राजस्थान
आभा बंसल केवल पद से ही नहीं, AAP की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ गईं – संकेत देंता है बड़ा असर
4 Aug, 2025 05:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ में बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उपाध्यक्ष आभा बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। बंसल ने इस्तीफे का कारण निजी बताया है। लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी से परेशान थीं। इस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। बता दें कि एक हफ्ते में आम आदमी पार्टी को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले, वरिष्ठ नेता चंद्रमुखी शर्मा ने AAP छोड़ दी थी और दिल्ली में कांग्रेस में वापस शामिल हो गई थीं। चंद्रमुखी शर्मा दो बार चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस में वापसी की
कौन है आभा बंसल
आभा बंसल एक कद्दावर नेत्री हैं। वो एक धार्मिक व्यक्तित्व एवं समाजसेवी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों के लिए कई सामाजिक कार्य किए हैं और लंबे समय से आम आदमी पार्टी की सेवा कर रही हैं। जिस समय उन्होंने उपाध्यक्ष बनाया गया था तो उन्होंने कहा था कि पार्टी द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगी।
आप को लग सकता है बड़ा झटका
उनके इस्तीफे से चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का संगठन कमजोर हो सकता है। उनके जाने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि आप के एक या दो पार्षद भी पार्टी बदल सकते हैं। हालांकि, आप के वरिष्ठ नेता इन घटनाओं को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनके जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये नेता काफी समय से संगठन में सक्रिय नहीं थे। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कांग्रेस समेत अन्य दल इन हालात का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं और आगामी निकाय या विधानसभा चुनावों से पहले चंडीगढ़ में आप को और कमजोर कर सकते हैं।
अस्पताल में हंगामा: महिला ने डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों से की तीखी झड़प
4 Aug, 2025 12:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रोहतक। रोहतक पीजीआई की ओपीडी में दवा लेने के लिए इंतजार कर रही महिला ने जमकर हंगामा किया। हंगामा देखकर पीजीआई के गार्डों ने महिला को शांत करने का प्रयास किया। इस पर महिला गार्डों से अभद्रता करने लगी। हंगामे की सूचना पर वहां पहुंची ने पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस कर्मचारियों से भिड़ गई। यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला। महिला को पुलिस थाने भी ले जाया गया। वहां भी महिला ने काफी हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता।
मानसिक रूप से बीमार थी महिला
पुलिस के मुताबिक, मानसिक रूप से बीमार एक महिला का पीजीआई में इलाज चल रहा है। शनिवार को महिला इलाज के लिए ओपीडी में आई थी। ओपीडी में चिकित्सक ने उसे परामर्श लिख दिया। इसके बाद वह दवा लेने के लिए दवा खिड़की पर पहुंची। यहां अनुबंधित फार्मासिस्टों की दो घंटे की हड़ताल के कारण दवा के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे आहत महिला ने वहां हंगामा कर दिया। महिला को हंगामा करते देख पीजीआई गार्ड ने महिला को समझाते हुए शांत करवाने का प्रयास किया। इस पर महिला गार्डों से ही भिड़ गई। इसके बाद पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रही महिला ने भी कहासुनी शुरू कर दी। इसके चलते महिला को थाने ले जाया गया। यहां भी महिला थाने में महिला पुलिस कर्मचारियों से अभद्रता करते नजर आई। बाद में परिजनों के समझाने पर महिला शांत हुई। इसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
