देश
Board Of Peace पर साइन कर घिरे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान में विपक्ष का तीखा हमला
23 Jan, 2026 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाकिस्तान : के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर अपने फैसले को लेकर घरेलू राजनीतिक विवाद में घिर गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर गठित Board Of Peace Pakistan में शामिल होने के लिए उन्होंने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसके बाद विपक्षी दलों ने उनकी जमकर आलोचना की है। विपक्ष का आरोप है कि शहबाज शरीफ ने बिना संसद में चर्चा और परामर्श के यह कदम उठाया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।
बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल हुए थे। यह बोर्ड गाजा के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से गठित किया गया है। इस दौरान जब शहबाज शरीफ के सामने करार की फाइल आई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए चुपचाप हस्ताक्षर कर दिए। ट्रंप के बगल में बैठे शहबाज के इस रवैये को लेकर पाकिस्तान में लोगों और राजनीतिक दलों में नाराजगी देखी जा रही है।
Board Of Peace Pakistan के मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद को नजरअंदाज किया और विपक्ष से कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान हमास को हथियार छोड़ने के लिए कोई भूमिका निभाएगा।
पीटीआई के वरिष्ठ नेता असद कैसर ने भी इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि लोकतंत्र में ऐसे अहम निर्णय संसद में चर्चा के बाद ही लिए जाने चाहिए। वहीं, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि फिलिस्तीनियों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार लोग इस बोर्ड का हिस्सा हैं, और गाजा पर बमबारी जारी रहते हुए इस तरह की पहल पर सवाल उठाए।
दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला हाथ से लिखा नोट
23 Jan, 2026 12:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों में फ्लाइट्स (Flights) को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb threat) से जुड़े मामले बढ़ गए हैं. अभी 18 जनवरी को ही दिल्ली से सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट जा रही इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo flight) को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. अब ऐसा ही कुछ हुआ है इंडिगो की दिल्ली से पुणे (Delhi to Pune) जा रही फ्लाइट के साथ.
दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2608 को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इंडिगो ने बयान जारी कर कहा है कि एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला. हाथ से इस नोट में फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस फ्लाइट को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है.
इंडिगो की इस फ्लाइट को रात 8.40 बजे पुणे एयरपोर्ट पर लैंड करना था. हालांकि, यह फ्लाइट पुणे में अपने निर्धारित समय से 44 मिनट की देरी से 9.24 बजे लैंड की. फ्लाइट के लैंड करने और यात्रियों के विमान से उतरने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एप्रन को बम की धमकी की जानकारी दी.
एप्रन ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट करने के साथ ही बम धमकी मूल्यांकन समिति की बैठक बुला ली और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया. इस विमान की गहन जांच की गई, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. अधिकारियों के मुताबिक विमान से कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है. विमान को सामान्य परिचालन की मंजूरी दे दी गई है.
गौरतलब है कि दिल्ली से सिलीगुड़ी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में भी टिश्यू पेपर पर बम से उड़ाने की धमकी लिखी मिली थी. धमकी के बाद फ्लाइट को लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया था और सभी यात्रियों को उतार कर विमान की गहन जांच की गई थी.
पोस्टिंग घोटाले में 30 से ज्यादा अधिकारियों को नोटिस
23 Jan, 2026 12:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ|राजधानी लखनऊ में तैनाती के नाम पर घूस के खेल का मामला सामने आया है। सचिवालय में 30 से ज्यादा अनुभाग अधिकारियों (एसओ) पर घूस देकर मनचाही पोस्टिंग पाने के आरोप हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इन अनुभाग अधिकारियों से आरोपों पर जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। नोटिस मिलने के बाद से खलबली मची हुई है। बीते कुछ महीनों से सचिवालय में जुगाड़ और घूस से मलाईदार पोस्टिंग की चर्चा दबी जुबान में सुनी जा रही थी।आरोप लगते रहे कि सचिवालय की ट्रांसफर पॉलिसी को दरकिनार करके कुछ अधिकारियों को लगातार अहम महकमों में तैनाती दी जा रही थी। ट्रांसफर पॉलिसी के मुताबिक सचिवालय में विभागों को तीन श्रेणियों में बांट दिया गया था और तय किया गया था कि चक्रानुक्रम आधार पर सभी कर्मचारियों को इन श्रेणियों में तैनाती दी जाएगी। हालांकि, तमाम ऐसे मामले आए जब इस ट्रांसफर पॉलिसी के इतर लोगों को लगातार 'ए' श्रेणी के ही विभागों में तैनाती दी गई। अब तैनाती में घूस के लेन-देन के मामले की आधिकारिक पड़ताल शुरू हो गई है।
