राजनीति
केजरीवाल का दावा, आप के खिलाफ दिल्ली में गठबंधन करके लड़ रही कांग्रेस और भाजपा
5 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । पंजाब की महिलाओं के समूह ने शनिवार को दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध कर दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान उनके द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। इस प्रदर्शन पर आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, वे महिलाएं उनकी (कांग्रेस और भाजपा) पार्टी की हैं। वे पंजाब से नहीं आई हैं, पंजाब की महिलाएं हमारे साथ हैं। उन्हें आप पर भरोसा है। कांग्रेस और भाजपा को आधिकारिक तौर पर घोषणा करनी चाहिए कि वे दिल्ली में आप के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 सालों से लोगों को मुफ्त पानी दे रही है। 12 लाख से ज़्यादा परिवारों को 0 पानी का बिल आता है। लेकिन मेरे जेल जाने के बाद, मुझे नहीं पता कि इन लोगों ने क्या किया। इन लोगों ने कुछ गलत किया और हर महीने हजारों-लाखों रुपये का पानी का बिल आना शुरू हो गया। मैं सार्वजनिक रूप से और आधिकारिक तौर पर घोषणा करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत हैं, उन्हें अपने पानी के बिल का भुगतान करने की जरूरत नहीं है, उन्हें इंतज़ार करना चाहिए। चुनाव के बाद आप की सरकार बनेगी और हम उनके गलत बिलों को माफ करवाएंगे। यह मेरा सभी लोगों से वादा है, यह मेरी गारंटी है।
जदयू के पोस्टर से गायब पीएम मोदी, क्या फिर खेला करने को तैयार नीतीश बाबू
5 Jan, 2025 10:03 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान एक पोस्टर ने सियासी बवाल मच गया है। सीएम नीतीश कुमार ने जिले में आईटीआई का उद्घाटन कर कई विकास योजनाओं की शुरुआत की, लेकिन पोस्टर के विवाद ने बीजेपी और जदयू के रिश्तों में खटास का संकेत दे दिया है।
जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार पर जदयू द्वारा लगे पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश के साथ-साथ पार्टी के कई नेताओं और मंत्रियों के फोटो थे, लेकिन पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के किसी अन्य नेता का फोटो नहीं था। इस पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सवाल उठाकर कहा कि यह गठबंधन धर्म का उल्लंघन है। उन्होंने मामले में जदयू के राष्ट्रीय नेतृत्व से जांच की मांग कर कहा कि यह मुद्दा एनडीए की बैठक में भी उठाया जाएगा।
बीजेपी नेताओं का आरोप था कि पोस्टर में जानबूझकर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के नेताओं को शामिल नहीं किया गया, जो एक सियासी संदेश देता है। जैसे ही यह खबर मीडिया में आई, जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेताओं के फोटो पोस्टर पर लगा दिए। इस घटनाक्रम ने एनडीए गठबंधन में दरार की चर्चाओं को हवा दी है, और सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार फिर से खेला करने जा रहे हैं। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि क्या यह सियासी विवाद गठबंधन टूटने की दिशा में कोई बड़ा कदम होगा।
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की 29 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया संकेत
5 Jan, 2025 09:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की कुल 70 सीटों में से 29 सीटों पर चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इसमें कई दिग्गज नेताओं को मौका दिया गया है। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल की पार्टी को छोडक़र जाने वाले नेताओं को भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजकुमार आनंद को पहले तो बहुजन समाज पार्टी के साथ में गए। इसके कुछ ही वक्त बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अब भाजपा ने उन्हें पटेल नगर विधानसभा सीट से ही उम्मीदवार बनाया है। वहीं केजरीवाल से बागी हुए छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर को भी भाजपा ने टिकट दिया है। उन्हें छतरपुर सीट से ही भाजपा ने चुनावी दंगल में उतारा है। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत को भारतीय जनता पार्टी ने बिजवासन से टिकट दिया है। वह अभी नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। आप सरकार में मंत्री बिजवासन से ही टिकट चाह रहे थे। भाजपा ने उनकी इच्छा को पूरा करते हुए बिजवासन से ही चुनावी दंगल में उतारा है। कैलाश गहलोत को नजफगढ़ से चुनाव लड़ाया जाएगा या बिजवासन से यह काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। राजकुमार चौहान भी कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें भाजपा ने मंगोलपुरी से टिकट दिया है। इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया गया है। कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली को भी भाजपा ने गांधी नगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मनजिंदर सिंह सिरसा को भी राजौरी गार्डन से मैदान में उतारा गया है।
