राजनीति
सैनिकों के कल्याण के लिए दिन-रात जुटी हुई हैं मोदी सरकार : राजनाथ सिंह
15 Jan, 2024 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दिखाकर कहा कि वन ‘रैंक वन पेंशन योजना को लागू करने से लेकर स्वास्थ्य देखभाल और पुन: रोजगार प्रदान करने तक सरकार देश के वयोवृद्ध लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। श्री सिंह ने कहा, हमारे सैनिक परिवार, जाति और पंथ से ऊपर उठकर केवल राष्ट्र के बारे में सोचते हैं। वे अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभाते हैं क्योंकि वे इस तथ्य को जानते हैं कि यदि राष्ट्र सुरक्षित है, तब सब कुछ सुरक्षित है। इससे उन्हें हर चुनौती का सामना करने की नैतिक शक्ति मिलती है।
उन्होंने कहा कि जहां सरकार देश की प्रगति के लिए और अधिक प्रयास कर रही है, वहीं लोगों की भी यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे सैनिकों और उनके आश्रितों को अपने परिवार की तरह मानें और यह सुनिश्चित करें कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहें। श्री सिंह ने लोगों से सेवानिवृत्त और सेवारत सैनिकों के सम्मान में अपनी इच्छाशक्ति को और मजबूत करने की अपील की। रक्षा मंत्री ने कहा, भारतीय सैनिकों की बहादुरी, कटिबद्धता और मानवीय मूल्यों का न केवल पूरा देश, बल्कि पूरी दुनिया सम्मान करती है। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ने वाले हमारे सैनिकों की बहादुरी को दुनिया भर में सम्मान के साथ याद किया जाता है। हम भारतीय भी न सिर्फ अपने बल्कि दूसरे देशों के सैनिकों का भी सम्मान करते हैं।
इसके पहले रक्षा मंत्री श्री सिंह ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और नायकों को उनके सर्वोच्च बलिदान और समर्पित सेवा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सशस्त्र बल के प्रथम कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा द्वारा प्रदान की गई सेवा को मान्यता देने के लिए हर वर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस मनाया जाता है। वह 1953 में इसी दिन सेवानिवृत्त हुए थे।
सैनिकों के कल्याण के लिए दिन-रात जुटी हुई हैं मोदी सरकार : राजनाथ सिंह
15 Jan, 2024 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दिखाकर कहा कि वन ‘रैंक वन पेंशन योजना को लागू करने से लेकर स्वास्थ्य देखभाल और पुन: रोजगार प्रदान करने तक सरकार देश के वयोवृद्ध लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। श्री सिंह ने कहा, हमारे सैनिक परिवार, जाति और पंथ से ऊपर उठकर केवल राष्ट्र के बारे में सोचते हैं। वे अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभाते हैं क्योंकि वे इस तथ्य को जानते हैं कि यदि राष्ट्र सुरक्षित है, तब सब कुछ सुरक्षित है। इससे उन्हें हर चुनौती का सामना करने की नैतिक शक्ति मिलती है।
उन्होंने कहा कि जहां सरकार देश की प्रगति के लिए और अधिक प्रयास कर रही है, वहीं लोगों की भी यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे सैनिकों और उनके आश्रितों को अपने परिवार की तरह मानें और यह सुनिश्चित करें कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहें। श्री सिंह ने लोगों से सेवानिवृत्त और सेवारत सैनिकों के सम्मान में अपनी इच्छाशक्ति को और मजबूत करने की अपील की। रक्षा मंत्री ने कहा, भारतीय सैनिकों की बहादुरी, कटिबद्धता और मानवीय मूल्यों का न केवल पूरा देश, बल्कि पूरी दुनिया सम्मान करती है। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ने वाले हमारे सैनिकों की बहादुरी को दुनिया भर में सम्मान के साथ याद किया जाता है। हम भारतीय भी न सिर्फ अपने बल्कि दूसरे देशों के सैनिकों का भी सम्मान करते हैं।
इसके पहले रक्षा मंत्री श्री सिंह ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और नायकों को उनके सर्वोच्च बलिदान और समर्पित सेवा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सशस्त्र बल के प्रथम कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा द्वारा प्रदान की गई सेवा को मान्यता देने के लिए हर वर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस मनाया जाता है। वह 1953 में इसी दिन सेवानिवृत्त हुए थे।
लोस चुनाव : पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने की चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा
14 Jan, 2024 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक एच. डी. देवेगौड़ा ने कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक संवाददाता सम्मेलन में देवेगौड़ा ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मैं अब 90 साल का हो गया हूं। हमें जो भी सीट मिलेंगी, जहां भी जरूरी होगा, मैं वहां जाऊंगा। मेरी स्मरण शक्ति ठीक है और मैं चुनाव में प्रचार करूंगा।
उधर एच. डी. कुमारस्वामी के लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में जेडीएस कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहेंगे उसका पालन किया जायेगा। देवेगौड़ा ने अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिन का विशेष अनुष्ठान करने के लिए मोदी की प्रशंसा की। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 22 जनवरी को अपनी पत्नी चेन्नम्मा के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी की नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात के बाद जेडीएस पिछले साल सितंबर में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गई थी। उन्होंने कर्नाटक में आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया है। बता दें पिछले साल मई में 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में, जेडीएस का प्रदर्शन खराब रहा था और इसने केवल 19 सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 135 और भाजपा को 66 सीट हासिल हुई थी।
स्मृति ने कांग्रेसियों को बताया बाबर की मजार पर मत्था टेकने वाले
14 Jan, 2024 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेठी । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को बाबर की मजार पर मत्था टेकने वाले बताया है। उन्होंने यूपी के अमेठी में अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेने के बाद इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने राम मंदिर का निमंत्रण पत्र मिलने के बावजूद अयोध्या नहीं जाने पर कहा कि बाबर की मजार पर माथा टेकने वाले प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा रहे हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है इसलिए कांग्रेस के नेताओं का कलेजा फट रहा है। जब राम लला टेंट में थे तब कांग्रेस को कोई तकलीफ नहीं थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ने पश्चिम बंगाल में हुई तीन साधुओं की हत्या को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि जहां इंडिया एलायंस की सरकार है अथवा जहां-जहां उन लोगों का आज भी दबदबा है, जो कांग्रेस के साथी हैं, वहां-वहां आज भी सनातन धर्म को मानने वालों पर प्रताड़नाएं बढ़ रही हैं। धर्म के प्रति कांग्रेस नीत गठबंधन अपमान की द्दष्टि से बात करता है। उन्होंने आगे कहा कि यह कांग्रेस और विशेषता गांधी परिवार के संस्कारों को दर्शाता है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है इसलिए कांग्रेस के नेताओं का कलेजा फटता है। लंबे इंतजार के बाद जिन भक्तों ने धर्म के लिए धैर्य दिखाया उन भक्तों से मेरा आह्वान है कि आने वाली 22 तारीख को घर में दीपक जरूर जलाएं। मन में राम है तो सेवा भी राम का नाम लेकर करना है। गरीब के लिए एक सेवा का कार्य जरूर करें। प्रभु राम के प्रति यही हमारी आस्था को दर्शाता है। भक्त होने के नाते हम छोटा सा अपना योगदान प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक अवसर पर करें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर धर्म का सम्मान हुआ है। आज मैं अपने लोकसभा क्षेत्र में अक्षत वितरण कार्यक्रम में राम भक्तों के मध्य रह पाई। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह भी कहना उचित होगा जिन जिन के भाग्य में है वह राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्सव के रूप में घर में दीप जलाकर मनाएंगे। हर मंदिर में सेवा देकर मनाएंगे।
स्मृति ने कहा कि देशभर में राम भक्तों से मेरा निवेदन है अपने घरों में दीपक जरूर जलाएं मन में अगर राम है तो किसी गरीब की सेवा जरूर करें। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही लोगों के शिकायती पत्र लेकर समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके पूर्व केन्द्रीय मंत्री पिंडोरियां गांव में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई, तत्पश्चात वहि दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
इंडिया गठबंधन का संयोजक तय, लेकिन बाद में होगी घोषणा