दवा ने मिलने पर मानसिक रूप से बीमार महिला ने हंगामा कर दिया था। मौके पर पहुंचकर महिला को थाने लाया गया। वहीं, गार्ड की ओर से दी गई शिकायत पर जांच की जा रही है। -रोशन लाल, पीजीआई थाना प्रभारी इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामले को संज्ञान में लेकर महिला को दवा नहीं मिलने का कारण जाना जाएगा। -डॉ. एसके सिंघल, निदेशक पीजीआई
अनिल विज की खुली चेतावनी: "अगर पार्टी नहीं सुनेगी तो मैं खुद उठाऊंगा कदम"
4 Aug, 2025 12:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: हरियाणा बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक अनिल विज की नाराज़गी एक बार खुलकर सामने आ गई है। पार्टी द्वारा हाल ही में उन 42 विधानसभा क्षेत्रों में अपने मंत्रियों और विधायकों की नियुक्ति की गई, जहां 2024 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी हार गई थी, लेकिन इस सूची में विज का नाम शामिल नहीं किया गया। पार्टी के इस फैसले से नाखुश विज ने अपनी नाराज़गी हाईकमान तक पहुंचा दी है और राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए एक राज्यव्यापी दौरे (यात्रा) की घोषणा कर दी है। उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि उन्हें एक-एक सीट दी गई है, मुझे पूरे हरियाणा की देखभाल करनी है। मैं पार्टी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं। मैं सात बार जीतकर आया हूं। अब मैं राज्यभर के नए और पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने निकलूंगा।
विज ने अधिकारियों को भी दी चेतावनी
विज ने यह भी कहा कि उनके दौरों के दौरान अधिकारी अगर लापरवाही करते पाए गए, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वे पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दे चुके हैं। इस बीच, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने रोहतक में कहा कि विज को यह ज़िम्मेदारी उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण नहीं दी गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह बयान विज को और अधिक नाराज़ कर गया। इसके बाद पार्टी के कई नेता उन्हें मनाने पहुंच गए।
विज को मनाने पहुंचे पंवार
शनिवार देर रात, पंवार ने एक बयान जारी कर कहा कि अनिल विज जी एक वरिष्ठ, लोकप्रिय और जनकल्याण के लिए समर्पित नेता हैं। उनका राजनीतिक अनुभव सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है। मैंने जो कहा था, उसका सोशल मीडिया पर गलत मतलब निकाला जा रहा है। रविवार सुबह पंवार विज के आवास पर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई, हालांकि इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।
अंबाला डिवीजन में अहम भूमिका
अनिल विज अंबाला डिवीजन से आते हैं, जिसमें 18 विधानसभा सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने यहां सभी 18 सीटों पर बढ़त हासिल की थी, लेकिन कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनावों में यह संख्या घटकर 9 रह गई। 2024 लोकसभा चुनावों में भी पार्टी को केवल 9 सीटों पर बढ़त मिली, जबकि कांग्रेस ने यहां 12 सीटें जीतीं। अनिल विज अपने स्पष्ट और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। जनवरी में उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब से उन्होंने पद संभाला है, तब से ‘उड़न खटोले’ में हैं। अगर नीचे उतरें तो लोगों की तकलीफें दिखेंगी।
जानें किन्हें दी गई हैं ज़िम्मेदारियां?