मंच पर ही फफक कर रोने लगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अपनी दास्तां सुनाते-सुनाते…
सूत्रों के मुताबिक शासन में उच्च स्तर पर अनुभाग अधिकारियों की पोस्टिंग में घूसखोरी की शिकायत की गई थी। उस शिकायती पत्र के आधार पर मामले की पड़ताल और कार्रवाई के लिए चिट्ठी सचिवालय प्रशासन विभाग को भेजी गई थी। उसी क्रम में अनुभाग अधिकारियों को यह नोटिस जारी हुई है ताकि वे अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देकर अपना पक्ष स्पष्ट कर सकें। सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने बताया कि'कुछ शिकातयें आई थीं। सभी को नोटिस जारी करके उनका पक्ष मांगा गया है।'
विजिलेंस से जांच करवाने की उठ रही मांग
जब से आरोपी अनुभाग अधिकारियों को नोटिसें मिलने का क्रम जारी हुआ है, तब से सचिवालय में माहौल काफी गर्म है। तमाम कर्मचारी नेता मांग कर रहे हैं कि इस मामले में विजिलेंस या अन्य सक्षम एजेंसी से जांच करवाई जानी चाहिए न कि केवल लिखित जवाब लेकर मामला रफा-दफा करना चाहिए।सचिवालय के समीक्षा अधिकारी के मुताबिक इस तरह के आरोप काफी गंभीर हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो खासा चिंताजनक है क्योंकि इससे जाहिर तौर पर शासन के कामकाज में पारदर्शिता और शुचिता भी प्रभावित हो रही होगी। उन्होंने इस मामले के साथ ही तबादला नीति के विपरीत की गई पोस्टिंगों पर भी व्यापक जांच होनी चाहिए।
आज बदला रहेगा मौसम का मिजाज… पहाड़ो पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की संभावना
23 Jan, 2026 11:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। उत्तर भारत (North India) में आज मौसम का मिजाज बदला (Weather changed) रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall) होने की संभावना है। कश्मीर घाटी, हिमाचल के ऊंचे इलाकों और उत्तराखंड में 23 जनवरी को अलग-अलग भारी वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। पंजाब में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बरसात होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 23 और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23-24 जनवरी को छिटपुट से बिखरी बारिश की उम्मीद है। इन इलाकों में 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में 23 जनवरी को ओलावृष्टि भी संभव है।
गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी 23 से 26 जनवरी के बीच गरज-चमक वाली बारिश और कुछ जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान में उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जबकि बाकी देश में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 24 से 26 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान में सुबह-रात घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। 23 जनवरी को हिमाचल और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मछुआरों को 23 से 27 जनवरी तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड जारी
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में गुरुवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, होशियारपुर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। अमृतसर में भी भीषण ठंड की स्थिती बनी रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में यह 5 डिग्री सेल्सियस रहा। पड़ोसी राज्य हरियाणा के भिवानी में भी भीषण ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार में यह 4.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर के गुलमर्ग और अन्य इलाकों में बर्फबारी
कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को बर्फबारी हुई। श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में गुरुवार देर शाम से बर्फबारी शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में कुछ इंच ताजा बर्फ जमा हो गई है, लेकिन आखिरी रिपोर्ट आने तक मध्यम बर्फबारी जारी थी। कुपवाड़ा, बारामूला और शोपियां के अन्य क्षेत्रों विशेषकर ऊंचे इलाकों में भी हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने कहा था कि घाटी के मैदानी इलाकों समेत व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
देशभर में आज बसंत पंचमी की धूम… सरस्वती पूजा के लिए दिनभर है शुभ मुहूर्त
23 Jan, 2026 10:12 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Mas Shukla Paksha Panchami Tithi) को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार को वसंत पंचमी (Basant Panchami 2026) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार पंचमी तिथि में कोई घटत बढ़त या संशय की स्थिति नहीं है, सूर्योदय से पूर्व ही पंचमी तिथि शुरू हो गई है।
बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती (Goddess Saraswati) की पूजा का विशेष महत्व है। बसंत पंचमी का दिन शुभ कामों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन शादी-विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह-प्रवेश और खरीदारी जैसे काम किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन विवाह के बंधन में बंधने वाले जोड़ों को देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद मिलता है और उनका रिश्ता सात जन्मों तक बना रहता है। कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था, इसलिए यह दिन शादी के लिए खास तौर पर शुभ माना जाता है।
हिंदू मान्यता के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। एक पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान ब्रह्मा ने बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की रचना की थी। कथा के अनुसार, ब्रह्मा जी ने चार भुजाओं वाली देवी की रचना की- एक हाथ में वीणा, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में माला और चौथा हाथ वर मुद्रा में था। जब मां सरस्वती ने वीणा बजाई, तो पूरी सृष्टि में स्वर और संगीत फैल गया। इसी वजह से उन्हें वाणी और ज्ञान की देवी कहा गया। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
पंचमी तिथि उपस्थित- सूर्योदय से रात्रि तक पूरे दिन
बसंत पंचमी पूजन का शुभ मुहूर्त-23 जनवरी सुबह 7:17 से 10:30 के बीच
ऋतुओं में वसंत ऋतुराज
ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत का कहना है कि भारतीय गणना के अनुसार वर्ष भर में आने वाली ऋतुओं में वसंत को ऋतुराज माना गया है और वसंत पंचमी के दिन से वसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। वसंत पंचमी ऋतु परिवर्तन का दिन भी है। वसंत पंचमी को विशेष रूप से ज्ञान, विद्या, बुद्धि, वाणी और कला की देवी सरस्वती माता के प्राकट्योत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से माता सरस्वती की पूजा उपासना कर उनसे विद्या बुद्धि ज्ञान प्राप्ति की कामना की जाती है।
पूजन का समय
23 जनवरी को सुबह 7:17 बजे सूर्योदय पंचमी तिथि के साथ होगा और सुबह 7:17 बजे से 10:30 बजे के बीच चर ,लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त उपस्थित रहेंगे। इसलिए इस बार बसंत पंचमी के पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7:17 बजे से 10:30 के बीच रहेगा। सुबह 7:17 बजे से 10:30 बजे के बीच कभी भी पूजन कर सकते हैं।
बसंत पंचमी की पूजा विधि:
बसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान करके साफ पीले या हल्के रंग के कपड़े पहनें। घर के मंदिर या साफ जगह पर मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर रखें। एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर मां सरस्वती को स्थापित करें। सबसे पहले दीपक जलाएं और पूजा की शुरुआत करें। मां को पीले फूल चढ़ाएं और हल्दी, अक्षत अर्पित करें। इसके बाद पेन, कॉपी, किताब या वाद्य यंत्र (अगर हों) मां के पास रखें। धूप-दीप दिखाएं और मां सरस्वती का ध्यान करते हुए उनका मंत्र या सरल प्रार्थना करें। पूजा के बाद पीली मिठाई जैसे बेसन के लड्डू, बूंदी, खीर या मालपुआ का भोग लगाएं। अंत में मां से ज्ञान, समझ और सही रास्ते पर चलने की प्रार्थना करें और प्रसाद सभी में बांट दें।
सरस्वती पूजा में ये चीजें जरूर करें शामिल
पीले रंग के फूल
बसंत पंचमी पर पीले रंग का खास महत्व होता है। माना जाता है कि मां सरस्वती को पीले फूल चढ़ाने से वे प्रसन्न होती हैं और ज्ञान का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।
पेन, कॉपी और किताबें
सरस्वती पूजा में पेन, कॉपी और किताब रखना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है, खासकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए यह दिन बहुत खास होता है।
पीली मिठाई का भोग
पूजा के बाद मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाई का भोग जरूर लगाएं। बेसन के लड्डू, बूंदी, खीर या मालपुआ चढ़ाया जा सकता है। इससे मां जल्दी प्रसन्न होती हैं।
विवाह के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त
बसंत पंचमी के दिन का एक और विशेष महत्व है। वसंत पंचमी को मुहूर्त शास्त्र के अनुसार स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस दिन कोई भी शुभ मंगल कार्य करने के लिए पंचांग शुद्धि की आवश्यकता नहीं होती। इस दिन नींव पूजन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, व्यापार आरंभ करना, सगाई और विवाह आदि मंगल कार्य किए जा सकते हैं।
ग्रहों का भी विशेष संयोग बन रहा है-