14 Jan, 2024 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । इंडिया गठबंधन के संयोजक को लेकर जद्दोजहद के बाद आखिर बैठक में नाम तो तय हो गया, लेकिन इसकी विधिवत घोषणा बाद में की जाएगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों को लेकर देश में राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन इंडिया के संयोजक पद को लेकर नाम प्रस्तावित किया गया है। संयोजक पद के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि विपक्षी गठबंधन को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे की योजना भी अभी तक सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल संयोजक पद के लिए अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। आज की बैठक में खड़गे को संयोजक बनाने को लेकर सभी दल सहमत थे। लेकिन ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के बैठक में मौजूद नहीं होने से कोई ऐलान नहीं किया गया है। खबर है कि ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के साथ चर्चा के बाद ही गठबंधन के संयोजक के नाम की घोषणा की जाएगी।
इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की चर्चा थी। लेकिन उन्होंने स्वयं ही इनकार कर दिया। बैठक में खुद नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस से किसी को कमान संभालनी चाहिए। जानकार बता रहे हैं कि चेयरपर्सन चुनना इंडिया ब्लॉक के सामने आने वाली कई चुनौतियों का केवल एक पहलू है। उन्हें अभी भी सभी दलों के बीच सीट बंटवारे के बेहद ही अहम मुद्दे से निपटना है। गौरतलब है कि ‘इंडिया’ या ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ कांग्रेस सहित विपक्षी दलों का एक समूह है। जो बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने और उसे 2024 के लोकसभा चुनावों में जीतने से रोकने के लिए बनया गया है।
इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान, बैठक में भड़के सपा नेता
14 Jan, 2024 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है। दिल्ली में हुई बैठक में जहां सीटों के बंटवारे पर मंथन जारी है, वहीं दिल्ली, बिहार में कांग्रेस बंटवारे पर सहमत नजर आ रही है। इसी वजह से सपा के नेता भड़क गए हैं। क्योंकि यूपी में सहयोगी दल सपा से स्थिति पेंचीदगी भरी दिखाई दे रही है। हालांकि पहली बैठक के बाद दोनों दलों के नेताओं की फोन पर बातचीत हुई। सपा ने कांग्रेस के साथ प्रस्तावित सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी करने की बात कही। बताया जा रहा है कि यह बात कांग्रेस को अखर गई है। यही वजह है कि दोनों दलों के बीच दूसरे राउंड की बैठक पटरी से उतर गई। एक धड़ा कह रहा है कि सपा को कांग्रेस के साथ बढ़ता बसपा का संपर्क रास नहीं आ रहा है। इसके पहले 12 जनवरी को कांग्रेस ने सपा को फोन कर बैठक टालने की जानकारी दी। कांग्रेस ने कहा था कि बैठक को लेकर उसकी तैयारी पूरी नहीं है। ऐसे में सपा पदाधिकारी भड़क गए। सपा मीडिया सेल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कांग्रेस पर धोखेबाजी का आरोप लगाया। हालांकि इस पोस्ट को सपा ने देर रात हटा लिया।
वहीं पार्टी के प्रवक्ता फकरुल हसन ने कहा कि इसमें गलत क्या है। हम कांग्रेस से जिताऊ प्रत्याशियों के नाम दो महीने से मांग रहे हैं। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि सपा को गठबंधन को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को दूर करना होगा, तभी बीजेपी से मुकाबला कर सकते हैं। गौरतलब है कि यूपी में लोकसभा सीटों पर बंटवारे के लिए इंडिया गठबधंन की पहली बैठक 9 जनवरी को हुई। इसमें कांग्रेस, सपा के पदाधिकारी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक यूपी कांग्रेस ने पहली बैठक में इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में 35 सीटों पर दावा किया था। इस दौरान सपा की तरफ से इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम भी मांगे गए।
उद्धव ठाकरे को आई बालासाहेब की याद, राम मंदिर को बताया पिता का सपना
14 Jan, 2024 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे को बालासाहेब की याद आई है। उन्होंने राम मंदिर को अपने पिता का सपना बताया है। साथ ही उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कराई जाए क्योंकि यह ‘राष्ट्र के गौरव और देश के स्वाभिमान’ का मामला है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह राष्ट्रपति मुर्मू को नासिक स्थित कालाराम मंदिर में भी आमंत्रित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण उनके पिता का सपना था। दरअसल अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन ठाकरे कालाराम मंदिर में दर्शन करेंगे। उद्धव ठाकरे ने पहले घोषणा की थी कि वह 22 जनवरी को अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ नासिक स्थित प्रतिष्ठित कालाराम मंदिर जाएंगे और गोदावरी नदी के तट पर ‘महा आरती’ करेंगे। इसके एक दिन बाद यानी 23 जनवरी को नासिक में पदाधिकारियों के एक सम्मेलन का भी आयोजन होगा जहां ठाकरे एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
