राजस्थान
कैथल: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी और 8 महीने के बेटे की बेरहमी से हत्या
16 Apr, 2025 05:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बरोट गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति पत्नी के मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति अजय ने अपनी पत्नी की सिर में ईंट और लाठियों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस कलह का शिकार एक आठ साल का मासूम भी बन गया। व्यक्ति ने अपने आठ महीने के मासूम बेटे को भी जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
क्या है पूरा मामला
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुका था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गुरविंदर सिंह और ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार सब इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह पति-पत्नी के बीच के झगड़े का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपित की पहचान अजय उर्फ अज्जू के रूप में हुई है, जो रणबीर सिंह वाल्मीकी का बेटा है और तीन भाइयों में से एक है।
उसकी पत्नी सुदेश (21 वर्ष) से सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पहले ईंट मारी, फिर लाठियों से सिर में ताबड़तोड़ वार किए। घटना के वक्त पास में रो रहा आठ महीने का बेटा भी उसकी हैवानियत से नहीं बच सका। अजय ने उसे भी जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस
स्वजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पुलिस मृतका के मायके वालों का इंतजार है। ढांड थाना पुलिस की टीम आरोपित की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपित अजय को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा सरकार की नई आवास योजना: गरीबों को 1 लाख में मिलेगा 30 गज का प्लॉट
16 Apr, 2025 05:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा में 16 हजार गरीब परिवारों को प्रदेश सरकार एक लाख रुपये में 30 गज का प्लॉट देगी। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये तक की सालाना आय वाले परिवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। प्लॉट पर मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपये तक की सब्सिडी भी दी जाएगी।
16 शहरों में दिए जाएंगे प्लॉट
सभी को आवास विभाग ने प्लॉटों के आवंटन के लिए गरीब परिवारों से आवेदन मांगें हैं। 16 शहरों चरखी दादरी, हिसार, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, जगाधरी, सफीदों, अंबाला, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, पलवल, जुलाना, बहादुरगढ़ और जींद में यह प्लॉट दिए जाएंगे।
प्लॉट के लिए 10 हजार रुपये देकर पोर्टल www.hfa.haryana.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। विशेष बात यह कि प्लॉटों के आंवटन में घुमंतू जाति के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
हरियाणा में गरीबों को सस्ते आवास
गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर पक्के मकान दिलाने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के साथ मिलकर क्रियान्वित किया जा रहा है।
इससे लाभार्थियों को महाग्रामों में 50 वर्ग गज और दूसरे गांवों में 100 वर्ग गज के प्लॉट प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि इन पर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता केंद्र सरकार द्वारा दिलवाई जा रही है।
कम किराए पर भी ले सकेंगे मकान
प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत शहरों में प्रवासियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना शुरू करने जा रही है, जो अपना घर नहीं खरीदना चाहते।
अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना के तहत ऐसे परिवारों को किराए पर सस्ते मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। सोनीपत से पायलट परियोजना शुरू होगी, जहां विभिन्न सेक्टरों में लगभग 1600 फ्लैटों को 25 वर्षों के लिए रियायती दरों पर किराये पर दिया जाएगा। प्रयोग सफल रहा तो अन्य जिलों में भी यह योजना लागू होगी।
छोटे पैकेट में बड़ा धमाका! इस कपल ने तो इंटरनेट का दिल जीत लिया
15 Apr, 2025 08:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक कपल की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों अपनी हाइट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जहां 3.8 फुट के दूल्हे ने 3.6 फुट की दुल्हन से शादी रचाई. दोनों को देखकर सब यही कह रहे हैं कि ये रब ने बना दी जोड़ी है. दुल्हन पंजाब की रहने वाली है तो वहीं दूल्हा हरियाणा का रहने वाला है, दोनों के रिसेप्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
दरअसल हरियाणा के छावनी के मतिदास नगर के रहने वाले 25 वर्षीय नितिन वर्मा और पंजाब के रोपड़ की रहने वाली आरुषि की 13 अप्रैल को छावनी की ही एक धर्मशाला में रिसेप्शन पार्टी थी. अपने रिसेप्शन में आरुषि और नितिन ने खूब डांस किया. दोनों ने कई गानों पर एक-दूसरे के साथ डांस किया. दोनों ने तेरे संग यारा गाने पर काला चश्मा लगाकर डांस किया और लोगों का दिल जीत लिया.