इस बार ग्रहों की चाल विशेष फलदायी है। मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र की उपस्थिति से चतुर्थग्रही योग बन रहा है। पंडितों के अनुसार, ग्रहों की इस स्थिति से निम्नलिखित राजयोग बन रहे हैं। बुध और सूर्य की युति से वैभव और ज्ञान में वृद्धि होगी। इस वजह से बुधादित्य व लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। मंगल के अपनी उच्च राशि (मकर) में होने से रुचक राजयोग का शुभ योग बन रहा है। पं. शंभुनाथ द्विवेदी के अनुसार, मीन राशि में चंद्रमा और मिथुन में गुरु के केंद्र भाव में होने से सफलता प्रदायक गजकेसरी योग का संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दोपहर 3:59 बजे तक परिध योग रहेगा, जिसके पश्चात शिव योग प्रारंभ होगा। साथ ही दोपहर 2:33 बजे से रवि योग भी शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह तक प्रभावी रहेगा। इन शुभ योगों में मां सरस्वती की आराधना विद्यार्थियों और कला जगत से जुड़े लोगों के लिए विशेष सिद्धिदायक मानी जा रही है।
लाहौल घाटी में स्थित चंद्रताल नहीं है किसी जन्नत से कम
23 Jan, 2026 09:07 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में स्थित चंद्रताल आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और भीड़-भाड़ से दूर पहाड़ों की अनछुई खूबसूरती को महसूस करना चाहते हैं, तो यहां एक बार अवश्य जाइए। समुद्र तल से करीब 14,100 फीट की ऊंचाई पर बसी यह झील अपनी अलौकिक सुंदरता और रहस्यमय माहौल के कारण दुनियाभर के यात्रियों को आकर्षित करती है। बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ों के बीच अर्धचंद्राकार आकार में फैली यह झील ऐसी प्रतीत होती है, मानो प्रकृति ने इसे बड़ी फुर्सत और प्यार से गढ़ा हो। चंद्रताल नाम अपने आप में इसकी पहचान को बयान करता है। ‘चंद्र’ और ‘ताल’ के मेल से बना यह नाम इस झील के चंद्रमा जैसे आकार और उसकी शांत, सौम्य आभा को दर्शाता है। यहां पहुंचते ही समय मानो थम सा जाता है।
चारों ओर फैली खामोशी, ठंडी हवाओं की सरसराहट और पहाड़ों का प्रतिबिंब झील के पानी में ऐसा दृश्य रचता है, जो किसी चित्रकला से कम नहीं लगता। यह जगह जितनी सुंदर है, उतनी ही रहस्यमयी भी है, जो हर यात्री के मन में गहरी छाप छोड़ जाती है। इस झील की सबसे खास बात इसका रंग बदलता पानी है। हिमनदों से आने वाली धाराओं में मौजूद खनिज और सूर्य की रोशनी के अलग-अलग कोण मिलकर ऐसा जादू रचते हैं कि झील का रंग दिन भर बदलता रहता है। सुबह के वक्त इसका पानी हल्के नीले रंग का दिखता है, दोपहर की तेज धूप में यह चमकीले फिरोजा रंग में बदल जाता है और शाम होते-होते गहरे हरे रंग की छटा बिखेरने लगता है। ऐसा महसूस होता है जैसे झील आसमान से संवाद कर रही हो और उसके हर रंग को अपने भीतर समेट रही हो। वैज्ञानिकों के लिए यह एक बेहद संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र है, जबकि स्थानीय लोग इसे देवताओं का निवास मानते हैं।चंद्रताल का संबंध पौराणिक कथाओं से भी जोड़ा जाता है।
मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों के सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर को इसी स्थान से देवताओं के राजा इंद्र अपने रथ में बैठाकर स्वर्ग ले गए थे। एक अन्य लोककथा के अनुसार, चंद्र देव और एक अप्सरा आज भी यहां मिलते हैं। शायद यही वजह है कि पूर्णिमा की रात जब चांदनी झील के पानी पर पड़ती है, तो यहां का नजारा किसी दूसरी ही दुनिया का एहसास कराता है। चंद्रताल तक पहुंचना भी अपने आप में एक रोमांचक यात्रा है। मनाली से अटल सुरंग और ग्रामफू होते हुए बटाल तक का सफर यात्रियों को हिमालय की असली चुनौती से रूबरू कराता है। बटाल से आगे झील की पार्किंग तक करीब 14 किलोमीटर का कच्चा और कठिन रास्ता है, जहां आम गाड़ियां नहीं चल पातीं और सिर्फ मजबूत वाहन ही पहुंच पाते हैं।
हिंदू धर्म को लेकर DMK पर भड़का HC, उदयनिधि के सनातन बयान को हेट स्पीच माना
23 Jan, 2026 08:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चैन्नई। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) को मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) से झटका लगा है। उच्च न्यायालय ने सनातन धर्म को लेकर दिए बयान को ‘हेट स्पीच’ (Hate speech) बताया है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी नेता अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है। साल 2023 में उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोनावायरस और मलेरिया जैसी बीमारी से की थी। साथ ही कहा था कि इसे उखाड़ फेंकना जरूरी है। उदयनिधि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उच्च न्यायालय ने कहा कि डीएमके की तरफ से 100 सालों से ज्यादा समय से ‘हिंदू धर्म पर हमला’ किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि कई बार जो लोग हेट स्पीच की शुरुआत करते हैं, वो बगैर सजा के ही बचकर निकल जाते हैं।
हाईकोर्ट ने कहा, ‘यह साफ है कि पिछले 100 साल में द्रविड़ कझगम और उसके बाद द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम ने हिंदू धर्म पर हमला किया है। मंत्री इस पार्टी से ही हैं। हालात पर विचार करते हुए, यह देखा गया है कि याचिकाकर्ता ने मंत्री के भाषण में छिपे हुए मतलब पर सवाल किया था।’
