उतारा.
रोहतक
लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का जिले में पूरी तरह सफाया कर दिया था। जाट बहुल जिले में भाजपा ने नगर निगम चुनाव में रणनीति बदली है। 22 वार्ड में सबसे ज्यादा सात प्रत्याशी जाट समाज से उतारे हैं।
भाजपा प्रत्याशियों की पूरी सूची:
वार्ड 1: गौरव कुमार भट्ट
वार्ड 2: प्रवीन रानी
वार्ड 3: सिमरन
वार्ड 4: कमल किशोर
वार्ड 5: संदीप कोहली
वार्ड 6: ज्योति झांगड़ा
वार्ड 7: निशा मदान
वार्ड 8: सतीश गर्ग
वार्ड 9: मनक सिंह
वार्ड 10: पंकज खन्ना
वार्ड 11: सुषमा मेहता
वार्ड 12: दरबारा सिंह
वार्ड 13: दुष्यंत हरियाल बक्शी
वार्ड 14: बक्शीश कौर
वार्ड 15: मोहन लाल अरोड़ा
वार्ड 16: सरिता देवी
वार्ड 17: प्रेम नारायण अवस्थी
वार्ड 18: श्याम लाल सिंगला
वार्ड 19: मुकंद लाल
वार्ड 20: मनिंदर छिंदा
वार्ड 21: एकता गोयल
वार्ड 22: चेतन धानक
वार्ड 23: गुरजीत सिंह
वार्ड 24: पूजा यादव
वार्ड 25: आशु बाला
वार्ड 26: प्रिया नारंग
वार्ड 27: धनराज
वार्ड 28: रेखा
वार्ड 29: रामराज कौशिक
वार्ड 30: वेद प्रकाश
वार्ड 31: कवि बजाज
वार्ड 32: सुधीर चुग
महाकुंभ फेम IITian बाबा का बयान: 'मैं इन विवादों से दूर रहता हूं!
15 Feb, 2025 12:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अभय सिंह : महाकुंभ फेम IITian बाबा आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अक्सर लोगों से बातचीत करने और उनके सवालों के जवाब देने के लिए लाइव भी आते हैं. हाल ही में उनके एक लाइव के दौरान किसी ने विवादित शो इंडियाज़ गॉट लैटेंट पर टिप्पणी करने को कहा तो IITian बाबा उर्फ अभय सिंह ने कहा कि उन्हें इस विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं है. IITian बाबा (अभय सिंह) ने कहा, "यार मैं ये सब तो देख ही नहीं रहा हूं. मैं सारा दिन अपने काम में व्यस्त रहता हूं. इतना व्यस्त हूं कि मैं अपने ऊपर बनने वाले वीडियोज़ भी नहीं देख पाता." उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कर्म से मतलब है, भगवान कहते हैं कर्तव्य पर ध्यान देना चाहिए इसलिए वो अपने कर्तव्य पर ध्यान देते हैं. बता दें कि इंडियाज़ गॉट लैटेंट शो फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई है. इस शो में किए गए विवादित टिप्पणियों के बाद शो के होस्ट समय रैना और मशहूर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया पर केस दर्ज किया गया है. शो के दौरान की गईं अश्लील टिप्पणियों पर लगातार सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. ऐसे में लोग हर किसी का जवाब जानना चाहते हैं.
क्या है इंडियाज़ गॉट लैटेंट विवाद?
पॉडकास्ट शो के होस्ट 'बीयर-बाइसेप्स' के नाम से मशहूर रणवीर इलाहाबादिया, जो धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा करते हैं, उनकी इस शो पर की गई एक अश्लील टिप्पणी ने लोगों को नाराज कर दिया. इसके बाद आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया और कई लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, रणवीर इलाहाबादिया ने माफी मांग ली है, लेकिन मामला अभी शांत नहीं हुआ है. लोग अब भी इस शो और होस्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस इस विवाद की जांच में जुटी है.
इस बीच, शो के निर्माताओं ने सफाई दी है कि उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन था, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना. लेकिन यह विवाद दिखाता है कि समाज में कुछ विषय बेहद संवेदनशील होते हैं और किसी भी सार्वजनिक मंच पर बोलते समय विशेष सतर्कता जरूरी है, और सोशल मीडिया के इस दौर में ऐसे मंचों का आज की युवा पीढ़ी पर कितना प्रभाव पड़ता है. अब पुलिस कार्रवाई के नतीजों पर नजर रहेगी और सवाल उठेगा कि ऐसे बयानों पर नियंत्रण कैसे रखा जाए.