अयोध्या में बने रहे राम मंदिर पर उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि यह मेरे पिता का भी सपना था। यह खुशी का क्षण है कि आज मंदिर का निर्माण हो रहा है। हम 22 जनवरी को गोदावरी नदी के तट पर आरती करेंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि गुजरात में सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद औपचारिक पुनरुद्धार समारोह देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था। उन्होंने कहा,’यह अयोध्या का राम मंदिर राष्ट्र के गौरव और देश के स्वाभिमान का प्रतीक है। इसका प्राण-प्रतिष्ठा समारोह राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा किया जाना चाहिए।’ उद्धव ने कहा कि 1992 में ‘कार सेवा’ का हिस्सा रहे शिवसैनिकों को भी नासिक में इस असवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
कांग्रेस भगवान राम को नहीं बाबर को दंडवत प्रणाम करती : हिमंत
14 Jan, 2024 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर राजनीति शुरु हो चुकी है। भाजपा जमकर कांग्रेस पर हमलावर है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे बाबर से प्यार करते हैं, भगवान राम से नहीं। इसलिए उन्हें आमंत्रित करने का निर्णय गलत था और केवल भगवान राम में आस्था रखने वालों को ही आमंत्रित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भगवान राम और बाबर के बीच गांधी परिवार सबसे पहले बाबर को दंडवत प्रणाम करेगा।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इंडिया ब्लॉक बैठक पर सीएम सरमा ने कहा कि हमने (भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए) सभी आवश्यक अनुमतियां दे दी हैं, कोई समस्या नहीं है। हमें (भारत बैठक से) कोई दिक्कत नहीं है कि वे सीटों का बंटवारा करें या नहीं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला कर नेताओं को मौसमी हिंदू करार दिया, क्योंकि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था।
केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, ये लोग मौसमी हिंदू हैं, जब उन्हें लगता है कि उन्हें वोट लेना है, तब वे नरम हिंदू बनने की कोशिश करते हैं। जवाहरलाल नेहरू के बाद से कांग्रेस में कोई भी अयोध्या नहीं गया है। भाजपा नेता ने कहा कि मामले को कोर्ट में लटकाने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया था, इसलिए उनमें अयोध्या जाने का नैतिक बल नहीं है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार या बीजेपी की ओर से निमंत्रण नहीं भेजा गया था। इस राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भेजा था।
अब 27 को बिहार जाएंगे पीएम मोदी
14 Jan, 2024 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को एक दिन के लिए बिहार के बेतिया जाएंगे। पीएम बेतिया के सुगौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही बिहार में केंद्र की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इससे पहले मोदी 13 जनवरी को बेतिया जाने वाले थे। हालांकि, अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी से अलग होने के बाद पीएम मोदी का लगभग डेढ़ साल बाद यह पहला बिहार दौरा होगा।
पहले कहा जा रहा था कि 13 जनवरी को मोदी बिहार के बेतिया से 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। पीएम चंपारण के बेतिया में रैली करेंगे। वे रमन मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। फिर पीएम मोदी के झारखंड के धनबाद जाने का कार्यक्रम था।
मोदी 50 लाख नव मतदाताओं से करेंगे चर्चा, 25 जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन का होगा आयेजन
13 Jan, 2024 04:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा देश भर में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चला रहा है। इसके लिए नव मतदाता सम्मेलन, घर-घर जाकर संवाद, महाविद्यालयों के बाहर पंजीकरण शिविर लगाने के कार्य किए गए हैं। 12 जनवरी को प्रदेश भर में युवा मतदाता भारत का भाग्य विधायता-वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 25 जनवरी को देश के आठ करोड़ नवमतदाताओं में चिन्हित 50 लाख मतदाताओं का महासम्मेलन आयोजन किया जाएगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। 