भाजपा ने इन दिग्गजों को भी चुनावी दंगल में उतारा
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को नई दिल्ली सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। दक्षिण दिल्ली से 2024 तक भाजपा सांसद रहे रमेश बिधूड़ी मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। बिधूड़ी को भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। कांग्रेस ने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से अलका लांबा को मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता, अनुभवी ओम प्रकाश शर्मा, अजय महावर और जितेंद्र महाजन समेत मौजूदा भाजपा विधायक क्रमश: रोहिणी, विश्वास नगर, घोंडा और रोहतास नगर से फिर से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा और आप दोनों हिंदुत्ववादी, आरएसएस दोनों दलों की मां - असदुद्दीन ओवैसी
5 Jan, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद । एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) वैचारिक रूप से एक हैं और आरएसएस दोनों दलों की मां है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आप में कोई अंतर नहीं है और वे दोनों हिंदुत्व का पालन करते हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा और आप द्वारा दिल्ली चुनाव को लेकर हिंदुत्व की राजनीति की जा रही है, ओवैसी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मां (आरएसएस) ने उन्हें (भाजपा और आप) बनाया। आरएसएस ने जनसंघ बनाया और बाद में 1980 में भाजपा का गठन हुआ। दूसरे का (गठन हुआ) 2012-13 में हुआ। बहुत बड़ा संस्थान है। यह प्रयोगशाला में विकसित हिंदुत्व है। इसका (आप) वहीं गठन किया गया था।
ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव लड़ेगी, लेकिन यह कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष करेंगे। एआईएमआईएम अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कचरा उन इलाकों में फेंका जा रहा है, जहां मुस्लिम रहते हैं। ओवैसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह कहकर नाटक करती है कि उसने स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के दावे झूठे हैं और यह मुसलमानों के इलाकों में देखा जा सकता है। दिल्ली में वीर सावरकर के नाम पर कॉलेज की आधारशिला रखे जाने से जुड़े सवाल पर ओवैसी ने कहा कि वह पूछना चाहेंगे कि राजग सरकार कपूर जांच आयोग के निष्कर्षों को स्वीकार करती है या नहीं, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या की साजिश का हिस्सा थे। उन्होंने यह भी कहा कि अजमेर दरगाह के लिए चादर भेजे जाने से कोई फायदा नहीं है और सरकार को मौजूदा मस्जिदों या दरगाहों को लेकर अदालतों में दायर किए जा रहे दावों को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि चादर भेजने के पीछे संदेश यह है कि सरकार मस्जिदों में आस्था रखने वालों की फिक्र करती है, लेकिन भाजपा और संघ परिवार के लोग यह कहते हुए अदालतों में जा रहे हैं कि ख्वाजा अजमेर की दरगाह कोई दरगाह नहीं है, जैसा कि उनका कुछ मस्जिदों के मामले में तर्क है। ओवैसी ने कहा कि सरकार का असली काम ऐसे दावों को खत्म करना है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री चाहें तो ये सब चीजें बंद हो जाएंगी। ओवैसी ने कहा कि मस्जिदों से जुड़े सात से अधिक ऐसे मुद्दे भाजपा शासित उत्तर प्रदेश से हैं। दो काउंटी की स्थापना पर केंद्र द्वारा चीन के समक्ष विरोध दर्ज कराए जाने पर ओवैसी ने कहा कि सरकार चीन से निवेश चाहती है और पड़ोसी देश के साथ आयात असंतुलन को सहन कर रही है।
सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री विजयवर्गीय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इंदौर में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया
4 Jan, 2025 08:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाजपा की सरकार जनभावनाओं के साथ, अदालत के आदेश पर सरकार करा रही निष्पादन
- जनभावनाओं से न्यायालय को अवगत करायेगी प्रदेश सरकार, सही तथ्यों के साथ जनजाग्राति लायेंगे
- कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे पर जनता को गुमराह कर रही
- गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस सरकारें जिम्मेदार, भाजपा सरकार जनता के प्रति संवेदनशील-विष्णुदत्त शर्मा
- विपक्ष के भ्रामक प्रचार को लेकर जनता को हकीकत बताएं - कैलाश विजयवर्गीय
- भाजपा कार्यकर्ता जनजागरूकता अभियान चलाकर जनता का भ्रम दूर करें- हितानंद जी
