राजस्थान
सिद्धार्थ की शहादत पर मंगेतर सोनिया का दर्द, पार्थिव शरीर देखकर नहीं रोक पाई खुद को
5 Apr, 2025 06:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के रेवाड़ी में लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. शहीद सिद्धार्थ के सम्मान में हाथों में तिरंगा लिए कई पूर्व सैनिक और भारी संख्या में लोग अंतिम संस्कार वाली जगह पहुंचे थे. सिद्धार्थ गुजरात में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना में शहीद हो गए थे. लोगों ने सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए. इस दौरान सिद्धार्थ की मंगेतर सोनिया भी मौजूद थीं.सिद्धार्थ और सोनिया की 10 दिन पहले ही सगाई हुई थी. वहीं दोनों की 2 नवंबर को शादी होनी थी.
अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रोई मंगेतर
शहीद सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर देखते ही सोनिया जोर-जोर से रोने लगीं. वह बार-बार रोते हुए कहती रही कि प्लीज एक बार मुझे उसकी शक्ल दिखा दो. सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर से लिपटकर सोनिया बार बार यही कर रही थीं कि बेबी तू आया नहीं मुझे लेने.. तू बोलकर गया था कि तुझे लेने आऊंगा. ऐसे में सोनिया को रोता देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं. सोनिया और सिद्धार्थ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
विमान दुर्घटना में हो गए शहीद
सिद्धार्थ (28) बुधवार रात जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास विमान दुर्घटना में शहीद हो गए थे. सिद्धार्थ पूर्व सैनिकों के परिवार से थे, उनके पिता सुशील भारतीय वायुसेना में सेवा दे चुके थे तथा उनके दादा और परदादा भी सेना में रहे थे. सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमें उसपर हमेशा गर्व रहेगा. वह एक मेधावी छात्र था. मेरे पिता और दादा भी सेना में ही थे. मैं भी एयरफोर्स में था. उसने एक जान बचाते हुए अपनी जान गंवाई है. दुख इस बात का है कि वो मेरा इकलौता बेटा था. सिद्धार्थ की एक छोटी बहन है. उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ की पिछले सप्ताह 23 मार्च को सगाई हुई थी और 31 मार्च को जामनगर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे थे.
कमांडिंग एयर ऑफिसर ने दी जानकारी
सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव ने कहा, कमांडिंग एयर ऑफिसर ने कल रात 11 बजे के आसपास फोन किया और इस दुर्घटना के बारे में हमें बताते हुए कहा कि एक एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है और एक पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया है और दूसरे पायलट हमारे बेटे की मौत हो गई है.
पति के मसाज सेंटर जाने के प्रस्ताव पर पत्नी ने पुलिस से करवाई रेड, फिर जो हुआ...
4 Apr, 2025 10:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शादी जैसा पवित्र रिश्ता एक दूसरे के भरोसे पर टिका होता है. लेकिन क्या हो अगर आपका पार्टनर ही आपको धोखा दे दे, वो भी शादी के बाद. जी हां, ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है. यहां एक युवक ने स्कूल टाइम की अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की. जैसे ही दुल्हन ससुराल पहुंची उसे पता चला कि पति का स्पा सेंटर है, जहां देह व्यापार का धंधा चलता है. लेकिन परिवार की खातिर वो चुप रही.
बाद में पति ने तो अपनी पत्नी को भी नहीं बख्शा. शादी के 8 साल बाद उसने पत्नी से कहा कि अब तुम्हें भी स्पा सेंटर में वही करना होगा, जो बाकी की लड़कियां करती हैं. पत्नी ने कहा- मैं यह सब नहीं करूंगी. इस बारे में पुलिस को भी बताऊंगी. बाद में पत्नी ने पति के स्पा सेंटर में रेड मरवा दी. पत्नी की इस हरकत से पति बौखला गया. उसने पत्नी को जान से मार डालने की कोशिश की.
मामला पानीपत की नलवा कॉलोनी का है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी ज्योति को जबरदस्ती जहरीली गोलियां खिलाकर हत्या करने की कोशिश की. इतना ही नहीं, सास ने भी अपनी बहू की जान लेने में सहयोग दिया. सास ने बहू का मुंह पकड़ा और बेटे ने एक के बाद एक 6 गोलियां मुंह में ठूंस दीं.