25 जनवरी को मध्यप्रदेश के हर विधानसभा में दो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित होंगे। इस तरह से मध्यप्रदेश में 460 स्थानों पर नवमतदाता सम्मेलन होगा, जिसमें 18 से 23 वर्ष के पांच लाख नव मतदाताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता का संबोधित किया और सम्मेलन के बारे में जानकारी दी। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि देशभर में लगभग 8 करोड़ नवमतदाता हैं, जिसमें करीब 52 लाख से अधिक नव मतदाता मध्यप्रदेश में हैं। देशभर के एक करोड़ और मध्यप्रदेश के करीब 10 लाख नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को मिस्डकॉल के जरिए नव मतदाता सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। देशभर के नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए 7820078200 मोबाइल नंबर जारी किया गया है, जिससे मिस्डकॉल करके नव मतदाताओं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
चेन्नई और लखनऊ में होंगे सम्मेलन
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 25 जनवरी को आयोजित नवमतदाताओं के महा सम्मेलन दो स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। एक सम्मेलन चेन्नई और दूसरा लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री के विजन व विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नवमतदाता युवा मोर्चा के जरिए पार्टी से जुड़ रहे हैं।
नव मतदाताओं को विकसित भारत एंबेसडर बना रहा युवा मोर्चा
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवार ने कहा कि एक जनवरी से नव मतदाताओं को लेकर अलग-अलग तरह के आयोजनों के लिए युवा मोर्चा नव मतदाताओं को विकसित भारत एंबेसडर बना रहा है। मोर्चा के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को नमो एप डाउनलोड कराकर विकसित भारत एंबेसडर बनाया जा रहा है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित गर्ग, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा और सुनील साहू उपस्थित थे।
आप नेता संजय सिंह, एनडी गुप्ता और स्वाति मालीवाल बने राज्यसभा सांसद
13 Jan, 2024 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के लिए तीनों उम्मीदवार चुने गए। आम आदमी पार्टी के तीनों उम्मीदवार संजय सिंह, एनडी गुप्ता और स्वाति मालीवाल राज्यसभा के लिए चुने गए। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से इजाजत लेकर सिविल लाइंस जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए संजय सिंह पहुंचे थे। इस अवसर आप समर्थकों ने इन तीनों उम्मीदवारों को जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी की। दिल्ली के राज्यसभा चुनाव के लिए आप आदमी पार्टी के इन नेताओं ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी थी, जबकि नामांकन की जांच 10 जनवरी को हुई थी। उम्मीदवारों का नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जनवरी थी। आम आदमी पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “संसद में गूंजेगी देश के आम आदमी की आवाज़‼️ राज्यसभा के लिए आप के वरिष्ठ नेता संजय सिहं, एनडी गुप्ता और दिल्ली की पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल निर्विरोध राज्यसभा के सांसद चुने गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में आप के राज्यसभा उम्मीदवारों स्वाति मालीवाल, संजय सिंह और एनडी गुप्ता का निर्विरोध चुन लिया गया, क्योंकि किसी अन्य पार्टी के किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। आप सांसद संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा था। जबकि आप ने संजय सिंह और एन डी गुप्ता को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामांकित किया था। उसने सुशील गुप्ता की जगह लेने के लिए दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख मालीवाल को नामित किया था। तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध शुक्रवार को राज्यसभा के लिए चुन लिया गया। राज्यसभा के आला अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
आप और कांग्रेस की बैठक में अच्छी रही कैमेस्ट्री लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर बरकरार है मिस्ट्री