कोर्ट ने कहा, ‘यह अदालत बड़े दुख के साथ मौजूदा स्थिति को रिकॉर्ड कर रहा है कि हेट स्पीच करने वाले आजाद घूमते हैं। जबकि, जो उस हेट स्पीच पर सवाल उठाते हैं, उन्हें कानून का सामना करना पड़ता है। अदालतें प्रतिक्रिया देने वालों से सवाल कर रही हैं, लेकिन हेट स्पीच की शुरुआत करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही हैं।’ कोर्ट ने कहा कि मंत्री के खिलाफ राज्य में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ, लेकिन कुछ अन्य राज्यों में हुआ है।
अब पांच बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो लाइसेंस होगा रद्द
23 Jan, 2026 08:04 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन नियमों में एक नया संशोधन किया है। अब यदि कोई चालक एक साल के अंदर 5 या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित या रद्द किया जा सकता है। मंत्रालय की बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक यह नया नियम 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसके मुताबिक लाइसेंस निलंबित करने का अधिकार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) या जिला परिवहन अधिकारी के पास होगा। लाइसेंस रद्द करने से पहले संबंधित अधिकारी को लाइसेंस धारक का पक्ष सुनना अनिवार्य होगा। पिछले साल के अपराधों को अगले साल की गिनती में नहीं जोड़ा जाएगा यानी हर साल की गिनती नए सिरे से होगी।
मीडिया रिपोर्ट में मंत्रालय के मुताबिक अब तक केवल 24 गंभीर मामलों जैसे गाड़ी की चोरी, अपहरण, तेज रफ्तार या ओवरलोडिंग में ही लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान था, लेकिन अब नए नियम के बाद अब हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना और रेड लाइट जंप करना जैसे नियमों को पांच बार तोड़ने पर भी आपका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। अधिसूचना में चालान की प्रक्रिया को भी स्पष्ट किया गया है। वर्दीधारी पुलिस अधिकारी या अधिकृत अधिकारी चालान जारी कर सकेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक सीसीटीवी के जरिए ऑटो-जेनरेटेड ई-चालान भी भेजे जाएंगे। चालक को 45 दिनों के अंदर चालान भरना होगा या उसे कोर्ट में चुनौती देनी होगी। यदि 45 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो माना जाएगा कि चालक ने अपनी गलती मान ली है। इस कानून को लेकर विशेषज्ञों के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ का मानना है कि इससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, वहीं कुछ इसे दमनकारी बता रहे हैं। पूर्व डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अनिल छिकारा ने इसे सही दिशा में उठाया कदम बताया, लेकिन यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरों से होने वाले चालान अक्सर विवादों में रहते हैं और इसके लिए एक ठोस मानक प्रक्रिया की जरूरत है।
भाटापारा में स्टील फैक्ट्री में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत समेत 5 घायल
22 Jan, 2026 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा (Bhatapara) से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा में एक स्टील फैक्ट्री (Steel Factory) में भीषण धमाका हुआ है। इस धमाके की चपेट में आने से छह मजदूरों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही 5 मजदूर घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना में घायल हुए मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा भाटापारा ग्रामीण इलाके के बकुलाही गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में हुई है। धमाका स्टील प्लांट के ‘डस्ट सेटलिंग चैंबर’ में हुआ है। धमाके के दौरान फैक्ट्री की गर्म धूल मजदूरों पर गिर गई। इस कारण मजदूर बुरी तरह से जल गए। जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया है कि 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य बुरी तरह से घायल हो गए।
स्टील फैक्ट्री में हुए धमाके की खबर मिलते ही पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटानास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान को शुरू किया। जो 5 मजदूर घायल हुए हैं उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर मजदूरों का इलाज जारी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है।
खाने में मिलाई नींद की गोलियां, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को निपटाया; शव के पास बैठ देखी अश्लील वीडियो
22 Jan, 2026 04:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चिलुवुरु: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के चिलुवुरु गांव (Chiluvuru Village) में एक महिला (Women) ने अपने पति (Husband) की अत्यंत क्रूरता से हत्या की और उसके बाद बिना किसी पछतावे के पूरी रात अश्लील वीडियो (Obscene Videos) देखी. यह घटना न केवल इलाके में बल्कि पुलिस (Police) के लिए भी चौंकाने वाली साबित हुई. चिलुवुरु गांव के लोकम शिवनागराजू प्याज का व्यापार करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी शादी 2007 में लक्ष्मी माधुरी से हुई थी. उनके दो बेटे हैं. आर्थिक जरूरतों के लिए माधुरी विजयवाड़ा के एक सिनेमा थिएटर में टिकट काउंटर पर काम करने लगी.
