राजस्थान
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए गए दो हवाई फायर
23 Feb, 2026 03:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत| की रिफाइनरी में ठेकेदार द्वारा 12 घंटे की ड्यूटी कराए जाने के खिलाफ मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर आठ घंटे की कार्य अवधि की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान गेट पर भीड़ बढ़ने पर सीआईएसएफ के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दो राउंड हवाई फायर किए। इससे इलाके में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार कंपनी द्वारा अनुचित रूप से लंबी शिफ्ट लगाई जा रही है, जिससे उनकी सेहत और परिवार पर बुरा असर पड़ रहा है। वे बेहतर कार्य परिस्थितियों, उचित वेतन और 8 घंटे की ड्यूटी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने में जुटी। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की है और जांच जारी है।
ट्रक से 550 बोरियां यूरिया बरामद, दस्तावेजों की जांच शुरू
21 Feb, 2026 01:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यमुनानगर। जिले में कृषि-ग्रेड यूरिया की अवैध तस्करी के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांसरा के पास से 550 बोरियों से लदा एक ट्रक पकड़ा है। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पकड़ी गई यूरिया खाद किसानों के लिए निर्धारित थी, जिसे कथित रूप से अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक बरामद यूरिया कृभको (कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड) द्वारा निर्मित है। यह खेप कैथल जिले से लाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खाद को नियमों के विपरीत तरीके से परिवहन किया जा रहा था।
उप निदेशक कृषि आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि जिले में यूरिया की कालाबाज़ारी और अवैध भंडारण को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्रक और यूरिया की बोरियों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। उनका कहना है कि जिले में उर्वरकों की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
हादसे में बस कंडक्टर की मौत, छह यात्री घायल
21 Feb, 2026 12:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर सोनीपत में राई फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें अमृतसर से दिल्ली जा रही एक वॉल्वो बस ने सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 6 यात्री घायल हो गए।
बस सोनीपत के राई फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची थी। अचानक सड़क किनारे खड़ा एक खराब ट्रक बस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक कंडक्टर की पहचान अमन के रूप में हुई है, जो अमृतसर का निवासी था।
गंभीर रूप से घायल ड्राइवर निकेश भी अमृतसर का रहने वाला है। घायलों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। जिनकी पहचान दीपक मल्होत्रा, दिवाकर मल्होत्रा और सुषमा मल्होत्रा के तौर पर हुई है। यह परिवार अमृतसर में किसी शादी समारोह से लौट रहा था और वॉल्वो बस से दिल्ली जा रहा था।
घायलों को तत्काल मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हाई सेंटर रेफर किया जा सकता है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
सात महीने से फरार चल रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार
21 Feb, 2026 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार। हिसार पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथी का मोबाइल फोन चोरी करने के संदेह में एक युवक को मौत के घाट उतारने व उसके हाथ बांधकर लाश को हिसार-सिरसा रेलवे ट्रैक पर फेंकने के सनसनीखेज मामले को हिसार जीआरपी पुलिस ने सात माह बाद ट्रेस आउट किया है।
जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को यूपी के चाकूबाज शातिर बदमाश को पकड़ा है। आरोपी ने जीआरपी टीम की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है।
वह पंजाब से अपने दोस्त के साथ हिसार आया तो रात के समय ट्रेन में उसके साथी का मोबाइल चोरी हो गया था। ट्रेन में उनके पास ही सीट पर सो रहे एक युवक पर संदेह हुआ तो उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद कपड़े से गला घोंटकर मार डाला। बाद में उसके हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक पर शव फेंक कर फरार हो गया।
“शो देखना है तो नीचे बैठो” — मासूम शर्मा का सख्त संदेश
19 Feb, 2026 02:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा के बुधवार रात को शहर के एक होटल में लाइव शो के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े मुआना गांव के पूर्व सरपंच तथा अन्य को नीचे उतरने को कह दिया। नहीं उतरे तो बोले तो कि कार्यक्रम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। इसलिए सरपंच हो, नीचे बैठकर देखो। नहीं तो यहां से चले जाओ।
मनेंद्रगढ़ में अमृतधारा महोत्सव: नपाध्यक्ष-विधायक प्रतिनिधि ने नाराज होकर छोड़ा कार्यक्रम, क्यों हुआ विवाद?