पति का कई महिलाओं से अवैध संबंध
ज्योति ने बताया कि उसका पति मुजफ्फरनगर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाता है. वह उससे भी इस धंधे में शामिल होने के लिए कह रहा था. लेकिन ज्योति ने साफ इनकार कर दिया और स्पा सेंटर पर रेड मरवा दी. इसी बात से नाराज पति और सास ने ज्योति की हत्या की साजिश रच डाली. पानीपत के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन ज्योति ने बताया कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं और कई बार अलग-अलग लड़कियों को उनके कमरे में भी सुला चुका है.
समझौता कर लेने का दबाव बनाया
ज्योति के भाई ने बताया कि उनके जीजा सुनील इस वारदात के बाद पानीपत में उनसे मिलने आए थे और धमकी देकर गए हैं कि या तो इस मामले को खत्म करके समझौता कर लो, नहीं तो मुझे जेल जाना पड़ेगा और फिर सबको गोली मारकर जेल में जाऊंगा. पीड़िता के भाई ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है. उन्होंने कहा कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम अंबाला में अनिल विज से भी मिलेंगे. उन्होंने कहा कि हम न्याय के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर सकते हैं.
रेलवे ने वैष्णोदेवी श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन शुरु करने का फैसला किया, यह रहेगी टाइमिंग
3 Apr, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार: वैष्णोदेवी जाने वालों के लिए खुशखबरी आई है। रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 09603/04, उदयपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-उदयपुर स्पेशल वाया हिसार (12 ट्रिप) ट्रेन सेवा संचालित की गई है।
समय यहां देखें
ट्रेन संख्या 09603 9 अप्रैल से 25 जून तक (प्रत्येक बुधवार) उदयपुर सिटी से 01:50 बजे रवाना होकर 17:30 बजे हिसार पहुंचेगी। यहां से 18:00 बजे रवाना होकर सुबह 06:35 बजे कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 09604 10 अप्रैल से 26 जून तक (प्रत्येक गुरुवार) कटरा से 10:50 बजे रवाना होकर 21:45 बजे हिसार पहुंचेगी। यहां से 22:15 बजे रवाना होकर 13:55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट के प्रति हरियाणा की सरपंच नैना का प्यार, बोलीं 'वो मेरे क्रश हैं'
3 Apr, 2025 06:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस पार्टी के नेता और टोंक से विधायक सचिन पायलट युवाओं को काफी पसंद आते हैं. उनकी लोकप्रियता समाज के और लोगों के बीच भी देखी जाती है, लेकिन हाल ही में उनकी फैन फॉलोइंग हरियाणा की सरपंच के रूप में सामने आई है. यंग लेडी संरपंच नैना कांग्रेस नेता सचिन की बहुत बड़ी फैन हैं. उन्होंने सचिन पायलट को अपना क्रश बताया है. नैना सिरसा से सरपंच हैं.
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देखो सबके क्रश हैं, लेकिन वो बोल नहीं पाते हैं… मेरे अंदर वो हिम्मत है कि मैंने बोल दिया. सचिन पायलट मेरे क्रश हैं. हैं तो हैं… इसमें कोई कुछ भी कमेंट करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता है. सचिन पायलट मेरे क्रश थे हैं और रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैं सचिन पायलट को राजस्थान के सीएम के रूप में देखने की इच्छा जाहिर की.
आखिर क्यों हैं सचिन पायलट क्रश?
जब सरपंच नैना से पूछा गया कि आखिर सचिन पायलट में खास बात क्या है, तो उन्होंने कहा कि वो खूबसूरत, सरल और सौम्य हैं. पर्सेनैलिटी है बंदे की. सरपंच ने कहा कि अभी तक तो मिलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उनसे मिलने की बहुत इच्छा है. उनके साथ एक कप कॉफी अकेले बैठकर जरूर पीना चाहती हूं.
17 साल की उम्र से पसंद करती हैं नैना
नैना झोरड़ इंडिया नेशनल लोकदल की कार्यकर्ता के तौर पर काम करती हैं. उन्होंने कहा कि वो जब 17 साल की थीं, तबसे ही सचिन पायलट को पसंद करती हैं और वो उनके क्रश हैं और वो उनके साथ कॉफी पीना चाहती हैं.
दरअसल, सचिन पायलट का पहली पत्नी सारा से तलाक हो चुका है. वो जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला की बेटी हैं. इसके बाद सरपंच नैना ने जब उन्हें अपना क्रश बताया तो लोगों ने उन्हें दूसरी शादी करने की नसीहत भी दे डाली. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि क्या कांग्रेस नेता सरपंच नैना से दूसरी शादी करेंगे?