बता दें कि उस समय सत्तेनपल्ली के गोपी नाम के एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई. यह विवाहेतर संबंध में बदल गया. माधुरी ने अपने पति के व्यापार को बंद करवाने और उसे हैदराबाद नौकरी पर भेजने की योजना बनाई, ताकि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ अकेले समय बिता सके।
माधुरी ने सोचा कि घर पर रहने वाला पति उसके रिश्ते में बाधा बन रहा है. उसने अपने बॉयफ्रेंड गोपी के साथ मिलकर उसे हमेशा के लिए खत्म करने की साजिश रची. इस महीने की 18 तारीख को उसने घर पर बिरयानी बनाई. उसने उसमें करीब 20 नींद की गोलियों का पाउडर मिलाकर मिला दिया. शिवनागाजू, जिसने वह बिरयानी खाई, बेहोश हो गया और सो गया.
पहले से तय योजना के अनुसार, रात 11.30 बजे गोपी उनके घर पहुंचा. गोपी ने सोते हुए नागराजू की छाती पर बैठकर उसे दबाया, जबकि माधुरी ने एक तकिया उसके नाक और मुंह पर रखकर उसे सांस लेने से रोका. कुछ देर बाद गोपी ने पुष्टि की कि नागराजू की मौत हो गई है और वहां से भाग गया.
इस मामले में पुलिस को भी हैरान करने वाली बात माधुरी का व्यवहार था. उसने अपने पति की हत्या के बाद बिना किसी डर या दुख के व्यवहार किया. वह पूरी रात लाश के पास अकेली बैठी रही और अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखती रही. उसने सुबह चार बजे तक सामान्य रूप से समय बिताया. उसके बाद, उसने नकली आंसू बहाए और पड़ोसियों को बुलाया. उसने यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि उसके पति को दिल का दौरा पड़ा और उसकी नींद में ही मौत हो गई.
सुबह अंतिम संस्कार की व्यवस्था करते समय नागराजू के दोस्त वहां पहुंचे. उन्होंने देखा कि नागराजू के कान से खून आ रहा था और कान के पास चोट लगी थी. उन्होंने संदेह किया कि यह दिल का दौरा नहीं था, कुछ हुआ है और मृतक के पिता को बताया. सभी ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
नागराजू के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया. तब असली बात सामने आई. यह पुष्टि की गई कि नागराजू की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं, बल्कि सांस लेने में कठिनाई के कारण हुई थी. यह भी पता चला कि छाती की हड्डियां भी टूटी हुई थीं. इसके बाद, जब पुलिस ने माधुरी से पूछताछ की, तो उसने अपने पापों को कबूल कर लिया.
\
डोडा में जवानों की गाड़ी खाई में गिरी, 10 की मौत
22 Jan, 2026 03:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डोडा, 22 जनवरी 2026 – जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब जवानों से भरी एक सैन्य गाड़ी खाई में गिर गई। यह दुर्घटना खन्नीटॉप इलाके में हुई, जहां वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई है, जबकि वाहन में कुल 17 जवान सवार थे।
मौके पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
दुर्घटना के कारणों की जांच
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर सड़क की स्थिति और वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
इलाके में शोक की लहर
इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। देश ने अपने बहादुर जवानों को खो दिया है, जिन्होंने राष्ट्र सेवा में अपनी जान गंवाई। प्रशासन ने मृत जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
सुप्रीम कोर्ट बोला-अरावली में रोक के बाद भी अवैध खनन
22 Jan, 2026 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में अरावली पहाडिय़ों पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि रोक बावजूद भी अवैध खनन चल रहा है। इससे ऐसे हालात बनेंगे, जिन्हें सुधार नहीं सकेंगे। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि खनन रोकने के लिए विशेषज्ञों की एक एक्सपर्ट कमेटी गठित करेगा। कोर्ट ने राजस्थान सरकार से गारंटी ली कि अरावली क्षेत्र में किसी भी तरह का खनन नहीं होने दिया जाएगा।
सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा- पहले जारी अंतरिम आदेश जारी रहेगा। सीजेआई ने कहा- कुछ तरह की अवैध गतिविधियां अब भी जारी हैं। अवैध खनन से ऐसे हालात बन सकते हैं, जिन्हें सुधारा नहीं जा सकेगा। नई रिट याचिकाएं दाखिल न करें। हमें पता है कि ये याचिकाएं क्यों दायर की जा रही हैं।
इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल (हस्तक्षेपकर्ता की ओर से) कहा कि हम अरावली का इतिहास जानते हैं। इसकी परिभाषा के पीछे विज्ञान होना चाहिए। इस पर सीजेआई ने कहा- हमें अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों की जरूरत है। सभी लोग नाम सुझाएं। हम चरणबद्ध तरीके से एक्सपर्ट्स की टीम बनाएंगे।