महिपाल ढांडा का दावा: नगर निगम चुनावों में बीजेपी का परचम लहराएगा
12 Feb, 2025 02:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महिपाल ढांडा : हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने दावा किया है कि नगर निगम चुनावों में बीजेपी का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास को गति देगी। महिपाल ढांडा ने कहा कि बीजेपी एक कैडर-आधारित पार्टी है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अथक प्रयास कर रही है। नगर निगम चुनावों में भी पार्टी को लोगों का विश्वास हासिल होगा। उन्होंने आगे जोर दिया कि वादों को पूरा करने का पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड इन महत्वपूर्ण चुनावों में जीत हासिल करने की कुंजी होगा।
17 फरवरी तक जारी रहेगी नामांकन प्रक्रिया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "बैठक के दौरान नगर निगम चुनावों से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक जारी रहेगी। हमने एक समिति बनाने का भी फैसला किया है जो नगर निगम चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए जिम्मेदार होगी।
कांग्रेस ने इवीएम के इस्तेमाल पर जताई चिंता
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों ईवीएम के इस्तेमाल पर चिंता जताई है, परिणाम घोषणा में देरी पर सवाल उठाया है और अनुसूचित जाति एससी समुदाय के लिए उचित प्रतिनिधित्व की मांग की है। उन्होंने कहा, हमने मांग की है कि उत्तराखंड की तरह ईवीएम के बजाय मतपत्रों का उपयोग करके चुनाव कराए जाएं। हर राज्य के चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाए जा रहे हैं और इसकी प्रामाणिकता पर संदेह के कारण मामले दर्ज किए गए हैं, इसलिए कानून के तहत अनुमति के अनुसार मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
अनिल विज ने बीजेपी को भेजा जवाब, 'समय से पहले और ठंडे पानी से नहाकर लिखा
12 Feb, 2025 01:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अनिल विज : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने पार्टी की तरफ से मिले नोटिस का जवाब भेज दिया है. उन्होंने बुधवार 12 फरवरी को कहा कि मैंने ठंडे पानी से नहाकर, खाना खाकर, समय से पहले जवाब लिखकर भेज दिया है. विज ने कहा कि मैंने ये भी लिखा है कि पार्टी कोई और बात का जवाब भी चाहती है तो वो देने के लिए तैयार हैं. उन्हें जितना याद था, उतना उन्होंने अपने जवाब में लिखकर भेज दिया है.
जवाब जला देंगे- अनिल विज
मंत्री अनिल विज ने कहा, वो अपना जवाब सार्वजनिक नहीं करेंगे, जो उन्होंने लिखा है उस जवाब की कतरने भी घर जाकर जला देंगे. अंबाला कैंट से विधायक विज ने उन्हें मिले नोटिस के सार्वजनिक होने पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी भी जांच करवा सकती है और ना चाहे तो उसकी मर्जी है. विज की मानें तो उन तक नोटिस पहुंचने से पहले नोटिस सार्वजनिक हो चुका था, उन्हें मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली थी. अनिल विज को नोटिस भेजे जाने के एक दिन बाद मंगलवार (11 फरवरी) को हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई. अनिल विज को दिए गए नोटिस पर भी बात हुई.
नोटिस में क्या लिखा है
अनिल विज को भेजे नोटिस में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा था, ''यह सूचित किया जाता है कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं. यह गंभीर आरोप हैं और यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है. उन्होंने कहा था, आपका यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि यह उस समय पर हुआ है जब पार्टी पड़ोसी राज्य (दिल्ली) में चुनावों के लिए अभियान चला रही थी.
अनिल विज ने क्या कहा था
अंबाला छावनी से सात बार के विधायक विज लगातार सीएम नायब सिंह सैनी पर निशाना साध रहे थे. अनिल विज ने पिछले दिनों कहा था, पदभार संभालने के बाद से वह सैनी उड़न खटोला हेलीकॉप्टर पर सवार हैं. अगर वह नीचे आए, तो उन्हें लोगों की पीड़ा दिखाई देगी.