पंजाब से लाया दुल्हनिया
आरुषि और नितिन की शादी 6 अप्रैल को हुई थी. दोनों ने बेहद सादगी से शादी की थी, लेकिन 13 अप्रैल को उनका रिसेप्शन था, जहां से उनके वीडियो सामने आए हैं. दोनों का रिश्ता दो हफ्तों के अंदर-अंदर तय हुआ और फिर दोनों ने शादी रचा ली. नितिन से सादगी से आरुषि को अपनी दुल्हनिया बना लिया और पंजाब से हरियाणा ले आए. हालांकि उन्होंने शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ की.
कंप्यूटर सेंटर पर देखा
दोनों की जोड़ी को मिलाने में दूल्हे के जीजा का अहम रोल रहा. उन्होंने ही आरुषि को नितिन के लिए ढूंढा. नितिन के पिता बताते हैं कि उनकी पत्नी की भतीजी यानी नितिन की बहन खुशबू और उसके पति गगन ने ही आरुषि को देखा था. उन्होंने आरुषि को रोपड़ में बड़ी हवेली के पास एक कंप्यूटर सेंटर में देखा था. इसके बाद दोनों के रिश्ते की बात शुरू हुई.
दोनों परिवारों में खुशी
नितिन की बहन ने आरुषि को पहली नजर में देखकर ही अपने भाई के लिए चुन लिया था. नितिन ने 12वीं पास की हुई है और वह एक साइंस फैक्ट्री में काम करता है और आरुषि ने भी बीए पास किया हुआ है. आरुषि ने कहा कि उनकी मां उनकी छोटी हाइट को लेकर काफी परेशान रहती थी. इसलिए उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था. अब नितिन और आरुषि दोनों के परिवार वाले बेहद खुश हैं.
गुरुग्राम: आश्रम की संपत्ति बेचने के मामले में सीनियर वकील गिरफ्तार
15 Apr, 2025 03:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुरुग्राम की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक सीनियर वकील को गिरफ्तार किया है. उन पर एक आश्रम की संपत्ति को बेचने में मदद करने के लिए फेक डॉक्यूमेंट्स बनाने और इस काम के लिए करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगा है. वकील को दो दिन तक पुलिस ने हिरासत में रखा. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है.
दरअसल, गुरुग्राम की EOW ने रामानंद यादव नाम के एक सीनियर एडवोकेट को गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने दिवंगत योग गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी के अपर्णा आश्रम की संपत्तियों को बेचने में मदद करने के लिए फेक डॉक्यूमेंट्स तैयार करने और इसी काम के लिए 5.5 करोड़ रुपये लिए हैं. इस मामले में पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट में पेश किया था.
अध्यक्ष पद का लड़ा था चुनाव
हालांकि खुद वकील रामानंद यादव का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं. उन्होंने सभी आरोपों को खारिज दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें 5.5 करोड़ फीस के तौर पर दिए गए थे. हाल में ही में रामानंद यादव ने गुरुग्राम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए फरवरी में चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में रामानंद सागर जीत हासिल नहीं कर पाए थे.
55 करोड़ रुपये में बेची जमीन
पुलिस का कहना है कि डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक सेक्टर 30 में अपर्णा आश्रम है, जिसकी करोड़ों रुपये की जमीन है. ये कंपनी करीब साढ़े चार साल पहले दिसंबर 2020 में दिवालियापन की कार्रवाई का सामना कर रही चार कंपनियों को 55 करोड़ रुपये में बेची गई थी. रामानंद यादव को आश्रम के फर्जी डॉक्यूमेंट्स बेचने के लिए तैयार करने के लिए ही 5.5 करोड़ रुपये दिए गए थे. वकील ने सेल डीड में जालसाजी की थी.