कपिल सिब्बल ने अपील की कि कृपया 30 मिनट की प्रारंभिक सुनवाई हो। हिमालय और अरावली जैसी पर्वतमालाओं को परिभाषित नहीं किया जा सकता। इनमें टेक्टोनिक मूवमेंट होते रहते हैं। एक अन्य वकील ने कहा- हम कोर्ट के सुओ मोटो आदेश का स्वागत करते हैं। हमने किसानों के साथ जमीनी स्तर पर काम किया है, जियो-टैगिंग भी की है।
इस पर सीजेआई ने कहा कि 29 दिसंबर 2025 के आदेश के संदर्भ में, कोर्ट के सामने एक व्यापक नोट और अहम सवाल रखे जाएंगे, ताकि सही फैसला लिया जा सके। सीजेआई बोले- राजस्थान सरकार की ओर से के.एम. नटराजन ने कहा है कि राज्य तुरंत सुनिश्चित करेगा कि प्रदेश में कोई अवैध खनन न हो। उन्होंने कहा- कपिल सिब्बल की ओर से दायर अंतरिम आवेदन मंजूर किया जाता है।
अहमदाबाद विमान हादसे में चौंकाने वाला खुलासा: तकनीकी खराबी थी दुर्घटना की असली वजह
22 Jan, 2026 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद। पिछले वर्ष 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान हादसे की जांच में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। अमेरिका में पेश की गई एक हालिया व्हिसल ब्लोअर रिपोर्ट ने उन शुरुआती दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें इस भीषण हादसे के लिए पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल को जिम्मेदार ठहराया गया था। पूर्व में कहा गया था कि पायलट ने अनजाने में फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिए थे, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, अमेरिका की संस्था फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी (एफएएस) ने अमेरिकी सीनेट की स्थायी जांच उपसमिति के समक्ष सबूत पेश करते हुए दावा किया है कि इस हादसे की जड़ें विमान की पुरानी और गंभीर तकनीकी खामियों में छिपी थीं।
रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में पायलट की गलती बताने का पैटर्न वैसा ही है जैसा बोइंग 737 मैक्स के पिछले हादसों के दौरान देखा गया था, ताकि कंपनी की विनिर्माण खामियों को छुपाया जा सके। रिपोर्ट में दस्तावेजों के हवाले से बताया गया है कि दुर्घटना का शिकार हुआ एयर इंडिया का यह बोइंग 787 विमान अपनी सेवा के पहले दिन से ही तकनीकी समस्याओं से ग्रस्त था। रिकॉर्ड बताते हैं कि 1 फरवरी 2014 को भारत पहुंचने के दिन से ही इसमें सिस्टम फेल्योर की शिकायतें दर्ज होने लगी थीं। एफएएस का दावा है कि 11 साल की सर्विस के दौरान इस विमान में इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी कंट्रोल से जुड़ी कई गंभीर कमियां लगातार बनी रहीं।
रिपोर्ट में उन तकनीकी विफलताओं की एक लंबी सूची दी गई है, जिनसे यह विमान बार-बार जूझता रहा। इनमें मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक और सॉफ्टवेयर खराबियां, सर्किट ब्रेकर का अचानक ट्रिप होना, वायरिंग डैमेज, शॉर्ट सर्किट और पावर सिस्टम के हिस्सों का अत्यधिक गर्म (ओवरहीट) होना शामिल है। संस्था ने खुलासा किया कि जनवरी 2022 में भी इस विमान के प्राइमरी पावर पैनल में आग लगी थी, जिससे मुख्य वायरिंग को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके ठीक तीन महीने बाद, अप्रैल 2022 में लैंडिंग गियर इंडिकेशन सिस्टम फेल होने के कारण विमान को कई दिनों तक उड़ान भरने से रोका गया था।
विशेषज्ञों ने बोइंग 787 बेड़े के लगभग 18 प्रतिशत हिस्से का गहन विश्लेषण किया है, जिसमें 2,000 से अधिक सिस्टम फेल्योर रिपोर्ट्स का अध्ययन किया गया। इस विश्लेषण से पता चला कि बिजली आपूर्ति बाधित होने और धुएं या बदबू आने जैसी घटनाएं केवल इस एक विमान तक सीमित नहीं थीं, बल्कि अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में पंजीकृत इसी मॉडल के अन्य विमानों में भी देखी गई हैं। ऐसे में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि हादसा किसी मानवीय भूल का नतीजा नहीं, बल्कि विमान के भीतर लंबे समय से चली आ रही जटिल तकनीकी समस्याओं का चरम बिंदु था।
दूसरी ओर, इस गंभीर रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद विमान निर्माता कंपनी बोइंग के रुख पर भी सवाल उठ रहे हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने फिलहाल इन दावों पर कोई सीधी टिप्पणी करने के बजाय केवल इतना कहा है कि वे अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जा रही आधिकारिक जांच पर ही भरोसा करेंगे। हालांकि, व्हिसल ब्लोअर की इस रिपोर्ट ने वैश्विक विमानन सुरक्षा मानकों और कंपनियों की जवाबदेही पर एक नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय विमानन नियामकों के अगले कदम पर टिकी हैं कि वे इस नए खुलासे के बाद जांच की दिशा बदलते हैं या नहीं।
Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के 2 साल, 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