इस पर संरपंच नैना ने जवाब देते हुए कहा कि किसी को अपना क्रश बनाने का मतलब शादी से नहीं होता है. उन्होंने कहा कि सलमान खान को अगर कोई पसंद करता है तो क्या उससे शादी कर लेता है?
फरीदाबाद कोर्ट में वकील की आत्महत्या की गुत्थी: चौथी मंजिल से कूदने के पीछे क्या थी वजह?
2 Apr, 2025 08:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा में फरीदाबाद जिले के सेक्टर 12 कोर्ट परिसर की चौथी मंदिर से कूद कर एक वकील ने आत्महत्या कर ली. दरअसल, वकील ने कूदने से पहले अपने परिजनों को फोन कर बात की थी. फोन पर क्या बात हुई थी, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन वकील की चौथी मंजिल से गिरने के चलते काफी गंभीर चोटें आई. जिसकी निजी अस्पताल में मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, मृतक वकील मच्छगर गांव का रहने वाला था जो कि पिछले कई वर्षों से सेक्टर 12 कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था, जिसकी पहचान लगभग 56 वर्षीय जेपी धनकड़ के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल भेजा वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
चौथी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड
इस मामले में जानकारी देते हुए मृतक वकील के साथी ने बताया की कई वकीलों ने उन्हें खुद कूदते हुए देखा था. अब यह नहीं कहा जा सकता की जेपी धड़कड ने किन कारणों की वजह से कोर्ट परिसर की चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की. आनन फानन में अन्य साथी वकीलों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
पुलिस जांच में जुटी
वहीं इस मामले में थाना सेंट्रल के इंचार्ज ने जानकारी देते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तो वो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल वकील जिसका नाम जेपी धनकड़ उम्र 55 साल है. उनको अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक वकील नेवी से रिटायर था और कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था. फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. आगे की जांच जारी है.
चिकन बनाने की बात पर मचा खून-खराबा, पड़ोसी ने कपल पर किया जानलेवा हमला!
2 Apr, 2025 08:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के फरीदाबाद में नवरात्र के दिन में चिकन बनाने की बात सुनकर पड़ोसियों ने दंपति पर चाकू से हमला कर दिया. उनकी पिटाई लगाई गई, जिससे वह घायल हो गए. इलाज के लिए दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां दी दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उनकी तलाश की जा रही है.
घटना फरीदाबाद के सारन थाना इलाके के नंगला एन्क्लेव पार्ट 1 में कर्म भूमि स्कूल के पास गली नंबर 12 की है. पीड़ित महिला के मुताबिक, उनपर जानलेवा हमला करने वाले उनके पड़ोसी है. 4 से 5 लोगों ने दोनों पति-पत्नी पर चाकू से वार कर घायल किया था. हमले की वारदात रविवार 30 मार्च शाम करीब 7 बजे हुई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
चिकन बनाने की कहने पर भड़क गया पड़ोसी
जानकारी के मुताबिक, नवरात्र के पहले दिन संजय बाइक द्वारा राशन का सामान लेकर आया था. जब वह घर पहुंचा तो वह बाहर सामन उतार रहा था. इसी बीच उसकी पत्नी गीता ने उससे पूछा कि खाना क्या बना लिया जाए. इसपर संजय ने पत्नी से चिकन बनाने की बोला. आरोप है कि उस वक्त वहां उनका पड़ोसी कपिल मौजूद था. उसने नवरात्र पर चिकन को लेकर मना किया और दोनों में बहस हो गई.
चाकू से किया हमला, दंपति हुए घायल
आरोप है कि कपिल अपने साथी अमित, जयवीर और अन्य के साथ संजय के घर पर हमला कर दिया. उन्होंने पति-पत्नी को चाकू और दराती से हमला कर दिया.दंपति के सिर, चेहरे व हाथ में काफी चोट आई. आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. इधर, घायल पति-पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनका दो दिन तक इलाज चला. उस बीच गीता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया.
इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन सुधा मूर्ति के डीपफेक वीडियो से 8 लाख की ठगी, ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
1 Apr, 2025 10:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप अपने पैसे को कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यूं ही किसी पर विश्वास न करें। ठग अब नामी शख्सियतों का चेहरा लगाकर भी ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक कंपनी अधिकारी के साथ। देश की जानी मानी लेखिका और इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन सुधा मूर्ति की डीपफेक विडियो बनाकर अधिकारी से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8 लाख से अधिक रुपये ठग लिए। पीड़ित को ठगी का अहसास तब हुआ, जब उन्होंने अपना मुनाफा निकालने का प्रयास किया। ठगों ने पैसे निकालने के बदले 4 हजार डॉलर की डिमांड कर दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित के मुताबिक, ठगों ने अब अपना नंबर भी बंद कर दिया है।
सोशल मीडिया पर देखी विडियो में था लिंक
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-30 की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी शख्स निजी कंपनी में अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर उन्होंने राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति की विडियो देखी। उसमें वह शेयर मार्केट में निवेश करने की बात कह रही थीं। निवेश में मोटा मुनाफा होने की बात कही जा रही थी। वहां एक लिंक भी दिया गया था।
विदेशी शेयर मार्केट में निवेश का दिया झांसा
पीड़ित ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया वह कैपप्लेस ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म से जुड़ गए। इसके बाद उनका एक प्रतिनिधि से संपर्क हुआ। उसने खुद को यूके ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म का फाइनेंशल एक्सपर्ट बताया। उसने रजिस्ट्रेशन व शुरुआती निवेश के तौर पर 200 डॉलर देने को कहा। ठगों ने टेस्ला व अन्य नामी गिरामी विदेशी कंपनियों में निवेश करने पर कई गुना मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। चूंकि विडियो में एक जानी मानी हस्ती की तस्वीर लगी थी, इसलिए कोई शक नहीं हुआ। पीड़ित ने दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक अलग-अलग कंपनियों के शेयर में निवेश कर दिया।
अपना पैसा मांगा तो नहीं मिला
पीड़ित ने बताया कि वह कई बार में 8 लाख 9938 रुपये निवेश कर चुके थे। ठग इसका मुनाफा दो से तीन गुना बताकर लुभा रहे थे। पीड़ित ने जब मुनाफे की रकम का रिफंड लेने चाहा तो आरोपियों ने कहा कि आपका निवेश लॉक हो गया है। इसे अनलॉक करने के लिए 4000 डॉलर फीस जमा करनी होगी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। ठगों ने ग्रुप में दिए गए सभी नंबरों को बंद कर दिया। यही नहीं निवेश के लिए जो डिमैट अकाउंट खोला था, उसमें भी जीरो बैलेंस दिखा दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
ऐसे बना रहे डीपफेक विडियो
दरअसल, एआई और मशीन लर्निंग की मदद से ऑडियो और विडियो तैयार किया जाता है। इसमें किसी भी व्यक्ति का चेहरा लगाकर उसकी आवाज की नकल कर गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। एआई की मदद से व्यक्ति की आवाज का क्लोन तैयार किया जाता है। वह पूरी तरह वैसा ही लगता है, जैसा वह शख्स वास्तव में बोलता है। इसका सबसे अधिक शिकार राजनेता, ब्यूरोक्रेट्स और सिलेब्रिटी भी हो रहे हैं। कई जानी मानी हस्तियों की डीपफेक विडियो ऑडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर ठग लोगों को शिकार बना रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे ऑडियो-विडियो पर यूं ही विश्वास न करें। पहले उसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल करें।
हरियाणा के सरकारी अधिकारी का कारनामा, गिरवी रखी जमीन की कर दी रजिस्ट्री, मामला दर्ज
1 Apr, 2025 10:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: राजस्व विभाग में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर होने वाला खेल रुक नहीं रहा है। पिछले दिनों बड़खल तहसील में कार्यरत तहसीलदार नेहा सारण के खिलाफ करोड़ों रुपये की जमीन की नीलामी करने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। अब नया मामला सेक्टर 58 थाना क्षेत्र का सामने आया है। यहां हल्का पटवारी और गोंछी तहसीलदार पर बैंक के अधीन रखी जमीन की रजिस्ट्री करने का आरोप लगा है। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक सिकरौना शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजय सिंह ने दी शिकायत में बताया कि गांव भनकपुर निवासी रोशनलाल ने साल 2009 में किसी काम से बैंक से दो बार में करीब 75 हजार रुपये लोन लिया था। लोन के बदले उन्होंने 13 मई 2009 को अपनी कृषि योग्य जमीन बैंक में गिरवी रखी थी। उन्होंने बताया कि रोशनलाल ने बगैर लोन चुकाए अपनी गिरवी रखी जमीन को 29 मार्च 2013 को गिर्राज देवी नामक महिला को बेच दिया।