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के सभी मंत्रियों को इन 42 हारी हुई सीटों में से एक-एक की ज़िम्मेदारी दी गई है, लेकिन अनिल विज को नहीं:
-डॉ. अरविंद शर्मा — गढ़ी-सांपला-किलोई (भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस)
-विपुल गोयल — रोहतक (बी.बी. बत्रा, कांग्रेस)
-आरती राव — झज्जर (गीता भुक्कल, कांग्रेस)
-कृष्ण पंवार — आदमपुर (चंद्र प्रकाश, कांग्रेस)
-महिपाल ढांडा — गुहला चीका (देवेंद्र हंस, कांग्रेस)
-राव नरबीर — पृथला (रघुबीर तेवतिया, कांग्रेस)
-श्याम सिंह राणा — नारायणगढ़ (शैली चौधरी)
-रणबीर गंगा — टोहाना (परमवीर सिंह)
-गौरव गौतम — डबवाली (आदित्य देवीलाल, इनेलो)
-श्रुति चौधरी — ऐलनाबाद (भारत सिंह बेनीवाल, कांग्रेस)
-कृष्ण कुमार बेदी — सिरसा (गोकुल सेतिया, कांग्रेस)
-राजेश नागर — हिसार (सवित्री जिंदल, निर्दलीय)
कोर्ट के आदेश के बाद FIR: NRI महिला के फ्लैट पर कब्जा करने वाले केयरटेकर की मुश्किलें बढ़ीं
4 Aug, 2025 12:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: अमेरिका में रहने वाली एक NRI महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर अपने फ्लैट पर कब्जे का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। NRI महिला का आरोप है कि उन्होंने अपना फ्लैट डीलर को केयरटेकर के रूप में दे रखा था। वह उसे बेचना चाहती थी। डीलर ने किसी दूसरे के नाम इकरारनामा कर दिया।
क्या है मामला
पंजाब के अमृतसर गोकिल, एवन्यू विजय नगर निवासी शीतल ऋषि ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका एक फ्लैट ओजोन पार्क सेक्टर-86 में है। वह अमेरिका में परिवार के साथ रहती हैं। ओजोन पार्क में कई NRI रहते हैं। वह अपने फ्लैट की चाबी अपने डीलर को देकर जाते हैं। इसी तरह मैंने भी अपने फ्लैट की चाबी विकास मक्कर डीलर को दे रखी थी। अमेरिका में रहने की वजह से फ्लैट की देखभाल नहीं कर पाती थी। विकास मक्कर उसी सोसाइटी में रहता है। NRI का आरोप है कि विकास मक्कर ने उक्त फ्लैट का खुद को मैनेजर बताकर षड्यंत्र के तहत एक फर्जी इकरारनामा किराएदारी के लिए विक्रम कुमार के साथ 16 दिसंबर 2023 को बनवा लिया। उक्त इकरारनामा में पीड़िता का कोई हस्ताक्षर नहीं थे।
बेचना चाहती थी फ्लैट
NRI महिला ने बताया कि वह उक्त फ़्लैट को बेचना चाहती थी। किरायेदारी का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने बताया कि डीलर विकास मक्कर ने आरडल्ब्यूए का होने का फायदा उठाते हुए डीसी तंवर को उक्त फ्लैट को किरायेदार दिखाते हुए रसीद भी कटवा देता है। महिला ने तीनों पर फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इस मामले में महिला ने कोर्ट का सहारा लिया। जेएमआईसी नवीन कुमार के आदेश पर खेड़ी पुल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएगा उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस पर लगा भ्रष्टाचार का दाग, इंस्पेक्टर के साथी को रिश्वत लेते पकड़ा
2 Aug, 2025 01:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम शुक्रवार को थ्री जी स्कूल में पहुंची। यहां टीम ने स्कूल के क्लर्क संदीप को तीस लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। संदीप यह रिश्वत दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुनील जैन की तरफ से पीड़ित से ले रहा था। अब हरियाणा एसीबी की कई टीमें सुनील जैन की गिरफ्तारी के लिए छापेमार रही है।
केस से बाहर करने के लिए मांगे पैसे
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव बड़वासनी के रहने वाले विपिन ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत दी कि उसके रिश्तेदार पर दिल्ली के अलीपुर थाना में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनकी जांच सुनील जैन इंस्पेक्टर की अगुवाई में स्पेशल सेल कर रही है। इंस्पेक्टर सुनील जैन उनसे 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इसमें सुनील जैन इंस्पेक्टर एक मुकदमे में से बाहर करने और एक में राहत देने की बात कर रहा है। सुनील जैन को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया।
एसीबी ने ऐसे बिछाया जाल