5.5 करोड़ रुपये कानूनी फीस बताई
फरवरी में ही वकील रामानंद यादव को इस मामले के केस रिकॉर्ड के साथ पेश होने के लिए कहा था. जब वकील से इस मामले में पूछताछ की गई तो उन्होंने 5.5 करोड़ को अपनी कानूनी फीस बताई. उन्होंने अपनी जमानत याचिका जिला अदालत में दायर की थी, लेकिन न्यायाधीश सुनील कुमार दीवान की अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी. फिर उसने हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका पेश की, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली थी. अब उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया.
कीबोर्ड योद्धाओं की छुट्टी – रेसलिंग मैट से आया रीयल पंच!फर्जी एजेंडा वालों को विनेश का जवाब
14 Apr, 2025 08:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को सरकार की ओर से 4 करोड़ और प्लॉट की घोषणा पर घमासान मच गया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार सवाल कर रहे लोगों पर ओलंपियन पहलवान कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट भड़क गईं और उन्होंने अपने फेसबुक पेज से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया.
विनेश फोगाट ने लिखा कि 2 रुपए लेकर ट्वीट करने वालों और फ्री का ज्ञान बांटने वालों… जरा ध्यान से सुनो. तुम्हारी जानकारी के लिए बता दूं, अब तक करोड़ों के ऑफर ठुकरा चुकी हूं. सॉफ्ट ड्रिंक्स से लेकर ऑनलाइन गेमिंग तक, पर मैंने कभी अपने उसूलों का सौदा नहीं किया. जो कुछ भी हासिल किया है, मेहनत की ईमानदारी और अपनों के आशीर्वाद से किया है और उसी पर गर्व है.
‘हक छीना नहीं जाता, जीता जाता है’
विनेश फोगाट ने आगे लिखा कि जहां तक मांगने की बात है, मैं उस धरती की बेटी हूं, जहां आत्मसम्मान मां के दूध में घुला होता है. मैंने अपने पूर्वजों से सीखा है हक छीना नहीं जाता, जीता जाता है. जरूरत पड़ने पर अपनों को पुकारना भी आता है, और जब कोई अपना तकलीफ में हो तो उनके साथ दीवार बनकर खड़ा रहना भी आता है.
विनेश फोगाट की पुरस्कार राशि पर विवाद
वहीं विनेश फोगाट की पुरस्कार राशि के विवाद के बीच उनकी चचेरी बहन बीजेपी नेत्री बबीता फोगाट ने कहा कि अगर मुझे करीब 15 साल पहले ऐसी खेल सुविधाएं मिलती तो मुझे खेल नहीं छोड़ने पड़ते. मैं ओलिंपिक खेलों तक पहुंची, मगर पदक नहीं जीत पाई और मुझे सुविधाओं के अभाव में खेल छोड़ने पड़े. बबीता फोगाट चरखी दादरी से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं.
आत्मसम्मान के साथ खड़े
इस पर विनेश फोगाट ने एक्स पर लिखा कि, अब तो आप चुप रहो. कोने में बैठो और वो करो, जिसमें तुम सबसे अच्छे हो. रोओ, रोओ, रोओ… और बस रोओ! क्योंकि हम कहीं नहीं जा रहे हैं. हम यहां रहने के लिए हैं, जमीन से जुड़े हुए, अडिग, और अपनी रीढ़ और आत्म-सम्मान के साथ खड़े हैं! बता दें कि भविष्य में फोगाट बहनों का यह विवाद और अधिक बढ़ने की संभावना है.
वक्फ कानून बना कांग्रेस की साजिश का सबूत – हिसार में बोले पीएम मोदी
14 Apr, 2025 05:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के हिसार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ कानून को ऐसा बनाया कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है. कांग्रेस ने 2013 में वक्फ कानून में संशोधन किए.
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ को संविधान से ऊपर किया. कांग्रेस ने वोटबैंक को खुश करने के लिए आनन-फानन में संशोधन किया. कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है. बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा. कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है. कांग्रेस के तुष्टीकरण का नुकसान मुस्लिम समाज को भी हुआ. कांग्रेस ने मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया?