तहसीलदार और पटवारी से किया खेल
बैंक मैनेजर का आरोप है कि रोशनलाल ने अपने क्षेत्र के हल्का पटवारी और तहसीलदार गोंछी से सांठगांठ करके बैंक में गिरवी रखी गई जमीन दूसरे को बेचकर उसकी रजिस्ट्री करवा दी। हैरानी की बात ये है कि राजस्व अधिकारियों ने रजिस्ट्री करने से पहले बैंक से नो ड्यूज लेना भी उचित नहीं समझा। इससे साफ है कि दोनों अधिकारियों ने मिलीभगत करके रजिस्ट्री की है।
पुलिस एक साल तक चुप्पी साधे रही
बैंक प्रबंधक ने पुलिस कमिश्नर को भेजी शिकायत में बताया कि बैंक की शाखा के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक ने आरोपी रोशनलाल के खिलाफ एक शिकायत चौकी इंचार्ज पुलिस चौकी सिकरौना को 8 नवंबर 2023 को दी थी। लेकिन एक साल से ज्यादा समय बाद भी पुलिस ने न तो आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही एफआईआर दर्ज की। आरोपियों से बैंक की ऋण राशि वसूल करवाई जाए। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सेक्टर 58 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इस राज्य में होगा ट्रायल रन
1 Apr, 2025 02:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी. यह पर्यावरण के सुरक्षित ट्रेन चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा तैयार की गई है. 89 किलोमीटर के इस रूट पर आज से इसका ट्रायल शुरू हो रहा है. यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है.
दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल
1200 हॉर्सपावर की क्षमता वाली यह ट्रेन एक बार में 2638 यात्रियों को ले जा सकेगी. रेल मंत्रालय ने हाइड्रोजन ईंधन सेल-आधारित ट्रेनों के निर्माण के लिए 2800 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जिसके तहत 35 ऐसी ट्रेनें तैयार की जा रही हैं. 8 कोच वाली यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल होगी.
हरित प्रौद्योगिकी पर आधारित यह पहल कार्बन उत्सर्जन को कम करने और शून्य कार्बन लक्ष्य की ओर बढ़ने में अहम भूमिका निभाएगी. ट्रायल के दौरान ट्रेन की तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया जाएगा. सफल परीक्षण के बाद इसे नियमित संचालन में लाने की योजना है.
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देना लक्ष्य
चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा निर्मित यह ट्रेन स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण कदम है. रेलवे का लक्ष्य स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देते हुए देश के हेरिटेज रूट्स को नई पहचान देना है. भारतीय रेलवे अपने विशेष प्रोजेक्ट ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ के तहत हेरिटेज और पहाड़ी मार्गों पर 35 हाइड्रोजन ट्रेनें संचालित करने की तैयारी कर रहा है. इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए चालू वर्ष के बजट में 2800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इसके अतिरिक्त, हेरिटेज रूट पर हाइड्रोजन से संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 600 करोड़ रुपये अलग से रखे गए हैं.
हरित परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम
भारतीय रेलवे के इस अभिनव प्रोजेक्ट को हरित परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. हाइड्रोजन से संचालित यह ट्रेन शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को समर्थन देती है. ट्रायल के दौरान ट्रेन की कार्यक्षमता, सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं की जांच की जाएगी. सफल परीक्षण के बाद इसे नियमित संचालन में लाने की योजना है.
फरीदाबाद कॉलेज के बाहर छात्रों के गुटों में हिंसा, चाकू लगने से एक छात्र की मौत, पुलिस ने की जांच शुरू
31 Mar, 2025 10:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के बल्लभगढ़ में बैचलर ऑफ कॉमर्स फर्स्ट ईयर के छात्र की हत्या कर दी गई. छात्र की उसके कॉलेज के बाहर दो समूहों के बीच झड़प के बाद कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अग्रवाल कॉलेज के बाहर हुई. हिमांशु और उसके 10 से 12 साथियों ने गर्ग कॉलोनी पार्ट-2 के रितेश कुमार पर हमला कर दिया.