हरियाणा में IB की रेड, रोहतक के पटेल नगर में चिराग के घर और ऑफिस पर छापा
11 Feb, 2025 01:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा में IB की रेड: रोहतक के पटेल नगर पहुंची टीम; ऑनलाइन कंपनी चलाते हैं चिराग, घर व ऑफिस पर मारा छापा
रोहतक
परिवार के सभी लोगों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और सभी को एक कमरे में बैठ कर पूछताछ करने शुरू कर दी। करीब 7 घंटे से लगातार छापेमारी और पूछता जारी है। ऑनलाइन कंपनी चलाने वाले एक कारोबारी के घर और कार्यालय पर मंगलवार तड़के 6:00 बजे इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने छापा मारा है। 6 गाड़ियों में 20 से अधिक अवसर कर्मचारी घर पर तो करीब चार गाड़ियों में 12 लोग ऑफिस पर दस्तावेज तलाश करते हुए पूछताछ कर रहे हैं।
रोहतक के आर्य नगर में IB का छापा, चिराग कुमार की कंपनी और घर पर पूछताछ
रोहतक के आर्य नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर में चिराग कुमार रहते हैं। उन्होंने एक कंपनी बना रखी है और उनका ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम है। उनका हिसार रोड पर कंपनी का कार्यालय है। मंगलवार तड़के सुबह 6:00 बजे चंडीगढ़ और पंजाब नंबर की 6 लग्जरी कारों में 20 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी पटेल नगर स्थित चिराग के घर पर पहुंचे और पूछताछ करते हुए दस्तावेज खानदान ने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
IB की छापेमारी: चिराग कुमार के परिवार के मोबाइल कब्जे में, 7 घंटे से जारी पूछताछ
परिवार के सभी लोगों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और सभी को एक कमरे में बैठ कर पूछताछ करने शुरू कर दी। करीब 7 घंटे से लगातार छापेमारी और पूछताछ जारी है। जबकि दूसरी टीम के 10 से 12 लोगों ने कंपनी कार्यालय पर दस्तावेज खाना ले और अपने कब्जे में ले लिए।
हरियाणा सरकार 28 फरवरी से लागू करेगी तीन नए आपराधिक कानून, सीएम नायब सिंह सैनी का ऐलान
11 Feb, 2025 12:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा सरकार 28 फरवरी से तीनों नए आपराधिक कानून लागू करने जा रही है. इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कर दिया है. बीते शुक्रवार को सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो इन तीन नए आपराधिक कानूनों को अपने यहां लागू करेगा. इनमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम शामिल हैं. ये तीन नए कानून 1 जुलाई, 2024 से भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता,1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह ले चुके हैं.
सीएम सैनी ने क्या कहा
बता दें बीते शुक्रवार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की थी. इसी बैठक के बाद उन्होंने ऐलान किया था कि अब हरियाणा सरकार तीन नए आपराधिक कानूनों को बजाय 30 मार्च के 28 फरवरी तक लागू कर देगी. सीएम ने बैठक में उन्होंने अवैध रूप से विदेश में जाने और वहां से आने वालों पर रोक लगाने, अवैध घुसपैठियों, बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए. समीक्षा के समय सीएम ने संकेत दिया कि अवैध अप्रवास (इमीग्रेशन) रोकने के लिए फरवरी-मार्च में शुरू होने वाले बजट सत्र में कानून बनाया जाएगा.
नए कानून में क्या-क्या
नए कानूनों में पहली बार बार मौब लिंचिंग को परिभाषित किया गया है.
.एफआईआर दर्ज होने से सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में न्याय मिल सकेगा.
.नए कानूनों में सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने की समय सीमा भी तय की गई है.
.समय सीमा तय होने से तारीख पर तारीख से निजात मिलेगी.
.नए कानूनों पर लगभग 22.5 लाख पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग के लिए 12 हजार मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने का लक्ष्य था.
.नए कानूनों में सात साल या उससे अधिक की सजा वाले अपराधों में फोरेंसिक जांच को अनिवार्य किया गया है.
.नए कानूनों के तहत भी रिमांड का समय पहले की तरह 15 दिनों का है.
.देश की हर क्षेत्रीय भाषा में इन कानूनों को उपलब्ध कराया जाएगा.