अब नए वक्फ कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को हिंदुस्तान के किसी भी कोने में उसकी संपत्ति को ये वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा. नए प्रावधानों से वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा. मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, खासकर मुस्लिम विधवाओं को, बच्चों को उनका हक भी मिलेगा और उनका हक सुरक्षित भी रहेगा. यही असली सामाजिक न्याय है.
कांग्रेस ने बाबा साहब का बार-बार अपमान किया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ क्या किया? जब वे जीवित थे, तब पार्टी ने उनका बार-बार अपमान किया. उन्होंने उन्हें दो बार चुनाव हारा दिया. कांग्रेस उन्हें उखाड़ फेंकना चाहती थी, उन्होंने उन्हें सिस्टम से बाहर रखने की साजिश रची. उनकी मृत्यु के बाद, उन्होंने उनकी यादों को मिटाने की भी कोशिश की.
उन्होंने कहा कि बाबा साहब समानता के पक्षधर थे, लेकिन कांग्रेस ने पूरे देश में वोट बैंक की राजनीति का वायरस फैलाया. कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया. जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा उन्होंने संविधान को कुचल दिया. कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान की स्पिरिट को कुचला, ताकि जैसे तैसे सत्ता बनी रहे.
हर दिन, हर फैसला, हर नीति..बाबा साहब को समर्पित
पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन, उनका संघर्ष और उनका जीवन संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ बना है. हर दिन, हर फैसला, हर नीति.. बाबा साहब को समर्पित है. वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाएं… इनके जीवन में बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना हमारा मकसद है. इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास यही भाजपा सरकार का मंत्र है.
तेज रफ्तार इनोवा की चपेट में आया बाइक सवार, अस्पताल में भर्ती
11 Apr, 2025 06:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वीरवार देर शाम को हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के मामले में परिजनों ने सिविल अस्पताल में प्रदर्शन किया। परिजन पुलिस ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लर अड़ गए। पुलिस ने शाम तक आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव ले जाने के लिए मान गए।
एक इनोवा चालक ने डाहर चौक से पानीपत आते समय गुप्ता फैक्टरी के नजदीक पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार शाहपुर गांव का साहिल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे कुछ आगे ब्राह्मणवास गांव के नजदीक बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। चालक ने इसके बाद एक आई-20 और एक वैगन-आर कार को टक्कर मार दी। इसमें दोनों कारों के चालकों चोट लगी और कारों के टायर फट गए। ब्राह्मणवास के पास मोटरसाइकिल सवार पलड़ी गांव का रविंंद्र (25) और बांध गांव के सौरभ (25) की भी मौत हो गई।
हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, शुक्रवार को मृतक युवकों के परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने अभी तक गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। साथ ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन पुलिस पट लापरवाही और आरोपी को बचाने के आरोप लगाए। इस दौरान पुलिस ने भी परिजनों की नौंक झोंक हुई। हंगामे की सूचना पर थाना मॉडल टाउन प्रबन्धक जगमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया।
पानीपत: डेयरी संचालक की हत्या के एक महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