सुनील जैन के कहने पर पीड़ित सोनीपत के थ्री जी स्कूल पहुंचा और वहां मौजूद क्लर्क संदीप को 30 लाख रुपए दिए गए तो टीम ने उसे रंगे हाथों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ अहम सबूत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सुनील जैन के खिलाफ मिले है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अब छापेमारी की जा रही है। रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो में तैनात इंस्पेक्टर प्रोमिला के अनुसार दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन के रिश्तेदार का थ्री जी स्कूल है। वही क्लर्क संदीप को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा। सुनील जैन की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी सोमबीर देशवाल और उनकी टीम कार्रवाई कर रही है।
करनाल: नहर बनी मौत का रास्ता, पत्नी की लाश मिली, पति की तलाश जारी
1 Aug, 2025 04:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जहां एक कार पश्चिमी यमुना नहर में जा गिरी। हादसा कैथल पुल के पास हुआ, जहां कार में पति-पत्नी सवार थे। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने महिला का शव बरामद कर लिया है, जबकि पति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। यह हादसा करनाल के सेक्टर 13 में रहने वाले एक परिवार के साथ हुआ, जिनका असंध में फर्नीचर का कारोबार है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। हाइड्रा मशीन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।
जांच में जुटी पुलिस
हादसा कैसे हुआ, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कार में सवार दंपती को रात करीब 9:30 बजे कलंदरी गेट पर देखा गया था। इसके बाद उनकी कार नहर में कैसे गिरी, यह अभी जांच का विषय है। मौके पर पहुंचे करनाल थाना सिविल लाइन के इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया कि कार सेक्टर 13 में रहने वाले परिवार की है। गाड़ी नहर से बरामद कर ली गई है। महिला की डेड बॉडी गाड़ी के अंदर से मिली है। कार से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। गाड़ी के एक तरफ का शीशा टूटा हुआ है, जहां महिला बैठी थी। गाड़ी के अंदर चाबी भी लगी हुई थी। अब यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।
परिजनों ने क्या बताया
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी कुछ ही समय पहले मिली। परिवार वालों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी सामान्य रूप से घर से घूमने के लिए निकले थे। किसी तरह की पारिवारिक परेशानी नहीं थी। हादसा किस तरह हुआ, इस बारे में परिवार भी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है।
मानहानि केस पर कंगना को झटका, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
1 Aug, 2025 04:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बीजेपी सांसद के खिलाफ मानहानि केस रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कंगना रनौत ने एक बयान में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर किसान आंदोलन में शामिल होने वाली महिला बताया था। महिला किसान ने कंगना रनौत बयान के खिलाफ कोई चली गई थी। कंगना रनौत ने केस को रद्द करने की मांग की थी लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली है।
फिर से शुरू होगा मुकदमा
मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब मानहानि का केस फिर से खुल जाएगा। कंगना के खिलाफ यह मामला 2021 से रुका हुआ है। दरअसल किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया गया था। इन महिलाओं को पैसे देकर आंदोलन में लाया गया था। इसके खिलाफ पंजाब के बठिंडा की रहने वाली महिंदर कौर ने 2021 में कंगना के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। कंगान की उसी पोस्ट के खिलाफ बुजुर्ग ने 4 जनवरी 2021 को बठिंडा कोर्ट का रुख किया था।
कंगना ने हटा ली थी वह पोस्ट
विवाद खड़ा होने के बाद कंगना रनौत ने उस पोस्ट को बाद में हटा लिया था। कंगना ने इस पर कहा था कि उन्होंने एक वकील की पोस्ट को रीपोस्ट किया था, लेकिन अब अदालत ने उनको राहत नहीं दी है। महिंदर कौर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कंगना रनौत ने दिल्ली के शाहीन बाग की महिला से जोड़कर उनकी इमेज को खराब किया। मजिस्ट्रेट ने भी ये बात मानी थी कि कंगना का ये बयान महिंदर कौर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला था। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते कंगना को ज्यादा जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए। हाईकोर्ट के फैसले पर कंगना की तरफ से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
दिल्ली-NCR के इस स्कूल में मंडरा रहा जान का खतरा, जर्जर भवन में बच्चे मजबूर
1 Aug, 2025 02:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोहाना (सोनीपत)। शिक्षा विभाग भले ही राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे करता हो, लेकिन जमीन स्तर पर कई स्कूलों में हालात आज भी बदतर हैं। गोहाना के गांव बरोदा मोर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भवन लगभग 58 साल पुराना है, जिसे करीब चार साल पहले जर्जर घोषित कर दिया था। अब भी यहां पर कक्षाएं लग रही हैं। भवन में कई कमरों की स्थिति बेहद दयनीय है। वर्षा होने पर बरामदे में कक्षाएं लगानी पड़ती हैं। इसके अलावा सोनीपत शहर के शंभू दयाल स्कूल का भवन भी जर्जर हो चुका है, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं खरखौदा के गांव मंडोरा के राजकीय स्कूल में भवन जर्जर हो चुका है, भले ही यहां कक्षाएं न लगाई जाती हों, लेकिन सफाई व्यवस्था बदहाल होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा दांव पर ही रहती है।
गांव बरोदा मोर में 1967 में राजकीय विद्यालय का भवन बनाया गया था। तब इस भवन को समाजसेवियों द्वारा दिए गए चंदे से तैयार कराया गया था। यहां पर दानी सज्जनों के नाम भी लिखवाए गए हैं। गांव में पहले 10वीं तक का विद्यालय था, जिसे बाद में अपग्रेड करके 12वीं तक का बनाया गया। यहां पर विद्यालय, वाणिज्य और कलां संकाय चल रहे हैं। विद्यालय अपग्रेड होने के बाद सरकार से मिलने वाली ग्रांट से कमरों का निर्माण भी करवाया गया था। अब पूरा भवन अब जर्जर हालत में है। लगभग चार वर्ष पहले विद्यालय के भवन को जर्जर घोषित कर दिया था। नया भवन बनाने के लिए ग्रांट भी मंजूर हुई, लेकिन समय पर काम शुरू नहीं हुआ। लगभग डेढ़ साल पहले नए भवन का काम शुरू कराया गया। चारदीवारी का काम पूरा हो चुका है। भवन का निर्माणकार्य अंतिम चरण में है। एजेंसी द्वारा अगस्त-सितंबर 2025 तक काम पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है। विद्यालय में 251 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। फिलहाल पुराने भवन में ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं। प्राचार्य राजेंद्र सिंह का कहना है कि जिन कमरों की स्थिति ठीक नहीं है उनमें कक्षाएं नहीं लगाई जाती हैं। वर्षा होने पर कमरों के अंदर नहीं बरामदे में कक्षाएं लगाई जाती हैं। नया भवन जल्द तैयार हो जाएगा, जिसके बाद कक्षाएं वहां पर लगाई जाएंगी।
जर्जर भवन के चलते मॉडल संस्कृति स्कूल नहीं बन पाया
शिक्षा विभाग द्वारा गांव बरोदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को माडल संस्कृति स्कूल घोषित कर दिया था। गेट के ऊपर भी माडल संस्कृति स्कूल लिखवाया गया था। सीबीएसई द्वारा विद्यालय का भवन जर्जर होने के चलते मंजूरी नहीं दी। इसके चलते यह विद्यालय माडल संस्कृति नहीं बन पाया। नया भवन तैयार होने पर अधिकारी दोबारा से इसे माडल संस्कृति स्कूल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
चौ. टीकाराम से जुड़ाव के कारण नहीं होने दी बोली
खरखौदा: गांव मंडोरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुराना भवन जर्जर हो चुका है। ऐसे में लंबे समय से ही इसे उपयोग में भी नहीं लाया जा रहा है। दूसरे भवन का निर्माण कर वहां पर स्कूल का संचालन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की तरफ से पुराने भवन को जर्जर घोषित कर इसे गिराने और मलबे की बोली कराने की योजना बनाई थी। पंचायत ने इस पर आपत्ति की। आपत्ति का कारण था कि गांव के ही शिक्षाविद चौ. टीकाराम की यादें इस स्कूल से जुड़ी होना। एक समय जब यह स्कूल बन रहा था तो बजट के अभाव में निर्माण कार्य बंद हो गया था। जब इसका पता चौ. टीकाराम को चला तो उन्होंने अपने घर की छत उखाड़कर कड़ी व पत्थर इस स्कूल में लगवा दी थी और काम पूरा कराया था। ऐसे में गांव वासियों ने स्कूल के भवन से लगाव होने के चलते खुद ही स्कूल की हालत में सुधार कराने की बात कही। तभी से पुराना भवन जर्जर हालत में है।