पुलिस ने बताया कि रितेश के पिता संतोष कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है. संतोष से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, हिमांशु ने उनके बेटे पर हमला किया और उसकी छाती में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. संतोष ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी गई और वे अपने बेटे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपने बेटे से जुड़े किसी भी पूर्व विवाद के बारे में पता नहीं है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन संदिग्धों बल्लू उर्फ कौशलेन्द्र, पंकज और सचिन को हिरासत में लिया है जो फरीदाबाद निवासी हैं और मुख्य आरोपी के सहयोगी हैं. फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
11वीं की छात्रा की हत्या
उत्तर प्रदेश के ललितपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. ललितपुर में एक छात्र ने 11वीं छात्रा की हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि छात्रा और आरोपी छात्र सोनू में करीब डेढ़ सालों से प्रेम प्रसंग था. छात्रा ने अचानक मोबाइल पर बात करना बंद कर दिया. इससे गुस्साए सोनू ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया था. सोनू ने बताया कि वह छात्रा के ही स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता था और दोनों के बीच मोबाइल से बात होती थी. हालांकि डेढ़ साल बाद छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया.
तीन बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड से डिमांड पूरी न होने पर खाया जहर, दर्दनाक मौत
31 Mar, 2025 09:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के पानीपत से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां तीन बच्चों की मां को लिव-इन पार्टनर की हरकत पर इतना गुस्सा आया कि उसने जहर खाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि डिनर में मुर्गा न मिलने पर महिला ने नाराज होकर यह कदम उठाया है. महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
महिला के शव को शवगृह में रखवा दिया गया. फिलहाल पुलिस ने मृतका के पार्टनर के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला पानीपत के कुराड़ गांव का है. महिला अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रह रही थी. पुलिस को दी गई शिकायत में सुनील ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है. अभी वह कुराड़ गांव में रहता है. सुनील एक फैक्ट्री में काम करता है. यहां पर उसकी मुलाकात नीलम से हुई थी. कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. सुनील ने बताया कि नीलम तलाकशुदा थी और तीन बच्चों की मां थी. सुनील ने बताया कि नीलम पिछले 2 साल से उसके साथ रह रही थी.
मुर्गा न मिलने पर सुसाइड
सुनील ने बताया कि बीते दिन यानी शुक्रवार यानी 28 मार्च की रात को नीलम ने मुर्गा मंगवाया था. लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से सुनील मुर्गा नहीं ले जा पाया गया था. उसने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो नीलम ने मुर्गा मांगा. नहीं देने पर वह नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद सुनील वहां से चला गया. फिर नाराज नीलम ने जहर निगल लिया. नीलम के बेटे ने इस बारे में सुनील को फोन पर बताया. सुनील फिर मौके पर पहुंचा. नीलम को नजदीकी अस्पताल ले गया.
नीलम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पुलिस ने सुनील के बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव सुनील के हवाले कर दिया है.
अमित शाह ने हिसार में महाराजा अग्रसेन प्रतिमा का उद्घाटन, 80 हजार नौकरियों का किया दावा
31 Mar, 2025 05:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के हिसार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराजा अग्रसेन प्रतिमा और विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए. हुड्डा पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि एक सरकार आती थी तो एक क्षेत्र को नौकरी मिलती थी. दूसरी सरकार आती थी दूसरे क्षेत्र को नौकरी, खर्ची और पर्ची चलती थी. हमने 80 हजार नौकरियां दीं.
महाराजा अग्रसेन बहुत वीर योद्धा थे, इन्होंने महाभारत के युद्ध में हिस्सा लिया था. इन्होंने पूरे राज्य के संस्कारों को सिंचित करने का काम किया. कोई भूखा न सोए, कोई व्यक्ति ऐसा न हो जिसके सिर पर छत न हो और कोई व्यक्ति ऐसा न हो जिसके पास कारोबार न हो इन तीन चीजों को उन्होंने अपने सुशासन से निश्चित और सुनिश्चित किया.
हरियाणा के हिसार में एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण है कि जब हमारे पास ऐसे लोग होते हैं जो समान सिद्धांतों पर चलते हैं और काम करते हैं तो क्या होता है. पहले, हरियाणा जातिवाद के कारण नौकरियों में भ्रष्टाचार के कारण बदनाम था, लेकिन भाजपा ने राज्य में 80,000 नौकरियां दीं और साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जाति के आधार पर राजनीति नहीं की जाती है.
हर घर में शौचालय के लिए बधाई
इस कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि दस साल में मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला. 20 करोड़ लोगों को आश्रय देने के लिए चार करोड़ घर बनाए गए हैं.
81 करोड़ लोगों को प्रति माह पांच किलो मुफ्त राशन मिलता है. 2014 तक 12 करोड़ परिवारों के पास शौचालय की सुविधा नहीं थी. आज मैं हरियाणा सरकार को राज्य के हर घर में शौचालय उपलब्ध कराने वाली देश की पहली राज्य सरकार बनने के लिए बधाई देता हूं…एक समग्र दृष्टिकोण के साथ, नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में स्वास्थ्य क्षेत्र के बारे में सोचा है.
मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत काम किया
अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत काम किया है. पब्लिक हेल्थ सेंटर और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनाने पर 64,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. पिछले 10 सालों में 700 से ज्यादा एकीकृत पब्लिक हेल्थ लैब, 4,382 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और 602 क्रिटिकल केयर बॉक्स स्थापित किए गए.
आज देश में 23 एम्स अस्पताल हैं…पहले मेडिकल छात्रों के लिए केवल 51,000 सीटें थीं. आज इसे बढ़ाकर 1,15,000 सीटें कर दिया गया है और अगले पांच सालों में 85,000 सीटें और जोड़ी जाएंगी.
स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों और इंस्पेक्टर के पार्किंग विवाद पर लिया संज्ञान
29 Mar, 2025 09:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर से हुई बहस का मुद्दा विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण के पास पहुंच गया है। स्पीकर कल्याण ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के विधायकों से शिकायत मिली है। शिकायत का संज्ञान लिया जाएगा।
26 मार्च को संसदीय कार्य मंत्री व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अपने आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया था। रात्रि भोज में शामिल होने के लिए कांग्रेस के 6 विधायक इंदु राज नरवाल, जस्सी पेटवाड़, देवेंद्र हंस, शीशपाल केहरवाला, बलराम डांगी दो अलग-अलग गाड़ी में पहुंचे थे। इस दौरान पार्किंग को लेकर कांग्रेस के विधायकों और चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर के बीच तीखी बहस हो गई। बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों ने स्पीकर को शिकायत दी थी। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर ने उनके साथ गाली गलौज भी की।
प्रॉपर्टी टैक्स दबाए बैठे मालिक की छह संपत्तियां सील, गैस एजेंसी दफ्तर भी शामिल
29 Mar, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम की सख्ती जारी है। नगर निगम द्वारा जहां डेढ़ माह पहले 26 बकाएदारों की संपत्ति सील की थी, वहीं, अब फिर से टैक्स न देने पर निगम ने प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर निगम ने शुक्रवार देर शाम गैस एजेंसी दफ्तर समेत छह संपत्तियां सील कर दी। इन संपत्ति मालिकों पर निगम का 4109556 रुपये टैक्स बकाया था। इनमें पांच प्रॉपर्टी जगाधरी जोन व एक संपत्ति यमुनानगर जोन की है।
यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर की गई। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों की अब संपत्तियां सील की जाएगी। सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए संपत्ति मालिक 31 मार्च से पहले प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए। 31 मार्च के बाद 18 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज से टैक्स वसूला जाएगा। प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर संपत्ति सील की जाएगी। इसलिए सभी प्रॉपर्टी मालिक 31 मार्च से पहले टैक्स जमा कराए। टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च तक तीनों नगर निगम कार्यालय खुले रहेंगे।
निगम ने जारी किए थे नोटिस
नगर निगम द्वारा कुछ दिन पहले एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस मिलने पर कुछ प्रॉपर्टी मालिकों ने टैक्स जमा करा दिया था। जिन बकाएदारों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया, उनकी निगम द्वारा संपत्ति सील की जा रही है। संपत्तियां सील करने के लिए नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर यमुनानगर जोन में जेडटीओ अजय वालिया व जगाधरी जोन में जेडटीओ एवं कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है।
यमुनानगर जोन में जेडटीओ अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा आदि की टीम ने शिवपुरी में वीरेंद्र सिंह की प्रॉपर्टी सरस्वती गैस एजेंसी के दफ्तर को सील कर दिया। इसी तरह जगाधरी जोन में जेडटीओ प्रदीप कुमार, सहायक रघुबीर व अन्य की टीम ने बूड़िया गेट शर्मा टेंट हाउस के नजदीक शिवम गर्ग की मिक्स यूज प्रॉपर्टी, सत्संग विहार पार्ट एक में कमल कुमार की मिक्स यूज संपत्ति, जगाधरी- पांवटा मार्ग पर मटका चौक के नजदीक संजय कुमार की व्यावसायिक संपत्ति, मटका चौक के पास ही मीनू की व्यावसायिक संपत्ति व नाभ गांव स्थित नागेश की स्पेशल कैटागिरी प्रॉपर्टी को निगम ने सील किया।