इंदौर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को इंदौर संभागीय कार्यालय में संभाग के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक एवं पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस की तत्कालीन सरकारें जिम्मेदार हैं। यूनियन कार्बाइड कचरे की जड़ में कांग्रेस पार्टी ही है। अदालत के आदेश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा सरकार यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन करा रही है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल कोरोना महामारी में भी भ्रम फैलाया, इसके बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर भी भ्रम फैलाने की कोशिश की, अब फिर भ्रम फैला रही है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं और उन्हें बताएं कि इस कचरे को वैज्ञानिकों की निगरानी में निष्पादन किया जाएगा। प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीथमपुर व आसपास की जनता को विपक्ष के भ्रामक प्रचार से बचाना होगा। जनता को कार्यकर्ता सही जानकारी देकर स्थिति बताएं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि कोराना महामारी के समय भी कांग्रेस ने भ्रम फैलाया था। अब यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता संवाद कर जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं।
स्वार्थ के लिए देश और प्रदेश के हितों को दांव पर लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत- शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्स्थ के लिए देश और प्रदेश के हितों को दांव पर लगाना कांग्रेस की वर्षों पुरानी आदत है। भोपाल में गैस त्रासदी प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में हुई है। इसके बाद जो भी समस्याएं पैदा हुईं, वह केंद्र और राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकारों के कारण पैदा हुई हैं। कांग्रेस ने हमेशा से राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को भ्रमित करने, गुमराह करने का कार्य किया है। यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुरा में निष्पादन के मामले में भी कांग्रेस इसी तरह इंदौर, पीथमपुर और आसपास की जनता को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार इस विषय को लेकर जनता के प्रति संवेदनशील एवं संजीदा है। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जनता के हित के विरूद्ध कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यूनियन कार्बाइड कचरे की वैज्ञानिक जांच के बाद ही नष्ट करने के लिए इसे पीथमपुर भेजा गया है। भाजपा सरकार यह कार्य न्यायालय और वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में कर रही है।
जनता को विश्वास में लेकर की जाएगी आगे की कार्रवाई, कांगेस राजनीतिक रोटी सेंक रही
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यूनियन कार्बाइड कचरे का निष्पादन जनता की स्वीकारोक्ति और विश्वास में लेने के बाद ही किया जाएगा। कचरा जलाने को लेकर जनता की चिंताओं और भावनाओं को भी 6 जनवरी को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के साथ अदालत के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद अदालत जो निर्देश देगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनता के साथ है। जन भावनाओं के विपरीत जाकर कोई कदम नहीं उठाएगी। जनता की सहमति जब तक नहीं मिल जाती यूनियन कार्बाइड का कचरा कंटेनरों में सुरक्षित रखा रहेगा, जैसे वर्षों तक भोपाल में सुरक्षित रखा था। पीथमपुर की घटना को लेकर कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है, वह दुर्भाग्यजनक है। कांग्रेस किसी भी तरह प्रदेश का सद्भावनापूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहती है और इस बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा जनता को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस जिस तरह झूठ और फरेब की राजनीति करना चाहती है, प्रदेश की जनता के बीच एक परसेप्शन बनाना चाहती है, उसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और न ही प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने दिया जाएगा।
पीथमपुर व आसपास की जनता गुमराह होने से बचाना होगा - कैलाश विजयवर्गीय
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुरा में निष्पादन के मामले में भी कांग्रेस इसी तरह इंदौर, पीथमपुर और आसपास की जनता को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए जनता को हकीकत बताएं कि मध्यप्रदेश सरकार अदालतों के आदेश व निर्देश पर विशेषज्ञों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार इस विषय को लेकर जनता के प्रति संवेदनशील एवं संजीदा है। कांग्रेस किसी भी तरह प्रदेश का सद्भावनापूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहती है और इस बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा जनता को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जनता के हित के विरूद्ध कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यूनियन कार्बाइड कचरे की वैज्ञानिक जांच के बाद ही नष्ट करने के लिए इसे पीथमपुर भेजा गया है।
पार्टी कार्यकर्ता यूनियन कार्बाइड कचरे संबंधी तथ्यपूर्ण जानकारी सोशल मीडिया पर दें-हितानंद