बंधवाड़ी में कैंटर चालक को लूटा, तीन बदमाशों ने पेड़ से बांधकर किया वारदात
10 Feb, 2025 03:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुरुग्राम : बंधवाड़ी में खाना खाने के लिए रुके एक कैंटर चालक को रविवार रात तीन लोगों ने पकड़कर जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। तीन लोग उसके पास से पर्स और लोहे से लदी कैंटर गाड़ी को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने डीएलएफ फेस एक थाने में केस दर्ज कराया है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी रमाशंकर ने थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह विनोद सिंह की टाटा कैंटर गाड़ी चलाते हैं। रविवार रात साढ़े नौ बजे वह फरीदाबाद स्थित एजी स्टील कंपनी से लोहा भरकर गुरुग्राम के दौलताबाद के लिए चले थे। रास्ते में बंधवाड़ी के पास ढाबे पर खाना खाने के लिए वह रुके।
बंधवाड़ी के पास क्यों रुका था कैंटर चालक
इसी दौरान गाड़ी के पास आए तीन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और सड़क किनारे जंगल ले गए। यहां एक पेड़ से बांध दिया। उनका फोन जंगल में फेंक दिया। जेब से पर्स और चाबी निकालकर उनकी कैंटर गाड़ी लूटकर ले गए। पेड़ से अपने आप को छुड़ाकर उन्होंने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पहुंचकर आसपास के लोगों से भी आरोपितों के हुलिए के बारे में पूछताछ की। थाना पुलिस ने कहा कि जल्द अी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रास्ते पर खड़ी गाड़ी हटाने के लिए कहा तो युवक को पीटा
एक अन्य मामले में, सेक्टर 51 मेफील्ड गार्डन सोसायटी में घर के बाहर रास्ते में खड़ी कार को सही तरीके से खड़ी करने के लिए कहना एक युवक को भारी पड़ गया। घर में रहने वाले दो लोगों ने युवक को सड़क पर गिराकर मारपीट की। युवक की शिकायत पर सेक्टर 50 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मेफील्ड गार्डन निवासी दीपक यादव ने थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रविवार सुबह दस बजे वह अपनी कार से पत्नी के साथ कहीं गए थे। जब वह वापस घर जा रहे थे तो घर के पास ही रास्ते में एक अन्य कार खड़ी थी। जब कार मालिकों से कार हटाने के लिए कहा तो दो लोगों सुमित व गोवर्धन ने उनसे बेरहमी से मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर दोनों वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
कांग्रेस नेता राजीव राजा गिरफ्तार, मॉल कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोप
10 Feb, 2025 01:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मंत्री रवनीत सिंह : मॉल एन्क्लेव के कारोबारी रविश गुप्ता से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता राजीव राजा को गिरफ्तार किया है। वह पार्टी का शहरी युवा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का करीबी रह चुके हैं। राजा की गिरफ्तारी की सूचना पर कई नेता थाने भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। फिलहाल थाना नंबर आठ की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये है पूरा मामला
बता दें कि कारोबारी रविश गुप्ता को कुछ दिन पहले एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप के जरिए फोन आया था। फोन करने वाले ने उनसे 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी। कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में राजीव राजा का नाम सामने आया। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए तीन आरोपितों के मोबाइल में से राजा की कॉल डिटेल मिली है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक राजीव राजा अपने साथियों के साथ एक भोग समागम में शामिल होने के लिए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में पुलिस ने उसकी गाड़ी को घेर लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस राजीव राजा से पूछताछ कर रही है। इसमें कई अहम जानकारियों से पर्दा उठने की संभावना है।
राजीव राजा को फंसाया गया है
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा की कारोबारी से 30 लाख की रंगदारी मामले में गिरफ्तारी के बाद बिट्टू इंटरनेट मीडिया पर राजा के हक में खड़े होते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा मुझपर पर्चा दर्ज करें, मेरे दोस्तों को परेशान न करें। बिट्टू ने कहा कि सत्र खत्म होने के बाद मैं खुद मुख्यमंत्री मान के आवास के बाहर सरेंडर करने जाऊंगा। राजीव राजा मेरे यूथ समय के दोस्त हैं। वह एक व्यापारी हैं। उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। राजीव राजा के परिवार से मुझे फोन आया और उन्होंने मुझे इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके मुंह से राजा का नाम निकलवाया गया है और उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। बिट्टू ने कहा कि लुधियाना पुलिस ने 10 जगहों पर छापेमारी की है। पुलिस मेरे करीबियों पर छापेमारी कर रही है और युवाओं को झूठे केस में फंसा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