11 Apr, 2025 06:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के पानीपत में एक माह पहले हुई डेयरी संचालक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। डेयरी पर पार्ट टाइम करने के वाले एक युवक ने मारपीट का बदला लेने के लिए डेयरी संचालक की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 10 मार्च को तहसील कैंप क्षेत्र के हरिसिंह कॉलोनी निवासी पशु डेयरी संचालक जल सिंह की हत्या कर दी गई थी। सुबह के समय उनका शव डेरी में ही मिला था। वारदात के बाद एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था। लगातार एक माह से पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी तारा सिंह उर्फ आशीष निवासी कनसूरी यूपी हाल निवासी जावा कॉलोनी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कभी कभी जल सिंह के पास डेयरी पर पार्ट टाइम काम करने आता था। इसके लिए वह उससे कुछ पैसे भी लेता था। एक दिन काम करते हुए जल सिंह ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। जिस कारण वह काम पर नहीं गया। कुछ दिन बाद उसने फिर से काम पर जाना शुरू कर दिया था। 10 मार्च को शाम को उसने मादक पदार्थ से भरी हुई बीड़ी पी थी। इसके बाद तारा ने ईंट से जल सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। सीआईए-1 की टीम ने सेक्टर-13-17 हेलीपैड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया गया है।
हरियाणा में गर्मी से बचाव के लिए स्कूलों को सख्त निर्देश, धूप में कार्यक्रमों पर रोक
11 Apr, 2025 11:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ । हरियाणा में बढ़ती गर्मी और लू की तीव्रता को देखते हुए गुरुवार को शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए आदेश जारी किया है। इस आदेश का मकसद छात्रों को गर्मी से सुरक्षित रखना और लू से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना है।
निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को पत्र लिखकर इन दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों को खुली धूप में न बैठाया जाए और न ही किसी प्रकार के कार्यक्रम या आयोजन खुले में किए जाएं। विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पीने के पानी की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि उन्हें निर्जलीकरण से बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त, सभी स्कूलों में दिन में तीन बार पानी पीने के लिए घंटी बजाने के आदेश दिए गए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी विद्यार्थी नियमित अंतराल पर पानी पिएं और उनके शरीर में तरलता बनी रहे।
इसके अलावा, शिक्षा निदेशालय ने कहा कि स्कूलों में उपलब्ध रेड क्रॉस फंड का उपयोग करते हुए लू से बचाव हेतु ओआरएस पैकेट्स की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की जाए। इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) को अधिकृत किया गया है ताकि वह आवश्यकता अनुसार इस निधि का प्रयोग कर सके। साथ ही विद्यार्थियों के साथ गर्मी से बचने के उपायों पर चर्चा की जाए और उन्हें जागरूक किया जाए। यदि आवश्यकता हो तो आयुष विभाग से भी संपर्क किया जा सकता है।
आपात स्थिति की तैयारी के तहत स्थानीय अस्पतालों से संपर्क की व्यवस्था रखने और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी गई है। विद्यालयों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे क्लासरूम की खिड़कियों को एल्यूमीनियम पन्नी, गत्ते या अन्य रिफ्लेक्टिव सामग्री से ढंक कर रखें, जिससे गर्मी अंदर प्रवेश न कर सके। जिन खिड़कियों और दरवाजों से दोपहर में गर्म हवा आती है, उन पर पर्दे लगाए जाएं। साथ ही, मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान से सुना जाए और संभावित तापमान वृद्धि के प्रति सतर्कता बरती जाए।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि उन्हें कभी भी बंद वाहनों में अकेला न छोड़ा जाए। इसके अलावा, विद्यार्थियों को यह निर्देशित किया गया है कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान घर पर ही रहें और धूप में बाहर निकलने से परहेज करें। संतुलित, हल्का और नियमित भोजन करने के साथ-साथ अगर घर से बाहर निकलना अनिवार्य हो तो सिर और शरीर को कपड़े या टोपी से ढंक कर निकलें।
विद्यालयों को यह भी कहा गया है कि वे बाहरी गतिविधियों का आयोजन सुबह 10 बजे तक संपन्न कर लें, ताकि विद्यार्थियों को तीव्र गर्मी से बचाया जा सके। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे राज्यभर के सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना अनिवार्य है।
घिबली ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया, प्राइवेसी को हो सकता है खतरा, एसपी ने दी चेतावनी!
9 Apr, 2025 06:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एसपी राजेश कालिया ने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड छाया हुआ है घिबली स्टाइल इमेज। लोग अपनी पर्सनल फोटो को चैट जीपीटी और अन्य प्लेटफार्म पर अपलोड कर घिबली एनीमेशन जैसी इमेज बना रहे हैं। यह खतरनाक है। एसपी ने कहा कि यह ट्रेंड सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों तक सभी में लोकप्रिय है, लेकिन वह नहीं जानते हैं कि यह ट्रेंड उनकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है।
सावधानी रखें एआई स्कैम से बचकर रहें
इस संदर्भ में एडवाइजरी जारी करते हुए एसपी ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट का मानना है कि ओपन एआइ जैसी कंपनियां, इन फोटो का उपयोग एआइ ट्रेनिंग के लिए कर सकती हैं और बिना आपकी सहमति के ये फोटोज डेटा ब्रोकर के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधियों के हाथों में पहुंच सकती हैं। साइबर अपराधी इन फोटो का गलत इस्तेमाल कर आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे टेक्नालाजी अपना रूप बदल रही है वैसे-वैसे साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। नागरिक सावधानी रखकर एआइ स्कैम से बच सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक जालसाज लिंक भेजकर, फर्जी वेबसाइट बनाकर आनलाइन जालसाजी करते थे, लेकिन अब फ्रॉड के लिए एआइ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए साइबर अपराधी लोगों की आवाज को भी कॉपी कर साइबर फ्राड को अंजाम दे रहे हैं। फोटो के जरिए आपका नकली वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की जा रही है।
अनजान नंबर से कॉल आए तो हो जाएं सतर्क
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नामी लोगों के डीप फेक वीडियो के कई मामले सामने आ चुके हैं। यदि किसी अनजान नंबर से आपके पास कॉल या वीडियो कॉल आया है और उसमें आपके पहचान वाले व्यक्ति की आवाज सुनाई दे रही है या उसका वीडियो दिख रहा है तो उसकी बातों में आने के बजाय उसकी पड़ताल करें और उसके असली नंबर पर संपर्क करें। ऐसा करके आप खुद को स्कैम से बचा पाएंगे। आधुनिकता की इस युग में सावधानी व सतर्कता ही साइबर अपराधियों से बचने का बेहतर उपाय है।
क्या है घिबली
घिबली एक एआई टूल है। चेट जीपीटी के जरिए लोग अपने सिंपल फोटोज को घिबली स्टाइल (एनिमेशन) में बदल रहे हैं। यह आजकल ट्रेंड में बना हुआ है। घिबली एक जापानी एनिमेशन स्टूडियो है, जिसके नाम पर यह ट्रेंड चल रहा है।
कैथल: अजीमगढ़ चौकी के पास ब्लास्ट की धमकी देने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज!
9 Apr, 2025 06:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के कैथल जिले के अजीमगढ़ चौकी के पास ब्लास्ट करने की बात कह कर दहशत पैदा करने के मामले को लेकर पुलिस ने मन्नू अगवान व पचियागोपी नवासरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
बब्बर खालसा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट
बता दें कि छह अप्रैल को सोशल मीडिया पर बब्बर खालसा ग्रुप की तरफ से एक पोस्ट डाली गई थी। इसमें लिखा था कि सुबह करीब 4 बजे जीनगढ़ चौकी (हरियाणा) में जो ग्रेनेड हमला हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। चौकी का नाम जीनगढ़ लिखा गया था। इस पोस्ट के बाद हरियाणा सहित पंजाब पुलिस सतर्क हो गई थी।
बाद में पता चला कि जीनगढ़ नहीं अजीमगढ़ चौकी हो सकती है, जो गुहला हलके में पंजाब बॉर्डर पर लगती है। उस समय जांच के बाद पुलिस ने इस पोस्ट को मात्र अफवाह बताया था और कहा था कि चौकी या चौकी के आसपास कोई ऐसा हमला नहीं हुआ है। हालांकि, उसी दिन से इस मामले की जांच में पंजाब पुलिस के साथ-साथ हरियाणा पुलिस लगी हुई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
अब इस मामले में चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह की शिकायत पर गुहला थाने में मन्नू अगवान व पचियागोपी नवासरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हमले की जिम्मेदारी ली थी।
लगातार अजीमगढ़ चौकी पर एसपी राजेश कालिया सहित पुलिस के उच्चाधिकारियों का आना-जाना लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि जहां पर ब्लास्ट होने की बात कही जा रही है, वहां से मिट्टी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि जिस जगह विस्फोट होने की बात कही गई थी, वह कौनसा ज्वलनशील पदार्थ था?
अजीमगढ़ चौकी के पास ब्लास्ट करने के आरोप में मन्नू अगवान व पचियागोपी नवासरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में कैथल पुलिस सहित पंजाब पुलिस भी मामले में जांच कर रही है।
डीएसपी, सुशील प्रकाश
ऊर्जा मंत्री विज ने थर्मल प्लांट का किया निरीक्षण, बिजली उत्पादन के बारे में की समीक्षा
9 Apr, 2025 04:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ऊर्जा मंत्री अनिल विज बुधवार को दीन बंधू छोटूराम थर्मल प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में, चीफ इंजीनियर रमन सोबती ने मंत्री को थर्मल प्लांट का विस्तृत निरीक्षण कराया और उन्हें प्लांट की कार्यप्रणाली तथा तकनीकी जानकारी दी।
मंत्री अनिल विज ने प्लांट में लगे उपकरणों और मशीनों का बारीकी से मुआयना किया और उनके संचालन की प्रक्रिया को समझा। रमन सोबती ने मंत्री को यह भी बताया कि प्लांट में किस प्रकार बिजली का उत्पादन किया जाता है। इसके साथ ही, विज ने 7272 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली नई 800 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया।
गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवर ने पकड़ी पत्नी की बेवफाई, छत पर प्रेमी के साथ देखी
8 Apr, 2025 06:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में पति नाइट शिफ्ट करके घर लौटा तो पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. पति ने गुस्सा जाहिर किया तो प्रेमी ताव में आ गया और देसी कट्टा तान दिया. युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी और उसका प्रेमी मेरठ ड्रम हत्याकांड जैसा हाल करने की धमकी देते हुए फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित युवक ने दो साल पहले लव मैरिज की थी. पत्नी पंजाब के मोगा की रहने वाली है.
पीड़ित मौसम झज्जर जिले के एक गांव का रहने वाला है. दो साल पहले उसकी मुलाकात मोगा की रहने वाली युवती से हुई थी. दोनों की जल्द ही दोस्ती हो गई. दोस्ती के बाद मुलाकातों का दौर शुरू हो गया. मौसम के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. फिर ही उसने लव मैरिज कर ली.
शादी के बाद पीड़ित गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव की गली नंबर 4 के एक मकान में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा. पीड़ित टैक्सी चलाता है और नाइट शिफ्ट करता है. पीड़ित युवक का कहना है कि 7 अप्रैल की सुबह 6 बजे जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो पत्नी कमरे में न पाकर हैरान रह गया. वह छत पर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी गांव के ही एक लड़के नवीन के साथ है.
पीड़ित ने दोनों को टोका तो नवीन झगड़े पर उतर आया. उसने देसी कट्टा निकालकर धमकी दी. दोनों के बीच हाथापाई हो गई. दोनों लड़ते-लड़ते सीढ़ियों से गिरते हुए नीचे आ गए. शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए. लोगों ने नवीन से देसी कट्टा छीन लिया तो वह भागने लगा. जाते-जाते पत्नी और नवीन मेरठ हत्याकांड जैसा हाल कर देने की धमकी दे गए.
मौसम ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. उसने नवीन और पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. डर की वजह से किराए के मकान को छोड़कर गांव लौट गया. मौसम का कहना है कि नवीन पर मर्डर के केस दर्ज हैं. नवीन और पीड़ित की पत्नी के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई. वह मिलने के लिए गुरुग्राम आया था.
सेक्टर 10 थाना के जांच अधिकारी पुष्पेंद्र ने बताया, पीड़ित युवक की पत्नी और नवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. देसी कट्टा भी बरामद किया है. पीड़ित युवक की पत्नी अपना मोबाइल छोड़कर गई है. दोनों की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
हरियाणा के पानीपत में शादी के बाद दुल्हन का रहस्यमयी भागना, परिवार में मचा हड़कंप
7 Apr, 2025 08:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शादी जिंदगी का ऐसा दौर है, जिसका इंतजार हर नौजवान करता है. शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन का एक तरह से नया परिवार शुरू हो जाता है. लेकिन क्या हो जब एक पार्टनर दूसरे को धोखा दे जाए, वो भी शादी के तुरंत बाद. हरियाणा के पानीपत में कुछ ऐसा ही हुआ. यहां एक दुल्हन शादी करके ससुराल आई तो अगले ही दिन मायके चली गई. वापस लौटी तो उसने दूल्हे से कहा- मैं नवरात्रि का व्रत रखूंगी. इसलिए 9 दिन तक तुम्हारे साथ नहीं सोया करूंगी. दूल्हा भी मान गया. लेकिन नवरात्रि खत्म होते ही दुल्हन ऐसा कांड कर गई कि दूल्हा और उसका परिवार माथा पीटता रह गया.