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का काम कांग्रेस व विपक्षी दलों ने किया था। लेकिन हुआ क्या, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद कर, जनजागरूकता अभियान चलाकर वस्तु स्थिति जनता को बताई और बाद में प्रधानमंत्री जी के प्रयासों की वैश्विक स्तर पर सराहना की गई। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर में निष्पादित करने को लेकर भी विपक्षी दलों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता टोली बनाकर जनता से संवाद करेंं और अदालत के आदेश पर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सही जानकारी जनता को बताएं। भाजपा कार्यकर्ता जनजागरूकता अभियान के माध्यम से क्षेत्र की जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं कि भोपाल में 40 साल से कचरा सुरक्षित रखा था, कुछ नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जनता को गुमराह करने के लिए जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, उसका भाजपा कार्यकर्ता तथ्य पूर्ण जानकारी के साथ जवाब दें और जनता को बताएं कि पूरी प्रक्रिया अदालत के आदेश पर वैज्ञानिकों की निगरानी में की जा रही है। इस दौरान पर मंच पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सुश्री निर्मला भूरिया, श्री नागर सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, संभाग प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे सहित इंदौर संभाग के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज विदिशा जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, प्रभारी मंत्री ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
4 Jan, 2025 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने लटेरी में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के प्रवास के मद्देनजर किए जाने वाली व्यवस्थाओं का भ्रमण कर जायजा लिया। इससे पहले प्रभारी मंत्री लखन पटेल का शमशाबाद की ग्राम पंचायत नहरयाई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। यहां प्रभारी मंत्री ने पेयजल आपूर्ति के लिए क्रियान्वित नलजल योजना के कार्यों के संबंध में जानकारियां प्राप्त की है। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के कार्यक्रम के अनुसार शनिवार चार जनवरी की दोपहर 12.30 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से प्रस्थान कर विदिशा जिले के लटेरी में बनाए गए हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का आगमन होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव लटेरी प्रवास के दौरान मेला ग्राउंड परिसर के पीछे आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों की लागत के कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण उपरांत 3.05 बजे लटेरी के हेलीपैड स्थल से प्रस्थान कर 3.35 बजे वापस भोपाल पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव शनिवार चार जनवरी को लटेरी में आयोजित कार्यक्रम में सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डाॅ यादव लटेरी के मेला ग्राउंड परिसर के पीछे आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 131.9751 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण एवं हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। सिरोंज और लटेरी अनुभाग क्षेत्र में जिन विभागों के करोड़ों की लागत से भूमि पूजन और लोकार्पण होने जा रहे हैं, उनमें नगर पालिका परिषद के 20.6217 करोड़, जनपद पंचायत के 6.6352 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के 9.4179 करोड़, पीएम जेएसवाय के 7.0311 करोड़, लोक निर्माण विभाग के 24.8112 करोड़, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 15.7288 करोड़, शिक्षा विभाग के 38.8000 करोड़, राजस्व विभाग के 7.3200 करोड़, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 1.1604 करोड़ और महिला एवं बाल विकास विभाग के 0.4488 करोड़ की लागत के कार्य शामिल हैं।
किस नेता ने कहा, नीतिश का इंडिया गुट में स्वागत, लेकिन भरोसा करने लायक नहीं
3 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । एनसीपी (एसपी) के नेता माजिद मेमन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधकर कहा, नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता हैं, क्योंकि वे बार-बार रंग बदलते हैं। मेमन ने कहा कि अगर नीतीश कुमार एनडीए का दामन छोड़ इंडिया ब्लॉक में आते हैं, तब उनका स्वागत होगा। इंडिया ब्लॉक में उनकी जरूरत है। नीतीश कुमार-चंद्रबाबू नायडू की वजह से केंद्र में मोदी सरकार चल रही है। अगर दोनों कदम पीछे करते हैं, तब मोदी जी बाहर हो जाएंगे और सरकार गिर जाएगी।
मैं समझता हूं कि गठबंधन में किसी के शामिल होने की बात होती है, तब उसका स्वागत किया जाता है। हालांकि, उन पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। क्योंकि वह बार-बार रंग बदलते हैं। बिहार की अपनी राजनीति है अगर नीतीश आना चाहते हैं, तब राजद प्रमुख लालू प्रसाद को देखना होगा कि वह किन शर्तों पर उन्हें लेते हैं। इंडिया ब्लॉक में उन्हें क्या बनाया जाएगा। यह फैसले हम लोग नहीं लेते हैं। दरअसल मेमन की प्रतिक्रिया तब आई है जब हाल ही में आरजेडी प्रमुख लालू ने नीतीश को इंडिया ब्लॉक में आने के लिए खुला ऑफर दिया था।