बुधवार को कलाकार मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की 25वीं सालगिरह थी। इस खुशी में सफीदो रोड स्थित एक होटल में प्रोग्राम रखा गया। यह कार्यक्रम कलाकार मासूम शर्मा के जीजा यूटयूबर धरमू ने आयोजित करवाया था। प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। धरमू ने अपने गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेश शर्मा को भी बुलाया हुआ था। यह शो करीब एक घंटा ही चल पाया। उस वक्त स्टेज से युवाओं को उतारते समय हंगामा हो गया। जब भीड़ मंच से नहीं उतरी तो बाउंसरों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे मामला और बढ़ गया।
फर्जी आईडी कार्ड के साथ आरोपी गिरफ्तार
19 Feb, 2026 01:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत| अर्धसैनिक बल की नकली वर्दी पहनकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो युवकों को सीआईए-1 की टीम ने सेक्टर-40 स्थित पार्किंग से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 502 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर से भरा कैंटर बरामद हुआ। थाना सेक्टर 13/17 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को एएसआई अनिल कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। टोल प्लाजा के पास मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति सीआरपीएफ की वर्दी में नीले रंग के कैंटर में भारी मात्रा में शराब लेकर सेक्टर-40 की पार्किंग में खड़े हैं। सूचना पर आबकारी निरीक्षक अरविंद डागर को साथ लेकर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पार्किंग में खड़े कैंटर के आगे पुलिस लिखा मिला और दो युवक अंदर बैठे मिले। ड्राइवर साइड पर बैठे युवक ने पूछताछ में अपना नाम मोनू पुत्र सतपाल निवासी खोजकीपुर, थाना बापौली बताया। उसकी तलाशी में सीआरपीएफ का पहचान पत्र बरामद हुआ, जिसे उसने नकली बताया। उसने कबूल किया कि वह तस्करी के दौरान लोगों को भ्रमित करने के लिए नकली वर्दी पहनता है। कंडक्टर साइड पर बैठे सन्दीप पुत्र सुखबीर निवासी गांव अट्टा, थाना समालखा से भी इसी प्रकार का पहचान पत्र मिला। उसने भी माना कि दोनों मिलकर अवैध शराब की तस्करी करते हैं और शक से बचने के लिए अर्धसैनिक बल की वर्दी पहनते हैं।
पात्र छात्र समय रहते भरें फॉर्म, अंतिम तिथि नजदीक
19 Feb, 2026 07:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पात्र विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। विद्यार्थी 28 फरवरी तक www.scholarships.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सरकारी या निजी शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के तहत उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि कोई भी छात्र पैसों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थी पीएमएस-एससी श्रेणी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति के विद्यार्थी पीएम-यशस्वी घटक-2 के तहत आवेदन कर सकते हैं। आवेदक हरियाणा का निवासी हो और परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। ब्यूरो
प्रशासनिक कार्यक्रम में हंगामा, SDM को झुनझुना थमाने पर FIR
16 Feb, 2026 06:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कैथल| हरियाणा के कैथल जिले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस और उनके चार सहयोगियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह मामला गुहला के SDM कैप्टन परमेश सिंह को झुनझुना थमाने और अपमानजनक बयान देने से जुड़ा है। घटना जनवरी 2026 में हुई, जब विधायक देवेंद्र हंस और उनके समर्थक अवैध निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
यमुना नगर
विधायक ने आरोप लगाया कि SDM अवैध निर्माण नहीं रोक रहे और ठेकेदारों से मिलीभगत कर रहे हैं। SDM के बयानों में बदलाव से नाराज होकर उन्होंने SDM को झुनझुना थमाने की कोशिश की।
ये था मामला
विधायक ने कहा: "पकड़ो और जाकर बजाते रहो", "तुम्हारे बस का कुछ नहीं है, इसे बजाते रहो", या इसी तरह के शब्द बोले, जिसे अपमानजनक माना गया। SDM ने इसे ठुकरा दिया और कहा कि अपने पास रख लो। SDM ने विधायक पर दुर्व्यवहार, अधिकारी के कर्तव्य में बाधा डालने, और आधिकारिक काम में रुकावट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। सेना से रिटायर लोगों ने एसडीएम का समर्थन किया था।
पत्नी के मायके जाने के दौरान पूर्व सैनिक का दर्दनाक कदम
16 Feb, 2026 04:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चरखी दादरी|दादरी की हरिनगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने रविवार देर रात को घर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक 41 वर्षीय रविंद्र मूल रूप से झज्जर जिले के गांव खाचरौली तथा वर्तमान में दादरी की हरिनगर कॉलोनी में रहता था।
साल 2019 में भारतीय से हुआ था रिटायर
वह वर्ष 2019 में भारतीय सेना से रिटायर हुआ था और करीब ढाई वर्ष से सिंचाई विभाग में कार्यरत था। घटना के समय घर पर वह और उसका छोटा बेटा मौजूद थे। बेटे ने गांव में रह रहे अपने बड़े भाई को फोन पर घटना की सूचना दी। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पत्नी गई थी मायके
वारदात के समय मृतक की पत्नी खाटू श्याम से सीधे अपने मायके चली गई थी। सोमवार दोपहर को पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे रचित के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।
घर में अकेले थे, सिर में गोली मारकर दी जान
16 Feb, 2026 04:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चरखी दादरी| दादरी की हरिनगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने रविवार देर रात को घर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक 41 वर्षीय रविंद्र मूल रूप से झज्जर जिले के गांव खाचरौली तथा वर्तमान में दादरी की हरिनगर कॉलोनी में रहता था।