13 Jan, 2024 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । इंडिया गठबंधन के दो घटक दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर शुक्रवार शाम दूसरी बैठक हुई। कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक के घर तकरीबन दो घंटे चली बैठक के बाद दोनों ही दलों के नेताओं ने कहा कि मीटिंग में कैमेस्ट्री अच्छी रही। लेकिन किस राज्य में कितनी सीटों को लेकर चर्चा या सहमति बनी इसको लेकर मिस्ट्री ही रह गई। इस सवाल पर दोनों ही दलों के नेताओं ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बैठक में कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और मोहन प्रकाश शामिल हुए तो वहीं आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि बैठक अच्छी रही। जब तक हर बात तय नहीं होती बैठक होती रहेगी, तो वहीं पंजाब को लेकर कहा कि लोकतंत्र में होता हैं सब की अपनी बातें है लेकिन हम सबपर बातें कर रहे है। हम जितनी (सीट) संख्याओं पर निर्णय ले पाएंगे उसे हम अपने नेताओं के सामने रखेंगे उसके बाद आगे का निर्णय ले पाएंगे। सलमान खुर्शीद ने आगे कहा कि हम लोग बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं और हम सभी संतुष्ट हैं। हम हम सब लोग आपस में बातचीत करके जीत निर्णय की तरफ़ बढ़ रहे हैं हमें बहुत उत्साह है। हमें उम्मीद है कि हम बहुत जल्द एक अंतिम निर्णय पर पहुंच जाएंगे और अपने नेताओं के सामने रखकर आपके सामने रखेंगे। हम लोग एक साथ है और जब बात करते हैं तो हर जगह की बात होती है लेकिन ऐसा अलग है कि इस राज्य में हम दोनों या चारों का वर्चस्व हैं तो जब बैठते हैं तो इंडिया गठबंधन ही बात करते हैं। पंजाब को लेकर बोले सलमान ख़ुर्शीद ने कहा कि जो भी करेंगे साथ मिलकर करेंगे। लोकतंत्र में होता है। कार्यकर्ताओं और जनता की मंशा होती है हम उस शव को ध्यान में रखकर नेताओं से बात कर कर निर्णय लेते हैं। तो वहीं अयोध्या ना जाने के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि अयोध्या बहुत सारे हमारी पार्टी के साथी 22 तारीख़ से पहले जा रहे हैं और अब कोई जाना चाहे 22 तारीख़ से पहले तो आप जाने नहीं देंगे। यह चिंता का विषय है। जो आस्था से जाना चाहता है उसे जाने देना चाहिए। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जब भी अगली बैठक होगी तो आपको विस्तार से बताएंगे बहुत ही अच्छी बातचीत चल रही है। चर्चा चल रही है जब बताने लायक होगा तो आपको बताया जाएगा। अलाइंस की चर्चा बहुत अच्छे से चल रही है लेकिन अलायंस की बातचीत कोई क्रिकेट मैच की तरह नहीं है उसकी बॉल बाय बॉल कमेंट्री नहीं हो सकती बहुत अच्छी बातचीत चल रही है जब कुछ बताने लायक होगा तो आपको बताया जाएगा। इंडिया गठबंधन की होने वाली जूम मीटिंग में अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। हालांकि दोनों दलों के नेता पंजाब में सीट शेयरिंग और गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर गोल-गोल जवाब देते ही नजर आए। आपको बता दें कि सीट शेयरिंग को लेकर के इससे पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 8 दिसंबर को बैठक हुई थी बैठक में दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने प्रस्ताव के दस्तावेज एक दूसरे को सौंप थे और कहा था कि आलाकमान से विचार विमर्श कर बात आगे बढ़ाई जाएगी अब इस बैठक में बात कितनी आगे बढ़ी है इस बात को लेकर के दोनों ही दलों ने इस स्थिति स्पष्ट नहीं की है। लकी सूत्र बताते हैं कि बैठक में दिल्ली के अलावा हरियाणा, गोवा और गुजरात को लेकर बातचीत हुई लेकिन पंजाब में सीट शेयरिंग को लेकर कोई खास चर्चा नहीं हुई।
31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा संसद का सत्र,1 फरवरी को आएगा बजट
13 Jan, 2024 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से शुरु होगा और 9 फरवरी तक चलेगा। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। राष्ट्रपति दोनों सदनों-लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 31 जनवरी को ही सरकार संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेगी। बजट सत्र के दूसरे दिन, 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होगा और इसके बाद सरकार को जनादेश लेने के लिए लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरना है, इसलिए, यह बताया जा रहा है कि इस अंतरिम बजट में मोदी सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और देश के गरीबों के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा कर सकती है अथवा पहले से चलाई जा रही योजनाओं की राशि में बढ़ोतरी का भी ऐलान कर सकती है।