पीएम मोदी द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजने पर एनसीपी (एसपी) के नेता मेमन ने कहा कि चादर चढ़ाने से सबका साथ सबका विकास की बात पूरी नहीं होती है। अगर सबका साथ सबका विकास की बात को पूरा करना है, तब मोदी सरकार मुसलमानों को तवज्जो दें। वर्तमान जनगणना के मुताबिक देश में हर सातवां हिन्दुस्तानी व्यक्ति मुस्लमान है। लेकिन सदन में जगह नहीं दी गई। मुसलमानों का पावर से बाहर किया गया है। आप मनमानी करना चाहते हैं। एआईएमआईएम सांसद असुद्दीन ओवैसी मुद्दे उठाते हैं लेकिन अकेले पड़ने के कारण आवाज को दबा दिया जाता है। पीएम मोदी को इस पर विचार करना चाहिए, जिस तरह से तमाम जगहों के नाम बदलकर हिन्दुओं के नाम पर किया जा रहा है। सारी सुविधाएं गैर-मुसलमानों को दिया जा रहा है।
दिल्ली में पीएम मोदी की 4500 करोड़ की योजना पर कहा कि जब भी चुनाव आते हैं, जनता को लॉलीपोप देकर बहकाया जाता है। यह हमारी लोकत्रांतिक व्यवस्था की खामी है कि निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं। कई लोगों के नाम काट दिए जाते हैं कई लोगों के नाम जोड़ दिए जाते हैं। दिल्ली के चुनाव के वक्त अगर सरकार कुछ करती है, तब हमें उसे नजरअंदाज कर देना चाहिए। यह एक मकसद के तहत किया जा रहा है कि जिससे जनता का वोट मिल जाए। दिल्ली के चुनाव को लेकर भाजपा का पहला एजेंडा यही है कि हिन्दुत्व को प्रमोट किया जाए।
भाजपा के लोग यह भूल गए हैं कि उनकी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि लोगों के जीवन को कैसे सुधारा जाए। मोदी सरकार अपने मुद्दों से भटक गई है।
यह आप नहीं आपदा सरकार है यह बेईमानों से भरी है, इसे सत्ता से हटाना है
3 Jan, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आप सरकार को आपदा सरकार करार दिया और कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार की कोई कमी नहीं है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह सरकार बेईमानों से भरी है, जो शराब घोटाले के आरोपी हैं और अपनी गलत हरकतों को लेकर बेशर्मी से पेश आते हैं। दिल्लीवासियों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। आज हर गली से आवाज आ रही है, आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। उन्होंने दिल्ली में 4500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जिसमें 1,675 फ्लैट्स का उद्घाटन भी शामिल था। गरीबों के लिए नए घरों का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कभी अपना घर नहीं बनाया, जबकि 10 सालों में चार करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली पिछले दस सालों में कई घोटालों का शिकार हुई, जिसमें शराब घोटाला, स्कूलों में घोटाला, इलाज में घोटाला और प्रदूषण को लेकर घोटाले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्लीवाले अब इस आपदा सरकार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और वोटरों ने आपदा को हटाकर बीजेपी को लाने का संकल्प लिया है। पीएम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में कई योजनाएं लागू की हैं, जिनसे गरीबों को फायदा हुआ है, जैसे कि 500 जन औषधि केंद्र, जहां 80 फीसदी दवाओं पर छूट मिलती है। आयुष्मान योजना का लाभ देने की कोशिश के बावजूद आप सरकार ने उसे लागू नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जब आपातकाल के दौरान वह अशोक विहार में रहे थे, तब यह स्थान उनके लिए एक ठिकाना था। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एक समृद्ध भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों से वादा किया कि उनके लिए पक्का घर बनेगा। उन्होंने इस साल 2025 को भारत के लिए विकास की नई संभावनाओं से भरा साल बताया और कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत गरीब बच्चों को भी बराबरी के अवसर मिलेंगे और वे अपनी मातृभाषा में पढ़कर डॉक्टर और इंजीनियर बन सकेंगे।
केंद्रीय मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, शिवराज चौहान को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी
3 Jan, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है, इसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चयन होगा। पार्टी ने कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और सांसद डॉ. के लक्ष्मण ने नियुक्ति सूची को जारी किया, जिसमें 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जहां केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश में संगठन चुनाव का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक के चुनाव का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। विनोद तावड़े को छत्तीसगढ़ का चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को हरियाणा का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को हिमाचल का प्रभार दिया गया है। पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री को उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि यह प्रक्रिया पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश स्तर पर नेतृत्व का चयन और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है।