22 Jan, 2026 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Ayodhya Ram Mandir: इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण दिन है। गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो साल पूरे हो गए हैं। 22 जनवरी 2024 को भव्य समारोह के साथ राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिसके बाद अयोध्या विश्वभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई। पिछले दो वर्षों में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, जिनमें कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल रहे।
राम मंदिर निर्माण का सफर आसान नहीं था। मंदिर निर्माण के लिए हिंदू समाज को करीब 500 वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा। कई वर्षों तक यह मामला न्यायालय में चला और आखिरकार 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर निर्माण का आदेश दिया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया और 5 अगस्त 2020 को भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ।
Ayodhya Ram Mandir के निर्माण के बाद अयोध्या की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब यह शहर सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि एक आधुनिक धार्मिक नगरी बन चुका है। यहां आधुनिक अस्पताल, हाई-क्लास एयरपोर्ट और आधुनिक रेलवे स्टेशन विकसित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 फीट चौड़ा राम जन्मभूमि पथ, सुव्यवस्थित दर्शन मार्ग, एलईडी स्क्रीन से सूचना प्रसारण, स्थायी कैनोपी, शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था की गई है।
आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का रवैया अहम
22 Jan, 2026 12:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से मुलाकात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा भारत और स्पेन दोनों आतंकवाद के शिकार रहे हैं। इसलिए पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनानी चाहिए। उन्होंने बदलती दुनिया में साझा चुनौतियों से मिलकर लडऩे पर जोर दिया।
कॉर्डोबा ट्रेन हादसे पर जताया दुख
जयशंकर ने 18 जनवरी को स्पेन के कॉर्डोबा में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया। इस हादसे में 40 लोगों की जान गई थी। उन्होंने पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। यह हादसा तब हुआ था जब एक ट्रेन पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी। दुर्घटना में शामिल ट्रेनों में से एक में मलागा से मैड्रिड तक लगभग 300 लोग और दूसरी में मैड्रिड से हुएल्वा तक लगभग 200 लोग सवार थे।
रिश्तों के 70 साल और नया लोगो
साल 2026 भारत और स्पेन के रिश्तों के लिए बेहद खास है। दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दोहरा वर्ष भी मनाया जा रहा है। जयशंकर ने इस अवसर के लिए एक खास लोगो भी लॉन्च किया, जिसे एक प्रतियोगिता के जरिए चुना गया है।
रक्षा और एआई में बढ़ रहा सहयोग
रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर बात करते हुए जयशंकर ने बताया कि मेड इन इंडिया सी-295 विमान इस साल सितंबर से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। वडोदरा में इसकी फैक्ट्री का उद्घाटन अक्टूबर 2024 में हुआ था। इसके अलावा, भारत अगले महीने एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा। भारत एआई के सही और नैतिक इस्तेमाल के पक्ष में है, जो यूरोप की सोच से मेल खाता है।
व्यापार और संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा
व्यापार के मामले में स्पेन भारत का अहम साथी है। दोनों देशों के बीच 8 अरब डॉलर से ज्यादा का व्यापार होता है। स्पेन की कंपनियां भारत में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रही हैं। वहीं, भारतीय कंपनियां भी स्पेन में सक्रिय हैं। जयशंकर ने यह भी कहा स्पेन में योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता, और भारत में स्पेनिश भाषा और संस्कृति में बढ़ती दिलचस्पी हमारे समाजों के बीच गहरे लोगों से लोगों के जुड़ाव को दर्शाती है।
मरीजों को इंतजार, कर्मचारी जनगणना में तैनात—SMS अस्पताल बेहाल
ममता बनर्जी का ऐलान, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली हमारी
रेल यात्रियों का बुरा हाल: जबलपुर रूट की स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
रिपोर्ट लेट, पानी गंदा: शहर में पेयजल संकट पर हल्ला बोल
महिला आरक्षण मुद्दे पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस का 26 अप्रैल को पैदल मार्च
कुर्सी की लड़ाई के बीच डिप्टी CM का बड़ा बयान, ‘हवा खाने नहीं आया’
बिहार विधानसभा में बहुमत की जंग, दोनों पक्षों की परीक्षा
गांवों को ‘आत्मनिर्भर बस्तियों’ में बदलने की योजना
जय शाह और BCCI ने सोशल मीडिया पर दी खास बधाई
“भय जाने वाला है…” अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत
