राजस्थान
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद बीजेपी की बड़ी मीटिंग
28 Jul, 2025 02:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: हरियाणा में बीजेपी ने अपने नेताओं को विधानसभा चुनाव में हारी 42 सीटों को जीत में बदलने का टास्क दिया है। इसके लिए पार्टी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और सरकार की नीतियों पर चर्चा होगी। हालांकि विधायक दल की बैठक हर महीने होती है, लेकिन इस बार की बैठक इसलिए अहम है क्योंकि मुख्यमंत्री बैठक में विधायकों से सरकार के नौ महीने के कार्यकाल को लेकर फीडबैक लेंगे।
हारी हुई सीटों को लेकर मंथन
वहीं 2024 के विधानसभा चुनावों में हारी हुई सीटों को लेकर भी मंथन होगा। बीजेपी ने अभी से ‘मिशन-2029’ लगभग चार साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हारी हुई 42 सीटों पर मोर्चाबंदी के लिए पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हर विधायक के हिस्से में एक हलका आएगा। इससे नायब सरकार विपक्ष के 42 हलकों में यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ और हरियाणा में एक समान विकास के अपने सिद्धांत पर कायम है।
‘संकल्प-पत्र’ में किए गए वादों को लेकर भी होगी चर्चा
इन हलकों में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हें दूर करने का जिम्मा मंत्रियों और विधायकों को सौंपा जाएगा। मंत्रियों और विधायकों को इन हलकों में जाना भी पड़ेगा। विपक्ष के हलकों में दौरों के दौरान मंत्री और विधायक पार्टी के उम्मीदवारों के अलावा वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को भी साथ रखेंगे। मंगलवार को होने वाली बैठक के संबंध में रविवार को सभी विधायकों को सूचित कर दिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री विधायकों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। उनसे फील्ड की रियल्टी जानेंगे ताकि किसी स्तर पर कमियां हैं तो उन्हें दूर किया जा सके। इसी तरह से 2024 के ‘संकल्प-पत्र’ में किए गए वादों को लेकर भी बातचीत हो सकती है।
हरियाणा हादसा: बीजेपी झंडी लगी थार ने स्कूटी सवार युवतियों को रौंदा
26 Jul, 2025 03:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार इस थार गाड़ी पर सत्ता दारी पार्टी बीजेपी की झंडी लगाई हुई थी। टीका राम गर्ल्स कॉलेज के पास तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। बिना नंबर की थार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
कैसे मारी टक्कर
हादसे में शिकार हुई महिलाओं के परिजनों का कहना है कि यह कालूपर चुंगी से शहर की तरफ आ रही थी। स्कूटी को ज्योति नाम की महिला चल रही थी और सरस्वती नाम की महिला पीछे बैठ थी। लेकिन जैसी ही वह सोनीपत के टीकाराम गर्ल्स कॉलेज के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस थार को सागर सांगवान नाम का शख्स चल रहा था। परिजनों का कहना है कि गाड़ी के कागजात को अपने कब्जे में ले लिए हैं और पुलिस को सौंप दिया है।
परिजनों की पुलिस से मांग
परिजनों का कहना है कि उन्हें गाड़ी कर लगी झड़ी से कोई वास्ता नहीं हे। लेकिन आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी करवाई की जाए ,जो हादसे के बाद फरार हो गया हैं। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस प्रेस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक थार गाड़ी ने स्कूटी सवार महिलाओ को टक्कर मार दी और वह मौके से फरार हो गया हैं। मामले में सिटी थाना पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
फिटनेस गुरु बनीं 77 वर्षीय दादी, जानें कैसे रखती हैं खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक
26 Jul, 2025 01:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोनीपत: हसोनीपत (हरियाणा): उम्र सिर्फ एक संख्या है... इस कहावत को हरियाणा के सोनीपत जिले की 77 वर्षीय दादी सबों पर बिल्कुल सटीक बैठती है। इन दिनों यह दादी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस दादी का जज़्बा, जोश और सेहतमंद जीवनशैली हर किसी को हैरान कर रही है। दादी इस उम्र में भी अपने पोते के साथ नदी में कूदकर तैराकी करती हैं और देसी तरीके से व्यायाम भी करती हैं। गांव वाले दादी के हौसले और फिटनेस को देख दंग रह जाते हैं और उन्हें सलाम करते हैं। दादी का फिटनेस लेवल ऐसा है कि युवाओं के भी पसीने छूट जाए
10 साल की उम्र से शुरू की तैराकी
दादी सबों ने बताया कि उन्होंने महज 10 साल की उम्र से गांव में तैराकी शुरू कर दी थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने कभी अभ्यास नहीं छोड़ा। उन्होंने यहां तक कहा कि वह गंगा नदी भी पार कर चुकी हैं और तीन लोगों की जान भी बचा चुकी हैं। आज 77 की उम्र में भी वह उसी ऊर्जा और लगन से तैराकी करती हैं। दादी का कहना है कि उन्होंने कभी फास्ट फूड खाया ही नहीं और न ही उन्हें उसके स्वाद की कोई जानकारी है। देसी घी, ताजा अनाज, सादा खाना और नियमित व्यायाम ही उनकी ताकत और सेहत का राज है। उनका मानना है कि बीमारियों की असली जड़ आज की बिगड़ी जीवनशैली और जंक फूड है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को दूर रहने की जरूरत है।
पोते के साथ करती हैं अभ्यास
दादी के पोते चिराग ने हाल ही में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, जिसमें दादी नदी में तैराकी करती नजर आ रही थीं। यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने दादी के जज्बे को खूब सराहा। दादी के बेटे संदीप ने बताया कि वह आज भी अपनी मां को घर में उगाए गेहूं से बना भोजन ही देते हैं। उन्होंने बताया कि दादी और पोते का खाना भी अलग बनता है ताकि पोता पहलवानी में आगे बढ़ सके और दादी उसकी तैयारी में साथ दे सकें।
बुलडोजर पहुंचा, लेकिन चला नहीं! फार्महाउस का थोड़ा हिस्सा गिराकर लौटे अफसर
26 Jul, 2025 12:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को अरावली में बने एक फार्महाउस को तोड़ने के नाम पर केवल खानापूर्ति की। बताया जा रहा कि फार्महाउस फरीदाबाद बिजली विभाग के एक बड़े अधिकारी की पत्नी का है। वहीं यहां पर हुई तोड़फोड़ से निकले सीएंडडी वेस्ट को हटाने का काम भी निगम की पांच टीमों ने शुरू कर दिया है। अनखीर सूरजकुंड रोड पर डिलाइट बैंक्वेट हाल के साथ से एक रास्ता पहाड़ से होकर राधा स्वामी सत्संग भवन तक जाता है। उसी के पास नौ एकड़ जमीन पर फार्महाउस बना है। हालांकि यह पार्टनर के नाम से है। फार्महाउस को सुप्रीम कोर्ट ने तोड़ने के आदेश दिए हैं। इससे पहले इस आदेश के चलते वन विभाग ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर और विधायक मनमोहन भड़ाना, पूर्व मंत्री करतार भड़ाना सहित लगभग सभी फार्महाउस तोड़ दिए थे, लेकिन ये फार्महाउस को नहीं तोड़ा गया। इससे सभी में नाराजगी थी। लोगों ने इसकी शिकायत की थी।
सीएंडडी वेस्ट को हटाने का काम शुरू
अरावली में हुई तोड़फोड़ के बाद सीएंडडी वेस्ट मौके पर ही पड़ा है, लेकिन निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने वेस्ट को हटवाने के लिए पांच टीम बनाई हैं। पहली टीम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में बनाई है। दूसरी टीम एसडीओ हितेश दहिया, तीसरी टीम एसडीओ विनोद सिंह, चौथी टीम पंकज गर्ग और पांचवीं टीम एसडीओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बनाई गई है। वहीं सीएंडडी वेस्ट को हटवाने की फोटोग्राफी और विडियोग्राफी भी तैयार की जा रही है और सीएंडडी वेस्ट को उठाने के लिए पर्याप्त मात्रा में मशीनरी उपलब्ध कराई गई है। इसकी जिम्मेदारी लख्मी तेवतिया को दी गई है। 31 जुलाई तक सीएंडडी वेस्ट का काम पूरा करना है।
क्या बोले डीएफओ
डीएफओ फरीदाबाद विपिन कुमार का कहना है कि अरावली वन क्षेत्र में नियमानुसार तोड़फोड़ होगी। अगर कोई हिस्सा रह गया है तो उसे भी हटाया जाएगा। नए निर्माण न हो, इसके लिए डीसी के नेतृत्व में एक कमिटी बनाई गई है, जो अरावली वन क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं। कमिटी में अधिकांश विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
200 करोड़ की चंदा राशि पर उठे सवाल, फरीदाबाद में इनकम टैक्स की छानबीन
25 Jul, 2025 03:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: गलत तरीके से चंदे की रकम जुटाने की आशंका में सेंट्रल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इन्वेस्टिगेशन विंग ने गुरुवार को राष्ट्रीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश प्रताप शर्मा के घर छापेमारी की। टीम सुबह साढ़े 6 बजे ही अशोका एन्क्लेव स्थित महेश के घर पर पहुंची। इसके साथ ही टीम उनके दफ्तर पर भी छापेमारी की गई। करीब 12 घंटे से अधिक चली जांच में टीम ने अपने कब्जे में मोबाइल, महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले लिया है, जिसकी फरेंसिक जांच कराई जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि राजनीतिक पार्टी ने अलग-अलग साल में करीब 200 करोड़ रुपये के चंदे की ट्रांजैक्शन दिखाई है जो गलत हो सकती है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को आशंका है कि कहीं ये पैसा फर्जी स्त्रोत या हवाला के जरिये तो नहीं मंगाया गया। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम देर शाम तक जांच करती रही।
कार्यालय के कर्मचारियों से भी हुई पूछताछ
इनकम टैक्स टीम को सूचना थी कि राष्ट्रीय विकास पार्टी जो चंदा ले रही है, वह कहीं न कहीं फर्जी तरीके से लिया जा रहा है, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि चंदे की रकम जिसके नाम दिखाई जाती है वह वास्तविक तौर पर मौजूद नहीं होता है। इसी सूचना पर इनकम टैक्स की टीम ने सुबह साढ़े 6 बजे अशोका एन्कलेव मेन स्थित पार्टी के कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने कार्यालय पर पहुंचते ही सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए, ताकि कोई जानकारी लीक न हो सके। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारियों से भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इन्वेस्टिगेशन विंग ने बातचीत की। कार्यालय में जरूरी दस्तावेज को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरी टीम ने उसी वक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश प्रताप शर्मा के घर पर भी छापेमारी की। वहां से भी मोबाइल, लेपटॉप, जरूरी दस्तावेज को अपने कब्जे में लिया है।
CA के दिल्ली-मुबंई स्थित घरों में भी छापेमारी
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी केवल फरीदाबाद तक ही सीमित नहीं रही। पार्टी के चार्टर्ड अकाउंटेंट डीकेपी गांग और विनीत गांग के दिल्ली और मुंबई स्थित घरों तथा कार्यालयों पर भी एक साथ रेड की गई। टीम को इन ठिकानों से भी कई फाइलें और डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सभी जब्त दस्तावेजों और उपकरणों की फरेंसिक जांच होगी। इस कार्रवाई को गोपनीय ढंग से अंजाम दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी पहले लीक न हो। अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और गहराई से की जा सकती है, क्योंकि मामला बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।
जानिये कौन हैं महेश प्रताप शर्मा
जिस राष्ट्रीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश प्रताप शर्मा के घर व दफ्तर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपनी पार्टी की टिकट पर फरीदाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
बचपन पर हमला: पानीपत में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
25 Jul, 2025 02:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत (हरियाणा)। पानीपत के थाना चांदनीबाग क्षेत्र की एक कॉलोनी में छह साल की बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। चार दिन में मासूम के साथ दुष्कर्म की यह दूसरी वारदात है। बच्ची की मांग का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय युवक पर रविवार को दुष्कर्म किया है। आरोप हैं कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। वीरवार को बच्ची के पेट में दर्द और रक्तस्राव हुआ तो मां ने अन्य पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पड़ोसी वीरवार रात को बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। बच्ची से दुष्कर्म की सूचना पर खलबली मच गई। तुरंत ही चांदनीबाग थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला थाना चांदनीबाग क्षेत्र का है। मूल रूप से यूपी के बदायूं जिले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं। पांच बेटी और एक बेटा। तीन बच्चे पति के साथ बदायूं में रहते हैं। जबकि, तीन बच्चियों के साथ वह पानीपत में रहकर भीख मांगकर गुजरा करती है। फिलहाल वह एक कमरे के किराये में रहती है। उसी मकान में किराये पर एक युवक भी रहता है। महिला का आरोप है कि युवक ने रविवार को उसकी बेटी के साथ गलत काम किया था। बच्ची ने पेट में दर्द होने पर उसे बताया था। उसने युवक से बात की तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की थी।
मंगलवार को वह किला थाने में पहुंची थी। लेकिन उसके साथ कोई नहीं था तो किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। वीरवार शाम को बच्ची के पेट में तेज दर्द होने लगा और प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव शुरू हो गया। जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो वह बच्ची को लेकर थाना किला पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामला चांदनीबाग थाना क्षेत्र का होने के कारण चांदनीबाग थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी।
जांच में जुटी पुलिस
बच्ची से दुष्कर्म की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर बच्ची की मां से जानकारी ली। इसके साथ ही एक टीम ने संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। चिकित्सकों ने बच्ची के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं।
अधिकारी के अनुसार
एक कॉलोनी की छह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संदीप सिंह, प्रभारी, किला थाना पुलिस।
मौत या मर्डर? 50 फीट ऊंचाई पर लटका शव और बजता फोन बढ़ा रहा सवाल
25 Jul, 2025 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा। बुधवार देर शाम हरियाणा के कैथल के ढांड क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कौल से चूहड़माजरा की ओर जाने वाली सड़क पर नेशनल हाईवे 152-डी के पुल के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की जेब में रखा मोबाइल लगातार बजता रहा, जिससे राहगीरों का ध्यान शव की ओर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। सब-इंस्पेक्टर जोगिंद्र ने बताया कि मृतक की जेब से मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ, जिसमें मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गांव फरल निवासी गुरमीत सिंह (उम्र करीब 26 वर्ष) के रूप में की गई। पुलिस ने मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी।
50 फीट ऊंचाई पर झूलता मिला शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का शव पेड़ से करीब 50 फीट ऊंचाई पर रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। मोबाइल की घंटी बजने से ही राहगीरों ने उसे देखा और पुलिस को जानकारी दी।
परिजनों को आत्महत्या का कारण नहीं पता
गुरमीत के पिता राजकुमार ने बताया कि घर में किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था और बेटे ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं है।
4धार्मिक प्रवृत्ति का था युवक, मंदिर में किया था जलाभिषेक
गांववालों और दोस्तों के मुताबिक गुरमीत एक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति का युवक था। बुधवार सुबह वह अपने दोस्तों के साथ अरुणाय शिवधाम मंदिर गया था, जहां उसने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था। गुरमीत चार बहनों का इकलौता भाई था और गांव में उसकी एक लैब थी। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
तेज रफ्तार और गलत पासिंग का अंजाम – हरियाणा में सड़क हादसे में एक की मौत
24 Jul, 2025 04:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा: पूंडरी में नेशनल हाईवे 152-डी पर बुधवार देर रात को एक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से नारनौल जा रहे महेंद्रगढ़ के गांव नावा के तीन युवकों की कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में दो फौजी घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब कार सवार साइड में जा रहे एक ट्रक को क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक की स्थिति भी गंभीर है।
हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस पेट्रोलिंग टीम के अनुसार कार में सवार तीन लोगों में से दो फौजी थे। ट्रक माल लेकर जा रहा था। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूंडरी थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
फतेहाबाद में साइबर ब्लैकमेलिंग का अंत, दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से 5 साल की सजा
24 Jul, 2025 04:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फतेहाबाद (हरियाणा)। फतेहाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट (पॉक्सो) के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित गर्ग की अदालत ने एम मामले में निर्णय सुनाते हुए अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी देवेंद्र मित्तल ने बताया कि पुलिस की तत्परता व सूझबूझ से एकत्रित साक्ष्य, और अभियोजन पक्ष के सरकारी वकील जगसीर सिंह द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के चलते पीड़िता को न्याय और आरोपी को सजा दिलवाने में सफलता मिली है।
पहले की दोस्ती, फिर किया ब्लैकमेल
पीड़िता ने साइबर थाना फतेहाबाद में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसी के गांव का निवासी रणजीत कुमार ने पहले उससे मित्रता की, फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376(2)(एन), 506 भारतीय दंड संहिता तथा 66ई व 67ए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट अदालत में दाखिल की। लेकिन न्यायालय में धारा 376(2)(एन) के आरोप सिद्ध नहीं हो सके, शेष धाराओं के अंतर्गत आरोपी दोषी सिद्ध हुआ।
निरीक्षक अरुणा एवं उनकी टीम ने पीड़िता के बयानों के आधार पर गहनता से जांच कर आरोपी के विरुद्ध ठोस साक्ष्य जुटाए और 17 फरवरी 2023 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस द्वारा चार्जशीट 20 मार्च 2023 को तैयार कर 27 मार्च 2023 को अदालत में दाखिल की गई थी।
लाड़ो लक्ष्मी योजना से बेटियों को मिलेगा संबल, ₹2100 होंगे खातों में जमा
24 Jul, 2025 12:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: हरियाणा की नायब सैनी सरकार जल्द ही अपना एक चुनाव वादा पूरा करने जा रही है। विधानसभा चुनावों से पहले किए गए वादे के तहत, राज्य सरकार अब ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर 9 अगस्त को करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने हरियाणा की सभी महिलाओं को 2100-2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। हालांकि, 9 महीने बीत जाने के बाद भी योजना शुरू नहीं हो पाई थी, जिससे महिलाओं में असमंजस की स्थिति थी। लेकिन अब सरकार के इस निर्णय से उम्मीद की जा रही है कि लाखों महिलाओं को आर्थिक राहत और आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा।
सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस योजना पर पड़ा अपडेट देते हुए बताया कि इसे चार चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्री बेदी के अनुसार, पहले फेज में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। इस चरण में लगभग 50 लाख महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा सकती है। सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पोर्टल तैयार करवा रही सरकार, जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
सरकार इस योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल तैयार करवा रही है। जैसे ही पोर्टल लॉन्च होगा, पात्र महिलाएं योजना में आवेदन कर सकेंगी। योजना की फाइनल रिपोर्ट सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है और संभावना जताई जा रही है कि इसकी अधिकारिक घोषणा रक्षाबंधन के दिन की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पहले बजट में ही ' लाडो लक्ष्मी योजना ' के लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था। यह राशि योजना को सुचारू रूप से लागू करने और महिलाओं को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।
सरकारी मकान का बकाया: किरण खेर को भेजा गया ₹12.76 लाख का नोटिस
24 Jul, 2025 12:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरण खेर को सरकारी आवास के किराये के बकाया को लेकर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस चंडीगढ़ प्रशासन के सहायक नियंत्रक (वित्त और नियंत्रक) किराया कार्यालय की ओर से भेजा गया है, जिसमें किरण खेर को कुल 12.76 लाख रुपये की राशि तत्काल जमा करने को कहा गया है। यह राशि सरकारी आवास के लाइसेंस शुल्क, जुर्माना, ब्याज और अन्य शुल्कों को मिलाकर बनी है। जानकारी के अनुसार, किरण खेर वर्ष 2014 और 2019 में चंडीगढ़ से लोकसभा सांसद चुनी गई थीं। सांसद रहने के दौरान उन्होंने सेक्टर-7 स्थित टी-6/23 सरकारी आवास में निवास किया था।
किरण खेर ने खाली नहीं किया आवास
यह आवास अब विवाद का कारण बन गया है, क्योंकि खेर ने तय अवधि के बाद भी आवास खाली नहीं किया और निर्धारित लाइसेंस शुल्क का भुगतान भी समय पर नहीं किया। नोटिस के अनुसार, जुलाई 2023 से 5 अक्टूबर 2024 तक की अवधि के लिए मात्र 5,725 रुपये लाइसेंस शुल्क बकाया है, लेकिन इसके बाद की अवधि के लिए जुर्माने की राशि में भारी बढ़ोतरी की गई है। 6 अक्टूबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक की अवधि को ‘अनधिकृत कब्जा’ माना गया है और इस पर 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जिसकी राशि 3.64 लाख रुपये है।
बकाया राशि 12.76 लाख रुपये हो गई
वहीं, 6 जनवरी से 12 अप्रैल 2025 तक की अवधि को और भी गंभीर उल्लंघन मानते हुए 200 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जो 8.20 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के रूप में 26,106 रुपये और अन्य प्रशासनिक शुल्कों के रूप में 59,680 रुपये जोड़े गए हैं। इस तरह कुल बकाया राशि 12.76 लाख रुपये हो गई है। प्रशासन ने किरण खेर को निर्देश दिया है कि वह यह राशि डिमांड ड्राफ्ट या बैंक ट्रांसफर के माध्यम से जल्द से जल्द जमा करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
हरियाणा के नूंह में बीफ रैकेट का पर्दाफाश, पांच मकानों पर छापेमारी
24 Jul, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में गोमांस बिक्री की सूचना मिलने पर सीएस स्टाफ नूंह टीम ने पांच मकानों में छापेमारी की। खुलासा हुआ कि यहां से बीफ की होम डिलिवरी की जा रही थी। सभी घरों के सामने बाइक सवार सप्लायर खड़े थे। सुबह पांच से सात बजे तक मांस की होम डिलिवरी की जाती थी। पुलिस ने मौके से 8 बाइक, 7 क्विंटल 10 किलोग्राम मांस व अन्य सामान बरामद किया गया है। मामलें में 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक नूंह सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर को सूचना मिली थी कि पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रीठठ में जाकिर, फारूख आंकेड़ा, टिण्डा उर्फ इरफान निवासी मालब, मन्नु निवासी मेवली, हसन, नफीस उर्फ काला, इरफान, वक्की उर्फ वकील और नदीम निवासी रीठठ मिलकर गोकशी का धंधा करते है। रीठठ के कसाई मोहल्ले में वक्की उर्फ वकील, नफीस, इरफान, नदीम और हसन अपने मकान में गोकशी कर बाहर मांस सप्लाई करते हैं।
पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी
सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर ने बताया कि उनकी टीम ने मंगलवार तड़के गांव रीठठ में आरोपियों के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस के जवानों ने मौके से पिता-पुत्र वक्की उर्फ वकील और नदीम को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने वक्की उर्फ वकील के मकान में जाकर देखा तो तीन बरामद हुईं, जिनमें मांस रखा हुआ था। मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो छुरी, दो दरात, कुल्हाड़ी और करीब 140 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पुलिस टीम ने इसके बाद नफीस के मकान में जाकर देखा तो यहां भी मांस मिला, जिसका कुल वजन करीब 150 किलोग्राम था। इसके साथ ही टीम ने इरफान के मकान पर रेड की।
सात क्विंटल से ज्यादा मांस बरामद
इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी नदीम पुत्र वक्की उर्फ वकील के मकान में जाकर देखा तो बाइक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 145 किलोग्राम मांस बरामद हुआ है। चौथे आरोपी हसन के मकान पर रेड की गई। इंस्पेक्टर राजदीप ने बताया कि आरोपियों के घरों से कुल सात क्विंटल 10 किलोग्राम मांस बरामद हुआ है। सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों पिता-पुत्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी मांस को आसपास के गांवों जाकर घरों में डिलिवर करते थे।
महावारी की तकलीफ से टूटी जिंदगी: 8 दिन पहले हुई थी 18, अब नहीं रही
23 Jul, 2025 12:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से परेशान होकर एक 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अन्नू के रूप में हुई है, जो हाल ही में बालिग हुई थी। अन्नू का 14 जुलाई को जन्मदिन था। इसी को वह 18 साल की हुई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पिता को चाय देने के बाद कमरे में गई थी
मृतक के पिता सुरेंद्रमजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। अन्नू उनके चार बच्चों में सबसे बड़ी थी। वह 12वीं पास कर चुकी थी और एक कंप्यूटर कोर्स करने के साथ-साथ आईटीआई में दाखिला लिया था। घटना वाले दिन वो अपनी छोटी बेटी को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए थे। जब वे शाम करीब 4:30 बजे घर लौटे, तो अन्नू ने मेरे लिए चाय बनाई और फिर ऊपर वाले कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब मैं ऊपर गए, तो देखा कि कमरे का दरवाजा आधा खुला हुआ था। उन्हें शक हुआ और जब अंदर जाकर देखा, तो अन्नू पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी हुई मिली। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी अन्नू
पिता ने बताया कि अन्नू को लंबे समय से माहवारी से संबंधित शारीरिक दिक्कतें थीं और उसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन नियमित उपचार के बावजूद कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
छेड़खानी केस का आरोपी बना एजी: हरियाणा सरकार के फैसले पर बवाल
23 Jul, 2025 11:57 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ : हरियाणा की नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली BJP सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने विकास बराला को सहायक महाधिवक्ता (Assistant Advocate General) नियुक्त किया है। विकास बराला पर एक पूर्व IAS अधिकारी की बेटी का पीछा करने और अपहरण करने की कोशिश करने का आरोप है। महाधिवक्ता (AG) हरियाणा के नेतृत्व वाली एक स्क्रीनिंग कमेटी ने विकास के नाम की सिफारिश की थी। इस कमेटी में कई बड़े अधिकारी शामिल थे।
कौन हैं विकास बराला
विकास बराला, हरियाणा BJP के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे हैं। विकास अब दिल्ली में हरियाणा सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे सुप्रीम कोर्ट (SC) जैसे न्यायिक मंचों पर सरकार की पैरवी करेंगे। नियुक्ति का आदेश हरियाणा के गृह सचिव ने 18 जुलाई को जारी किया था। विकास उन सात विधि अधिकारियों में से एक हैं जिन्हें हरियाणा सरकार ने दिल्ली में राज्य के कानूनी सेल के लिए नियुक्त किया है।
96 लॉ ऑफिर्सस की नियुक्ति
कुल मिलाकर, राज्य सरकार ने 96 विधि अधिकारियों को नियुक्त किया है। इनमें अतिरिक्त महाधिवक्ता, वरिष्ठ उप महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता और सहायक महाधिवक्ता जैसे पद शामिल हैं। इन सभी को 18 जुलाई को नियुक्त किया गया था। ये अधिकारी चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और दिल्ली में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विकास बराला केस में सुनवाई 2 अगस्त को
टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने विकास बराला से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। विकास के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चंडीगढ़ की अदालत में चल रहा है। अगली सुनवाई 2 अगस्त को है। फिलहाल, अभियोजन पक्ष के सबूत दर्ज किए जा रहे हैं।
क्या है विकास बराला पर आरोप
शिकायत के अनुसार, 5 अगस्त, 2017 को विकास और उसके दोस्त आशीष ने कथित तौर पर एक IAS अधिकारी की बेटी का पीछा किया था। उन्होंने उस महिला की कार को रोकने की भी कोशिश की थी। लड़की ने चंडीगढ़ पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ IPC की धारा 354D (पीछा करना) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। उस समय विकास के पिता, सुभाष बराला, हरियाणा BJP के अध्यक्ष थे।
इस नियुक्ति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने एक ऐसे व्यक्ति को महत्वपूर्ण पद दिया है जिस पर गंभीर आरोप हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि नियुक्ति नियमों के अनुसार की गई है।
परीक्षा केंद्र पर मिलेगी लिखने की सुविधा, CET में हरियाणा‑टेलीवेट वाला प्रश्न
22 Jul, 2025 12:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ (हरियाणा)। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी ) से पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह सोमवार को सोशल मीडिया पर लाइव हुए और परीक्षार्थियों की कई आशंका को दूर किया। इस मौके पर हिम्मत सिंह ने बताया, सीईटी परीक्षा में 25 फीसदी सवाल हरियाणा से जुड़े होंगे, जिसमें सामान्य ज्ञान और इतिहास, कला व संस्कृति से संबंधित प्रश्न होंगे। उन्होंने बताया, कई परीक्षार्थियों ने शिकायत भेजी है, उनसे कई लोगों ने सीईटी पास कराने के लिए संपर्क किया है। परीक्षार्थियों ने ऐसे लोगों के मोबाइल नंबर व फोटो भी भेजे हैं। इन सभी का ब्यौरा पुलिस को सौंप दिया गया। जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
संवाद के दौरान उन्होंने यूट्यूबर व कोचिंग संचालकों से कहा कि वे सीईटी पेपर का विश्लेषण तभी करें, जब चारों सत्र की परीक्षा हो जाए। इससे परीक्षार्थियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा- इस बार ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों को सभी जानकारी खुद भरनी होगी। पहले सबकुछ लिखा हुआ आता था। परीक्षा के दौरान 24 बुकलेट का सेट मिलेगा। पहले परीक्षार्थी को दिखाया जाएगा कि सेट सील है या नहीं। यदि सील ठीक है, तो मौके पर ही दो परीक्षार्थियों से हस्ताक्षर करवाएंगे जाएंगे। यदि सील खुली हुई है, तो उस पर साइन न करें और हमें बताएं। कार्रवाई की जाएगी।
दिव्यांग अभ्यर्थी अपने ही जिले में देंगे परीक्षा
हिम्मत सिंह ने कहा- दिव्यांग परीक्षार्थी अपने ही जिलों में परीक्षा दे सकेंगे। ऐसे परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र उनके जिले में ही बनाए गए हैं। इनकी संख्या करीब 15 हजार है। परीक्षा के दौरान उन्हें अपना मेडिकल सर्टिफिकेट लाना होगा। वे अपने साथ सहयोगी को ला सकते हैं। सीईटी ग्रुप-सी की परीक्षा है, इसलिए इससे कम योग्यता वाले सहयोगी यानी 10वीं तक का वाला सहयोग ला सकते हैं। सहयोगी को अपने साथ पहचान-पत्र व योग्यता वाला प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा।
2.40 लाख परीक्षर्थियों के परीक्षा केंद्र 50-75 किमी दूरी पर
परीक्षा केंद्र दूसरे जिले में बनाए जाने के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा- सभी के परीक्षा केंद्र जिले के आसपास नहीं हो सकते। उन्होंने तर्क देते हुए कहा- हिसार में सर्वाधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, ऐसे में संभव नहीं था कि जिले के निकट ही उनका परीक्षा केंद्र बनाए जाएं। उनके मुताबिक 25 से 50 किमी की दूरी पर करीब दो लाख परीक्षार्थी परीक्षा देने जाएंगे, जिनमें 22 प्रतिशत महिला और 24 प्रतिशत पुरुष परीक्षार्थी होंगे। वहीं, 50 से 75 किमी की दूरी तक करीब 2.40 लाख और 100 किमी से ज्यादा दूरी पर एक सत्र में करीब 50 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। हिम्मत सिंह ने यह भी दावा किया है कि बेशक दूरी अधिक हो, मगर सभी रूटों पर बसों की पर्याप्त संख्या रहेगी। फिलहाल परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर शिकायतें नहीं आई हैं।
आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को त्रुटि दूर करने का मिलेगा मौका
चेयरमैन ने कहा- परीक्षा के बाद आरक्षित श्रेणी यानी डीएससी, ओएससी, ओबीसी के प्रमाण-पत्रों से जुड़ी त्रुटियां दूर कराने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा के बाद और परिणाम घोषित करने से पहले आयोग पोर्टल खोलकर प्रमाण-पत्रों से जुड़ी त्रुटियां दूर करने का अवसर देगा, वहीं, जिन अभ्यर्थियों के आवेदन के दाैरान फोटो के स्थान पर हस्ताक्षर और हस्ताक्षर के स्थान पर फोटो चस्पा हो गई है वह परीक्षा वाले दिन अपना पहचान पत्र साथ लेकर आएं। इससे उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने का मौका मिलेगा।
आयोग के अध्यक्ष ने यह भी दिए जवाब
सीईटी का स्कोर तीन साल तक मान्य रहेगा, इस बार चार गुना के बजाय 10 गुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र के अंदर ही पेन मिलेगा, इसलिए पेन-पेसिंल या कोई अन्य सामान न लाएं
सीईटी के लिए पासिंग मार्क सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत अंक हैं।
जिन्होंने पुरानी और नई सीईटी में आवेदन किया है, उन्हें सीईटी का एक नंबर मर्ज करने का माैका मिलेगा।
सीईटी को लेकर किसी भी भ्रमित करने वाली सूचना पर विश्वास न करें, आयोग की वेबसाइट पर देखें।
सालाना भर्तियों के कैलेंडर को लेकर सरकार से वार्ता हो चुकी है, सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद।
सीईटी प्रति वर्ष कराने के सवाल पर कहा, पॉलिसी के अनुसार और सरकार के निर्देशों के अनुरूप काम होगा।
परीक्षा के दौरान फोटोयुक्त कोई भी पहचान पत्र परीक्षा के लिए मान्य होगा।
बस का खर्च सरकार उठाएगी
हरियाणा सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सीईटी के दौरान बस का खर्च सरकार व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग उठाएगा। इस बारे में सरकार की ओर से परिवहन विभाग को पत्र भी लिखा गया है। हरियाणा सरकार ने सीईटी परीक्षा के लिए 26 व 27 जुलाई को परीक्षार्थियों के लिए बस सुविधा मुफ्त की गई है। हरियाणा सरकार सीईटी परीक्षा के लिए नौ हजार बसों का इंतजाम कर रही है।
जय शाह और BCCI ने सोशल मीडिया पर दी खास बधाई
“भय जाने वाला है…” अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत
बहुमत परीक्षण का दिन, सम्राट चौधरी ने सदन में रखा प्रस्ताव
ईरान-ट्रंप टकराव बढ़ा, अल्टीमेटम से सीजफायर पर संकट
जमील जमाली के किरदार से प्रभावित हुए फिल्म के प्रोड्यूसर
राहुल के दावे पर नरवणे का जवाब, बोले- सरकार हर वक्त साथ खड़ी रही
हुगली किनारे मोदी का जनसंपर्क, बोले- बंगाल की आत्मा में बहती है गंगा