करीब 30 साल पुराना है शंभू दयाल स्कूल का भवन
सोनीपत : शंभू दयाल स्कूल का चार मंजिला भवन लगभग 30 साल पुराना है। स्कूल में विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई के लिए आ रहे हैं। नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला ने कहा कि भवन पुराना होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि स्कूल के सामने दो अस्पताल हैं, जहां लोगों का आवागमन बना रहता है। जब उन्होंने स्कूल प्राचार्य सौरभ शर्मा ने बातचीत की तो बताया कि ऊपर की दो मंजिलों को हटाने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन दी गई है। स्कूल प्रबंधक के एक सदस्य ने भवन पर स्टे ले रखा है, जिससे कार्य रुका हुआ है।
डिलीवरी बॉय को कुर्सी पर बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, वायरल वीडियो ने रुला दिया
1 Aug, 2025 12:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में हार्ट अटैक से मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के गांव भतौला स्थित बने कपंनी के स्टोर के बाहर कुर्सी पर बैठा जेप्टो कंपनी का डिलीवरी बॉय अचानक नीचे गिर गया। उसके साथियों ने उसे तुरंत उठाया और एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने उस मृतक घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल लाने से पहले ही उसके मौत हो चुकी थी। वहीं ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
डिलीवरी बॉय था मृतक
जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय विकल सिंग गांव सदपुरा का रहने वाला था। वो पिछले एक साल से जेप्टो कंपनी के स्टोर पर डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। 29 जुलाई को दोपहर के समय वो कपंनी के स्टोर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। वहीं उसके दूसरे साथी भी उसके साथ मौजूद थे। वो सभी आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान विकल के सीने में अचानक दर्द उठा और वो कुर्सी से नीचे आ गिरा। विकल सिंह अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता इंसान था।
दो बेटियों का बाप था विकल
विकल शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां है। एक बेटी 8 साल और दूसरी 5 साल की है। विकल सिंह की मौत के बाद परिजनों ने कंपनी के स्टोर के बाहर हंगामा कर दिया। जिसके बाद कंपनी की तरफ से 5 लाख रुपये की साहयता राशि देने की घोषणा की गई और मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रुपये दिए गए। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। प्रथम नजर से लग रहा है कि विकल सिंह की मौत हार्टअटैक से हुई है।
हरियाणा में गरीबों के लिए आवास क्रांति! सीएम सैनी ने बताया प्लॉट वितरण का रोडमैप
31 Jul, 2025 04:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में कहा कि देश के अंत्योदय श्रेणी में शामिल जगह से वंचित 1 लाख परिवारों को जल्द ही 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। उस प्लॉट के कागजात भी सौंपे जाएंगे। इस योजना के तहत आगामी फेज में 1 लाख लोगों को चुनने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। सरकार 15 अगस्त को प्राइवेट अस्पताल की तर्ज पर तैयार किए गए 10 जिलों के सरकारी अस्पतालों में हर प्रकार की बीमारी का इलाज शुरू किया जाएगा। इन सरकारी अस्पतालों में सस्ती दरों पर प्रदेश के लोगों को इलाज मुहैया करवाया जाएगा। इस योजना के तहत जल्द ही प्रदेश के हर जिले में ऐसा एक-एक अस्पताल तैयार किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र पहुंचे थे सीएम सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को लाडवा विधानसभा के गांव डगाली, गांव डीग, गांव बीड कालवा और गांव धनानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हर गांव के नुक्कड़ पर खड़े हुए लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