ससुराल से भागने से पहले दुल्हन ने नवरात्रि का व्रत खोला और घर के सदस्यों को खाना खिलाया. फिर रात में मास्क लगाकर बिना किसी को कुछ बताए बिना भाग निकली. जब दुल्हन नजर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू हुई. पूरी रात ससुरालीजन उसे ढूंढते रहे लेकिन पता नहीं चल सका. घटना पानीपत के समालखा कस्बे के एक गांव की है. बहू के कदम से ससुराल वाले हैरान रह गए. उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस अब दुल्हन की तलाश में जुटी है.
12 मार्च को हुई थी शादी
पीड़ित दूल्हे ने बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2025 को पानीपत की ही युवती से हुई थी. शादी के बाद दुल्हन करीब 8 दिन तक मायके में रही. फिर ससुराल लौटी. ससुराल में पूरे परिवार की अच्छी तरह से सेवा करके सबका दिल जीत लिया. नवरात्रि में उसने व्रत रखने की इच्छा जाहिर की. नवरात्रि व्रत रखने के दौरान अचानक उसके व्यवहार में बदलाव आ गया. दुल्हन व्रत रखने के लिए अलग कमरे में रहने लगी. फिर उसने घर के सदस्यों से बात तक करना बंद कर दिया. परिजनों को जब इसकी वजह पूछी तो तो उसने बताया कि मायके में भी वह ऐसे ही व्रत करती थी. ससुराल वालों ने उसकी यह जिद भी मान ली.
दुल्हन की तलाश जारी है
6 अप्रैल की शाम दुल्हन ने व्रत खोला. पीड़ित दूल्हे ने बताया कि पूरे घरवालों को खाना खिलाया. खाना खाकर परिजन सोने चले गए और कुछ अपने अन्य कामों में लग गए. जब दूल्हा रात में दुल्हन के कमरे में गया तो वह वहां नहीं मिली. परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला. नई नवेली दुल्हन के लापता होने से सभी ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. थक-हारकर परिजनों ने समालखा थाने में शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुल्हन की तलाश की जा रही है.
शराब पीने के बाद दोस्त की हत्या, हरियाणा में तीन युवकों पर हत्या का आरोप
5 Apr, 2025 06:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा चरखी दादरी के गांव कन्हेटी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. यवुक ने दोस्तों के साथ रात को शराब पी और सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मकान के पीछे पड़ा मिला है. सूचना मिलने पर पुलिस टीम, एफएसएल टीम ने मौके पहुंचकर घटना का मुआयना किया. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों पर हत्या का केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई कर दी है. मृतक की पहचान गांव कन्हेटी निवासी करीब 25 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है.
विक्रम राजस्थान में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. जानकारी के मुताबिक, कन्हेटी गांव में बंद पड़े मकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया. शव की सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. टीम के निरीक्षण के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चरखी दादरी सिविल अस्पताल भेजा गया है.
बंद मकान की छत पर पी थी शराब
पुलिस के मुताबिक, विक्रम और उसके दोस्त कृष्ण, संदीप व साहिल ने बीती रात को नरेंद्र के बंद मकान की छत पर शराब पी थी. रात को शराब पीने के दौरान दोस्तों ने ही विक्रम को धक्का देकर छत से गिराकर हत्या कर दी. पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की है. मृतक के पिता बलबीर की शिकायत पर उसके साथ शराब पीने वाले दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है.
मां से फोन पर की थी बात
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक विक्रम ने गुरुवार रात अपनी मां से फोन पर बात हुई थी. उस दौरान विक्रम ने बताया था कि वो अपने दोस्तों के साथ है. ऐसे में जब रात में वो घर नहीं पहुंचा और उसकी मां ने कॉल की तो मोबाइल बंद आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