साल 2019 में भारतीय से हुआ था रिटायर
वह वर्ष 2019 में भारतीय सेना से रिटायर हुआ था और करीब ढाई वर्ष से सिंचाई विभाग में कार्यरत था। घटना के समय घर पर वह और उसका छोटा बेटा मौजूद थे। बेटे ने गांव में रह रहे अपने बड़े भाई को फोन पर घटना की सूचना दी। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पत्नी गई थी मायके
वारदात के समय मृतक की पत्नी खाटू श्याम से सीधे अपने मायके चली गई थी। सोमवार दोपहर को पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे रचित के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से, बजट पेश करने की संभावित तारीख 2 मार्च
16 Feb, 2026 04:59 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार का प्रस्तावित बजट सत्र 20 फरवरी 2026 से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सत्र का शुभारंभ 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा। पहले दिन शोक प्रस्ताव और पटल पर पत्र रखे जाने की कार्यवाही भी होगी। 23 से 26 फरवरी तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा चलेगी। 27 फरवरी को मुख्यमंत्री अभिभाषण पर जवाब देंगे व धन्यवाद प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा। इसी दिन अनुपूरक बजट (तृतीय किश्त) 2025-26 से संबंधित विनियोग विधेयक भी पारित किया जाएगा।
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी 2026 से शुरू होगा
2 मार्च 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान पेश किए जाने की संभावना है। बजट पेश होने के बाद 10 से 13 मार्च तक बजट पर सामान्य चर्चा निर्धारित की गई है। 14 और 15 मार्च को अवकाश रहेगा। 16 मार्च को बैठकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी तथा बजट पर चर्चा और वित्त मंत्री का उत्तर होगा। 17 मार्च को विनियोग विधेयक और अन्य विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। 18 मार्च को अन्य शासकीय कार्य लिए जाने का कार्यक्रम है। हालांकि इस पर मुहर लगाने के लिए 19 फरवरी को बिजनेस काउंसिल की बैठक होगी।
अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, NH पर ढाबे भी टूटे
2 Feb, 2026 08:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा|हरियाणा के पलवल में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने जिले में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया है। पिछले तीन दिनों में खजूरका, असावटी और बघौला गांवों में छह अवैध कॉलोनियों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की 30 मीटर चौड़ी हरी पट्टी में बने अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।जिला नगर योजनाकार अधिकारी (डीटीपीओ) अनिल मलिक ने बताया कि उनकी टीम ने खजूरका गांव की राजस्व संपदा में काटी गई दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद असावटी और बघौला गांवों में तीन अन्य अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई।अभियान के तहत साढ़े छह एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में 15 डीपीसी, दो रिहायशी मकान और एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय ध्वस्त किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 मीटर के दायरे में बने दो ढाबे, एक इंडस्ट्रियल शेड और छह चारदीवारियां भी तोड़ी गई।गुरुग्राम में ग्रामीण क्षेत्र के 25 लिंक रोड होंगे चौड़े, 6 फीट और बढ़ेगी चौड़ाई गुरुग्राम के सोहना में बनेगी नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप, NCR में बढ़ेंगे जॉब-रोजगार बघौला गांव में राजस्व संपदा में काटी गई एक और अवैध कॉलोनी में भी तोड़फोड़ की गई। इस कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़ की डीटीपीओ अनिल मलिक स्वयं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।
IMD का अलर्ट: ठंड बढ़ेगी, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
23 Jan, 2026 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा|कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों समेत भारत के कई राज्य बारिश का भी सामना करेंगे। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस सप्ताह उत्तर पश्चिम के राज्य न्यूनतम तापमान में गिरावट का सामना कर सकते हैं, जिसके चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी ठंड की संभावनाएं हैं। इधर, जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी फिर से शुरू हो गई है। जानें आज का मौसम कैसा है।
इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
IMD ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान दो दिनों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, इसके बाद चार दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं।उत्तर-पश्चिम में मुख्य रूप से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख गिने जाते हैं।
बारिश की मार
मौसम विभाग ने बताया है कि 23 जनवरी को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसा ही मौसम जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखा जा सकता है। वहीं, 23 और 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावनाएं हैं।23 जनवरी को हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं और गरज चल सकती हैं। साथ ही इस दौरान ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है। दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल में 25 और 26 जनवरी, केरल और माहे में 26 जनवरी को बारिश के आसार हैं।