इन चुनावों के परिणाम पार्टी की रणनीति और नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, और इससे पार्टी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ेगा।
लालू के ऑफर पर नीतिश की चुप्पी, बीजेपी पर दबाव बनाने की रणनीति
3 Jan, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । बिहार की राजनीति में हाल ही में नए मोड़ दिखाई दिए हैं। बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अनशन शुरू किया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर तीखा हमला कर कहा कि सत्ता के अहंकार में उनकी बुद्धि काम नहीं कर रही है। पीके ने आरोप लगाया कि नीतीश बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए लालू यादव के ऑफर पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा, लालू का प्रस्ताव स्वीकार या अस्वीकार करने की बजाय नीतीश ने विधानसभा चुनाव को देखकर प्रस्ताव को लटका दिया। उनका मकसद बीजेपी से विधानसभा चुनाव के लिए अधिक सीटें हासिल करना है।
उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव का जिक्र कर कहा कि जनता ने नीतीश को सबक सिखाया था, और 2025 में वह और बड़ी सजा भुगतने वाले है। प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर अंतिम चरण में है, और वह सत्ता में बने रहने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पीके ने कहा कि नीतीश, लालू के साथ केवल तभी चुनाव लड़ सकते हैं, जब कोई मजबूत रणनीतिकार उनके पक्ष में हो। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान परिस्थिति में नीतीश कुमार की खामोशी केवल उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को दर्शाती है।
जय-बापू, जय-भीम, जय-संविधान अभियान आज से, मध्य प्रदेश के महू में होगा समापन
3 Jan, 2025 05:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुक्रवार से देशभर में शुरू हो रहा है। यह अभियान महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत को बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान का समापन 26 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू में स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पर होगा।
इस अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर को होनी थी, लेकिन पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण अधिवेशन रद्द कर दिया था, जिसके बाद अभियान की तारीख को बढ़ा दिया गया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी देशभर में रैलियां आयोजित करेगी, जो हर ब्लॉक, जिले और राज्य में आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी, संविधान और बाबासाहेब अंबेडकर की विचारधारा को बचाना है। जयराम ने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रह सकता है।
अभियान के तहत 26 जनवरी से संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह यात्रा एक साल तक चलेगी। कांग्रेस ने इस पद यात्रा को संविधान की रक्षा और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया है। पार्टी नेताओं ने साफ कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को एक नई दिशा दी थी और अब संविधान बचाओ यात्रा उसी जोश के साथ शुरू की जाएगी।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने इस अभियान की रणनीति पर चर्चा की। सोनिया गांधी ने इस अधिवेशन में शामिल नहीं होने का फैसला लिया था, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी का यह अभियान भारत के संविधान, बाबासाहेब अंबेडकर और महात्मा गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा और पार्टी इसे आगामी विधानसभा चुनावों में भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनाने की कोशिश करेगी।
भाजपा नेता नकवी का तंज, जेब में कौड़ी नहीं है लेकिन वादे करोड़ों के कर रहे केजरीवाल
3 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया है। उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसा कि जेब में कौड़ी नहीं है लेकिन वादे करोड़ों के कर रहे हैं। नकवी ने कहा, जेब में कौड़ी नहीं और चुनाव आते ही करोड़ों के वादे करते हैं। दिल्ली की सत्ता में काबिज हुए केजरीवाल को 10 साल बीत चुके हैं। 10 सालों में कई वादे किए, वादे करके लोगों के सामने यह हीरो बन गए। हकीकत में यह जीरो निकले 0हैं।
दरअसल, भाजपा नेता केजरीवाल के उस पत्र का जवाब दे रहे थे। इसमें केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लिखा था। एक जनवरी को लिखे पत्र में केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख से चार सवाल पूछे। वहीं खबरें चल रहीं हैं कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगेगी। क्या ये सही है? इसके पहले लोग आपसे जानना चाहते हैं कि पिछले दिनों भाजपा ने जो गलत हरकतें की हैं, क्या आरएसएस उनका समर्थन करती है? भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है? बड़े स्तर पर गरीब, दलित, पूर्वांचली और झुग्गी में रहने वालों के वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ये लोग कई कई सालों से यहां रह रहे हैं।