सीएम ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने गांव डगाली में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 55 लाख 41 हजार रुपए, बीड कालवा में 52 लाख 64 हजार रुपए और गांव धनानी में पीने की पाइप लाइन के लिए 27 लाख देने की घोषणा की। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
खेलते-खेलते गई जान: यमुनानगर में करंट की चपेट में आए बच्चे, 8वीं के छात्र की मौके पर मौत
30 Jul, 2025 04:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यमुनानगर : यमुनानगर में एक दर्दनाक हादसे में पतंग की डोर पकड़ते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन बच्चों में से एक की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई, जबकि दो बच्चे बाल-बाल बच गए। मृतक आठवीं कक्षा का छात्र था, और इस घटना ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे यमुनानगर के एक इलाके में पतंग उड़ा रहे थे। पतंग की डोर हाईटेंशन तार में फंस गई, और उसे निकालने की कोशिश में तीनों बच्चे करंट की चपेट में आ गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि हाईटेंशन तारों की उचित देखरेख और रखरखाव नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गाड़ी से हुई टक्कर, फिर भी DC ने नहीं छोड़ी जिम्मेदारी; HTET अभ्यर्थी को पहुंचाया केंद्र तक
30 Jul, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चरखी-दादरी : चरखी-दादरी में एचटेट परीक्षा देने जा रही एक अभ्यर्थी की गाड़ी ने दादरी उपायुक्त मुनीश शर्मा की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बावजूद मानवीयता दिखाते हुए उपायुक्त ने उस अभ्यर्थी और उनके पति को परीक्षा के लिए जाने दिया। हुआ यूं कि उपायुक्त एचटेट के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। तभी मौड़ी गांव से पहले पीछे से एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी दी। उपायुक्त ने जब उनसे बात की तो पता चला कि अभ्यर्थी के पति फोन पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख रहे थे, जिसके कारण उनका ध्यान भटक गया। उपायुक्त को उन्होंने बताया कि वे रानीला गांव से मौड़ी के सीबीएस स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पेपर के लिए जा रहे थे। उपायुक्त ने बात करके उन्हें शुभकामनाओं सहित परीक्षा के लिए जाने दिया और कहा कि वाहन चलाते समय भविष्य में फोन का इस्तेमाल न करें, इससे जान माल का खतरा बना रहता है। वहीं, गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। उपायुक्त के स्टाफ के अनुसार गाड़ी में पीछे काफी नुकसान हुआ है, जिसके लिए बीमा कंपनी के माध्यम से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
चार महीने की गर्भवती बहू की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज
29 Jul, 2025 05:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत : थाना सदर क्षेत्र के धर्मगढ़ गांव में चार माह की गर्भवती महिला सुदेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की उम्र 23 साल बताई जा रही है। पहले तो ससुरालियों ने तबीयत खराब होने से मौत होने की बात कही। अंतिम संस्कार से पहले मायके वालों ने उसका चेहरा देखा तो गले पर कुछ निशान नजर आए। इसके बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
मधुबन निवासी रवि ने बताया कि उसकी चचेरी बहन सुदेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले धर्मगढ़ निवासी विक्रम के साथ हुई थी। विक्रम मजदूरी करता है। शादी के बाद से ही वह सुदेश को परेशान कर रहा था। सोमवार शाम को करीब पांच बजे उनके पास फोन आया कि सुदेश की हालत ठीक नहीं है। इसके लिए वह धर्मगढ़ गांव में पहुंचे। पहले तो ससुरालियों ने तबीयत खराब होने की बात कही। कुछ देर बाद पति विक्रम ने बताया कि बेड से गिरने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