इन सभी बकाएदारों पर निगम का 41 लाख नौ हजार 556 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। संपत्तियां सील करने के साथ ही निगम द्वारा उन पर चेतावनी नोटिस चस्पाया कि यदि नगर निगम की अनुमति के बिना सील से छेड़छाड़ की या इसे खोलने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आज और कल भी खुलेंगे निगम कार्यालय, सीलिंग से बचने को जमा कराए टैक्स
सिन्हा नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के जिन बकाएदारों को नोटिस जारी किए है, उन सभी की प्रॉपर्टी सील की जाएगी। सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए प्रॉपर्टी मालिक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए। 31 मार्च के बाद 18 प्रतिशत ब्याज समेत प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाएगा। अतिरिक्त टैक्स और सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए 31 मार्च से पहले टैक्स जमा कराए। टैक्स जमा करने के लिए रविवार और 31 मार्च यानी सोमवार को भी निगम के तीनों कार्यालय खुले रहेंगे।
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों से वसूली के लिए नोटिस भेजे
29 Mar, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम की सख्ती जारी है। नगर निगम द्वारा जहां डेढ़ माह पहले 26 बकाएदारों की संपत्ति सील की थी, वहीं, अब फिर से टैक्स न देने पर निगम ने प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर निगम ने शुक्रवार देर शाम गैस एजेंसी दफ्तर समेत छह संपत्तियां सील कर दी। इन संपत्ति मालिकों पर निगम का 4109556 रुपये टैक्स बकाया था। इनमें पांच प्रॉपर्टी जगाधरी जोन व एक संपत्ति यमुनानगर जोन की है।
यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर की गई। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों की अब संपत्तियां सील की जाएगी। सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए संपत्ति मालिक 31 मार्च से पहले प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए। 31 मार्च के बाद 18 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज से टैक्स वसूला जाएगा। प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर संपत्ति सील की जाएगी। इसलिए सभी प्रॉपर्टी मालिक 31 मार्च से पहले टैक्स जमा कराए। टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च तक तीनों नगर निगम कार्यालय खुले रहेंगे।
निगम ने जारी किए थे नोटिस
नगर निगम द्वारा कुछ दिन पहले एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस मिलने पर कुछ प्रॉपर्टी मालिकों ने टैक्स जमा करा दिया था। जिन बकाएदारों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया, उनकी निगम द्वारा संपत्ति सील की जा रही है। संपत्तियां सील करने के लिए नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर यमुनानगर जोन में जेडटीओ अजय वालिया व जगाधरी जोन में जेडटीओ एवं कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है।
यमुनानगर जोन में जेडटीओ अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा आदि की टीम ने शिवपुरी में वीरेंद्र सिंह की प्रॉपर्टी सरस्वती गैस एजेंसी के दफ्तर को सील कर दिया। इसी तरह जगाधरी जोन में जेडटीओ प्रदीप कुमार, सहायक रघुबीर व अन्य की टीम ने बूड़िया गेट शर्मा टेंट हाउस के नजदीक शिवम गर्ग की मिक्स यूज प्रॉपर्टी, सत्संग विहार पार्ट एक में कमल कुमार की मिक्स यूज संपत्ति, जगाधरी- पांवटा मार्ग पर मटका चौक के नजदीक संजय कुमार की व्यावसायिक संपत्ति, मटका चौक के पास ही मीनू की व्यावसायिक संपत्ति व नाभ गांव स्थित नागेश की स्पेशल कैटागिरी प्रॉपर्टी को निगम ने सील किया।
इन सभी बकाएदारों पर निगम का 41 लाख नौ हजार 556 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। संपत्तियां सील करने के साथ ही निगम द्वारा उन पर चेतावनी नोटिस चस्पाया कि यदि नगर निगम की अनुमति के बिना सील से छेड़छाड़ की या इसे खोलने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आज और कल भी खुलेंगे निगम कार्यालय, सीलिंग से बचने को जमा कराए टैक्स
सिन्हा नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के जिन बकाएदारों को नोटिस जारी किए है, उन सभी की प्रॉपर्टी सील की जाएगी। सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए प्रॉपर्टी मालिक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए। 31 मार्च के बाद 18 प्रतिशत ब्याज समेत प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाएगा। अतिरिक्त टैक्स और सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए 31 मार्च से पहले टैक्स जमा कराए। टैक्स जमा करने के लिए रविवार और 31 मार्च यानी सोमवार को भी निगम के तीनों कार्यालय खुले रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