राहुल गांधी का देश के नाम पत्र, संविधान और मनुस्मृति पर भाषण और मनमोहन सिंह का ज्रिक
3 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपना न्यूजलेटर रिलीज किया है, इसमें 11 से 31 दिसंबर तक की घटनाओं का जिक्र किया है। इसके अलावा संसद में संविधान और मनुस्मृति पर राहुल गांधी के भाषण, उससे जुड़े घटनाक्रम के बारे में भी लिखा गया है।
पत्र में राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अपना गुरु और सलाहकार बातकर कहा, डॉ. सिंह ने भारत का नेतृत्व अत्यंत बुद्धिमत्ता और सत्यनिष्ठा के साथ किया। उनके नेतृत्व में अर्थव्यवस्था आगे बढ़ी और करोड़ों भारतीयों को गरीबी से बाहर निकालते हुए एक समृद्ध मध्यम वर्ग का निर्माण किया। वह हमेशा हमारे दिलों में रहने वाले है। देश ने अपने बड़े नेता के साथ, मैंने भी अपना गुरु और सलाहकार खो दिया है।
राहुल गांधी ने पत्र में संविधान और मनुस्मृति के बीच चल रही लड़ाई पर बात की। पत्र में राहुल के बयान का जिक्र किया गया, जिसमें द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा लिया, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के युवाओं का भविष्य छीन रही है। पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में बाबासाहेब अंबेडकर के कथित अपमान करने को लेकर उनके इस्तीफे की मांग का भी जिक्र है। इसके अलावा राहुल गांधी के महाराष्ट्र के परभणी दौरे का भी जिक्र कर लिखा है, राहुल ने संविधान की रक्षा करते हुए मारे गए सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार को श्रद्धांजलि और बहादुर बेटे को खोने वाले परिवार से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पत्र में महंगाई की चर्चा करते हुए इस पर खास फोकस किया है। बात दें कि राहुल गांधी ने दिल्ली में एक सब्जी मंडी के दौरे के दौरान महंगाई पर चर्चा की और लोगों से घर चलाने में आने वाली चुनौतियों पर बातचीत की।
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ बीते वर्ष 2024 पर भी एक नजर डाली गई है। इसमें मणिपुर से मुंबई तक न्याय के लिए लड़ी गई लड़ाई के तौर पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में बताया गया है। लोकसभा 2024 को संविधान बचाने वाला चुनाव बताया गया है। बताया गया कि इस चुनाव में देश की गरीब और वंचित आबादी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गुट के साथ खड़ी हो गई। भारत के लोगों के साथ राहुल गांधी की यादगार मुलाकातों की झलकियां भी शेयर की गई और बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने देश भर के अलग-अलग समुदाय से मिलना जारी रखा ताकि उनके सुख-दुख को समझा जा सके।
पत्र में इस बात का जिक्र किया गया कैसे राहुल गांधी ने साल 2024 में संसद में भारत को लोगों की आवाज को उठाया। राहुल गांधी ने बेरोजगारी, एमएसपी, पेपर लीक, मणिपुर, जाति जनगणना और धार्मिक असहिष्णुता जैसे मुद्दों को उठाया। राहुल गांधी द्वारा बीते साल संसद में दिए गए प्रमुख भाषणों की झलकियां भी दिखाई गई। आंकड़ों के जरिए बताया गया कि राहुल गांधी ने साल 2024 में 25 राज्यों का दौरा किया। 15 भाषण संसद में दिए। 17 प्रेसवार्ता की। 40 आधिकारिक एवं पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 200 से ज्यादा रैलियां और 260 से ज्यादा जनता से मुलाकातें की। इस बीच उन्होंने 6,600 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की।
बृजभूषण शरण सिंह का तंज, भगवान करें कि कांग्रेस और राहुल गांधी 2025 में गंभीर हो जाएं
3 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिल्ली में स्मारक बनाने से जुड़े कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। वहीं पूर्व सांसद सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर धार्मिक स्थल से जुड़े फैसले लेने के आरोप पर भी तंज कसा।
पूर्व सांसद सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री सिंह की दिल्ली में समाधि बनाने में अड़ंगा डालने के कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवान करें कि कांग्रेस और राहुल गांधी 2025 में गंभीर हो जाएं। देश को उनकी जरूरत है। प्रधानमंत्री का वचन ही मंजूरी है, इतना ही नहीं गृह मंत्री ने भी कह दिया और मंजूरी भी प्रदान कर दी। इसके बाद इन लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
कांग्रेस और राहुल गांधी पर जुबानी हमला कर पूर्व सांसद ने कहा कि लगातार, राहुल गांधी और कांग्रेस इसतरह के मुद्दे उठा रही है, जिससे जनता का कोई सरोकार नहीं है। उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपमान का आरोप लगा रही है। मेरा सवाल है कि क्या अपमान कर रही है? आपने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का अपमान नहीं किया।
पूर्व पीएम राव की डेथ बॉडी कांग्रेस कार्यालय में नहीं ले जाने दिया। क्या आपको याद नहीं है?