रवि ने बताया कि रातभर ससुराल पक्ष के लोग अपना बयान बदलते रहे। मंगलवार सुबह को जब उन्होंने सुदेश का चेहरा ध्यान से देखा तो उसके गले पर निशान दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी विक्रम काफी समय से दहेज के लिए सुदेश को परेशान कर रहा था। कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका था।
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता जसवंत की शिकायत पर पति विक्रम और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
अस्पताल में पत्नी भर्ती, पति ने की आत्महत्या की कोशिश; मेडिकल कॉलेज परिसर में सनसनी
29 Jul, 2025 05:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करनाल : कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार की रात गर्भवती पत्नी को भर्ती कराने आए युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लाया गया है।
क्षेत्र के रांवर गांव निवासी रजत ने अपनी पत्नी को गर्भावस्था में करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। इस दौरान पत्नी की दादी भी आई। घायल की पहचान रजत शर्मा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रजत की पत्नी की उसकी दादी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। दादी ने रजत से कुछ गलत बातें कह दीं। नाराज होकर रात करीब साढ़े आठ बजे रजत ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
वहीं, परिजनों ने अस्पताल पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि ये कैसा अस्पताल है, जहां घायल का उपचार नहीं हो सका। इतने बड़े अस्पताल से उसे रेफर करना पड़ा। गांव के ही प्रताप ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। रजत कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। युवक की शादी साल भर पहले ही हुई थी।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास की कुर्सी गई, सरकार ने हटाया एजी पद से
28 Jul, 2025 07:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने विकास बराला को एजी पद से हटा दिया है। बता दें कि विकास बराला पर यौन उत्पीड़न का आरोप है। उन्हें हाल ही में हरियाणा एजी ऑफिस ने लॉ ऑफिसर (एजी) के तौर पर नियुक्त किया था। लेकिन, नियुक्ति के दस दिन बाद ही सरकार ने इस फैसले पर यूटर्न ले लिया। सरकार ने यह कदम विवाद बढ़ने के बाद उठाया है। जानकारी के अनुसार, विकास के पिता और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने भी राज्य सरकार को अपने बेटे का नाम हटाने का संकेत दिया था। इससे पहले 18 जुलाई को तत्कालीन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 97 नए कानून अधिकारियों की सूची को मंजूरी दी थी, जिसमें विकास बराला को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल (AAG) बनाया गया था।
वर्णिका कुंडू ने उठाए थे सवाल
पूर्व IAS अधिकारी वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सख्त पोस्ट डालकर सरकार के इस फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने लिखा था कि यह निर्णय सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारों के विपरीत है और इससे गलत संदेश जाता है।
पार्टी के अंदर भी उठे थे सवाल
विकास बराला की नियुक्ति को लेकर हरियाणा भाजपा के भीतर भी मतभेद उभर आए थे। कई नेताओं ने कहा कि सरकार को केस का फैसला आने तक इंतजार करना चाहिए था। वहीं कुछ नेताओं ने तर्क दिया कि लंबा चलने वाला मुकदमा किसी की योग्यता पर असर नहीं डालना चाहिए। विकास की नियुक्ति से पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है। एक तरफ हम बेटियों की सुरक्षा की बात करते हैं, और दूसरी तरफ ऐसे आरोपी को जिम्मेदारी देते हैं। हर फैसले से एक संदेश जाता है, जो फैसले से ज्यादा अहम होता है।
जमील जमाली के किरदार से प्रभावित हुए फिल्म के प्रोड्यूसर
राहुल के दावे पर नरवणे का जवाब, बोले- सरकार हर वक्त साथ खड़ी रही
हुगली किनारे मोदी का जनसंपर्क, बोले- बंगाल की आत्मा में बहती है गंगा
दिनभर काम, रात में पढ़ाई—ऐसे लिखी सफलता की कहानी
शुरुआती जांच में सिलेंडर ब्लास्ट से आग फैलने की आशंका
मंदिर प्रवेश पर बड़ी बहस: सबरीमाला केस में जस्टिस नागरत्ना की टिप्पणी
दुग्ध विक्रेता पिता की बेटी ने मेहनत से बढ़ाया परिवार का मान
गैंग और इलाके की कमान को लेकर बढ़ेगा तनाव