बताया जा रहा है कि सरकार किसानों को दी जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाने की घोषणा सहित कई बड़े ऐलान भी अंतरिम बजट में कर सकती है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के इस अंतिम बजट, जिसे अंतरिम केंद्रीय बजट कहा जाएगा, में सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार उनकी प्रिय चार जातियों, गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं, पर खास फोकस करेगी। इस अंतरिम बजट को ज्ञान अर्थात जी.वाई.ए.एन. फॉर्मूला के तहत तैयार किया जा रहा है। भाजपा के लिए इस ज्ञान यानी जी.वाई.ए.एन.फॉर्मूले का अर्थ है - गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान ) और नारी ( महिला)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने वर्तमान लोकसभा के आखिरी सत्र को लेकर आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए यह बताया है कि सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी। जोशी ने संसद के आगामी सत्र की तारीखों और एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए शुक्रवार को अंतरिम बजट सत्र 2024 के हैशटैग के साथ एक्स पर पोस्ट कर बताया, सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण से सत्र शुरू होगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
राष्ट्रपति को सौंपा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण; राष्ट्रपति ने कहा शीघ्र तय करेंगी अयोध्या आने का समय
13 Jan, 2024 12:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली, महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को आर एस एस, विश्व हिन्दू परिषद एवं मंदिर निर्माण समिति प्रमुख के द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण सौंपा है। निमंत्रण पर माननीय राष्ट्रपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया ओर कहा कि अयोध्या आने व दर्शन करने का समय शीघ्र तय करेंगी।
विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने उक्त जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी ईएमएस को बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार एवं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे एवं महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण सौंपा। निमंत्रण देने गए नेताओं ने माननीय राष्ट्रपति से समारोह में पधारने का आग्रह किया। निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया ओर कहा कि वे अयोध्या आने व दर्शन करने का समय शीघ्र तय करेंगी।
मोदी को नियति ने पहले ही चुन लिया था अयोध्या में राम मंदिर बनाने : आडवानी
13 Jan, 2024 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि नियति ने मोदी को पहले ही भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए चुन लिया था। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि रथ यात्रा ने वृहद रूप लिया और उसका दूरगामी परिणाम हुआ था। सूत्रों बताया कि आडवाणी ने एक पत्रिका के विशेष अंक के लेख में राम मंदिर के लिए निकाली गई अपनी रथ यात्रा का संस्मरण लिखा है। उन्होंने यादों को ताजा करते हुए कहा कि रथ यात्रा को 33 साल पूरे हो रहे हैं। वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी उस पूरी रथ यात्रा के दौरान उनके साथ थे। उस समय नरेंद्र मोदी ज्यादा प्रसिद्ध नहीं थे लेकिन उसी समय नियति ने उन्हें भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए चुन लिया था। आडवाणी ने कहा कि उन्होंने जब रथ यात्रा शुरू की थी तब उन्हें यह नहीं पता था कि यह यात्रा देश में एक बड़े आंदोलन का रूप ले लेगी। लेकिन उसी दौरान भगवान राम ने अपने भव्य मंदिर के निर्माण के लिए अपने भक्त नरेंद्र मोदी को चुन लिया था।
वहीं राम मंदिर आंदोलन को अपनी राजनीतिक यात्रा की सबसे महत्वपर्ण घटना बताते हुए आडवाणी ने आंदोलन के दौरान अपने कई अनुभवों को भी लेख में शामिल किया है। राजनीति में दशकों तक उनके साथी रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए यह भी कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की कमी बहुत खल रही है। राम मंदिर के सपने को साकार करने व अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने के उनके संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी को बधाई देते हुए आडवाणी ने कहा कि जब पीएम मोदी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करेंगे तो वह उस समय देश के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के लिए लालकृष्ण आडवाणी को भी निमंत्रित किया गया है। हालांकि पहले यह कहा जा रहा था कि खराब स्वास्थ्य के कारण आडवाणी अयोध्या नहीं जा पाएंगे लेकिन विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने आडवाणी के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि करते हुए उनके स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर और मेडिकल तैयारी सहित तमाम व्यवस्थाएं अयोध्या में करने की जानकारी दी है।