शरण सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाकर कहा कि आप चाहते थे कि आपके परिवार के अलावा किसी की समाधि दिल्ली में नहीं बने। आपको ये बचकानी हरकत छोड़नी चाहिए। मैं चाहूंगा कि अयोध्या आएं, भगवान राम, भगवान हनुमान का दर्शन करें, सद्बुद्धि प्राप्त करें और देश के लिए जो जरूरी मुद्दे हों, उन मामलों को उठाएं। ऐसा इसीलिए, क्योंकि, विपक्ष और राहुल गांधी का राजनीति में सक्रिय रहना जरूरी है।
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर धार्मिक स्थलों को तोड़ने के आरोपों से जुड़े सवाल पर सिंह ने कहा कि उन्हें उस (आप) पार्टी के बारे में कुछ नहीं बोलना है। आम आदमी पार्टी (आप) ड्रामा पार्टी है।
लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें
3 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का बयान देशभर में चर्चा बना हुआ है। बता दें नए साल पर लालू यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल करने के सवाल पर कहा था कि अगर वह आना चाहें तो उन्हें साथ ले लेंगे। लालू के इस ऑफर पर अब जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पलटवार किया है। ललन सिंह ने कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें।
ललन सिंह ने लालू यादव के नीतीश को दिए गए ऑफर पर कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं, नहीं बोलते हैं। वह लालू जी जानें। हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे। हालांकि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पहले कहा था कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हैं। जब लालू यादव का बयान आया तो इस पर भी तेजस्वी ने कहा कि लालू जी ने ऐसी बात मीडिया को शांत करने के लिए कही थी। आप लोग रोज पूछते रहते हैं तो क्या बोलेंगे।
इस बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने नीतीश कुमार को गांधीवादी बताया है। उन्होंने कहा कि जो भी गांधीवादी हैं, वह हमारे साथ आएंगे। नीतीश कुमार गांधीवादी हैं, वे गांधी के सिद्धांतों पर चलते हैं। बता दें लालू यादव ने कहा था कि नीतीश के लिए हमारा दरवाजा तो खुला है, नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए। नीतीश आते हैं तो साथ काहे नहीं लेंगे? ले लेंगे साथ। नीतीश साथ में आएं, काम करें। राजद सुप्रीमो ने कहा कि नीतीश भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे।
इबोला वायरस कितना खतरनाक? जानिए किन लोगों पर रहता है ज्यादा खतरा
आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत? गठिया बीमारी से भी हो सकता है इसका कनेक्शन
अब MCOCA के तहत होगी कार्रवाई, महाराष्ट्र में अवैध बूचड़खानों और गौ तस्करी पर नकेल
महाराष्ट्र कनेक्शन से NEET पेपर लीक पर CBI की पैनी नजर, कई बड़े नाम जांच में
भूख हड़ताल पर रोहित गोदारा गैंग का कुख्यात गुर्गा, अजमेर जेल में हालात तनावपूर्ण
LG Electronics India में बिकवाली का दबाव, Q4 परिणाम के बाद शेयर 4% गिरा
GT की जीत के बाद प्लेऑफ का गणित बदला, SRH-RCB पर सबकी निगाहें
जबलपुर में NCC कैडेट्स पर गर्मी की मार, 31 की तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप
हनुमानताल में ई-रिक्शा हादसे के बाद बवाल, पुलिस पहुंची मौके पर