कोहरे की चादर
25 और 26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है। राजस्थान में 24 से 26 जनवरी तक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 24 जनवरी तक घना कोहरा बने रहने के आसार हैं। 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीत दिवस हो सकता है।
माता वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी
गुरुवार को वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। इसके चलते त्रिकुटा पहाड़ी बर्फ की सफेद चादर से सजी थी।कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को बर्फबारी हुई, वहीं श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में गुरुवार देर शाम से बर्फबारी शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के परिणामस्वरूप यह बर्फबारी हुई।गुलमर्ग में कुछ इंच ताजा बर्फ जमा हो गई है, लेकिन आखिरी रिपोर्ट आने तक मध्यम बर्फबारी जारी थी। मौसम विभाग ने कहा था कि घाटी के मैदानी इलाकों समेत व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
शिमला में बर्फबारी
शिमला में करीब तीन महीने बाद शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है, जिनमें राज्य का एक अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली भी शामिल है। स्थानीय मौसम केंद्र ने भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। शिमला प्रशासन ने एक परामर्श जारी कर लोगों से मौसम साफ होने तक वाहन नहीं चलाने को कहा है। प्रशासन ने कहा कि चौपाल समेत जिले के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण चौपाल-देहा सड़क अवरुद्ध हो गई है।
घने कोहरे में बड़ा हादसा, एलिवेटेड रोड पर मचा हड़कंप
20 Jan, 2026 12:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बागपत |उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार सुबह कुदरत के कहर और रफ्तार के जानलेवा तालमेल ने एक बड़े हादसे को अंजाम दिया। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बने खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर घने कोहरे के चलते एक के बाद एक 20 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक है। हसनपुर मसूरी गांव के पास यह हादसा उस वक्त हुआ जब दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य के करीब थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोहरा इतना घना था कि चंद फीट की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक एक वाहन के ब्रेक मारने से पीछे आ रही गाड़ियां टकराती चली गईं। लग्जरी कारों से लेकर मालवाहक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चारों तरफ घायल यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।
पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की जानकारी मिलते ही बागपत और खेकड़ा कोतवाली पुलिस भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 30 से अधिक घायलों को खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
काट-काटकर जलाता रहा पत्नी का शव, नीले ड्रम के बाद नीला संदूक कांड से सनसनी
एएसपी ने किया निरीक्षण
हादसे की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रवीण सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे करवाया ताकि यातायात सुचारू किया जा सके। एएसपी ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहनों की रफ्तार धीमी रखें और फॉग लाइट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
हादसों का 'हॉटस्पॉट' बना हाईवे
हैरानी की बात यह है कि इसी एलिवेटिड हाईवे पर ठीक दो दिन पहले भी इसी तरह का बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। बार-बार हो रहे इन हादसों ने हाईवे पर सुरक्षा मानकों और कोहरे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोहरे का प्रकोप बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने अब हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने और रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
फ्रेंड्स कॉलोनी हादसा: डीजल भट्ठी में आग लगने से दो बच्चे झुलसे, प्रांजल की दर्दनाक मौत
27 Nov, 2025 05:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अंबाला शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जगाधरी गेट के पास फ्रैंडस कॉलोनी में एक घर में डीजल की भट्ठी में आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे के दौरान घर में दो बच्चे भीतर ही फंस गए। जिसमें एक प्रांजल नामक बच्चे की मौत हो गई तो वहीं दूसरी बच्ची तनुष्का बुरी तरह झुलस गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
दोपहर 2 बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे अचानक से भट्ठी में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह राजा का घर था, जो गोलगप्पे और गज्जक बनाने का काम करता था। दोपहर को वह रोजाना की तरह डीजल की भट्ठी पर काम कर रहा था तभी जोरदार धमका हुआ। धमाके के बाद स्थानीय लोग घर से बाहर निकल कर आए। वहीं, घर के अंदर फंसे लोग चीख पुकार करने लगे।
दमकल विभाग आग पर पा रहा काबू
धमाके के बाद आग की लपटें घर के दूसरे कोने तक पहुंच गईं। आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी डालने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी आई जो अभी भी आग बुझाने का प्रयास कर रही है। इस घटना में एक बच्चे की मौत और एक बच्ची गंभीर रूप से जल गया। जिस स्थान पर भट्ठी फटी वहां पर कई सिलेंडर भी रखे गए थे। फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात का जाएजा ले रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
